Pages

28 January 2014

10 साल में शादी, 13 साल में बनीं मां, 14 में हुई विधवा और फिर...

child marriage
बाल विवाह की ढेरों कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन ये कहानी आपको चौंका देगी। अलेमत्साहये गेबरेकिडन उस समय सिर्फ 10 साल की थीं।

घर के बाहर खेल रही 10 साल की अलेमत्साहये को उनकी मां ने आवाज देकर बुलाया और उनकी शादी हो गई। चाहकर भी वो दिन को भूल नहीं पातीं, क्योंकि वो उनकी बर्बादी का दिन था।

डेली मेल की खबर के अनुसार, आज उनकी उम्र 38 साल है। वो बताती हैं कि शादी की बात सुनते ही वो रोने लगी थीं पर कुछ कह नहीं सकीं और उनकी शादी 16 साल के एक लड़के से हो गई।

13 साल की उम्र में वो एक बच्चे की मां बन गई और जब उनकी उम्र 14 बरस हुई तो उनके पति की मौत हो गई।

फिलहाल वो लंदन में रहती हैं और एक बेहतर जिंदगी के लिए प्रयासरत हैं लेकिन अपने माता-पिता के लिए उनका गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है।

मूल रूप से इथोपिया की रहने वाली अलेमत्साहये का कहना है कि शादी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा और वो सबकुछ जो उन्हें पसंद था।

वर्ल्ड हेल्‍थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, दुनियाभर में करीब 14.2 मिलियन लड़कियों को हर साल 15 वर्ष से कम उम्र में ही शादी के बंधन में बांध दिया जाता ‌है।

wedding













जिनमें से ज्यादातर भारत, मध्य एशिया, इथोपिया� जैसे देशों से होती हैं। इनमें से ज्यादातर लड़कियों की मौत हो जाती है। शारीरिक और मानसिक बोझ उठाने में अक्षम ये बच्चियां जिंदगीभर के लिए एक अंधेरे कुंए में धकेल दी जाती हैं।

हालांकि ये मानवाधिकारों का हनन है फिर भी कई इलाकों में ये प्रचलन में है।

No comments:

Post a Comment