Loading

11 January 2011

प्रदेश की महिलाओं के लिए 3 नए पुरस्कार की उदघोषणा

सिरसा, 11 जनवरी: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं उनकी क्षमता के मूल्यांकन के लिए 3 नए पुरस्कार शुरु करके प्रदेश की महिलाओं का सम्मान किया है। महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष शिल्पा वर्मा ने हरियाणा सरकार द्वारा श्रीमती इंदिरा गांधी, कल्पना चावला तथा शन्नो बाई के नाम से शुरु किए गए तीन पुरस्कारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने के लिए महिलाओं की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाएगा जिन्होंने अपने जीवन में महिलाओं के उत्थान और विकास उन्हें जीवन के प्रति प्रेरणा देने वाले उत्कृष्ट कार्य किए होंगे। उन्होंने बताया कि अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेश के विकास में ऐतिहासिक योगदान देने वाली महिलाओं को कल्पना चावला पुरस्कार दिया जाएगा। इसी के साथ पंचायती राज संस्थाओं में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को शन्नो बाई पुरस्कार दिया जाएगा। श्रीमती वर्मा ने कहा कि इन सभी पुरस्कारों से महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा और इस वर्ग को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक सक्रियता और साहस से कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। श्रीमती वर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के प्रति यह उदारता दर्शाकर महिला विकास में अपनी दूरदॢशता का परिचय दिया है को कल्पना चावला पुरस्कार दिया जाएगा। इसी के साथ पंचायती राज संस्थाओं में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को शन्नो बाई पुरस्कार दिया जाएगा। 

श्री युवक साहित्य सदन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न

सिरसा, 11 जनवरी: श्री युवक साहित्य सदन के द्विवार्षिक चुनावों में प्रवीण बागला को पुन: प्रधान चुना गया है। सदन की एक बैठक में वरिष्ठ सदस्य कुंजबिहारी सर्राफ ने आगामी 2 वर्षों के चुनाव के लिए पुरानी कार्यकारिणी को यथावत कार्यभार सौंपने का प्रस्ताव किया। इस प्रस्ताव पर सभी ने सहमति व्यक्त कर दी। नई कार्यकारिणी के अनुसार सतीश गुप्ता को सचिव, गोपाल कृष्ण सर्राफ को कोषाध्यक्ष, धनराज बिश्रोई, संतलाल सुरेकां, पवन रातुसरिया, सत्यनारायण गोयल उपप्रधान होंगे, जबकि पुस्तकालय मंत्री का दायित्व लाज पुष्प को सौंपा गया है। प्रो. रूपदेवगुण पुस्तकालय उपमंत्री के रूप में सदन का कार्यभार देखेंगे। इससे पहले कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सर्राफ ने पिछले कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू हाल को साऊंड प्रूफ बनाकर इसमें अति आधुनिक कुर्सियां  व मंच की साज-सज्जा की गई है। यह हाल किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के लिए सर्वाधिक उपयुक्त साबित होगा तथा विशेष रूप से कला क्षेत्र के लोगों के लिए कारगर होगा। श्री सर्राफ ने बताया कि पुस्तकालय में करीब 24 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो पूरे क्षेत्र में एक रिकार्ड है। इस पुस्तकालय को कम्प्यूटराइज्ड करने की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है तथा पुस्तकालय को ऑनलाइन करने के लिए प्रभावशाली कदम उठाए जा रहे हैं। पुस्तकालय मंत्री लाज पुष्प ने बताया कि इसमें विभिन्न विषयों में एम.फिल., पी.एच.डी. तथा अन्य शोधपत्र लिखने वाले रचनाकारों के लाभप्रद पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिनकी शीघ्र ही एक विशाल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। बैठक में विनय गुप्ता ने प्रस्ताव किया कि अधिक से अधिक पाठकों को पुस्तकालय से जोडऩे के लिए समय-समय पर विशेष आयोजन किए जाने चाहिए। इस पर सहमति व्यक्त करते हुए सदन के प्रधान प्रवीण बागला ने बताया कि शीघ्र ही पुस्तकालयों की प्रदर्शनी के अलावा नई पुस्तकें खरीदी जाएंगी तथा उससे पहले सभी पाठकों से उनकी पसंद की पुस्तकें लाने के लिए राय मांगी जाएगी। श्री बागला ने कहा कि सिरसा के पाठक वृंद अपनी इच्छा की पुस्तकों की सूची पुस्तकालय में उपलब्ध करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आधुनिकृत जवाहरलाल हाल का उद्घाटन करवाया जाएगा।से जोडऩे के लिए समय-समय पर विशेष आयोजन किए जाने चाहिए। इस पर सहमति व्यक्त करते हुए सदन के प्रधान प्रवीण बागला ने बताया कि शीघ्र ही पुस्तकालयों की प्रदर्शनी के अलावा नई पुस्तकें खरीदी जाएंगी तथा उससे पहले सभी पाठकों से उनकी पसंद की पुस्तकें लाने के लिए राय मांगी जाएगी। श्री बागला ने कहा कि सिरसा के पाठक वृंद अपनी इच्छा की पुस्तकों की सूची पुस्तकालय में उपलब्ध करवा सकते हैं।

गुरदास सिंह केवल बने सरपंच एसोसिएशन के प्रधान

प्रधान और उपप्रधान का अभिनन्दन करते सरपंच
 ओढ़ां न्यूज.
    खंड कार्यालय ओढ़ां में सोमवार को ब्लॉक ओढ़ां की सरपंच एसोसिएशन के प्रधान व उपप्रधान का चुनाव 5 वर्ष के लिए सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर गांव केवल के सरपंच गुरदास सिंह को प्रधान और ओढ़ां के सरपंच नरेंद्र मल्हान को उपप्रधान चुना गया ताकि ब्लॉक के सरपंचों की जो भी कोई समस्या हो वो उनके माध्यम से हल की जा सके। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बलराज सिंह व पंचायत समिति चैयरमैन जगदेव सिंह असीर ने की। इस अवसर पर समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी भूप सिंह, अमरीक सिंह, बिकर सिंह, राजेश सारस्वत, सतपाल पटवारी, ग्राम सचिव जयपाल महला, कर्ण सिंह,  विष्णुदत्त, जसविंद्र सिंह व उमेद सिंह, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार, सरपंच जगविंद्र सिंह खतरावा, इकबाल सिंह मलिकपुरा, पवन कुमार टप्पी, सुखदेव सिंह चोरमार, जसविंद्र सिंह जलालआना, दलीप सिंह दादू, बलवंत गोदारा आनंदगढ़, नरेंद्र सिंह हस्सू, जगसीर सिंह जगमालवाली, कुलदीप सिंह असीर, बनवारी लाल रोहिडांवाली, जगराज सिंह घुकांवाली, बसंत सिंह देसू मलकाना, अवतार सिंह सालमखेड़ा और राजपाल मल्हान सहित अनेक उपस्थित थे।
 

क्रिकेट में आनंदगढ़ ने रोहिडांवाली को हराया

 ओढां, न्यूज.
    ग्राम पंचायत रोहिडांवाली द्वारा रॉयल क्रिकेट क्लब और समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित दूसरे विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अनेक मैच खेले गए। जिनमें से रोहिडांवाली सीनियर और आनंदगढ़ सीनियर की टीमों के मध्य खेले गए मैच में आनंदगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 115 रन बनाए जिसमें प्रदीप कुमार के 2 छक्कों व 4 चौकों सहित 63 और प्रदीप सेठी के एक छक्के व 4 चौकों सहित 23 रन भी शामिल हैं। गेंदबाजी में रोहिडांवाली के गेंदबाज देव भांभू ने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए और सुधीर ने 2 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी रोहिडांवाली की टीम 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी जिसमें देव भांभू के 3 छक्कों व एक चौके सहित 23 रन और सुधीर के एक छक्के व 5 चौकों सहित 32 रन भी शामिल हैं। गेंदबाजी में आनंदगढ़ के गेंदबाज विक्की ने 3 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए। इस प्रकार आनंदगढ़ की टीम ने यह मैच 7 रन से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का खिताब आनंदगढ़ के 63 रन बनाने वाले बल्लेबाज प्रदीप कुमार को मिला।
    एक अन्य मैच गांव पन्नीवाला मोटा के फादट क्लब और रोहिडांवाली के चक दे इंडिया क्लब के मध्य खेला गया जिसमें रोहिडांवाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए जिसमें रमन शर्मा के 4 छक्कों व 9 चौकों सहित 70 रन और सुनील सांई के एक छक्के व 3 चौकों सहित 24 रन भी शामिल हैं। गेंदबाजी में पन्नीवाला मोटा के गेंदबाज पंडित ने 3 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया और दीपक ने 3 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी पन्नीवाला मोटा की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 27 रन ही जुटा पाई जिसमें पंडित के एक चौके सहित 5 और जोशी के एक चौके सहित 6 रन भी शामिल हैं। गेंदबाजी में रोहिडांवाली के गेंदबाज सुनील सांई ने 2 ओवर में 2 रन देकर 3 तीन विकेट लिए और रमन शर्मा ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार रोहिडांवाली की टीम ने यह मैच 105 रन से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का खिताब रोहिडांवाली के रमन शर्मा को मिला जिसने सर्वाधिक 70 रन बनाने के साथ-साथ 2 विकेट भी लिए।

साप्ताहिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर शुरु

ओढ़ां न्यूज.
    माता हरकी देवी महिला शिक्षा महाविद्यालय ओढ़ां में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रवक्ता सुषमा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्राथमिक चिकित्सा एवं नर्सिंग ट्रेनर प्रोफैसर भूपेंद्र देव मुख्य वक्ता के रुप में भाग ले रहे हैं।
    प्रोफैसर भूपेंद्र देव ने अपने संबोधन में प्राथमिक सहायता को सबसे बड़ा पुण्य बताते हुए कहा कि प्राथमिक सहायता से किसी दुघर्टनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है परंतु इसके लिए प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में इसकी आवश्यकता है। दुघर्टनाओं को देखते हुए रेल मंत्रालय ने तो प्राथमिक चिकित्सा को अनिवार्य कर दिया है। अपने विस्तार भाषण में उन्होंने अनेक प्रकार के हादसों, कारखानों, फैक्ट्रियों, घरों व खेतों में काम करते समय लगने वाली चोटों व उनकी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देते हुए स्वशन प्रक्रिया व बहते रक्त को कैसे रोका जाए के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने अनेक विधियां जैसे सिलेवेस्टर, होल्गार, निल्सन, शैफर्ज और मुंह से मुंह आदि विधियों की पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इन विधियों का प्रयोग करके मरीज को मौत के मुंह से बचाया जा सकता है। उन्होंने डबवाली अग्निकांड व हाल ही के दिनों में हुए अनेक हादसों का जिक्र करते हुए बताया कि इन हादसों से कैसे बचें व ऐसे समय में प्राथमिक चिकित्सा द्वारा कैसे अन्यों को बचाया जा सकता है। उन्होंने अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ सांझे किए।
    कॉलेज प्राचार्या सुनीता स्याल ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को प्रैक्टीकल तौर पर प्राथमिक चिकित्सा व स्वास्थ्य की देखभाल करने बारे विस्तारपूर्वक  जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष मंदर सिंह, सुनीता स्याल, डॉ. सुभाषचंद्र, मनीषा गोदारा, डॉ. बिमला साहू, प्रवीण लता, राज परुथी, सोनू, सुषमा चौधरी, प्रीति, कृष्णकांत, राजकुमार, अंजू सिंह, जगदीश सुथार, प्रैस प्रवक्ता डॉ. रघुवीर सिंह और सुखजीत सिंह सहित बीएड व डीएड की छात्राएं उपस्थित थी।