Loading

12 January 2011

शाम-ए लोहड़ी का आयोजन आज

सिरसा, 12 जनवरी। लोहड़ी के पावन अवसर पर 13 जनवरी को एमएलएसडी सोशल वैल्फेयर सोसायटी सिरसा द्वारा शाम-ए लोहड़ी का आयोजन सिरसा के सुरखाब पैलेस में शाम 7 बजे किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए एमएलएसडी सोशल वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा शिरकत करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा शिरकत करेंगे।

तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा शिविर शुरु

ओढ़ां न्यूज
    माता हरकी देवी सीनियर सैकंडरी स्कूल ओढ़ां में चल रहे प्राथमिक चिकित्सा कैंप में कक्षा सातवीं, आठवीं और नौवीं के विद्यार्थी जिज्ञासा के साथ प्राथमिक चिकित्सा के टिप्स सीख रहे हैं। स्कूल की प्राचार्या मनीषा गोदारा की अध्यक्षता में सोमवार को आरंभ हुए इस प्रशिक्षण शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के प्राथमिक चिकित्सा एवं नर्सिंग ट्रेनर के मुख्य प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र देव विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के तरीके सिखा रहे हैं। आज दूसरे दिन उन्होंने घायल व बेहोश व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देने के बारे में बताते हुए समझाया कि ऐसी स्थिति में मनुष्य को क्या करना चाहिए। उन्होंने पट्टियों के प्रकार और उन्हें बांधने के तरीके भी बताए। हड्डियों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हड्डी टूटने पर उन्हें हिलाना डुलाना बंद करदें क्योंकि इससे नुकसान और नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को थ्री हैड शीट, फोर हैड शीट एवं फायरमैन लिफ्ट सिस्टम से मरीज को उठाकर अस्पताल पहुंचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को दिए गए ये सब टिप्स उनसे करवाकर भी दिखाए। इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष मंदर सिंह सरां, प्राचार्या मनीषा गोदारा, स्टाफ सदस्य तमन्ना, विजय वधवा, भावना, नीना शेरगिल, अंबिका धीर, राजकुमार, मनोज कुमार, प्रेम शंकर, कमलेश, विजय लक्ष्मी, अंजू, रंजू, रेखा, मोनिका, रोशनी, रोहताश, वरुण, सविता, सुलोचना, तरुलता, दीपिका, कृष्णा कपूर, विनोद कुमार, दीक्षा, रानी, सुलोपता, सुनीता, डिंपल, शिवानी, दीपक, शीशपाल, सुमन और रामचंद्र सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

छात्राध्यापिकाओं को सिखाए घायलों को बचाने के गुर


छात्राध्यापिकों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण देते प्रोफैसर भूपेंद्र देव
 ओढ़ां न्यूज.
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में जारी सात दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षक प्रोफैसर भूपेंद्र देव ने छात्राओं को प्रैक्टीकल करके दिखाते हुए सिल्वेस्टर तरीके के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मरीज के बेहोश होने पर, जहरीली गैस का प्रभाव हो जाने पर अथवा हाथ पांव टूट जाने पर अकेले या दो लोगों द्वारा मरीज को उठाकर अस्पताल कैसे ले जाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने एक्यूपैशर की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा छात्राध्यापिकाओं गीता व मुकेश ने प्रैक्टीकल में प्राथमिक चिकित्सा करके दिखाई और महाविद्यालय की प्राचार्या सनीता स्याल ने छात्राध्यापिकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस की अध्यक्षा बिमला साहू व अन्य सदस्य अंजूबाला, दीप्तिी रेडू, सुषमा रानी, डॉ. सुभाषचंद्र, प्रैस प्रवक्ता अंजू सिंह और डॉ. रघुवीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।


तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु उद्घाटन मैच में ओढ़ां ने रामां मंडी को हराया

रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते जगदेव सिंह असीर


ओढ़ां न्यूज.
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में ओढ़ां क्रिकेट टीम द्वारा समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक समिति ओढ़ां के चेयरमैन जगदेव सिंह असीर ने रिबन काटकर और प्रतियोगिता की प्रथम गेंद खेलकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें और खेल को खेल की भावना से खेलें। इस अवसर पर उनके साथ बलविंद्र सिंह सालमखेड़ा, मंदर सिंह सरां, पवन सिहाग, रेशम कुंडर, विकास जैन और जसकरण कुंडर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    प्रतियोगिता का पहला उद्घाटन मैच रामां मंडी पंजाब और किंग इलेवन ओढ़ां की क्रिकेट टीमों के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामां मंडी की टीम ने 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 86 रन बनाए। इनमें बल्लेबाज दीपू के 2 छक्के व 2 चौकों सहित 24 रन और विजय के एक छक्के सहित 22 रन भी शामिल हैं। गेंदबाजी में ओढ़ां के गेंदबाज हरजिंद्र सिंह ने 2 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट, राजेंद्र ने 2 ओवरों में 4 रन देकर 2 विकेट लिए और अमन ने 2 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी ओढ़ां की टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 87 रन बनाते हुए 5 विकेट से मैच जीत लिया। ओढ़ां के बल्लेबाज हैप्पी ने मैच की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर इस मैच को जिताने में निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके अलावा बल्लेबाज श्रवण ने 4 चौकों सहित 28 रन और पवन शर्मा ने एक छक्के व 2 चौकों सहित 25 रन बनाए। रामां मंडी के गेंदबाज बिंद्र ने एक ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट लिए। इस मैच का मैन आफ दी मैच का खिताब ओढ़ां बल्लेबाज हैप्पी को दिया गया जिसने 17 रन बनाए।


स्वयंसेवकों ने निकाली जागरुकता रैली


रैली को हरी झण्डी दिखाते बलविंद्र जटाना


 ओढां, न्यूज.
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में जारी सात दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में पांचवें दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को स्वच्छता, पौधे लगाने, ऊर्जा संरक्षण व जल संरक्षण आदि विषयों के बारे में जागरुक करने के उद्देश्य से पूरे गांव में जागरुकता रैली निकाली गई। एनएसएस प्रभारी बलविंद्र जटाना ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान स्वयंसेवक पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, बच्चा एक पेड़ अनेक, धरती पर चाहते हो स्वर्ग लाना तो आवश्यक है जीवन में स्वच्छता लाना, जल ही जगदीश है, जल ही जीवन है, पेड़ ही जीवन हैं और नशा एक बुराईयां अनेक आदि नारे लगा रहे थे। सांयकालीन सत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंजू, डिंपल और प्रीति ने देशभक्ति से पूर्ण गीत गाए और अन्यों ने चुटकुले सुनाए। इसके अलावा स्वयंसेवकों ने आज विद्यालय की चारदीवारी के साथ मिट्टी लगाते हुए श्रमदान भी किया। इस अवसर पर प्रवक्ता पवन देमीवाल, दयाकिशन और हनुमान दास सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।