Loading

14 January 2011

लोहड़ी पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

सिरसा, 13 जनवरी।
    राष्ट्रीय मजदूर कल्याण मंच भारत की ओर से कल देर शाम लोहड़ी पर्व को पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंच के महासचिव बालकृष्ण सांवरिया के रानियां रोड स्थित कार्यालय के समक्ष लोहड़ी की पावन अग्नि प्रज्ज्वलित करके सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी गई और मूंगफली रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया. कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर सभा के प्रधान डॉ. आत्म प्रकाश मेहरा मुख्यातिथि थे जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान भजन लाल टेकाडिय़ा ने की। अपने संबोधन में आत्म प्रकाश मेहरा ने सभी को लोहड़ी पर्व की प्रासंगिकता व इतिहास के बारे में जानकारी दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. भीमराव अंबेडकर सभा के महासचिव बलदेव मराड़ ने भी सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भजनलाल टेकाडिय़ा ने कहा कि लोहड़ी का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। कहीं इसे बिहू के नाम से, कहीं पोंगल के नाम से तो कहीं लोहड़ी के नाम से मनाया जाता है। उन्होंने पर्व की सभी को बधाई दी। मजदूर कल्याण मंच के महासचिव बालकृष्ण सांवरिया ने कहा कि दुल्ला भट्टी ने जागीरदारी व्यवस्था के खिलाफ उस जमाने में लड़ाई लड़ी और साहस से जंगल में राजा को हराया वह वास्तव में सराहनीय और साहसिक कार्य था जिसे दुनिया जब तक रहेगी, याद करती रहेगी। दुल्ला भट्टी ने न्याय के विचार के समय जाति-संप्रदाय के मसले गौण रहने का भी उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. बंसीलाल दहिया, बैंक अधिकारी नत्थूराम, मा. ईश्वर सिंह, हंसराज, किशन कुमार सिंगला, सुरेश शर्मा, बजरंग दास, वायुसेना से सेवानिवृत्त हरफूल सिंह कटारिया, श्री गुरू रविदास सभा के प्रधान सुभाष मेहरा, जोगेंद्र कुमार तूंदवाल, राकेश कुमार, राजेश ढ़ैणवाल, नरेंद्र कुमार ढ़ैणवाल, सुनील कुमार कड़ायला सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

लार्ड शिवा कालेज में लोहड़ी पर्व मनाया

लोहड़ी पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है: विश्रोई

सिरसा
    स्थानीय लार्ड शिवा कालेज आफ फार्मेसी सिरसा में लोहड़ी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाचा गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव श्री सोमप्रकाश एडवोकेट मुख्यअतिथि थे व अध्यक्षता संस्था के निदेशक श्री देश कमल विश्रोई ने की। कालेज के पिंरसिपल डा0 यशपाल सिंगला ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए सभी का स्वागत किया व अपने संबोधन में कहा कि यह त्यौहार हमें आपस में मेल-जोल बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। कालेज प्रवक्ता विष्णु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थीयों ने लोहड़ी की परम्परा को निभाते हुए आग जलाई और उसके चारों तरफ फेरी लगाई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अंकुश एण्ड पार्टी ने भांगड़ा प्रस्तुत किया। उषा एण्ड पार्टी ने गिद्दा प्रस्तुत किया जिस पर सभी विद्यार्थी झूम उठे। कालेज के प्राध्यापक श्री गौतम कुमार ने मुड़-मुड़ याद सतावे पिंड दियां गलियां दी गीत  सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान एंकरिंग श्री विजय नरेश, प्रोफेसर लार्ड शिवा कालेज ने की। संस्था के निदेशक श्री देशकमल विश्रोई ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।
संस्था के सचिव श्री सोमप्रकाश विश्रोई ने विद्यार्थीयों एवं स्टाफ सदस्यों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है और हमें हमारी संस्कृति को को ध्यान में रखते हुए सभी त्योहार मिल-जुल कर मनाने चाहिए। इस मौके पर कालेज के सभी स्टाफ सदस्य एवं गैर शिक्षकगण मौजूद थे।

भूमि अधिग्रहण को लेकर चला आ रहा धरना समाप्त


सिरसा, 13 जनवरी।
    स्थानीय लघुसचिवालय परिसर में गत 108 दिनों से हुडा विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर चला आ रहा धरना आज समाप्त हो गया। सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने धरने पर बैठे किसानों का मुंह मीठा करवाकर धरना समाप्त करवाया।
    डा. तंवर ने किसानों की मांगें स्वीकार करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का धन्यवाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री ने विशेष रुचि लेकर किसानों की मांगें स्वीकार की है।उन्होंने बताया कि जिन किसानों की भूमि हुडा विभाग द्वारा अधिग्रहण की गई है, उन किसानों को अब 82 लाख रुपए प्रति एकड़ तक का मुआवजा मिल जाएगा क्योंकि राज्य सरकार द्वारा 50 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से कलैक्टर रेट तय किया गया है। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण के लिए सैक्शन 4 की कार्यवाही पूरी होने के बाद 32 लाख रुपए की राशि प्रति एकड़ मुआवजे के रुप में दी जाएगी। इस प्रकार से जमीन के मुआवजे की राशि 82 लाख रुपए रुपए प्रति एकड़ तक पहुंच जाती है, जो मुआवजा राशि हरियाणा में सर्वाधिक है।
    उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित के कार्यों की है, इसलिए जहां भी जनकल्याण व जनहित का मुद्दा जुड़ा होगा, वहां सरकार किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भूमि अधिग्रहण नीति पूरे देश में श्रेष्ठ नीति है जिसके तहत प्रदेश में किसानों को भूमि अधिग्रहण के मामले में मुआवजे के साथ-साथ रॉयल्टी व अन्य कई प्रकार की सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा दी गई है। आने वाले समय में जब हरियाणा सरकार जहां कहीं भी भूमि अधिग्रहित करेगी, किसानों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने इस मामले में किसानों का भी धन्यवाद किया और कहा कि किसानों ने समय-समय पर शांतिपूर्वक तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है।
    फतेहाबाद में गोरखपुर गांव में परमाणु बिजली सयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि गोरखपुर व अन्य गांव के किसानों की सभी प्रकार की शंकाएं दूर की जाएगी और इस संबंध में वे किसानों से लगातार संपर्क में है। उन्हें आशा है कि जब भी किसानों के साथ वे टेबल पर बैठेंगे तो मामले का हल निकलेगा और किसान भूमि देने के लिए रजामंद होंगे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में 12 हजार करोड़ रुपए का परमाणु बिजली सयंत्र लगने जा रहा है जो पूरे हरियाणा के लिए वरदान सिद्ध होगा और इस सयंत्र से एक नए टाऊन शिप की स्थापना होगी। उन्होंने किसानों को मिठाई खिलाकर धरना समाप्त करवाया।
    इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के प्रधान सोमप्रकाश सेठी ने उनकी मांगें मान लेने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद श्री अशोक तंवर का धन्यवाद किया और उन्हें अपनी भूमि अधिग्रहण से संबंधित और भी मांगे उनके सामने रखी, जिस पर सांसद डा. तंवर ने आश्वासन दिया कि वे जो भी फाजिब मांगें होंगे उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस प्रधान मलकीत सिंह खोसा व अन्य  गणमान्य व्यक्ति व विभिन्न गांव के किसान उपस्थित थे।

खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया


सिरसा, 13 जनवरी। 
    राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में नेजाडेला कला गांव में नेहरु युवा केद्र व किशोरावस्था एवं विकास परियोजना तथा बाबा चन्नू शहीद युवा कल्ब नेजाडेला कलां के सहयोग से खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की।
    उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसके साथ-साथ आज प्रियंका गांधी का भी जन्मदिवस है। उन्होंने इस मौके पर युवाओं का आह्वान किया कि वे भू्रण हत्या जैसी कुरीतियों को समाज से दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। उन्होंने कहा कि संत महात्माओं द्वारा दी गई शिक्षाएं समाज में बुराईयों को दूर करने में कारगर सिद्ध हो सकती है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे स्वामी विवेकानंद जैसी महात्माओं के जीवन दर्शन को अपनाएं।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश में युवाओं और महिलाओं को सशक्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम शुरु है। इसलिए युवाओं को इन कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए ताकि जरुरतमंद व्यक्ति इन कार्यक्रमों का लाभ उठा सके। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले क्योंकि खेल आज मात्र समय व्यतीत करने का साधन ही नहीं बल्कि व्यवसाय बन चुका है। उन्होंने गांव के विकास के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, ओमप्रकाश केहरवाला, विक्रम जीत सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र दलाल, जिला परियोजना अधिकारी बलदेव राज, बाबा चन्नू शहीद युवा कल्ब के प्रधान व गांव के सरपंच होशियार चंद, अजीत सिंह, उपप्रधान रविंद्र कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले क्योंकि खेल आज मात्र समय व्यतीत करने का साधन ही नहीं बल्कि व्यवसाय बन चुका है। उन्होंने गांव के विकास के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

तीसरे विशाल दंगल का आयोजन किया गया



सिरसा
    मिनी बाईपास पर स्थित चांदमारी ढाणी, पंचमुखी मंदिर के सामने चतरगढ़ पट्टी के खुले मैदान में आज चांदमारी अखाड़ा द्वारा तीसरे विशाल दंगल का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव महेन्द्र शर्मा ने की। दंगल में देशभर से लगभग 100 पहलवानों ने हिस्सा लिया, जिनमें अखाड़ा जालंधर, अखाड़ा फिरोजपुर रेलवे, अखाड़ा बठिंडा, अखाड़ा हनुमानगढ़, अखाड़ा प्रतापगढ़ सिरसा, अखाड़ा फेफाना, हनुमानगढ़, अखाड़ा सुरेश पहलवान रोहतक के पहलवान शामिल हैं। इसके अलावा दंगल में भारत केसरी बब्बू पहलवान भी उपस्थित थे।
    आज हुए मुकाबलों में श्रीराम प्रतापगढ़ ने सुशील बेगू को शिकस्त दे जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में मुकेश प्रतापगढ़ को हराकर सुशील फेफाना विजयी रहे। इसी प्रकार तीसरे मुकाबले में रोहताश प्रतापगढ़ ने सुशील फेफाना को हराकर जीत का परचम लहराया। सुनील बेगू ने मुकेश प्रतापगढ़ को शिकस्त दी। दंगल के आयोजक रामकुमार सैनी ने बताया कि इस दंगल के दौरान हरियाणवी लोक गायक कर्मवीर फौजी ने सुंदर रागनियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। फौजी ने किस किस के दुख दूर करूं या दुनिया दुखी फिरै राणी, पतला दुपट्टा तेरा मुंह दीक्खै सहित अनेक रागनियां प्रस्तुत की। मंच पर उनका सहयोग गायिका काजल दहिया ने किया। दोनों के डांस पर उपस्थित श्रोता झूम उठे।
    इस दंगल में जालंधर के पीएपी अखाड़ा, फिरोजपुर रेलवे अखाड़ा, बठिंडा अखाड़ा, हनुमानगढ़ अखाड़ा व सुरेश पहलवान का अखाड़ा रोहतक ने भाग लिया। कार्यक्रम में रविदास सभा के प्रधान राकेश कुमार, मक्खन सिंह एएसआई, राव भाट सभा के प्रधान पटवारी राम, गौरीशंकर ओटू, सोनू पहलवान, योगेश ठाकुर आदि लोगों का सहयोग रहा। मंच संचालन विक्की अटवाल व श्याम भारती ने किया।