Loading

17 January 2011

मंदिर में चोरी के मामले में वांछित आरोपी काबू

 सिरसा।
        शहर सिरसा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी भीम सिंह उर्फ भीमा पुत्र छोटेलाल निवासी बैशाली नगर जयपुर को काबू किया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी देते हुए मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि बीती 13-14 जनवरी की रात को आरएसडी कालोनी स्थित पार्क के मंदिर में चोरी हुई थी। इस मामले में पार्क के माली शिवनंदन पुत्र रामेश्वर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले की छानबीन करते हुए सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्होने मुखबरी के आधार पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली की पहचान की तथा आरोपी को शिव चौक क्षेत्र से काबू किया। पकड़े गए आरोपी से मंदिर से चुराया गया गल्ला, पूजा के बर्तन इत्यादि बरामद कर लिए है। आरोपी को आज अभिषेक फूटेला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दो महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का अभियोग दर्ज

सिरसा।
       शहर थाना पुलिस ने अदालत में दायर इस्तगासे के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का अभियोग दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक कल्याणनगर निवासी सोना देवी पत्नी नंदलाल ने सीजेएम नरेश कुमार सिंघल की अदालत में इस्तगासा दायर किया कि भूना(फतेहाबाद) निवासी अनिल कुमार, निर्मला देवी पत्नी देवीलाल तथा आरोपी निर्मला के पुत्र इंद्र्रसिंह व पुत्री इंद्ररानी उसके साथ कथित रूप से धोखाधड़ी करते हुए उसका 163 गज का प्लांट हड़प लिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में अदालत के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420,506 तथा 34 के तहत अभियोग दर्ज किया है।

तीन लोग नकदी तथा ताश सहित काबू

सिरसा 
      शहर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को 600 रूपए की नकदी तथा ताश सहित काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी मुताबिक शहर थाना पुलिस ने थेहड़ मौहल्ला निवासी अर्जून पुत्र कैलाश, सुमित पुत्र चिमन तथा प्रदीप पुत्र बिहारीलाल को जुआ खेलते हुए काबू किया।

सदिंग्ध व्यक्ति से कापा बरामद

सिरसा।
         रानियां पुलिस ने गांव भडोल्यांवाली क्षेत्र से एक सदिंग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे एक कापा बरामद किया। जानकारी मुताबिक रानियां पुलिस ने चक्कां गांव निवासी गुरमीत पुत्र सुखदेव को कापे के साथ काबू किया। आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में घुम रहा था तथा अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

जीआरजी पेरेंटस ऐसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

ओढ़ां न्यूज.
    जीआरजी पेरेंटस ऐसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय अनाज मंडी में ऐसोसिएशन के प्रधान महावीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जीआरजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सचदेवा ने बताया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों का सर्वसम्मत मत था कि एसोसिएशन को स्कूल के विद्यार्थियों से संबंधित समस्याओं के लिए स्कूल प्रशासन से निरंतर संवाद स्थापित करना चाहिए तथा उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक सुझाव भी देने चाहिए। सदस्यों ने स्कूल प्रबंध समिती द्वारा एसोसिएशन के प्रति दिखाए जा रहे साकारात्मक रूख के प्रति भी संतोष व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि इससे स्कूल में शिक्षण संबंधी समस्याओं को शीघ्र हल करने में मदद मिलेगी। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा शीघ्र ही स्कूल प्रबंध समिती से बैठक करके सुझाव प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लक्की चौधरी, कोषाध्यक्ष नत्थूराम, विवेक अग्रवाल, राजिन्द्र जिंदल, प्रदीप ग्रोवर, सतीश लायलपुरी तथा राकेश ग्रोवर आदि उपस्थित थे।

जारीकर्ता
प्रदीप सचदेवा,सचिव
मो. 9896390100