Loading

21 January 2011

सप्ताहिक प्रोफैशनल डिवलपमैंट प्रोग्राम का समापन

हिसार
               अध्यापकों का देश के निर्माण में अहम योगदान होता है और यह देखा गया है कि जो देश शिक्षा को गंभीरता से लेते है उन देशों में शोध उच्च कोटि का होता है। यह विचार आज नैशनल ला विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति व 19 वें ला कमीशन आफ इंडिया के सदस्य प्रो रणबीर सिंह ने गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के एक सप्ताहिक प्रोफैशनल डिवलपमैंट प्रोग्राम के समापन अवसर पर कही । कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में 22 प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसरस ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज के निदेशक प्रो बीके पूनिया, प्रोग्राम के समन्वयक डा नीरज दिलबागी व डा उमेश आर्य भी उपस्थित थे।
             नैशनल ला विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो रणबीर सिंह ने कहा कि आज का छात्र अन्तर्राष्टरीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करना चाहता है और इसके लिए अध्यापकों को कड़ी से कड़ी मेहनत करनी चाहिए ताकि नवीनतम जानकारी विद्यार्थियों को दी जा सके और आज की मांग के अनुसार छात्रों को सक्षम बनाया जा सके।
प्रो रणबीर ने कहा कि एक अच्छे विश्वविद्यालय की पहचान वहा के अध्यापक व शोध से होती है जिस विश्वविद्यालय में शोध उच्च कोटि का होता है और अध्यापक अपने छात्रों से शोध के परिणामों को सांझा करता है उस विश्वविद्यालय के छात्रों का भविष्य सुनहरा होता है। उन्होने चिंता जताई की विश्वविद्यालयों का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है जोकि समाज व देश के लिए अच्छा सकेंत नही है। प्रो रणबीर ने कहा कि अध्यापक और विद्यार्थी का एक विशेष नाता होता है और जब अध्यापक अपने विद्यार्थी को उच्च पद पर आसिन हुआ देखता है तो उसे बहुत प्रसन्नता होती है कि उसके द्वारा की गई मेहनत सफल हुई और उसके पढाए हुए विद्यार्थी समाज में एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभा रहा है।
              विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने इस अवसर पर कहा कि प्रशिक्षण अध्यापकों को नवीनतम जानकारी प्राप्त करने में सहायक होता है और मौका देता है कि विभिन्न विषय विशेषज्ञों से बातचीत कर नए विषयों पर शोध की जानकारी ले। प्रो जागलान ने कहा कि किसी विकसित देश में मजबूत शिक्षा ढांचा होना आवश्यक है और इस ढांचे में शिक्षकों की एक अहम भूमिका होती है।
             विश्वविद्यालय के एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज के निदेशक प्रो बीके पूनिया ने बताया कि विश्वविद्यालय देश का दूसरा व उत्तर भारत का पहला तकनीकी विश्वविद्यालय है जहां पर एकेडमिक स्टाफ कॉलेज की स्थापना की गई है।
प्रो पूनिया ने बताया कि प्रो अशोक गोयल, प्रो रमेश हुडा, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी सैकरैट्री श्री डीएन शयोकन्द, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के पूर्वकुलसचिव प्रो आर एस दलाल, प्रो सी पी गुप्ता, जिला उपायुक्त, हिसार डा वाई एस खयालिया, आईएएस, प्रो सी एस नागपाल ने विभिन्न सत्रों में विशेष अभिभाषण दिए।
            प्रोफैशनल डिवलपमैंट प्रोग्राम में  डा सरोज, डा अल्का शर्मा, डा अराधिता राय, डा सोनिका, डा प्रदीप गुप्ता, डा शबनम सक्सेना, डा सुनिता रानी, डा प्रमोद कुमार जेना, डा देवेन्द्र कुमार, डा डी सी भट्ट, डा आशीष अग्रवाल, डा सुजाता सांघी, डा निरू वासुदेवा, डा राकेश धर, प्रो अशोक चौधरी, डा स्नेह लता गोयल, डा यशु राय, डा विवेक श्रीवास्तव, डा आर पी सिंह, डा प्रवीण शर्मा, डा नीरज दिलबागी व डा मोनिका ककड़ ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन  :-
फोटो-1 :
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में पहले एक सप्ताहिक प्रोफैशनल डिवलपमैंट प्रोग्राम के समापन अवसर पर नैशनल ला विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो रणबीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान व एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज के निदेशक प्रो बीके पूनिया।
फोटो-2 :
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में पहले एक सप्ताहिक प्रोफैशनल डिवलपमैंट प्रोग्राम के समापन अवसर पर नैशनल ला विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो रणबीर सिंह अभिभाषण देते हुए।

पुलिस ने लगाया मानव अधिकार एवं कानूनी जागरूकता कैम्प

डिंग
          डिंग थाना के अन्तर्गत गांव जोधका में मानव अधिकारों, कर्तव्य व कानूनी रूप से लोगो को जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता कैम्प लगाया गया। कैम्प में हिसार रेंज हिसार के पुलिस महानिरीक्षक श्री अन्नत कुमार ढुल द्वारा गठित टीम के वरीष्ठ सदस्य एवं मानव अधिकार विषय के विशेषज्ञ सज्जन कुमार ने ग्रामीणो को मानवाधिकार एव मानव कर्तव्य बारे जानकारी देते हुए कहा कि मनुष्य़ पृथ्वी पर विवेकशील व सभ्य प्राणी है उसे इन मानवीय मुल्यो के अनुरूप कार्य करना चाहिये। उन्होने कहा कि मानव परिवार में प्रत्येक सदस्य को बराबर के अधिकार है जिसके सर्मथन में सारा विश्व समुदाय है। उन्होने कहा कि दूसरो की भावनाओं व हितो का ध्यान रख कर ही हम एक सौहाद्रपुर्ण माहौल तैयार कर सकते है। उन्होने समाज में जातिय हिसां सरकारी सम्पति को नुकशान व रोड़ जाम आदि के प्रचलन को सकींर्ण मानसिकता का परिचायक बताया। थाना डिंग से एएसआई रामेश्वर दास ने पुलिस पब्लिक सम्बधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज व पुलिस मिलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकते है। इस अवसर पर गांव के सरपंच रवि प्रकाश , दिनेश, अशोक, धर्मपाल, सुभाष, रत्नलाल, बनवारी लाल, सुखदेव, मनोज कुमार आदि काफी सख्यां में ग्रामीण मौजूद थे जिन्होने जागरूकता कैम्प को आज के समय की जरूरत बतलाया। थाना डिंग प्रभारी चान्द सिहं ने बताया कि आदर्श थाना डिंग में इस तरह की गोष्ठियां का आयोजन समाज को जागरूक करने व पुलिस पब्लिक के सम्बधो को बेहतर बनाने के लिये समय समय पर आयोजित की जाती है । जिसके सार्थक परिणाम निकले है ।

23 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा में जन कल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया जाएगा

सिरसा।
             पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्ममाह के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में 23 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा में जन कल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डा. पवन इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्ममाह को समर्पित इस विशाल चिकित्सा शिविर में शुगर, कैंसर, त्वचा रोग, दांत, नाक, कान, गला रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग व घुटनों के रोगियों  की विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा जांच की जाएगी। उन्होने बताया कि हृदयरोगियों की जांच के साथ ईको भी किया जाएगा। डा. इन्सां ने बताया कि हृदयरोगियों का चैकअप अमेरिका के सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की देखरेख में होगा। उन्होने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में घुटनों के रोगों की जांच देश के प्रख्यात हड्डीरोग विशेषज्ञ करेंगे। डा. इन्सां ने बताया कि कैंप के लिए पर्चियां कल 21 तारीख से शाह सतनाम जी धाम डिस्पैंसरी में बनेंगी।

परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पवित्र जन्मदिन का पावन भंडारा 25 जनवरी मंगलवार को

सिरसा।
          परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पवित्र जन्मदिन का पावन भंडारा 25 जनवरी मंगलवार को शाह सतनाम जी धाम में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डा. पवन इन्सां ने बताया कि पावन भंडारे के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु डेरा सच्चा सौदा पहुंचेंगे। उन्होने बताया कि भंडारे की तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होने बताया कि 24 जनवरी को सुबह की मजलिस के उपरांत पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां गुरूमंत्र देंगे तथा शाम को रूहानी जाम पिलाया जाएगा। उन्होने बताया कि  25 जनवरी की सुबह रूहानी मजलिस के बाद तथा शाम को भंडारे के बाद भी गुरूमंत्र दिया जाएगा। डा. इन्सां ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह की रूहानी मजलिस के बाद गुरूमंत्र दिया जाएगा तथा शाम को रूहानी जाम पिलाया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर हजारों सेवादार भाइयों की डयूटियां लगाई गई है।

समस्त पंजाबियों को एक मंच पर लाएगी पंजाबी सत्कार सभा

      सिरसा
    पंजाबी सत्कार सभा सभी धर्मों, जातियों और वर्गों से संबंध रखने वाले पंजाबियों को एक मंच पर लाने के लिए इस वर्ष एक व्यापक अभियान चलाएगी। सभा के जिला प्रधान प्रदीप सचदेवा ने आज यहां कहा कि इस वर्ष में सभा एक बड़े मिशन की शुरूआत कर रही है जिसके तहत समूचे पंजाबी समाज को एक सूत्र में पिरोया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस समय पंजाबी समाज के लोग अपने आप को अपेक्षित महसूस कर रहे हैं और उन्हें अपनी समस्याओं का दूर-दूर तक कोई समाधान नज़र नहीं आ रहा। ऐसे में पंजाबियों को संगठित करना समय की मांग है। श्री सचदेवा ने स्पष्ट किया कि सभी पंजाबी भाषी लोग पंजाबी समाज का सम्मानित हिस्सा हैं, इससे कतई कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस धर्म के अनुयाई हैं या वे किस जाति से संबंध रखते हैं। उक्त पंजाबी नेता ने बताया कि इस वर्ष में पंजाबी सत्कार सभा सिरसा जिला में पंजाबी संस्कृति, मां बोली को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंजाबी समाज की समस्याओं को उजागर कर उनके समाधान के लिए जोरदार प्रयास करेगी। उन्होंने पंजाबी समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं और महिलाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे इस मिशन में अपनी प्रमुख भूमिका निभाएं। श्री सचदेवा ने समस्त पंजाबियों को इस आत्म सम्मान प्रदान करने वाले पवित्र मिशन को फलने फूलने के लिए सहयोग करने का भी आह्वान किया।
जारीकर्ता
प्रदीप सचदेवा,प्रधान
मो. 9896390100