Loading

21 January 2011

उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

सिरसा।
         जिला की रानियां पुलिस ने एक उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी बलविंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी संतनगर के विरूद्ध थाना रानियां में 27 फरवरी 2010 को भादंसं की धारा 323, 325,452,506, 307 के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। आरोपी के खिलाफ अदालती आदेशों की अवहेलना करने का मामला भी दर्ज किया गया है।
               रानियां थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि आरोपी घटना स्थल से ही फरार था। जिसके पश्चात सिरसा अदालत ने उसे 16 नवम्बर 2010  को उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हे मुखबरी मिली थी कि डबवाली क्षेत्र के गांव देसुजोधा में कही छुपा हुआ है। उन्होने शहर डबवाली पुलिस को साथ लेकर मौके पर दबिश दी तथा आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी को आज ऐलनाबाद अदालत में पेश किया जाएगा।
           वहीं एक अन्य घटना में जिला के स्पैशल स्टाफ के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए सेंधमारी के मामले में वांछित उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शेरखान पुत्र जान मोहम्मद निवासी गुडियाखेड़ा राजस्थान के खिलाफ थाना शहर डबवाली में 9 अप्रैल 2006 को सेंधमारी का अभियोग दर्ज हुआ था। आरोपी अदालत से जमानत होने के बाद दोबारा हाजिर नही हुआ जिस पर इस मामले में आरोपी को डबवाली अदालत ने 6 जनवरी 2009 को उदघोषित करार दिया गया। सहायक उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि महत्वपूर्ण सूचना जुटाकर आरोपी को राजस्थान के टिब्बी क्षेत्र से काबू किया है तथा आगामी कार्रवाई के लिए डबवाली पुलिस के सुपूर्द किया है।

सट्टा खाईवाली, जुआ खेलने तथा शराब तस्करी के मामले में आठ लोग काबू

सिरसा।
         जिला पुलिस ने बीते दिवस सट्टा खाईवाली, जुआ खेलने तथा शराब तस्करी के मामले में आठ लोगों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबधित थानों में अभियोग दर्ज किए गए है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला की रोड़ी पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में राजकुमार पुत्र औमप्रकाश निवासी रोड़ी को 350 रूपए सट्टाराशि सहित गांव से ही काबू किया गया। एक अन्य घटना में शहर सिरसा पुलिस ने सिकंदर पुत्र धनी पंडित निवासी जैजै कालोनी को 590 रूपए की सट्टा राशि के साथ अनाज मंडी क्षेत्र से काबू किया। जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने प्रकाश चंद पुत्र हरी राम को 370 रूपए की राशि के साथ कस्बा ऐलनाबाद से काबू किया है। शहर डबवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने के आरोप में 2 लोगों को 1700 रूपए की जुआ राशि व ताश सहित काबू किया है। गिरफ्तार किए व्यक्तियों की पहचान तरसेम पुत्र प्रेम कुमार तथा विनोद पुत्र भगवानदास निवासी डबवाली के रूप में हुई है । वहीं एक अन्य मामले में डबवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे दो लोगों को 2340 रूपए की जुआराशि व ताश समेत काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र कश्मीरीलाल तथा नानूराम पुत्र चंद्रभान निवासी मंडी डबवाली के रूप में हुई है। जिला की कालांवाली पुलिस ने काला पुत्र रामजीलाल निवासी जगमालवाली को सात बोतल शराब के साथ गांव जगमालवाली से काबू किया है।

डिंग खेल स्टेडियम में कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

सिरसा।
       ग्राम पंचायत डिंग के सहयोग व जाट क्लब द्वारा डिंग खेल स्टेडियम में कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसका उदघाटन गत दिवस गांव की सरपंच कांता दहिया ने किया। इस मौके पर गांव की प्रधान श्रीमती दहिया ने कहा कि वे जल्द ही गांव के खेल स्टेडियम की चारदिवारी का काम शुरू करवाऐंगी। टूर्नामेंट के संबंध में जानकारी देते हुए क्लब कोर कमेटी के प्रधान प्रसेन जेवलिया ने बताया कि  टूर्नामेंट का पहला उदघाटन मैच मेजबान डिंग व रामपुर बागडिय़ा के बीच खेला गया जिसमें रामपुर बागडिय़ा की टीम ने सात विकेटों से जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 6 अन्य मैच भी खेले गए। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए गांव की सरपंच ने 11 हजार रूपये की नकद राशि व सज्जन कुलडिय़ा ने 5100 रूपये नकद राशि का योगदान किया। उन्होंने आगे बताया कि टूर्नामेंट का समापन मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा करेंगे। जबकि विशिष्ठ अतिथियों के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होशियारी लाल शर्मा, इनेलो किसान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह, रवि गोदारा सरपंच जोधंका, हनुमान बिश्रोई सरपंच पतली डाबर, सुभाष पूनियां डीएवी स्कूल संचालक, एकता मंच डिंग के प्रधान हवा सिंह फौगाट, हरपाल सिंह बैनीवाल व सज्जन कुलडिय़ा पहुंचेंगे। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार रूपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी जबकि रनरअप टीम को 11 हजार नकद व ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ सीरिज को 2100 रूपये व ट्रॉफी दी जाएगी। इस टूर्नामेंट में एंट्री फीस 500 रूपये है तथा 40 किलोमीटर दूर से आने वाली टीमों से आधी एंट्री फीस ली जाएगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए गांव डिंग के इंद्राज दहिया, परसेन वालिया, सतबीर राड़, विनोद पचार, ओम प्रकाश पिलानिया, प्रमोद जेवलिया, नीतिन फौगाट, प्रह्लाद दहिया, मांगेराम खिचड़, अजब बिश्रोई, जय प्रकाश दहिया, हरीश खुराना, राजेंद्र जाखड़, कृष्ण पिलानिया व क्लब के अन्य युवा सदस्य मेहनत कर रहें हैं।

प्रसेन जेवलिया - 9541151052

मुर्राह संरक्षण विकास योजना के तहत 278 भैंसों की पहचान

सिरसा,
           पशुपालन विभाग द्वारा सिरसा जिला में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उदे्दश्य से मुर्राह संरक्षण विकास योजना के तहत 278 भैंसों की पहचान की जा चुकी है। विभाग द्वारा पशु के अधिक दूध देने की मात्रा के आधार पर भैंस पालकों को अब तक 27 लाख रुपए की राशि ईनाम के तौर पर दी जा चुकी है।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री सी जी रजिनीकांथन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुर्राह संरक्षण विकास योजना के सिरसा जिला में उत्साहवर्धक परिणाम सामने आए हैं। गत वर्ष सिरसा जिला के हजारों किसानों को दूध के मूल्य की 87 करोड़ रुपए की राशि स्थानीय मिल्क प्लांट द्वारा वितरित की गई। चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक दुग्ध उत्पादक किसानों को 70 करोड़ रुपए की राशि दूध के मूल्य के रूप में प्राप्त हो चुकी है जो पशुपालक नियमित तौर पर दूध वितरण का कार्य करते हैं उनके आंकड़े इससे भी अधिक हैं इसलिए इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दूध उत्पादन का कार्य सिरसा जिला में पशुपालकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है।
        उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस व्यावसाय को और अधिक बढ़ाने के लिए पशुपालन के क्षेत्र में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि मुर्राह संरक्षण विकास योजना के तहत 13 किलोग्राम से 16 किलोग्राम प्रतिदिन दूध देने वाले पशु के मालिक को पांच हजार रुपए की राशि, 16 से 19 किलोग्राम दूध देने वाले पशु के मालिक को 10 हजार रुपए की राशि तथा 19 किलोग्राम से अधिक दूध देने वाले पशु मालिक को 15 हजार रुपए की राशि विभाग द्वारा ईनाम के रूप में दी जाती है।
    उन्होंने बताया कि मुर्राह नस्ल को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन के लिए पहचान की गई भैंसों के कटड़े भी खरीदे जा रहे हैं। सिरसा जिला में अभी तक 12 कटड़ों की खरीद करके हिसार के पशु फार्म में भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पशुधन बीमा योजना भी शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिला में अब तक 3568 दुधारू पशुओं का बीमा किया जा चुका है जिनकी प्रीमियम की 19 लाख रुपए की राशि विभाग द्वारा वहन की गई है। इन पशुओं में अनुसूचित जाति के पशुपालकों के 1023 पशुओं का बीमा निशुल्क किया गया है जिन पर विभाग द्वारा 7 लाख 60 हजार रुपए की राशि प्रीमियम के रूप में खर्च की गई है। इसी प्रकार से सामान्य जाति के पशुपालकों के 1698 पशुओं का बीमा किया गया जिनके बीमे के प्रीमियम की 9 लाख रुपए की राशि विभाग द्वारा वहन की गई। पशुधन बीमा योजना के तहत पशु का बीमा करवाने के लिए सामान्य जाति के पशुपालकों को केवल मात्र प्रीमियम की 25 प्रतिशत राशि देनी होती है।
     पशु पालन विभाग के उप निदेशक डा0 सुशील गोदारा ने बताया कि विशेष पशुधन बीमा योजना के तहत अनुसूचित जाति के परिवारों के हर प्रकार के पशुओं का बीमा निशुल्क किया जाता है। विभाग द्वारा बहडिय़ों, झोटी, दुधारू गाय, भैंस, भेड युनिटों, बकरी युनिटों व सुअर युनिटों का बीमा मुफ्त किया जा रहा है। इन पशुओं के बीमे के प्रीमियम पर 3 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च की गई है जिससे सात सौ से भी अधिक पशु युनिटों का बीमा किया गया है।
    डा सुशील गोदारा के अनुसार मुर्राह नस्ल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न केन्द्रों से जिला के 21 गांवों की पंचायतों द्वारा झोटे भी खरीदे गए हैं। विभागीय स्कीम के तहत मुर्राह नस्ल के झोटे पंचायतों को रियायती मूल्य यानि 2000 रुपए प्रति झोटा दिया जाता है। इन पंचायतों में खाजाखेड़ा, रोड़ी, बणी, बग्गी ढाणी, ढाणी रामपुरा, रसूलपुर, मलिकपुरा, मसीतां, तेजाखेड़ा, मौजदीन, जण्डवाला बिश्रोइयां, ताजियाखेड़ा, कोटली, सिकन्दरपुर आदि शामिल हैं।

गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष में जगसीर सिंह मिठड़ी करेंगे गांधी चौक पर घ्वजारोहण

मण्डी डबवाली
        आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डबवाली (शहरी) की एक बैठक प्रधान पवन गर्ग की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय हुई। इस बैठक सर्वसम्मति सें निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस का कार्यक्रम प्रात: 8.30 बजें मण्डी डबवाली के गांधी चौक मे आयोजित किया जायेंगा, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ डबवाली के प्रधान सरदार निर्मल सिंह कण्डा करेंगे तथा घ्वजारोहण कांग्रेस कमेटी ब्लॉक औढां के अध्यक्ष सरदार जगसीर सिंह मिठड़ी के कर कमलो द्वारा किया जायेगा।
        इस बैठक में जगसीर सिंह मिठड़ी, प्रकाश चन्द बांसल, ईन्द्र जैन, केशव शर्मा, सन्दीप चौधरी, बख्तावर मल दर्दी, पार्षद विनोद बांसल, जगदीप सूर्या, रमेश बागड़ी, ईश्वर दास गांधी, गुरतेज सोनी, राकेश बाल्मिकी, प्रशान्त गर्ग, रविन्द्र बिन्दू, सुखमन्द्र प्रधान रिक्शा यूनियन, हरजिन्द्र सिंह व मनवीर मान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।