Loading

27 January 2011

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान की सभी तैयारियां पूरी

सिरसा
               महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अभियान का शुभारंभ जिला कांग्रेस के प्रधान मलकीयत सिंह खोसा करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ गऊशाला रोड पर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से प्रात: 10 बजे होगा। इस कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छ रहने के फायदे बताए जाएंगे। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

डा. के.वी. सिंह 28 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक हलका डबवाली में रहेंगे

मण्डी डबवाली
             यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव बजरंग लाल ने बताया कि डा. सिंह 28 फरवरी शुक्रवार से लेकर 31 जनवरी सोमवार तक डबवाली हलका में ही रहेंगे तथा आमजन की समस्याएं व शिकायतें सुनेंगे तथा उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेंगे।

सोयाबीन की दाल से दूध व पनीर निर्माण संबंधी मशीनों को प्रदर्शित किया गया

सिरसा
            62 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज आयोजित जिला स्तरीय समारोह में गणतंत्र दिवस उपलक्ष में ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत प्रदर्शित की गई विभिन्न विभागों की झांकियों में उद्योग विभाग द्वारा प्रदर्शित की गई झांकी आज चर्चित रही क्योंकि इस झांकी में सोयाबीन की दाल से दूध व पनीर आदि के निर्माण संबंधी मशीनों को प्रदर्शित किया गया था।
    स्थानीय बरनाला रोड पर सोया स्टार नाम से उद्योग चला रहे विक्रम कुमार ऊर्फ विक्की कंबोज ने बताया कि सोयाबीन की दाल मुनष्य के स्वास्थ्य के काफी लाभदायक है तथा इसके मद्देनजर ही उन्होंने सोयाबीन की दाल से तोफू नाम से प्रसिद्ध पनीर का निर्माण शुरू किया है तथा सोयाबीन के दाल से वे दूध का भी वे उत्पादन कर रहे हैं। विक्रम कंबोज ने बताया कि कम फेट व कोलस्टॉल फ्री तोफू (पनीर) व दूध पूर्ण प्रोटीन युक्त आहार है तथा विशेषकर बच्चों गर्भवती महिलाओं व माताओं तथा बुर्जुगों के लिए यह उत्पाद विशेष लाभदायक है। उन्होंने बताया कि शुद्ध शाकाहारी तोफू (पनीर) सोयाबीन के दूध  में शरीर वर्धक मांसपेशियों को पूरी तरह पोषण देने वाले वह सभी नौ तत्व मौजूद है जो स्वास्थ्य के लाभ के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सोयाबीन की दाल से उन द्वारा बनाए जाने वाला दूध व तोफू (पनीर) उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि यह पोष्टिक होने के साथ-साथ पशु द्वारा दिए जाने वाले दूध व उससे बनने वाले पनीर के दामों की तुलना में सस्ता भी है तथा उनसे अधिक शक्तिवर्धक है।
जारीकर्ता भारत भूषण 9992599410
फोटो 
सोयाबीन की दाल से निर्मित किए जाने वाले दूध व तोफू (पनीर) बनाए जाने की मशीनों की गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग द्वारा प्रदर्शित की गई झांकी का दृश्य

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान मलकीयत सिंह खोसा ने ध्वजारोहण किया

सिरसा
    जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय कांग्रेस भवन में 62 वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान मलकीयत सिंह खोसा ने सैंकड़ों कांग्रेसजनों के साथ ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के साथ देश भक्तों को सलाम किया। इस अवसर पर शहरी ब्लाक प्रधान भूपेश मेहता, ग्रामीण ब्लाक प्रधान सुरजीत सिंह भावदीन, बिक्रमजीत सिंह एडवोकेट, कृष्ण सिंगला, संजय चांवरिया, गोपीचंद कम्बोज, तिलकराज चंदेल, हनुमान दास पटीर, कैलाश रानी, जोगिन्दर कौर, सुखविंदर दुग्गल, राजू बजाज, संत गुम्बर, कुलवंतराय बैनीवाल, ओ.पी एंथौनी, श्रीराम सैनी, राम सिंह प्रचार मंत्री, सोहन सिंह थिराज, प्रेम सैनी, डा. राजकुमार धींगड़ा, जरनैल सिंह बराड़, विनोद भाटिया, रमेश गोयल, विनोद उपाध्याय, संगीत कुमार, पवन सिंगला, इसरान सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर लड्डू वितरित किए गए।

महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. विजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया

सिरसा
    आयुज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल जोधपुरिया सिरसा में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. विजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया तथा जिला आर्गेनाईजिंग कमिश्नर स्काउट श्री ललित मोहन शास्त्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। इस समारोह में संस्थान के निदेशक संजीव अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. आर.आर. मिश्रा, प्रशासक डॉ. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. केवल अरोड़ा, डॉ. किरण कम्बोज, डॉ. जैसमीन मैहता, डॉ. सत्येन्द्र मिश्रा सहित समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान का विधिवत गायन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय कैम्पस में लड्डू वितरित किये गये।

फोटो कैपशन : आयुज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के चेयरमैन डॉ. विजय अग्रवाल गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण करते हुए।

जारीकर्ता : डॉ. केवल अरोड़ा
मो. न० 94666-83735