Loading

23 February 2011

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन 28 फरवरी को

हिसार
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार का रसायन विभाग 28 फरवरी 2011 को  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित करेगा। इस अवसर पर पदम भूषण प्रो एन के गांगुली, प्रैजिडेंट, जेआईपीएमइआर, पोण्डिचेरी व पूर्व डायरेक्टर जरनल आइसीएमआर, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डा एम एल रंगा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे व कुलसचिव प्रो आर एस जागलान विशिष्ट अतिथि होंगे।
प्रो जे के शर्मा, विभागध्यक्ष, रसायन विभाग ने बताया कि वर्ष 2011 को अन्तर्राष्ट्रीय रसायन वर्ष घोषित किया गया है। उन्होने बताया कि इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, निंबध लेखन, पेपर रिडिंग व विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को पुस्कृत भी किया जाएगा। प्रो शर्मा ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं फूड टैक्नालाजी, मैथमैटिक्स, अपलाईड फिजिक्स व रसायन विभागों में आयोजित होगी।
इन प्रतियोगितओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग, फतेह चंद महिला महाविद्यालय, हिसार, डी एन कालेज, हिसार, पीजी गर्वनमैंट कालेज, हिसार, सीआरएम जाट कालेज, हिसार, गर्वनमैंट कालेज फार विमन, हिसार, होम साईंस कालेज व बेसिक साईंस कालेज, एचएयू, हिसार के विद्यार्थी भाग ले रहे है। 

पुलिस समाचार

सिरसा। कालांवाली पुलिस ने राम ङ्क्षसह पुत्र फूल सिंह निवासी मंडी कालांवाली को 8 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है।

सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में मनजीत पुत्र सरदार सिंह निवासी शहर सिरसा को 245 रूपए की सट्टाराशि के साथ काबू किया है। वहीं एक अन्य घटना में शहर सिरसा पुलिस ने राजू पुत्र गुरदिता निवासी कीर्तीनगर को सट्टाखाईवाली करने के आरोप में 200 रूपए की राशि सहित काबू किया है। एंटी थेफ्ट सैल पुलिस के प्रभारी उपनिरीक्षक औमप्रकाश ने गश्त के दौरान जैजै कालोनी निवासी चिंकू पुत्र कालूराम को एक छुरे के साथ माल गोदाम रोड़ से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है।

सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने बीती 13 फरवरी को डबवाली रोड़ क्षेत्र से चोरी हुए मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी को काबू कर लिया है। शहर थाना में कार्यरत उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ टेलीफोन एक्सचैंज के निकट लालबत्ती चौक पर आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल संबधित कागजात पेश नही कर सका। पुलिस ने शक के आधार पर उससे पुछताछ की तो उसने उक्त मोटरसाइकिल डबवाली रोड़ से चोरी करना कबूल किया। आरोपी की पहचान महेंद्र पुत्र मनीराम निवासी ढाणी चक्कां थाना रानियां के रूप में हुई है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। चोरीशुदा मोटरसाइकिल बी ब्लाक निवासी दिनेश पुत्र ज्ञानचंद मेहता का है।

सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने बीती रात विश्वकप श्रृंखला के तहत इंग्लैंड व नीदरलैंड के बीच चल रहे एक दिवसीय मैच के दौरान क्रिकेट बुकीज चलाते दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक टीवी, 7 मोबाईल, 5 चार्जर, कैल्कक्यूलेटर, दो रिमोट, लेखा जोखा का रजिस्टर, पैन तथा 13 हजार रूपए की नकदी भी बरामद की है। जानकारी देते हुए  खैरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि किसी मुखबिर से उन्हे जानकारी मिली कि शहर के सरकुर्लर रोड़ स्थित धानुका मौहल्ला क्षेत्र में कुछ लोग मोबाईल फोन व टीवी के माध्यम से व्यापक पैमाने पर क्रिकेट बुकीज का धंधा चला रहे है। उन्होने बताया कि इस सूचना को पाकर पुलिस पार्टी को साथ लेकर मौके पर दबिश दी तथा मौके से दो लोगों को काबू किया। जिनकी पहचान विजय पुत्र अमरनाथ निवासी सुभाष बस्ती सिरसा एवं नरेंद्र पुत्र संतलाल निवासी नहर कालोनी फतेहाबाद के रूप में हुई है।


सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने बीती 14 फरवरी को जनता भवन स्थित फ्लैट नंबर 13 से चोरी हुए चार लैपटाप्स की घटना की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को काबू करके करीब डेढ लाख रूपए मूल्य के चारों चोरीशुदा लैपटॉप बरामद कर लिए है। आरोपी को कल सिरसा अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उसके अन्य साथियों व चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा हो सके। मामले की जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा यादव ने बताया कि जनता भवन के फ्लैट नंबर 13 से चोरी हुए लैपटाप के संबंध में राकेश पुत्र सुरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई, उन्होने बताया कि शहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरीशुदा लैपटाप को बेचने की फिराक में है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस सूचना को पाकर शहर पुलिस ने आरोपी को चोरीशुदा लैपटाप के समेत टाउन पार्क क्षेत्र से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सर्वमित्र पुत्र रामचंद्र निवासी बरूवाली प्रथम हाल सुभाष बस्ती सिरसा के रूप में हुई है। उन्होने बताया कि आरोपी से पुछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों के सुलझने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता है।


सिरसा। शहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबरी मिलने पर थेहड मौहल्ला क्षेत्र में जुआ खेल रहे आठ लोगों को मौके से काबू कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 19868 रूपए की जुआराशि व ताश बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाईल फोन भी कब्जे में लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग थेहड मौहल्ले में सार्वजनिक स्थल पर बडे पैमाने पर जुआ खेल रहे है। इस सूचना को पाकर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पर आधारित पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे आठ लोगों को मौके से काबू कर लिया। पकड़े गए लोगों को पहचान परवेज खान पुत्र बादशाह खान, बग्गा उर्फ अशोक पुत्र बलवंत, पवन पुत्र श्यामलाल, विजय पुत्र हरबंसलाल,राधेश्याम पुत्र शमशेर, दलीप पुत्र रामसिंह, रसीद खां पुत्र मकबूल खां, काला ङ्क्षसह पुत्र वीरसिंह निवासियान रानियां रोड़ थेहड मोहल्ला के रूप में हुई है।

प्रगणकों को अपने परिवार से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी व अपना पूरा व्यक्तिगत बायोडाटा दे

सिरसा, 23 फरवरी। सिरसा के उपायुक्त श्री युद्धबीर सिंह ख्यालिया ने आमजन से अपील की है कि वे उनके घर द्वार पर आए प्रगणकों को अपने परिवार से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी व अपना पूरा व्यक्तिगत बायोडाटा दे। उन्होंने प्रगणकों से भी कहा कि वे 28 फरवरी तक जनगणना का कार्य पूरा कर ले और सुनिश्चित करे कि कोई भी क्षेत्र कवर किए बिना न रहे। 28 फरवरी की रात को प्रगणकों द्वारा बेघर लोगों की संख्या की गणना की जाएगी इसलिए प्रगणकों को 28 फरवरी की रात को सुरक्षा भी मुहैया करवाई जाएगी ताकि वे सार्वजनिक स्थानों पर जाकर बेघर लोगों की पूरी तरह से गिनती कर सके।
    उन्होंने कहा कि जिला में जनगणना का कार्य 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इस कार्य में लगे प्रगणक पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य रहे है। उन्होंने प्रगणकों को शाबाशी देते हुए कहा कि किसी प्रकार की भी उन्हें दिक्कत आए तो वे अपने क्षेत्र के सुपरवाईजर व मास्टर ट्रेनर से संपर्क करे। उन्होंने बताया कि जनगणना के इस कार्य में 40 प्रतिशत सदस्य सरकारी स्कूलों के अध्यापक है बाकी अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल है। इस कार्य के लिए कर्मचारी को अलग से 5500 रुपए का भत्ता दिया जाएगा। घर आने वाली टीम के कर्मचारियों को विभाग द्वारा पहचान पत्र भी दिया गय है।
    उन्होंने बताया कि जिला के कुल वासियों की संख्या कितनी है या एक दशक में कितनी बढ़ी है इसका सही लेखा जोखा दूसरे चरण में होने वाले अभियान के बाद ही मिलेगा। इसी के साथ अंतिम चरण की जनगणना मार्च 2011 पूरी हो जाएगी। इसके पश्चात सभी नागरिकों को पहचान कार्ड भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के दौरान यानी 9 से 28 फरवरी तक जिला के किसी भी घर में होने वाली जन्म व मृत्यु की गिनती रिवीजनल राउंड में होगी जो कि 1 से 5 मार्च तक चलेगा। बावजूद इसके अगर किसी का मकान अधिकारी से छूट जाता है तो नागरिक इसकी जानकारी कंट्रोल रुम के टोल फ्री नंबर 1800-110-111 पर दे सकते है।
    उपायुक्त ने आगे बताया कि जिला के जनगणना के इस कार्य में 3271 प्रगणक और सुपरवाईजर घ्ज्ञक्र-घर जाकर जनगणना का कार्य सुचारु रुप से कर रहे है। उन्होंने बताया कि जनगणना के कार्य के लिए निर्धारित किए गए प्रोफार्मा में 29 कॉलम दिए गए है। इन सभी कॉलम की जानकारी प्रगणकों द्वारा पुर्णतया गोपनीय रखी जाएगी। यहां तक की जनगणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को किसी भी न्यायालय में साक्ष्य के रुप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता।
    उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विकासकारी और जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जाती है। इस वर्ष होने वाली जनगणना आजाद भारत की सातवीं जनगणना है। जनगणना के इन आंकड़ों से यह भी पता चल पाएगा कि विकास के मामले में देश कहा खड़ा है। उन्होंने बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों का प्रयोग आम आदमी और देश के हित के लिए है।

जनगणना के लिए अनुसूची प्रोफार्मा के 29 सवाल
-व्यक्ति का नाम
-मुखिया से संबंध
-लिंग
-जन्मतिथि और आयु
-वर्तमान वैवाहिक स्थिति
-विवाह के समय आयु
-धर्म
-अनुसूचित जाति/अनुसूचित जाति
-निशक्तता
-मातृभाषा
-अन्य भाषाओं का ज्ञान
-साक्षरता की स्थिति
-शिक्षा ग्रहण की स्थिति
-प्राप्त शिक्षा का उच्चतम स्तर
-क्या पिछले वर्ष के दौरान किसी भी समय काम
-आर्थिक कार्यकलाप की श्रेणी
-व्यवसाय
-उद्योग, व्यापार अथवा सेवा का स्वरुप
-कर्मी का वर्ग
-गैर आर्थिक कार्यकलाप
-काम की खोज में अथवा काम के लिए उपलब्ध कार्य स्थल तक की यात्रा
-पूर्व निवास स्थान
-स्थान परिवर्तन की विशेषताएं जन्मस्थान
-स्थान परिवर्तन का कारण
-कार्यस्थल तक की यात्रा का माध्यम
-स्थान परिवर्तन के पश्चात गांव व नगर में निवास की अवधि
-प्रजननता विवरण, वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या
-जीवित पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या
-पिछले एक वर्ष के दौरान जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या

खुले दरबार का कार्यक्रम स्थगित


सिरसा, 23 फरवरी। नगराधीश श्री एच.सी भाटिया ने बताया कि कल 24 फरवरी को डबवाली में  आयोजित होने वाले खुले दरबार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम निकट भविष्य में आयोजित किया जाएगा।

निधन पर शोक व्यक्त किया

सिरसा। गत दिवस सिरसा के वरिष्ठ पत्रकार व पीटीआई के संवाददाता ओपी बांसल के निधन पर प्रदेश कांग्रेसी कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। इस दौरान श्री शर्मा के कार्यालय पर डा. बंसल को सच्चा कर्मयोगी बताते हुए उनकी आत्मिक शंाति के लिए प्रार्थना के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। अपने शोक संदेश में श्री शर्मा ने कहा कि डा. बंसल ने हमेशा समाजहित में कलम चलाई और पत्रकारिता के जरिए समाजोत्थान में अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों एवं नैतिकता को हमेशा कायम रखा और नवोदित पत्रकारों के लिए वे एक मिसाल रहे। उन्होंने कहा कि अनेक विषयों पर उनकी अनूठी पकड़ थी और वे जीवन की अंतिम घड़ी तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे। यहां तक की उनकी मृत्यु भी उस समय हुई जब वे एक प्रेसवार्ता में शिरकत करने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि डा. बंसल के निधन से पत्रकारिता जगत को जो क्षति हुई है उसकी कभी भी पूर्ति नहीं हो सकती। इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा, संजय शर्मा, हरीश सोनी, संत लाल गुंबर, भोला जैन, युसूफ खान, तिलक चंदेल, सरदार दर्शन सिंह, मोहन खत्री, वेद सैनी, कैलाश रानी, राजरानी जिंदल सहित अनेक लोगों ने डॉ. बंसल को श्रद्धाजंलि दी।