Loading

24 February 2011

समाचार संध्या 23.02.2011

मुख्य समाचार :-
  • ओड़ीशा में माओवादियों ने अगवा किए गए जूनियर इंजीनियर पबित्र मोहन मांझी को मुक्त किया। माओवादी नेता गन्ती प्रसादम को जमानत। मलकानगिरि के जिला कलेक्टर आर वी. कृष्णा की रिहाई अभी बाकी।
  • तेलंगाना मुद्दे को लेकर लोकसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित।
  • हिंसाग्रस्त लीबिया से भारतीयों को निकालने की आपात योजना तैयार।
  • संसेक्स 118 अंक गिरकर 18 हजार एक सौ अठहत्तर पर बंद।
  • राष्ट्रीय खेलों में अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट महिता मोहन ने महिलाओं की 28 किलोमीटर व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रॉयल का खिताब जीता।
  • क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप ए में पाकिस्तान ने केन्या के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा।
----
ओड़ीशा में माओवादियों ने अपहृत जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन मांझी को छोड़ दिया है, जबकि मल्कानगिरी के जिला कलैक्टर आर वी. कृष्णा को छोड़े जाने के मामले में भी संशय बरकरार है। उन्हें छोड़ने के लिए माओवादियों ने कुछ नई मांगे रखी हैं। माओवादी, संगीन धाराओं में जेल में बंद कट्टर माओवादी नेताओं श्रीरामुलू श्रीनिवास, पद्म, रोजी मंदांगी, ईश्वरी और गोकुल कुलदीपिया की तत्काल रिहाई चाहते हैं। भुवनेश्वर में हमारे संवाददाता को ये जानकारी देते हुए मध्यस्थों में से एक- प्रोफेसर जी हरगोपाल ने कहा कि अगर सरकार माओवादियों की मांगे मान लेती है तो वे जिला कलैक्टर को मध्यस्थों और सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की मौजूदगी में आम जनता के सामने छोड़ना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि अब जबकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है नई मांगों पर विचार करना मुमकिन नहीं होगा।
माओवादियों के हिमायती और क्रांतिकारी लेखक बारा-बारा राव ने भी माओवादियों से श्री आर वी कृष्णा को छोड़ने की अपील की है।
मैं उनसे अपील करता हूं अब से लेकर 24 घंटे में आप कलेक्टर बिनील कृष्णा को रिहा कीजिए। आप 24 घंटे में ही मांझी को रिहा किये हैं उसके लिए आपको धन्यवाद। एग्रीमेंट हुआ है उसमें केवल प्रशासन से बात किये हैं वो भी मान लिया है और मैं खुद श्रीनिवासन से बात किया हूं वो लोग भी मान लिया है इसलिए यह आप मानने के तुरंत बाद ही यानि अब से लेकर 24 घंटे में बिनील कृष्णा को उसकी जान को कोई खतरा नहीं पहुंचते हुए छोड़ देने के लिए आपसे एक बार फिर मैं विनती करता हूं।
राज्य के गृहसचिव यू एन बेहरा ने फिर कहा है कि जैसा कि माओवादियों के मध्यस्थों ने वायदा किया है, श्री कृष्णा को जल्द ही छोड़ दिया जाएगा। बताया गया है कि माओवादियों ने छोड़े गए जूनियर इंजीनियर पवित्र मांझी के जरिए तेलुगु में लिखे एक पत्र में नई मांगों को जोड़ा है।
इस बीच ओड़ीशा उच्च न्यायालय ने कट्टर माओवादी नेता गन्ती प्रसादम की जमानत मंजूर कर ली है। गन्ती प्रसादम को राष्ट्रद्रोह और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसे संगीन मामलों में बंद किया गया था। बताया जाता है कि ट्रांजिट रिमांड पर कोरापुट की जेल से भुवनेश्वर की झारपाडा विशेष जेल लाए गए गन्ती प्रसादम ने मध्यस्थों और सरकार के बीच चल रही बातचीत को अंतिम नतीजे तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
मलकानगिरि कलेक्टर आर विनील कृष्णा को कल शाम छह बजे तक छोड़ देने के लिए माओवादियों की तरफ से मध्यस्थ बने प्रोफेसर हरगोपाल के साथ बरबरा राव और माओ नेता गंती प्रसादम फिर से माओवादियों से अपील की है। राज्य सरकार माओवादियों के 14 मांग के ऊपर सहमत हो गई है और यह सब पूरी की जायेगी। इस समय माओ नेता श्रीनिवास, पदमा, ईस्वरी और अन्य तीन को जेल से तुरन्त रिहा करना मुमकिन नहीं है यह उन्होंने माओवादियों से कहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए माझी ने कहा है कि कलेक्टर और वो साथ साथ रहते थे। माओवादियों ने उन्हें कोई परेशानी नहीं की। अगले 48 घंटे में कलेक्टर को छोड़ देने के लिए माओवादियों ने माझी से कहा है कलेक्टर का हालत ठीक ठाक है उनको जल्द ही छोड़ेंगे 48 ऑवर के अन्दर ऐसा वो लोग मुझे बोलकर छोड़े हैं आज जब जूनियर एंजीनियर पवित्र मोहन माझी को रिहा किया गया उन्हें देखने के लिए चित्रकुंडा और मलकानगिरि भारी भीड़ देखने को मिला।
----
लोकसभा में आज तेलंगाना मुददे पर शोरशराबा हुआ और सदन की कार्यवाही दिन में दो बजे तक स्थगित की गई। तेलंगाना राष्ट्र समिति, कांग्रेस और तेलगुदेशम पार्टी के सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया और शोरशराबे के कारण कार्यवाही पहले दो बार आधे-आघे घंटे के लिए और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
----
विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि यदि तेलंगाना राज्य के गठन का विधेयक पेश किया जाता है तो भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए इसका पूर्ण समर्थन करेगा।

अगर प्रधानमंत्रीजी एक वाक्य कह दें कि हम इस सत्र में तेलंगाना निर्माण का बिल लेकर आयेंगे और में अपनी अपनी ओर से समस्त विपक्षी दल की ओर से यह आश्वासन देती हूं जिस दिन ये बिल लेकर आयेंगे हम पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी के लोग यहां झुका दूंगी मैं और हम अपने समर्थन से बिल को पारित करायेंगे।
इस बीच, कांग्रेस ने कहा है कि संसद में आम बजट पेश होने के बाद वह अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर विचार करेगी। पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने बताया कि लोकसभा के नेता प्रणब मुखर्जी ने तेलंगाना क्षेत्र से आए कुछ सांसदों को यह आश्वासन दिया है।
हमने कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल के साथ वित्तमंत्री और लोकसभा के नेता से मुलाकात की। और सम्भवतः बजट के अगले दिन इस बारे में विचारविमर्श के लिए दोबारा बैठक करेंगे।
----
आंध्रप्रदेश में तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति का 48 घंटे का बंद आज रात समाप्त हो जायेगा। तेलंगाना क्षेत्र में दो दिन का यह बंद अभी तक कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा है। अलग तेलंगाना के समर्थकों ने कुछ जगहों पर रैलियां की और रास्ता रोका।
----
राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद के दोनों सदनों में चल रही बहस में भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे छाये हुए हैं। जहां विपक्ष, यू पी ए गठबन्धन की दूसरी सरकार के कार्यकाल में सामने आ रहे अनेक घोटालों की बात उछाल रहा है वहीं सत्तारूढ़ गठबन्धन के सदस्य भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए हाल के महीनों की गयी गिरतारियों और अन्य कार्रवाइयों का जिक्र कर रहे हैं।
----
विदेष मंत्री एस.एम. कृष्णा ने कहा है कि लीबिया में भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं, उन्हें वहां से निकालने के लिए भेजा गया जहाज मिस्र पहुंच चुका है। विदेष मंत्री ने आज राज्यसभा में आष्वासन दिया कि लीबिया में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए उनसे कोई पैसा नहीं लिया जायेगा।
विदेष सचिव निरूपमा राव ने कहा है कि लीबिया में भारतीय विमानों के उतरने और जहाजों के लगने के लिए स्वीकृति की प्रतिक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया है कि त्रिपोली में भारत के राजदूत लीबिया के छोटे षहरों में भी भारतीय लोगों के सम्पर्क में हैं।
भारत ने सरकार विरोध प्रदर्षनकारियों पर लीबिया के अधिकारियों द्वारा भारी बल प्रयोग पर खेद जताया है। सरकार ने कहा है कि लीबिया से लगभग 18 हजार भारतीयों को निकालने के बड़े अभियान पर काम किया जा रहा है। श्री कृष्णा ने इससे पहले लोकसभा में अपनी ओर से दिये गये एक वक्तव्य में बताया था कि विदेष मंत्रालय तथा लीबिया, यमन और बहरीन में भारतीय दूतावासों ने अरब जगत के विभिन्न देषों में बसे भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन षुरू की है, जो दिन-रात काम कर रही है।
----
बहरीन में पर्ल चौक पर जमा प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक मुख्य विपक्षी शिया कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं कर दिया जाता और शाह बातचीत के लिए आगे नहीं आते, वे वहीं डटे रहेंगे। बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी है शाह हमाद बिन ईशा अल- खलीफा ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर की वार्ता के लिए चौक उचित जगह नहीं है। वार्ता के लिए विपक्ष को बकायदे शहजादा सलमान द्वारा बुलाई गई वार्ता की मेज पर आना चाहिए।
हमारे पश्चिम एशिया संवाददाता ने खबर दी है कि प्रदर्शनकारी अपनी सभी मांगे मंगवाने के लिए अड़े हुए हैं।
विपक्ष और आंदोलकारियों की एक मुख्य मांग मांगते हुए सरकार ने राजनीतिक कैदियों को रिहा कर दिया है। लेकिन विपक्ष का कहना ैहै कि वो अपनी सभी मांगों को मानने के बाद ही बातचीत शुरू करेंगे। जहां प्रदर्शनकारी राजतंत्र के खत्मे की मांग पर अड़े हैं वहीं आधिकारिक विपक्षी पार्टियां इस मांग से बचते हुए सरकार के इस्तीफे और सच्चे अर्थों में राजतंत्र की मांग कर रही हैं। इस बीच समस्या के राजनीतिक समाधान की कोशिशें भी तेज हो गई हैं और बहरीन के राजा सउदी अरब की यात्रा पर हैं। अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी जेफरी फेडमैन क्षेत्र के नेताओं से बातचीत के लिए बहरीन, कतर, कुवैत, उमार और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर आये हुए हैं। बहरीन के अलावा पश्चिम एशिया के दूसरे देशों में भी विरोध प्रदर्शन जारी है। यमन में बड़ी संख्या में छात्र राष्ट्रपति को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सना विश्वविद्यालय के पास चौक पर रात-दिन धरना दे रहे हैं।
इराक में सुलेमानिया में भ्रष्ट अधिकारियों के विरोध में करीब चार हजार प्रदर्शनकारी एक चौक पर जमा हुए। कई अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए।
ईरान में विपक्षी नेता मेहंदी करौबी ने अपनी वेबसाइट में कहा है कि पुलिस ने उनके बेटे को गिरतार कर उनके घर से कुछ दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से कहा है कि वह मिस्र, यमन, बहरीन और लीबिया में हालात का जायजा लेने के लिए एक समिति बनाए।
----
राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के दो वरिष्ठ अधिकारी - ललित भनोट और वी.के. वर्मा को आज सी बी आई ने गिरतार कर लिया। इन दोनों को सी बी आई के मुख्यालय में बुलाकर पूछताछ की गयी।
----
रांची में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में आज अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट महिता मोहन ने महिलाओं की 28 किलोमीटर व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रॉयल का खिताब जीता है।
----
श्रीलंका के हम्बनतुता में विश्व कप क्रिकेट मैच में पाकिस्तान ने कीनिया को जीत के लिए 318 रन का लक्ष्य दिया है। ताजा समाचार मिलने तक केन्या ने 33वें ओवर में 8 विकेट पर 112रन बना लिए हैं।
----
बुम्बई शेयर बाजार में आज दूसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स 118 अंक लुढ़क कर 18 हजार 178 पर बंद हुआ। तेल कीमत में बढ़ोतरी की चिंताओं और बिकवाली से बाजार में गिरावट आई।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफटी 32 अंक लुढक कर पांच हजार 437 पर बंद हुआ।
----
असम में गुवाहाटी में आज से प्रसार भारती के अंशकालिक संवाददाताओं की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह कार्यशाला आयोजित की गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमन्त नारजरी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी तथा दूरदर्शन मतदाताओं में जागरूकता लाकर सही जनप्रतिनिधि चुनने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यशाला में आकाशवाणी के महानिदेशक-समाचार जी0 मोहंती ने अंशकालिक संवाददाताओं से कहा कि वे आदर्श चुनाव संहिता लागू हो जाने के बाद आकाशवाणी और दूरदर्शन जैसे सरकारी मीडिया के लिए रिपोर्टिग करते समय निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें।
----
राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने एक ऐसी प्रणाली विकसित करने का आग्रह किया है जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ पारदर्शी ढंग से लड़ा जा सके। श्रीमती पाटील नई दिल्ली में स्वर्गीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लाल बहादुर शास्त्री प्रबंध संस्थान के नये परिसर के उद्घाटन समारोह में बोल रहीं थीं।
THE HEADLINES
  • Maoists release abducted Junior Engineer Pabitra Majhi; Malkangiri District Collector R. V. Krishna yet to be freed, Maoists leader Ganti Prasadam granted bail.
  • Telangana issue forces repeated adjournments in Lok Sabha.
  • CBI arrests Lalit Bhanot and V. K. Verma in Commonwealth games scam.
  • First vessel on its way to violence hit Libya to evacuate Indian nationals.
  • Sensex declines by 118 points to close at 18, 178.
  • Pakistan heading for victory over Kenya in their opening match.

[]<><><>[]
Maoists today released Odisha junior engineer Pabitra Mohan Majhi from their captivity while suspense over the release of Malkangiri district collector R Vineel Krishna still continues. The Maoists have put some additional conditions for the release of the Malkangiri collector. They want top Maoist leaders Sriramulu Srinivas, Padma, Rosy Mandangi, Iswari and Gokul Kuldipia currently in jail under serious charges to be released from jail immediately. One of the mediators, Prof G Haragopal, told AIR News in Bhubaneshwar that the Maoists want to release the Malkangiri collector before the public and in the presence of mediators and social activist Swami Agnivesh if their demands are met. He said, it will not be possible to include fresh conditions as an agreement has already been arrived at between the two sides. Maoists supporter and revolutionary writer Bara Bara Rao also appealed to the Maoists to release Malkangiri Collector immediately.

Odisha Home Secretary UN Behera reiterated that Krishna would be released soon as promised by the Maoists choosen mediators. A letter written in Telugu by the Maoists putting fresh conditions has repotedly been sent through junior engineer Pabitra Majhi. In a related development, the Odisha High Court today granted bail to top Maoist leader Ganti Prasadam. The government did not oppose the bail of Ganti Prasadam who was booked under charges like sedition and waging war against the government. Our correspondent reports that Prasadam, who is now lodged in Jharpada special jail in Bhubaneswar after being brought from Koraput, is believed to have played a key role in giving shape to the negotiation between the interlocutors and the state government.

After being released the abducted junior engineer told media persons at Malkangiri that the collector is safe and healthy. Both of them were put up together and the Maoists have assured him that the collector would be released within 48 hours. He, however, was unable to say where the Maists kept both. Majhi was taken by local villagers on a motor-cycle to Chitrakonda after being released by the Maoists in a remote forest in Malkangiri. Huge crowds gathered at the Chitrakonda Tehsil office and also at Malkangiri to have a glimpse of the freed engineer. Meanwhile, mediator Prof Haragopal, revolutionary poet Varavara Rao and top Maoist leader Ganti Prasadam have appealed the Maoists to release the Malkangiri collector by 6 of tomorrow evening. They have said the Odisha Government understands its responsibilites and will abide by the 14 agreements agreed upon with the mediators during the 3-day talks. They also said, the additional conditions put by Maoists to free some top Maoists leaders immediately will not be feasible.
[]<><><>[]
The Telegana issue rocked the Lok Sabha and forced repeated adjournments today. Members of the TRS, Congress and TDP raised the issue. Repeated pleas by the presiding officer were ignored forcing the adjournments. The Congress has said that it will take up the issue of a separate Tengana state after presentation of the Union Budget. Talking to reporters in New Delhi, Party spokesman, Dr Shakeel Ahmed said this assurance was given by the Leader of the Lok Sabha, Mr Pranab Mukherjee to a group of party MPs from Telangana, who met him this afternoon. The BJP has urged the government to announce the formation of a separate Telangana state without delay. Party spokesman Shahnawaz Hussain suggested the government to bring a bill in thecurrent Session of Parliament. Meanwhile, normal life remained affected in the Telangana region of Andhra Pradesh today on the second day of the 48-hour bandh demanding introduction of a bill for statehood for the region.

[]<><><>[]
Lakhs of workers, including men and women, participated in a march to Parliament today protesting price rise. The march was called by the Central Trade Unions and national federations of employees. Workers of the Congress affiliated Indian National Trade Union Congress (INTUC) also participated in the protest.

[]<><><>[]
India may allow export of wheat and rice owing to the record food grain production this year. Agriculture and Food Processing Industries Minister Sharad Pawar said in New Delhi that the time is right to allow export of wheat and rice as there is ample buffer stock and good production is expected in the coming season. He said that the total food grain production is expected to grow by 6.5 percent this year over the previous year. He informed that the final decision on exports will be taken in the meeting of the Empowered Group of Ministers to be held next week. He however made it clear that the first priority will be given to meet the demands of domestic consumers.

[]<><><>[]
The two top executives responsible for organising the Commonwealth Games, Lalit Bhanot and V K Varma were today arrested by the Central Bureau of Investigation. The duo were arrested after they were summoned to the CBI headquarters and subjected to questioning. Both have been arrested for irregularities in a 107 crore contract with a Swiss company for time-keeping equipment during the October 2010 Games. Bhanot has been booked by the probe agency under sections of criminal conspiracy and cheating of the IPC and various sections of the Prevention of Corruption Act, along with Switzerland-based firm Swiss Timing Ltd and other unknown persons.

[]<><><>[]

The External Affairs Minister S. M. Krishna has said that Indian citizens are safe in violence-torn Libya and that a rescue vessel has already reached Egypt on its way to Libya. Mr Krishna assured the Rajya Sabha this evening that the stranded Indians will not be charged money during the evacuation. Foreign Secretary Nirupama Rao said in tweet that the clearance for landing of Indian aircraft and ships are awaited. She said the Ambassador in Tripoli is also in touch with the Indian community in smaller Libyan cities. India has deplored the use of force by Libyan authorities against anti-government protesters and said it was working on a 'mammoth' operation to evacuate about 18,000 Indian nationals from the North African nation. Mr Krishna informed the Lok Sabha earlier in a suo moto statement that his Ministry and Indian embassies concerned in Libya, Yemen and Bahrain have set up round-the-clock helplines to help Indians across the volatile Arab world. Meanwhile, unrest continues in Libya following a defiant and angry speech from Moamar Gaddafi, people there reacted with anger and derision to yesterday's speech in which he referred to the protesters as rats and cockroaches. During the rambling 75-minute address on state TV, Col Gaddafi - who has ruled the country since taking power in a 1969 military coup - swore to crush the revolt and die as a martyr. According to the first official figures released by Mr Gaddafi's regime, 300 people including 111 soldiers have been killed since the unrest broke out a week ago. Human Rights groups estimate that the death toll is much higher.

[]<><><>[]
In Bahrain, protestors gathered at Pearl Square have vowed not to leave the place despite the release of leading Shiite opposition activists and renewed calls by the king for talks. According to Bahrain’s official news agency, King Hamad bin Issa al-Khalifa has said that public squares are not the right place for national dialogue and the right thing is to sit to the table of national dialogue adopted by Prince Salman. Our West Asia correspondent has filed this report.

While Bahrain’s government has met one major demand of protestors and released political prisoners, the opposition groups and anti-government protesters say, all their demands must be met before they enter into talks. Street protesters are saying they want nothing less than the end of monarchy as part of political reforms but official opposition groups have stopped short of voicing the same demand instead they are asking the resignation of the government, investigations of deaths of protesters and the creation of a real constitutional monarchy. Diplomatic efforts are also underway to resolve the issue. Bahrain’s King Hamad is travelling to Riyadh for discussions and US Assistant Secretary for Near Eastern Affairs Jeffrey Feltman is in the region travelling to Qatar, Kuwait, Bahrain, Oman, and the United Arab Emirates for discussions with leaders of the region.

Apart from Bahrain, there are reports of unrest in some other countries in West Asia. In Yemen, armed supporters of Yemen President Ali Abdullah Saleh opened fire on a student sit-in in Sanaa last night, killing two students and wounding 11. Earlier the President’s supporters clashed with students in the capital Sanaa wounding five. In Iraq, around 4,000 demonstrators crowded a square in the centre of the Iraqi city of Sulaimaniyah opposing corrupt elements in the administration. Demonstrations were also held in and around Baghdad, Kut, Nasiriyah, Diwaniyah, Ramadi and Basra. In response, Iraqi authorities have proposed slashing politicians' pay in half and to redirect more government funds to feeding the needy. In Iran, the website of opposition leader Mehdi Karroubi has reported that security forces swept through the homes of opposition leader Mehdi Karroubi and his family, arresting one of his sons and confiscating several documents. Meanwhile, Iran has called for the UN Human Rights Council to form a committee to examine the situation in Egypt, Yemen, Bahrain and Libya. Saudi Arabia's King Abdullah has announced increased benefits for his citizens, as he heads home after months abroad getting medical treatment. According to state television, there will be extra funds for housing, studying abroad and social security. King Abdullah has been away from the country for three months, during which time mass protests have changed the political landscape of West Asia. There have been few demonstrations in Saudi Arabia.

[]<><><>[]

Falling for the second straight session, the Sensex at the Bombay Stock Exchange declined 118 points, or 0.6 percent, to 18,178, today. The Sensex fell on continued selling by investors, triggered by concerns that surging oil prices due to political unrest in West Asia will lift inflation and interest rates. The Nifty fell 32 points, or 0.6 percent, to 5,437. The bourses in Japan, Hong Kong, South Korea and Singapore dropped between 0.4 percent and 0.8 percent. The rupee strengthened 13 paise, to 45.13 against the dollar. Gold declined 20 rupees, to 20,940 rupees per ten grams in Delhi. And U.S. crude oil futures rose 51 cents, to 95.93 dollars a barrel, while Brent oil rose above 107 dollars a barrel.
[]<><><>[]
In Sports: Pakistan have begun their campaign in the 2011 ICC Cricket World Cup on a winning note. In their opening Group 'A' match at Hambantota in Sri Lanka, they beat Kenya by an emphatic margin of 205 runs. Chasing a huge victory target of 318 runs, Kenya were all out for 112 runs in 33.1 over, a short while ago in the Day-Night encounter. Earlier, batting first after winning the toss, Pakistan piled up a massive 317 for seven in their 50 over.

[]<><><>[]
International rider Mahitha Mohan has clinched the women's 28 kilometre individual road time trial title in the 34th National Games. It was the third Gold medal for Mahitha Mohan in the cycling competition.
[]<><><>[]

प्रादेषिक समाचार, हिन्दी (तिथिः-23.02.2011)

मुख्य समाचारः

 ऽ  हरियाणा गृह विभाग ने अभिभावकों की इच्छा के  विरूद्ध षादी करने वाले
दम्पत्तियों को वैधानिक अधिकार देने के निर्देष जारी किये है।
ऽ  एक बहुराष्ट्रपति कम्पनी झज्जर जिले के गांव दादरी तोई में 1000 करोड़ रूपए
का निवेष करेगी।
ऽ  गांव छूछकवास के समीप टाटा सूमों और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत
और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ऽ  रांची में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की महिला हॉकी टीम ने उड़ीसा को
3-1 से पराजित कर फाईनल में जगह बनाई।


हरियाणा गृह विभाग ने अभिभावकों की इच्छा के विरूद्ध षादी करने वाले दम्पतियों को
वैधानिक अधिकार प्रदान करने के लिए निर्देष जारी किये हैं और उन्हें सुरक्षा प्रदान
करने के लिए राज्य में जिला एवं सत्र न्यायाधीष से संपर्क कर सकते है।
गृह विभाग के प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया कि पुलिस अधिकारियों को ऐसे दंपत्तियों
को जान से मारने की धमकियों देने वाले अभिभावकों, रिष्तेदारों तथा समाज के अन्य
सदस्यों जो कानून एवं व्यवस्था की स्थिति भंग करने की चेष्टा करते है के विरूद्ध सख्ती
से पेष आने के निर्देष दिये गये है।
उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने निर्देष दिये है कि राज्य द्वारा
विभिन्न षपथ पत्रों में दर्षायें गए संरक्षण केंद्रों का संचालन उचित तरीके से सुनिष्चित
किया जाये ताकि घर छोड़कर भागने वाले दंपतियों को संरक्षण दिया जा सके। इसके
अलावा सरकार सुनिष्चित करें कि प्रत्येक संरक्षण केंद्र में सप्ताह में कम से कम एक
निर्धारित दिन या तिथि को विवाह रजिस्ट्रार का दौरा  सुनिष्चित हो। हालांकि केंद्र
षासित प्रदेष चंडीगढ़ में विवाह रजिस्ट्रार का दौरा एक सप्ताह में कम से कम तीन दिन
होना चाहिए । राज्य विधिक सेवा अयोग या जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को भी
निर्देष दिये गये है कि ऐसे केंद्रों में सप्ताह में कम से कम तीन बार कानूनी सहायता
उपलब्ध करवाने के लिए किसी विधि परामर्षी को नियुक्त करें।
------------------------------------

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज झज्जर जिले के दादरी तोई गांव में पैनासॉनिक
कम्पनी की निर्माण परियोजना की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। तकरीबन 76 एकड़
क्षेत्र में स्थापित की जा रही इस निर्माण इकाई में अगले पंाच वर्षों में एक हजार करोड़
रूपए खर्च किए जाएगे और इसमें आगामी अप्रैल महीने से निर्माण कार्य षुरू हो जाएगा।
इस कारखाने से प्रतिवर्ष लगभग दस लाख सैंट ए सी, चार लाख वॉषिग मषीन और 25
हजार वैल्डिग और कटिंग मषीने बनाई जाएगी। सांसद श्री हुड्डा ने कहा कि झज्जर
जिले के विकास में यह परियोजना मिल का पत्थर साबित होगी और इससे लोगों को
बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त होगा।
------------------------------------

आकाशवाणी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह परसों चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में
आयोजित होगा जिसमें पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रषासक षिवराज पाटिल
विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। पुरस्कार स्थापना के बाद पहली बार ये समारोह चंडीगढ़
में हो रहा है। समारोह की अध्यक्षता  केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका
सोनी करेंगी जबकि प्रसार भारती की चेयर पर्सन श्रीमती मृणाल पांडे इस मौके पर
विषेष सम्मानित अतिथि होंगी। पुरस्कार वितरण के बाद पंजाब, हरियाणा और हिमाचल
प्रदेष की संस्कृति को दर्षाता एक रंगारंग और नृत्य का कार्यक्रम भी होगा। इस वर्ष
प्रोग्राम इंजीनियरिंग संगीत और  आकाषवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से संबंधित
लगभग 30 वर्गो से जुड़े व्यक्तियों के ये पुरस्कार दिये जाने है।
-----------------------------------
 झज्जर दादरी रोड पर आज छूछकवास सुबह एक जीप और ट्रक की टक्कर में 6 लोग
मारे गए और 6 अन्य घायल हो गए। जीप में कुल 12 लोग सवार थे जिसमें से
अधिकतर स्कूल षिक्षक थे। घायलों को रोहतक मैडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भेज
दिया गया है। मिली सूचना के मुताबिक जींप ड्राइवर एक मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा
और जींप सीधे जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त चंद्र प्रकाष ने घटना
स्थल का दौरा किया।
------------------------------------

महर्षि दयानंद विष्वविद्याालय रोहतक से संबद्ध बी फॅार्मा संस्थानों को छोड़ कर, सोनीपत
जिले के सभी तकनीकी संस्थान, षिक्षा सत्र 2011-12 से दीन बंधु छोटू राम विज्ञान एवं
प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय मुरथल से संबद्ध किए गए है। दीन बंधु छोटू राम विज्ञान एवं
प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय मुरथल के कुलपति एच एस चहल के अनुसार तकनीकी षिक्षा
विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके अनुसार जिले के 40 प्रबंधन,
इंजीनियरिग और वास्तुकला संस्थानों के नाम संबंद्धता सूची में षामिल है। 
------------------------------------

जिला यमुनानगर के चार गांवों को निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना के तहत राष्ट्रपति द्वारा
सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुण् अतिरिक्त जिला उपायुक्त गीता भारती ने
बताया कि जिले की ग्राम पंचायत हिरण छप्पर, कांजनू, आहलुवाला व हरनौल को
राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा से कुल 21 पंचायतों को राष्ट्रपति
सम्मानित करेंगे।
------------------------------------

रॉंची में हो रहे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की महिला हॉकी टीम उड़ीसा को 3-1 से
हराकर फाइनल में प्रवेष कर गई है। मध्यान्तर तक हरियाणा की टीम ने दो-एक से
बढ़त ले ली थी। हरियाणा की ओर से सेन्टर फॉरवर्ड सुरेन्द्र कौर ने दो गोल किए
जबकि राइट इन जसजीत ने एक गोल किए। फाइनल मैच, पच्चीस फरवरी को खेला
जाएगा। 
------------------------------------


रोहतक में गैस सिलेंडर बुक कराने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। उपायुक्त विकास
गुप्ता ने बताया कि सिलेंडर बुक कराने की प्रक्रिया को  पारदर्षी बनाने के लिए एक
साफ्टवेयर लागू किया जाएगा, जिससे धारक अपनी गैस एजेंसी से इंटरनेट के द्वारा
जुड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि यह देखने में आया है कि एक व्यक्ति ही द्वारा
अलग-अलग गैस एजेंसियों में कई कनेक्षन लिए जाते हैं। इस खामी को दूर करने के
लिए इंटरनेट पर उपभोक्ताओं के सभी गैस कनेक्षन के रिकॉर्ड डालकर उसे अपडेट
किया जाएगा। इसके अलावा उपभोक्ता, घर बैठे ही इंटरनेट सुविधा की सहयता से
अपनी बुकिंग और इसकी स्थिति, ऑनलाइन चैक कर सकेगा।
------------------------------------

23 February 2011

दोपहर समाचार २३.०२.२०११

मुख्य समाचार :
  • तेलंगाना मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही बार-बार स्थगित। आन्ध्रप्रदेश में तेलंगाना बंद के दूसरे दिन जनजीवन पर असर।
  • ओड़ीशा में मलकानगिरी के अपहृत जिला कलैक्टर और जूनियर इंजीनियर को माओवादी कल तक मुक्त करेंगे।
  • गृहमंत्री ने कहा - देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद से निपटने के ठोस प्रयास।
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरूषि मामले की सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित की।
  • लीबिया से भारतीयों को निकालने की आपात योजना तैयार। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मुअम्मार गद्दाफी से लोगों की जायज+ मांगों पर ध्यान देने को कहा।
  • क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप ए में पाकिस्तान ने केन्या से टॉस जीता। पहलेबल्लेबाजी का फैसला।
---

 लोकसभा में आज तेलंगाना मुददे पर शोरशराबा हुआ और सदन की कार्यवाही दिन में दो बजे तक स्थगित की गई। तेलंगाना राष्ट्र समिति, कांग्रेस और तेलगुदेशम पार्टी के सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया और शोरशराबे के कारण कार्यवाही पहले दो बार आधे-आघे घंटे के लिए और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हमारे संसदीय संवाददाता ने खबर दी है कि अध्यक्ष के बार-बार शान्ति बनाये रखने के अनुरोध के बावजूद सदन में शोर होता रहा, जिससे कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

सदन में आज तेलंगाना का मुददा गूंजने के साथ ही कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। प्रश्नकाल शुरू होते ही टीआरएस सदस्यों के साथ तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेसी सदस्य अपने स्थान पर खडे हो गये और तेलंगाना राज्य के गठन की मांग करने लगे। इस बीच टीआर एस सदस्य घेरे में आ गयें। नतीजतन कार्यवाही साढे ११ बजे तक के लिए स्थगित की गई। कार्रवाई दोबारा शुरू होने पर एक बार फिर वही दृश्य दिखाई पडा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष  वसुराय ने कहा कि पृथक राज्य की मांग को लेकर वहां कामकाज ठप्प है।  उन्होंने तेलंगाना मुददे का समर्थन करते हुए कहा कि इस संबंध में चालू सत्र के दौरान विधेयक लाया जाना चाहिए और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उसका समर्थन करेगी।
-----

 उधर, आन्ध्रप्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में ४८ घंटे के बंद के कारण आज दूसरे दिन भी जनजीवन प्रभावित है। तेलंगाना संयुक्त कार्रवाई समिति अलग तेलंगाना राज्य के गठन के लिए संसद में विधेयक लाने की मांग को लेकर यह बंद कर रही है। तेलंगाना राष्ट्र समिति, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय जनता पार्टी इसका समर्थन कर रही हैं। शिक्षा संस्थान और व्यापारिक प्रतिष्ठान आज बंद हैं। राज्य परिवहन निगम की अधिकतर बसें नहीं चल रही हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है।
----

देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए ठोस उपाय किये जा रहे हैं। आज राज्यसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए गृहमंत्री पी० चिदम्बरम ने कहा कि केन्द्र सरकार इस क्षेत्र के राज्यों को उपद्रवों से निपटने की कार्रवाई में सहायता दे रही है और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और परियोजनाओं के लिए सुरक्षा उपलब्ध करा रही है।
 
सीमा पार से काफी संख्या में आंतकी नेता इन ग्रुपों को निर्देश और. मदद दे रहे हैं। सीमा पार टेनिंग कैंप भी हैं। बंगलादेश ने इस मुददे पर हमें मदद दी है ।  विशेष रूप से प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रयास सराहनीय है।
श्री चिदम्बरम ने कहा कि खुफिया सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है और पुलिस बल के आधुनिकीकरण तथा सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए राज्यों को वित्तीय सहायता दी जा रही है। श्री चिदम्बरम ने कहा कि इस क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और केन्द्र सरकार राज्यों के साथ लगातार सम्पर्क में है।
----

 गृह मंत्रालय राष्ट्रपति के समक्ष विचाराधीन दया-याचिकाओं को जल्दी निपटाने के लिए विशेष प्रक्रिया अपना रहा है। गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने आज राज्यसभा में सवालों के जवाब में बताया कि मई २००९ में उनके कार्यभार संभालने के समय १३ दया याचिकाएं विचाराधीन थीं, जिनमें से सात याचिकाओं पर निर्णय लिया जा चुका है। संसद पर हुए आतंकी हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी देने में हो रही देरी के बारे में सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि इस याचिका पर उनका मंत्रालय विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि दया-याचिकाओं के निपटारे की कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है। इस मामले में हो रही देरी पर सदस्यों की चिंता से सहमति जताते हुए श्री चिदम्बरम ने कहा कि इस विषय में राष्ट्रपति की कार्रवाई के बारे में वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि दया-याचिकाओं पर विचार करते समय सरकार बिना किसी भय अथवा पक्षपात के काम करती है तथा जाति, समुदाय या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं बरता जाता। श्री चिदंबरम ने इस बात का भी खंडन किया कि दया याचिकाओं के मामले में उनके मंत्रालय की ओर से कोई देरी हो रही है।
----

 केन्द्रीय श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि पर साढ़े नौ प्रतिशत ब्याज देने के लिए वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है। श्री खड़गे ने आज राज्यसभा में कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि बोर्ड के इस फैसले को जल्दी ही मंजूरी मिल जायेगी। इस समय भविष्य निधि पर साढ़े ८ प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
----

 सरकार ने कहा है कि देश में ठेके पर काम कराने और आउट सोर्सिंग की व्यवस्था समाप्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के उत्तर में श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों पर अनुबंध श्रमिक कानून के प्रावधान लागू होते हैं और प्रत्येक प्रतिष्ठान को इस कानून का पालन करना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि अगर किसी प्रतिष्ठान के बारे में कोई मामला उठता है तो उसकी छानबीन करने में राज्य सरकारें सक्षम हैं और कानून का उल्लंघन होने पर ठेके पर श्रमिक रखने पर रोक लगाने का निर्णय भी ले सकती हैं। श्रम मंत्री ने बताया कि ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं पर समग्र दृष्टिकोण से विचार करने के लिए एक समिति बनायी गई है, किन्तु उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ प्रतिष्ठान आरक्षण से सम्बद्ध नियमों का पालन नहीं करते। उन्होंने इस दिशा में राज्य सरकारों से कार्रवाई करने को कहा।
---

       संसदीय कार्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार ने कहा है कि सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए सभी कल्याणकारी उपाय करने के प्रति वचनबद्ध है। आज राज्यसभा में श्री कुमार ने यह बात कही। जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, वामपंथी दलों के सदस्य बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए खड़े हो गये। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृन्दा कारात और अन्य सदस्यों ने कहा कि देशभर से मजदूर संघों के लाखों लोग अपनी मांगों को लेकर संसद की ओर मार्च कर रहे हैं। उनकी मांगों में निजीकरण न करने, असंगठित क्षेत्र के लिए सामाजिक सुरक्षा और  ऐसे ही अन्य मुद्दे शामिल हैं।
-----

 राज्यसभा ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज आगे बहस शुरू की। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह समय पर सेवायें न शुरू करने वाली दूरसंचार कम्पनियों से पैसा वसूलने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाले के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल खाद्य सुरक्षा कानून और शिक्षा के अधिकार कानून को बेहतर ढंग से लागू करने में किया जा सकता था। कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने सुझाव दिया कि टू-जी घोटाले की जांच के लिए प्रस्तावित संयुक्त संसदीय समिति को १९९८ के बाद से स्पेक्ट्रम आवंटन की जांच करनी चाहिए। उन्होंने तत्कालीन एनडीए सरकार द्वारा शुरू की गई विनिवेश नीतियों की जांच की भी मांग की। धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस कल शुरू हुई थी। बहस में भाग लेते हुए सत्तारूढ़ पक्ष के सदस्यों ने भ्रष्टाचार और कालेधन जैसे मुद्दों से निपटने के सरकार के प्रयासों की सराहना की जबकि विपक्ष का आरोप है कि सरकार इन मुद्दों से निपटने और दोषियों को सजा दिलाने के प्रति ईमानदार नहीं है।
----

 ओड़ीशा में मलकानगिरी के अपहृत जिला कलेक्टर आर.विनिल कृष्ण और जूनियर इंजीनियर पबित्र मांझी को माओवादी कल तक मुक्त कर  देंगे। माओवादियों के मध्यस्थ प्रोफेसर जी.हरगोपाल के हवाले से हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इन दोनों की वापसी प्रक्रिया चल रही है।
 
माओवादियों की तरफ से मध्यस्थ बने प्रोफेसर जी हरगोपाल ने राज्य सरकार के साथ बातचीत के बाद मीडिया से यह बात कही है। ओड़ीशा के गृहसचिव यू एन बेहरा और सूचना और लोक संपत सचिव एच एन त्रिपाठी आज भी कृष्णा और आज ही पवित्र  मांझाीकर की रिहाई किस तरह किया जाएगा उसको लेकर भुवनेश्वर में मध्यस्थ के साथ बातचीत कर रहे हैं। प्रोफेसर  हर गोपाल,  प्रोफेसर आर सुमिता राव दंडपणि मोहंती मध्यस्थ के रूप में इस बात में शामिल  हुए हैं। इस बीच कल रात सरकारी न्यूज चैनल  पर कृष्णा औरं मांझी की रिहाई कर देने से कलेक्टर कृष्णा के घर के सामने देर रात तक काफी लोग देखने को मिला है। लेकिन जब पता चला कि कलेक्टर और जूनियर इंजीनियर रिहा नहीं किये गये हैं। तभी भीड़ घटने लगा। ओड़ीशा के गृहसचिव यू एन बेहरा ने कहा है कि कृष्णा और मांझी जल्द ही रिहा हो जाएगे।
---

 आरुषि हत्याकांड में विशेष सीबीआई अदालत के फैसले के  खिलाफ आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई शुरु हुई। सीबीआई के वकील के अनुरोध पर न्यायालय की खंडपीठ ने जांच एजेंसी को कुछ और  मोहलत देते हुए अगली सुनवाई शुक्रवार को तय की है। आरुषि के माता-पिता ने सीबीआई अदालत के उस फैसले को चुनौती देने संबंधी याचिका दायर की है, जिसमें उन दोनों को उनकी पुत्री के हत्या का मुख्य दोषी करार दिया गया है।
-----

 सरकार ने कहा है कि लीबिया में भारतीय नागरिकों को जमीनी, हवाई और समुद्री रास्ते से निकालने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। विदेश मंत्री एस.एम कृष्णा ने आज लोकसभा में अपनी ओर से वक्तव्य देते हुए कहा कि विभिन्न मंत्रालयों की बैठक में स्थिति और भारतीयों पर उसके असर का आकलन किया गया है और आपात योजना भी तय कर ली गयी है। श्री कृष्णा का कहना था कि हिंसक प्रदर्शनों से प्रभावित लीबियाई, यमन और बहरीन में मौजूद दूतावास भारतीय समुदाय के निकट सम्पर्क में है। इन दूतावासों और विदेश मंत्रालय ने २४ घंटे के लिए हैल्पलाईन खोली हैं और इस क्षेत्र में बसे ३ लाख ८० हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित बताये जा रहे हैं।
-----

 इस बीच, भारत और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के १४ अन्य सदस्य देशों ने लीबिया में मोम्मार गद्दाफी की सरकार से अनुरोध किया है कि वह ४१ साल से चले आ रहे  शासन का विरोध कर रहे लोगों की जायज मांगों पर ध्यान दें। सुरक्षा परिषद ने नागरिकों के खिलाफ हिंसा और बल प्रयोग की निंदा की है तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के दमन की भी कड़ी आलोचना की है। वहां सैंकड़ों नागरिकों के मारे जाने पर भी गहरा दुख व्यक्त किया गया है। लीबिया में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई पर  जारी बयान में सुरक्षा परिषद के इन १५ सदस्यों ने वहां हिंसा तुरंत रोकने और लोगों की उचित मांगों पर फौरन ध्यान देने को कहा है। सुरक्षा परिषद ने लीबियाई अधिकारियों से आग्रह किया कि वहां मानवीय आधार पर भेजी जा रही चिकित्सा सामग्री तथा अन्य सहायता को सुरक्षित पहुंचने दिया जाए। सुरक्षा परिषद ने अरब लीग की ओर से जारी बयान का भी स्वागत किया जिसमें  लीग की बैठकों में लीबिया केशामिल होने पर तब तक रोक लगाने का ऐलान किया गया है, जबतक वह अपने लोगों पर हमले नहीं रोक देता।
 ------

बहरीन में सरकार के खिलाफ साजिश के आरोप में गिरफ्‌तार कम से कम ५० कैदियों को रिहा कर दिया गया, जिन पर पिछले साल से मुकदमा चल रहा था। अमरीकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अमरीका कैदियों को आजाद करने और बहरीन के सभी वर्गों के लोगों से सार्थक बातचीत शुरू करने के बहरीन के शाह के फैसले का स्वागत करता है। हमारे पश्चिम एशिया संवाददाता ने खबर दी है कि व्यापक राजनीतिक सुधारों की मांग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मानामा के पर्ल स्क्वायर में एकत्र हैं।
 
 मिस्र और ट्यूनीशिया के प्रभाव से जहां उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया असाधारण जनक्रांति से गुजर रहा है वहीं पश्चिम एशिया के कई देशों मे लोग अपनी सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बहरीन में राजा द्वारा विपक्षियों की मांगों में से एक  महत्वपूर्ण मांग को मानते हुए कई राजनीतिक विरोधियों को रिहा करने के बावजूद राजधानी मनामा में कल एक बड़ी रैली आयोजित  हुई। यमन में प्रदर्शनकारी लगातार ३० सालों से सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार समर्थक और विरोधियों में झडपों की खबरें हैं। इराकी जनता कई शहरों में सत्ता से भ्रष्ट लोगों को  बाहर करने और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क पर है। स्थिति से निपटने के लिए संसद ने अपनी बैठक रद्द कर सांसदो को क्षेत्र में जन समस्याओं से निपटने के लिए भेजने का असाधारण निर्णय लिया है।

यमन में भी राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के समर्थकों ने कल रात साना में धरना दे रहे विद्यार्थियों पर गोलियां चलाईं जिसमें दो विद्यार्थी मारे गए और ११ जख्मी हो गए।
विद्यार्थी साना यूनिवर्सिटी के नजदीक शिविर बनाकर टिके हुए हैं और उन्होंने उसका नाम अल हुरिया स्क्वायर यानी आज+ाद चौक रखा है। अदन में भी हजारों लोगों ने प्रदर्शन किए हैं। लेकिन राष्ट्रपति सालेह ने पद छोड़ने से इन्कार कर दिया है और प्रदर्शनकारियों से फिर बातचीत की पेशकश की है। इराक में भ्रष्ट प्रशासन का विरोध करते हुए सुलेमानिया में करीब चार हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। बगदाद, कुट, नसीरियाह, दीवानियाह, रामादी और बसरा में भी प्रदर्शन हुए हैं। ईरान में विपक्षी नेता मेहदी कर्रूबी की वेबसाइट ने खबर दी है कि सुरक्षा बलों ने कर्रूबी और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई करके उसके एक बेटे को गिरफ्‌तार कर लिया है तथा कई दस्तावेज जब्त किए हैं। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से कहा है कि मिस्र, यमन बहरीन और लीबिया की स्थिति का जायजा लेने के लिए समिति गठित की जाए।
----

       देश में इस वर्ष अनाज की रिकॉर्ड पैदावार को देखते हुए गेहूँ और चावल के निर्यात को मंजूरी दी जा सकती है। केन्द्रीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री शरद पवार ने आज नई दिल्ली में कहा कि गेहूँ और चावल का निर्यात शुरू करने का यह सही समय है, क्योंकि इस समय इनका पर्याप्त भंडार है और अगली फसल बहुत अच्छी होने की उम्मीद है।  उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अनाज की कुल पैदावार साढ़े छह प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।  हमारे संवाद्दाता ने बताया है कि सरकार ने २००८ में गेहूँ और २००९ में गैर-बासमती चावल का निर्यात रोक दिया था।

अच्छे मानसून की वजह से इस वर्ष अनाज की पैदावार २३४ मिलियन टन के रिकार्ड स्तर पर पहुंचने की आशा है। अगर मौसम मेहरबान रहा तो  इस वर्ष गेहूं का उत्पादन ८४ मिलियन टन और चावल की ९४ मिलिययन टन पैदावार होने की आशा है श्री पवार का मानना है कि इस बार पैदावार से न केवल घरेलू बाजाार की मांग पूरी हो सकेगी  बल्कि अनाज का निर्यात भी संभव हो सकेगा। भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। सरकार ने कीमतों में बढोतरी को रोकने के लिए गेहूं ओर गैर बासमती चावल के निर्यात पर रोक  लगाई हुई थी। लेकिन अब अधिकार प्राप्त मंत्री समूह को सुनिश्चित करना होगा कि निर्यात के लिए घरेलू उपभोक्ताओं  की जरूरतों पर कोई आंच न आए।
-----

 कांग्रेस ने कहा है कि सरकार विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापिस लाने के प्रति गंभीर है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने संसद के बाहर पत्रकारों से कहा कि इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विदेशी बैंकों में काला धन रखने वालों की सूची में शामिल लोगों से कर वसूली शुरू हो चुकी है। योग गुरू बाबा रामदेव द्वारा कांग्रेस की आलोचना के संदर्भ में एक प्रश्न के उत्तर में श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव स्पष्ट करें कि उन्हें दान में और उपहार में जो रकम मिलती है, वो कालाधन है या नहीं। उधर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वो कालेधन के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बाबा रामदेव की आलोचना कर रही है। इस संदर्भ में कांग्रेस नेताओं के बयानों पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता वैंकैया नायडू ने कहा कि बाबा रामदेव जैसे आध्यात्मिक गुरूओं की आलोचना नहीं होनी चाहिए।
----

 भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह नवाज+ हुसैन ने एयरइंडिया को बचाने के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। संसद के बाहर उन्होंने एयरइंडिया के उड़ान मार्ग निजी एयरलाइन विमान कम्पनियों को देने की जांच की मांग की। पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री शाह नवाज+ हुसैन ने कहा कि  तीस से अधिक विमानों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, सरकार को इसकी जांच करनी चाहिएा।
----

  तेलंगाना राष्ट्र समिति, अलग तेलंगाना राज्य की मांग के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा के  विरोध के बावजूद आंध्र प्रदेश सरकार ने आज राज्य विधानसभा में वर्ष २०११-१२ का बजट पेश किया। राज्य के वित्त मंत्री अनाम राम नारायण रेड्डी ने कुल एक लाख २८ हजार ५४२ करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने कहा कि कल्याण और विकास कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध रहेगी और अल्पसंख्यक कल्याण तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों पर भी आगामी वित्त वर्ष में ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण जल सप्लाई, ग्रामीण विकास, महिला और बाल विकास तथा स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है।इस बीच, बजट पेश करने की प्रक्रिया में व्यवधान डालने की कोशिश कर रहे विपक्ष के १२ सदस्यों को सदन से निलम्बित कर दिया गया है।
----

 उत्तरप्रदेश में छह मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, राष्ट्रीय लोकदल, इंडियन जस्टिस पार्टी, पीस पार्टी, जनवादी पार्टी, भारतीय समाज पार्टी और इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल ने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने आज लखनऊ में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। संवाददाता सम्मेलन में अन्य दलों के नेता भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इन दलों के फोरम की घोषणा की जायेगी। एक प्रश्न के उत्तर में श्री अजित सिंह ने कहा कि उनका गठबंधन भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ किसी भी कीमत पर चुनावी गठजोड़ नहीं करेगा लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लिए दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ चल रही बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया।
----

 केन्या के साथ खेलते हुए विश्व कप क्रिकेट मैच में पाकिस्तान ने ताजा समाचार मिलने तक चार ओवर में बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए थे। हम्बनतुता में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की ओर से शोएब अख्तर और उमर गुल आज का मैच खेल रहे हैं। वहीं, केन्या ने तन्मय मिश्रा को एलेक्स ओबांदा की जगह अंतिम ग्यारह में शामिल किया है। अंक तालिका में गुप ए से न्यूजीलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया अपने-अपने आरंभिक मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं और वह पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर है। वहीं, गु्रप बी से भारत पहले और इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है।
----

 झारखंड में खेले जा रहे ३४वें राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र के करण रस्तोगी ने टेनिस में पुरूष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में रस्तोगी ने तमिलनाडु के मिथुन मुरली को सीधे सेटों में पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के सिंगल्स फाइनल में दिल्ली की रतिका बत्रा ने आंध्रप्रदेश की जेनब अली सज्जाद को सीधे सेटों में पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पदक तालिका में सेना ५२ स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर बना हुआ है। मणिपुर ३७ स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र ३५ स्वर्ण पदक जीतकर तीसरे स्थान पर है।
----

 बम्बई शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव जारी है। शुरूआती कारोबार में संवेदी सूचकांक में ४५ अंकों की गिरावट आई। अब से कुछ देर पहले यह --६७--अंक की बढ़त/गिरावट  के साथ --१८--- हजार--२२९--- पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी --१८---अंक गिरकर  ---५--हजार -४५१--- पर आ गया। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राबाजार में डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में ८ पैसे की गिरावट आई। एक डॉलर की कीमत ४५ रूपये ३४ पैसे बोली गयी। उधर लीबिया में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनज+र एशियाई बाजारों में कच्चे तेल के दाम बढे+। न्यूयॉर्क का लाईट स्वीट क्रूड ९६ डॉलर ८ सेंट प्रति बैरल बिका। लंदन के ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड की कीमत में भी ७७ सेंट की वृद्धि हुई और एक बैरल १०६ डॉलर ५५ सेंट का बोला गया।
----

 
 ईटानगर की प्रमुख जनजाति निइशी का मुख्य उत्सव न्योकुम युल्लो परम्परागत हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि मुख्यमंत्री दोरजी खांडू ने निचले सुबानसिरी जिले के यज+ाली शहर में पांच दिन के उत्सव का शुभारम्भ किया।
 
प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति निशि का पांच दिनों तक चलने वाला मुख्य त्यौहार राज्यभर में परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। मुक्त उत्सव लौहास जिले के हजारी कस्बे में मनाया जा रहा है जहां कल मुख्यमंत्री दोरजी खांडू ने समारोह का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में श्री हांडू ने अपने राज्य के जनजाति समुदाय से अपने सदियों पुरानी सांस्कृतिक और परमपरागत धरोहर को सहेजने की अपील की। श्री खांडू ने  सभी समुदायों से धार्मिक उत्सवों के दौरान पशुओं की बलि को भी कम करने का आह्‌वान किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के पशु ........की तेजी से घटती संख्या पर चितां जताई। उत्सव कम क्या न्यूकम नामदा नामक २२० मीटर लंबा परंपराागत निशि गढ़ था जिसमें मौजूद ४१ अग्निस्थल इन लोगों के पूर्वजों के   जीवन चक्र के बारे मे बताते हैं।
----

प्रधानमंत्री ने बुनकरों को आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायतें दूर करने के समुचित उपाय किए जाएंगे। उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा ने बताया कि सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में बुनकरों के शिष्टमंडल ने आज डॉक्टर मनमोहन सिंह से मुलाकात की।  प्रधानमंत्री ने उनकी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।
 ----
 असम के मुख्य चुनाव अधिकारी हेमन्त नरज+री ने कहा है कि आकाशवाणी और दूरदर्शन चुनाव के दिनों में लोगों को सबसे उपयुक्त ढंग से सूचना देकर चुनाव के दिनों में शांति रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज गुवाहाटी में अंशकालिक संवाद्दाताओं के लिए प्रसार भारती प्रशिक्षण कार्यशाला में श्री नरजरी ने यह बात कही। इस कार्यशाला में समाचार सेवा प्रभाग के महानिदेशक श्री जी. मोहन्ती और अपर महानिदेशक श्रीमती वीणा जैन ने बताया कि राजनीतिक दल अपने लाभ के लिए प्रायोजित समाचार प्रसारित करने की किस तरह की तरकीबें अपनाते हैं।                        
 -----

THE HEADLINES
  • Telegana issue rocks Lok Sabha forcing repeated adjournments; Bandh affects normal life in Talangana region of Andhra Pradesh for the second day.
  • In Odisha, abducted Malkangiri District Collector  and Junior Engineer will be freed by the Maoists by tomorrow.
  • Concerted efforts being made to counter militancy in North-East, says Home Minister P. Chidambaram.
  • Allahabad High Court adjourns hearing in Aarushi murder case till Friday.
  • Government says plans are in place for possible evacuation of Indian nationals from Libya; India and 14 other members of UN Security Council ask the Gaddafi regime to address legitimate demands of people.
  • And  in World Cup Cricket: Pakistan to clash against Kenya in their first match of a Group-A encounter at Hambantota in Srilanka.
||<><><>||
The Telegana issue rocked the Lok Sabha today forcing its adjournment till 2 this afternoon. Members of the TRS, Congress and a lone TDP member raised the issue, leading to the house being adjourned for the third time. Our parliamentary correspondent reports that the repeated pleas by the presiding officer were ignored forcing the adjournments.
The bandh in the telegana region echoed in the house today . Pressure was brought by the ruling party members in the region as they began slogan shouting as soon as the house began this morning. They were joined by TRS members who supported them and trooped into the well of the house.
||<><><>||
Normal life remained affected in Telangana region of Andhra Pradesh today on the second day of the 48-hour bandh. The bandh has been  called by the Telanagna Joint Action Committee in support of their demand for introduction of a bill for separate statehood for the region.  It is being supported by the Telangana Rastra Samithi, CPI and BJP.
Educational institutions and business establishments  remained closed today. People are facing hardships as most of the Road Transport Corporation buses remained  off the roads. AIR correspondent reports that an unprecedented situation was prevailing in the budget session of the assembly today.
||<><><>||
The Congress today said that the government is serious about bringing back the black money, stashed in foreign banks. Talking to reporters outside Parliament, the Party General Secretary Mr. Digvijay Singh said that the due procedure is being carried out to bring it back. He said that the government has started collecting taxes from those whose names figured in the list. Replying to a question on targeting Congress party by Yoga Guru Baba Ramdev, Mr. Singh said that Baba Ramdev should certify the money whether it is black money or something else which he gets through alms and gifts. On the other hand, BJP today charged the Congress for targeting the Yoga Guru to divert the public attention from the black money issue. Expressing his surprise on the comments made by Congress leaders on the Yog Guru, Senior BJP leader Venkaiah Naidu said the spiritual Guru like Ramdev should not be targeted.
||<><><>||
India might allow export of wheat and rice owing to the record food grain production this year. This was revealed by the Agriculture and Food Processing Industries Minister Sharad Pawar in New Delhi today. Talking to reporters on the sidelines of a function Mr Pawar said that the time is right to allow export of wheat and rice as there is ample buffer stock and good production is expected in the coming season. AIR Correspondent reports that the Government had banned export of wheat in 2008 and that of non-basmati rice in 2009.
Food grain production is expected to touch a record 234 million tonnes in the current crop year thanks to the good monsoon season. If the present weather conditions prevail, Wheat production is likely to touch 84 million tonnes this year while that of rice is expected to cross 94 million tonnes. The figure stood at 81 million tonnes and 89 million tonnes respectively in the previous year. The godowns of the Food Corporation of India are already overflowing due to good harvest. Mr Pawar feels that the output is not only sufficient to meet the huge demand of domestic consumers but can also be exported. Although India is the second largest producer of wheat in the world, Government had banned the exports of wheat and non basmati rice to  prevent a rise in prices. And the EGoM must ensure that needs of domestic consumers are not put at risk for the sake of exports. Sumita Yadav. AIR News. Delhi
||<><><>||
In Odisha, abducted Malkangiri District Collectror R Vineel Krishna and Junior Engineer will be freed by the Maoists by tomorrow. Talking to  AIR correspondent, Prof G Haragopal, who is acting as one of the mediators on behalf of the Maoists, said the return process of Krishna and Majhi is on.
"Malakangiri district collector and junior engineer abducted by the Maoists will be freed by tomorrow. The mediators have assured the Odisha Government during the last round of negotiation talks and the same has been conveyed to the media at Bhubaneswar. Meanwhile, confusion over the release of Malakgiri district collector and junior engineer continued till early this morning after some private television news channels telecasting news on the release of Malkangiri district collector and the junior engineer. Thousands of people gathered in front of the collector's residence at Malkangiri till late night to receive Krishna and Majhi. The crowd dispersed when no official confirmation over the release was made. The Odisha Government is tight-lipped over the matter even as all the 14 demands of the Maoists have been resolved during the talk process with the Maoists. During the talks, the Odisha Government has agreed not to intiate any coercive action by the security forces under Operation Green Hunt as long as the Maoists do not indulge in unlawful activities. It also agreed to withdraw some cases against top Maoists leaders as per the law and examine the others cases for withdrawal.
||<><><>||
Home minister P Chidambaram today said that his Ministry has been following a particular procedure for early disposal of mercy petition cases pending before President. Replying to questions in the Rajya Sabha, Mr Chidambaram said out of 13 cases of mercy petitions since May 2009 after he took over as the Home portfolio, the decisions in respect of seven have already been taken . Replying to a specific question on the delay of the Parliament attack convict Afzal Guru for hanging to death, the Home Minister said,  it is under examination in his Ministry. Mr Chidambaram said,  there is no time limit to exercise power on mercy petitions. Sharing the concern of the members over the delay, the Home Minister said,  he cannot comment on the President's action in this regard. The Home Minister, however, made it clear that the government treats every case without any fear or favour or discrimination on the basis of caste, creed and religion while considering the mercy petitions. Mr Chidambaram also denied that there is any delay in his ministry in processing the mercy petition cases.
||<><><>||
Concerted efforts are being made to counter militancy in the North East. Replying to supplementaries in the Rajya Sabha today, the Home Minister Mr. P. Chidambaram said that Central government is supplementing efforts of the states in the region for carrying out counter insurgency operations besides providing security for vulnerable installations and projects.  He said that there were training camps across the border.
Mr. Chidambaram added that intelligence is being shared and financial assistance is being provided to states for modernisation of police forces and strengthening of the security apparatus. Mr. Chidambaram added that the Centre is maintaining close and continuous coordination with the state governments as the security situation has improved in the region considerably. He said 214 people were kidnapped in the region in last year and so far six persons have been abducted.
||<><><>||
Sukhoi aircraft has been inducted in the Indian Air Force and light combat aircraft, LCA will be inducted soon. This information was given by the Defence Minister Mr. A.K. Antony while replying questions in the Rajya Sabha today. He said another modern aircraft is being acquired for the Air Force.
||<><><>||
The Allahabad High Court today adjourned till Friday the hearing on a petition filed in connection with Aarushi Murder case. The petition was filed by parents of Aarushi Talwar  challenging a CBI court order making them accused in the murder of their teenaged daughter and domestic help, Hemraj, three years ago.  The proceedings were adjourned by Justice B K Narain after senior counsel Gopal Chaturvedi, appearing for the Rajesh and Nupur Talwar, briefly mentioned the plea of his clients. There were no arguments on the merits of the case.
||<><><>||
Minister of state for Parliamentary Affairs Ashwini Kumar today said government is committed to take all welfare measures to protect the interests of the labour force in the country. Mr Kumar said this in Rajya Sabha after Left members stood up to raise the issue of unemployment and price rise issue as soon as the House met for the day. CPM leader Brinda Karat and others said lakhs of people belonging to trade unions across the country are marching towards Parliament in support of their demands including no to privatisation, social security to unorganised sector and other issues.
||<><><>||
The Government says there is no proposal to end the system of contract jobs and outsourcing in the country. Replying to supplementries in the Rajya Sabha today, the Labour Minister Mr. Mallikarjun Khargye said that the the contract labour is governed by the provisions of contract labour Act and every establishment has to abide by this law.
||<><><>||
Chief Election Officer of Assam, Mr.  Hemanta Narzary today said that All India Radio and Doordarshan play a major role in maintaining peace during the vital days of elections by providing information to the people in the most appropriate way. He was speaking at the Prasar Bharati Orientation Workshop for Part Time Correspondents at Guwahati today. Mr.  G. Mohanty, DG, News Service Division and Mrs.  Veena Jain, ADG News attending the workshop as a resource persons, emphasized on different strategies of political parties to put up sponsored news for their own motive and how to prevent airing such news in public service broadcast.
||<><><>||
The Government today said that plans are in place for possible evacuation of Indian nationals from crisis hit Libya by land, air and sea. Making a Suo-Motu statement in the Lok Sabha today, the External Affairs Minister Mr. S.M. Krishna said inter- ministerial meetings have been taken to take stock of the situation, its impact on Indians and the contingency plans required for them.
Referring to the situation in Libya, Yemen and Bahrain which had been witnessing violent political protests, Mr Krishna said the embassies in these countries have been in close and regular contact with the Indian community.
The Minister said that the external affairs ministry and Embassies in these countries have set up round the clock help-lines and said over three lakh eighty thousand Indian nationals in the region are reportedly safe. Mr. Krishna the government will continue to closely monitor the situation.
On the Tri Valley University issue, the External affairs minister said he had raised the issue with the US secretary of state Hillary Clinton requesting the US government to give adequate time and opportunity to Indian students for transfer to other universities or allow them to return home honourably. Stating that India had strongly protested the radio collars tagged on Indian students, Mr Krishna said US authorities have begun progressively removing these tags and have assured that the innocent students will be allowed to readjust their status.
||<><><>||
India and 14 other members of the UN Security Council have asked the regime of Moammar Gaddafi in Libya to address the legitimate demands of the people protesting against his 41-year rule.  The Security Council condemned the violence and use of force against civilians, deplored the repression against peaceful demonstrators and expressed deep regret at the deaths of hundreds of civilians.  In a statement issued in response to a violent crackdown against pro-democracy protesters in Libya, the 15 members of the Council called for an immediate end to the violence and for steps to address the legitimate demands of the population, including through national dialogue.
 The Security Council strongly urged the Libyan authorities to ensure the safe passage of humanitarian and medical supplies and humanitarian workers into the country. The closed-door meeting of the Council was briefed by B Lynn Pascoe, UN Under-Secretary General for Political Affairs and Libya's envoy to the UN, Mohammed Shalgam.
Rosemary DiCarlo, US deputy envoy to the UN, said separately that the international community has said in one clear and unified voice that it condemns the violence against civilians in Libya and that the violence must cease immediately. The world body also welcomed the statement issued by the Arab League, which barred Libya from its meetings until it stopped attacking its own people. Navi Pillay, UN human rights chief, blasted the crackdown by the forces loyal to 68-year-old Gaddafi against the protesters and called for an independent investigation into crimes that may have been committed.
||<><><>||
Peru says it has suspended diplomatic relations with Libya over the use of force against civilians there. It is the first country to take such a step since the anti-government protests erupted in Libya last week. Peruvian Foreign Minister Jose Antonio Garcia Belaunde said he hoped that other Latin American countries would follow suit. Peru said the move was aimed at highlighting the grave situation in Libya.
||<><><>||
In Bahrain, at least 50 prisoners were released included 25 Shiite activists who were on trial since last year for plotting against the state. U.S. Secretary of State Hillary Clinton has said the United States welcomes the king's decision to release the prisoners and initiate a meaningful dialogue with the full spectrum of Bahraini society.
Meanwhile large numbers of protestors are present at Pearl Square in Manama calling for sweeping political reforms. Apart from Bahrain, there are reports of unrest in some other countries in the West Asia. 
While Libya is facing unprecedented uprising inspired by Egypt and Tunisia, several countries in West Asia are experiencing demonstrations against their governments. One of the largest rallies in a week was organised in Bahrain yesterday when Bahrain’s King answered a crucial opposition demand by releasing some of the political prisoners and halting trial procedures against others. It is not clear if this would be enough to bring opposition groups into a dialogue as reports say that a group of protesters want the end of monarchy as part of political reforms. In Yemen, protestors continue to demonstrate calling for ouster of President Saleh while government supporters clashed with them. Iraqi public is on the streets in many cities demanding action against corrupt officials and steps to ensure basic services in the country.
In Iran, the website of opposition leader Mehdi Karroubi has reported that security forces swept through the homes of opposition leader Mehdi Karroubi and his family, arresting one of his sons and confiscating several documents.
||<><><>||
Pakistan skipper Shahid Afridi has won the toss and chose to bat against Kenya in their first match of  a Group-A encounter in the ICC cricket world cup at Hambantota in Sri Lanka today.  AIR correspondent reports that earlier, England beat the Netherlands by six wickets in the ICC World Cup Cricket Group ‘B’ match played at Jamtha near Nagpur last night.
||<><><>||
In the 34th National games going on in Ranchi, in the Tennis event, Karan Rastogi of Maharashtra  won gold today after defeating Mithun Murli of Tamil Nadu in straight set. Meanwhile, the Services continues to be rule the medal tally with 52 gold medals. Servicesa re followed by Manipur with 37 gold medal. Maharashtra is very close by with 35 gold.
||<><><>||
In Arunachal Pradesh, the main festival of Nyishie tribe, Nyokum Yullo, is being celebrated with traditional gaiety.
Inaugurating the festival as the chief guest Chief Minister Dorjee Khandu exhorting the people to protect and promote their age-old rich traditions and culture. Khandu said, Modernization is welcome but not at the cost of our identity. Expressing concern at the loss of lush green forest by the traditional Jhoom practices, he advocated switching over to wet cultivation to save the forest. He also urged to save state animal Mithun whose dwindling population has been facing a threat. The main attraction of the celebration was a Nyokum Namada- a 220 meter long traditional Nyishi house consisting of 41 fire places to recall the life cycle of the ancestors of the Indigenous people.
||<><><>||
The Sensex at the Bombay Stock Exchange opened 45 points lower, at 18,251, this morning, on continued selling by foreign funds, amid weak Asian bourses and political unrest in West Asia. Later, after oscillating between positive and negative territory, in volatile trade, the Sensex stood 22 points, or 0.1 percent in the green, at 18,318, a short while ago.
||<><><>||
The Indian rupee depreciated by 8 paise to 45.34 rupees per dollar in early trade today. It had closed at 45.26 rupees against the greenback in  the previous session. Forex dealers said a weak opening in the stock market due to foreign fund outflows put pressure on the Indian rupee.
||<><><>||

स्पिक मैके द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ओढां  न्यूज.    माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ां में स्पिक मैके द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती चंद्रवली की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उस्ताद रहमत खां लांगा का स्वागत करते हुए जेसीडी विद्यापीठ सिरसा की निदेशक व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शमीम शर्मा ने कहा कि विभिन्न कलाओं से सम्पन्न भारत की संस्कृति अनूठी है जिसमें लोकगीत अपना विशेष महत्व रखते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल छात्राओं का अपनी संस्कृति से घनिष्ट परिचय होता है बल्कि उनकी रचनात्मक क्षमता भी विकसित होती है। इस अवसर पर उस्ताद रहमत खां लांगा ने छात्राओं को विभिन्न वाद्य यंत्रों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। लगभग दो घंटे तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस्ताद रहमत खां लांगा की टीम द्वारा प्रस्तुत विभिन्न लोक गीतों दमादम मस्त कलंदर व होलिया में उड़े रे गुलाल की अनूठी प्रस्तुति से होली के आगमन से पूर्व ही महाविद्यालय के प्रांगण को रंग बिरंगा व संगीतमय बना दिया। इसके अलावा उस्ताद रहमत खां द्वारा निर्देशित निंबूड़ा निंबूड़ा गीत व केसरिया बालम पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
    उस्ताद रहमत खां जोधपुर राजस्थान से संबंध रखते हैं, वे छह वर्ष की आयु से ही परफारमैंस दे रहे हैं। उन्होंने अब तक यूएसए, जापान, रशिया, पाकिस्तान, पैरिस, दुबई, नेपाल, नेपाल, उजबेकिस्तान व चाइना अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। हिंदी फिल्म हम दिल दे चुके सनम में निंबूड़ा नामक गीत भी उन्होंने ही गाया है। दिल्ली में फिरोजशाह कोटला रोड पर स्थित नेशनल बाल भवन में वे लोकगीत सिखाते हैं तथा आल इंडिया रेडियो के वे सीनियर आर्टिस्ट हैं।
    इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष मंदर सिंह, उप प्राचार्या डॉ. अनीता छाबड़ा, सदस्य सुखदेव, बलविंद्र सिंह तथा स्व. भरत सिंह ओढ़ां की धर्मपत्नी उपस्थित थी।

छायाचित्र:  उस्ताद रहमत खां लांगा द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के दो दृश्य।

भूमि अधिग्रहण नीति से किसान हुए खुशहाल: भूपेश मेहता

सिरसा। हरियाणा खेत मजदूर कांग्रेस के प्रांतीय सचिव व शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता ने फूलकां व कंवरपुरा गांवों का दौरा कर किसानों व ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर गांव वासियों को संबोधित करते हुए श्री मेहता ने कहा कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है, तब से प्रदेश का कायाकल्प हुआ है और विकास के क्षेत्र में प्रदेश चहुमुखी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूमि अधिग्रहण नीति जहां राज्यों के लिए प्रेरणादायी बनी है, वहीं आज प्रदेश का किसान वर्ग खुशहाल है। पिछली सरकारों में जहां किसानों की भूमि का कोड़ी के दामों में अधिग्रहण होता था वहीं आज किसानों को प्रति एकड़ 25 लाख से 1 करोड़ रुपये मिल रहे हैं तथा 33 साल तक रोयल्टी मिल रही है। श्री मेहता ने कहा कि फसल बीमा योजना, किसानों की गिरफ्तारी पर रोक, भूमि नीलामी पर रोक, ब्याज दर 12 से 4 प्रतिशत करना, भूमि अधिग्रहित किसानों के परिवारों को नौकरी आदि जैसे महत्वपूर्ण हुड्डा सरकार के कदम है, जो मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को किसानों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं और विपक्ष के लोग जो हुड्डा सरकार को किसान विरोधी बताते हैं, उनके दांवों की यह किसान हितैषी कार्य पोल खोलते हैं।