Loading

28 February 2011

दोपहर समाचार 28.02.2011

मुख्य समाचार :
  • वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने विकासोन्मुखी और आम आदमी का बजट पेश किया। मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए मौद्रिक उपायों का प्रस्ताव।
  • आयकर छूट की सीमा बीस हजार बढ़ी। वरिष्ठ नागरिकों को कर राहत के लिए आयु सीमा ६५ वर्ष से घटाकर साठ वर्ष।  अति वरिष्ठ नागरिकों की नई श्रेणी को पांच लाख रूपये तक की आय पर छूट।
  • आवास ऋण की सीमा और ब्याज सहायता की पात्रता सीमा बढ़ी।
  •  किसानों को सस्ते ऋण और इन ऋणों के लिए उपलब्ध राशि एक लाख करोड़ रूपये बढ़ाई गई।
  • आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और सहायकों का पारिश्रमिक दोगुना।
  • काले धन से निपटने की पांच सूत्री नीति। निर्यात को प्रोत्साहन।
  • सीमेंट, हाईब्रीड वाहन, एल ई डी लैंप, सौर लालटेनें, कपड़े धोने का साबुन और कृषि मशीने सस्ती।
  • जहाज मरम्मत का सामान, सिनेमाटोग्राफिक फिल्में, फैक्टरी निर्मित एम्बुलेंस, कच्चा रेशम, होम्योपैथिेक दवाइयां, सैनीटरी नैपकिन तथा बेबी और एडल्ट डाइपर सस्ते।
  • शराब परोसने के लाइसेंस वाले वातानुकूलित होटल और रेस्तरां तथा एयरकंडीशन्ड अस्पताल सेवा कर के दायरे में।
  • घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमान यात्रा मंहगी।
  • कारपोरेट क्षेत्र पर सरचार्ज साढे सात प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत।
  • बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन।
  • रक्षा और शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ा। भारत निर्माण, ग्रामीण बैंकों, लघु वित्त, छोटे और मझोले उद्योगों, पूर्वी क्षेंत्र में हरित क्रान्ति, पर्यावरण परियोजनाओं , दालों के उत्पादन और पौष्टिक अनाज के लिए ज्यादा आवंटन।
  • १५ और मैगा फूड पार्क, भंडारण क्षमता बढ़ाने के काम में तेजी।
  • प्रत्यक्ष कर संहिता अगले वित्त वर्ष से। वस्तु और सेवा कर  लागू करने की दिशा में प्रयास जारी।
  • आज संसद में पेश अगले वित्तवर्ष के आम बजट में राजकोषीय घाटा कम होकर चार दशमलव छह प्रतिशत और राजस्व घाटा एक दशमलव आठ प्रतिशत रहने का अनुमान।
  • प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह ने बजट का स्वागत किया।
  • विपक्ष ने बजट का दिशाहीन बताया। कहा- वित्तमंत्री ने संसाधन जुटाने के उपाय नहीं बताये।
  • शेयर बाजार में बजट का स्वागत। सेंसेक्स में पांच सौ तीस अंकों का उछाल।

------
 वित्त वर्ष २०११-१२ के आम बजट में व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आयकर छूट की सीमा एक लाख ६० हजार रूपये से बढ़+ाकर एक लाख ८० हजार रूपये करने का प्रस्ताव है, इससे हर करदाता को दो हजार रूपये की एक समान कर राहत मिलेगी।

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज लोकसभा में आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयकर छूट की सीमा २ लाख ४० हजार से बढ़ाकर २ लाख ५० हजार रूपये करने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु सीमा पैंसठ वर्ष से घटाकर ६० वर्ष करने की घोषणा की। ८० वर्ष या उससे अधिक की आयु के अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग आयकर श्रेणी बनाई जाएगी, जिसमें पांच लाख रूपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा।

 घरेलू कम्पनियों पर अधिभार साढ़े सात प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। साथ ही न्यूनतम वैकल्पिक कर -मैट की मौजूदा १८ प्रतिशत की दर, बढ़ाकर साढ़े १८ प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। वित्तमंत्री ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों के विकासकर्ताओं और इन क्षेत्रों में काम करने वाली इकाइयों पर भी मैट लगाने का प्रस्ताव किया।
 वित्तमंत्री ने बचत को प्रोत्साहन देने और बुनियादी ढांचे के लिए धनराशि जुटाने के उद्देश्य से २०१०-११ में इन्फ्रास्ट्रक्चर बांडों में निवेश करने पर २० हजार रूपये की अतिरिक्त कर छूट योजना एक और वर्ष बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।
 भारतीय कम्पनियों को अपनी विदेशी सहायक कम्पनी से प्राप्त लाभांश पर १५ प्रतिशत की कम दर से कर लगाने का प्रस्ताव है।
 वित्त मंत्री ने कहा कि अप्रत्यक्ष करों में अच्छी वृद्धि को देखते हुए केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की मानक दर दस प्रतिशत रखने का फैसला किया गया है। जिन  ३७० वस्तुओं पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से  छूट है, लेकिन वैट लगता है, उनमें से १३० वस्तुओं पर यह छूट हटाने का प्रस्ताव है। इनमें अधिकतर उपभोक्ता वस्तुएं हैं। शेष २४० वस्तुओं को वस्तु और सेवा कर लागू होने के बाद कर के दायरे में लाया जाएगा। कर के दायरे में आने वाली इन १३० वस्तुओं पर एक प्रतिशत मामूली केन्द्रीय उत्पाद शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की सबसे कम दर ४ प्रतिशत से बढ़ाकर ५ प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है।
------
 तैयार वस्त्र और कपड़े से बनी वस्तुओं पर दस प्रतिशत की एक समान दर से अनिवार्य लेवी लगाने का प्रस्ताव रखा है। यह लेवी केवल ब्रांडिड वस्त्रों और वस्तुओं पर लागू होगी।
 वित्तमंत्री ने कृषि उत्पादों की भंडारण सुविधाओं में सुधार करने और खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपायों की घोषणा की। कृषि मशीनरी में सीमा शुल्क की पांच प्रतिशत की रियायती दर घटाकर ढ़ाई प्रतिशत की जा रही है, इस रियायत में मशीनों के कल-पुर्जे शामिल होंगे। लघु सिंचाई उपकरणों पर सीमा शुल्क साढ़े सात प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।
 कच्चे रेशम पर सीमा शुल्क ३० प्रतिशत से घटाकर ५ प्रतिशत, कपड़ा बनाने में काम आने वाली कुछ वस्तुओं, रसायनों को तैयार करने में काम आने वाली कुछ वस्तुओं, लौह मिश्र धातु और कागज पर सीमा शुल्क पांच प्रतिशत से घटाकर ढ़ाई प्रतिशत किया जाएगा।
 सीमेंट उद्योग को राहत देने के लिए वित्त मंत्री ने उत्पाद शुल्क की मौजूदा दरों के स्थान पर मिश्रित दरें लागू करने का प्रस्ताव किया। इस उद्योग में काम आने वाले दो अति महत्वपूर्ण कच्चे माल पेटकोक और जिप्सम पर बुनियादी सीमा शुल्क घटाकर ढाई प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।
 इलेक्ट्रिकल वाहनों के कुछ पुर्जों पर पिछले बजट में सीमा शुल्क में दी गई पूर्ण छूट और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की चार प्रतिशत की रियायती दर इस बजट में विनिर्माताओं द्वारा आयात की गई बैटरियों पर भी लागू करने का प्रस्ताव है। ईंधन सैल और हाइड्रोजन सैल प्रौद्योगिकी पर आधारित वाहनों पर १० प्रतिशत का रियायती उत्पाद शुल्क लगाने का प्रस्ताव है।
 हाइड्रोकार्बन ईंधन वाले वाहनों को हाईब्रिड वाहनों में बदलने की किट और उसके पुर्जों पर उत्पाद शुल्क दस प्रतिशत से घटकर ५ प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।
 एलईडी लाइट पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क घटाकर पांच प्रतिशत किया जा रहा है, इसे विशेष सीवीडी से पूरी छूट दी जाएगी। सौर लालटेन पर सीमा शुल्क १० प्रतिशत से घटाकर ५ प्रतिशत और सौर मॉड्यूल तथा सैल के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कुछ और पुर्जों पर सीमा शुल्क पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।
 कपड़े धोने का साबुन बनाने के काम आने वाले क्रूड पाम स्टीयरिन को सीमा शुल्क से पूरी छूट दी जाएगी। चमड़ा उद्योग में हरित प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए टैनिंग से पहले के काम के लिए एन्जाइम आधारित सामग्री को भी उत्पाद शुल्क से पूरी छूट दी जाएगी।
 मैगा विद्युत परियोजनाओं के विस्तार के लिए आयातित पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन करने वाले घरेलू आपूर्तिकर्ताओं को भी उत्पाद शुल्क में छूट दी जाएगी। ं
 सड़क निर्माण में काम आने वाले जैव डामर और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में काम आने वाली कुछ मशीनरी को सीमा शुल्क से पूरी छूट दी जा रही है। सुरंग खोदने की मशीनों पर भी यह छूट दी जाएगी।
 जहाज मरम्मत करने की इकाइयों में काम आने वाले कल पुर्जों और पूंजीगत वस्तुओं को आयात शुल्क से पूरी छूट दी जाएगी।
 फिल्मों में काम आने वाले चार सौ फुट और एक हजार फुट के  कलर अनएक्सपोज्ड जम्बो रोल्स को उत्पाद शुल्क से पूरी छूट देने और सीवीडी से मुक्त करने का प्रस्ताव है।
 कारखानों में निर्मित एम्बुलेंस के लिए उत्पाद शुल्क से मौजूदा रिफंड आधारित रियायत के स्थान पर तुरन्त रियायत देने का प्रस्ताव है।
 होम्योपैथी दवाओं में काम आने वाले लैक्टोज पर सीमा शुल्क २५ प्रतिशत से घटाकर दस प्रतिशत किया जाएगा।
 सैनेटरी नैपकीन, बेबी और एडल्ट डायपर पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दस प्रतिशत घटाकर एक प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।
 सेवा कर की दस प्रतिशत की मानक दर को बनाये रखते हुए वित्तमंत्री ने कुछ नई सेवाओं को इसके दायरे में लाने का प्रस्ताव किया है।  इनमें अब एक हजार रूपये प्रतिदिन किराए वाले होटल और ऐसे एयरकंडीशनड रेस्तरां शामिल किए जाएंगे जिनके पास शराब परोसने का लाइसेंस है। इसके अलावा २५ या इससे अधिक बिस्तरों वाले एयरकंडीशन्ड अस्पतालों द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली सभी सेवाओं पर भी सेवा कर लगाने का प्रस्ताव है।
निवेश के क्षेत्र में जीवन बीमा कम्पनियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं को भी, यूलिप की तजर्+ पर कर दायरे में लाया जाएगा।
 किफायती श्रेणी में घरेलू हवाई यात्रा पर ५० रूपये और अन्तर्राष्ट्रीय यात्राओं पर ढाई सौ रूपये सेवा कर लगाने का प्रस्ताव है। उच्च श्रेणी की यात्रा पर घरेलू क्षेत्र में दस प्रतिशत की मानक दर से कर लगाने का प्रस्ताव है ताकि इसे अन्तर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा के समान स्तर पर लाया जा सके।
 वित्तमंत्री ने कहा कि ६० लाख रूपये तक का कारोबार करने वाले व्यक्तियों और सिंगल प्रोपराईटर करदाताओं को लेखा परीक्षा यानि ऑडिट की औपचारिकता से मुक्त किया जाएगा। इससे बहुत से करदाताओं को राहत मिलेगी।
-------
 वित्तमंत्री ने कर सुधारों की दिशा में प्रत्यक्ष कर संहिता और वस्तु तथा सेवा कर व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष कर संहिता पहली अप्रैल २०१२ से लागू होगी।
 आम आदमी को ईधन और अनाज जैसी बुनियादी वस्तुएं उचित दाम पर उपलब्ध कराने के लिए दी जा रही सबसिडी की व्यवस्था पारदर्शी करने के लिए सरकार गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मिट्टी के तेल, एलपीजी और उर्वरक पर विभिन्न चरणों में सीधे नक़द सबसिडी देने वाली है। यह व्यवस्था मार्च २०१२ तक स्थापित हो जाएगी।

 सार्वजनिक उद्यमों में विनिवेश से २०११-१२ में चालीस हजार करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य घोषित करते हुए वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार केन्द्रीय सार्वजनिक उद्यमों में कम से कम ५१ प्रतिशत स्वामित्व और प्रबंध नियंत्रण अपने हाथ में रखेगी।
 महिला स्वसहायता समूह की मदद के लिए पांच सौ करोड़ रुपए की मूल राशि से महिला स्वसहायता समूह विकास कोष के गठन का प्रस्ताव है।
 वित्त मंत्री ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष-१७ की मूल निधि बढ़ाकर १८ हजार करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा।
 हथकरघा बुनकरों को आर्थिक संकट से मुक्त करने के लिए उनकी सहकारी समितियों को विभिन्न चरणों में मदद देने के वास्ते नाबार्ड को तीन हजार करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव है।
-----------
 वित्त मंत्री ने वेतनभोगी लोगों को राहत देते हुए कहा कि उनका रिटर्न उनकी कंपनी भरेगी। उन्होंने कहा कि स्रोत पर कर कटौती-टीडीएस विवरणों का इलेक्ट्रॉनिक प्रस्तुतिकरण मजबूत हो चुका है।
 
------------
 वित्तमंत्री ने कहा आवास क्षेत्र में वृद्वि की रतार बढ़ाने की कोशिश में अब पन्द्रह लाख रुपए तक के आवास ऋण पर एक प्रतिशत ब्याज सहायता का प्रस्ताव है, बशर्ते आवास की लागत २५ लाख रुपए से अधिक न हो।

  ऋणों के मामलों में धोखाधड़ी रोकने के लिए केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री की स्थापना की जा रही है। यह रजिस्ट्री ३१ मार्च २०११ तक काम करने लगेगी।
 पूर्वी क्षेत्र में हरित क्रांति साकार करने के लिए चार सौ करोड़ रुपए और आवंटित करने का प्रस्ताव है। देश में दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए वर्षा पोषित क्षेत्र में साठ हजार दलहन गांवों के विकास के लिए तीन सौ करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव है।
 किसानों को उचित दर पर ऋण उपलब्ध कराने की कोशिश में उनके लिए ऋण प्रवाह का लक्ष्य पौने चार लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर पौने पांच लाख करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव है।
 काले धन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की पांच सूत्री कार्य योजना का विवरण भी वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में किया है।
 भारत निर्माण कार्यक्रम के लिए कुल ५८ हजार करोड़ रुपए के आवंटन का प्रस्ताव है, जो चालू वर्ष के मुकाबले दस हजार करोड़ रुपए अधिक है।
 समेकित बाल विकास सेवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायकों का पारिश्रमिक बढ़ाने का प्रस्ताव भी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पारिश्रमिक डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर तीन हजार रुपए और आंगनवाड़ी सहायकों के लिए साढ़े सात सौ रुपए से बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। यह वृद्धि पहली अप्रैल २०११ से लागू होगी।
 वित्त मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन चौबीस प्रतिशत बढ़ाकर ५२ हजार ५७ करो+ड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा है।
 वित्त मंत्री ने अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के नौंव और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा है।
 स्वास्थ्य क्षेत्र में योजना व्यय बीस प्रतिशत बढ़ाकर २६ हजार ७६० करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव किया गया है। आगामी वित्त वर्ष में राष्ट्र स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ खतरनाक खनन और सम्बद्ध उद्योंगों के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को देने का प्रस्ताव भी है।
 इंदिरागांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत गरीबी की रेखा से नीचे के लाभार्थी अब पैंसठ के बजाए साठ वर्ष की आयु में ही पैंशन के हकदार होंगे।
 रक्षा सेवाओं के लिए आगामी वित्त वर्ष में एक लाख ६४ हजार ४१५ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
 वित्त मंत्री ने २०११-१२ वित्त वर्ष में कुल १२ लाख ५७ हजार ७२९ करोड़ रुपए के खर्च का प्रस्ताव रखते हुए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का चार दशमलव छह प्रतिशत रहने और राजस्व घाटा एक दशमलव आठ प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
------
 बजट प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा है कि वित्तमंत्री ने जो बजट पेश किया है, वह विकास की सतत उच्च दर बनाये रखने सहित अर्थव्यवस्था की मौजूदा सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।

बजट, अगले वित्त वर्ष में हमारी अर्थव्यवस्था और राजव्यवस्था के सामने जो चुनौतियां होंगी उनसे निपटने में सक्षम है। मौजूदा वित्त वर्ष की बेहतर उपलब्धियों से विकास दर ८ दशमलव ६ प्रतिशत विकास दर रही है जिसके अगले वित्त वर्ष में नौ प्रतिशत हो जाने की उम्मीद है। इसके लिए बुनियादी ढांचा और सामाजिक क्षेत्र तथा कृषि विकास के क्षेत्र में पर्याप्त प्रावधान किये गये हैं।
------
 केन्द्रीय गृहमंत्री पी० चिदंबरम ने कहा है कि बजट अच्छा और संतुलित है। उन्होंने कहा कि इससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा और राजस्व में होने वाली वृद्धि को स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।
 कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने बजट का स्वागत किया।

वित्त मंत्री ने कोई सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश नहीं की है, पर जो बहुत ही बुनियादी मसले है, जो अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए है उनके उपर अपने बजट प्रपोजल और अपना ध्यान केंद्रित हो।
 पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने इसे आम बजट बताते हुए कहा है कि इसमें कड़े फैसले नहीं लिए गए हैं।

भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के लिए सब लोग यह आस लगाए हुए हैं कि इसमें कुछ बोल्ड फैसले हो, लेकिन कोई बोल्ड फैसला इस बजट में नहीं है। बिल्कुल साधारण सा बजट है। आर्थिक चुनौतियां जो देश के सामने है उनका मुकाबला करने में यह बजट सक्षम नहीं है।
------
 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरूदास दासगुप्ता ने बजट को दिशाहीन बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे संसाधनों को कहां से इकट्ठा करेंगे।
 बीजू जनता दल के नेता भृतहरि मेहताब ने भी ऐसी ही राय व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में पेश की गई योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए संसाधन कहां से आएंगे।
 राष्ट्रीय जनता दल नेता लालू प्रसाद यादव ने वित्त मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि बजटसे  देश में कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों को सीधे सबसिडी देने के फैसले का स्वागत किया।
------
 समाजवादी पार्टी ने कहा है कि बजट से खेती और अन्य प्राथमिक क्षेत्रों की स्थिति बेहतर होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह ने कराधान में सुधारों का भी स्वागत किया और कहा कि बजट की आलोचना की कोई गुजांइश नही है।
------
जनता दल युनाइटेड के शरद यादव ने कहा कि बजट में मुद्रास्फीति को नीचे लाने की कोई व्यवस्था नहीं हैं।
------
 केन्द्रीय बजट का शेयर बाजार ने जोरदार स्वागत किया है  दोपहर बाद के कारोबार में बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक उछलकर पांच सौ छत्तीस पर जा पहुंचा।  अब से कुछ देर पहले सेन्सेक्स १७ हजार ८२२ पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्‌टी भी ३१ अंकों की मजबूती के साथ पांच हजार ३३४ पर पहुंच गया। इससे पहले आज सुबह सूचकांक ११४ अंकों की बढ़त के साथ १७ हजार ८१५ पर खुला था ।
------
 आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग  आज रात आम बजट पर विशेष फोन इन कार्यक्रम प्रसारित करेगा। इसे रात साढ़े नौ बजे से आकाशवाणी के इंद्रप्रस्थ चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकेगा। श्रोता टेलीफोन नम्बर-०११- २ ३ ३ १ ४ ४ ४ ४ पर हमारे स्टूडियो में बैठे विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं।
------
 एयर इंडिया के मुख्य संचालन अधिकारी गुस्ताव बालदौफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एयरलाइंस के कामकाज में राजनीतिक दखलंदाजी की टिप्पणी के बाद कारण बताओ नोटिस मिलने पर इस्तीफा दिया है।
------
 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप-ए के मैच में नागपुर में जीत के लिए २९९ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा ने ताजा समाचार मिलने तक १८वें ओवर में ३ .विकेट पर ४२ रन बना लिए थे।
 इससे पहले जिम्बाबवे ने निर्धारित ५० ओवर में नौ विकेट पर २९८ रन बनाए।
 ग्रुप बी में इस समय दिल्ली में वेस्टइंडीज का मुकाबला नीदरलैंड्स से हो रहा है। ताजा समाचार मिलने तक वेस्टइंडीज ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ५ ओवर में बिना किसी नुकसान के २५ रन बना लिए थे।
------
 शहीदे आजम भगत सिंह खेल आज से पंजाब में शुरू हो रहे हैं। छह मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चार हजार से भी ज्यादा खिलाड़ी और खेलों से जुड़े अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान लुधियाना, मोहाली और पटियाला में कुल ११ स्पर्धाओं के लिए मुकाबले खेले जाएंगे।
------

MIDDAY NEWS
1400 HRS.
28 FEBRUARY, 2011
THE HEADLINES:
  • Finance Minister Pranab Mukherjee presents growth oriented Aam Aadmi budget; Monetary measures to moderate inflation.
  • Increase in Income Tax Exemption Limit by 20,000 rupees; lowering of qualifying age from 65 to 60 for tax relief for senior citizens with more concessions;  new category of very  senior citizens with exemption up to 5 lakh rupees.
  • Cheaper housing loans with higher loan limit;  Cheaper loans to farmers, credit flow to farmers hiked by one lakh crore rupees.
  • Wages of Anganwadi workers and helpers doubled.
  • Five-fold strategy to tackle black money; incentives to exports.
  • Cement, hybrid vehicles, LED lamps, solar lanterns, laundry soap and agricultural machinery to cost less.
  • Ship repairing, cinematographic film, factory-built ambulances, raw silk, homoeopathic medicines, sanitary napkins and baby and adult diapers to become cheaper.
  • Air-conditioned hotel accommodation with licence to serve liquor and air-conditioned hospitals brought in service tax net.
  • Air  travel to cost more.
  • Surcharge for corporate sector slashed to five from 7.5 per cent .
  • Incentives to attract Foreign Funds for Infrastructure Projects.
  • Higher allocation to Defence, Education, more funds for Bharat Nirman Programme, rural banks, micro finance, small and medium enterprises, more funds to Green Revolution in Eastern Region, Environment Projects,  pulse production and  nutri-cereals.
  • 15 more mega food parks,  speeding up of storage capacity.
  • Direct Tax Code from next fiscal; To stay on course for transition to Goods and Services Tax.
  • Fiscal deficit to come down to 4.6 per cent and estimated effective Revenue Deficit of 1.8 per cent of GDP  are the highlights of the Budget for 2011-12.
  • Prime Minister Dr. Manmohan Singh lauds the budget; says it meets all the economic challenges of the country.
  • Opposition describes the budget as direction less; Charges that the Finance Minister has not spelt out measures to mobilise resources.
  • Stock markets welcomes the Budget; Sensex rises more than 530 points.
||<><><>||
The Union Budget for 2011-12 has proposed increase in the Income Tax Exemption Limit by 20,000 rupees and lowering of qualifying age for tax relief for senior citizens from 65 to 60. Presenting the Budget in the Lok Sabha today, Finance Minister Pranab Mukherjee proposed to increase the Income Tax Exemption Limit for individual tax payers from 1  lakh 60 thousand rupees to 1 lakh 80 thousand.  Each individual tax payer will get a tax relief  of  2 thousand rupees.  Amidst cheers from Members,  he announced reduction of qualifying age for senior citizens, and said  the exemption limit to them is  also proposed to be increased from 2 lakh 40 thousand rupees to 2 lakh 50 thousand.
Announcing a new category of very senior citizens of 80 years and above,  Mukherjee said that they will be eligible for a higher exemption limit of 5 lakh rupees.  The budget proposes lower five per cent surcharge for corporate sector,  2.5 per cent less than before. But , minimum Alternative Tax is to go up from 18 per cent to 18.5 per cent of book profits.  To attract Foreign Funds for Infrastructure Projects, special vehicles to be created in the form of Infrastructure Debt Funds.  Interest payments on borrowing from these funds to attract a lower 5 per cent tax from 20 per cent.  To promote savings, the additional deduction of 20  thousand  rupees for investment in long-term infrastructure bonds extended for one more year.  A lower rate of 15 per cent of tax proposed on dividends received by an Indian company from its foreign subsidiary.  Announcing liberalisaion of Housing finance, Mukherjee said  the interest subvention of one per cent on housing loans extended up to 15 lakh rupees for houses that do not cost more than 25 lakhs.
Existing Housing Loam limit will be enhanced to 25 lakh rupees for dwelling units under priority sector lending. Besides, investment-linked deduction will cover housing sector also and extended for agriculture sector. Turning to Indirect Taxes, the budget proposes no change in the standard 10 per cent Central Excise Duty or in the Peak Customs Duty but some rationalizations made.  The lower rate of duty, however, raised from 4 to 5 per cent.  Announcing the Government's decision to stay on course towards  Goods and Services Tax, Mukherjee proposed 130 more items to be brought in in the tax net with the nominal Excise Duty of one per cent.
Basic food and fuel would continue to be exempt from the one per cent duty and in the case of jewellery and articles of gold, silver and precious metals; the levy will apply only to goods sold under a brand name.  The optional levy of 10 per cent on readymade garments will be mandatory for branded garments. To boost agriculture, credit flow to farmers proposed to be raised to 4 lakhs 75 thousand crore rupees, one lakh crore rupees  more than this year.
Interest subvention has been increased to 2  to  3 per cent on short term crop loans to farmers who pay their crop loan on time.  Equipment for storage, and warehousing facilities exempted from duty. Customs Duty for specified agricultural machinery reduced from 5 to 2.5 per cent and on micro-irrigation equipment and 7.5 per to 5 per cent.  De-oiled rice brawn cake fully exempted from Basic Customs Duty. Expressing high food prices as a principle concern, Mukherjee said, despite improvement in the availability of most food items, consumers were denied the benefit of seasonal fall in prices during winter.  But he said, the government has succeeded in core inflation under check.  The budget says, NABARD's capital will be strengthened by 3 thousand crore rupees.  Fifteen more mega food parks proposed to be set up for next year. Announcing concessions for the manufacturing sector, the budget proposes reduction of basic customs duty on raw silk from 30 to 5 per cent.  The duty on textile intermediates and chemical inputs will be 2.5 per cent from five.  Stainless steel scrap has been fully exempted.  Manufacture of syringes and needles to attract 4 per cent countervailing duty instead of five. Concessions available to mobile handset parts will be  extended for one year adding more items in the list.  Iron ore will attract 20 per cent export duty, 5 per cent more than the present rate. Clean environment gaining more attention now.  The budget proposes a slew of concessions.  Four per cent Excise Duty provided for specific parts of electrical vehicle to be extended to batteries imported by manufacturers.  Concessional 10 per cent Excise Duty proposed for fuel cell or Hydrogen cell-technology-based  vehicles. Full exemption from Customs Duty provided to specific parts of such vehicles.  The kits for conversion of fossil fuel  vehicles will attract a lesser duty of 10 per cent and their parts only 5 per cent.  The duty on LED lights reduced to 5 per cent with full exemption of countervailing duty. The solar lantern used in far-flung villages to attract a 5 per cent duty from 10 per cent. Giving boost to infrastructure, the budget proposed full exemption for domestic suppliers producing capital goods for mega or ultra mega power projects. Full exemption from Basic Customs Duty is also proposed for bio-asphalt and specified machinery used for construction of National Highways.  Cinematographic film, factory-built ambulances are exempted from Excise Duty and spares and capital goods required for ship repairing from Import Duty.  The Basic Customs Duty exemption extended to work of art and antiquities for exhibition or display in private art galleries open to the public.  Relief measures proposed for lactose for the manufacture of homeopathic medicines, sanitary napkins, baby and adult diapers and bamboo for agarbathies. Basic Customs Duty on two critical raw materials of cement industry - petcoke and gypsum is proposed to be reduced to 2.5 per cent. On Service Taxes, the budget proposes to retain the Standard  Rate of 10 per cent.  Hotel accommodation with licence to serve liquor and in excess of one thousand rupees charges per day has been brought under the tax net.  Air-conditioned hospitals with 25 or more beds  will also attract Service Tax.  The tax on air travel both on domestic and international raised.  Services provided by Life Insurance companies in investment and some more legal services to be brought into tax net.  All individual and sole proprietor tax payers with turn over of over 60 lakh rupees freed from formalities of audit.  Remuneration for Anganwadi workers has been increased from 1,500 to 3,000 per month.
Specific allocation has been earmarked towards scheduled castes sub plan and tribals sub plan. Allocations for primitive tribal groups has been increased from 185 crore rupees to 244 crore rupees. To promote inclusive growth, allocation for social sector has been increased by 17 percent to 1,60,887 crore rupees which works out to 36.4 percent of total plan allocation. The national food security bill will be introduced in Parliament this year. Allocation for Bharat Nirman programme is proposed to be increased by 10,000 crore rupees to 58,000 crore rupess.
All the 2,50,000 Panchayats in the country will be provided with rural broadband connectivity in three years. The wage rate under Mahatama Gandhi NREGA will be linked to consumer price index for agricultural labour. Education sector will get 25 percent increased allocation to 52,067 crore rupees. Sarva Siksha Abhiyan gets 40 percent higher allocation to 21,000 crore rupees. For the needy scheduled castes ad scheduled tribe candidates studying in class-IX and Xth pre-matric scholarship scheme will also be introduced. All 1500 institutions of higher learning will be connected through optical fibers by March next year. Special grants have been provided to various universities and academic institutions to recognized their excellence. Additional 500 crore rupees will be provided for national skill development fund. An international award with a prize of one crore rupees will also be instituted for promoting values of universal brotherhood as part of 150th birth anniversary celebrations of Guru Dev Rabindra Nath Tagore. Allocation for health sector has been stepped up by 20 percent to 26760 crore. Rashtriya Swasthya Bima Yojana is now being extended to Mahatma Gandhi NREGA beneficiaries, Bidi workers and others to provide basic health cover to poor and marginal workers. The scheme will further be extended to cover unorganized sector in hazardous mining an associated industries. Benefit of government contribution under the Swavlamban pension scheme  to be extended from 3 to 5 years for subscribers who enroll during the current and next financial year. Eligibility for pension under Indira Gandhi National old Age Pension scheme for BPL beneficiaries has been reduced from 65 to 60 years. Those above 80 years of age will  get pension of 500 rupees per month in stead of 200 at present. Nutrient based subsidy is proposed to be extended to cover Urea. For Jammu and Kashmir, 8,000 crore rupees have been provided in the current year to meet its development needs.
To address the problems related to Left Wing extremism, 60 selected tribal and backward districts will be provided 100 percent block grant of 25 crore rupees and 30 crore rupees per district during this year and next financial year respectively.
Personnel of Defence and para-military forces discharged from service on medical ground on account of 100 percent disability attributable to government service will get a lump sum ex-gratia compensation of nine lakh rupees. The total allocation for defence services has been put at 1,64,415 crore rupees. To speed up deliver of justice, plan provision for Department of Justice has been increased three fold to 1,000 crore rupees.        A new simplified form “Sugam” will be introduced to reduce the compliance burden of small tax payers falling within presumptive taxation. The allocation for defence will be 11 per cent of the GDP. The budget shows that the fiscal deficit to come down from 5.1 per cent  this year to 4.6 next year.
||<><><>||
The budget also proposes to allow tax free bonds of 30,000 crore rupees to boost infrastructure development in Railways, ports housing and highways.
||<><><>||
The budget says, the government plans to move towards direct transfer of cash subsidy to people living below poverty line in a phased manner for better delivery of kerosene, LPG and fertilizers. A task force  is set up for this purpose.  It says, from October 1 this year 10 lakh Aadhaar numbers will be generated per day with toning up IT initiatives.  The budget proposes to provide 3000 crore rupees in NABARD for handloom weavers cooperatives to benefit three lakh weavers.  It also proposes to provide 5000 crore rupees to tone up micro and small enterprises.
||<><><>||
And now for a Live discussion on the Union Budget presented in Parliament today, we are joined in our studios by AIR Correspondent V.K.Raina and interacting with him is Economic Expert Jayanto Das. Over to V.K. Raina.
You were listening to a discussion on the Union Budget presented in Parliament today, on the Midday News of All India Radio.
||<><><>||
The Prime Minister has said that the budget presented by the Finance Minister today meets all the challenges that the economy faces today including sustaining high growth rates. He said that adequate provisions have been made for infrastructure and social sector as well as agricultural development.
Dr. Manmohan Singh said it is important to curb inflationary expectation and for this it is necessary to consolidate fiscal deficit. He said that Mr. Pranab Mukherjee has done a commendable job on this front. 
||<><><>||
Union Home Minister P Chidambaram today termed  the budget as good and balanced. He said  it will promote inclusive growth and the projected increase in revenues will be used for augmenting investment in health, education and security sectors.  HRD and telecom minister Kapil Sibal expressed happiness over 24 thousand crore rupees being granted for telecom sector. Mr. Sibal said a slew of incentives have been provided for augmenting education sector.  Senior BJP leader Dr Murli Manohar Joshi said the budget has nothing for the poor and the farmers. He added that the government has not taken any concrete steps to bring back black money stashed in foreign banks.
||<><><>||
Senior CPI leader Gurudas Dasgupta today said the budget is directionless. Speaking to reporters outside Parliament, Mr Dasgupta said the finance minister has not outlined from where he would mobilise the resources.
||<><><>||
The corporate world today welcomed the budget terming it as positive and growth-oriented. FICCI chief Rajan Bharti Mittal said the budget is balanced. CII President Hari Bhartia said the finance minister has not taken the last year's growth for granted. He, however, said the Finance Minister should have given more stress to the health sector and the demand for treatment of healthcare as infrastructure has been overlooked.

Chairman and Managing Director Uday Kotak said budget is positive for the equity and bond market.  Society of Indian Automobile Manufacturers  President Pawan Goenka said the budget will allow advanced technologies to be developed in India rather than importing technology.
||<><><>||
The stock market give a rousing thumbs-up to the Union Budget, as the Sensex at the Bombay Stock Exchange soared a massive 536 points, or 3 percent, to again cross the 18,000 mark, at 18,237, in afternoon deals, a short while ago. Earlier this morning, the Sensex had opened a more modest 114 points higher, at 17,815, on renewed buying by foreign funds and retail investors ahead of the Budget. The Nifty at the National Stock Exchange surged 163 points, or 3.1 percent, to 5,466.
||<><><>||

समाचार संध्या 27.02.2011

मुख्य समाचार :-
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने लीबिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाया। भारत इस मामले को युद्ध अपराध अदालत में सोच समझकर भेजने के पक्ष में।
  • मलेशिया में स्कूल की पाठ्यपुस्तक में हिंदू जातिप्रथा के आपत्तिजनक उल्लेख को हटाने से सरकार के इंकार के बाद विरोध कर रहे भारतीय मूल के एक सौ नौ लोग गिरतार।
  • देश में खाद्यान्न की कमी और बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने का रिजर्व बैंक के गवर्नर का आह्‌वान।
  • जोधपुर में सरकारी अस्पताल में दूषित ग्लूकोज+ दिए जाने के कारण तेरह महिलाओं की मृत्यु के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया। और
  • विश्वकप क्रिकेट के ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने इंगलैंड को जीत के लिए 339 रन का लक्ष्य दिया।

--
संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के देशों ने वहां आम नागरिकों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई की कडी निंदा की है। संयुक्तराष्ट्र में भारत के राजदूत हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत लीबिया के मामले को हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध अदालत-में भेजे जाने के बारे में सोच समझकर कदम उठाने के पक्ष में था। उन्होंने कहा कि भारत ने सुरक्षा परिषद के इस प्रस्ताव का इसलिये समर्थन किया, क्योंकि अफ्रीकी और अरब देश इस पर दबाव डाल रहे थे।
इस बीच विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने आज नई दिल्ली में कहा कि लीबिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव कल पूरे दिन सदस्य देशों के राजनयिकों के गहन विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित हुआ। यह प्रस्ताव फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और अमरीका ने तैयार किया था।
--
इस बीच, लीबिया की राजधानी त्रिपोली से पांच सौ तीस से अधिक भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश आ गए हैं। वे आज सुबह एअर इंडिया के दो विमानों से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सरकार ने यात्रियों की मदद के लिए हवाई अड्डे पर व्यापक प्रबंध किये हैं।
लीबिया में फंसे 18000 भारतीयों को वापिस घर लाने की मुहिम शुरू हो चुकी है। इन्हें लाने के लिए हवाई मार्ग, जमीनी रास्ता और समुद्री मार्ग का सहारा लिया जा रहा है। नई दिल्ली और मुंबई से एयर इंडिया अगले महीने की 10 तारीख तक प्रतिदिन दो उड़ानें भरेंगी। इसके अलावा नौसेना के तीन जहाज उन्हें लाने रवाना हो चुके हैं। भूमध्यसागर से 1600 यात्रियों को लाने वाला जहाज भेजा जा चुका है। दूसरा यात्री जहाज स्कोशिया, मिस्र के पोर्ट सईद बंदरगाह से लीबिया के बेंगाज+ी शहर के लिए रवाना हो चुका है। लीबिया के तोबुले शहर से तकरीबन 150 भारतीय सड़क से सैलोम पहुंचने वाले हैं जो मिस्र की सीमा से सटा है। मिस्र की सरकार उन्हें पहुंचते ही वीजा देने पर राजी हो गई है। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कल शाम अट्ठासी भारतीय सड़क मार्ग से लीबिया से ट्यूनिसिया के रासजेदिर पहुंचे। इन सभी को ट्यूनिसिया के एक होटल में ठहराया गया है जहां से उनके भारत के लिए शीघ्र रवाना होने की संभावना है। इनके बारे में किसी भी जानकारी के लिए ट्यूनिसिया में भारतीय राजदूत पी. एस. रंधावा से टेलीफोन नंबर- 0 0 2 1 6 7 1 7 8 1 2 2 9 पर संपर्क किया जा सकता है।
--
उधर बहरीन, ओमान और यमन सहित कई अरब देशों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि संबद्ध सरकारों ने इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए कई उपाय किए हैं।
बहरीन में प्रदर्शन जारी है और लोग विरोध में पल चौक में ओबाम में प्रदर्शनों की खबरें हैं जबकि दोनों देशों में स्थिति को शांत करने के प्रयास के तहत मंत्रिमंडल में परिवर्तन किए गए हैं। ईराक में भीषण प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों को कार्य कुशलता साबित करने के लिए 100 दिनों का समय दिया है। तो मिस्र में सरकार ने प्रजातंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से संविधान संशोधन को मंजूरी दी है। उधर, यमन में प्रदर्शनकारी 32 सालों से शासन कर रहे राष्ट्रपति को हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर है।
--
मलेशिया की पुलिस ने कुआलालम्पुर में एक प्रतिबंध ंिहदू अधिकार संगठन के एक सौ नौ सदस्यों को गिरफतार किया। गिरतार किये गए लोग भारतीय मूल के हैं, जो देश के उच्च विद्यालय के पाठ्यक्रम में एक विवादित पुस्तक के अंश का विरोध कर रहे थे। स्कूल की एक पाठ्य पुस्तक में परंपरागत हिंदू जाति प्रथा के आपत्तिजनक अंश को हटाने से सरकार के इंकार करने के बाद उत्तेजित भारतीय मूल के लोगों ने रैली करने का फैसला किया था। सरकार ने इनकी शिकायत पर विचार करने के लिए एक समिति बनाई है। लेकिन कहा कि पढ़ाई जारी रखी जायेगी और संवेदनशील पहलुओं में बाद में संशोधन किया जायेगा।
--
रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बा राव ने कहा है कि देश में अनाज की कमी और उसके बढ़ते दामों से तत्काल निपटने के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। ओड़ीशा में भुवनेश्वर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी के छात्रों से बातचीत में श्री सुब्बा राव ने कहा कि दिसम्बर 2009 और दिसम्बर 2010 के बीच खाद्य पदार्थों की कीमतों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति पिछले कुछ महीनों से दहाई अंक में चल रही है और यह सरकार के लिए चिंता की बात है।
--
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी कल लोकसभा में वर्ष 2011-12 का आम बजट पेश करेंगे। इसमें बढ़ती महंगाई से निपटने, बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने और कर ढांचे को और व्यवस्थित करने को प्राथमिकता दी जा सकती है। श्री मुखर्जी यू पी ए सरकार के दूसरे कार्यकाल का लगातार तीसरा बजट पेश करेंगे। आर्थिक सर्वेक्षण से मिले संकेतों के अनुसार वित्त मंत्री के बजट भाषण में भ्रष्टाचार तथा कालेधन से निपटने के उपायों और आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के उपाय शामिल हो सकते हैं।

कल के बजट में जहां सरकारी सेवकों को आयकर में छूट दिये जाने की उम्मीद है वहीं कीमतों में वृद्धि को देखते हुए किसानों को भी राहत दिये जाने की संभावना है। जानकारों की मानें तो औद्योगिक क्षेत्र भी बजट में मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए राहत की आस लगाए हुए है और उसके लिए कुछ नई घोषणाएं भी की जा सकती हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार और काले धन की वापसी के साथ ही कृषि उपज बढोतरी के लिए जलवायु परिवर्तन को देखते हुए किसानों को बेहतर तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की बात भी वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में कर सकते हैं।
--
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग कल आम बजट से पहले दस बजकर तीस मिनट से दस बजकर 55 मिनट तक बजट पूर्व परिदृश्य पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसके ठीक बाद लोकसभा में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का बजट भाषण प्रसारित होगा। बजट भाषण समाप्त होने के बाद हिन्दी और अंग्रेजी में 15-15 मिनट के दो विशेष बुलेटिन प्रसारित किये जाएंगे।
दिन में एक बजे से दो बजे तक आकाशवाणी से बजट प्रस्तावों पर विशेष चर्चा प्रसारित होगी। विशेष बजट बुलेटिन और परिचर्चा के कारण दिल्ली से प्रसारित होने वाले क्षेत्रीय समाचार बुलेटिनों के प्रसारण समय में परिवर्तन किया गया है।
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग कल रात आम बजट पर विशेष फोन इन कार्यक्रम प्रसारित करेगा। इस कार्यक्रम में राजस्व सचिव सुनील मित्रा, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष सुधीर चन्द्रा और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अरूण कुमार भाग लेंगे। कार्यक्रम का संचालन हमारे संवाददाता शंभू नाथ चौधरी करेंगे। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के इंद्रप्रस्थ चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर रात साढ़े नौ बजे से सुना जा सकेगा। श्रोता टेलीफोन नम्बर- 2 3 3 1 4 4 4 4 पर हमारे स्टूडियो में बैठे विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं।
--
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र शीतकालीन राजधानी जम्मू में कल से शुरू हो रहा है। राज्यपाल एन एन वोहरा विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राठर 7 मार्च को बजट पेश करेंगे।
कल से शुरू होने वाला जम्मू कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र काफी हंगामा खैज होने की आशंका है। जम्मू की राजनीतिक पार्टियों बीजेपी और जम्मू कश्मीर नेशनल पेथेंस पार्टी ने राज्य की सुरक्षा स्थिति कोरपेशन बेरोजगारी समीकरण जम्मू संभाग में पर्यटक को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों को उठाने का फैसला किया है। वहीं दूसरी और सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने विपक्ष के तैवरों को देखते हुए अपनी रणनीति बना ली है।
--
राजस्थान सरकार ने जोधपुर में सरकारी उम्मेद अस्पताल के ड्रग इंस्पेक्टर और स्टोर कीपर को 13 महिलाओं को दूषित ग्लूकोज देने के आरोप में निलंबित कर दिया है। प्रसव के दौरान ज्यादा रक्त स्राव से इन महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। राज्य सरकार ने प्रत्येक महिला के परिजन को पांच लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि मुख्य मंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कल जयपुर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया। मुख्य मंत्री ने जोधपुर के मंडल आयुक्त को इस पूरी घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।
--
ओड़ीशा में भद्रक से लगभग आठ किलोमीटर दूर रेनीताल में मानव रहित रेल क्रॉसिंग पर पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन रोड रोलर से टकरा गई। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे सूत्रों ने बताया है कि ट्रेन नम्बर 12875 के दस डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। रोड रोलर का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद चेन्नई-हावड़ा मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित है।
--
भारतीय जीवन बीमा निगम-एल आई सी ने कहा है कि सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद के चयन के लिए प्रश्न पत्र लीक मामले की पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आज हुई परीक्षा को रद्द करने के बारे में फैसला करेगी। एल आई सी के प्रवक्ता ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ई डी सी आई एल को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि एल आई सी की सतर्कता विभाग को परीक्षा के सभी प्रश्न पत्र जब्त करने के आदेश दिये गए हैं।
--
ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन यानि बेसिक देशों के पर्यावरण मंत्रियों ने आज नई दिल्ली में जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिये अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक कार्य योजना के बारे में विचार विमर्श किया। सम्मेलन के बाद पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि विकासशील देशों के लिये बहुत महत्वपूर्ण बौद्धिक संपदा अधिकार और व्यापार जैसे मुद्दों पर कॉनकन समझौते में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि इन देशों के मंत्रियों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने और कार्य योजना तैयार करने के लिये वित्तीय समर्थन जुटाने के मुद्दे पर बातचीत की।
--
विश्वकप क्रिकेट के ग्रुप बी में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 339 रन का लक्ष्य रखा है। ताजा समाचार मिलने तक इंग्लैंड ने 31 ओवर में 2 विकेट पर 200 रन बना लिए थे। इससे पहले बंगलुरू में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 49 ओवर और पांच गेंदों में 338 रन बनाकर आउट हो गई।
टूर्नामेंट में कल नागपुर में ग्रुप ए के मैच में कनाडा का मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा, जबकि दिल्ली में ग्रुप बी के मैच में नीदरलैंड और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे।

THE HEADLINES
  • UN Security Council imposes sanctions against Libya; India favours a more calibrated approach on referring the matter to a war crimes tribunal. 
  • In Malaysia, 109 ethnic Indians arrested for protesting over a school text book allegedly containing references to Hindu cast system.
  • RBI Governor calls for immediate steps to raise farm production to combat food scarcity and soaring prices.
  • Rajasthan government suspends two health officials following death of 13 women allegedly after being administered contaminated intravenous fluids.
  • And in cricket: India sets a target of 339 runs for England in World Cup encounter at Bangaluru.
||<><><>||
India today joined other UN Security Council members in imposing sanctions against the Libyan regime and deplored the unacceptable use of force in the country. India's ambassador to the UN, Hardeep Singh Puri, however said that New Delhi favoured a more calibrated approach on referring the matter to a war crimes tribunal. He also asked Libya to ensure the safe departure of foreigners from the country. The envoy, however added that India had gone along with the consensus in the Council because African and Arab states wanted to refer the matter to the ICC, and this was also what Libyan envoy Mohamed Shalgam had asked for in his letter sent to the Council yesterday. External Affairs Ministry sources said in New Delhi today, the resolution to slap sanctions against the Gaddafi regime was passed unanimously by the UNSC after diplomats spent an entire day yesterday working on the draft prepared by France, UK, Germany and the US. The United Nations refugee agency says, about one hundred thousand people have fled the violence hit Libya to neighbouring countries in the past week. Figures from the agency said, the majority of them are foreign migrant workers.
||<><><>||
Over 530 Indian nationals have arrived home safely from Tripoli, the capital of the strife torn Libya. They reached the Indira Gandhi International airport in New Delhi by two Air India flights this morning. AIR Correspondent reports that the government has made elaborate arrangements at the airport to help the passengers. Apart from the officials of the Ministry of External Affairs, Resident Commissioners of 12 states were also present at the airport to help the passengers. Ten state governments have set up help desks at Terminal 2. All the services have been provided for free. AIR correspondent reports, three naval warships have also set sail for Malta yesterday.
||<><><>||
In Bahrain, thousands of protesters are camping at Pearl Square in central Manama, demanding sweeping political reforms in the country. In an effort to ease the current political situation in the country, Bahrain’s King Hamad bin Isa Al Khalifa has reshuffled his cabinet. According to Bahrain’s official news agency, BNA, King has dropped four ministers, taking in two new Ministers and changing the portfolios of a few others. The King also announced a 25 per cent reduction in installments of the citizens’ monthly pay for their housing services provided by the government. A prominent Bahraini opposition leader Hassan Mushaima who returned home after months of self-imposed exile from London has urged the rulers to be responsive to demands for more political freedom. Meanwhile, eighteen Bahraini MPs from Al-Wefaq Shiite opposition bloc officially submitted their letter of resignation today to protest the killing of anti-regime demonstrators. In Oman, there are reports of clashes between police and anti government protestors in the town of Sohar. Police fired rubber bullets on anti-government protesters and military moved in to secure the area. In Yemen, pressure is growing on President Ali Abdullah Saleh to resign after the leaders of two of Yemen's most important tribes abandoned the president and joined the anti-regime movement. In Egypt, a panel tasked with amending the country's constitution has recommended several amendments to the constitution to strengthen democracy in the country.

Protestors in Bahrain are demonstrating and camping at Pearl square while fresh protests have been reported in Oman where cabinets have been reshuffled to redress public grievances. Iraqi Prime minister has given 100 days to his ministers to perform after deadly protests and Egypt government has accepted the recommendations of a panel, which has suggested amendments to the constitution strengthening democracy. Yemeni protestors are demonstrating asking its president to step down who is in power for more than 32 years. Countries in the region are taking desperate measures with making financial and some political concessions to ease the situation but analysts say that steps taken so far have proved far less than the expectations, as people are looking for real political reforms, reflecting their aspirations.
||<><><>||
The Malaysian police today arrested 109 members of a group linked to a banned Hindu rights outfit of ethnic Indians. They were arrested for participating in an "illegal" rally in Kuala Lumpur to protest against the introduction of a controversial book in the country's senior school curriculum.  The rally was sparked by anger over the government's refusal to drop the school textbook that contains references to the traditional Hindu caste system which the protesters said were racially insensitive to ethnic Indians. The government has set up a panel to look into the complaint and said the book would continue to be used but amendments would be made to several aspects considered sensitive by the Indian community.
||<><><>||
The RBI Governor D Subbarao said, to combat food scarcity and consequent soaring prices, immediate steps should be taken to raise agriculture output substantially in the country. He said, for stepping up farm productivity and production, it is necessary to increase investment in water management and rural   infrastructure. He was talking to students of the Indian Institute of Technology at Bhubaneswar in Odisha. Calling for launching a second green revolution in India, Mr. Subbarao said that between December 2009 and December 2010, food prices in the world market had gone up by 25 per cent. He said, rising prosperity in rural India is also leading to food scarcity, which is driving up food prices.
||<><><>||
Finance Minister Pranab Mukerjee will present the budget for 2011-12 in the Lok Sabha tommorrow. Mr. Mukerjee is presenting the third consecutive budget of UPA II. Tackling inflation, price rise, increasing investments in infrastructure and agriculture besides rationalisation of tax structure are likely to be priorty areas of the Finance minister. Measures to tackle  corruption and unearthing black money may also figure in the budget speech apart from taking the reform process forward, as indicated in the economic survey. AIR correspondent reports  that the common man will be the focus of the budget with expectations of higher allocations for  social sector including health, education and food security. Measures to plug leakages in the public distribution system, PDS, may also figure in the budget as economic survey has pointed out that 55 per cent of food grains in PDS, get diverted.

With the economy on higher growth path expectations from the budget are very high.

It will be a tight rope walk for Mr Pranab Mukerjee to balance between fiscal consolidation and sustaining growth and employment with inflation still on s higher pedestal.
||<><><>||
The News Services Division of All India Radio will broadcast a live discussion on the Pre-budget scenario from 10.30 hrs to 10.55 hrs. This will be followed by the Finance Minister's budget speech in the Lok Sabha. After his speech is over , there will be two special budget bulletins in Hindi and English of 15 minutes each. The Hindi Bulletin can be heard from 12.30  to 12.45  and English 12.45 to 1300 hrs.  In case the live broadcast from Parliament goes beyond 12.30 hrs, these  special budget bulletins will immediately follow. From 1300 hrs to 1400 hrs, there will be a special live discussion on Budget proposals. Because of the broadcast of special budget bulletins and discussions, changes have been effected in the schedule of regional news bulletins originating from Delhi. The News Services Division will also  broadcast a special phone in programme on General Budget.  This can be heard on the Indraprastha Channel and additional frequencies from 9.30 PM. Listeners can ask questions to the experts available in our studios on telephone number : 2331-4444.
||<><><>||
The Rajasthan Government suspended a drug inspector and a store keeper of the state-run Ummed hospital in Jodhpur after 13 women died allegedly after being administered contaminated intravenous fluids. All the women died due to excessive bleeding during childbirth. The state government also announced a compensation of five lakh rupees each to the families of the victims. An official said today that these decisions were taken at a high-level meeting in Jaipur last night presided by Chief Minister Ashok Gehlot who also directed the Jodhpur Divisional Commissioner to probe the deaths and submit a report within 15 days. At least 13 women have died and three others are battling for their lives after they were allegedly administered the fluids in Ummed and MG hospitals since February 13. An official said, the government has also blacklisted a glucose supply company Anshul Farma.
||<><><>||
LIC will decide on the cancellation of examination for the post of Assistant Administrative Officer after the police investigations on question paper leaks are over. A spokesman of the Corporation said that the LIC had outsourced the conduct of examination to a state owned company Educational Consultants India Limited (EDCIL). He added that the Corporation has sought a detailed report from the EDCIL and asked its vigilance wing to seize all papers soon after the examination is over. As reported the question paper of an all-India examination for the post of Assistant Administrative was leaked today in Delhi ahead of the test. Deputy Commissioner of Police Ashok chand told AIR correspondent that the leak was detected after police arrested a youth who allegedly sold the papers for five lakh rupees each. He said, later police made four more arrests. Our correspondent adds that the test was conducted in two sessions in 160 centres across the country. 1.65 lakh candidates appeared in the test.
||<><><>||
One person was injured when Puri-New Delhi Neelachal Express hit a road roller and derailed near Bhadrak, about 120 kilometers from Bhubaneswar. Railway officials said about 10 bogies of the express train- and the engine derailed after hitting the road roller crossing the track at an unmanned level crossing at Rambhila, about 10 kilometers from Bhadrak railway station this afternoon.
||<><><>||
The country today remembered revolutionary freedom fighter Chandra Shekhar “Azad” on his 80th martyrdom day today. It was on this day in 1931 that Azad sacrificed his life fighting for the country's freedom.

The martyrdom day of revolutionary freedom fighter Chandrasekhar Azad was observed at Azad park in Allahabad today. It was in this park on 27th February in 1931 Chandrasekhar Azad sacrificed his life during a gun battle with British police. Several organizations and people from all sections paid tribute to the revolutionary leader and remembered his sacrifice for the sake of country's freedom. The UP armed police gave a 21-gun salute to the great revolutionary.
||<><><>||
In Bangalore, an absorbing battle for supremacy is now on between India and England in the Day-Night World Cup Cricket Group 'B' encounter. Chasing a huge target of 339 runs for a win, England were 234 for 2 in 34.2 overs, a short while ago. Skipper Andrew Strauss hit a fine century and was still at the crease with 128 runs.

27 February 2011

दोपहर समाचार दिनांक 27.02.2011

मुख्य समाचार :
  • भारत और कई पश्चिमी देशों ने उपद्रवग्रस्त लीबिया से अपने नागरिक निकालने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया। संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया पर प्रतिबंध लगाये, यूरोपीय संघ ने इनका स्वागत किया।
  • टू जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच के लिए जे पी सी बनाने की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली जायेगी।
  • वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी कल लोकसभा में -२०११-१२ का आम बजट पेश करेंगे ।
  • और विश्व कप क्रिकेट के ग्रुप बी के मैच में, बंगलौर में भारत और इंग्लैण्ड आमने-सामने। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
-------
 उपद्रवग्रस्त लीबिया की राजधानी त्रिपोली से ५२८ भारतीयों को स्वदेश लाया गया है। ये लोग एयर इंडिया के विमान से आज सवेरे नई दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री ई. अहमद और विदेश सचिव निरूपमा राव ने हवाई अड्डे पर इनकी अगवानी की।   १२ राज्यों के रेजिडेंट कमिश्नर भी यात्रियों की मदद के लिए वहां मौजूद थे। भारतीयों को निकालने की यह कार्रवाई कल से चल रही है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि सरकार ने यात्रियों की मदद के लिए हवाई अड्डे पर व्यापक प्रबंध किए हैं। जो लोग दिल्ली में ठहरना चाहते हैं उनके लिए निशुल्क आवास और अन्य सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। जो लोग अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं उन्हें भी ये सुविधाए मुहैया कराई जा रही हैं।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि कल माल्टा के लिए नौसेना के तीन जहाज भी रवाना किए गए।
लीबिया में फंसे १८००० भारतीयों को वापिस घर लाने की मुहिम शुरू हो चुकी है। इन्हें लाने के लिए हवाई मार्ग, जमीनी रास्ता और समुद्री मार्ग का सहारा लिया जा रहा है। नई दिल्ली और मुंबई से एयर इंडिया अगले महीने की १० तारीख तक प्रतिदिन दो उड़ानें भरेंगी। इसके अलावा नौसेना के तीन जहाज आईएनएस जल अश्व, आईएनएस मैसूर और आईएनएस अदित्य उन्हें लाने रवाना हो चुके हैं। इन जहाजों पे हेलीकॉप्टर और वायुसेना के यातायात विमान आईएल-७६ तैनात हैं ताकि किसी भी परिस्थिति में काम प्रभावित न हो। इसके अलावा भूमध्यसागर से १६०० यात्रियों को लाने वाला जहाज भेजा जा चुका है। दूसरा यात्री जहाज स्कोशिया, मिस्र के पोर्ट सईद बंदरगाह से लीबिया के बेंगाज+ी शहर के लिए रवाना हो चुका है जिसके कल तक वहां पहुंच जाने की संभावना है। इसमें १२०० यात्री आ सकते हैं। इन सभी का खर्च सरकार उठाएगी। इस बीच त्रिपोली स्थित भारतीय दूतावास में अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि कागजी कार्रवाई तुरंत हो सके। लीबिया के तोबुले शहर से तकरीबन १५० भारतीय सड़क से सैलोम पहुंचने वाले हैं जो मिस्र की सीमा से सटा है। मिस्र की सरकार उन्हें पहुंचते ही वीजा देने पर राजी हो गई है।
-------------
 कई पश्चिमी देशों ने लीबिया से अपने दूतावासों के कर्मचारियों और अन्य नागरिकों को निकाल लिया है। इसके साथ ही, इन देशों ने लीबिया में अपने राजनयिक मिशनों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।  १३० से अधिक विदेशियों को जर्मनी के दो सैन्य विमान साहसिक कार्रवाई करते हुए लीबिया से निकाल ले गये। इनमें कई जर्मन नागरिक और यूरोपीय संघ के लोग शामिल हैं।
------
 इस बीच, यूरोपीय संघ ने लीबिया पर प्रतिबंध लगाने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सर्वसम्मत फैसले की प्रशंसा की है।  २७ देशों के यूरोपीय संघ ने कहा है कि वह गद्दाफी सरकार के खिलाफ कड़े उपायों को पूरे तौर पर और तत्काल लागू करने के लिए अमरीका जैसे अपने सहयोगियों से बातचीत कर रहा है। विदेशी मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि कैथरीन एश्टन ने कहा कि संघ ने प्रतिबंध संबंधी उपायों के बारे में काम शुरू कर दिया है। इनमें परिसंपत्तियों और हथियारों की सप्ताई पर रोक लगाना जैसे उपाय शामिल हैं । 
    -----
 ओमान के सुल्तान काबूस बिन सैद ने अपने मंत्रिमंडल में व्यापक परिवर्तन किए हैं। इनका उद्देश्य लोगों की शिकायतों को दूर करना है। चार मंत्रियों से उनका विभाग वापस ले लिया गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी एक नये मंत्री को सौंपी गयी है। ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार एक महिला को नई शिक्षा मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, तेल तथा गैस, विदेशी मामलों, वित्त और रक्षा विभाग के मंत्रियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मस्कट और अन्य स्थानों में हाल के सप्ताहों में प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में से एक यह है कि मुद्रास्फीति पर काबू पाने के उपाय किए जाएं।
----
 उधर, बहरीन के सुल्तान हमाद बिन इसा अल खलीफा ने देश के मौजूदा हालात में सुधार के लिए अपने मंत्रिमंडल में बदलाव किए हैं।
पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों ने वर्तमान राजनीतिक हालात के हल के उद्देश्य से लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। जहां बहरीन और ओमान में केबिनेट में परिवर्तन किये गए हैं, इराक में संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, वहीं मिस्र में सरकार ने संविधान संशोधन के लिए गठित समिति की सिफारिशों को मंजूर कर लिया है। इसके तहत राष्ट्रपति के कार्यकाल को दो टर्म तक सीमित करना, चुनाव लड़ने की योग्यता आसान करना और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनावों के लिए न्यायपालिका की देखरेख में चुनाव संपन्न कराना शामिल है। बहरीन में सरकार द्वारा बातचीत शुरू करने के उद्देश्य से दी गई कई रियायतों के बावजूद प्रदर्शनकारी तेज और आमूलचूल राजनीतिक सुधारों की मांग को लेकर केन्द्रीय पर्ल चौक पर जमा हैं। यमन में लगातार प्रदर्शन और महत्वपूर्ण जनजातियों द्वारा राष्ट्रपति सालेह का साथ छोड़ने के कारण पर से दबाव के चलते सरकार ने बातचीत के लिए एक समिति का गठन कर दिया है।
-------------
 टू-जी स्पैक्ट्रम आवंटन मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति- जेपीसी बनाने की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली जाएगी। प्रधानमंत्री, ३० सदस्यों की इस समिति के गठन के बारे में प्रस्ताव राज्यसभा में पेश करेंगे, जिसके मंजूर हो जाने की आशा है। डॉक्टर मनमोहन सिंह राज्यसभा के नेता भी हैं। इस प्रस्ताव में राज्य सभा से १० सदस्यों के नाम भी होंगे। सरकार, लोकसभा से समिति में शामिल किए जाने वाले २० सदस्यों की घोषणा कर चुकी है। समिति के अध्यक्ष की घोषणा लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। समिति अपनी रिपोर्ट संसद के मॉनसून सत्र के अंत तक सौंप देगी।
-------------
 ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन यानि बेसिक देशों के पर्यावरण मंत्रियों के आज से नई दिल्ली में हो रहे सम्मेलन में कॉनकन समझौते का मल्यांकन, जलवायु कोष बनाने और धरती के बढ़ते तापमान से निपटने के लिए आधुनिक प्रद्योगिकी उपलब्ध कराने पर प्रमुखता से विचार किया जाएगा। इसमें मालदीव, अजेर्ंटिना और अल्जीरिया के प्रतिनिधियों को पर्यवेक्षक के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
 भारत और बेसिक के अन्य देश जलवायु परितर्वन की समस्या से निपटने के लिए मिलकर प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
----
 वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी कल लोकसभा में वर्ष २०११-१२ का आम बजट पेश करेंगे। इसमें बढ़ती महंगाई से निपटने, बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने और कर ढांचे को और व्यवस्थित करने को प्राथमिकता दी जा सकती है। श्री प्रणब मुखर्जी यू पी ए सरकार के दूसरे कार्यकाल का लगातार तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बजट  प्रस्तावों में आम आदमी पर ध्यान दिया जा सकता है।
 कल के बजट में जहां सरकारी सेवकों को आयकर में छूट दिये जाने की उम्मीद है वहीं कीमतों में वृद्धि को देखते हुए किसानों को भी राहत दिये जाने की संभावना है। जानकारों की मानें तो औद्योगिक क्षेत्र भी बजट में मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए राहत की आस लगाए हुए है और उसके लिए कुछ नई घोषणाएं भी की जा सकती हैं। इस बीच आने वाले वर्ष में विकास दर ९ प्रतिशत के साथ ही सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए बजट आवंटन में बढोतरी के प्रबल आसार हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार और काले धन की वापसी के साथ ही कृषि उपज बढोतरी के लिए जलवायु परिवर्तन को देखते हुए किसानों को बेहतर तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की बात भी वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में कर सकते हैं। फिलहाल आर्थिक मामलों के जानकार मानते हैं कि मौजूदा आर्थिक हालात में जन अपेक्षाओं पर वित्त मंत्री खरे उतरेंगे।
-----
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग कल आम बजट से पहले दस बजकर तीस मिनट से दस बजकर ५५ मिनट तक बजट पूर्व परिदृश्य पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसके ठीक बाद लोकसभा में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का बजट भाषण प्रसारित होगा। बजट भाषण समाप्त होते ही हिन्दी और अंग्रेजी में १५-१५  मिनट के दो विशेष  बुलेटिन प्रसारित किये जाएंगे। हिन्दी बुलेटिन दिन के १२ बजकर तीस मिनट से १२ बजकर ४५ मिनट तक और अंग्रेजी बुलेटिन १२ बजकर ४५ मिनट से एक बजे तक प्रसारित होगा।      
------
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग कल रात आम बजट पर विशेष फोन इन कार्यक्रम प्रसारित करेगा।
----
असम सरकार ने राज्य में तीस और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान-आईटीआई खोलने का फैसला किया है। दिसपुर में कल रात
मुख्यमंत्री तरूण गोगोई की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। असम में इस समय २७ आईटीआई हैं।
-------------
 क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद का आज ८०वां बलिदान दिवस है।  उत्तर प्रदेश में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस महान स्वाधीनता सेनानी को श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं। १९३१ में आज ही के दिन इलाहाबाद के अलफ्रेड पार्क में आज+ाद ने पिस्तौल चलाते हुए ब्रिटिश पुलिस के साथ संघर्ष में अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस आज पूरे सम्मान और आदर के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज इलाहाबाद में आजाद पार्क में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बडी संख्या में आम लोगों और सामाजिक संगठनों ने उनकी शहादत स्थल पर लगी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया। सशर्त पुलिस ने शहीद आजाद के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया और पुलिस ने देशभक्त धुनें बजाईं।
 इस बीच मध्यप्रदेश में उनके बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। राजधानी भोपाल में कांग्रेसी सदस्यों ने आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
-------------
 राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत आज उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े तीन करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जा रही है। हमारे गोरखपुर संवाददाता ने खबर दी है कि इस साल राज्य के किसी भाग से पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है।        
विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ की निगरानी रिपोर्ट काफी उत्साहवर्धक है क्योंकि इस साल अब तक प्रदेश में कहीं भी पोलियो का कोई मामला नहीं पाया गया है। आज पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निर्धारित बूथों पर पोलियोरोधी दवा पिलाई जा रही है जबकि छूट गए बच्चों को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा पिलाएंगे। पिछले साल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से केवल दस फीसदी मामले पाए गए थे। इससे लगता है कि धीरे-धीरे हम पोलियो जैसी घातक बीमारी के उन्मूलन की ओर बढ़ रहे हैं।
-------------
 बंगलूरू में विश्वकप क्रिकेट के गु्रप बी के मैच में मेजबान भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ताजा समाचार मिलने तक तीसरे ओवर में बिना विकेट खोए १८ रन बना लिए हैं। आज के मैच में श्रीसंत की जगह पीयूष चावला को जगह दी गई है जबकि इंगलैंड की ओर से स्टुअर्ट की जगह माइकल यार्डी को टीम में शामिल किया गया है।
 हमारे संवाददाता के अनुसार दोनों ही टीमों के लिए आज के मैच में जीत से क्वार्टर फाइनल की राह आसान हो जायेगी।
पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत से उत्साहित टीम इंडिया की क्षमता और जीत के जज्बे की असल परीक्षा आज बंगलुरू  के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर इंग्लैंड के साथ होने वाले अहम मुकाबले में होगी।
 अगर आज का मैच भारत जीत जाता है तो उसका क्वार्टर फाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जायेगा। मौजूदा फार्म और विश्व कप में रिकार्ड पर नजर डाले तो धोनी की टीम का पलड़ा भारी लग रहा है।
 कप्तान धोनी को वीरेन्द्र सहवाग और विराट कोहली से दोबारा उसी प्रदर्शन की दरकार रहेगी जो इन दोनों बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ किया था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर भी आज के मैच में बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
 इंग्लैंड के खिलाफ भारत के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन गेंदबाजों का औसत प्रदर्शन धोनी की चिंता का विषय जरूर बना हुआ है।
 मेजबान टीम खिलाड़ियों की चोट से भी परेशान है। सहवाग की बायीं पसली में चोट लगी है जबकि युवराज सिंह की कलाई में चोट है।
यह बात अलग है कि टीम प्रबंधन ने युवराज और सहवाग दोनों  आज का मैच खेलने के लिए फिट बताया है।
 दूसरी ओर इंग्लैंड पहले मैच में हालैंड से बमुश्किल जीत सका था। रियान  डोइशे के ११९ रन की बदौलत हालैंड ने छह विकेट पर २९२ रन बनाये थे और यदि हालैंड की  गेंदबाजी नौसिखिया नहीं होती तो वह मैच टूर्नामेंट का पहला उलटफेर साबित हो सकता था।
 विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता के मैचों के टिकटों की ब्रिक्री व्यवस्था ठीक न होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के टिकट लॉटरी से बेचने की घोषणा की है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गाट ने कल बताया कि सार्वजनिक लॉटरी प्रणाली से विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल  और फाइनल मुकाबलों के टिकट बेचे जाएंगे। यह प्रक्रिया कल से शुरू होगी और टिकट खरीदने के लिए दर्शक ६ मार्च तक www.cwc2011ballot.kyazoonga.com  पर अपना आवेदन दर्ज करा सकेंगे।
-------------
 श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है।   हमारे संवाददाता ने बताया  है कि भूस्खलन और बर्फबारी के बाद तीन सौ किलोमीटर तक यह रास्ता बंद हो गया था।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ साफ करने के बाद मार्ग पर कल से रूके पड़े वाहनों को श्रीनगर की तरफ अनुमति दी गई। हाल ही में ट्रेफिक हिम्मत कुमार लोहिया ने आकाशवाणी को बताया कि बनिहाल और रामबन में वाहनों ने जवाहर टनल पार किया था। उन्होंने कहा कि उधमपुर, बटोट और पटनीटाप में रोक दी गाड़ियों को भी अपनी-अपनी मंजिलों की तरफ जाने की अनुमति दी गई। ख्
-------------
 हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच आज शिमला में धूप खिली है। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दो दिन हुए हिमपात के बाद पर्यटक आज साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी भागों में पिछले दो दिनों से लगातार बर्फबारी होने के बाद मौसम में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। प्रदेश के अनेक भागों में दिन की शुरूआत खिली धूप से हुई लेकिन दोपहर बाद आसमान पर काले बादल छाने शुरू हो गए हैं। बर्फबारी की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने प्रदेश की ओर रूख किया है और मनाली, शिमला, डलहौजी में अधिकांश होटल खचाखच भरे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर २८ फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है जिससे २ मार्च तक हिमाचल में ठंड का मौसम बरकरार रहेगा।
-------------
 सरकार ने असम में गुवाहाटी में राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण का एक क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का फैसला किया है। इस क्षेत्रीय कार्यालय का कार्य क्षेत्र छह राज्यों-अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड तक फैला होगा और इसके तहत दस बाघ अभयारण्य आएंगे।
-------------
  संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति के संबोधन के साथ सोमवार को शुरू हुआ। मंगलवार को हिन्दी-अंग्रेजी के लगभग सभी अखबारों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को प्रमुख समाचार बनाया। टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनाने पर प्रधानमंत्री की घोषणा बुधवार को अखबारों में आई। पंजाब केसरी, दैनिक ट्रिब्यून, राजस्थान पत्रिका और दैनिक जागरण जैसे अखबारों ने इसे प्रमुखता दी। ट्रिब्यून ने इसे विपक्ष का हावी होना बताया तो दैनिक जागरण ने जेपीसी में बहुमत की चाबी मुलायम के हाथ बताई। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के ये दो टूक शब्द मीडिया में प्रमुख रहे कि भ्रष्टाचार के मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अमर उजाला, पंजाब केसरी और नई दुनिया जैसे अखबारों ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चली चर्चा में डॉ. मनमोहन सिंह आत्मविश्वास से भरे लगे।
 संसद में रेल बजट और आर्थिक सर्वेक्षण कल शनिवार को पहले पन्ने पर थे। अमर उजाला, इकॉनोमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण के अनुसार ये बजट चुनाव से प्रेरित था। पंजाब केसरी ने इसे ट्रेन टू वेस्ट बंगाल भी कहा। सभी अखबारों ने रेल बजट की मुख्य बातों ने अपने-अपने ढंग से उभारा पर बिजनेस भास्कर की टिप्पणी थी- अब कर्ज की पटरी पर चलेगा रेल मंत्रालय।
 कल आम बजट पेश होने पर आम आदमी के मन की उमड़-घुमड़ को आज के कई अखबारों ने अभिव्यक्ति दी है। दैनिक भास्कर ने पूछा है- क्या उम्मीदें पूरी करेगा बजट। देशबंधु का विचार है- बजट लोक-लुभावन होगा।
-------------


राकेश गोयल ने की एक ही दिन में 131 पोलिसियां

ओढां न्यूज
   ओढ़ां के राकेश गोयल ने एक ही दिन में 131 पोलिसियां करके एक नया रिकार्ड बनाया है। इस संदर्भ में एलआईसी के डबवाली शाखा कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम आरएल शर्मा ने की। इस मीटिंग में सभी एजेंटों ने भाग लिया। इस मीटिंग में राकेश गोयल ओढ़ां को बधाई दी गई जिन्होंने एक ही दिन 24 फरवरी को 131 पोलिसियां करके मंडी डबवाली शाखा का नया रिकार्ड बनाया। राकेश गोयल ओढ़ां की इस उपलब्धि पर शाखा प्रबंधक श्री भूषण गोयल व विकास अधिकारी सूरज प्रकाश जिंदल ने उन्हें बधाई दी।

समाचार संध्या 26.02.2011

मुख्य समाचार :-
  • लीबिया से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी शुरू। एयर इंडिया का पहला विमान त्रिपोली से आज रात नई दिल्ली पहुंच रहा है। भारतीय नौसेना के दो जहाज भी भारतीयों को लाने के लिए भेजे गए।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का लीबिया पर प्रतिबंध का विचार। अमरीका के कर्नल गद्दाफी की सम्पत्तियों पर रोक लगाई। बहरीन, यमन और मिस्र में प्रदर्शन जारी।
  • बिहार में बांका जिले में एक मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए।
  • साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, समझौता एक्सप्रेस विस्फोट के संदिग्ध सुनील जोशी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्‌तार।
  • दिल्ली की एक अदालत ने रिश्वत के एक मामले में नालको के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव और तीन अन्य को बृहस्पतिवार तक सी.बी.आई. की हिरासत में दिया।
  • 34वें राष्ट्रीय खेल संपन्न, 70 स्वर्ण पदक के साथ सेना शीर्ष पर।
  • विश्व कप क्रिकेट में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य रखा।

------
लीबिया से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी शुरू हो गई है। एयर इंडिया का पहला चार्टर्ड विमान लीबिया की राजधानी त्रिपोली से भारतीय नागरिकों के पहले दल को लेकर आज रात लगभग ग्यारह बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगा। इस विमान में चार सौ यात्री बैठ सकते है। दूसरा विमान कल तड़के तक नई दिल्ली पहुंच जाने की आशा है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार त्रिपोली में भारत का दूतावास भारतीयों के संपर्क में है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आकाशवाणी को बताया है कि रोज दिल्ली और मुंबई से विमान लीबिया भेजे जाएंगे। ये उड़ानें सात मार्च तक जारी रहेंगी।
इस बीच, एक यात्री जहाज स्कोटिया प्रिंस भी सोमवार को लीबिया के शहर बेनगाज+ी पहुंच जाएगा। इससे एक हजार दो सौ से अधिक भारतीय बुधवार को सिकंदरिया लाए जाएंगे, जहां से उन्हें एयर इंडिया के विमानों से भारत लाया जाएगा। एक और यात्री जहाज आज चार्टर किया जा रहा है। इसे भी लीबिया से स्वदेश लौटने वाले भारतीयों के लिए भेजा जाएगा। इसमें एक हजार छह सौ यात्री आ सकते हैं।
भारतीय नौसेना के दो पोत आई.एन.एस. जलाश्व और आई.एन.एस. मैसूर मुंबई से रवाना हो चुके हैं। ये लगभग बारह दिन में लीबिया पहुंच जाएंगे। वे लीबिया से भारतीयों को निकालने के अभियान में मदद करेंगे। टोब्रुक से भी लगभग डेढ़ सौ भारतीयों को स्वदेश लाने के प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस बीच, सरकार ने फिर स्पष्ट किया है कि लीबिया से स्वदेश लाए जाने वाले भारतीय नागरिकों से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा।
------
लीबिया में गद्दाफी शासन के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद, आज लीबिया के बारे में एक प्रस्ताव के मसौदे पर विचार करने जा रही है। भारत और परिषद के 14 अन्य सदस्य देशों ने लीबिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर ताकत का इस्तेमाल रोकने के लिए कर्नल गद्दाफी के शासन पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक और बैठक करने पर सहमति जताई है।
उधर, अमरीका ने कल रात लीबिया पर प्रतिबंध लगा दिए और कर्नल गद्दाफी, उनके संबंधियों तथा समर्थकों की संपत्तियों पर रोक लगा दी। इससे पहले अमरीका ने लीबिया के साथ अपने सैन्य संबंध तोड़ दिए थे और त्रिपोली में अपने दूतावास को बंद कर दिया था।
सत्ताईस देशों के यूरोपीय संघ ने भी लीबिया पर क़डे+ प्रतिबंध लगाने पर आम सहमति व्यक्त की है। इस बारे मे एक औपचारिक समझौता अगले सप्ताह तैयार कर लिया जाएगा।
इस बीच, जिनेवा मे संयुक्तराष्ट्र मानवाधिकार परिषद में लीबिया को निष्कासित करने के प्रस्ताव पर भी आम सहमति बन गई है। परिषद ने गद्दाफी सरकार के मानवाधिकार उल्लंघनों की स्वतंत्र जांच करने का भी फैसला किया है।

उधर, स्विटजरलैंड सरकार ने कर्नल गद्दाफी और उनके साथियों की संपत्तियों पर रोक लगा दी है।
------
बहरीन में राजनीतिक सुधारों की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी राजधानी मनामा में पर्ल चौक पर अब भी ड़टे हुए हैं। शहजादा शेख सलमान बिन हमद अल खलीफा ने विपक्ष के साथ वार्ता की पेशकश की है, लेकिन यह बातचीत अभी शुरू नहीं हो पाई है।
इस बीच बहरीन के प्रमुख विपक्षी नेता हसन मुशैमा कई महीनों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौट आए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि उन्होंने कहा है कि वे बहरीन की जनता की मांगों के बारे में विभिन्न राजनीतिक गुटों से बातचीत करेंगे।
विपक्षी नेता हसन मुशैमा की वापसी से बहरीन में आंदोलन एक नई दिशा पकड़ सकता है, क्योंकि आंदोलन की कमान संभालने वाले नेताओं से वे अधिक कट्टरपंथी माने जाते हैं। विपक्षी नेता चाहते हैं कि देश की वास्तविक कमान चुनी हुई सरकार के हाथ में हो। वर्तमान व्यवस्था के तहत कैबिनेट की नियुक्ति राजा द्वारा की जाती है और अधिकाश मंत्री शासक परिवार से हैं। बहरीन के अलावा मध्यपूर्व के कई अन्य देश इस समय जनआंदोलनों से गुजर रहे हैं। इराकी प्रदर्शनकारी सरकार में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलनरत है तो यमन में युवा 25 सालों से शासन कर रहे राष्ट्रपति साले को पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

मिस्र प्रदर्शनकारी सत्तापरिवर्तन के बाद सुधारों की गति से नाखुश होकर प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं।
------
बिहार में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए हैं। यह मुठभेड़ बांका जिले में विशेष कार्यबल के जवानों के साथ हुई। मृतकों में एक कट्टर माओवादी भी शामिल है। एक नक्सली भी पकड़ा गया है।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने उस मकान को उड़ा दिया, जिसमें वे छिपे हुए थे।
बांका के माझी के जंगली इलाकों में माओवादियों और पुलिस के बीच लगभग 7 घंटे तक गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात माओवादी गोलू को गिरफ्‌तार किया गया जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दो एसएलआर, चार मैगजीन एक कार्बाइन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। माओवादियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। भागलपुर के उपमहानिरिक्षक इस छापेमारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
------
ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दावा किया है कि मल्कानगिरी के जिला कलक्टर आर विनील कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पवित्र मोहन माझी को माओवादियों के कब्जे से छुड़ाने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर केंद्र ने कोई आपत्ति नहीं की थी।
श्री पटनायक मीडिया में आई इन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, कि इन दो अधिकारियों को मुक्त कराने के लिए माओवादियों के साथ की गई ओड़िशा सरकार की सौदेबाजी खासकर माओवादियों के चोटी के कुछ नेताओं की जेल से रिहाई पर, केंद्र खुश नहीं है।
------
मध्यप्रदेश पुलिस ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सुनील जोशी की हत्या के सिलसिले में आज गिरतार कर लिया। सुनील जोशी समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट के मामले में एक आरोपी था। दिसंबर 2007 में देवास में उसकी हत्या कर दी गई थी। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की भी प्रमुख अभियुक्त है। वह जे.जे. अस्पताल में दाखिल थी।
2007 में 18 फरवरी को समझौता एक्सप्रेस के दो डिब्बों में बम फटने से अड़सठ व्यक्ति मारे गए थे। यह घटना दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर में पानीपत के निकट दीवाना स्टेशन के पास हुई थी।
------
नालको के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव, उसकी पत्नी तथा दो अन्य लोगों को रिश्वत लेने के मामले में अगले बृहस्पतिवार तक सी.बी.आई. की हिरासत में दे दिया गया है। सी.बी.आई ने इन्हें कल गिरतार किया था। उनसे दस किलोग्राम सोना और तीस लाख रुपये नकद मिले थे। इस मामले में कई जगह छापे मारे जा रहे हैं।
------
कोच्चि के आयकर अधिकारियों ने कहा है कि पूर्व प्रधान न्यायधीश के जी बालाकृष्णन के तीन संबंधियों के पास बड़ी धनराशि होने के आरोपों के सिलसिले में पूछताछ के दौरान उनके पास काले धन का पता चला है। कोच्चि में आयकर के महानिदेशक ई टी लुकोजे ने बताया कि श्री बालाकृष्णन के दामाद पी वी श्रीनिजन तथा एम जे बेनी और भाई के जी भास्करन के पास काले धन का पता लगा है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच जारी है।
------
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि प्रत्यक्ष कर, अब विकास कार्यों के लिए धन जुटाने का केंद्र सरकार का प्रमुख स्रोत हैं। आयकर व्यवस्था के डेढ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष मे,ं एक वर्ष तक चले समारोहों की समाप्ति पर श्री मुखर्जी ने आज नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान डेढ सौ रूपये और पांच रूपये के स्मारक सिक्के ं जारी करते हुए यह जानकारी दी।
------
कृषि क्षेत्र में चालू वित्त वर्ष के दौरान पांच दशमलव चार प्रतिशत विकास दर होने की पूरी उम्मीद है। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार अच्छे मानसून के कारण चालू वर्ष में कृषि की स्थिति काफी अच्छी है। चालू वर्ष के पहले छह महीनों में कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों की विकास दर तीन दशमलव चार प्रतिशत दर्ज की गई जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह एक दशमलव चार प्रतिशत थी।
------
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा है कि हमारे समाज में संस्कृत साहित्य का एक विशेष स्थान है और इस साहित्य को संरक्षित रखने की जरूरत है। वे नई दिल्ली में एक समारोह में पंडित मोहन लाल पाण्डेय और प्रोफेसर हरेकृष्ण सतपथी को संस्कृत साहित्य के लिए रामकृष्ण जयदयाल डालमिया श्रीवाणी अलंकरण-2009 और 2010 प्रदान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में नौजवानों को संस्कृत सीखनी चाहिए।
इस अलंकरण के तहत श्री पाण्डेय और प्रोफेसर सतपथी दोनों को ही दो-दो लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
------
34वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन समारोह इस समय रांची में चल रहा है। सेना ने लगातार दूसरी बार खेलों में पहला स्थान हासिल किया। सेना ने इस बार 70 स्वर्ण, सहित कुल 162 पदक अपने नाम किए। मणिपुर 48 स्वर्ण के साथ 118 पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रहा। हरियाणा ने 42 स्वर्ण के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अगले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 2012 में केरल में होगा।

झारखंड में आज 34वें राष्ट्रीय खेल का भव्य समापन समारोह वायु सेना के बहादुर स्काई ड्राइवर के जवानों द्वारा स्टेडियम में उतरने के साथ शुरू हुआ। सिर्फ भव्य रोशनी, संगीत, और नृत्य के साथ समापन समारोह का मनमोहक शुरूआत हुआ। इस खेल के बाद बेहतरीन खेल सुविधाओं वाले इन्फ्रांस्ट्रचर को लेकर मुख्यमंत्री अर्जुनमुंडा ने जो घोषणा की है कि वे अब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी बनाएंगे। इससे दर्शकों में काफी उत्साह है। इस समारोह में दिल्ली की रिचा मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडी का और महाराष्ट्र के वीर धवल खांडे को सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाडी का ट्राफी भी मिला।
------
विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप-ए में कोलम्बो में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य रखा है। ताज+ा समाचार मिलने तक श्रीलंका ने .....29........... ओवर में ......4........ विकेट पर ........116...... रन बना लिए थे। इससे पहले टॉस जीत कर बल्लेबाज+ी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बनाए।
प्रतियोगिता में कल बंगलूरू में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। आकाशवाणी से इस मैच का आंखों देखा हाल दोपहर दो बजे से प्रसारित किया जाएगा।
------

THE HEADLINES
  • Evacuation of Indian nationals stranded in Libya begins; First Air India flight from Tripoli  reaching New Delhi tonight; Two Naval ships dispatched to Libya  to help in evacuation.
  • UN Security Council considers sanctions against Libya; US  freezes assets of  Col. Gaddafi; Protests continue in Bahrain, Yemen and Egypt.
  • In Bihar, six Maoists rebels killed in an encounter in Banka district.
  • Sadhvi Pragya Singh Thakur arrested in the murder case of  Samjhauta Express blast  suspect  Sunil Joshi .
  • A Delhi court remands NALCO Chairman A K Srivastava and three others to CBI custody till Thursday in a bribery case.
  • And in Sports: 34th National Games come to an end; Services top with 70 Gold.
  • Chasing a target of 278 by Pakistan, Sri Lanka were _116__ for _2 overs, a shortwhile ago at Colombo in World Cup Cricket.
||<><><>||
Evacuation of Indian nationals from the strife torn Libya has begun. The First Air India Chartered flight carrying the first batch of Indian nationals stranded there is now on its way back home after taking off from Capital Tripoli. The aircraft with a capacity of 400 passengers will reach New Delhi tonight around 11 p.m. The second aircraft is expected to reach New Delhi before tomorrow morning. According to the External Affairs Ministry, Indian Embassy officials in Tripoli are in touch with Indian community associations and are at the airport to facilitate the departure of the Indian citizens. Air India spokesman told AIR that the national carrier will operate special chartered flights every day from Delhi and Mumbai to evacuate Indian citizens in Libya till the seventh of next month. Meanwhile, the passenger ship Scotia Prince is expected to dock at Benghazi in Libya on Monday and bring back over 1200 passengers to Alexandria on Wednesday after that Air India flights will  fly them to India. Another passenger ship with the capacity of 1,600 is being chartered today and will be pressed into service to help Indian nationals come out of Libya. Two  Indian Navy vessels INS JALASHWA and INS MYSORE have set sail from Mumbai and will reach Libya in 12 days, to assist in the on going evacuation operations. Arrangements are being made for the travel of around 150 Indian nationals from the Tobruk as well. The Indian  embassies in Tripoli, Cairo and Tunis are working round the clock and the Government is doing its best to assist in the safe return of Indian nationals at the earliest. The government in the meantime, clarified that no payment or charge of any kind is being levied by the government, for the evacuation and assisted departure of any Indian national in Libya.
||<><><>||
As protests against the Gaddafi regime continues, the UN Security Council is set to consider a draft resolution on Libya today.  In New York, India and 14 other members of the UN Security Council agreed to hold yet another meeting soon to consider sanctions against the Gaddafi regime in Libya to end the crackdown by forces loyal to him, against anti-government protesters. This follows  the US slapping sanctions on Libya, freezing assets of the Gaddafi and his kin and loyalists.
||<><><>||
In Bahrain, thousands of protesters still occupy Pearl Square in central Manama, demanding sweeping political reforms in the country. Crown Prince Sheikh Salman bin Hamad al-Khalifa has offered a national dialogue with the opposition, but formal talks have not yet started, as the opposition groups want to see a commitment to an elected government first. Large number of protestors took to the streets yesterday observing the day of morning. Meanwhile, a prominent Bahraini opposition leader Hassan Mushaima returns home after months of exile, and urged the rulers to be responsive to demands for more political freedoms. Mushaima said, he would begin a dialogue with various political factions to find common ground regarding the demands of the Bahraini people.
The return of senior opposition figure Hassan Mushaima could mark a new phase for an anti-government movement in Bahrain as he is considered more hard-line than the main Shiite political bloc that has so far led two weeks of protests. Opposition groups want an elected government as in charge of country’s affairs, before talks. Currently, the cabinet is appointed by the king and majority of ministers are members of the ruling family. Apart from Bahrain, several countries in the Middle East are also facing demonstrations. Iraqi protestors are calling for an end of corruption in government and demanding basic services for people. Yemeni protestors want the ouster of President Saleh, who has been in power for over 32 years while Egyptians are angry at slow pace of reforms after ouster of Hosni
Meanwhile, in Yemen, pressure has  intensified on President Ali Abdullah Saleh to resign when the leaders of two of Yemen's most important tribes abandoned the president and joined the anti-regime movement. Reports say, powerful tribal leaders, including those of the Hashid and Baqil, pledged to join protests against Saleh at a gathering north of the capital. Egypt's ruling military council today apologised  after military police beat protesters in Cairo's Tahrir Square yesterday during demonstrations.
||<><><>||
Back Home: In Bihar, six Maoists have been killed and one arrested in fierce encounter with the jawans of special task force in Banka district of the state this afternoon. Those killed include a hardcore rebel wanted in many cases. Quoting Director General of Police, Neelmani, our Patna correspondent reports that bodies of the three naxals were found in police uniform.
||<><><>||
Sadhvi Pragya Singh Thakur has been arrested  by Madhya Pradesh Police in connection with the murder of Sunil Joshi, a suspect in the Samjhauta Express blast case. He was killed at Dewas in December 2007. Sadhvi Pragya is also key accused in 2008 Malegaon blast case. 
||<><><>||
A Delhi court has remanded NALCO Chairman A K Srivastava and three others, including his wife, to CBI custody till next Thursday in a bribery case. The CBI  arrested them yesterday  on charges of illegal gratification. 10 Kilograms of gold and 30 lakh rupees in cash were also seized from them.
||<><><>||
Income Tax authorities in Kochi say, they have unearthed black money in possession of three relatives  of former Chief Justice of India justice K G  Balakrishnan during their investigation into allegations of amassment of wealth by them. Director General of Income Tax (Investigation), Kochi, E T Lukose, told reporters that they have found  black money with his  two sons-in-law P V Sreenijan and M J Benny and brother K G Bhaskaran. He said investigations are on.
||<><><>||
Matters relating to fishing in the waters between India and Sri Lanka were discussed at a high level meeting convened by Foreign Secretary Nirupama Rao in New Delhi today.  It was agreed that the welfare, safety and security of  the Indian fishermen will continue to get highest priority of both the Central and Tamil Nadu government.  The meeting decided that the Centre and the  state government will encourage  a delegation of fishermen Association from Tamil Nadu to visit Sri Lanka  to meet their counterparts there. The meeting also focussed on increasing security in the vicinity of the International Maritime Boundary Line near Tamil Nadu.
||<><><>||
Lok Sabha Speaker Meira Kumar today said, Sanskrit literature holds a special place in our society and needs to be preserved. She was presenting Ramkrishna Jaidayal Dalmia Shreevani Alankaran 2009 and 2010 for Sanskrit literature to Pandit Mohan Lal Pandey and Prof Hare Krishna Satapathy at a function in New Delhi.
||<><><>||
Maharashtra Chief Minister Prithviraj Chavan has quashed all doubts and fears on 10,000 Mega Watt Nuclear Power plant in Jaitapur and urged the locals to not to get swayed by people who are opposing the project. Addressing a huge gathering of the local people at Jaitapur in Ratnagiri District, Chavan said the Union Environment Ministry has cleared the project after considering all its pros and cons and it would not affect the lives of the local people and the environment.
||<><><>||
The 300 kilometer long Jammu-Srinagar National Highway remained closed today due to heavy jamming of vehicles at various places. According to Police Control Room the vehicles are not able to reach Srinagar and Jammu because of the jam.
After remaining opened during the day yesterday, the Jammu-Srinagar National Highway was closed for normal vehicular traffic in the evening following fresh snowfall between Patnitop and Batote. Although the men and machinery of Border Roads Organization are working hard to make the highway traffic worthy but keeping in view the extreme slippery conditions the highway was declared closed for vehicles as it is not safe to allow the traffic.
||<><><>||
In Iraq, three production units in north-central Iraq’s Beiji Oil Refinery have completely stopped working after these were set on fire in an armed attack. According to Voice of Iraq news agency, the incident occurred when a group of armed men attacked the North Refinery yesterday night which is the largest refinery in Beiji. The attackers killed a guard and an engineer and wounded a technician, along with setting a huge fire to the refinery.
||<><><>||
In Somalia, at least 30 people were killed and almost 50 others wounded yesterday in fierce battles in the capital Mogadishu and in a southern border town. Witnesses said battles between the government forces backed by African Union peacekeepers and Islamist fighters continued in restive Mogadishu and in the southern Somali town of Bulo Hawa on the border with Kenya. Medical sources in Mogadishu report that 10 people were killed and 20 others injured in the fighting. In Bulo Hawa, heavy fighting continued for the third day between Islamist fighters and allied Somali government forces and militias of a moderate sect. Medical sources said 20 people were killed and thirty others wounded, most of them civilians who were caught in the crossfire.
||<><><>||
New Zealand's earthquake death toll surged to 145 today with grave fears for another 200 missing. Police said 145 bodies have been recovered after Tuesday's 6.3-magnitude quake left large parts of the nation's second city Christchurch in ruins, and warned the toll could rise sharply. Prime Minister John Key, after meeting relatives of the dead and missing during a visit to Christchurch today said the disaster may be New Zealand's single most tragic event. Key also announced two minutes' silence to honour the victims of the disaster next Tuesday, exactly a week after the quake struck. Earlier, officials said one-third of Christchurch's city centre faces demolition after the earthquake and warned it may be unable to host the Rugby World Cup.
||<><><>||
The curtain came down on the 34th National Games today with a spectacular ceremony at the packed Birsa Munda atheletic stadium in Ranchi. Services Sports Control Board have topped the medals table with 70 gold, 50 silver and 42 bronze to emerge overall champions for the second time in succession.
||<><><>||
Pakistan are well placed against Sri Lanka in the on-going World Cup Group 'A' league match at the Premadasa Stadium,  in Colombo.
 Chasing a victory target of 278 runs,  Sri Lanka were struggling at 130 for 4 in 32 overs,  a short while ago. Earlier, electing to bat, after winning the toss, Pakistan made 277 for 7 in their 50 overs. Misbah-ul-Haq top-scored with a fine unbeaten 83, while Younis Khan made 72. Tomorrow, India are scheduled to meet England at the M. Chinnaswamy Stadium in Bangalore in a Day-Night Group 'B' match. All India Radio will broadcast live commentary on the match.  The commentary can be heard on Rajdhani Channel and FM Giold from 1400 hours onwards.