Loading

21 April 2011

समाचार News (2) 20.04.2011

मुख्य समाचार :

    धुव्रीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी १६ ने भारत के अत्याधुनिक दूरसंवेदी उपग्रह रिसोर्स सैट-२ को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
    सीबीआई की विशेष अदालत ने टू जी स्पैक्ट्रम मामले में आरोपित पांच कॉरपोरेट अघिकारियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं।
    प्रवर्तन निदेशालय ने हसन अली खान के आतंकवादी संगठनों से संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए गृहमंत्रालय से मदद मांगी।
    महाराष्ट्र में रत्नागिरी शहर से कर्फ्यू हटा। जनजीवन सामान्य।
    सेंसेक्स में उछाल का रूख।

----------------

  धुव्रीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी १६ का आज सुबह दस बज कर १२ मिनट पर लगातार १७वां सफल प्रक्षेपण किया गया। इस प्रक्षेपण यान ने भारत के अत्याधुनिक दूरसंवेदी उपग्रह रिसोर्स सैट-२ को कक्षा में स्थापित कर दिया है। जैसे ही यह यान प्रक्षेपण के बाद सही दिशा में बढ़ा श्रीहरिकोटा के मिशन नियंत्रण केन्द्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रक्षेपण के करीब एक हजार ३७ सैंकेड बाद रिसोर्स सैट २ उपग्रह प्रक्षेपण यान से अलग हो गया और कक्षा में स्थापित हो गया। इसके कुछ मिनट बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डा० राधाकृष्णन ने प्रक्षेपण सफल रहने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणस्वामी भी मिशन केन्द्र में मौजूद थे। उन्होंने इसरो को इस सफलता के लिए बधाई दी। इस मिशन में भारत और रूस के उपग्रह यूथ सैट और सिंगापुर का एक लघु उपग्रह भी भेजा गया है।

 पीएसएलवी का ये १८वां मिशन था। यान की लंबाई ४४ दशमलव चार मीटर और वजन २९५ टन है। चार चरणों के इस यान में ठोस और तरल ईंधन का उपयोग किया गया। पीएसएलवी सी-१६ में अत्याधुनिक मिशन कम्प्यूटर और टेलीमैट्री प्रणाली लगी है।

 रिसोर्स सैट-दो, देश का अत्याधुनिक दूरसंवेदी उपग्रह है, जिसका वजन एक हजार २०६ किलोग्राम है। इसमें तीन कैमरे लगे हैं और जहाजों पर निगरानी रखने के लिए ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन प्रणाली भी लगी है। इस उपग्रह में दो रिकॉडर्स हैं, जिनमें इसके कैमरों द्वारा ली गई तस्वीरों को स्टोर किया जाएगा, जिनका बाद में भू केन्द्रों में अध्ययन किया जा सकेगा।

----------------

 इसरो के अध्यक्ष डॉ० राधाकृष्णन ने पीएसएलवी सी-१६ के प्रक्षेपण के बाद श्रीहरिकोटा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रिसोर्स सैट को ८२२ किलोमीटर की कक्षा में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि रिसोर्स सैट के कैमरे इस महीने की २८ तारीख को खोले जाएंगे। मिशन के निदेशक उनीकृष्णन ने कहा कि रिसोर्स सैट-दो उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित करने के लिए पीएसएलवी के सभी चार चरणों का प्रदर्शन शानदार रहा। इसरो के सैटेलाइट केन्द्र, बंगलौर के निदेशक डॉ० एलेक्स ने कहा कि रिसोर्स सैट-दो के सौर पैनल बहुत अच्छी तरह से काम कर रहे हैं। बाद में आकाशवाणी से विशेष बातचीत में डॉ० एलेक्स ने कहा कि जिन १५ देशों में इसरो द्वारा स्थापित भू केन्द्र हैं, वे नियमित रूप से रिसोर्स सैट-एक के डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं और रिसोर्स सैट-दो के डाटा के इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि अन्य देश पैसे देकर उपग्रह की तस्वीरें खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि भारत भू निगरानी और दूरसंवेदी टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश है।

----------------

 पीएसएलवी सी-१६ को सफलतापूर्वक छोड़े जाने के बाद इसरो अध्यक्ष डॉक्टर राधाकृष्णन ने आज इस संगठन के कई भावी कार्यक्रमों की घोषणा की। पीएसएलवी श्रृंखला के अंतर्गत कई दूरसंचार और दूर संवेदी उपग्रह छोड़ने की योजनाएं हैं। इसके अलावा अत्याधुनिक हैवी लिफ्‌ट लॉंच वैहिकल प्रक्षेपित करने की भी योजना है। पीएसएलवी सी-१७ के जरिए जून के अंत में या जुलाई के पहले हफ्‌ते में एक दूरसंचार उपग्रह भी छोड़ा जाएगा।

 इसरो द्वारा तैयार किया गया तीन हजार २०० किलोग्राम का उपग्रह जीएसएटी-८ फ्रेंच गयाना से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसे १९ मई को भारतीय समय के अनुसार बड़े सवेरे डेढ़ बजे एरियन-५ रॉकेट से छोड़ा जाएगा।

----------------

 डॉक्टर राधाकृष्णन ने यह ऐलान भी किया कि २०१३-१४ में चन्द्रयान-२ के प्रक्षेपण का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके लिए रूस के साथ अत्याधुनिक तकनीकी सहयोग का काम चल रहा है। नासा की जैट प्रोपलसन प्रयोगशाला के साथ भी इसरो सहयोग की दिशा में काम कर रहा है। यह सहयोग नासा के २०१६ के लिए चन्द्र मिशन के बारे में है।

----------------

 दिल्ली की एक विशेष अदालत ने टू जी स्पैक्ट्रम आवंटन मामले में सीबीआई द्वारा आरोपित पांच कॉरपोरेट अघिकारियों की जमानत याचिकाएं आज खारिज कर दीं। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी ने कहा कि सभी जमानत अर्जियां नामंजूर कर दी गई हैं। ये अर्जियां नामंजूर होने के बाद अब इन अघिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है। इन पांचों को मामले की जांच के दौरान गिरफ्‌तार नहीं किया गया। ये कॉरपोरेट अधिकारी हैं- स्वान टेलीकॉम के निदेशक विनोद गोयनका, यूनिटैक वायरलैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय चन्द्रा तथा रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के तीन शीर्ष अधिकारी-गौतम दोषी, सुरेन्द्र पिपरा और हरि नायर। अदालत ने बीमार सुरेन्द्र पिपरा की जमानत की याचिका मंजूर नहीं की, हालांकि विशेष सरकारी वकील यू यू ललित ने उनकी याचिका का विरोध नहीं किया था। अदालत ने इन कॉरपोरेट अधिकारियों से आज कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहने को कहा।

----------------

 उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें यह तय कर सकती हैं कि सरकारी फैसले कानून सम्मत हैं या नहीं, लेकिन वे नीतिगत मामलों में अपने विचारों के साथ हस्तक्षेप नहीं कर सकती। न्यायमूर्ति पी सदाशिवम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत शिक्षा नीति के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने के राज्य सरकार के निर्णय को खारिज किया गया था। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश को अपील दायर करके चुनौती दी थी। इसी सिलसिले में उच्चतम न्यायालय ने आदेश पारित किया। पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सरकार के नीतिगत निर्णयों में हस्तक्षेप करके उचित कार्रवाई नहीं की।

----------------

 प्रवर्तन निदेशालय ने गृहमंत्रालय से इस बात का पता लगाने को कहा है कि क्या हवाला कारोबार में संदिग्ध रूप से शामिल हसन अली खान के किसी आतंकवादी संगठन के साथ संबंध हैं। निदेशालय ने मंत्रालय को पत्र लिखा है कि इस व्यापारी के विभिन्न लेन-देन के बारे में जानकारियां इकट्ठा करना ज+रूरी है। निदेशालय ने अन्तर्राष्ट्रीय हथियार कारोबारी अदनान खशोगी के साथ हसन अली के कथित संबंधों के बारे में भी पूछा और बताया कि उसने अवैध तरीकों से मल्टीपल पासपोर्ट प्राप्त किए।

----------------

 महाराष्ट्र में रत्नागिरी में शिवसेना के बंद की समय-सीमा  समाप्त होने के बाद आज सुबह नौ बजे कर्फ्यू उठा लिया गया। हमारे संवाद्दाता ने खबर दी है कि दो दिन के हिंसक प्रदर्शनों के बाद जिले में अब स्थिति सामान्य है। बाजार और दुकानें दोबारा खुलने के साथ-साथ यातायात भी सामान्य हो गया है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी शहर में लागू किए गए कफ्‌र्यू को आज हटा दिया गया और इसके साथ ही शहर में जनजीवन भी सामान्य हो गया है। जैतापुर परमाणु ऊर्जा परियोजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर  बीते सोमवार की गई पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत को लेकर कल शिव सेना ने महाराष्ट्र की रत्नागिरी जिले में बंद का एलान किया था। इस बंद के दौरान भीड़ ने कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन किये। जिसके चलते शहर में कफ्‌र्यू लागू किया गया था। पुलिस ने राजापुर के शिवसेना नेता राजन साल्वी समेत कुल ४४ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वही सोमवार को हुई पुलिस  फायरिंग में मारे  गये प्रदर्शनकारियों तमरेज सहका के परिवार वालें उसके शव को लेने के लिये राजी  हो गये अब उसके शव मृत्यु देह को अंतिम संस्कार के लिए   उसकें गांव साकरीना से ले जाया गया हैं ।  रत्नागिरी से प्रमोद कोंणकर के साथ स्वीटी कोटारी आकाशवाणी मुबंई।

जिले के डिप्टी कलैक्टर मकरंद देशमुख ने बताया कि कहीं से किसी ताजा हिंसक घटना की खबर नहीं है।

----------------

 सरकार ने कहा है कि सोमालिया के डाकुओं द्वारा बंधक बनाए गए भारतीय नाविकों की रिहाई के लिए सभी विकल्प खुले हैं। नई दिल्ली में आज पत्रकारों से बातचीत में रक्षा राज्यमंत्री एम.पल्लम राजू ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षित रिहाई सरकार के लिए प्रमुख चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने लिए ठोस कदम उठाये जाने की जरूरत है। हमारे संवाद्दाता ने खबर दी है कि सरकार ने बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए कई कदम उठाये हैं।
सरकार  ने सोमली जलदस्युओं के खिलाफ किसी भी सीधी सैनिक कारवाई से इंकार करते हुए कहा है कि नौ सैनिक युद्धपोत को भारतीय बंधकों के कारण उत्पन्न स्थिति  पर नज+र रखने के लिए भेजा गया हैं। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए गठित समिति ने मंत्रि मंडलीय सचिव के .एम. चन्द्रशेखर को सात भारतीय नाविकों को मुक्त करवाने के लिए समस्त समन्वय कार्य का भार सौंपा हैं। पिछले  सितंबर में १५ भारतीय नाविकों को बंधक बनाया गया था जिसमें से ८ को छोड़++ दिया गया हैं। कहा जाता है कि उन्हें मुक्त करवाने के लिए जहाज के मालिक ने फिरौती की राशि अदा की थी । अब कहा जा रहा है कि सोमाली जल दस्यु १०  भारत के विभिन्न जेलों में बंद १२० जल दस्युओं को मुक्त करवाने के लिए भारत पर दवाब की नीति के अंतर्गत काम कर रहे हैं। आकाशवाणी समाचार के लिए  दिल्ली से मणिकांत ठाकुर।

----------------

 रक्षा राज्यमंत्री ने कहा है कि नई रक्षा खरीद नीति २०११ का उद्देश्य देश को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। आज नई दिल्ली में एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार देश में ही अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान और विकास संस्थानों को धनराशि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा अनुसंधान विकास संगठन, उच्चस्तरीय हथियारों के निर्माण में तेजी लाने के लिए निजी कंपनियों को भी अत्याधुनिक टैक्नोलॉजी उपलब्ध करा रहा है। श्री राजू ने कहा कि सरकार निजी उद्यमियों को भी इस क्षेत्र में संयुक्त उद्यमों तथा निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी के जरिये बराबर के अवसर दे रही है।

----------------

 विदेशमंत्री ने कहा है कि भारत एक शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक, स्थिर और समृद्ध नेपाल के लिए वहां के लोगों के साथ मिलकर काम करने को वचनबद्ध है। नेपाल की तीन दिन की यात्रा पर आज काठमांडु के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्री एस एम कृष्णा ने कहा कि भारत नेपाल के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने और नेपाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विदेशमंत्री, सात सदस्यों के शिष्टमण्डल का नेतृत्व कर रहे हैं। नेपाल के उपप्रधानमंत्री और वित्तमंत्री भरत मोहन अधिकारी ने आज सुबह हवाई अड्डे पर श्री कृष्णा की अगवानी की। श्री कृष्णा तीसरे पहर नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव और प्रधानमंत्री झालानाथ खनल से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

----------------

 कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल की वाममोर्चा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राज्य में जन कल्याण के लिए दी गई केन्द्रीय धनराशि का इस्तेमाल करने में विफल रही है। वे आज बीरभूम जिले के नालाहाटी में एक चुनाव सभा में बोल रही थीं। श्रीमती गांधी ने आरोप लगाया कि वाममोर्चा सरकार सभी क्षेत्रों में, खासतौर पर बेरोजगारी की समस्या से निपटने और कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि अपने ३४ साल के शासन में राज्य सरकार ने विकास के नाम पर लोगों के साथ धोखा किया है। श्रीमती गांधी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आने पर सुशासन स्थापित करेगा और सुनिश्चित करेगा कि राज्य का चहुंमुखी विकास हो।

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मानस मिया ने भी चुनाव सभा को सम्बोधित किया। हमारे संवाददाता ने बताया कि सभी प्रमुख नेता चुनावी सभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं।

मतदान के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार कल समाप्त हो रहा हैं अधिकतर राजनैतिक दल मतदाताओं तक पहुंचने  का भरसक प्रयास कर रहे हैं, सभी मुख्य राजनैतिक दलों के प्रमुख नेता दक्षिणी बंगाल के जिलों का दौरा कर रहे हैं ताकि मतदाताओं कोअपने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में कर सकें । आज बिरभूम के नालाहाटी में एक चुनावी सभा में हिस्सा लेते हुए एआईसीसी की अध्श्क्ष सोनिया गांधी ने राज्य में तमाम विफलताओं के लिए सत्ताधारी वामपंथी दल  की सरकार को दोषी ठहराया । मुख्यमंत्री बुधदेव भट्टाचार्य ने कहा कि विपक्षी तृणमूल कांग्रेस और उसकी सहयोगी कांग्रेस पार्टी ही राज्य में राजनैतिक अस्थिरता के लिए उततरदायी हैं। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने २४ परगना जिले में  चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वामपंथी सरकार ने अपने ३४  सालों के शासन में पिछले तबके को अपने अधिकारों से वंचित रखा हैं  कोलकाता से अरिजीत चक्रवर्ती के साथ दिल्ली से मैं सुनीता जैन

----------------

 उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी, विधानसभा के दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। दूसरे चरण में मुर्शिदाबाद, नाडिया और बीरभूमि जिलों की पचास सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण  में कुल २९३ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

----------------

 इस बीच, उत्तरी दीनाजपुर और कूचबिहार के दो मतदान केन्द्रों पर आज दोबारा वोट डाले जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। इन क्षेत्रों में सोमवार को पहले चरण में मतदान हुआ था।

----------------

 बिहार में ५७ प्रखंडों में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है । मतदान शाम पांच बजे चलेगा, लेकिन नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान तीन बजे समाप्त हो जाएगा। राज्य के किसी भी भाग से अब  तक हिंसा की कोई खबर नहीं है।

 सहरसा और बेतिया में दो मतदान अधिकारियों को चुनाव कराने में अनियमितताएं बरतने के आरोप में गिरफ्‌तार कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर २०० से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। ४६ लाख से ज्यादा मतदाता एक लाख ४३ हजार १८५ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

----------------

 बम्बई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में शुरूआती कारोंबार में १९२ अंकों की वृद्धि हुई और यह १९ हजार तीन सौ तेरह हो गया। अब से कुछ देर पहले यह---२९६----अंक बढ़ कर ---१९---हजार --४१८---पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्चेंज के निफ्‌टी में भी शुरू के कारोबार में ६० अंकों की बढ़ोतरी हुई । अब से कुछ देर पहले  --९३--अंको की वृद्धी के साथ --५--हजार --८३४--पर था।

 रूपया आज डॉलर के मुकाबले  १४ पैसे मजबूत हुआ। अतंर बैंक विदेशी मुदा्र बाजार में इसकी कीमत ४४ रूपये ३४ पैसे प्रति डॉलर बोली गई।

----------------

 एशियाई विकास बैंक भारत को सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए १५ करोड़ डॉलर का ऋण उपलब्ध कराएगा। नई दिल्ली में जारी बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये ऋण स्थानीय और विदेशी व्यवसायिक बैंको को दिये जाएंगे, जो निजी क्षेत्र के सौर ऊर्जा संयंत्रों को धन उपलब्ध कराते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे सौर ऊर्जा के विकास के लिए लंबी अवधि के ऋण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक निजी क्षेत्र की बड़ी सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सीधे वित्त उपलब्ध कराने पर भी विचार कर रहा है। हमारे संवाददाता ने कहा है कि भारत में सौर ऊर्जा की क्षमता दुनिया में सबसे ज्यादा है। सरकार ने पिछले वर्ष महत्वाकांक्षी जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन शुरू किया था, जिसके तहत २०२२ तक बीस हजार मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

---------------

 भारत ने साइप्रस के फिर से एकीकरण के मुद्दे का उचित और स्थायी समाधान करने का लगातार समर्थन किया है। साइप्रस ने इस समर्थन की सराहना की है। साइप्रस के विदेशमंत्री मार्कोस क्याप्रियानाऊ ने अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान भारत के नेताओं को इस मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने देश की सरकार के प्रयत्नों की जानकारी दी। श्री मार्कोस ने भारत के विदेशमंत्री एस एम कृष्णा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की और आपसी हित के मामलों तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नों पर विचार विमर्श किया। एक सरकारी वक्तव्य के अनुसार उन्होंने उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से भेंट की। श्री मार्कोस ने विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी को लेकर साइप्रस सरकार की ओर से फिर समर्थन व्यक्त किया।

----------------

 ऑस्ट्रेलिया में एक सोलह वर्ष के युवक ने भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या का अपना गुनाह कबुल कर लिया हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में पेश हुआ जहां उसने गर्ग की हत्या तथा उसी से संबंधित सशस्+त्र डकैती के प्रयास का अपराध स्वीकार किया ।

 पंजाब से आस्ट्रेलिया  गये २१ वर्षिय गर्ग को पिछले वर्ष जनवरी मे मेलबॉर्न के यारविले के एक कुइकशेंक पार्क में चाकुओं से गोद कर  बुरी तरह घायल कर दिया गया था । आरोपी किशोर के दोस्त को पिछले साल उसके खिलाफ गवाही देने पर सहमत होने के बाद १८  महीने की सजा सुनाई गई थी।

----------------

 नेपाल की केन्द्रीय जांच ब्यूरो पुलिस ने अपने राजनयिक पासपोर्टों के दुरुपयोग और उनमें फेरबदल के आरोप में संविधान सभा के दो सदस्यों को गिरफ्‌तार किया है। हमारे काठमांडू संवाददाता ने खबर दी है कि ये सदस्य मधेसी पीपुल्स राइट फोरम के बिश्वनाथ प्रसाद यादव और नेपाली जनता दल की गायत्री शाह हैं। ये सदस्य संविधान सभा के सत्र के बाद कल वहां से बाहर आते समय हिरासत में लिये गए। दो व्यक्तियों को ऑस्ट्रेलिया जाते समय आबूधाबी में आव्रजन अधिकारियों ने नेपाल वापस भेज दिया था, क्योंकि वे इन सदस्यों के पासपोर्टों का इस्तेमाल कर रहे थे। इस घटना के बाद ही जांच पड़ताल शुरु हुई।

----------------

 दिल्ली पुलिस ने वाणिज्यिक लाइसेंस हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी अंक तालिका प्रस्तुत करने वाले एक निजी विमानन कंपनी के पायलेट को गिरफ्तार किया है।  फर्जी ढंग से पायलट लाइसेंस हासिल करने के मामले में अब तक सात पायलटों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 मार्च महीने में फर्जी पायलेट लाइसेंस घोटाले के उजागर होने के बाद से दिल्ली और जयपुर में १५ लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।  पुलिस ने सबसे पहले नागर विमानन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक पायलट सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

  पुलिस ने कल कहा था कि फर्जी लाइसेंस मामले में कुछ पायेलटों के दस्तावेज डीजीसीए कार्यालय से गायब हो गये हैं। इन पायेलटों के दस्तावेजों की जांच की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है।

----------------

 पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष निरंजन सिंह ने प्रदेश पुलिस से कहा है कि वह अनुसूचित जनजातियों के लोगों के साथ ज्यादती से संबंधित ऐसे सभी मामलों की फिर से जांच करे, जिनमें मामले निपटाने के लिए पुलिस ने समझौता कराया। श्री सिंह ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि समझौता दबाव में नहीं कराया गया है। वे अनुसूचित जातियों के सदस्यों की शिकायतें हल करने के लिए जालंधर में खुली अदालत में बोल रहे थे। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनुसूचित जातियों के लोगों की शिकायतों को जल्दी से जल्दी दूर करें। उन्होंने थाना प्रमुखों से कहा कि शिकायतों के पंजीकरण में वे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कानून के प्रावधानों को भी शामिल करें।

----------------

 उच्चतम न्यायालय ने एक फैसले में कहा है कि सरकार किसी भी कर्मचारी की सेवाशर्तों के बारे में कोई एक तरफा बदलाव नहीं कर सकती। न्यायमूर्ति पी सतशिवम और बी एस चौहान की पीठ ने कहा है कि अगर किसी कर्मचारी की सेवाएं बिना पूर्व सूचना के समाप्त की जाती हैं तो ये बाध्यकारी नहीं होंगी। अदालत ने कहा है कि बिना सूचना के ऐसा कोइ आदेश पारित नहीं किया जा सकता, जिससे कर्मचारी पर प्रतिकूल असर पड़े। अगर ऐसा किया जाता है तो यह बाध्यकारी नहीं होगा, क्योंकि ये प्राकृतिक न्याय के सिद्धान्त के खिलाफ है। सर्वोच्च न्यायालय ने जिला जज और उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के सदस्य जे एस यादव की सेवाएं अचानक समाप्त कर देने के फैसले के खिलाफ अपील पर यह निर्णय दिया। श्री यादव की नियुक्ति सात वर्ष के कार्यकाल के लिए हुई थी।

----------------

 असम में तिनसुकिया जिले में आज सवेरे लकवा स्टेशन पर मालगाड़ी के २० डिब्बे पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी नामरूप से नुमालीगढ़ जा रही थी। उत्तर-पूर्वी फ्रंटियर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस घटना से तिनसुकिया और गुवाहाटी के बीच यातायात बाधित हो गया। ब्रह्‌मपुत्र मेल और इंटरसिटी गाड़ी के मार्ग बदलकर मोरानहट होकर चलाया गया। इस घटना की वजह से तिनसुकिया, नामरूप और सिमालुगुरी के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया।

----------------

 केरल कांग्रेस बी के नेता और राज्य के पूर्व मंत्री आर. बालाकृष्णा पिल्लई को आज तिरूअनन्तपुरम की पूजापुरा सैंट्रल जेल से दस दिन के पैरोल पर रिहा किया गया। उच्चतम न्यायालय ने श्री पिल्लई को इडामलायर मामले में एक साल की सख्+त कैद की सजा दी थी। रिहाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री पिल्लई ने जेल में सुविधाएं मुहैया न कराने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।

----------------

 सत्य सांई बाबा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनका ईलाज कर रहे डॉक्टरों ने आज बताया कि उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं, लेकिन लीवर और रक्तचाप चिंता का कारण बना हुआ है। सत्य सांई इंस्टीट्यूट ऑफ हायर मेडीकल साइसेंज के निदेशक डॉक्टर ए.एन.सफाया ने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि सांई बाबा अभी भी वेंटीलेटर पर है। वे पिछले महीने की २८ तारीख से अस्पताल में भर्ती हैं।

----------------

 मुंबई - दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के मद्देनजर रेलवे ने कहा है कि रेलगाड़ियों में उन्नत किस्म की आग चेतावनी प्रणाली लगाई जाएगी। अभी इस बारे में परीक्षण किया जा रहा है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि २९० रेलगाडियों के पैंट्री-डिब्बों की फिर से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जिस समय मुंबई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में थूरिया स्टेशन के पास से गुजर रही थी, उस समय पैंट्री कार से आग शुरू हुई, जो साथ के तीन डिब्बों में तेजी से फैल गई। हालांकि, आग के कारणों की जांच की जानी है, लेकिन प्रारम्भिक जांच से पता चला है कि आग ए सी पैंट्री कार में शार्ट सर्किट के कारण लगी। अधिकारी ने कहा कि सभी ए सी और गैर-ए सी पैंट्री कारों की पूरी तरह से जांच की जाएगी और सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए जाएंगे।

----------------

 आई पी एल  क्रिकेट में आज मुंबई में पुणे वारियर्स का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से होगा। दूसरे मैच में कोलकाता में कोच्चि टस्कर्स केरल और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने होंगे।
----------------

THE HEADLINES:

    Polar Satellite Launch Vehicle PSLV C-16 successfully places India's latest remote sensing satellite Resourcesat-2 in orbit.
    Special CBI court rejects bail plea of the five corporate executives chagesheeted in the 2G scam.
    Enforcement Directorate, seeks Home Ministry's help in probing Hasan Ali's possible links with terrorist outfits.
    In Maharashtra, curfew in Ratnagiri city lifted; Life returns to normal.
    Sensex gains more than 100 points in afternoon trade.

||<><><>||

The seventeenth consecutive successful flight of the Polar Satellite Launch Vehicle PSLV C-16 has placed India’s latest remote sensing satellite Resourcesat-2, in a Polar Sun Synchronous orbit. The mission control centre at Sriharikota burst into a loud applause and jubilation as the rocket blasted off in a southerly direction in a perfect predetermined flight trajectory. All flight parameters were normal. About 1037 seconds after lift off, the Resourcesat-2 got separated from the launch vehicle and was injected into the orbit. A few minutes later, ISRO Chairman Dr Radhakrishnan declared the launch successful.

Dr. Radhakrishnan thanked thanked Prime Minister Dr Manmohan Singh for the support lent to ISRO. Minister of state in PMO, V Narayanaswamy, present in the mission centre congratulated ISRO for the success.

An Indo-Russian satellite called Youthsat and a micro-satellite from Singapore were also launched in this mission.This is the eighteenth mission of the Polar Satellite Launch Vehicle and the eleventh flight that employs standard configuration. In its standard configuration, the PSLV stands 44.4 meters tall and weighs 295 tons. It has 4 stages using solid and liquid propulsion systems alternately. The first stage, also known as the core stage which carries 138 tons of solid propellant is one of the largest solid propellant, boosters in the world. Six solid propellant strap-on motors are strapped on to the core stage. The second stage carries 41 tons of liquid propellant, while the third stage uses 7.6 tons of solid propellant. The fourth stage has a twin engine configuration with 2.5 tons of liquid propellant. The PSLV has sophisticated systems to control the vehicle and guide it through the predetermined trajectory. The PSLV C-16 carries Advanced Mission Computers and Advanced Telemetry Systems. Director of space Application centre Dr. Naval Kunj Elabroted on the further use of data to be received from the setellite.


The Resourcesat -2, India’s latest remote sensing satellite, weighs 1206kg at lift-off. It has three cameras for high, medium and low resolution. The high resolution Linear Imaging Self Scanner, LISS-4 has a spatial resolution of 5.8 m and an enhanced swath of 70km. The medium resolution LISS-3 has a spatial resolution of 23.5m while the coarse resolution Advanced Wide Field Sensor has a spatial resolution of 56 m.The Resourcesat-2 also has an additional experimental payload called Automatic Identification System for ship surveillance. The satellite also has two solid state recorders to store the images taken by its cameras which can be read out later to ground stations. It will have an orbital period of 101.35 minutes with 14 orbits per day.

||<><><>||

Meanwhile, A host of future missions of the ISRO were announced by the ISRO Chairman Dr Radhakrishnan today after the successful launch of PSLV C-16. More launches of telecommunication and remote sensing satellites are planned under the PSLV series, advanced heavy lift launch vehicles and on the planetary exploration side. PSLV C-17 has been scheduled to launch a telecommunication satellite sometime in the end of June or in the first week of July.

||<><><>||

GSAT-8, a 3200kg satellite built by ISRO will be launched from French Guyana on board an Ariane -5 rocket on the 19th of May at 1:30AM Indian Standard Time. It has 24 transponders in Ku band for use in DTH related applications.

||<><><>||

Dr Radhakrishnan also announced that the Chandrayan -2 mission has been scheduled for launch in 2013-14. Advanced technical collaboration with Russia is underway for this mission. ISRO is also in the process of collaborating with NASA’s Jet Propulsion Laboratory for NASA’s moon mission scheduled for 2016.

||<><><>||

A Delhi court today dismissed the bail pleas of five corporate executives, who were named as accused by the CBI in the 2G spectrum allocation scam. Special CBI Judge O P Saini said, that all the bail applications have been rejected. With the rejection of their bail pleas, they are likely to be remanded in judicial custody. The five were not arrested during the probe into the case. The corporate executives are Swan Telecom Director Vinod Goenka, Unitech Wireless (Tamil Nadu) Ltd Managing Director Sanjay Chandra, and three top officials of Reliance ADA Group Gautam Doshi, Surendra Pipara and Hari Nair. The court however, did not allow the bail plea of ailing Surendra Pipara even though Special Public Prosecutor U U Lalit had not opposed his application. The court has asked the corporate honchos to remain present during the proceedings today.

||<><><>||

The Delhi Police has arrested another pilot working with a private airline for procuring a commercial pilot license by allegedly submitting fake marksheets. With the arrest of Swarn Singh, the police has arrested a total of seven pilots for procuring commercial pilot licence by allegedly submitting fake marksheets. A total of 15 people have been arrested in Delhi and Jaipur since the seventh of last month after the fake pilot scam was unearthed by the DGCA. Earlier on March 26, Delhi Police had claimed to have busted a gang involved in helping pilots obtain licences using forged documents with the arrest of a senior official of DGCA and three others, including a pilot.The Police had said yesterday that some files related to some pilots under scanner for obtaining licences using forged documents have gone missing from the airline regulator DGCA's office. Police have registered a case of destruction of evidence against unknown persons in this regard and initiated an investigation into the incident.

||<><><>||

The Enforcement Directorate, ED, has approached the Home Ministry to find out if suspected money launderer Hasan Ali Khan has any links with terrorist outfits. The Directorate has written a letter to the Ministry saying it is necessary to look into various aspects of the stud farm owners dealings. The ED has also cited Khan's alleged links with the international arms dealer Adnan Khashoggi as also the fact that he had multiple passports acquired through illegal means.

||<><><>||

The Supreme Court today said courts can decide the legality of government decisions, but cannot substitute their views in policy matters. A bench headed by Justice P Sathasivam said this while setting aside the Himachal Pradesh High Court's order, which had quashed the state government's decision to frame guidelines for education policy. The court passed the order on an appeal filed by the Himachal Pradesh government challenging the high court order. The bench said the high court was not right in interfering in the policy decisions of the government.

||<><><>||

Agriculture Minister Mr. Sharad Pawar has said that efforts will be made to achieve a growth rate of four percent in the Agriculture sector this year. Mr. Pawar said six percent growth was achieved in this sector last year as against the target of four percent. Addressing National Conference of Cooperative Ministers in New Delhi today, he said around 25 million tonnes of wheat are expected to be procured this year. He said the agriculture credit flow to farmers till February this year was 21 percent higher than the target. Mr. Pawar said nine crore 49 lakh farmers have been issued Kisan Credit Cards. Our correspondent adds that disbursement of farm credit through cooperatives is at the centre of the discussions besides the implementation of the Revival Package for Short-Term Cooperative Credit Structure. The 13,596 crore rupees package was approved on the recommendations of a Task Force under Prof. A Vaidyanathan.

||<><><>||

The Asian Development Bank will provide India, 150 million US dollars in credit guarantees to increase solar power generation in the country. In a report released in New Delhi the bank said that the credit will be available to local and foreign commercial banks that finance private sector solar power plants. The report says it will help mobilise long term funding for solar energy development and support India's efforts to push its programme to diversify energy mix. The report says the bank is also considering to directly finance larger solar power projects in the private sector.

||<><><>||

In Maharashtra, curfew imposed in Ratnagiri city during a bandh call by Shiv Sena has been lifted after the deadline of the curfew ended at 9 this morning. Our correspondent reports, Life has returned to normal with shops and markets having re-opened. Traffic has also returned to normalcy. Resident Deputy Collector of the district Makrand Deshmukh informed that there were no fresh reports of violence. More from our correspondent;

Curfew has been lifted in the Ratnagiri city of Maharashtra and life has returned to normal in the district. Curfew was imposed in Ratnagiri city yesterday afternoon after protest against proposed Jaitapur Nuclear power project took violent turn during the bandh called by Shiv Sena in the district. Meanwhile our Correspondent from Ratnagiri reports that police have arrested 44 protestors including Shiv Sena leader from Rajapur Rajan Salvi for indulging in arson. Meanwhile the family members of the protestor Tabrez Sehkar, who died during police firing on Monday, have claimed his body which was kept in Ratnagiri’s district Hospital. The body has been taken to his village Sakhri-Nate for cremation. They have also written a letter to District Collector of Ratnagiri Madhukar Gaikwad demanding investigation into suspicious death of Tabrez Sehkar. WITH PRAMOD KONKAR FROM RATNAGIRI, SWEETY KOTHARI, AIR NEWS, MUMBAI.

||<><><>||

External Affairs Minister S.M. Krishna today said, India is committed to working with the people of Nepal for a peaceful, democratic, stable and prosperous Nepal. On his arrival at the Tribhuvan International Airport in Kathmandu today, Mr. Krishna said India gives the highest priority to it's relation with Nepal. He said, India is committed to strengthen economic co-operation and thereby development of Nepal. The External Affairs Minister is leading a seven member delegation including Foreign Secretary Nirupama Rao, on a three day official visit to Nepal. Nepal's Deputy Prime Minister and Finance Minister Bharat Mohan Adhikary received Mr. Krishna at the airport this morning. Mr. Krishna is scheduled to hold bilateral talks this afternoon and call on Nepal President Dr. Ram Baran Yadav and Prime Minister Jhala Nath Khanal this afternoon.

||<><><>||

The Government has kept all the options open for the safe release of Indian sailors held hostage by somali pirates. Talking to reporters in New Delhi today, the Minister of State for Defence Mr. M. Pallam Raju said that the safe release of the Indian sailors is the prime concern of the government. He, however, said strong measures need to be taken so that such incidents do not occur again. Our correspondent reports that the government has initiated several back channel measures to ensure the safe release of hostages.

Though a warship has been rushed to the Somali coast, the overnment has ruled out any direct military intervention to rescue the hostages. The crisis management group met in New Delhi to discuss the situation. The government has entrusted the task of coordinating the efforts to obtain release of the seven Indian sailors of cargo ship MV Asphalt Venture with Cabinet Secretary K.M. Chandrasekhar.The pirates, who were holding the crew hostage since September last year, released eight of the 15 Indian crew of the merchant vessel on Saturday after paying of an undisclosed ransom by the ship owners. But they refused to free seven others reportedly seeking to use them as a lever to seek release of over 120 of their comrades held in prisons in India after they were captured by the navy in the Indian Ocean in the last six months. The navy has diverted its Talwar-class frigate from the Gulf of Aden, where it was on an anti-piracy patrol, to the Somali coast to keep an eye on the sailors' hostage crisis. The eight Indian sailors already released from captivity by Somali pirates have refused to return to India until their seven colleagues are freed .Manikant Thakur, AIR News, Delhi.

The Minister of State for Defence Mr. Raju has also said that the New Defence Procurement Policy 2011 aims to make the country self reliant in defence production. Addressing a seminar on defence innovations in New Delhi today, he added that the government is funding the Research and Development institutes abundantly in order to encourage accomplishment of latest indigenous weapons. Mr Raju also said that government is providing a level playing field to the private entrepreneurs through joint ventures and Public Private Partnership modules for broadening the defence base of the country. He added that Defence Research Development Organization is sharing the latest technologies with private players for speedy production of the of the high end weapons.

||<><><>||

Repolling is on in two polling booths in North Dinajpur and Coochbihar districts of West Bengal. The Election Commission had ordered repolling in these two polling booths following technical snag in electronic voting machines. Voting took place in these two booths in the first phase of Assembly elections in the state last Monday. Meanwhile, the Deputy Election Commissioner Mr. Vinod Zutshi has arrived in Kolkata to review election preparedness for the second and third phase of Assembly election. The Second phase of election will take place in 50 seats covering Murshidabad, Nadia, and Birbhoom districts on next Saturday. The Campaign for second phase of poll has reached a feverish pitch. Altogether 293 candidates are in the fray for this phase.

In Bihar, the first phase of panchayat elections in 57 blocks of the state is progressing amidst tight security. Polling will continue till 5 in the evening. However, in the naxal affected areas polling will end at 3 pm. AIR Patna correspondent reports that no incidents of violence have been reported so far from any part of the state. Moderate turnout of voters is reported due to the intense heat, people are aslo engaged in the harvesting of crops. Two presiding officers have been arrested in Saharasa and Betiah on charges of irregularities in the conduct of elections. Over two hundred persons have been arrested as a precautionary measures. Over 46 lakhs electorates will decide the fortune of one lakh 43 thousand one hundred eighty five candidates. During this phase voters will elect 28 thousand six hundred 39 candidates for posts of Mukhiya Panch, Sarpanch, members of Gram Panchayat, Panchayat Samiti and District boards.The Panchayat elections will conclude on May 18 after nine more phases. The second phase of elections will be held on the 24th of this month.

||<><><>||

Sathya Sai Baba, who has been undergoing treatment for multi-organ dysfunction, continues to be in a critical condition. Doctors attending on him said today, that although his vital parameters and indices are near normal, the condition of his liver and intermittent episodes of low blood pressure are still a cause for worry. Dr A N Safaya, Director, Sri Sathya Sai Institute of Higher Medical Sciences, said in a medical bulletin that the Sai Baba continues to be on ventilation. 86-year-old Sathya Sai Baba was hospitalised on the 28th of last month following problems related to heart and respiration.

||<><><>||

In sports news, In today's IPL matches, Mumbai Indians will face Pune Warriors at Wankhede stadium in Mumbai. In another match, Kolkata Knight Riders will play against Kochi Tuskers Kerala in Kolkata.

||<><><>||

The Sensex at the Bombay Stock Exchange opened 192 points, or 1 per cent higher, at 19,314, this morning, on renewed buying by funds, supported by a normal monsoon forecast, and firm regional bourses. Afer easing somewhat, the Sensex still stood 102 points, or 0.5 percent in the positive zone, at 19,224, in afternoon deals, a short while ago. Other Asian markets in Japan, Hong Kong, Indonesia, Singapore, South Korea and Taiwan were up by between 0.4 percent and 2 percent, today. In the US, the Dow Jones Industrial Average had ended 0.5 per cent higher, overnight.

||<><><>||

The Indian rupee strengthened by 14 paise to 44.34 rupees per dollar at the Interbank Foreign Exchange today. The rupee had depreciated by 3 paise to close at 44.48 rupee a dollar in the previous session.

||<><><>||

The Chairman of the Punjab State Commission for Scheduled Castes, Niranjan Singh has asked the State Police to reinvestigate all those cases related to high-handedness against schedules castes in which compromise has been engineered by the police to settle the matter. He said that, it should be clarified that the compromise has not been made under pressure. Speaking in Jalandhar at an open court to redress grievances related to members of scheduled caste communities, he instructed the officers to solve complaints related to SCs at the earliest. He also asked police station in-charges to incorporate provisions of SC/ST Act while registering complaints.

||<><><>||

In Assam, 20 wagons of a ballast-carrying goods train derailed at Lakwa Station in Tinsukia district early this morning. The train was on its way from Namrup to Numaligarh when the accident took place. The CPRO of the North East Frontier Railway, S. Hajong said the main rail line between Tinsukia and Guwahati has been blocked due to the derailment. The UP- Brahmaputra Mail and the UP- Inter-city Express passenger trains that left Tinsukia this morning have been diverted via Moranhat alternate route. Mr. Hajong said train-running in between Tinsukia, Namrup and Simaluguri has been suspended since this morning following the incident. Meanwhile, the railways have taken up restoration works on the damaged train line on a war-footing.

||<><><>||

Cyprus has hailed India's continued support towards finding a just and lasting settlement for the reunification of that country. The foreign minister of Cyprus during his three day visit, which concluded yesterday briefed the Indian leadership of the efforts being made by the Cyprus government to resolve the issue peacefully. Mr. Markos Kyprianou held delegation level talks with his Indian counterpart Mr. S.M. Krishna and discussed bilateral matters and international issues of mutual interest. According to an official statement, he called on the Vice President Mohd. Hamid Ansari and the leader of the opposition Sushma Swaraj. Mr. Markos Kyprianou reiterated his government's support for India's candidature for permanent membership of an expanded UN Security Council.

||<><><>||

In Australia, a 16-year-old boy today pleaded guilty in court, to killing Indian student Nitin Garg. The teenager, whose identity has not been revealed, appeared in the Victoria Supreme court in Melbourne, where he pleaded guilty to one count of murder and one count of attempted armed robbery, in the killing of Garg. 21-year-old Garg, who migrated from Punjab, was fatally stabbed in the abdomen by assailants in Cruickshank Park in Melbourne's Yarraville while on his way to work in January last year.

||<><><>||

समाचार News (3) 20.04.2011

मुख्य समाचार : -
  • धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी-16 ने भारत के अत्याधुनिक दूरसंवेदी उपग्रह रिसोर्स सैट-2 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
  • प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने हसन अली खान के मामले में पुद्दुचेरी के उपराज्यपाल इकबाल सिंह से मुलाकात की।
  • सीबीआई की विशेष अदालत ने टू जी स्पैक्ट्रम मामले में आरोपित पांच कॉरपोरेट अघिकारियों की जमानत याचिकाएं खारिज की।
  • बिहार में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 55 प्रतिशत मतदान का अनुमान।
  • भारत और नेपाल व्यापार, निवेश और अन्य आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे।
  • दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 22 हजार रूपये प्रति दस ग्राम से अधिक हुई, चांदी का मूल्य भी नई ऊंचाई पर।
  • सेंसेक्स, तीन सौ उनचास अंकों की बढ़त के साथ 19 हजार 471 पर।
----
भारत के सबसे आधुनिक दूरसंवेदी उपग्रह रिसोर्ससैट-2 को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पी एस एल वी-16 ने सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो के उपग्रह केन्द्र के निदेशक डॉ0 एलेक्स ने श्रीहरिकोटा में बताया कि रिसोर्ससैट-2 के सौर पैनलों को चालू कर दिया गया है और वे शानदार काम कर रहे हैं। इसका प्रक्षेपण आज सवेरे दस बजकर 12 मिनट पर श्रीहरिकोटा से किया गया। प्रक्षेपण के करीब एक हजार 37 सैंकेड बाद रिसोर्स सैट 2 उपग्रह प्रक्षेपण यान से अलग हो गया और कक्षा में स्थापित हो गया। इसके कुछ मिनट बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डा0 राधाकृष्णन ने प्रक्षेपण सफल रहने की घोषणा की। उन्होंने इसरो को पूरा सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद दिया। इस मिशन में भारत और रूस के उपग्रह यूथ सैट और सिंगापुर का एक लघु उपग्रह भी भेजा गया है।
प्रधानमंत्री ने इस सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है। डॉ0 मनमोहन सिंह ने कहा कि पी एस एल वी द्वारा तीन उपग्रहों को बिना किसी गड़बड़ी के प्रक्षेपित करना इसरो की उन्नत क्षमता का प्रमाण है।
इसरो अध्यक्ष डॉक्टर राधाकृष्णन ने इसरो के कई भावी कार्यक्रमों की भी आज घोषणा की।
19 मई को हम एक अन्य संचार उपग्रह जी सैट - 8 का प्रक्षेपण करने की योजना बना रहे हैं, जो इसरो द्वारा बनाया गया है। इसका वज+न तीन हजार 200 किलोग्राम होगा। हम इसे फ्रेंच गयाना के एरियन-5 रॉकेट से छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

----
पुद्दुचेरी में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा उपराज्यपाल इकबाल सिंह से हसन अली के साथ उनके कथित संबंधों के बारे में पूछताछ करने की खबर है। हसन अली चोरी-छिपे पैसा विदेश भेजने के आरोप में जेल में बंद हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि उपराज्यपाल के निजी सचिव ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रवर्तन निदेशालय के तीन अधिकारियों की टीम आज शाम राजनिवास में उपराज्यपाल से मिलने पहुंची, लेकिन उन्होंने इस बात का खंडन या पुष्टि करने से इंकार कर दिया कि अधिकारियों ने श्री इकबाल सिंह से पूछताछ की या नहीं।

उपराज्यपाल ने स्वीकार किया था कि 1997 में जब वे सांसद थे, उस समय उन्होंने हसन अली खान को पासपोर्ट जारी करने की सिफारिश की थी, लेकिन वे उसे व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे।

----
इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय ने गृहमंत्रालय से इस बात का पता लगाने को कहा है कि क्या हवाला कारोबार में संदिग्ध रूप से शामिल हसन अली खान के किसी आतंकवादी संगठन के साथ संबंध हैं। निदेशालय ने मंत्रालय को पत्र लिखा है कि इस घोड़ा व्यापारी के विभिन्न लेन-देन के बारे में जानकारियां इकट्ठा करना ज+रूरी है। निदेशालय ने अन्तर्राष्ट्रीय हथियार कारोबारी अदनान खशोगी के साथ हसन अली के कथित संबंधों के बारे में भी पूछा और बताया कि उसने अवैध तरीकों से मल्टीपल पासपोर्ट प्राप्त किए।

----

बंबई उच्च न्यायालय ने हसन अली खां की जमानत की अर्जी पर सुनवाई इस महीने की उनतीस तारीख तक स्थगित कर दी है। उसकी जमानत की एक अर्जी निचली अदालत में अभी भी लंबित है, इसके बावजूद उसने शुक्रवार को एक और अर्जी दी थी।

----

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने टू जी स्पैक्ट्रम आवंटन मामले में सीबीआई द्वारा आरोपित पांच कॉरपोरेट अघिकारियों की जमानत याचिकाएं आज खारिज कर दीं। अब इन अघिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है। इन पांचों को मामले की जांच के दौरान गिरफ्‌तार नहीं किया गया। ये कॉरपोरेट अधिकारी हैं- स्वान टेलीकॉम के निदेशक विनोद गोयनका, यूनिटैक वायरलैस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय चन्द्रा तथा रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के तीन शीर्ष अधिकारी-गौतम दोषी, सुरेन्द्र पिपरा और हरि नायर।

----
बिहार में 57 ब्लाकों में हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में करीब 55 प्रतिशत वोट पड़े। अररिया में सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग के सचिव अहिभूषण पांडेय ने हमारे पटना संवाददाता को बताया मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है, क्योंकि दूरदराज इलाकों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। अनियमितताओं के आरोप में सहरसा और बेतिया के दो पीठासीन अधिकारियों को गिरतार किया गया। छह उम्मीदवारों को भी गिरतार किया गया।

----
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार कल शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण के तहत नदिया, मुर्शीदाबाद और बीरभूम जिले की पचास सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। कुल 293 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इस बीच, उत्तरी बंगाल के दो जिलों के दो केंद्रों पर आज पुनर्मतदान शांतिपूर्ण रहा।

----

कांगे्रस ने लोकपाल विधेयक मसौदा समिति के सहअध्यक्ष शांतिभूषण के खिलाफ मौजूदा मुहिम के पीछे पार्टी का हाथ होने के आरोपों का खंडन किया है। पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने नई दिल्ली में इन आरोपों को निराधार बताया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भ्रष्टाचार के पूरी तरह खिलाफ है और ऐसे सभी मामलों से पूरी पारदर्शिता से निपटा जा रहा है।

----

सरकार ने कहा है कि सोमालिया के डाकुओं द्वारा बंधक बनाए गए भारतीय नाविकों की रिहाई के लिए सभी विकल्प खुले हैं। रक्षा राज्यमंत्री एम.पल्लम राजू ने नई दिल्ली में कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षित रिहाई सरकार के लिए प्रमुख चिंता का विषय है।

----
महाराष्ट्र में रत्नागिरी शहर में शिवसेना के बंद की समय-सीमा समाप्त होने के बाद आज सुबह नौ बजे कर्यू उठा लिया गया। हमारे संवाद्दाता ने खबर दी है कि दो दिन के हिंसक प्रदर्शनों के बाद जिले में अब स्थिति सामान्य है। रत्नागिरी में कल जैतापुर परमाणु बिजली परियोजना के विरोध में प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने के बाद कर्यू लगा दिया गया था।

----
भारत और नेपाल आपसी व्यापार, निवेश और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के मुद्दे पर सहमत हो गए हैं। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा और नेपाल के उपप्रधानमंत्री तथा वित्तमंत्री भरत मोहन अधिकारी के बीच आज काठमांडु में हुई बातचीत में यह सहमति जताई गयी।
मेरी प्रधानमंत्री के साथ बहुत ही स्पष्ट और उद्देश्यपूर्ण बातचीत हुई है। मैं इस वार्ता से पूरी तरह संतुष्ट हूं। प्रधानमंत्री ने भारत और नेपाल के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का उल्लेख किया है।
इससे पहले श्री कृष्णा, नेपाल की तीन दिन की यात्रा पर आज काठमांडु पहुंचे। उनके साथ सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी गया हुआ है। श्री कृष्णा ने कहा कि भारत नेपाल में शांति प्रक्रिया की बहाली में मदद के लिए वचनबद्ध है। श्री कृष्णा नेपाल के प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल और राष्ट्रपति रामबरन यादव से भी मिलेंगे।

----
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में दो सेमी-कन्डक्टर वेफर फैब्रीकेशन निर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी और निवेशकों की पहचान के लिए एक अधिकार प्राप्त समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एक अन्य फैसले में मंत्रिमंडल ने प्रवेश और लाभ में साझेदारी के बारे में नगोया प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने की भी मंजूरी दी। यह समझौता जैव विविधता के संरक्षण और उसके सतत उपयोग से संबंधित सम्मेलन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो अक्तूबर में नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है।

----
राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में सहकारिता क्षेत्र के पुनरूद्धार के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। किसानों को बेहतर ऋण सुविधा मुहैया कराने के लिए सहकारी संस्थाओं को पैकेज+ देने की मांग की गयी।
इससे पहले, नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ करते हुए कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि सरकार को इस साल कृषि क्षेत्र में लगभग चार प्रतिशत वृद्धि दर बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में वर्ष 2010-11 में निर्धारित लक्ष्य से अधिक वृद्धि हुई है।
हमने चार प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा था, पर हम पांच दशमलव छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने में सफल रहे हैं।

श्री पवार ने कहा कि इस साल रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन की भी उम्मीद की जा रही है, जिससे सरकार गेहूं के सीमित निर्यात के बारे में विचार कर सकती है।

----

देश में गरीबी का अनुपात 2009-2010 में घटकर 32 प्रतिशत पर आ गया है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया ने नई दिल्ली में बताया कि आयोग के शुरूआती आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2004-05 से ही गरीबी के अनुपात में गिरावट का रूख रहा है। उन्होंने बताया कि आयोग ने तेंदुलकर समिति की सिफारिशों को आधार बनाया है। समिति का सुझाव है कि गरीबी का अनुमान लगाने में कैलोरी की जगह उपभोग आधारित जीवन निर्वाह सूचकांक को आधार माना जाए।

----
कर्नाटक के कैगा परमाणु बिजली घर की तीसरी इकाई फिर शुरू हो गयी है। बिजलीधर के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि तीसरी ईकाई को कल रात दक्षिणी ग्रिड से जोड़ दिया गया है। दो सौ 20 मेगावाट की इस इकाई में 150 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस समय कैगा उत्पादन केंद्र की चारों ईकाईयां काम कर रही हैं।

----
भारत का बारहवीं पंचवर्षीय योजना में सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर नौ दशमलव पांच प्रतिशत हासिल करने का इरादा है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह अहलूवालिया ने आशा व्यक्त की है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की स्थिति को देखते हुए भारत यह लक्ष्य बिना किसी परेशानी के हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ख्वाहिश थी कि मौजूदा योजना में अनुमानित आठ दशमलव दो प्रतिशत के स्थान पर बारहवीं योजना के दौरान दस प्रतिशत की उच्च विकास दर का लक्ष्य रखा जाना चाहिये।

----
सामान्य मानसून के अनुमान और अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों में मजबूती के बीच आज मुंबई के शेयर बाजार में सेंसेक्स तीन सौ उन्चास अंक की बढत के साथ 19 हजार 471 पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्‌टी 111 अंक बढकर 5 हजार 852 पर जा पहुंचा।
उधर एशिया के बाजारों में अच्छी बढत दर्ज की गयी।
इधर देश में डालर के मुकाबले रूपया 16 पैसे मजबूत हुआ। एक डालर का मूल्य 44 रूपए 33 पैसे रहा।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 115 रूपए महंगा होकर 22 हजार 60 रूपए प्रति दस ग्राम के नये रिकार्ड मूल्य पर जा पहुंचा। चांदी भी एक हजार 850 रूपए महंगी होकर 66 हजार 300 रूपए प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे उंचे मूल्य पर जा पहुंची।
अमरिका में कच्चे तेल का वायदा मूल्य एक डालर 43 सेंट बढकर 109 डालर 71 सेंट प्रति बैरल पर जा पहुंचा।

----

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे को आश्वस्त किया है कि वे प्रचार की राजनीति में विश्वास नहीं करती और वे लोकपाल का मजबूती से समर्थन करती हैं। श्री हजारे द्वारा उनके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत के जवाब में श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि उनका विश्वास है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ तुरन्त मुहिम शुरू किये जाने की जरूरत है और श्री हजारे को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के लिए मुहिम शुरू करने की उनकी वचनबद्धता में कोई शक नहीं करना चाहिए। श्रीमती गांधी ने कहा कि लोकपाल विधेयक राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के एजेंडे का ही एक हिस्सा है और इसके बारे में सिद्धांतों को तय करने के लिए एक कार्यदल बनाया गया है, जिसकी 28 अप्रैल को अगली बैठक होगी।

----
इस बीच खबर मिली है कि टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में सीबीआई ने जिन पांच बड़ी कंपनियों के अधिकारियों पर आरोप लगाया है , उन्हें आज गिरफतार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

----
आई. पी. एल. ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता में कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोच्ची ने ताजा समाचार मिलने तक ...13वें............ ओवर में.......4... विकेट पर ......70......... रन बना लिए हैं।
इससे पहले मुंबई में मुंबई इंडियन्स ने पुणे वारियर्स को सात विकेट से हरा दिया।
कल मोहाली में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने होंगे।

THE HEADLINES:
  • India’s latest remote sensing satellite Resourcesat -2 successfully placed in orbit by PSLV C-16.
  • Enforcement Directorate officials meet Pudducherry Lt. Governor Iqbal Singh in connection with Hasan Ali Khan case.
  • A Special C.B.I. court dismisses bail pleas of five corporate executives, chargesheeted in the 2G scam; Alll sent to jail.
  • About 55 percent polling in the first phase of Panchayat elections in Bihar.
  • India and Nepal to boost trade , investment and economic cooperation.
  • Gold price crosses the 22,000 mark in Delhi bullion market, Silver also hits a new high.
  • Sensex jumps 349 points closes at 19,471
||<><><>||
The Resourcesat -2, India’s latest remote sensing satellite has been successfully placed in orbit by the Polar Satellite Launch Vehicle, PSLV C-16. ISRO Chairman Dr Radhakrishnan broke the happy news to the media
The Resourcesat-2 also has an additional experimental payload called Automatic Identification System for ship surveillance. The satellite also has two solid state recorders to store the images taken by its cameras which can be read out later to ground stations. It will have an orbital period of 101.35 minutes with 14 orbits per day. An Indo-Russian satellite called Youthsat and a micro-satellite from Singapore were also launched in this mission.The expected mission life is 5 years The Prime Minister has congratulated the scientists and engineers of ISRO. In a message Dr Manmohan Singh warmly congratulated the ISRO family and wished them all success in their future endeavours.
||<><><>||
In Puducherry, a team of Enforcement Directorate officials has reportedly questioned Lt. Governor Iqbal Singh on his alleged links with Hasan Ali, who has been arrested in money laundering case. Our correspondent reports that the private secretary to the Governor confirmed that a team of three officials of the Directorate reached Raj Niwas and met the Lt.Governor. Details of the meeting are not known.The Lt. Governor of Puducherry had admitted that in 1997 when he was member of Parliament, he had recommended issuance of passport to Hassan Ali Khan though he did not know him personally.
||<><><>||
Meanwhile Bombay High Court today adjourned the hearing of bail application filed by Pune-based stud farm owner Hasan Ali Khan till 29th of this month. Ali, whose bail application is still pending at a lower court, had filed a fresh plea in the high court on April 15th. 53-year-old Hasan Ali was arrested on charges of stashing huge amounts of black money in banks abroad. He is also facing 70,000-crore rupees tax demand notice from the Income-Tax department. He is currently lodged in the high-security Arthur Road jail in Mumbai.
||<><><>||
Congress President Sonia Gandhi has assured Anna Hazare that she does not support politics of smear campaign and she is strongly committed to the institution of Lokpal. In a letter responding to complaint against her colleagues by Hazare she said she believes there is urgent necessity to combat graft and corruption and he should not doubt her commitment in the fight for probity in public life.
||<><><>||
Five corporate executives, named as accused by the CBI in the 2G scam, were today arrested and taken to Tihar Jail after a Delhi court rejected their bail pleas. The special court presided by Additional Sessions Judge O P Saini dismissed the interim bail applications of the five in which they had sought protection from arrest for the next seven days on grounds that they had to make arrangements to manage their business responsibilities in their absence.
||<><><>||
Campaigning for the second phase of West Bengal Assembly Election comes to an end tomorrow evening. In the second phase of polling fifty seats in Nadia, Murshidabad and Birbhum districts will go to the polls. Meawnhile, AICC President Mrs. Sonia Gandhi laucnhed a scathing attac on the left front government in the state. She charged the Left Front Government for its failure to utilise the Central funds for the welfare of the people of the state. Addressing an election rally at Nalahati in Birboom district this afternoon, Mrs. Gandhi alleged that the Left Front Government in the State has failed in all fronts. Left Front Chairman Biman Basu alleged at a press conference in Kolkata that Trinamul Congress was using money power to win the assembly election. Repolling in two booths in two districts of North Bengal passed off smoothly today. In Bihar, an estimated 55 percent electorates excercised their right of franchise today during the first phase of Panchayat elections in 57 blocks of the state. The fortune of one lakh 43 thousand one hundred eighty five candidates were sealed in ballot boxes after today polls . The Panchayat elections will conclude on May 18 after nine more phases. The second phase of elections will be held on the 24th of this month.
||<><><>||
The Centre's interlocutors today said the intelligentsia in Jammu and Kashmir is against the division of the state on communal lines. But they favour strengthening the special status under Article 370 and devolution of powers to the regions and sub-regions. The heads of the three-member panel of interlocutors Dileep Padgaonkar said this to reporters in Srinagar after a two-day round-table conference.
||<><><>||.
India and Nepal have agreed to boost trade , investment and economic cooperation.The entire gamut of bilateral issues came up for discussion during the talks between External Affairs Minister S. M Krishna Nepal’s Deputy Prime Minister and Minister for Finance Bharat Mohan Adhikrari at Kathmandu this afternoon.Krishna later met Prime Minister Jhala Nath Khanal. Mr.Krishna said that the meeting was fruitful.

Mr.Krishna's discussion with the Nepalese leaders also covered economic co-operation , trade, investment , peace process and constitution drafting. We have more from our correspondent..
The visit of the external affairs Minister comes at a significant time as the May 28 deadline for the new constitution and peace process for Nepal looms near. Mr. SM Krishna has reiterated India commitment to the peace process and said India wants to see a stable, peaceful and prosperous Nepal as the development of it’s neighbor also affects India’s growth has said it has been India endeavour to strengthen co-operation and contribute to Nepal’s development. He has also said the Terai roads project and the integrated Check post at Birgunj which he will lay the foundation stone on Friday would facilitate Nepal’s international trade and economic development .Jane Namchu AIR NEWS KATHMANDU
||<><><>||
The Government has kept all the options open for the safe release of Indian sailors held hostage by somali pirates. Talking to reporters in New Delhi today, Minister of State for Defence M. Pallam Raju said that the safe release of the Indian sailors is the prime concern of the government. He, however, said strong measures need to be taken so that such incidents do not occur again. The Minister said that a long term planning is necessary for the safety of the ships in high seas.
||<><><>||
The Government says that the agriculture sector has performed better than expected this year. Inaugurating the National Conference of Cooperative Ministers in New Delhi today, Agriculture Minister Sharad Pawar said that the sector grew by 5.6 percent in 2010-11 against the target of four percent.

Pawar said that around 25 million tonnes of wheat is expected to be procured by the Food Corporation of India this year which is far more than the buffer norm of seven million tonnes.
||<><><>||
The government today approved roll out of e-district mission mode project to be implemented in 640 districts across the country. These include 41 districts, which have been already covered under the e-district mission mode project.The Committee also approved an outlay of over 1663 crore rupees for its implementation in four years.
||<><><>||
India is targetting 9.5 per cent GDP growth for 12th five year plan period. Deputy Chairman of Planning Commission Montek Singh Ahluwalia said looking at the conditions of international markets, India will achieve this growth without much difficulty.
||<><><>||
The third unit of Kaiga nuclear power plant has been restarted. Kaiga station Site Director J P Gupta said the Unit-3 was synchronised to the Southern grid at 11.25 p.m. last night after the successful completion of all surveillance tests. The 220-MWe unit is currently operating at 150MWe and its power would be raised gradually.
||<><><>||
Two more European Union countries say they will join Britain in sending military advisers to Libya to help rebel forces. Italian Defense Minister Ignazio La Russa said his country will send 10 instructors to help train the rebels who are battling forces loyal to Libyan leader Moammar Gadhafi. Earlier today, France also announced that it will send military advisers for the Libyan rebels. Meanwhile, French President Nicolas Sarkozy met in Paris with the head of the rebels' transitional council, Mustafa Abdel Jalil. After the meeting, Jalil told reporters that he invited Mr. Sarkozy to visit the rebels' stronghold, the eastern city of Benghazi. Libya's foreign minister, Abdul Ati al-Obeidi criticized the dispatch of foreign military advisers, saying it will harm chances for peace in the country. Fighting continued today between rebel and pro-government forces at the besieged western city of Misrata, where residents are pleading for international intervention.
||<><><>||
The tsunami and earth quake in Japan has hit the production of Japanese carmaker major Toyota. The comapnay says, it will sharply curtail production in China because of shortage of parts. The production cut will be between 30 and 50 percent of normal capacity through early June. Toyota shut down its 18 domestic plants three days after the earthquake, and has not re-opened them yet.
||<><><>||
A 15 member of group of students from Pakistan's Lawrence College in Murree is now on an 8 day tour to India. Principal of the College Farooq Kayani says, such educational tours between both the countries need to continue to for strengthening bilateral relations. Speaking to media in Jalandhar, Kyani said Pakistan students are very happy with the visit and the hospitality in India.
||<><><>||
In the IPL cricket match at the Wankhede Stadium today, Mumbai Indians carved out a hard-fought seven-wicket victory over Pune Warriors. Chasing a modest target of 119 runs, after bowling out the Pune team for 118 in 17.2 overs, Mumbai recorded the win off the last ball by making 124 for three in 20 overs. In the other IPL encounter now under way in Kolkata, Kochi Tuskers Kerala were 100 for 5 in 15 overs against Kolkata Knight Riders, a short while ago.
||<><><>||


समाचार News (1) 21.04.2011

मुख्य समाचार :-
  • २००९-२०१० में गरीबी में पांच प्रतिशत गिरावट। योजना आयोग के अनुसार बारहवीं योजना में साढ़े नौ प्रतिशत विकास का लक्ष्य।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्त।
  • विशेष सी बी आई अदालत ने टू जी स्पेक्ट्रम मामले में पांच कार्पोरेट अधिकारियों को जेल भेजा।
  • खाड़ी सहयोग परिषद् और यूरोपीय संघ की लीबिया में तुरंत संघर्ष विराम की मांग। विद्रोहियों को पूरा समर्थन। मिसराता में स्थिति और बिगड़ी।
------
 देश में गरीबी का अनुपात २००९-१० में पांच प्रतिशत घटकर ३२ प्रतिशत रह गया है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया ने नई दिल्ली में बताया कि आयोग को मिले शुरूआती आंकड़ों के अनुसार २००४-०५ से ही गरीबी के अनुपात में गिरावट के रूख का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि आयोग ने तेंदुलकर समिति की सिफारिशों पर विचार किया है, जिसमें कैलोरी खपत की जगह उपभोग आधारित निर्वाह लागत सूचकांक के अनुसार ग़रीबी का अनुमान लगाने की सिफारिश की गई है।
 योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि भारत १२वीं पंचवर्षीय योजना के लिए सकल घरेलू उत्पाद में साढ़े नौ प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखना चाहता है। उनका कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार की स्थिति को देखते हुए लगता है कि यह लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह १२वीं योजना में दस प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य चाहते हैं जबकि चालू योजना में आठ दशमलव दो प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है।

 मेरा अब भी मानना है कि अगर हम पांच वर्ष की बात कर रहे हैं तो ग्यारहवीं योजना से काफी बेहतर कर सकते हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि नौ प्रतिशत या साढ़े नौ प्रतिशत के बीच का लक्ष्य रखने में कोई ज्यादा परेशानी होनी चाहिए। हम इसका प्रस्ताव योजना आयोग में रखेंगे।
 श्री अहलूवालिया ने कहा कि १२वीं योजना में अधिक समाहित और स्थाई वृद्धि पर जोर दिया जाएगा। उनका कहना था कि सरकार मांग पूरी करने के लिए फसलों की पैदावार बढ़ाने की उत्सुक है। 
------
 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में सहकारी क्षेत्र को फिर से मजबूत करने के लिए तुरंत कदम उठाने का फैसला किया गया। कल नई दिल्ली में इस सम्मेलन में इन मंत्रियों ने किसानों को ऋण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहकारी ऋण व्यवस्था को मजबूत करने के पैकेज को तेजी से लागू करने की मांग की। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि सरकार को इस वर्ष कृषि क्षेत्र में लगभग चार प्रतिशत वृद्धि दर बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि २०१०-२०११ में कृषि क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य से अधिक वृद्धि हुई है।

 हमने चार प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा था, पर हम पांच दशमलव छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने में सफल रहे हैं।
 श्री पवार ने कहा कि इस वर्ष अनाज का रिकार्ड उत्पादन होने की उम्मीद है और भारतीय खाद्य निगम द्वारा करीब ढाई करोड़ टन गेंहू खरीदे जाने की संभावना है।
---
 केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने एक उच्च अधिकार प्राप्त समिति के गठन को मंजूरी दी है जो देश में दो सेमीकंडेक्टर वेफर फेब्रीकेशन इकाईयां लगाने के लिए टैक्नोलोजी और निवेशकों की पहचान करेगी। इस प्रस्ताव में देश के भीतर उच्च प्राथमिकता वाले विशेष उत्पाद बनाने को बढ़ावा देने की सुविधायें जुटाने की बात भी कही गई है। सबसे पहले २५ हजार करोड़ रूपये की लागत से दो वेफर फेब्रिक इकाईयां लगाई जानी हैं। मंत्रिमण्डल ने जैनेटिक संसाधनों तक पहुंच और उनके उपयोग से होने वाले लाभों के समान बंटवारे से सम्बद्ध नागोया प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर को भी मंजूरी दे दी। यह प्रोटोकॉल जैव विविधता संधि से सम्बद्ध है।
---
 हाल में सम्पन्न जनगणना के आंकड़ों से बच्चों में कन्याओं के घटते अनुपात उजागर होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों से गर्भधारण से पहले और प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रसव पूर्व नैदानिक तकनीक अधिनियम को कारगर ढंग से लागू करने को कहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव के. चंद्रमौली ने खासतौर पर  कन्याओं के कम अनुपात वाले राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों की नई दिल्ली में बैठक बुलाई थी।
-----
 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्त होने से पहले सभी दलों के नेता जोरशोर से मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। दूसरे चरण में नादिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों के पचास निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को मतदान होगा। कुल दो सौ तिरानवे उम्मीदवार मैदान में हैं।
 इस बीच चुनाव उपायुक्त विनोद जुत्शी ने कल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में २३ और २७ अप्रैल को दूसरे और तीसरे चरण के मतदान की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से सुरक्षाबलों की तैनाती और मतदान वाले जिलों में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई।
-----
 आकाशवाणी से आप हर घंटे समाचार बुलेटिन सुन सकते हैं। मोबाइल फोन पर ताजा समाचार जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें न्यूज और भेज दें-५ ६ ७ ६ ७ ४ ४  पर
-----
 टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में सीबीआई की ओर से आरोपित दूरसंचार कंपनियों के पांच बड़े अधिकारियों की जमानत याचिकाएं खारिज हो जाने के बाद कल उन्हे गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल भेज दिया गया। विशेष अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ओ पी सैनी ने इन पांचों अधिकारियों की अंतरिम जमानत अर्जियां खारिज कर दी। न्यायालय ने १५ अप्रैल को स्वान टेलिकॉम के निदेशक विनोद गोयनका, यूनिटेक वायरलैस तमिलनाडु लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय चन्द्रा और रिलायन्स एडीए समूह के गौतम दोशी, सुरेन्द्र पिपरा और हरि नायर की जमानत अर्जियों पर फैसला सुरक्षित रखा था। न्यायालय ने सीबीआई की ये दलील मान ली कि आरोपी सबूतों के साथ छेड़-छाड़ और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं तथा अपराध की गम्भीरता को देखते हुए कानून के शिकंजे से बचकर भाग सकते हैं।
----
 पुद्दुचेरी में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा उपराज्यपाल एम. इकबाल सिंह से हसन अली के साथ उनके कथित संबंधों के बारे में पूछताछ करने की खबर है। हसन अली चोरी-छिपे पैसा विदेश भेजने के आरोप में जेल में बंद हैं। उपराज्यपाल के निजी सचिव ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रवर्तन निदेशालय के तीन अधिकारियों की टीम कल शाम राजनिवास में उपराज्यपाल से मिली, लेकिन उन्होंने इस बात का खंडन या पुष्टि करने से इंकार कर दिया कि अधिकारियों ने श्री इकबाल सिंह से पूछताछ की या नहीं।
 इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय ने गृहमंत्रालय से इस बात का पता लगाने को कहा है कि क्या हवाला कारोबार में संदिग्ध रूप से शामिल हसन अली खान के किसी आतंकवादी संगठन के साथ संबंध हैं।
----
 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की कार्यसूची में लोकपाल विधेयक का प्रमुख स्थान है । २८ अप्रैल को परिषद की अगली बैठक में चर्चा और अनुमोदन के लिए व्यापक सिद्धांत तय करने का काम एक कार्यदल को सौंप दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री अन्ना हजारे को आश्वस्त किया है कि वे दुष्प्रचार की राजनीति का समर्थन नहीं करतीं और लोकपाल के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। अपने साथियों के बारे में श्री अन्ना हजारे की शिकायत का जवाब देते हुए श्रीमती सोनिया गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि उनके विचार में रिश्वत और भ्रष्टाचार पर रोक लगाना तत्काल जरूरी है और श्री अन्ना हजारे को सार्वजनिक जीवन में शुचिता के लिए संघर्ष के प्रति उनकी निष्ठा पर संदेह नहीं करना चाहिए।
----
 भारत, पड़ोसी देश नेपाल में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र चाहता है, जो दोनों देशों के  हित में है। विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कहा कि नेपाल में शांति प्रक्रिया तेजी से पूरी की जानी चाहिए। दोनों देशों के बीच शिष्टमंडल स्तर की बातचीत के बाद श्री कृष्णा और नेपाल के उप प्रधानमंत्री भारत मोहन अधिकारी ने मीडिया को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण और आपसी विश्वास के माहौल में हुई, जो दोनों देशों के रिश्तों की ख्+ाास पहचान है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि बैठक में नेपाल के आर्थिक विकास, क्षमता निर्माण, शिक्षा और विभिन्न परियोजनाओं को लागू करने में भारत के सहयोग की सराहना की गई।

१३ महीने बाद विदेशमंत्री दूसरी बार नेपाल आए हैं। ये भारत-नेपाल संबंध के महत्व को दर्शाते हैं। अभी नेपाल की राजनीतिक स्थिति के परिवेश में विदेश मंत्री का ये भ्रमण काफी महत्वपूर्ण है। भारत चाहता हैं कि नेपाल की शांति बहाली और नए संविधान लेखन का कार्य जल्दी हो। जेन नाम चू आकाशवाणी समाचार, काठमांडु।
----
 अरब राष्ट्रों के राजनीतिक और आर्थिक संगठन खाड़ी सहयोग परिषद-जीसीसी और यूरोपीय संघ ने लीबिया में तत्काल संघर्षविराम की मांग करते हुए मुअम्मार गद्दाफी को अपदस्थ करने की मुहिम में जुटे विद्रोहियों को समर्थन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। दोनों संगठनों ने अंतरिम राष्ट्रीय परिषद को लीबियाई जनता की आकांक्षाओं का वैध प्रतिनिधि मानते हुए उसके प्रति समर्थन व्यक्त किया है।
 अबु धाबी में खाड़ी सहयोग परिषद और यूरोपीय संघ की संयुक्त परिषद की २१ वीं बैठक में जारी साझा बयान में लीबिया की एकता और क्षेत्रीय अखंडता के महत्व पर भी जोर दिया है।
 उधर, लीबियाई विद्रोहियो ने कर्नल गद्दाफी के सैनिकों से  घिरे मिसराता में नरसंहार की आशंका को देखते हुए उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन-नेटो से वहां थल सैनिक भेजने को कहा है।
  मिसराता में जारी घमासान लड़ाई के बीच शहर की गवर्निंग काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य नूरी अब्दुल्लाह अब्दुलाहती ने तत्काल मदद की गुहार लगाई है।
---
 संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चेतावनी दी है कि दुनिया को चेर्नोबिल और जापान के फुकुशिमा दाईइचि परमाणु बिजली घरों जितनी गंभीर और परमाणु दुर्घटनाओं को लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि इस दुखद सच्चाई को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में तेजी से सुधार की ज+रूरत है। उक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु रिएक्टर में २५ वर्ष पहले हुए धमाके की याद में आयोजित किएफ सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव और अन्य वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती मांग के कारण विश्व में परमाणु बिजली घर जरूरी हैं।
-----
 श्री सत्य साईं बाबा की हालत अब भी नाजुक है। सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज+ के निदेशक डॉक्टर ए एन सफाया के अनुसार उनके लिवर की हालत और रक्तचाप में गिरावट के कारण चिंता हो रही है।
 साईं बाबा की खराब सेहत को देखते हुए पुट्टापार्थी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
---
 आई पी एल ट्वेंटी-ट्वन्टी क्रिकेट प्रतियोगिता में कल कोच्चि टस्कर्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह रन से हरा दिया। कल के एक अन्य मैच में मुंबई इंडियन्स ने पुणे वारियर्स को सात विकेट से पराजित किया।
 आज मोहाली में राजस्थान रायल्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।
---
आज के समाचार पत्रों की सुर्खियों
-----
 अंतरिक्ष में लिखी गई सफलता की नई गाथा-पंजाब केसरी की सुर्खी है। वीर अर्जुन लिखता है- इसरो का एक और शानदार कारनामा। पीएसएलवी से तीन उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण को जनसत्ता, दैनिक जागरण और देशबंधु ने अहमियत दी है।
 नवभारत टाइम्स ने पांच कॉरपोरेट हस्तियों पर गाज गिरने का समाचार दिया है। हिन्दुस्तान, अमर उजाला और नई दुनिया ने भी इसे पहली खबर बनाया है। दैनिक भास्कर लिखता है-नहीं मिली बेल, सब गए जेल।
 लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति के सह-अध्यक्ष शांति भूषण के खिलाफ नया मामला खड़े होने पर देशबंधु लिखता है -भूषण को नहीं मिल रही शांति। हिन्दुस्तान ने लिखा है- आरोपों के साये में शांति भूषण। हालांकि नवभारत टाइम्स ने उनके तमाम आरोपों को खारिज करने की खबर दी है। नई दुनिया ने सोनिया के इस बयान को सुर्खी बनाया है कि वे दुष्प्रचार की राजनीति का समर्थन नहीं करतीं। जनसत्ता के अनुसार सोनिया ने अन्ना को दिलाया भरोसा कि वे ईमानदारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
 राष्ट्रीय सहारा का कहना है कि सोनिया के जवाब से खुश हुए अन्ना के साथी।
 दैनिक भास्कर ने उच्चतम न्यायालय का ये सवाल दोहराया है कि जब अनाज के गोदाम लबालब भरे हैं तो भूख से मौतें क्यों हो रही हैं। राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है कि रबी की रिकॉर्ड तोड़ उपज के बाद भी गरीबों को अनाज मयस्सर न होना सार्वजनिक वितरण प्रणाली की नाकामी की ओर इशारा करता है।
कुछ अलग'' शीर्षक से हिन्दुस्तान ने दो ऐसे बच्चों की कहानी सुनाई है जो चाय की दुकान पर गिलास साफ करने का काम करते थे और अब अमरीका में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
 जनसत्ता के बॉटम स्पे्रड पर कथेतर श्रेणी में पुलित्जर पुरस्कार विजेता कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मुखर्जी की मां की पहली प्रतिक्रिया है यह पोइला बैशाख पर जीवन का सबसे बड़ा उपहार है।
THE HEADLINES:
  • Poverty shows declining trend since 2004-05; Planning Commission says that India aims to achieve 9.5  per cent growth in 12th plan.
  • Political parties make last ditch efforts to woo the voters in West Bengal as campaigning for the second phase of Assembly Elections comes to an end today.
  • Special CBI court sends  five corporate executives  to jail in connection with 2G spectrum case.
  • Gulf Cooperation council  and European Union demand immediate ceasefire in Libya ;pledge support for the rebels as situation in Misurata worsens.
<><><>
Deputy Chairman of the Planning Commission Montek Singh Ahluwalia said poverty has shown a declining trend from 2004-05 as per the preliminary data available with the Commission. Speaking in New Delhi yesterday, he said the  Commission has considered the Tendulkar Committee recommendations which had suggested that poverty should be estimated on the basis of consumption based on cost of living index instead of caloric intake. Mr. Ahluwalia said that in every area, there has been progress.
If you take a look at what has been happening over time, whether it is in literacy, whether it is in this or that, health indicator, Education indicator, gender gaps, in every one of these, there is progress.  But I would say that the progress is less than we would have wanted in many areas.
Mr. Ahluwalia said India is targetting  9.5 per cent GDP growth for the 12th five year plan period.  He  said looking at the conditions of international markets, India will achieve this growth without much difficulty. He said that the focus of the 12th plan will be more inclusive and sustainable growth. Ahluwalia also said that the government is keen to increase the agricultural productivity to meet the demand. He said that Prime Minister Manmohan Singh wanted the Commission to aim at a higher growth target for 10 per cent during the 12th Plan, as against 8.2 per cent estimated in the current plan.
In the 10th Plan, it was around 2 percent, in the 11th Plan, it looks as if it will be 3 percent.  It won't be 4 percent that is we are targeting and for example my view would be that in the 12th Plan we must make sure that we can get to four percent.
<><><>
The Conference of Cooperative Ministers of States and Union Territories unanimously resolved to take immediate steps for revitalising the cooperative sector. The Conference was organised against the backdrop of the United Nations Declaration to observe 2012 as the International Year of Cooperatives. Earlier inaugurating the conference the Agriculture Minister Sharad Pawar said that Government is hopeful of maintaining a growth rate of around four percent in the agriculture sector this year. He said that the sector grew by 5.6 percent in 2010-11 against the target of four percent.
Definitely our efforts will be to maintain four percent target, if possible beyond that.  If the monsoon progress, I am sure all precautionary measures have been done by Government of India and all the State Governments.
<><><>
The Union Cabinet has  approved the proposal to set up an empowered committee for identifying technology and investors for setting up two semi-conductor Wafer fabrication manufacturing facilities in the country. The proposal provides for setting up of semi-conductor wafer fabrication facilities apart from encouraging manufacture of specific high priority product line in India. Initially, two wafer fabrication labs are proposed to be set up at an estimated cost of 25 thousand crore rupees. According to an official press release, the proposal will have significant impact on facilitating credit and creation of electronic manufacturing clusters.  In yet another decision, the Cabinet approved the signing of Nagoya Protocol on Access and Benefit Sharing. It will contribute to the objectives of conventions on biological diversity and its conservation and sustainable use.
<><><>
The government approved roll out of the e-district mission mode project to be implemented in 640 districts across the country. These include 41  districts, which have  already been covered under the e-district mission mode project. A decision to this effect was taken in the Cabinet Committee on infrastructure. 
<><><>
Campaigning for the second phase of West Bengal Assembly Elections comes to an end this evening.  Political parties are making last ditch efforts to woo the voters. Campaigning has reached a feverish pitch. Fifty seats spread over Nadia, Murshidabad and Birbhum districts will go to the polls on Saturday. Altogether 293 candidates are in the fray for this phase.
Meanwhile, Deputy Election Commissioner Vinod Zutshi yesterday  held meetings with senior officials to take stock of the security preparedness for the second and third phase of Assembly elections. The meeting mainly discussed force deployment and law and order situation of the districts going to the polls.
<><><>
Five corporate executives, named as accused by the CBI in the 2G scam, were   arrested and taken to Tihar Jail after a Delhi court rejected their bail pleas. The special court presided by Additional Sessions Judge O P Saini dismissed the interim bail applications of the five in which they had sought protection from arrest for the next seven days on grounds that they had to make arrangements to manage their business responsibilities in their absence.
<><><>
Congress President Sonia Gandhi has said that the Lokpal bill is very much a part of the agenda of the National Advisory Council  and a Working Group has been formed to evolve broad principles for discussion and approval in the next meeting of the Council on April 28th. The Congress President has assured Anna Hazare that she does not support politics of smear campaign and  is strongly committed to the institution of Lokpal. In a letter responding to a complaint against her colleagues by Hazare she said  she believes there is an urgent necessity to combat graft and corruption and he should not doubt her commitment in the fight for probity in public life.
<><><>
The Gulf Cooperation council, GCC,  and the European Union, EU,  has demanded immediate ceasefire in Libya pledging support for the rebels, fighting to dislodge the regime of Muammar Gaddafi. They also underlined the importance of ensuring the unity and territorial integrity of Libya. The statement after a joint meeting between GCC foreign Minister and EU counterparts in Abu Dhabi last evening expressed support for the transitional national council as the legitimate interlocutor of the Libyan people. Meanwhile, fearing a massacre in the western Libyan city of Misurata, cut off from land by the forces of Gaddafi, rebel leaders asked NATO to dispatch ground troops to break the siege. A senior member of Misurata's governing council Nuri Abdullah Abdullahti sent an SOS as rebels and government forces fought street battles for control of the main thoroughfare of the city which has survived more than six weeks of attacks by Gaddafi's forces.   Al-Jazeera channel reported that hundreds of thousands of people were trapped in Libya's third largest town with food, fuel and medicines fast running out.
<><><>
India wants a peaceful, stable, and democratic Nepal which is in the interest of both the countries. Briefing the media on the delegation level talks held between the visiting External Affairs Minister S.M Krishna and Nepal’s Deputy Prime Minister Bharat Mohan Adhikari, in Kathmandu the External Affairs spokesman Mr. Vishnu Prakash said the discussions were held in an environment of  warmth and mutual respect. The Nepali side appreciated India’s role which has been steadfast in it’s support to Nepal in economic development, capacity development, education and in  implementing projects in various fields. The External Affairs Minister underlined that there is a need to create an atmosphere  to strengthen these ties and said that there should be a level playing field, and fair treatment for Indian Companies in Nepal. We have more from AIR correspondent:
The visit of the External Affairs minister, the second in thirteen months, underlines the highest priority that India accords to it’s relation with Nepal. At the present juncture which Nepal is facing, given the deadline of the peace process and drafting of the new constitution. India hopes that Nepal will be able to bring it to speedy fruition. Besides the Bilateral Investment Protection Agreement, Double Taxation agreement, Mutual assistance treaty which are in the pipeline should be concluded soon. India has also urged the signing of the boundary strips map at the earliest so that the pillars can be erected which would help speed up Nepal’s economic development. Jane Namchu, AIR News, Kathmandu.
<><><>
UN Secretary-General Ban Ki-Moon has warned that the world must prepare for more nuclear accidents on the scale of Chernobyl and Japan's Fukushima Dai-ichi plant. He said that this grim reality will demand sharp improvements in international cooperation.  UN Secretary-General Ban Ki-Moon and others portrayed the growth of nuclear power plants as inevitable in an energy-hungry world as they spoke at a Kiev conference commemorating the explosion of a reactor at Ukraine's Chernobyl nuclear reactor 25 years ago.
<><><>
Commerce and Industry Minister Anand Sharma has  expressed optimism over the growing trade and investment relations between India and United States. Leading Senators of different provinces of the United States, met him yesterday. They discussed steps to enhance bilateral trade, with special focus on small and medium enterprises. India and the US have  launched an initiative of integrating  small and medium enterprises of both the countries. This would create new opportunities and  help large firms of both the nations in strengthening their commercial relationships. Both the countries have also established India-US Trade Policy Forum  to discuss trade and investment issues.
<><><>
In an Indian Premier League match, Mumbai Indians  beat  Pune Warriors India by seven wickets  at the Wankhede Stadium in Mumbai.  Batting first  Pune  set a modest 118 runs  which Mumbai  achieved losing only three wickets. For Mumbai, Ambati Rayudu scored 37 runs and Sachin made 35. 
In the other IPL encounter, Kochi Tuskers Kerala beat Kolkata Knight Riders by six runs at Eden Garden, Kolkata.
<><><>
Reports say that Syrians in the central city of Homs took to the streets in large numbers yesterday despite an announcement by Syria government that it has passed a bill to end the state of emergency in the country, which was declared in 1963. Protest leaders said that lifting the state of emergency would not be enough, and have demanded an end to the Baath party's stranglehold on Syrian politics. Repeal of the emergency law has been a central demand of reformists since protests began on March 15.
<><><>
NEWSPAPERS HEADLINES
A special court in New Delhi, remanding to judicial custody five of Indian incs high fliers, is the lead story in most papers. "2G Shocker! exclaims the Mail Today, "Jail for five Telco bosses sends their company stocks tumbling", "Jail for SWAN, ADAG, UNITECH Executives - court rejects bail for five executives; cites incriminating evidence; fears tampering of evidence" writes the Indian Express.
The Times of India writes,  Sonia Gandhi has told Anna Hazare that  she does not support or encourage the politics of smear campaigns, denying the suggestion by the Gandhian and his  group that hostile charges against their camp by Congress persons had the party Chief's blessings. "Mess spreading, Sonia washes her NAC hands of Lok Pal Bill", writes the Indian Express, in a related story.
"PSLV successfully places three satellites into orbit - Prime Minister congratulates ISRO team, scientists, jubilant" says the Tribune. The Hindu adds that it was sweet 17 for PSLV - its 17th consecutive successful mission out of 18 launches from Sriharikota.
The Asian Age writes of the Supreme court warning the Government of the serious consequences of its alleged 'faulty' food distribution policy, leading to the creation of "two India’s of haves and have nots", "Can't have two India’s says SC on poverty" reports the Times of India. The paper also writes of the Supreme Court ordering the computerization of the entire PDS of the country.
The Tribune, referring to exports of foodgrains reports "Sharad Pawar bats for wheat ,rice exports - Minister says the country has huge grain stocks & global prices are favorable".
Highlighting the dangers of modern working patterns, the Times of India talks of bad news for those who sit in front of a computer all day at work. The paper writes , a new study says that spending 10 years or more on a desk job almost doubles the risk of bowel cancer, even if you keep fit or work out.
And finally, there is cheer for Indians wanting to reach for the moon. The Pioneer writes that India could be a part of the 2016 NASA Lunar Mission with ISRO mulling collaboration, for studying the further side of the moon.