Loading

10 January 2014

क्यों किसी चीज से डरते हैं आप, जानकर चौंक जाएंगे


आपने देखा या सुना होगा कि कुछ लोग पानी से डरते हैं। कुछ लोगों को ऊंचाई से डर लगता है तो कुछ किसी अनजाने भय से घबराए रहते हैं। यह डर यूं ही हमें नहीं डराते हैं। इस डर का कारण पिछले जन्म की यादों में छुपा होता है जो हमारे अवचेतन मन में कहीं दबा हुआ होता है।

एक टेलीविजन चैनल पर कुछ समय पहले एक धारावाहिक दिखाया जा रहा था जिसका नाम था 'राज पिछले जन्म का'। इस धारावाहिक में कई ऐसी घटनाओं को दिखाया गया जिसमें मेडिटेशन के द्वारा पूर्व जन्म की घटनाओं की जांच पड़ताल करके व्यक्ति का उपचार किया गया।

मेडिकल साइंस भले ही इस बात को स्वीकार करने में हिचकता हो कि पुनर्जन्म होता है लेकिन इस बात को वह भी स्वीकार करते हैं कि मेडिटेशन के द्वारा मन में बसे अवचेतन यादों को उभार कर डर और दूसरे कई रोगों का उपचार संभव है।

पढ़ें, इन लोगों ने मरने से पहले ही बता दिया था कब मरने वाले हैं


रिग्रेशन थैरेपिस्ट उन कारणों का पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति किसी चीज के प्रति अधिक संवदेनशील और भय क्यों प्रकट करता है। ‘हीलिंग पास्ट लाइफ थ्रू ड्रीम्स’ के लेखक जे डी ने लिखा है कि बचपन से ही उन्हें हाथ पांव सिकोड़ कर बैठने से डर लगता था।

इस डर की वजह वह समझ नहीं पा रहे थे। लेकिन एक रात उन्होंने ऐसा सपना देखा जिसमें उन्हें अपने डर का कारण पता चल गया। एक लड़के को कुछ लोगों ने हाथ पैर बांधकर कंबल में लपेट दिया था और उसकी पिटाई कर रहे थे। लोगों ने उसे एक अंधेरे कुएं में ढकेल कर मरने के लिए छोड़ दिया। जे डी देखा वह लड़का कोई और नहीं वह खुद थे।

उन्हें लगा कि यह उनके पूर्वजन्म की घटना थी। इसी घटना के कारण वह था कि वह पांव सिकोड़ कर बैठने से डरते थे। जब पूर्व जन्म का रहस्य पता चल गया तो उनका डर दूर हो गया। इन्होंने माना कि अवचेतन मन में बसी पूर्व जन्म की यादें ही इस जन्म में डर की वजह होती हैं।

लंका में हनुमान जी ने महिलाओं को ऐसे देखा, आप शर्मा जाएंगे


सीता की तलाश करते हुए हनुमान जी लंका पहुंच गए। इस कथा का वर्णन तुलसी दास जी ने रामचरित मानस में किया है। तुलसीदास जी से पहले महर्षि बाल्मिकी ने भी इस घटना का उल्लेख अपने रामायण में किया है।

तुलसी और बाल्मिकी के अलावा भी जितने रामायण हैं उनमें इस घटना का उल्लेख किया गया है लेकिन एक घटना ऐसी है जिसका उल्लेख सिर्फ महर्षि बाल्मिकी ने अपने रामायण में किया है।

पढ़ें, क्या आप जानते हैं हनुमान ही का विवाह हुअा था कैसे


बाल्मिकी रामयण में लिखा, जब हनुमान जी लंका में पहुंचे तो गुप्त रुप से सीता की तलाश करने लगे। उस दौरान वह रात में छुपकर पूरी लंका नगरी में घूमे।

लंका में भ्रमण करते हुए हनुमान जी ने देखा कि वहां की कुछ महिलाएं आपस में यौन क्रियाएं करती थीं। महिलाओं की यौन क्रीड़ा में लंका का राजा रावण भी भाग लेता था।

मोदी के प्रशंसकों की लिस्ट में जुड़ा इनका भी नाम


नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। किरण बेदी ने ट्विटर पर मोदी की महिमा का बखान किया तो राजनीति में हलचल मच गई।

किरण ने लिखा कि मोदी स्थिर, जवाबदेह और अच्छी सरकार दे सकते हैं। बेदी ने ट्विटर पर मोदी को वोट देने की घोषणा कर दी।

मोदी की तारीफ तक बात रुक जाती तो गनीमत थी, किरण ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि देश को स्थिरता और अनुभव की जरूरत है।

इस पर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि हमें किरन बेदी और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह को बीजेपी में शामिल होने का न्योता देना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि वीके सिंह और किरण बेदी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

नौकरी

5 हजार से ज्यादा नौकरी, जल्द करें आवेदन

नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। रेलवे में 5,679 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

खुशखबरीः इस सेक्टर में मिलेगी सबसे ज्यादा नौकरियां

साल 2014 में अगर आप नौकरियों का इंतजार कर रहें हैं तो ध्यान रखे इस सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां आने वाली हैं।

पुलिस में 622 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

पुलिस में 622 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वेतनमान 9300-34800 व ग्रेड पे 3600 रुपए है।

बंपर भर्ती, 21 हजार पदों पर नियुक्ति

यूपी में शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 21 हजार भाषा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

इंतजार खत्म, टीईटी के लिए पंजीकरण की तिथियां घोषित

टीईटी 2013 का इंतजार खत्म हो गया है। 22 और 23 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी।

क्लर्क के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

एलडीसी और आशुलिपिक के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वेतनमान 5200-20200 व ग्रेड पे 2400 रुपए है।

डीयू में गैर शिक्षक पदों पर भर्ती, करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय में गैर शिक्षण पदों को भरने के लिए विभिन्न पदों पर कुल 312 रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

40 जूनियर कोच होंगे भर्ती, दोबारा निकलेगा विज्ञापन

खो-खो और कबड्डी के जूनियर कोच के 40 पदों को भरने के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन वापस ले दो महीने के अंदर नया विज्ञापन जारी किया जाएगा।

700 से ज्‍यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

भारतीय इस्पात प्राध‌िकरण लि. (सेल) में 710 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

बनिए रेलवे में टीटीई, 2500 पदों पर भर्ती

नव वर्ष 2014 में भारतीय रेलवे ने भी बेरोजगारों के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है।

अफसरों के 263 पदों के लिए करें आवेदन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वि‌भिन्न पदों को भरने के लिए कुल 263 रिक्तियां जारी की हैं।

सेना में विशेष भर्ती, करें आवेदन

भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत विशेष भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

यूपी में बनिए प्रिंसिपल, 599 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रिंसिपल की नौकरी के लिए आवेदन तिथि घोषित कर दी है।

PGT-TGT के 7000 पदों के लिए मौका

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, इलाहाबाद ने पीजीटी-टीजीटी के 7,140 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं।

नौकरी: SSC में 20 से 25 हजार रिक्तियां

ग्रेजुएट के पास नौकरी का मौका होगा। कर्मचारी चयन आयोग का नए साल के लिए प्लान तैयार है।

सेल में भर्ती, जल्‍द करें आवेदन

भारतीय इस्पात प्राध‌िकरण लि के बोकारो प्लांट में विभ‌िन्‍न श्रेणियों के अंतर्गत 132 टेक्न‌िश‌ियन ऑपरेटर प्रश‌िक्षुओं(ट्रेनी) की भर्ती के लिए विज्ञप्त‌ि जारी की गई है।

बैंक में नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

ग्रामीण बैंक में विभिन्न श्रेणियों के तहत अध‌िकारी स्तर के पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

1206 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

रेलवे में 1206 पदों पर खुली भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन भेजने की अंतिम ‌तारीख 24 जनवरी है।

खुशखबरीः साल 2014 मिलेगी 8.5 लाख लोगों को नौकरी

नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी। नए साल में इस साल की तुलना में अधिक नौकरियों का आकलन है।

10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती

रेलवे में 5,775 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वेतनमान 5200-20200 व ग्रेड पे 1800 रुपए है।

खुला नौकरी का पिटारा, जल्द करें आवेदन

ग्रामीण बैंक में 871 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए वेतनमान 7200-19300 रुपए है।

2014 में होगी 4 लाख पदों पर नियुक्ति

राजस्थान के ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि खाली पड़े 4 लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया नए साल में पूरी कर ली जाएगी।

रेलवे में 4517 पदों पर भर्ती

रेलवे में 4517 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वेतनमान 5200-20200 व ग्रेड पे 1800 रुपए है।

3300 पदों पर होगी भर्ती, 19 तक करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी है। शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 22 जनवरी है।

बंपर भर्ती, 917 पदों के ‌लिए करें आवेदन

रेलवे में 917 पदों के ‌लिए आवेदन मांगे गए हैं। वेतनमान 5200-20200 और ग्रेड पे 1800 रुपए है।

6 हजार से ज्यादा नौकरी, करें आवेदन

ह‌रियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में कुल 6204 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

खुशखबरीः 4,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती

शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही 4,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

यूपी ग्रामीण बैंक में भर्ती, करें आवेदन

यूपी ग्रामीण बैंक में 250 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वेतनमान 14500-25700 रुपए है।

बैंक में नौकरी का मौका, करें आवेदन

ग्रामीण बैंक में 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

यह कंपनी देगी 16 हजार नौकरियां

नया साल अभी कुछ दूर है, लेकिन खुशखबरी आ गई है। यह खबर न्यू ईयर के बड़े तोहफे से कम नहीं है।

बनिए अपर निजी सचिव, 176 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को एक और बड़ी भर्ती का मौका मिला है।

बैंक में 542 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ग्रामीण बैंक में 542 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए वेतनमान 14500-25700 रुपए है।

पशुपालन विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका

पशुपालन विभाग में बंपर भर्ती निकली है। 1,198 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

ग्रामीण बैंक में बंपर भर्ती, करें आवेदन

ग्रामीण बैंक में 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागर‌िकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

रेलवे में 388 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

उत्तर मध्य रेलवे में कुल 388 पदों पर अप्रैन्टिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

खुशखबरी! रेलवे में 2.5 लाख से भी अधिक पद रिक्त

रेलवे के सभी जोनों के विभिन्न विभागों में ढाई लाख से अधिक पद रिक्त हैं।

सीआरपीएफ में भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में 700 से ज्‍यादा पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

हरियाणा में 20,000 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ

हरियाणा में 20000 टीचर भर्ती करने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज इस संबंध में दायर जनहित याचिका रद्द कर दी है।

अकाशवाणी में 10 हजार पद रिक्त

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक प्रसारक आकाशवाणी में विभिन्न श्रेणियों में दस हजार से अधिक पद रिक्त हैं।

न्यायालय में नौकरी का मौका, करें आवेदन

सिविल जज (जूनियर डिविजन)' के रिक्‍त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

यूपीः 192 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों पर कुल 192 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

120 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) द्वारा विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

300 से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश अधिनस्‍थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न 306 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

5,775 पदों पर भर्ती, 10वीं पास को मौका

इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20200 रुपये ग्रेड पे 1800 रुपये निर्धार‌ित है।

भारतीय मानक ब्यूरो में नौकरी का मौका

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती, करें आवेदन

भारत सरकार टकसाल द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

ग्रामीण बैंक में नौकरी पाने का नया मौका

ग्रामीण बैंक में 200 से ज्‍यादा पदों की भर्ती के ‌लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

बंपर भर्ती: 1200 पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। छोटे-बड़े पदों पर करीब 1200 पदों पर भर्ती का मौका है।

ग्रामीण बैंक में 300 से ज्यादा नौकरी

बैंकों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि 12 दिसंबर है।

पाइए बैंक में नौकरी, करें ऑनलाइन ‌आवेदन

सरकारी बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले बेरोजगार शिक्षित युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
उच्च शिक्षा के साथ मजाक कब तक
राष्ट्रपति ने बीते वर्ष अपने विभिन्न दीक्षांत भाषणों में इस बात पर विशेष चिंता व्यक्त की थी, कि इतने बड़े राष्ट्र में किसी एक विश्वविद्यालय की भी गणना विश्व के प्रमुख 200 विश्वविद्यालयों में नहीं की जाती। प्रधानमंत्री भी इसी बात को दोहरा रहे हैं। आजादी के बाद हम किसी एक भी ऐसे भारतीय को जन्म नहीं दे सके, जिसने भारत की ही संस्थाओं में कार्य करते हुए नोबल पुरस्कार प्राप्त किया हो, जबकि 1913 में भारत के रवींद्रनाथ ठाकुर नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम गैर यूरोपीय व्यक्ति थे। वर्ष 1930 में वैज्ञानिक सी वी रमण को भारतीय संस्थानों में ही कार्य करते हुए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके अतिरिक्त जगदीश चंद्र बसु, मेघनाथ साहा, सत्येन बोस, जदुनाथ सरकार, सुनीति कुमार चटर्जी एवं डॉ राधाकृष्णन जैसे अनेक विद्वानों के नाम गिनाए जा सकते हैं, जिनकी विश्व में प्रतिष्ठा किसी नोबल पुरस्कार विजेता से कम नहीं थी।
आज स्थिति पूरी तरह बदल गई है। नोबल पुरस्कार और विश्व स्तर के विश्वविद्यालय बनना तो बहुत दूर की बात है, जमीनी स्थिति यह है कि शोध के नाम पर इस समय जो कुछ यहां चल रहा है, वह राष्ट्र को शर्मसार कर देता है। जब उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की चर्चा की जाती है, तो हमारा ध्यान केवल आईआईटी, आईआईएम, कुछ शोध संस्थानों और कुछ गिने-चुने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के आगे नहीं बढ़ता। देश में इस समय 400 से अधिक विश्वविद्यालय और 20,000 के आसपास महाविद्यालय हैं। सभी विश्वविद्यालय तथा अधिकांश पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालयों में विद्यार्थी शोध के लिए कार्य करते हैं, जबकि 90 प्रतिशत उच्च शिक्षा केंद्रों में शोध के लिए बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। क्या इसकी सुध लेने वाला कोई है? बाजार की संस्कृति ने शिक्षक का ऐसा समुदाय पैदा कर दिया है, जो शोध में प्रवेश करवाने, शोध लिखने आदि की पूरी जिम्मेदारी स्वयं लेकर पैसे बटोर रहा है। ऐसे शिक्षकों की संख्या अधिक नहीं होगी, पर इनके कार्यों से संपूर्ण शिक्षक समाज कलंकित हो रहा है।
स्थिति बिगड़ने का ही यह परिणाम है कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के अधीन अधिकांश विश्वविद्यालयों ने यह आवश्यक समझा कि जो कुछ इस समय हो रहा है, उसे रोकने का एक ही उपाय है, कि फिलहाल शोध डिग्रियों में प्रवेश बंद कर गुणवत्ता लाने के लिए नए नियम बनाए जाएं। लगभग चार-पांच वर्षों से इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश रुका हुआ है। उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों में सेवानिवृत्त अध्यापकों के रिक्त स्थानों को नहीं भरा जा रहा है। उच्च शिक्षा के प्रति राज्य सरकारों की इतनी बेरुखी क्यों? कहने को छठे वेतन आयोग ने शिक्षकों का वेतन और सुविधाएं बढ़ाई हैं। प्रोफेसरों को एक लाख रुपये से भी अधिक मिल रहा है। पर आपको यह जानकर आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए, कि उच्च शिक्षा में आज शिक्षण कार्य इनके बल पर नहीं चल रहा है। उच्च शिक्षा आज उन शिक्षकों के बल पर चल रही है, जिनका मासिक वेतन मात्र पांच से बारह हजार के भीतर है। स्ववित्तपोषित निजी संस्थाओं की स्थिति तो और भी अधिक बदतर है। कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं, जो पिछले 20 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। आयु भी 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी है। डॉक्टरेट की डिग्री है और नेट भी उत्तीर्ण हैं, पर वेतन मात्र वही आठ से दस हजार के बीच। आखिर क्या थी उनकी मजबूरी। एक दैनिक मजदूर के बराबर आय। ऊपर से प्रबंधकों की जी हुजूरी की मानसिक यातना। जैसा परिदृश्य आज है, क्या उसे देखकर 21वीं शताब्दी का एक मेधावी नवयुवक उच्च शिक्षा को अपना व्यवसाय चुनने के लिए उत्साहित हो सकता है?
विश्वविद्यालयों से आशा की जाती है कि वे समाज को नई रोशनी देकर परिवर्तन को जन्म देंगे, पर हो रहा है ठीक उल्टा। देने के बजाय, जो कुछ गंदा समाज और राजनीति में व्याप्त है, हमारे परिसर उसे ग्रहण कर रहे हैं। भारत यदि ताकतवर देशों के समक्ष एक चुनौती बनकर खड़ा होना चाहता है, तो उसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनना ही होगा, अन्यथा हम भारत को महान बनाने की आशा छोड़ दें।
उच्च शिक्षा आज उन शिक्षकों के बल पर चल रही है, जिनका वेतन मात्र पांच से बारह हजार रुपये है।
शिक्षा व्यवस्था
उदय प्रकाश अरोड़ा
edit@amarujala.com