Loading

12 March 2017

इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

ओढ़ां

चौ. देवीलाल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता में अंतिम दिन अनेक रोमांचक मुकाबले देख दर्शक तालियां पीटते देखे गये। खेल अधिकारी सुशील बाना की देखरेख एवं निदेशक प्राचार्य डॉ. वजीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी छात्र छात्राओं ने बैडमिंडन, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, बॉस्केट बॉल, वॉलीबाल, खो खो, फुटबाल, रिले रेस व किक्रेट सहित अन्य खेलों में उत्कष्र्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. वजीर सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुये अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के लिये शिक्षा, संस्कृति व खेल गतिविधियों पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों में प्रतिभा को निखारने हेतु प्रेरित करते हुये उन्हें हर प्रकार के आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
खेल प्रतियोगिता में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मोनिका विजेता, काजल प्रथम रनर अप व राजू रानी द्वितीय रनर अप रही। इसी प्रकार लड़कों की 100 मीटर दौड़ में साहिल विजेता, राहुल व रमन रनर अप, लड़कों की ऊंची कूद में सुरेश विजेता, प्रदीप व अभिषेक रनर अप, लड़कियों की ऊंची कूद में राजू रानी विजेता, मोनिका व काजल रनर अप, लड़कों की 400 मीटर दौड़ में आकाश विजेता, विनय व घनश्याम रनर अप, लड़कियों की  400 मीटर दौड़ में राजू रानी विजेता, मोनिका व ऊषा रनर अप, टग ऑफ वार में रिंकी, राजू रानी, शिवानी, आयुषी, मोनिका, चेतना व रितू विजेता रही।
इस मौके पर डॉ. श्याम सुंदर बांसल, डॉ. संजय दहिया, गौरव सिसोदिया, सुनील मेहता, सुरेंद्र मेहता, देवेंद्र पाल, पवन कंबोज, पुनीत चावला, विकास गुप्ता, वेदप्रकाश, टीआर मुदगिल, सचिन दहिया, सुशील बाना, मीना कुमारी, सुमन बिश्नोई, रजनी कंबोज, श्रुति आर्य, सीमा योद्धा और तारा चंद सहित सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद थे।

ओढ़ां के माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

कस्तूरबा हाउस की आरजू ने लगाई सबसे लंबी कूद, ओवरऑल विजेता बना कस्तूरबा हाउस 

ओढ़ां
माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में डीएड व बीएड के शैक्षणिक सत्र 2016-17 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हो गई।
इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ मुख्यतिथि के रूप में एचडीएफ.सी बैंक के शाखा प्रबंधक दर्शन गोयल ने ध्वजारोहण करते हुये परेड की सलामी लेकर किया। डीएड शिक्षण महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र ने मुख्यतिथि व संस्था सचिव मंदर सिंह सरां, माता हरकी देवी कन्या महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शमीम शर्मा व माता हरकी देवी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्राचार्य डॉ. गुरदीप सिंह का स्वागत किया।
सर्वप्रथम छात्रा रमनदीप ने खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 व 200 मीटर दौड़, सैक रेस, मटका दौढ़, थ्री लेग रेस, लम्बी कूद व रस्साकशी के फाइनल मुकाबले करवाये गए। जिनमें से 100 मीटर दौड़ में कस्तूरबा हाउस की आरजू प्रथम, लक्ष्मी हाउस की रसप्रीत द्वितीय व प्रगति हाउस की अंकिता तृतीय तथा 200 मीटर दौड़ में कस्तूरबा हाउस की आरजू प्रथम, प्रगति हाउस की अंकिता द्वितीय व प्रगति हाउस की निकिता तृतीय स्थान पर रही। सैक रेस में कस्तूरबा हाउस की दर्शना प्रथम, प्रगति हाउस की डिंपल द्वितीय व लक्ष्मी हाउस की भारती तृतीय स्थान पर रही।
मटका दौड में प्रगति हाउस की सोनिका प्रथम, कस्तूरबा हाउस की संध्या द्वितीय व प्रगति हाउस की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में कस्तूरबा हाउस की आरजू प्रथम, लक्ष्मी हाउस की अंकिता द्वितीय व में कस्तूरबा हाउस की वेदवंती तृतीय स्थान पर रही। थ्री लेग रेस में प्रगति हाउस की सोनिका डिम्पल प्रथम, कस्तूरबा हाउस की आरजू सुखबीर द्वितीय व गार्गी हाउस की जसप्रीत वीरपाल तृतीय स्थान पर रही। रस्साकशी में कस्तूरबा हाउस ने प्रगति हाउस को जोरदार पटखनी देकर फाइनल जीता। अंत में चारों हाउस में से कस्तूरबा हाउस की टीम को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।

मुख्यतिथि दर्शन गोयल ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुये कहा कि खेल को खेल की भावना ,अनुशासन व एकाग्रता से खेलना चाहिए तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी पूरी तैयारी के साथ इसी प्रकार जोरदार प्रदर्शन करें। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र ने खिलाडिय़ों को संदेश दिया कि खेल को मित्रतापूर्ण माहौल में, पूर्ण आत्मविश्वास के साथ सौहार्द से खेलें। अन्त में छात्राध्यापिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय प्राध्यापिका डॉ. बिमला साहू ने अतिथिजनों का आभार प्रकट कर धन्यावाद दिया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल अधिकारी मनोज कुमार खेत्रपाल ने सक्रिय योगदान दिया। प्रतियोगिता की बेस्ट एथलीट का खिताब आरजू को मिला। मंच का संचालन प्राध्यापिका मनप्रीत कौर ने किया। इस मौके पर डीएड व बीएड का समस्त प्राध्यापक एंव कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा।

समाचार:-

  • उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबर्दस्त बहुमत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विकास और सुशासन की विजय बताया।
  • दोनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की कल नई दिल्ली में बैठक।
  • पंजाब में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत।
  • गोवा और मणिपुर में त्रिशंकु विधानसभा के आसार। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।
  • निर्वाचन आयोग ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ के बसपा प्रमुख मायावती के आरोपों को खारिज किया।
  • छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 12 जवान शहीद। गृहमंत्री राजनाथ सिंह स्थिति की समीक्षा के लिए रायपुर पहुंचे।

-----------------------------
भारतीय जनता पार्टी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ते हुए उत्‍तरप्रदेश वि‍धानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। भाजपा ने उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को पंजाब में पूर्ण बहुमत मिल गया है। गोवा और मणिपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। यहां त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में दूसरे स्‍थान पर रही लेकिन गोवा में वह खाता नहीं खोल पाई।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 331 सीटें जीती हैं। इसकी सहयोगी अपना दल ने नौ सीटें और भारतीय समाज पार्टी ने तीन सीटें जीती हैं।
समाजवादी पार्टी ने 47 सीटों पर विजय हासिल की है और एक पर आगे है। उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को 7 सीटें मिली हैं। बहुजन समाज पार्टी को 19 और राष्ट्रीय लोकदल को एक सीट मिली है और तीन निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
भाजपा के चुनाव जीतने वाले वरिष्ठ नेताओं में संगीत सोम,  पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकरपार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंहगरिमा सिंहरीता बहुगुणा जोशीस्वामी प्रसाद मौर्यभाजपा की प्रदेश महिला ईकाई की  अध्यक्ष स्वाति सिंह तथा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह शामिल हैं।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कई बार विधायक रहे डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ से तथा सलिल विश्नोई आर्या नगर सीट से चुनाव हार गए हैं।
हारने वाले अन्य उम्मीदवारों में विधानसभा अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी उम्मीदवार माता प्रसाद पांडेबहुजन समाज पार्टी के मुख्तार अंसारी और उनके पुत्र अब्बास अंसारी तथा भाई सिब्गतुल्ला अंसारीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुग्रह नारायण सिंह और राष्ट्रीय लोकदल नेता करतार सिंह भदाना शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शाम राजभवन में राज्यपाल रामनायिक से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। श्री नायिक ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उनसे कामकाज संभालने को कहा है।
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीती हैं और एक पर आगे है। कांग्रेस ने 11 सीटें जीती हैं और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। उत्तराखंड में हारने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं जो दोनों सीटों से चुनाव हार गये हैं। श्री रावत ने भी आज दोपहर देहरादून में राजभवन में राज्यपाल केकेपॉल को इस्तीफा सौंपाजिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है और उनसे नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
पंजाब में कांग्रेस ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी ने बीस सीटेंशिरोमणि अकाली दल ने 15 और भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लंबी निर्वाचन क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी है। हालांकि अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से विजयी रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान को हराकर जलालाबाद बरकरार रखी है। नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर पूर्व से विजयी रहे हैं।
गोवा में कांग्रेस ने चालीस सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी 13 और एम जी पी तीन सीटों पर विजयी रही है। मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर कांग्रेस उम्मीदवार दयानंद सोप्टे से चुनाव हार गये हैं। उन्होंने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को इस्तीफा सौंप दिया है।
मणिपुर में कांग्रेस ने 28 सीटेंभारतीय जनता पार्टी ने 21 सीटें जीती हैं। मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह चुनाव जीत गये हैं।
गोवा और मणिपुर में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
-----------------------------
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर आज एक विशेष रेडियो ब्रिज कार्यक्रम प्रसारित करेगा। इसे हिंदी और अंग्रेजी में रात साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक सुना जा सकेगा। ये दोनों कार्यक्रम पांचों चुनावी राज्यों के सभी आकाशवाणी केंद्रों से रिले किए जाएंगे।   
-----------------------------
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में समर्थन के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया है। ट्वीट संदेशों में लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा कि लोगों का विश्वाससमर्थन और स्नेह अभिभूत करने वाला है।  उन्होंने कहा कि यह विकास और सुशासन की जीत है।
उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के लोगों को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
श्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की जीत बहुत खास है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वहां तत्परता और समर्पण के साथ काम करेगी। उन्होंने पंजाब में अकाली दल और भाजपा को दस साल सेवा का मौका देने और इस चुनाव में मिले समर्थन के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। श्री मोदी ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाहपार्टी पदाधिकारियों और  प्रदेश इकाइयों को पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनके अनुकरणीय कार्य पर बधाई दी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना कीजिन्होंने अथक परिश्रम कर लोगों का विश्वास जीता।
-----------------------------
भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को प्रेरित और उत्साहित करने वाला बताया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में जीत का श्रेय राज्यों के लोगोंपार्टी कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेशउत्राखंडमणिपुर और गोवा में सरकार बनाएगी।
जो नतीजे आएं हैं वो भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़े उत्साहवर्धक और आनंदित करने वाले नतीजे हैं जो एतिहासिक मेंडेट पांच राज्यों की जनता ने दिया है और देश के राजनीति को एक नई दिशा देने वाला होने वाला है। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को तीन-चौथाई अप्रत्याशित बहुमत मिला है। ये मैं मानता हूं कि आजादी का बाद का सबसे बडा विजय है।
 श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी हार स्वीकार करती है और इसके कारणों की समीक्षा करेगी। श्री शाह ने कहा कि परिणामों से साबित होता है कि लोगों ने जातिवाद,वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को खारिज कर दिया है और कार्य प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास व्यक्त किया है।
-----------------------------
सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि विकास एक नए धर्म और लोगों की वास्तविक सामाजिक पहचान के रूप में उभरा है। ट्वीट संदेशों में श्री नायडू ने कहा कि नोटबंदी पर विपक्ष के नकारात्मक प्रचार के बावजूद गरीबों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में ईमानदार सरकार का साथ दिया है।
इस बीचभारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की कल नई दिल्ली में बैठक होगी। बैठक में उन राज्यों में मुख्यमंत्रियों के नामों का फैसला किया जायेगा जहां पार्टी को सरकार गठन के लिए बहुमत मिला है। नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्रियों का चयन योग्यता और सक्षमता के आधार पर किया जायेगा।
-----------------------------
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है। पार्टी ने पंजाबमणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव में समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है। नई दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा चुनाव में किए गए वायदों को पूरा करेगी।
-----------------------------
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उत्‍तर प्रदेश  के परिणामों को चौकाने वाला बताया हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों ने भारतीय जनता पार्टी के अलावाकोई और वोट स्वीकार नहीं किया।
वोटिंग मशीनों में जरूर गडबडी की गई है जिसके बिना बीजेपी के पक्ष में ऐसा खास चुनाव परिणाम बिल्कुल भी संभव नहीं हो सकता था। उत्तर प्रदेश में वोटिंग मशीन के संबंध में ये चर्चा आम रही है।
-----------------------------
निर्वाचन आयोग ने सुश्री मायावती के आरोपों को खारिज कर दिया है। आयोग ने कहा कि ये आरोप विचार योग्य नहीं हैं। आयोग ने इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के समर्थन में अदालत के आदेशों का हवाला दिया और कहा कि जांच की सुश्री मायावती की मांग कानूनी रूप से तर्कसंगत नहीं है।
बहुजन समाज पार्टी को भेजे गए उत्तर में आयोग ने कहा कि वर्ष 2000 से प्रत्येक चुनाव में इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का सफलतापूर्वक उपयोग हो रहा है और इनकी विश्वसनीयता में आयोग को पूरा विश्वास है। आयोग ने कहा कि मशीनों से छेड़छाड़ के आरोप पहले भी लगाये गये लेकिन वे बेबुनियाद साबित हुए।
-----------------------------
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी हमले में शहीद हुए सी आर पी एफ के जवानों की संख्या 12 हो गई है। गंभीर रूप से घायल दो जवानों को हैलीकॉप्टर से लाकर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बीचगृहमंत्री राजनाथ सिंह स्थिति की समीक्षा के लिए रायपुर पहुंचे।
-----------------------------
उत्तराखंड-कुल सीट -70
घोषित परिणाम -69
भाजपा-56 सीटों पर विजयी एक पर आगे
कांग्रेस-11
निर्दलीय-02
-----------------------------

पंजाब -
कुल सीट -117
घोषित परिणाम -117
कांग्रेस-77
शिरोमणि अकाली दल-15
भाजपा-3
अन्-2
-----------------------------

गोवा-40
घोषित परिणाम -40
कांग्रेस-17
भाजपा-13
एम जी पी -3
निर्दलीय--3
अन् -4
-----------------------------

उत्तर प्रदेश -403
घोषित परिणाम -403
भाजपा- 312
समाजवादी पार्टी - 47
बसपा-19
अपना दल -9
कांग्रेस-7
एस बी एस पी-4
आर एल डी-1
निर्दलीय-3
अन्-1
-----------------------------

मणिपुर -
कुल सीट -60
घोषित परिणाम -60
कांग्रेस-28
भाजपा-21
एन पी एफ-4
एन पी पी -4
ए आई टी सी-1
एल जी पी-1
निर्दलीय-1
-----------------------------

10 March 2017

..जिन्हां दीयां गड्डियां ते लाल बत्तियां.. ओह वी पीरा पहुंचे है दीदार तेरे नूं ...

ओढ़ां पीरखाना में धूमधाम व उत्साह से आयोजित किया वार्षिक दीवान

ओढ़ां
ओढ़ां में जलघर के निकट स्थित पीरखाना में वार्षिक दीवान बड़ी धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। सर्दी की परवाह ना करते हुये हजारों श्रद्धालुओं ने रातभर बाबा जी के दरबार में जयकारे लगाकर अपनी हाजरियां लगाई।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पटाखों व आतिशबाजियों से पूरी रात जहां दीवाली सा दृश्य प्रस्तुत किया वहीं दीवान के समापन पर श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और फिर गुलाल उडऩे लगा तो सभी श्रद्धालु बाबा जी के हरे, लाल, नीले और गुलाबी सहित विभिन्न रंगों में रंगे नजर आये। इस अवसर पर बाबा जी का भोजन, चाय, दूध, कॉफी, फलों व मिठाईयों का अटूट लंगर रात्रि भर चलता रहा।
इस अवसर पर गद्दीनशीन बाबा सोहन लाल गर्ग की अध्यक्षता में जगा पंजाब से बाबा प्रेम कुमार ने धुनीके पंजाब से बाबा पप्पू राम, पटियाला से प्रदीप कुमार, लुधियाना से राजकुमार, पंचकूला से प्रवीण कुमार, बठिंडा से राकेश कुमार, ओढ़ां से बाबा सतीश गर्ग, पिरथी चंद गर्ग, कृष्ण लाल, लभुराम, रघुनाथ और मनोहर गर्ग सहित क्षेत्र भर के पीरखाना प्रमुखों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के साथ पीर बाबा लखदाता साहिब सखी सुल्तान (निगाहे वाले) व पीर बाबा हदर शेख मीरां साहिब जी मलेर कोटले वालों के वार्षिक दीवान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ओढ़ां से लभु एंड पार्टी, आदनिया पंजाब तरसेम एंड पार्टी, सफरी रमदासिया एंड पार्टी, मांगेआना से गुरदीप एंड पार्टी, कालांवाली से सलीम खान एंड पार्टी सहित अन्य भजन गायक मंडलियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भजन गायकों ने ..जिन्हां दीयां गड्डियां ते लाल बत्तियां ओह वी पीरा पहुंचे है दीदार तेरे नूं, लौने पैनगे पीरां दे दर गेड़े ते पुत्त भावें दो लै लीं, तूं मेरा बुलाया बोल बाबा बोलदा क्यों नी, उठ तड़के जाईये दर पीर करू मुरादां पूरियां, दर बचड़े उडीकदे तेरे सानू देजा दर्शन आणके, गद्दी बालेया बुर्जुर्गा दे नाल अज्ज मैनू नच लैण दे, डोर तेरे ते दातेया छड्डी संगता दी भरके ल्यावां गड्डी तथा खड़ा हथ जोड़ मेरी सुणलै पुकार सहित अनेक भजनों से श्रद्धालुओं को पूरी रात बांधे रखा। इसके अतिरिक्त महादेव आर्ट ग्रुप सिरसा की ओर से मास्टर रामू राजस्थानी मलंग व भोला राम आदि ने मस्त बणा देणगे बाबे तथा टिकटां दो लै लईं.. आदि अनेक भजनों पर नृत्य कर ऐसा समां बांधा कि बाबा सोहन लाल सहित बच्चों बुजुर्गों सभी ने नाचते हुये फूल बरसाये। इस दीवान में ओढ़ां सहित बठिंडा, डबवाली, संगत, मानसा, हनुमानगढ़, तपा मंडी, भुच्चों, सिरसा, संगरिया, पंचकूला, दिल्ली, लुधियाना, रतिया, कोटकपुरा, मोगा, जगरावां व मलोट आदि अनेक स्थानों से बाबा जी के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

समाचार

  • निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की कल की मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के दिशा-निर्देश जारी किए।
  • एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में को पूर्ण बहुमत जबकि उत्तर प्रदेशगोआ और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी होगी।
  • पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर।
  • उत्तर प्रदेश में आतंकरोधी दस्ते ने भोपाल-उज्जैन यात्री ट्रेन में विस्फोट के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया।
  • अमरीका ने कहाट्रंप प्रशासन भारत के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाना चाहता है।
  • औरऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सायना नेहवाल और पी वी सिंधू महिला सिंगल्‍स में अपने-अपने क्‍वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी।
----------
निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबगोआ और मणिपुर विधानसभा चुनावों की कल की मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों और स्ट्रांग रूम्स में सुरक्षा प्रबंधों के बारे में दिशा निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। एक रिपोर्ट-
चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तीन स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों के तहत मतगणना परिसर के पहले प्रवेश स्थल पर पर्याप्त संख्या में स्थानीय पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। मतगणना परिसर के आसपास के सौ मीटर के इलाके में किसी भी वाहन को आने की इजाजत नहीं होगी। प्रवेश द्वार के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की आवाजाही संचालित करने के लिए वरिष्ठ मजिस्ट्रेट को तैनात किया जाएगा। दीपेंद्र कुमारआकाशवाणी समाचारदिल्ली।
----------
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए समूचे राज्‍य में 15 केन्द्र बनाये गये हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम मशीन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। मतगणना के दौरान किसी भी विवाद से बचने के लिए  मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। ऑब्जरबर्स द्वारा भी मतगणना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और उन्होंने अपनी रिपोर्ट कमीशन को भेज दी है। संजीव सुंदरियालआकाशवाणी समाचारदेहरादून।
----------
उत्तर प्रदेश से हमारे संवाददाता ने बताया है कि कल की  मतगणना के लिए सभी प्रबंध कर लिये गये हैं।
मतगणना स्थल के भीतर किसी को भी मोबाइल फोन और कैमरा लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी। मतगणना पर निगाह रखने के लिए सामान्य प्रेक्षकों से साथ-साथ प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो प्रेक्षक भी तैनात किये जा रहे हैं। पूरे राज्य में मतों की गिनती के लिए 78 केंद्र बनाये गये हैं। केवल तीन जिलों अमेठीआजमगढ़ और कुशीनगर में मतगणना दो-दो स्थानों पर होगीजबकि अन्य 72 जिलों में मतगणना एक ही स्थान पर होगी। सुनील शुक्लआकाशवाणी समाचारलखनऊ।  
----------
पंजाबमणिपुर और गोआ में भी विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती के लिए सभी प्रबंध पूरे कर दिए गए हैं।
----------
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभागपरिणामों के मद्देनजर कल विशेष समाचार बुलेटिन प्रसारित करेगा।
दोपहर 12 बजे का अंग्रेजी बुलेटिन और 12 बजकर पांच मिनट का हिंदी समाचार बुलेटिन की अवधि पांच-पांच मिनट से बढ़ाकर दस-दस मिनट कर दी गई है।
दोपहर दो बजे के अंग्रेजी बुलेटिन और सवा दो बजे के हिंदी बुलेटिन की अवधि बढ़ाकर आधे-आधे घंटे कर दी गई है। 
शाम छह बजे का अंग्रेजी बुलेटिन और छह बजकर पांच मिनट का हिंदी समाचार बुलेटिन भी दस-दस मिनट का होगा।
----------
एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उत्‍तर प्रदेशउत्‍तराखंडगोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी होगीजबकि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को नुकसान हो सकता है। टाइम्‍स नाओ- वीएमआरने एग्जिट पोल के अनुसार उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जहां चार सौ तीन सीटों में से एक सौ 90 से दो सौ दस सीटे मिलेंगीसमाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को एक सौ दस से एक सौ तीस सीटे प्राप्‍त होंगीजबकि बहुजन समाज पार्टी को 57 से 74 सीटें मिलने की उम्‍मीद है।
चाणक्‍य और इंडिया टू-डे-एक्सिस के अनुसार उत्‍तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को 49 से 53 सीटें मिल सकती हैं और वह बहुमत की सरकार बना सकती है। उत्‍तराखंड विधानसभा में 70 सीटे हैं।
गोवा में चुनाव बाद सर्वेक्षण के अनुसार 40 में से अधिकतम 20 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाएंगीजबकि कांग्रेस को दस से 15 सीटों पर संतोष करना होगा। गोवा में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को मात्र सात सीटें ही मिल सकती हैं।
60 सदस्‍यीय मणिपुर विधानसभा के लिए सी-वोटर ने भारतीय जनता पार्टी को 25 से 31 सीटे मिलने की भविष्‍यवाणी की है। कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिलने की संभावना है।
----------
उत्‍तर प्रदेश के आतंकरोधी दस्‍ते-एटीएस ने भोपाल-उज्‍जैन रेलगाड़ी में हुए धमाके के सिलसिले में भारतीय वायुसेना के एक पूर्व सैनिक गौस मोहम्‍मद खान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस के अपर महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि खान इस धमाके का मुख्‍य आरोपी है।
ये एक मॉडयूल था जो यहां ऑपरेट कर रहा था कानपुर-लखनऊ क्षेत्र में। उसमें तीन अभियुक्त अरेस्ट हुए थे ट्रेन ब्लास्ट के बाद भोपाल में और बाकि के जो शेष अभियुक्त थे वो लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में मौजूद थे उनके इन्फॉर्मेशन पर सभी के सभी अभियुक्त पूरे मॉड्यूल के गिरफ्तार हो गए हैं। अब इस पूरे मॉड्यूल में कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं है और अब पूरा का पूरा मॉड्यूल ध्वस्त हो चुका है।
----------
तमिलनाडु में पुडुकोट्टई के नेदुवासल में हाइड्रोकार्बन परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कल रात अपनी हड़ताल वापस ले ली। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉसीविजयभास्कर और केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने इस मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों के साथ चर्चा की और भरोसा दिलाया कि परियोजना लागू नहीं की जाएगी।
----------
व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रम्प प्रशासन भारत के साथ गहरे रिश्ते बनाना चाहता है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के संबंध आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रम्प प्रशासन हमेशा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाने के पक्ष में रहा है। स्पाइसर ने कैंसस प्रांत में घृणा अपराध में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोटला की हत्या की कड़ी निंदा की।
----------
नेपाल के उत्तर पश्चिमी जाजरकोट जिले में कल एक खचाखच भरी बस के दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से कम से कम 24 लोग मारे गये और दर्जनों घायल हो गये। इस दुर्घटना में 16 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने से यह दुर्घटना हुई।
----------
देश में पिछले साल के अच्छे मानसून की बदौलत खरीफ के रिकार्ड उत्पादन के बाद अब रबी फसल का भी रिकार्ड उत्पादन होने की संभावना है। देश की आर्थिक नीतियों के बारे में अनुसंधान की शीर्ष संस्थानेशनल काउंसिल आफ अप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च के एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है।
2017 के रबी मौसम के लिए लघु अवधि के कृषि उत्पादन की संभावना के बारे में एनसीएईआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि कृषि और संबंधित क्षेत्रों में साल 2016-17 की दूसरी तिमाही में तीन दशमलव तीन प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई हैजबकि इससे पिछली तिमाही में यह एक दशमलव आठ प्रतिशत थी।
2016-17 में कृषि क्षेत्र में चार दशमलव एक प्रतिशत की कुल वृद्धि का अनुमान है।
----------
इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने उत्‍तर प्रदेश सरकार के उस निर्णय को खारिज कर दिया है जिसमें उसने चीनी मिल मालिकों की ओर से गन्‍ना किसानों को ब्‍याज स्‍वरूप दो हजार करोड़ रुपए की देनदारी माफ कर दी थी। न्‍यायालय ने कहा है कि सरकार के पास देनदारी माफ करने का अधिकार है लेकिन इस मामले में जिस ढंग से निर्णय लिया गया है वो ठीक नहीं है।
----------
ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में आज भारत की सायना नेहवाल और पी वी सिंधू महिला सिंगल्‍स में अपने-अपने क्‍वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। सिंधु और सायना अगर अपने-अपने मैच जीत लेती हैं तो सेमीफाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगी।
----------
फीफा की कल जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को दो स्थान का नुकसान हुआ। वह 132वें पायदान पर पहुंच गई है। भारत के 233 अंक हैं जो पिछले महीने की तुलना में 11 कम है।
----------
अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कल नई दिल्ली में संपन्‍न्‍ा हुआ। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले समारोहों का पूर्वावलोकन था।
----------
समाचार पत्रों की सुर्खियों से
धन्यवाद लवलीन। पांच राज्‍यों के हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल को सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है दैनिक भास्‍कर ने सर्वे में उत्‍तर प्रदेश समेत चार राज्‍य में भाजपा को बढ़त दिखाई है और उससे पंजाब छिनने को महत्‍व दिया है। दैनिक जागरण को लगता है कि इन राज्‍यों में केसरिया लहर लेकिन हिन्‍दुस्‍तान का सवाल है कि भाजपा को लाभ पर किसका होगा ताज। राष्‍ट्रीय सहारा ने उत्‍तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति पर मायावती के साथ गठबंधन पर अखिलेश के इस बयान को छापा है रिश्‍ता हैजरूरत पड़ी तो देखेंगे। 
प्रसूति सुविधा विधेयक पर संसद ने लगाई मुहर राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर के बाद कानून हो जाएगा लागू शीर्षक से हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा हैनिजी कंपनियों में मातृत्‍व अवकाश 26 सप्‍ताह का हो जाएगा। पत्र ने राष्‍ट्रीय महिला आयोग की इस सिफारिश को भी छापा हैमहिला कर्मचारियों के समान पुरूषों को भी दो साल की चाइल्‍ड केयर लीव मिले।
अमरीका में एच वन बी वीजा के खिलाफ कई विधेयक पेश होने को अमर उजाला ने प्रमुखता देते हुए लिखा है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट नेताओं ने कहा यह वीजा अमरीकियों की नौकरी खा रहा है।
दैनिक ट्रिब्‍यून ने पहाड़ों पर बर्फमैदान में ओले शीर्षक से लिखा है कि होली से ठीक पहले इस बर्फबारी से सब हैरान हैं। हिन्‍दुस्‍तान का कहना हैदिल्‍ली एनसीआर में दो दिन बारिश के आसार।
----------