Loading

25 July 2017

समाचार

  • श्री रामनाथ कोविंद आज देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
  • निवर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का हिंसा मुक्त लोक-संवाद और वित्तीय रूप से समावेशी समाज बनाने का आहवान।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहाचुनावी फायदे के लिए लोकलुभावन आर्थिक फैसलों से राष्ट्र को लाभ नहीं।
  • उच्चतम न्यायालय का भोपाल में सिमी के आठ कार्यकर्ताओं की कथित पुलिस मुठभेड़ में हत्या की अदालत की निगरानी में जांच कराने की याचिका पर केन्द्रमध्य प्रदेश सरकार और सी बी आई को नोटिस।
  • इराक सरकार ने कहा- 39 लापता भारतीयों के बारे में कोई ठोस प्रमाण नहीं।
  • केन्द्रीय दल बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए आज से असम के दौरे पर।
  • भारत की कोनसाम देवी ने नेपाल में एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता।
-----------
श्री रामनाथ कोविंद आज भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे एस खेहर संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित विशेष समारोह में श्री कोविंद को पद की शपथ दिलाएंगे।
समारोह से पहले श्री कोविंद का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण से श्री कोविंद और श्री मुखर्जी एक भव्य काफिले में संसद भवन पहुंचेंगेजहां उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन दोनों की अगवानी करेंगे। नए राष्ट्रपति को शपथ दिलाए जाने के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और फिर श्री कोविंद का संबोधन होगा। इसके बाद नए राष्ट्रपति और श्री प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति भवन की ओर प्रस्थान करेंगेजहां निवर्तमान राष्ट्रपति नए राष्ट्रपति को उनके सरकारी निवास स्थल ले जाएंगे। गार्ड ऑफ ऑनर पेश किए जाने के बाद श्री मुखर्जी उनके नए आवास 10 राजाजी मार्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। अनुपम मिश्रआकाशवाणी समाचारदिल्ली
-----------
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार श्री कोविंद को बृहस्पतिवार को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया था। उन्होंने विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार को बड़े अंतर से हराया था। श्री कोविंद का संक्षिप्त जीवन परिचय-
श्री रामनाथ कोविंद का जन्म पहली अक्तूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के परौंख गांव में हुआ था।  श्री कोविंद ने कानपुर के एक कॉलेज से विधि में स्नातक किया था। वकालत शुरू करने से पहले श्री कोविंद ने लोकसेवा परीक्षा पास कीलेकिन नौकरी नहीं की। 1991 में श्री कोविंद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 1998 से 2002 के बीच वे  भारतीय जनता पार्टीदलित मोर्चा के अध्यक्ष रहे। वे बिहार के 35वें राज्यपाल बनाए गए थे। 1994 से 2006 तक वे राज्यसभा सांसद भी रहे। समाचार कक्ष से अलका सिंह।
-----------
आाकाशवाणी से नव-निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथग्रहण समारोह का ग्यारह बजकर 35 मिनट से राष्ट्रपति भवन से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे देखते हुए दिन के साढ़े 12 बजे से एक बजे तक के क्षेत्रीय भाषाओं के  बुलेटिनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
-----------
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने निवर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके पांच साल के कार्यकाल की समाप्ति पर कल विदाई दी। प्रधान न्यायाधीश जे.एसखेहर और अन्य न्यायाधीशों ने उच्चतम न्यायालय परिसर में श्री मुखर्जी के सम्मान में भोज आयोजित किया।
-----------
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हिंसा मुक्त लोक-संवाद और वित्तीय रूप से समावेशी समाज बनाने का आहवान किया है। कल अपने कार्यकाल के समापन के अवसर पर विदाई भाषण में श्री मुखर्जी ने कहा कि भारत की आत्मा बहुलतावाद और सहिष्‍णुता में निवास करती है।
The sole of India resides in pluralism and tolerance. India is not just a geographical entity, it carries a history of ideas, philosophy, intellect, industrial genius, craft, innovation and experience. Plurality of our society has come about through assimilation of ideas over centuries. The multiplicity in culture, faith and language is what makes India special.
-----------
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनएनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू ने भूमि के मामले में  गड़बड़ी के आरोपों का खंडन किया है। श्री नायडू ने कहा है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति पद के चुनाव से कुछ दिन पहले इन मुद्दों को उठाया जाना ये साबित करता है कि ये राजनीति से प्रेरित और शरारत भरे हैं।
-----------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि चुनावी फायदे के लिए लोकलुभावन आर्थिक फैसलों से देश को और देश के एक अरब 25 करोड़ लोगों को लाभ नहीं होग। राजस्थान के भाजपा सांसदों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग ईमानदार सरकार चाहते हैं और वे सरकार की नीति में पूरा विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने नोटबंदी और वस्तु और सेवाकर - जीएसटी लागू किए जाने का भरपूर समर्थन किया है।
-----------
उच्चतम न्यायालय ने भोपाल में जेल तोड़कर भागे इस्लामिक स्टूडेंट मूवमेंट ऑफ इंडिया-सिमी के आठ कार्यकर्ताओं की कथित पुलिस मुठभेड़ में हत्या की जांच की मांग करने वाली याचिका पर केंद्रमध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरोसी.बी.आईसे जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने इस मुठभेड़ की अदालत की निगरानी में विशेष जांच दल या सी.बी.आईजैसे स्वतंत्र संगठन से जांच कराने की मांग की है।
-----------
भारत की यात्रा पर आए इराक के विदेश मंत्री इब्राहीम अल जाफरी ने कहा है कि उनका देश 2014 में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी गुट द्वारा मोसल में बंधक बनाए गये 39 भारतीयों का पता लगाने की पूरी कोशिश करेगा। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री अल जाफरी ने कहा इन भारतीयों के मारे जाने या उनके जीवित होने के बारे में उनके पास कोई ठोस प्रमाण नहीं है। 
-----------
गृहमंत्रालय के संयुक्त सचिव वी शशांक शेखर के नेतृत्व में केन्द्र का एक दल आज से 28 जुलाई तक असम के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगा और स्थति का जायजा लेगा।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में की गई मुलाकात के एक सप्ताह के अंदर केन्द्रीय दल असम आ रहे हैं। इस दल में गृह मंत्रालयसड़क परिवहनजल संसाधन और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह दल विश्वनाथलखीमपुरमाजुलीबरपेटा जैसे क्षेत्रों का दौरा करके बाढ़ और भू-कटाव की स्थिति का जायज़ा लेंगे। असम में लगभग 19 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित होने के अलावा बाढ़ के कारण 70 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मानस प्रतिम सरमाआकाशवाणी समाचारगुवाहाटी।
-----------
झारखंड में भारी वर्षा के बाद पूर्वी सिंहभूम प्रशासन ने जल जमाव वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सतर्क कर दिया है। पिछले 48 घंटों में हुई भारी वर्षा से जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया है।
-----------
पंजाब में आलू की खेती करने वाले किसानों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य की  सहकारी मंडी संघ मार्कफेड से कहा है कि वह स्कूलों के दोपहर के भोजन के लिए तुरंत 300 टन आलू की खरीद करे। राज्यभर में किसान आलू के कम दामों की वजह से संकट का सामना कर रहे हैं।
-----------
भारत की कोनसाम उर्मिला देवी ने नेपाल के काठमांडु में एशियाई युवा और जूनियर भारोत्‍तोलन चैम्पियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीता है। भारतीय भारोत्‍तोलन संघ ने कहा कि मणिपुर की भारोत्‍तोलक ने 44 किलोग्राम वर्ग में कुल 126 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने स्नेच में 56 किलोग्राम तथा  क्लीन और जर्क में 70 किलोग्राम भार उठाया।
-----------
समाचार पत्रों की सुर्खियों से
"देश की आत्मा में सहिष्णुता" -राष्ट्रपति के रूप में देशवासियों को अंतिम संबोधन में प्रणब मुखर्जी का अहिंसा पर जोर जनसत्ता सहित कई अखबारों की सुर्खी है। अमर उजाला लिखता हैहिंसा मुक्त समाज हमारी असली ताकत।
बोफोर्स और गोरक्षा के नाम पर हिंसा के मुद्दे पर संसद में हंगामे को अधिकांश अखबारों ने अहमियत दी है। हरिभूमि का कहना हैस्पीकर पर उछाले कागजछह कांग्रेसी नेता सस्पेंड।
दैनिक जागरण की सुर्खी हैआतंकी फंडिंग में अलगाववादी नेता गिलानी के दामाद सहित सात गिरफ्तार। वीर अर्जुन के शब्द हैंहुर्रियत पर चला एन आई ए का डंडा।
चीन की फिर धमकीपहाड़ हिलाना आसानहमें नहींडोकलाम में सीमा विवाद पर चीनी रक्षा मंत्रालय के बयान को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता दी है। वहीं हिन्दुस्तान ने तीन बार चीन की हेकड़ी ढीली कर चुके भारतीय जवानों के दमखम के बारे में बताया है।  
अमर उजाला ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के हवाले से लिखा हैविकास की दौड़ में भारत बना रहेगा चीन से आगे।
निठारी कांड में कोहली और पंढेर को सी बी आई की विशेष अदालत से फांसी की सजा और लेबर सेस नहीं चुकाने पर आम्रपाली बिल्डर के सी ई ओ समेत दो की गिरफ्तारी की खबर नवभारत टाइम् सहित ज्यादातर अखबारों में है।
देश का पहला उपग्रह आर्यभट्ट बनाने वाले वैज्ञानिक यू आर राव के निधन का समाचार दैनिक भास्कर में है। पत्र लिखता हैटीन से बने घर में देशभर के इजीनियरों और वैज्ञानिकों की मदद से 36 महीने में बनाया था आर्यभट्टनासा के लिए उपकरण भी बनाये।
तम्बाकू नियंत्रण में भारत वर्ल्ड लीडरदैनिक जागरण के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में तम्बाकू नियंत्रण में भारत के उपायों की सराहना की गई है।
-----------

पौधारोपण के प्रति जागरूकता हेतु डाली 2351 आहुतियां

श्री रूद्राभिषेक सवा लाख महामृत्युंजय जाप व महायज्ञ में
ओढ़ां
गोशाला रोड पर स्थित इच्छापूर्ण भगवान शनिदेव मंदिर ओढ़ां में अखिल विश्व कल्याण एवं रोग शांति हेतु श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री रूद्राभिषेक सवा लाख महामृत्युंजय जाप व महायज्ञ में आठवें दिन पंडित दीपक भृगुवंशी की देखरेख में उपस्थित ब्राह्मणों ने जजमानों के हाथों मंत्रोच्चार के मध्य विधिवत पूजा अर्चना के साथ पूजन करवाया।
आज पौधारोपण के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य को लेकर 18 जजमानों सीताराम बेरवाल, मोहित गर्ग, अमृत सिद्धू, सुखजीवन सिंगला, ज्योति सिंगला, पंखुड़ी सिंगला, मनमोहन अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, शिवा पांडे, मीनाक्षी पांडे, प्रख्यात पांडे, पिंकी कश्यप, अनीता कश्यप, लक्ष्मी औलख, पूजा रानी, ममता रानी, सालमखेड़ा से ईश्वर दास मेहता और पूनम मेहता के हाथों हवन महायज्ञ में 2351 आहुतियां पूर्णाहुति से पूर्व डालवाई गई। इस अवसर पर पंडित दीपक भृगुवंशी ने बताया कि हिंदू संस्कृति में पेड़ पौधों को संरक्षण देने के उद्देश्य से ही विभिन्न पेड़ों की पूजा की जाती है और उन्हें देवतुल्य माना जाता है। वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण पर मंडराते खतरे के मद्देनजर आज प्रत्येक व्यक्ति का पौधारोपण के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर मिष्ठान और फल वितरण सीताराम बेरवाल की ओर से किया गया। इससे पूर्व शुभारंभ पर श्री गणेश गौरी पूजन तथा अंत में सामुहिक आरती एवं यज्ञ भस्म प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राम सोनी की ओर से श्रद्धालुओं को फल व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर काफी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु मौजूद थे।

23 July 2017

डेरा शाह मस्ताना बिलोचिस्तानी में मासिक सत्संग व भंडारा आयोजित

ओढ़ां
गांव घुकांवाली में बस स्टेंड के निकट स्थित डेरा शाह मस्ताना बिलोचिस्तानी में मासिक सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया।
सत्संग के दौरान डेरा के प्रबंधक बाबा गुरदयाल सिंह ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए फरमाया कि मनुष्य का जीवन अमूल्य है अत: इसे नशों व बुरे कार्यों की ओर लगाने की बजाय अच्छे कार्यों की ओर लगाएं तथा प्रभु के नाम का सुमिरन करें। उन्होंने कहा कि मालिक सबको एक नजर से देखते हैं इसलिए कभी किसी संत या महापुरुष की निंदा नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन ..तेरा नाम नूरी तेरी शान नूरी, कुरबान मेरी जान मेरी जान, हर मर्ज की दवा है कृपा करो सनम, नामदेव ने दिल करदा है सतगुरु जी हर वेले, तैनू कोल बहाके तकदा रहां, जिन पर उनकी कृपा होती है वे सत्संग में आते हैं, ..झोली पा जावीं खैर दीदार दा, साडी डूबदी बेड़ी तारजा, ..अरे बिन भाग मिले ना दुनिया में भगवान, सुभाष चंद्र ने ..मेरे शाह मस्ताना बता दे वो शराब कौन सी है, जिसे पीकर सारी दूनिया तेरे दर पे झूमती है, ..हीरो सो जन्म गंवायो रे भजन बिना बावरो भयो, जन्मदिन बाबे दा औंदा है हर साल, पे्रमी नचदे ने नचदे ने मिल नाल आदि अनेक भजन सुनाकर संगतों को निहाल किया तथा अटूट लंगर भी बरताया गया। इस अवसर पर प्रेम कुमार मोंगा, कबीर दास, कांता देवी, चंद्र मोहन मोंगा और श्योलाल सहित अनेक श्रद्धालु स्त्री पुरुष उपस्थित थे।

यज्ञ स्वयं के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व कल्याण हेतु किया जाता है : आचार्य बजरंग दास

श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्न होने पर हवन व भंडारा आयोजित
ओढ़ां
श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट भागसर के प्रागंण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधिवत पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ आयोजित किया गया।
हवन यज्ञ के आरंभ में परम श्रद्धेय भागवत भूषण आचार्य महंत बजरंग दास महाराज ने प्रथम आहुति सुरेन्द्र सिंह नेहरा चेयरमैन सहकारी बैंक के हाथों डलवाई।
इस अवसर पर आचार्य बजरंग दास महाराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ मात्र अग्निहोत्र को ही नहीं कहते वरन् परमार्थ परायण कार्य भी यज्ञ है। यज्ञ स्वयं के लिए नहीं किया जाता बल्कि सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के लिए किया जाता है। वेदों में यज्ञ की विस्तार से चर्चा की गयी है, बिना यज्ञ के वेदों का उपयोग कहां होगा और वेदों के बिना यज्ञ कार्य भी कैसे पूर्ण हो सकता है। जिस प्रकार मिट्टी में मिला अन्न कण सौ गुना हो जाता है, उसी प्रकार अग्नि से मिला पदार्थ लाख गुना हो जाता है। अग्नि के सम्पर्क में कोई भी द्रव्य आने पर वह सूक्ष्मीभूत होकर पूरे वातावरण में फैल जाता है और अपने गुण से लोगों को प्रभावित करता है। यज्ञ के उपरांत भंडारा आयोजित किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 
इस मौके पर जगदीश जी नेहरा पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट, पूर्व विधायक जगजीत सांगवान, प्रभु बैनिवाल पूर्व चैयरमैन, गोविन्द पोपली वाईस चैयरमैन, नरेन्द्र भादु, लादुराम पूनियां, संगीत कुमार, राकेश चाहर, बुधराम शर्मा, राधेश्याम खुराना, वेदपाल नेहरा, अमनदीप सिहं दंदीवाल, लाभसिहं नम्बरदार, जसवन्त नम्बरदार, राजाराम कस्वां, बलवान जागड़ा, ठाकुर पुष्पेन्द्र, गुरदयाल गैदर सहित भारी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु मौजूद थे।

हवन यज्ञ में सातवें दिन श्रद्धालुओं ने डाली 2100 आहुतियां

श्री रूद्राभिषेक सवा लाख महामृत्युंजय जाप व महायज्ञ
ओढ़ां
स्थानीय गोशाला रोड पर स्थित इच्छापूर्ण भगवान शनिदेव मंदिर में अखिल विश्व कल्याण एवं रोग शांति हेतु श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री रूद्राभिषेक सवा लाख महामृत्युंजय जाप व यज्ञ के सातवें दिन पंडित दीपक भृगुवंशी की देखरेख में अन्य ब्राह्मणों द्वारा 16 जजमानों राम उर्फ चिडिय़ा सोनी, मोनू सोनी, उर्मिला सोनी, हरमन सोनी, श्रुति सोनी, जयवीर कश्यप, रीना कश्यप, रोहित व राजपाल सालमखेड़ा, राजकुमार बबल, विनोद गोयल, मनोहर मेघवाल, महेंद्र देवी, भगवती देवी, मोहित भार्गव और यश भार्गव के हाथों विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के मध्य हवन महायज्ञ में स्वच्छता अभियान की सफलता एवं दहेज के दमन की कामना को लेकर 2100 आहुतियां डालवाई गई।
इस अवसर पर पंडित दीपक भृगुवंशी ने बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और भगवान का वास वहीं होता है जहां स्वच्छता होती है अत: साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इससे पूर्व शुभारंभ पर श्री गणेश गौरी पूजन तथा अंत में सामुहिक आरती एवं यज्ञ भस्म प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राम सोनी की ओर से श्रद्धालुओं को फल व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर काफी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु मौजूद थे।