Loading

29 July 2017

स्काउटस एंड गाईडस तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न

ओढ़ां
दशमेश सीनियर सैकेंडरी स्कूल चोरमार के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय स्काउटस एंड गाईडस तृतीय सोपान शिविर शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। ऑरगेनाइजिंग कमिश्नर कमलजीत शर्मा ने जसपाल सिंह के सहयोग से 206 स्काउटस एंड गाईडस को प्रशिक्षित किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी मधु जैन ने स्काउटस एंड गाईडस के बारे में जानकारी देते हुए इसके प्रति विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ।
शिविर के दौरान कमिश्नर कमलजीत शर्मा ने स्काउटस व गाईडस को व्यायाम, खेल और कंपास द्वारा दिशाबोध बारे जानकारी देते हुए शिविर में करवाई गई गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया तो वहीं जसपाल सिंह ने भी एक पंजाबी गीत सुनाकर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। तदुपरांत जसप्रीत कौर और गुरविंद्र सिंह ने शिविर के बारे में अपनी प्रतिक्रियाए दी। अंत में स्कूल प्रिंसिपल पवन कुमार ने अतिथियों व कमेटी मेंबरों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को मैडल व प्रमाणपत्र वितरित किए गए तथा दशमेश स्कूल प्रबंधक समिति के संस्थापक व संत बाबा कर्म सिंह की ओर से अतिथियों को सिरोपे भेंट किए गए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबा गुरपाल सिंह, उपाध्यक्ष बलकरण सिंह, सचिव हरदीप सिंह, प्रिंसिपल पवन कुमार सहित स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी मौजूद थे।

वर्षा की कामना को लेकर हवन यज्ञ आयोजित

ओढ़ां
प्रतिवर्ष की भांति वर्षा की कामना को लेकर समस्त गांववासियों के सहयोग से श्री श्री 1008 बाबा संतोखदास गौशाला ओढ़ां में हवन यज्ञ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पंडित कृष्णलाल शर्मा ने गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थति में हवन यज्ञ करवाया जिसमें सभी उपस्थितजनों ने आहुतियां डाली। तदुपरांत ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर चावलों का प्रसाद स्कूली बच्चों, बस स्टेंड पर यात्रियों व वाहनों, कस्बे के सभी मोहल्लों व आसपास के गांवों में वितरित किया गया। इस मौके पर गोशाला प्रधान रूपिंद्र कुंडर, उपप्रधान व पूर्व सरपंच पलविंद्र चहल, पूर्व सरपंच नरेंद्र मल्हान, रामकुमार गोदारा, जगदीश लाल, मनजीत सिंह, जोतराम शर्मा सहित अनेक गांववासी मौजूद थे।

हमें डॉ. अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए : कुलदीप सहारण

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई
ओढ़ां
जय भारत स्कूल पन्नीवाला मोटा में भारत के पूर्व राष्ट्र्रपति व् महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच सुलेख तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगित का आयोजन किया गया।  
स्कूल मुख्याध्यापक कुलदीप सिंह सहारण, अध्यापक विनोद कस्वां व अमर सिंह भारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम ने अपने जीवनकाल में परिस्थतियों से जूझते हुए अपनी प्रतिभा के बल पर फर्श से अर्श तक की उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रपति, वैज्ञानिक तथा अध्यापक सहित अनेक पदों पर कार्य करते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा तथा ईमानदारी से देश तथा समाज को नई दिशा देते हुए प्रगति पथ पर लाने तथा भारत को विज्ञान एवं मिसाइलों जैसे हथियारों सहित खुद के पैरों पर खड़ा होने करने में अपना सराहनीय तथा अमूल्य योगदान दिया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत पहली से पांचवी कक्षा के बच्चों में कक्षा स्तर पर अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता तथा छठी से आठवीं कक्षा के बीच मिडिल स्तर पर एवं नौवीं और दसवीं कक्षा के बीच हाई स्तर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मिडिल स्तर पर पूनम, शिव कुमार तथा विनीत की टीम प्रथम तथा कुल्दीप, अनुज तथा भविष्य की टीम द्वितीय रही। इसी प्रकार हाई स्तर पर प्रिया, अंकुश तथा विशाल की टीम प्रथम एवं सोनिया, अनिल तथा नरेश की टीम द्वितीय रही। सुलेख प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दोनों स्तरों पर प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही टीम के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर अध्यापक विनोद कस्वां, अमर सिंह भारी, राकेश वर्मा, प्रवीण कस्वां, सतबीर भारी, नवाबखान, मैडम ममता, हिना, प्रोमिला, पूजा, संतोष और मोनिका सहित अन्य अनेक उपस्थित रहे।

ऑरगेनाइजिंग कमिश्नर कमलजीत शर्मा ने 206 बच्चों को सिखाए गुर

चोरमार में स्काउटस एंड गाईडस तृतीय सोपान कैंप आयोजित
ओढ़ां
दशमेश सीनियर सैकेंडरी स्कूल चोरमार के प्रांगण में स्काउटस एंड गाईडस तृतीय सोपान कैंप आयोजित किया गया। ऑरगेनाइजिंग कमिश्नर कमलजीत शर्मा व सहयोगी जसपाल सिंह के नेतृत्व में 206 स्काउटस एंड गाईडस ने शब्द गायन व स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत व ध्वजारोहण किया।

शिविर के दौरान कमिश्नर कमलजीत शर्मा ने स्काउटस व गाईडस को प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, सैल्यूट उद्देश्य, स्कारफ् लगाना व यूनिफार्म, इतिहास, झंडा विधि, असैंबली करना और विभिन्न प्रकार की नाद के बारे में बताया और बीपी सिक्स व्यायाम करवाए। पैट्रोलिंग निरीक्षण प्रवेश से लेकर राष्ट्रपति तक का सलैब्स पॉवर प्वाइंट मेथेड से करवाया गया। प्राथमिक उपचार की जानकारी के तहत स्काउटस व गाईडस को सभी प्रकार की गांठें बांधने, टैंट लगाने, लेआउट करने और कैंप फायर का प्रशिक्षण भी दिया गया।
कैंप के दौरान बच्चों जोश में आए उत्साहित बच्चों ने बताया कि इस कैंप से उनके जीवन में बहुत बदलाव होंगे और वह सब अनुशासन प्रिय, स्वाबलंबी, ईमानदार और कर्मठ देशभक्त बनेंगे। इस अवसर पर स्काउट मास्टर रवि दास व राजेंद्र सिंह, गाईडस मिस्टर्स मनजीत कौर व मंजू देवी व सहयोगी अध्यापकों फूला सिंह, सुभाष कुमार, गुरप्रीत कौर और गुरमेल सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने पैट्रोलिंग प्रणाली व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर दशमेश स्कूल प्रबंधक समिति के संस्थापक व संत बाबा कर्म सिंह, अध्यक्ष बाबा गुरपाल सिंह, उपाध्यक्ष बलकरण सिंह, सचिव हरदीप सिंह, प्रिंसिपल पवन कुमार सहित स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी मौजूद थे।

जाप और महायज्ञ में निहित होता है विश्व कल्याण : दीपक भृगुवंशी

सवा लाख महामृत्युंजय जाप व महायज्ञ में डाली 3100 आहुतियां
ओढ़ां
गोशाला रोड पर स्थित इच्छापूर्ण भगवान शनिदेव मंदिर ओढ़ां में अखिल विश्व कल्याण एवं रोग शांति हेतु श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री रूद्राभिषेक सवा लाख महामृत्युंजय जाप व महायज्ञ में ग्यारहवें दिन पंडित दीपक भृगुवंशी और अन्य ब्राह्मणों ने 21 जजमानों के हाथों मंत्रोच्चार के मध्य विधिवत पूजा अर्चना के साथ 3100 आहुतियां डलवाई तथा सभी श्रद्धालुओं ने 11 शिवलिंगों का संयुक्त रूप से रूद्राभिषेक किया। इस अवसर पर पंडित दीपक भृगुवंशी ने बताया कि श्रावण शुक्ल तृतीया के अवसर पर देवों के देव महादेव श्री भूतभावन भोलेनाथ का रूद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है। जिनकी कुंडली में मारकेश या कालसर्प दोष हो और शारीरिक पीड़ा से त्रस्त हो उसके निवारण तथा व्यापार में वृद्धि एवं राहु, केतु, शनि आदि दशाओं की शांति हेतु पूजा एवं रूद्राभिषेक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य जजमान जजमान कैलाश गर्ग व शर्मिला गर्ग ने सत्यनारायण गर्ग, मीनू गर्ग, धर्मपाल सिंहमार, मनजीत कौर सिंहमार, रमनदीप सिंहमार, रामपुरिया से अजय नागर, मनोहर लाल व महेंद्रा देवी, ख्योवाली से सुरेंद्र रोलण, हरदेवी रोलण, किरण बारूपाल, रवि बारूपाल, गगन सिंह, धोलाराम गोदारा, वजीर मलकाना, अमित झूंझ, वंशिका झूंझ, सुमित्रा झूंझ और वीरपाल झूंझ सहित सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान और फल वितरण किया।  इससे पूर्व शुभारंभ पर श्री गणेश गौरी पूजन तथा अंत में सामुहिक आरती एवं यज्ञ भस्म प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु मौजूद थे।