Loading

03 August 2017

रसोई में चाय बना रही लड़की के बाल कटे, दहशत

ओढ़ां
ओढ़ां क्षेत्र में कई दिनों से महिलाओ और लड़कियों के बाल काटे जाने की चर्चा जोरों पर चल रही है। इसी दौरान आज दोपहर 2 बजे ओढ़ां में एक लड़की के बाल कट जाने पर क्षेत्र भर के ग्रामीणों में भय का माहौल पाया जा रहा है। ओढ़ां के वार्ड नंबर एक में राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने स्थित एक घर की रसोई में गैस चुल्हे पर चाय बना रही 16 वर्षीय छात्रा गगनदीप कौर के कुछ बाल अचानक कट गए। इसका पता चलते ही लड़की ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर रसोई के सामने बरामदे में बैठे परिजन दौड़कर रसोई में पहुंचे।

 रसोई में पहुंच परिजनों ने देखा कि लड़की ने अपना गला पकड़ रखा था और वो बेहोश हो गई थी। उसकी चोटी के करीब 7-8 इंच लंबे बालों का कटा हुआ गुच्छा पास ही पड़ा था। परिजन लड़की को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ां में लेकर आए जहां डॉ. रविकुमार ने लड़की का उपचार शुरू कर दिया है। इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। लड़की की बुआ छिंद्रपाल कौर और पिता गुरतेज सिंह ने बताया कि वे सब घर पर ही थे और उन्होंने किसी को आते जाते नहीं देखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरे घर की तलाशी भी ली लेकिन पूरे घर में कोई नहीं मिला।

यह बात पूरे कस्बे में फैल गई है और यह विषय लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर लोगों द्वारा तरह तरह की बातें की जा रही है। इसी बीच ये अफवाह भी फैल रही है कि जिस घर के आगे मेहंदी से हाथ का पंजा छपा हो उस घर में इस प्रकार की घटना नहीं होती अत: अनगिनत लोगों के घरों के सामने लोग हाथों से पंजे के निशान देखे जा रहे हैं और अन्य लोग भी पंजे के निशान अंकित कर रहे हैं। इसी तरह के अन्य अनेक टोटके अपनाते हुए लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर नीम की टहनियां और नींबू भी बांध रहे हैं ताकि उन पर कोई संकट न आए। वहीं दूसरी ओर लड़की को सिरसा रैफर कर दिया गया है।

इस विषय में तर्कशील सोसाइटी के प्रतिनिधि अजायब सिंह जलालआना ने कहा कि बाल कटने की घटनाओं से समाज में सामुहिक भय का वातावरण बना हुआ है। कमजोर मानसिकता वाले लोगों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है जिसके चलते वे इन घटनाओं को सत्य मानकर अर्धचेतन अवस्था में स्वयं को इससे पीडि़त महसूस करते हुए स्वयं कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि ये कोई चमत्कार अथवा दैवीय प्रकोप नहीं है अत: डरने की बात नहीं है। इस विषय में लोगों में जागरूकता लाने तथा वैज्ञानिक द़ष्टिकोण के प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।
इस विषय में थाना प्रभारी ओढ़ां जगदीश जोशी से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि बाल काटे जाने का मामला संदिग्ध है क्योंकि कटे हुए बाल लड़की के बालों से मेल नहीं खाते। दूसरे ये लड़की दसवीं में फेल हो गई थी और मानसिक रूप से परेशान है अत: उसको वहम हो गया है। फिर भी जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि डरने जैसी कोई बात नहीं है।

01 August 2017

समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए गुवाहाटी में बैठक की।
  • जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के हकरीपोरा में मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया।
  • भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से संबधित 123वें संविधान संशोधन विधेयक पर मतदान के दौरान पार्टी सांसदों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया।
  • हिमाचल प्रदेश में किन्नौर और मंडी जिलों में भूस्खलन में तीन लोगों की मृत्यु।
  • अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अभद्र टिप्पणी करने पर व्हाइट हाउस के संचार प्रमुख एंथनी स्कारमुक्की को हटाया।
  • कतर ने अरब देशों द्वारा उसके साथ व्‍यापारिक संबंध तोड़ने को चुनौती देने के लिए विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज कराई।
---
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी में असम और कुछ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बैठक में पूर्वोत्तर मामलों के मंत्री जितेन्द्र सिंहअसम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहितमुख्यमंत्री सर्बानदं सोनोवालरेल राज्यमंत्री राजन गोहेन और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों के साथ वहां की स्थिति की समीक्षा किया। असमअरूणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों को बाढ़ और भूस्खलन के कारण भारी तबाही का सामना करना पड़ा। सिर्फ असम में ही 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने बाढ़ में मारे गये लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। हाल ही में केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने असम के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया था। मानस प्रतिम सरमाआकाशवाणी समाचारगुवाहाटी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार असम सरकार ने राज्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान का आकलन संबंधी ज्ञापन तैयार किया है।
इससे पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री का हवाईअड्डे पर स्वागत किया।
---
गुजरात के बनासकांठा और पाटन जिलों में भारी वर्षा और बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर शुरू किया गया बचाव कार्य लगभग पूरा हो गया है। राज्य के राहत निदेशक एजेशाह ने कहा है कि अब प्रभावित इलाकों में सामान्य स्थिति बहाल करने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
इस बीचराज्य सरकार ने बनासकांठा और पाटन के बाढ़ प्रभावित तालुकों में राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए चार और मंत्रियों को भेजा है। एक महत्वपूर्ण फैसले में मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों और दुधारू पशुओं के लिए नकद राहत राशि और मुआवजा बढ़ा दिया है।
राहत का और रिलीफ दोनों आयोजन करते हुए जो-जो किसानों की खेत में पानी घुस गया हैखेत को नुकसान हुआ हैउनको भी ज्यादा से ज्यादा मदद मिलेगीलोगों के घर में भी पानी घुस गया है उनकों भी मदद करेंगे।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि राज्य में बाढ़ग्रस्त लोगों के पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी ने आज बनासकांठा जिले के बाढ़ प्रभावित लाखनी तालुका के धुंसल और कुड़ा गांव का दौरा किया। इस बीच सरकार द्वारा बाढ़ में मारे गए 116 मृतकों के परिवाजनों को  मृतक सहायता का भुगतान कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है जबकि बड़े पैमाने पर सफाई अभियान भी शुरू किया गया है। योगेश पांड़याआकाशवाणी समाचारअहमदाबाद।
---
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में कल रात से लगातार वर्षा हो रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि वर्षा के कारण आज सवेरे भू-स्खलन की अलग-अलग घटनाओं में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और दो घायल हो गये।
किन्नौर के निचार क्षेत्र शिमला के रामपुर और मंडी जिले के लड़भडोल क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं में तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी है। किन्नौर जिले के दुर्गम छितपुर गांव में बादल फटने का समाचार है। इस घटना में संपर्क मार्गउपजाऊ भूमि और फसलें बह गई हैं। मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन टीमों और अधिकारियों को चौकस कर दिया गया है। शिशु शर्मा शांतलआकाशवाणी समाचारशिमला।
---

जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के हकरीपोरा में मुठभेड़ में आज दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने बताया है कि मारे गए आतंकवादियों में लश्कर सरगना अबु दुजाना भी शामिल है।
पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने बताया कि सुरक्षाबलों को इस क्षेत्र में दो आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी।
मारे गए दोनों कुख्यात आतंकवादी थे। हमें तड़के में उनकी मौजूदगी की सूचना मिली थी। हमने उनसे आत्मसमर्पण कराने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका करारा जवाब दिया गया। ऑपरेशन के बाद दोनों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक अबु दुजाना है और दूसरा आरिफ।
मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों से झड़पों में आठ लोगों के घायल होने की खबर है।
---
सरकार हर हालत में जम्मू कश्मीर में शांति चाहती है। संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरणएन आई ए भी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
पुलिस हैपैरामिलिट्री फोर्सिस हैसेना है सभी ने मिलकर वहां पर कार्रवाई की है। आतंकी और अलगाववादियों पर कार्रवाई करना ये फाइनल है। अलगाववादियों पर कार्रवाई होती रहेगी और आतंकवादियों पर गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा हैदेते रहेंगे।
श्री हंसराज अहीर ने जोर देकर कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
---
भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि राज्यसभा में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के 123 वें संविधान संशोधन विधेयक पर मतदान के दौरान पार्टी सांसदों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है। पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों को पूरे समय तक सदन में रहना चाहिए।
संसद जब तक चलेगीतब तक हमारे सभी सदस्य हाजिर होना ही चाहिए और जो सदस्य अनुपस्थित रहेमाननीय अध्यक्ष ने कहा हम गंभीरता से लिया है।
---
लोकसभा में विपक्षी दलों ने तेल विपणन कंपनियों को सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत चार रूपये प्रति सिलेन्डर प्रतिमाह बढ़ाने की अनुमति देने के सरकार के फैसले को वापस लिये जाने की मांग की। कांग्रेस के के0सी वेणुगोपाल ने आज प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सब्सिडी खत्म करने के सरकार के कदम की आलोचना की। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि जीएसटी से रसोई गैस की कीमत 32 रूपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगाइसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए। इसके बाद कांग्रेसतृणमूल कांग्रेस और वामदलों के सदस्य सदन से बाहर चले गए।
---
उधरराज्यसभा में भी रसोई गैस सब्सिडी का मुद्दा उठा। सदन में श्री गुलाम नबी आजाद ने ये मुद्दा उठाया। विपक्षी सदस्य एलपीजी सब्सिडी जारी रहने की मांग करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गये।
---
राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने आज गुजरात में राज्यसभा के चुनाव में मतपत्र में नोटा के विकल्प होने पर सरकार से सवाल किया है। इस मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हाल के राष्ट्रपति चुनाव में इस विकल्प को क्यों नहीं डाला गया था। सदन के नेता अरूण जेटली ने स्पष्ट किया कि ये निर्वाचन आयोग का फैसला था और इस पर सदन में बहस नहीं होनी चाहिए। इससे पहले सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल के दौरान इन मुद्दे को न उठाने की अपील की। बहुजन समाज पार्टी के सतीश मिश्र ने कहा कि इस संबंध में जो अधिसूचना जारी की गई हैवह अवैध है। समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल ने कहा कि ये सब जान-बूझकर किया गया है। विपक्षी सदस्य बार बार सदन के बीचो बीच आए। हंगामा जारी रहने पर सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने सदन की बैठक दो बजे तक स्थगित कर दी।
---
सरकार ने कहा है कि वह नेपाल से लगे 15 किलोमीटर दायरे के सीमावर्ती क्षेत्रों में उर्वरक की दुकानों को फिर लाइसेंस जारी करने पर विचार कर रही है। नेपाल को उर्वरकों की तस्करी रोकने के लिए पहले इनके लाइसेंस रद्द कर किये गए थे। रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने आज लोकसभा में प्रश्नों के उत्तर में आश्वासन दिया कि वास्तविक लाभार्थियों को उर्वरक सब्सिडी का लाभ देने के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख लाल मांडवीय ने सदन को बताया कि किसानों को सब्सिडी वाले सभी उर्वरकों की बिक्री प्वांइट ऑफ सेल मशीन के जरिये की जायेगी।
सभी आउटलेट हैं वहां पर हम पीओएस मशीन उपलब्ध करा रहे हैंवोटर आईडी कार्ड लेके जायें या केसीसी बुक लेके जायें या आधार कार्ड लेके जायेंये लेके जाने से जो किसान को रिक्वायरमेंट है वो ही किसान को फर्टिलाइजर मिलेगाकोई इंडस्ट्रीज में न चला जाये उसके लिए हम डायरेक्ट डीबीटी की ओर जा रहे हैं।
श्री मांडवीय ने कहा कि छह जिलों में किए गए नीति आयोग के एक अध्ययन से पता चला है कि उर्वरकों के अन्य उपयोग में कमी आई है।
---
उच्चतम न्यायालय बिहार के मुख्यमंत्री के बारे में एक याचिका पर सुनवाई के लिए आज सहमत हो गया है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि श्री नितीश कुमार ने अपने खिलाफ एक विचाराधीन आपराधिक मामले को छिपाया इसलिए विधान परिषद की उनकी सदस्‍यता रद्द की जाये। न्‍यायमूर्ति दीपक मिश्राअमिताभ रॉय और एमखानविल्कर की पीठ ने कहा कि वह इस मामले पर विचार करेगी।
---
शीर्ष न्यायालय ने संघ लोक सेवा आयोग के 2017 की प्रारम्भिक परीक्षा में कथित रूप से गलत प्रश्नों को हटाने या ग्रेस अंक देने की याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस याचिका में कोई दम नहीं है। पीठ ने इस बात पर गौर किया कि परीक्षा देने वाले याचिकाकर्ता ने संघ लोक सेवा आयोग को इस बारे में कोई प्रतिवेदन नहीं दिया। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि इस बार की प्रारम्भिक परीक्षा के प्रश्नपत्र में दो ऐसे प्रश्न थे जिनके अलग अलग उत्तर हो सकते थे।
---
उच्चतम न्यायालय ने जन्माष्टमी से पहले महाराष्ट्र सरकार की एक याचिका बम्बई उच्च न्यायालय के पास वापस भेज दी है। इस याचिका में सुप्रसिद्ध दही हांडी उत्सव में मानव पिरामिड की ऊंचाई को सीमित करने और इसमें 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगाने के बम्बई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है।
राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष कहा था कि उसने सुरक्षा के अनेक उपाय किये हैंइसलिए 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों पर प्रतिबंध में ढील दी जाये।
---
महाराष्ट्र सरकार ने आज उच्चतम न्यायालय में कहा कि संविधान के अन्तर्गत निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने का काम केवल संसद कर सकती हैअदालतें नहीं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता सीसुन्दरम ने कहा कि यह मामला संविधान या कानून की व्‍याख्‍या का नहीं है बल्कि यह एक अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में पेश करने का मामला है।
---
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार में श्री नितीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बनेगी। श्री कुश्वाहा ने कहा कि इस बारे में उचित समय पर फैसला लिया जायेगा।
---
सूचना प्रौद्योगिकी और विधिमंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि  तेजी से बदल रहे वैश्विक परिदृश्य में पुलिस को नई डिजिटल टैक्नोलॉजी से सक्षम होना चाहिए। नई दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के युवा पुलिस अधीक्षकों और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कमान्डेंट के राष्ट्रीय सम्मेलन का उदघाटन करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि डिजिटल प्रशासन कुशल प्रशासन है और सभी स्तरों के पुलिस अधिकारियों को साइबर चुनौतियों के बारे में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
---

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाऊस के संचार प्रमुख एंथनी स्कारामुच्ची को अभद्र टिप्पणी के आरोपों के सिलसिले में पद से हटा दिया है। उन्हें हाल में ही इस पद पर रखा गया था। श्री ट्रंप के नये स्टाफ प्रमुख जनरल जॉन कैली ने उन्हें हटाने का अनुरोध किया था। अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय के पहले स्टाफ प्रमुख रिन्से प्रीबस और श्री ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन के खिलाफ कथित अश्लील खबर देने को कहने के लिए श्री स्कारामुच्ची की व्यापक आलोचना हो रही थी। व्हाइट हाऊस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने बताया कि श्री स्कारामुच्ची की टिप्पणी इस पद पर आसीन व्यक्ति के अनुरूप नहीं थीं।
---
कतर ने सउदी अरबबहरीन और संयुक्त अरब अमारात के व्यापारिक संबंध तोड़ने को चुनौती देते हुए विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज कराई है। कतर के विश्व व्यापार कार्यालय के निदेशक अली अलवलीद अल सानी ने कहा कि कतर हमेशा बातचीत का आग्रह करता रहा है और शिकायत दर्ज कराना इन देशों के साथ बातचीत शुरू करने  तथा इस विवाद का हल ढूंढने की रणनीति का एक हिस्सा है।
सउदी अरबबहरीन और संयुक्त अरब अमारात ने कतर पर आतंकवादी गुटों को धन उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए जून में उससे संबंध तोड़ लिये थे। कतर की शिकायत पर तीनों देशों की तुरन्त कोई प्रक्रिया नहीं मिली है।
---
आज असहयोग आन्दोलन दिवस है। इसकी शुरूआत आज ही के दिन वर्ष1920 में हुई थी और इसका उद्देश्य अहिंसा के जरिये भारत में ब्रिटिश शासन का विरोध करना था। इसके अन्तर्गत तय किया गया कि विरोध प्रदर्शनकारी ब्रिटेन के माल को खरीदने से इंकार करेंगे और स्थानीय हस्तशिल्प की वस्तुओं का इस्तेमाल करेंगे तथा शराब की दुकानों के आगे धरने देंगे। अहिंसा के विचार और गांधी जी के कुशल नेतृत्व में करोड़ों नागरिक भारत की स्वाधीनता के आन्दोलन में शामिल हो गये।
---
बम्बई शेयर बाजार में आज उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक 36 अंक बढ़कर 32 हजार 550 पर आ गया। सवेरे यह एक सौ अंक की बढ़त के साथ 32 हजार 615 पर खुला था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी दस हजार 101 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। कुछ देर पहले यह 22 अंक बढ़कर 10 हजार 99 पर था।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रूपया 13 पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 64 रूपये 6 पैसे का बोला गया।
---

हवन यज्ञ में पंद्रहवें दिन श्रद्धालुओं ने डाली 7100 आहुतियां

श्री रूद्राभिषेक सवा लाख महामृत्युंजय जाप व महायज्ञ सम्पन्न
ओढ़ां
गोशाला रोड पर स्थित इच्छापूर्ण भगवान श्री शनिदेव मंदिर ओढ़ां में समस्त गांववासियों के सहयोग से अखिल विश्व कल्याण एवं रोग शांति हेतु श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित श्री रूद्राभिषेक सवा लाख महामृत्युंजय जाप व महायज्ञ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सालासर धाम के पूर्व पुजारी पंडित राजेंद्र बाजपेयी व पंडित दीपक भृगुवंशी ने मुख्य जजमान स्व. आत्माराम गर्ग के सुपुत्र रमेश गर्ग के हाथों पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के मध्य हवन यज्ञ करवाया।
हवन महायज्ञ में 31 जजमानों सिरसा से रमेश गर्ग, ममता गर्ग, नीलम गर्ग, प्रवीण जिंदल रामां, वेदप्रकाश गोयल, भावेश, सालासर यात्री संघ के प्रधान मास्टर हरी राम गोयल, विनोद गोयल, सतीश गर्ग, रतन गर्ग, सुखजीवन सिंगला, सुरेंद्र बांसल, अमृत डीजे, अमित झूंझ, राजू सिंहमार, श्रवण मायला, राधा सोनी, गंगा सोनी, रोशन लाल, मूर्ति देवी, निर्मल भार्गव, सोना भार्गव, लक्ष्मी देवी औलख, रमेश सैन, ओम थोरी, बजीर सिद्धू, बलजीत सिंह, मांगेराम थोरी, सुनील थोरी, गगन, प्रवीण, धोलाराम, मंगल, यश और मोहित द्वारा 7100 आहुतियां एवं पूर्णाहुति मुख्य जजमान रमेश गर्ग व ममता गर्ग द्वारा डाली गई। इस अवसर पर 31 जजमानों द्वारा 11 ज्योर्तिलिंगों का संयुक्त रूप से रूद्राभिषेक किया गया। इससे पूर्व सुबह श्री गणेश गौरी पूजन तथा अंत में सामुहिक आरती एवं यज्ञ भस्म प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जजमानों की ओर से भंडारा लगाया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर काफी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु मौजूद थे।

दक्षेश, तर्शप्रीत और ऋतिक ने बनाई सबसे सुंदर राखी

राजेंद्रा पब्लिक स्कूल में हुआ राखी बनाओ कंपीटीशन
ओढ़ां
राजेंद्रा पब्लिक स्कूल पंजुआना में राखी बनाओ और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा चतुर्थ तक के सभी विद्यार्थियो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अति सुंदर राखियां बनाई।


सामान्य ज्ञान पर आधारित सवालों के जवाब विद्यार्थियों ने जीके प्रतियोगिता में दिए। निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा दूसरी के दक्षेश, तीसरी के तर्शप्रीत तथा चौथी के ऋतिक की राखी सबको पसंद आई तथा उनकी राखियों तथा सामान्य ज्ञान के सवालों को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस अवसर पर प्राधानाचार्य आशुतोष रस्तोगी ने विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्धियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे विद्यालय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार बढ़ चढ़कर भाग लें क्योंकि इससे उनमें छिपी प्रतिभा जागृत होती है तथा उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद थे।

31 July 2017

समाचार

  • अमरीकी प्रतिबंधों के बाद रूस ने अमरीका के 755 राजनयिकों से देश छोड़ने को कहा।
  • भारत और पाकिस्तान सिंधु-जल संधि के तहत पन-बिजली परियोजनाओं पर आज वाशिंगटन में बातचीत करेंगे।
  • राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने आतंकी फंडिंग के मामले में कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नईम ज़फर गिलानी को तलब किया।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहाकेन्द्र अगले वर्ष से हेपेटाइटस-सी का टीका नि:शुल्क उपलब्ध करायेगा।
  • आयकर रिटर्न भरने की आज आखिरी तारीख। समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।
  • राजस्थान में बाढ़ की स्थिति गंभीर। ओडि़सा में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर सात। गुजरात के मुख्यमंत्री आज बाढ़ग्रस्त जिले पाटण का दौरा करेंगे।  
----
रूस पर नए अमरीकी प्रतिबंधों के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमरीका के सात सौ पचपन राजनयिकों को रूस छोड़ कर जाना होगा। अमरीका के विदेश विभाग ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई बताया है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को रूस में अमरीकी राजनयिकों की संख्या में सितम्बर तक कमी करने का आदेश दिया था। मंत्रालय ने कहा था कि दूतावासों और वाणिज्यिक दूतावासों में अमरीकी राजनयिकों की संख्या कम कर 455 की जानी चाहिए।
श्री पुतिन ने एक टेलीविजन चैनल से भेंट में कहा कि अब समय आ गया है कि उनका देश अमरीकी प्रतिबंधों का समुचित जवाब दे।
----
भारत और पाकिस्तान आज सिंधु-जल संधि के तहत पन-बिजली परियोजनाओं पर वाशिंगटन में बातचीत करेंगे। विश्व बैंक मुख्यालय में भारत की दो पन-बिजली परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी।
केंद्रीय जल संसाधन सचिव अमरजीत सिंह भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करेंगे।
पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर की दोनों परियोजनाओं की रूपरेखा पर अपनी चिंता को लेकर पिछले वर्ष विश्व बैंक से सम्पर्क किया था।
----
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण - एन.आई.ने आतंकी फंडिंग के मामले में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बड़े बेटे नईम ज़फर गिलानी को आज अपने मुख्‍यालय में तलब किया है। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले गिलानी के दूसरे बेटे और अलगाववादी गुट तहरीक--हुर्रियत का प्रमुख नसीम गिलानी को बुधवार को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था।
जांच एजेंसी ने आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के सिलसिले में जम्मू में गिलानी के निकट सहयोगी के दो स्थानों पर कल छापे मारे थे। आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के मामले में जम्मू में दूसरी बार छापा मारा गया।
----
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू - कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर कल रात भारतीय चैकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया । राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कल रात साढ़े 10 बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की।
----
 इस बीचसुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले में दो आतंकवादियों को मुठभेड में मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तहाब गांव में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान शुरू करने के बाद यह मुठभेड़ हुई।
----
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि सरकार अगले साल से हेपेटाइटस-सी का टीका मुफ्त उपलब्ध करायेगी। इससे लीवर संबंधी बीमारियों से निपटने में मदद मिलेगी। श्री नड्डा ने शिमला में भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए बजट में ढाई हजार तीन हजार करोड़ रूपये की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम आदमी के फायदे के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं शुरू की हैं।
----
आयकर रिटर्न भरने की समय-सीमा  नहीं बढ़ाई जाएगी। वित्त वर्ष 2016-17 का आयकर रिटर्न भरने का आज अंतिम दिन है। पीटीआई के अनुसार आयकर विभाग ने कहा है कि अब तक दो करोड़ से अधिक रिटर्न इलेक्ट्रोनिक रूप से भरे जा चुके हैं और अवधि बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।
ऑनलाइन रिटर्न भरने में आ रही दिक्कत की खबरों पर आयकर विभाग के अधिकारी ने कहा कि अनुरक्षण प्रक्रिया के कारण एक-दो बार की बाधाओं के अलावा विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट को लेकर किसी  कठिनाई की सूचना नहीं है।
इस वर्ष पहली जुलाई से आयकर रिटर्न भरने के लिए स्थाई खाता संख्यापैन के साथ आधार संख्या जोड़ना अनिवार्य किया गया है।
----
राजस्थान में जालौरपालीसिरोही और बाड़मेर सहित बाढ़ग्रस्‍त जिलों में बचाव और राहत कार्य जारी हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि जवाई बांध से पानी छोड़े जाने के बाद पाली और सिरोही जिलों के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
बाड़मेर जिले में लोनी नदी उफान पर होने से लगभग 60 गांव का सम्पर्क टूट गया है। बाड़मेर के जिला कलेक्टर ने बताया कि इन गांवों से दो हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। जिले में चार स्थानों पर राहत शिविर स्थापित किए गये हैं। जिले में अभी कई स्थानों पर बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एन.डी.आर.एफऔर जिला प्रशासन जुटा हुआ है। मुरारी गुप्ताआकाशवाणी समाचारजयपुर।        
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान जोधपुर और उदयपुर मंडलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है।
----
ओडिसा में बाढ़ में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। राज्य में ब्राह्मणीबैतरणी और सुबर्णरेखा नदियों की सहायक नदियां भी अनेक स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर हैं। अंगुल जिले में रिंगाली बांध से पानी छोड़े जाने के बाद ब्राह्मणी नदी में बाढ़ आ गई है। बैतरणी और सुबर्णरेखा नदियां भी भारी बारिश के कारण उफान पर हैं। जाजपुर जिले में पचास गांव पानी में डूबे हैं। केंद्रपाड़ा जिले में बाढ़ के कारण 40 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।
----
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आज बाढ़ से दूसरे सर्वाधिक प्रभावित जिले पाटण का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अगले चार दिन तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।
श्री रूपाणी ने कल कंकरेज तालुका में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित गांवों का दौरा किया जो अब भी पानी में डूबे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों को भेजा गया है।
----
पश्चिम बंगाल में अधिकांश नदियों में जलस्तर कम होने से बाढ़ की स्थिति में और सुधार हो रहा है।
----
भारतीय महिला फुटबॉल टीम आज क्वालालम्पुर में मलेशिया के साथ मैत्री मैच खेलेगी। मैच शाम सवा छह बजे शुरू होगा। नए कोच मेमॉल रॉकी की देखरेख में यह पहला मैच होगा।
----
ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य की दो धावक दूती चंद और जौना मुरमू को विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने पर पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार से लंदन में शुरू हो रही है।
----
अमरनाथ तीर्थ यात्रियों का 31वां जत्था आज कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ। इस जत्थे में 173 तीर्थ यात्री हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जत्था तड़के लगभग तीन बजे छह  वाहनों में भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।
----
बूढ़ा अमरनाथ के लिए भी 590 यात्रियों का तीसरा जत्था आज सवेरे 6 बजे जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पुंछ के लिए रवाना हुआ।
----
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग के साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्पीक का विषय है : भारत में खेल : चुनौतियां और समाधान। कार्यक्रम एफ एम गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर आज रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित किया जायेगा। श्रोता टोल फ्री नंबर 1 8 0 0-1 1-5 7 6 7 पर स्टूडियो में मौजूद विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं। स्टूडियो में 011-2331-4444 पर भी कॉल कर सकते हैं।  ट्वीटर हैंडल @airnews alerts पर भी #tag आस्क एआईआर का इस्तेमाल करते हुए सवाल पोस्ट किए जा सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन की डीटीएच सेवा पर भी उपलब्‍ध रहेगा।
----
.
समाचार पत्रों से
आतंकी फंडिंग के मामले में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी के करीबी वकील के परिसर पर छापे अखबारों की बड़ी खबर है।हिन्दुस्तान की सुर्खी हैगिलानी के दस्तख्त वाले भारत विरोधी सबूत मिले। एन आई ए के छापे में मिला कलैंडरपथराव और हिंसा का पूरा खाका।
चीनी सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर अहम परेड में चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग का बयान अखबारों के मुखपृष्ठ पर है। अमर उजाला की सुर्खी हैडोकलाम विवाद के बीच राष्ट्रपति बोले सेना हर जंग को तैयार।
आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर राष्ट्रीय सहारा लिखता हैपीएम का नया नारागरीबीगंदगीआतंकवादजातिवादसम्प्रदायवाद और भ्रष्टाचार छोड़ो भारत।
अन्न की बर्बादी का सचित्र उल्लेख करते हुए दैनिक जागरण लिखता हैपंजाब में आठ साल में साढ़े पांच लाख टन गेंहू खराब। गोआ जैसे राज्य का चार साल तक भर सकता था पेट। 18 करोड़ लोग रोज भूखे पेट सोने पर मजबूर।
हिन्दुस्तान की विशेष खबर हैनई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था जी एस टी में ग्राहक के बजाय कंपनियां डकार रहीं हैं छूट का लाभ। छूट के खेल पर पत्र लिखता हैमंत्रालय को मिली अधिक कीमत वसूलने की 55 प्रतिशत शिकायतें।
बिहार की राजनीतिक हलचल का उल्लेख करते हुए देशबंधु का कहना हैनीतीश के भाजपा के साथ होने पर जनता दल युनाइटेड में जारी है असंतोषशरद यादव पर बढ़ा राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाने का दबाव। उधरराजस्थान पत्रिका के कयास हैंउत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से अभी और टूट सकते हैं एम एल सी। प्रदेश में भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग शुरू।
----