Loading

19 August 2017

पढ़े भारत बढ़े भारत प्रतियोगिता में 130 विद्यार्थियो ने भाग लिया

ओढ़ां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां में खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी मधु जैन की अध्यक्षता में पढ़े भारत बढ़े भारत प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय प्राचार्य सुभाष फुटेला ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में खंड ओढ़ां के विभिन्न गांवों से 26 विद्यालयों से कक्षा दूसरी के 52 विद्यार्थियों ने कहानी सुनाओ और पढ़ो प्रतियोगिता में तथा कक्षा तीसरी के 78 विद्यार्थियों ने कहानी सुनाओ, पढ़ो और लिखो प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका बूटा सिंह, प्रेम चंद, राजकुमार, कांतीलाल, धर्मपाल, वनीता, सुमनलता, जितेंद्र गर्ग, हंसराज, रमेश कुमार व सतनाम राय ने निभाई।


प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी की कहानी सुनाओ में प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला गदराना के अर्शदीप ने प्रथम एवं कहानी पढ़ो प्रतियोगिता में कालांवाली के कमलजीत प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कक्षा तीसरी की कहानी सुनाओ में राजकीय प्राथमिक पाठशाला धर्मपुरा के राजीव कुमार ने प्रथम, कहानी पढ़ो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कालांवाली के बलकरण सिंह ने प्रथम तथा कहानी लिखो प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला आनंदगढ़ के नरेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सर्वशिक्षा अभियान के स्टॉफ नरेंद्र पारीक, मनोज कुमार, सुनीता, संतोष, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां के स्टॉफ तथा विशेष अध्यापक सुभाष चंद्र ने अपना बहुमुल्य योगदान दिया तथा मोनिटरिंग डिंग डाइट से बॉयोलॉजी के प्रवक्ता चंद्रप्रकाश ने की।

बनवाला में गोईंग डिजीटल शिविर आयोजित किया

ओढ़ां
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ओढ़ां शाखा के तहत गांव बनवाला में गोईंग डिजीटल शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रबंधक जयकरण बिरथल ने की। ओढ़ां ब्लॉक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार हरदयाल बेरी ने बताया कि ग्राहक अपने खाते में ग्राहक अपने खाते में आधार नंबर एवं मोबाईल नंबर जोड़कर बैंक की अनेक सुविधाओं का लाभ घर बैठे ले सकते हैं। उन्होंने नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र एवं किसानों के विकास के लिए सोलर ऊर्जा प्लांट लगाने, बायो गैस प्लांट लगाने, डेयरी फार्मिंग व उन्नत फार्मिंग आदि के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।गांव बनवाला में किसान क्लब गठित करने और कृषि में सुधार लाने का आग्रह किया। श्री बिरथल ने ऋण योजना के तहत समय पर अदायगी से सस्ते ब्याज का लाभ उठाने की सलाह दी। किसानों ने भी गांव में किसान क्लब बनाने के प्रति उत्सुकता दिखाई।

अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें : डीएसपी

खंड कार्यालय ओढ़ां में शांति कमेटी की बैठक आयोजित
ओढ़ां
ओढ़ां क्षेत्र के गांवों में शांति व आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा गांवों में शांति कमेटियों के गठन को लेकर एक बैठक डीएसपी रतनदीप बाली की अध्यक्षता में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित गांव चोरमार, जलालआना, ख्योवाली, घुकांवाली, रोहिडांवाली, नुहियांवाली, टप्पी, सालमखेड़ा, किंगरे, जंडवाला और मलिकपुरा सहित खंड ओढ़ां के अनेक गांवों के सरपंचों, पंचों, नंबरदारों व गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए डीएसपी रतनदीप बाली ने कहा कि ग्रामीण किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा आपसी भाईचारा व प्रेमभाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी भी प्रकार की कानून विरोधी गतिविधि में भाग लेने से बचें क्योंकि कानून के खिलाफ जाने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने अथवा होने की संभावना दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या शांति कमेटी को दें क्योंकि गांवों में शांति कमेटियों के गठन का उद्देश्य शांति बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आने की बजाय झूठी अफवाह फैलाने वालों के बारे में पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में नई शांति कमेटियों का गठन किया जाए।
इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए इसमें पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां बलराज सिंह मलेठिया, थाना प्रभारी ओढ़ां जगदीश जोशी, एसईपीओ भूपसिंह, चेयरमैन मनोज शर्मा, सरपंच धमेंद्रपाल टप्पी, नंबरदार रामप्रताप मलिकपुरा सहित खंड ओढ़ां के अनेक गांवों के सरपंच, पंच, नंबरदार और गणमान्य लोग मौजूद थे।

अधिकारी शीघ्र जवाब देने के साथ कार्यालय को भी सूचित करें : पवन ओढ़ां

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का किया निपटारा
ओढ़ां
सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निपटारे हेतु निगरानी कमेटी की एक बैठक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ां में आयोजित की गई। निगरानी कमेटी के चेयरमैन पवन गर्ग ओढ़ां की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आम आदमी कभी भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। सीएम विंडो पर भेजी गई शिकायत को समाधान हेतु मात्र 2 घंटे में ही संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया जाता है ताकि शिकायतों का निवारण शीघ्रता से किया जा सके अत: अधिकारी शीघ्र जवाब देना सुनिश्चित करने के साथ साथ कार्यालय को भी सूचित करें।
बैठक में चतरगढ़ पट्टी सिरसा के इंद्रजीत, पिपली के सतनारायण, घुकांवाली के साहबराम, ओढ़ां के हरचरण सिंह तथा भगवान दास सहित अन्य शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निपटारा किया गया। सोलर लाइट व आरओ की खरीद में धांधली संबंधी शिकायत को लेकर शिकायतकर्ता द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। घुकांवाली सरपंच के खिलाफ गांव में लगाने हेतु सबमर्सिबल व अन्य सामान आने के बाद सामान गांव में लगाने की बजाय वापिस करने संबंधी शिकायत पर एसईपीओ भूप सिंह व स्टाफ द्वारा बताया गया कि इसप्रकार का कोई सामान गांव में गया ही नहीं अत: शिकायत निराधार पाई गई। इसके अतिरिक्त मनरेगा मजदूरी हड़पने व फर्जी जॉब कार्ड बनाने संबंधी शिकायत भी निराधार पाई।
इस बैठक में निगरानी कमेटी सदस्य सुनील जिंदल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां बलराज सिंह मलेठिया, भाजपा ओढ़ां मंडल के अध्यक्ष सतिंद्र गर्ग, वासूदेव शर्मा, कमेटी सदस्य मुखत्यार सिंह, शामलाल पिपली, जसपाल तगड़ व जगतार सिंह तथा एसईपीओ भूप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य नागरिक और शिकायतकर्ता मौजूद थे।

समाचार

  • जनता दल युनाइटेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज पटना में बैठक। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एन डी ए में शामिल होने के निमंत्रण की स्वीकृति की उम्मीद।
  • तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना डी एम के पार्टी के दो धड़ों में मतभेद के कारण विलय में बाधा।
  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहाप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एन डी ए सरकार जनता की सेवा में। मात्र तीन वर्ष में पचास बड़ी पहल।
  • बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं और असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार के बाद दस हजार लोग राहत शिविरों से लौटे।
  • अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रम्प की जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्टीव बैनन ने पद छोड़ा।
  • सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की हार के साथ ही भारतीय चुनौती समाप्त।
...............
जनता दल युनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज पटना में बैठक होगी। यह बैठक पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बुलाई गई है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने के निमंत्रण को औपचारिक स्वीकृति दिए जाने की उम्मीद है।
उधरशरद यादव के समर्थक भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काम करने का विरोध कर रहे हैं और पटना में ही जन-अदालत आयोजित कर रहे है। बिहार में महागठबंधन टूट जाने के बाद होने वाली इन दोनों बैठकों से जनता दल युनाइटेड के मतभेद स्पष्ट हो गए हैं हालांकि प्रधान महासचिव के.सीत्यागी ने कहा है कि पार्टी में कोई विभाजन नहीं है और श्री शरद यादव ने स्वेच्छा से पार्टी छोड़ी है।
...............
तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना डीएमके पार्टी के दो धड़ों के विलय के प्रयास में मतभेदों के कारण बाधा आई है। पूर्व मुख्यमंत्री ओपन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाले पीटीए धड़े और मुख्यमंत्री ई केपलनीसामी के नेतृत्व वाले अम्मा गुट ने कल शाम चेन्नई में अलग-अलग बैठक की। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पन्नीरसेल्वम गुट के अधिकांश पदाधिकारियों ने विलय पर आपत्ति की। इसके कारण बैठक के बाद होने वाला संवाददाता सम्मेलन रद्द करना पड़ा।
हालांकि ऑल इंडिया अन्ना डी एम के पार्टी के दोनों गुटों के विलय की कोशिशें पहले भी की गई थींलेकिन श्री ओ पन्नीर सेल्वम ने वार्ता के लिए गठित समिति को यह कहते हुए भंग कर दिया था कि इससे कोई प्रगति नहीं हुई। उधरपार्टी के एक अन्य नेता श्री टी टी वी दिनाकरन की हाल ही में आयोजित मैलूर रैली में लगभग 20 पार्टी विधायक और सांसद शामिल हुए थे और विलय के नये सिरे से प्रयास किये गये। इस बीचदोनों दलों के विलय की योजना खटाई में पड़ गई है और स्थितियां अब वापस पुराने पड़ाव पर पहुंच गई हैं। चेन्नई से जय सिंह की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से निखिल कुमार।
पार्टी के पीटीए धड़े के कुछ पदाधिकारियों ने जयललिता के निधन की सी बी आई जांच पर जोर दिया। राज्य सरकार ने न्यायिक जांच की घोषणा की है।
...............
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के भोपाल दौरे पर हैं। उनकी यह यात्रा आगामी आम चुनाव से पहले 100 दिन के राष्ट्रव्यापी दौरे के अंतर्गत पार्टी को मजबूत करने के अंग के रूप में है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि श्री शाह ने कल पार्टी की पांच बैठकें कीं।
कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश में किसी भी क्षेत्र में ऐसा मतदान केंद्र नहीं होना चाहिए जहां भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थिति न हो। नया भारत संकल्प से सिद्धि सेमिनार को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवल तीन सालों में पचास बड़ी पहलें की हैं। शारिक नूरआकाशवाणी समाचारभोपाल
...............
श्री अमित शाह ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सोमवार को बैठक बुलाई है। बैठक में कामकाज की समीक्षा के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में तीन सौ पचास से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने की रणनीति पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
..............
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि भारत के लिए संसदीय व्यवस्था सर्वोत्तम हैक्योंकि इसमें अलग-अलग विचारधाराओं के लोगों को अपनी अपनी बात रखने का मंच मिलता है।
नई दिल्ली में एक पुरस्कार वितरण समारोह में श्री जेटली ने कहा कि एक सांसद के रूप में उन्होंने जानी  मानी हस्तियों की बजाय हमेशा मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि  भारत में अब भी संसद सर्वोच्च संस्था है जो देश के लिए प्रासंगिक है।
...............
बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। 19 जिलों के एक करोड़ से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 164 हो गई है। राहत और बचाव कार्य ज़ोरों पर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में हवाई जहाज से खाने के पैकेट वितरित करने के आदेश दिए हैं।
...............
उधरउत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बाढ़ पीड़ितों को तेजी से वित्तीय सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्यभर में बाढ़ से लगभग 15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
नदियों के किनारे और निचले इलाकों में बसे गांवों में जनजीवन दूभर हो गया है। बाढ़ की वजह से सड़कों के क्षतिग्रस्त हो जाने से गोरखपुरबस्तीसिद्धार्थनगर और बलरामपुर जिलों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। राज्य में लगभग 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगाराप्तीबूढ़ी राप्तीगंडकबूढ़ी गंडकघाघराटोन्स और रामगंगा नदियां खतरे के ऊपर या इसके आसपास बह रही हैं और इसके पानी से बहुत सारा इलाका जल प्लावित है। बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 38 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सुनील शुक्लआकाशवाणी समाचारलखनऊ
...............
इस बीचअसम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। पिछले12 घंटों के दौरान लगभग दस हजार लोग राहत शिविरों से लौट गए हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि राज्य के बीस जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।
असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत अभियान जारी हैं। अब तक बाढ़ के कारण 60 लोगों की मौत हुई है। असम के वन मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा ने कहा कि हाल की बाढ़ में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को काफी नुकसान पहुंचा है। साल की पहली बाढ़ में राष्ट्रीय उद्यान के 105 वन्य जीव मारे गये थे।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी अन्य राष्ट्रीय उद्यान से बाढ़ के कारण वन्य जीवों के मरने की खबर नहीं है। मानस प्रतिम सरमाआकाशवाणी समाचारगुवाहाटी
...............
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन ने पद छोड़ दिया है। अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा हकबी सैन्डर्स ने ट्रम्प प्रशासन से  उनके अलग होने की पुष्टि की है।
स्टीव बैनन ने पिछले वर्ष राष्ट्रपति चुनाव में डॉनाल्ड ट्रम्प की विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
डेमोक्रेटिक नेताओं और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने श्री बैनन के अलग होने का स्वागत किया है।
...............
सिनसिनाटी मास्टर्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट से रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा के बाहर होते ही भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी मारसेलो मेलो और लुकास कुबोत से हार गई है।
वहींमहिला डबल्स में सानिया मिर्जा और चीनी की शुआई पेंगकी जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा।
...............
समाचार पत्रों की सुर्खियों से
डोकलाम मुद्दे पर जापान भारत के साथ आयाचीन को फटकारा। इस खबर को लगभग सभी अखबारों ने मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक कामयाबी बताया है। नवभारत टाइम्स की पहली खबर है भारत ने शांति के संदेश से चीन को दी नसीहत।
कॉल ड्रॉप बंद नहीं किया तो 10 लाख का लगेगा जुर्माना। भारतीय दूरसंचार नियामक का यह फैसला हिन्दुस्तान सहित सभी अखबारों में हैं। दैनिक जागरण लिखता है - सर्किल के बजाय टॉवर से निर्धारित होगा कॉल ड्रॉप का स्तर।
देश की दूसरी सबसे बड़ी आई टी कंपनी इंफोसिस के सी ई ओ विशाल सिक्का के इस्तीफे को अमर उजाला ने इंफोसिस में बड़ा भूचाल बताते हुए लिखा है कि निवेशकों के 30 हजार करोड़ रुपये डूबे। दैनिक जागरणकी सुर्खी है - इंफोसिस ने खोया सिक्कादस प्रतिशत शेयर लुढ़का।
राजस्थान पत्रिका ने नई दवा नीति का मसौदा तैयारहोने को प्रमुखता से देते हुए लिखा है कि अब सरकार तय करेगी मुनाफाजल्द सस्ती होगी दवाएं। पत्र आगे लिखता है कि दवा बनाने वाली कंपनियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का भोपाल में सांसद और विधायकों के साथ बैठक में यह बयान कि ब्लैकमनी से पार्टी का चंदा न लेछवि खराब होती हैको दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से दिया है। 
      ...............