Loading

10 January 2011

जीप का प्रचलन कैसे हुआ?

जीप
जीप आज तक एक लोकप्रिय सवारी है
हाल ही में हमने मज़ाक़ मज़ाक़ में बनने वाले एक शब्द ‘बोगस’ के बारे में बात की थी आज हम एक ऐसे शब्द के बारे में बात कर रहे हैं जिसकी उत्पत्ति में कई रोचक बातें शामिल हैं और यह शब्द भी अमरीका में ही पहली बार प्रयोग में आया.

आज का हमारा शब्द है ‘जीप’ (JEEP)

जी हाँ, यह वही गाड़ी है जो आज से पहले सबसे अधिक दिखने वाले वाहनों में आती थी और जिसे आज भी नागरिक जीवन और सेना में फ़ौजियों और सामानों को लाने ले जाने में बड़ी हद तक प्रयोग में लाया जाता है लेकिन फ़ौजियों को ढोने से पहले इसके बारे में कई रोचक बातें भी प्रचलित हुईं.

जब यह अजीब सा बक्सानुमा वाहन (मानो जैसे माचिस की खुली डिब्बिया में पहिया लगा दिया गया हो) अपनी उत्पत्ति के दौर से गुज़र रहा था उसी दौरान यह शब्द ‘जीप’ अपने नए नए अर्थों में सामने आ रहा था.

चार पहियों वाली इस आधा टन भारी गाड़ी को अमरीकी फ़ौज के ख़ास उद्देश्य के लिए सितंबर 1940 में तैयार किया गया लेकिन इस के डिज़ाइन की तैयारी और इसके नाम की शुरुआत 30 के दशक में ही शुरू हो चुकी थी.

वास्तव में इसी प्रकार की एक गाड़ी का डिज़ाइन एक टैंक कैप्टेन ने 1932 में तैयार किया था लेकिन उसने उसका कोई नाम नहीं रखा था. उसके बाद से इस पूरे दशक में इसकी तैयारी में कम से कम तीन विभिन्न निर्माता शामिल रहे. इसी बीच शब्द जीप भी अपने विकास के चरणों से गुज़रता रहा.
जीप
जीप का प्रयोग युद्ध में बड़े पैमाने पर किया जाता रहा है
पहले-पहल फ़ौजी शब्दावली में इसका अर्थ ‘रंगरूट’ लिया गया, फिर इसे एक बेढ़ब और अनुपयुक्त या न फ़िट होने वाले कोट के अर्थ में लिया जाने लगा, और फिर इसे थोड़े दिनों तक पाइलटों के सह-प्रशिक्षको के लिए भी इस्तेमाल किया गया.

उसी ज़माने में 16 मार्च 1936 में ‘यूजीन दी जीप’ (Eugene the Jeep) का पात्र पोपाइ कॉमिक्स (Popeye Comics) में शामिल किया गया. यह पात्र यूजीन देखने में यूं तो छोटा था लेकिन वह बहुत शक्तिशाली प्राणी था जोकि ‘जीप जीप’ चिल्लाया करता था.

शब्द जीप की इस पृष्ठभूमि और इसके विभिन्न अर्थों में प्रयोग ने फ़ौजी और आम जनता के इस नए वाहन को जीप का नाम दे दिया जोकि आने वाली नई नसल के लिए दुनिया भर में एक ही अर्थ में प्रयोग होने वाला शब्द बन गया.

और दूसरे विश्व-युद्ध में अमरीकी फ़ौजियों ने जीप और उसके अर्थ को पूरे विश्व में फैला दिया. विश्व-युद्ध के बाद जीप ने सामान्य नागरिक में अपनी पकड़ बनाई और इस डब्बे-नुमा चार पहिया वाहन (जो चारों ओर से खुली हुई होता था) का सामान्य और जोखिम भरे कार्यों के लिए प्रयोग में होने लगा.

यहाँ तक कि इस शब्द को बड़े अक्षरो में लिख कर इस ट्रेड मार्क के तौर पर प्रयोग में लाया गया. आज यह गाड़ी आधी शताब्दी पहले से कहीं अधिक पसंद की जाती है और इसका प्रयोग अधिकतर भारी कामों और दुर्गम रास्तों पर अधिक होता है.

Homophones क्या हैं भला...?

डेज़र्ट
रेगिस्तान में अगर ये स्वादिष्ट डेज़र्ट मिल जाए तो क्या बात है.
अमरीका में इस साल की ‘नेशनल स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता की चैमपियन भारतीय मूल की 14 वर्षीय अनामिका है. उससे पहले भारतीय मूल के 13 वर्षीय समीर मिश्रा ने स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की थी.
पिछले 12 सालों में भारतीय मूल के 8 छात्र ये चैंपियनशिप जीत चुके हैं.
इन आंकड़ों का मतलब यहां यह है कि हम अपनी अंग्रेज़ी में अक्सर एक ही स्वर वाले शब्दों की स्पेलिंग करने में चूक कर जाते हैं परिणाम कुछ का कुछ हो जाता है, कभी तो यह हमारी आलोचना का कारण बनता है और कभी हास्य और व्यंग्य का.

होमोफ़ोन्स (Homophones)

आज की बैठक में हम एक प्रकार के स्वर वाले शब्दों को देखेंगे जिन्हें होमोफ़ोन्स (Homophones) कहा जाता है (Words that sound alike or nearly alike but have different meanings) और हम अकसर इसकी स्पेलिंग और इसके प्रयोग में ग़लती करते हैं.
दूसरी भाषा के तौर पर अंग्रेज़ी सीखने वालों से साधारण तौर पर जो ग़लतियां होती हैं उन्हें हम कॉमन एरर कहते हैं. आज सिर्फ़ होमोफ़ोन्स (Homophones) की बात करेंगे.
Accept (ऐक्सेप्ट) स्वीकार करना, मान लेना, जैसे Dhoni accepted the defeat in the IPL final frankly. या The headmaster accepted the demand of the students for a football match.
Except (एक्सेप्ट) यानी छोड़ देना या किसी को छोड़ कर जैसे Everyone except Asha got first division in the class. या I like all kinds of drinks except milkshake.
Advice (ऐडवाइस) यानी परामर्श, मशविरा, सलाह या राय यह संज्ञा के तौर पर इस्तेमाल होता है, जैसे I need your advice या An expert advice can save the government in the coming elections.
रेगिस्तान
रेगिस्तान में अगर खाने के बाद आईस क्रीम मिले तो.
Advise (ऐडवाइज़) यह क्रिया के तौर पर इस्तेमाल होता है और इसका अर्थ होता है परामर्श या सलाह देना, जैसे The police advised the media not to blow the issue out of proportion. या The doctor advised the patient to take rest.
Affect (अफ़ेक्ट) प्रभाव डालना, असर डालना, प्रभावित करना वग़ैरह जैसे The latest injury of Tendulkar will affect the performance of the Indian cricket team in the coming tour.
Effect (इफ़ेक्ट) आम तौर पर इसका प्रयोग संज्ञा के तौर पर होता है और इसका अर्थ होता है परिणाम, नतीजा, असर वग़ैरह जैसे Music has a calming effect. लेकिन जब इसका प्रयोग क्रिया के रूप में होता है तो अर्थ है उत्पन्न करना, पूरा करना वग़ैरह जैसे The medicine effected a complete recovery. इन-इफ़ेक्ट In effect का मतलब होता है वास्तव में असल में.
All ready (ऑल रेडी) यानी पूरी तरह से तैयार या सभी तैयार हैं जैसे They were all ready for the danger ahead.
Already (ऑलरेडी) यानी पहले से ही, अभी कत वग़ैरह, जैसे— I have already read the book. या We are late already.
Allude (अल्यूड) संकेत करना, इशारे में कहना, जैसे Teachers often allude to the previous chapters for the better understanding of their students.
Elude (एल्यूड) यानी चालाकी से बच निकलना, टाल-मटोल करना, जैसे The group of car thieves continue to elude the police.
Beside (बिसाइड) यानी के पास, के बग़ल में जैसे The baby was sleeping beside her mother.
Besides (बिसाइड्स) का अर्थ है के अलावा, के अतिरिक्त, इसके सिवाय, को छोड़कर वग़ैरह जैसे She likes green, yellow, blue besides white. के साथ के तौर पर इसका प्रयोग ज़्यादा होता है Besides journalism he has done other professional courses like computer, short hand etc.
Complement (कमप्लिमेंट) का अर्थ होता है पूरक, सम्पूरक जैसे They complement each other in Mathematics and Science.
Compliment (कमप्लिमेंट) यानी प्रशंसा, अभिनंदन तारीफ़ वग़ैरह जैसे Anil received compliments from his colleagues as well as boss on achieving the target.
Decent (डीसेंट) विशेषण है और इसका अर्थ होता है, शालीन, सुघड़, सलीक़ेदार उदार, मुनासिब वग़ैरह और इसका प्रयोग इस प्रकार होता है. I thought he was a decent sort of person. या Every once should be entitled to a decent living.
वेटिकन
Descent (डीसेंट) संज्ञा है और इसका अर्थ होता है उतार, ढ़लाव, वंशक्रम, वंशपरंपरा वग़ैरह और इसका प्रयोग इस प्रकार होता है. They trace their line of descent back to Ashoka. या There is a sharp descent after that hill into the valley.
Dissent (डीसेंट) यह संज्ञा और क्रिया दोनों में प्रयोग होता है और इसका अर्थ होता ह विरोध करना, सहमति नहीं दिखाना वग़ैरह जैसे — There is some dissent within the committee over the issue. या Seven people favoured the proposal while nine dissented.
Desert (डेज़र्ट) यानी सुनसान, वीराना, मरुस्थल, मरुभूमि, छोड़ देना, त्याग देना, छोड़ भागना वग़ैरह जैसे, Thar and Sahara desert are great deserts with different features. या He deserted the army during the war. या I prefer wandering in deserted places.
Dessert (डेज़र्ट) खाने के बाद वाली मीठी चीज़ जैसे There is no ice-cream or gulab jamun for the desert in the menu.
Discreet (डिसक्रीट) यानी चालाक, चतुर, विवेकशील वग़ैरह जैसे, Anil has been very discreet in his professional life, never giving any idea of his move.
Discrete (डिसक्रीट) यानी अलग, पृथक, मुख़तलिफ़ वग़ैरह जैसे, The small companies are fighting for their discrete identity.
Principal (प्रिंस्पल) यानी मुख्य, प्रधान, प्रमुख, मूलधन वग़ैरह जैसे— India’s principal export is tea. या The principal announced the final result of class X. या Radha lives on interest and wants to keep her principal intact.
Principle (प्रिंस्पुल) यानी नियम, सिद्धांत, मूलतत्व, निष्ठा, ईमानदारी वग़ैरह – India is run on the principle of social justice and equality. या He is a man of principle.
इसके अलावा भी बहुत सारे ऐसे शब्द हैं जिनसे तरह तरह की भ्रांतियां पैदा होती हैं. अगली बैठक में हम कुछ ऐसे शब्दों को देखेंगे जिनके प्रयोग में आम तौर पर ग़लतियां देखी जाती हैं. इन्हें कॉमन एरर (common error) कहते हैं.

और हम बोलने लगे

बोली
अंग्रेजी भाषा के बारे में बात करने से पहले हम इंसानी भाषा की शुरुआत और उसके चरणबद्ध विकास पर कुछ बात करेंगे.
इस सवाल का स्थाई जवाब तो आज तक नहीं मिल सका कि इनसान ने भाषा का इस्तेमाल कब से शुरू किया. लेकिन इस बात पर सब सहमत हैं कि बोलने की ताक़त ही इनसान को अन्य जानवरों से अलग करती है और संसार का सर्वश्रेष्ठ प्राणी बनाती है.
कुछ विशेषज्ञों का विचार है कि इनसान ने सबसे पहले प्रकृति में पाई जाने वाली आवाज़ों की नक़ल शुरू की. मसलन कुत्ते के भोंकने की आवाज़, बरसती बारिश का शोर, बादलों की गड़गड़ाहट, हवा की सायँ-सायँ और परिंदों के परों की फड़फड़ाहट वग़ैरा.
लेकिन कुछ और विशेषज्ञों का कहना है कि इनसान ने सबसे पहले अपने भावनाओं और संवेदनशीलता को एक निशचित रूप दिया था, मसलन भय, ख़ुशी और जोशो-ख़रोश के मौक़ों पर उसके मुँह से उफ़, वाह, ओह वग़ैरा की आवाज़ें निकलती थीं और यही आवाज़ें इनसानी आवाज़ें की शुरूआत थी.
डार्विन का कहना था कि इनसान की जीभ असल में हाथ-पाँव की हरकतों की नक़ल करते हुए हिलना शुरू हुई थी. बाद में उन ख़ामोश इशारों ने शब्दों का रूप धार कर लिया लेकिन एक आधुनिक नज़रिया उससे भी दिलचस्प सिद्धांत पेश करता है.
सवाल
भाषा वैज्ञानिक ईएच सटर्टवेंट (EH Sturtevant) का विचार है कि हाथ, पैर, आँख और मुँह के इशारे इनसान की भावनाएँ प्रकट करती हैं. इसलिए अपनी वास्तविक भावनाओं को छुपाने और झूठ बोलने के लिए इनसान ने जीभ का इस्तेमाल शुरू कर दिया.
18वीं सदी तक यह विचार आम था कि अतीत में सारी दुनिया के इनसानों की एक ही भाषा थी लेकिन बाद में ये महाभाषा (प्रोटो स्पीच) अलग-अलग समुदायों में विभाजित होती चली गई.
ये महाभाषा कौन सी थी, इस सिलसिले में हर समुदाय का दावा अलग था. स्वीडन के भाषा विशेषज्ञ 17वीं सदी तक गंभीरता से दुनिया को बताते थे कि स्वर्ग में ईश्वर स्वीडिश भाषा बोलता था, जबकि हज़रत आदम डैनिश भाषा बोलते थे और शैतान की भाषा फ्रांसीसी थी.
इस तरह अरबी, तुर्की, ईरानी और यूनानी बोलने वाले लोग विभिन्न भी ये दावा करते रहे हैं कि उनकी भाषा सबसे पुरानी है और दुनिया की सब भाषाएँ वहीं से निकली हैं. यही दावा किसी ज़माने में संस्कृत और लातीनी के बारे में भी होता रहा है.
आधुनिक भाषा विज्ञान में ये सवाल अहम नहीं है कि सबसे पहले कौन सी भाषा अस्तित्व में आई बल्कि उन सवालों पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है कि विचार प्रकट करने में भाषा किस तरह काम करती है.
शब्दों और विचार का क्या रिश्ता है. क्या शब्दों के बग़ैर विचार जन्म ले सकता है. एक दुधमुँहा बच्चा शब्दों के बिना किस तरह सोचता है. क्या किसी ख़ास भाषा में इनसानी विचारों को प्रकट करना ज़्यादा आसान और प्रभावशाली होता है.
20वीं सदी के दर्शन पर भी भाषा विशेषज्ञों का गहरा असर है और ये पुराना सवाल कि हमारे दिमाग़ में पहले विचार जन्म लेता है या शब्द, नए नए रूप धारण करके मनोवैज्ञानिकों और भाषाविदों के दरवाज़ों पर दस्तक देता रहा है.

नीले रंग का कमाल

नीला रंग
एक अन्य लेख में अंग्रेज़ी में लाल और सफ़ेद रंग के मुहावरों के बारे में नज़र डाल चुके हैं. यहाँ हम नीले रंग के मुहावरों पर कुछ ग़ौर करेंगे.
ब्रिटेन में नीले रंग को लड़कों से और गुलाबी रंग को लड़कियों से जोड़कर देखा जाता है. नीला रंग मोहब्बत और वफ़ादारी का प्रतीक भी माना जाता है.
नीले रंग से संबंध से रखने वाले कुछ मुहावरे यहाँ दिए गए हैं –
A blue movie
Out of the blue
Scream blue murder
The boys in blue
A blue-eyed boy
Blue movie या ब्लू फ़िल्म का मतलब है नग्नता से भरी फ़िल्म. ऐसी फ़िल्में हमारे समाज में अशलील समझी जाती हैं और उनको दिखाना मना है. लेकिन ब्रिटेन और अमरीका वग़ैरा में वयस्क ये फ़िल्में देख सकते हैं.
अलबत्ता ऐसी फ़िल्मों के लिए अलग सिनेमाघर होते हैं और उनके वीडियो भी कुछ ख़ास दुकानों से ही मिलते हैं जोकि सेक्स शॉप कहलाती हैं.

नीले रंग से जुड़े कुछ मुहावरे

A blue movie
Out of the blue
Scream blue murder
The boys in blue
A blue-eyed boy
इन जानकारियों को ध्यान में रखते हुए अब ज़रा यह वाक्य पढ़कर देखिए – Blue movies or adult videos as they are sometimes called, are normally available from sex shops.
जो चीज़ अचानक और अनपेक्षित तौर पर सामने आ जाए, उसके लिए out of the blue मुहावरे का इस्तेमाल होता है. His suggestion that we should move to Canada, came completely out of the blue. I was not expecting it.
किसी नापसंद बात पर बवाल खड़ा करने या फसाद मचाने के लिए भी नीले रंग का एक मुहावरा मौजूद है यानी To scream blue murder.
ज़रा ये वाक्य देखिए – They started to scream blue murder when I told them they would have to work an extra half an hour on Saturday afternoons.
ब्रिटेन में चूँकि पुलिस नीली वर्दी पहनती है, इसलिए पुलिस वालों को The boys in the blue भी कहा जाता है. It is a criminal offence. We cannot sweep it under the carpet. We should hand it over to the boys in blue.
और अब इस सिलसिले का आख़िरी मुहावरा जो ऐसे युवकों की तारीफ़ में बोला जाता है जो तेज़ी से तरक़्क़ी की मंज़िलें तय कर रहे हों.
ऐसे युवकों को blue eyed boys भी कहा जाता है लेकिन ज़ाहिर है इस तारीफ़ में कुछ ईर्ष्या और जलन का पहलू भी शामिल होता है क्योंकि उन्हें अधिकारियों का प्रिय क़रार दिया जाता है.
इस बारे में एक उदाहरण दिया जा सकता है. Navin Kumar has been promoted three times in a year he is a blue-eyed boy of our