Loading

15 February 2011

समाचार संध्या 14.02.2011



मुख्य समाचार : -
  • पूर्व संचार मंत्री ए. राजा की सी.बी.आई. हिरासत तीन दिन और बढ़ी। स्वैन टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद बलवा की हिरासत चार दिन बढ़ाई गई।
  • कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पांच निर्दलीय विधायकों को अयोग्य ठहराने का विधानसभा अध्यक्ष का फैसला बरकरार रखा।
  • गरीबों को मिट्टी के तेल, रसोई गैस और खाद पर सीधे सब्सिडी देने की व्यवस्था तैयार करने के लिए एक कार्यदल का गठन।
  • राहत फतेह अली खां रिहा, लेकिन उनसे विदेशी मुद्रा मिलने के मामले की जांच जारी रहेगी। वे 17 फरवरी को फिर गुप्तचर राजस्व निदेशालय में पेश होंगे।
  • सेंसेक्स की पिछले चार महीनों में एक दिन में सबसे बड़ी छलांग, 473 अंकों का उछाल।
  • झारखंड में राष्ट्रीय खेलों के दूसरे दिन पदक तालिका में मध्यप्रदेश आगे।
-----
दिल्ली की एक अदालत ने टू-जी स्पेक्ट्रम मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए0 राजा का सीबीआई रिमांड तीन दिन और बढ़ा दिया है। अदालत ने इसी मामले में स्वान टेलीकॉम कंपनी के शाहिद बलवा की हिरासत भी चार दिन बढ़ा दी है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ0 पी0 सैनी ने यह आदेश तब दिया जब सीबीआई ने कहा कि पैसे के लेन-देन के मामले में उनसे और पूछताछ करने की जरूरत है। न्यायाधीश ने कहा कि अपराध की व्यापकता, तथा जांच की जटिलता और ढेर सारे दस्तावेजों के मद्देनजर आरोपियों से हिरासत में और पूछताछ करना उचित है। सुनवाई के दौरान राजा और बलवा की हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए कहा गया कि जांच एजेंसी को और दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, इसलिए इन दोनों से और पूछताछ करने की जरूरत है। राजा का सीबीआई रिमांड तीन दिन और बढ़ने के साथ ही उनका रिमांड चौदह दिनों का हो जायेगा, जोकि किसी जांच एजेंसी द्वारा किसी अपराधी को हिरासत में रखने की अधिकतम सीमा है। सीबीआई ने राजा को दो फरवरी को हिरासत में लिया था।
-----
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पांच निर्दलीय विधायकों को अयोग्य ठहराने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को बरकरार रखा है। अध्यक्ष श्री के0 जी0 बोपइय्‌या ने दल-बदल कानून के तहत इन पांचों विधायकों को विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहरा दिया था। न्यायमूर्ति ए0 एस0 बोपन्ना, न्यायमूर्ति मोहन शान्तनागौदर और न्यायमूर्ति एस0 अब्दुल नजीर की पीठ ने इन निर्दलीय विधायकों की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा है कि अध्यक्ष के फैसले से वैधानिक स्थिति का उल्लंघन नहीं हुआ। याचिकाकर्ताओं की दलीलों को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि मतदाताओं को इस बात का अधिकार है कि वे दल-बदल के लिए अपने विधायकों के खिलाफ याचिका दायर करें। विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार से समर्थन वापस लेने और व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में इन पांचों निर्दलीय विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था।
-----
सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान-पत्र प्राधिकरण-यू आई डी ए आई के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में विभिन्न मंत्रालयों का एक कार्यदल बनाया है, जो गरीबों तथा किसानों को मिट्टी के तेल, रसोई गैस और खाद पर सीधे सब्सिडी देने की व्यवस्था तैयार करेगा। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसे बहुत से मामले सामने आ रहे हैं कि मिट्टी के तेल पर दी जाने वाली सब्सिडी की मौजूदा नीति से बहुत सा तेल बेकार जाता है और इसकी चोरी तथा इसमें मिलावट की जाती है।
यह कार्यदल चार महीने में अपनी अंतरिम रिपोर्ट देगा। संबद्ध मंत्रालय इस नई व्यवस्था के तहत, इस कार्यदल की सिफारिशों को प्रयोग के आधार पर छह महीने लागू करेंगे। यह कार्यदल मौजूदा प्रणाली में सुधार करते हुए लोगों को सीधे सब्सिडी देने के लिए एक मॉडल भी सुझाएगा।

इस कार्यदल से इस व्यवस्था के लिए सरकारी प्रशासन में परिवर्तन और सप्लाई तंत्र के संचालन के लिए समुचित कम्प्यूटर प्रणाली तैयार करने को भी कहा गया है।
श्री नीलेकणि के अलावा इस कार्यदल में वित्त, कृषि, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण, तेल तथा प्राकृतिक गैस, ग्रामीण विकास और रसायन तथा उर्वरक मंत्रालयों के सचिव भी शामिल होंगे।
उधर, आज तिरूअन्नतपुरम में श्री नीलेकणि ने कहा कि भारत के साठ करोड़ लोगों को तीन से चार साल में विशिष्ट पहचान संख्या ''आधार'' मुहैया करा दी जायेगी। एक सेमिनार में उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत अभी तक 15 लाख नागरिकों को यह नम्बर जारी किया गया है।
-----
अरविन्द राजखोवा की अगुवाई में उल्फा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह से मिला। उल्फा नेताओं की इस मुलाकात को औपचारिक भेंट बताया गया है क्योंकि प्रधानमंत्री असम से राज्यसभा सांसद हैं। तीन दशकों की अशान्ति के बाद पिछले वृहस्पतिवार को उल्फा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री पी चिदम्बरम और गृह सचिव जी के पिल्लई से मिला था और बातचीत की प्रक्रिया शुरू की थी।
-----
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने के उद्देश्य से बजट सत्र की पूर्व संध्या 20 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टू-जी स्पैक्ट्रम घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति-जपीसी से जांच के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच बने गतिरोध से पिछला शीतकालीन सत्र लगभग पूरी तरह बाधित रहा था और बजट सत्र को भी बाधित करने की चेतावनी है।
-----
टू-जी स्पैक्ट्रम मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति-जेपीसी से जांच कराने की मांग के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी बजट सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल थे। वित्त मंत्री और लोकसभा नेता प्रणब मुखर्जी द्वारा पिछले हते सर्वदलीय बैठक बुलाने के बाद वरिष्ठ नेताओं के बीच पहली बार ऐसी बैठक हुई।
-----
मुद्रास्फीति की दर में इस साल जनवरी में आई मामूली कमी से उत्साहित योजना आयोग ने कहा है कि प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतें कम होने के कारण आने वाले महीने में भी मुद्रास्फीति की दर में गिरावट जारी रहेगी। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि प्याज और सब्जियों के दाम में तेजी के कारण जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ गई थीं। थोक मूल्य सूचकांक इस साल जनवरी में दशमलव दो शून्य की कमी से आठ दशमलव दो-तीन प्रतिशत पर आ गया। इससे पहले महीने में यह आठ दशमलव चार-तीन प्रतिशत पर था।
-----
उड्डयन मंत्रालय ने आर्थिक तंगी से जूझ रही एयर इंडिया के लिए और 20 अरब रूपए की मांग की है। उड्डयन मंत्री वायलार रवि अगले बजट में विमानन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विचार के लिए कल वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे। श्री रवि, एयर इंडिया को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए बुधवार को मुम्बई में सभी मजदूर संघों के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस एयरलाइंस में 32 हजार नियमित कर्मचारी और दस हजार ठेके पर हैं।
-----
बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 473 अंक के भारी उछाल के साथ 18 हजार दो सौ दो पर बंद हुआ। पिछले चार महीनों में किसी एक दिन में सेंसेक्स में यह सबसे अधिक बढोत्तरी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्‌टी भी 146 अंक बढ़कर पांच हजार 456 पर पहुंच गया।
-----
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खां और उनके दो साथियों को छोड़ दिया गया है, लेकिन श्री खां और उनके साथियों से मिली विदेशी मुद्रा के मामले की जांच जारी रहेगी। उन्होंने अपने पासपोर्ट राजस्व गुप्तचर निदेशालय के पास जमा करा दिए हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया है कि श्री खां और उनके साथी मारूफ तथा चित्रेश श्रीवास्तव को 17 फरवरी को फिर इसी निदेशालय में पेश होने को कहा गया है।

श्री खां और उनके साथियों से कल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर लगभग साठ लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा पकड़ी गई थी। उन्होंने न तो इस पैसे की घोषणा की थी और न ही वे इस रकम का हिसाब बता पाए। इस सिलसिले में श्री खां और उनके दो साथियों से आज गहन पूछताछ की गई।

इसी सिलसिले में राजस्व गुप्तचर निदेशालय के अधिकारियों ने आज मुंबई में चित्रेश की कंपनी आईलाइन टेलीफिल्मस एंड ईवेंट्स दतर पर छापा मारा।

उधर, पाकिस्तान टेलीविजन ने बताया है कि पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त को राहत फतेह अली खां को कानूनी सहायता पहुंचाने को कहा है। पाकिस्तानी उच्चायोग के कुछ अधिकारी आज नई दिल्ली में राजस्व गुप्तचर निदेशालय के कार्यालय में भी गए।
-----
उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद प्रसार भारती के निलंबित मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी एस लाली को पद से हटाने के लिए आज कार्यवाई शुरू कर दी। न्यायालय ने बी.एस.लाली द्वारा की गई कथित अनियमितताओं के बारे में केन्द्र से सबूत पेश करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश एस एच कपाड़िया की अध्यक्षता वाली पीठ ने सरकार से लाली की अनियमितताओं के बारे में चार सप्ताह में बयान दाखिल करने और लाली से उसका जवाब अगले तीन सप्ताह में देने को कहा है।
-----
रिलायंस इंफोकॉम ने आज उच्चतम न्यायालय में इस आरोप का खण्डन किया कि उसने समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का फोन गैर कानूनी ढंग से टैप किया था। न्यायाधीश जी. एस. सिंघवी और न्यायाधीश ए. के. गांगुली की खंडपीठ को सौंपे हलफनामे में कंपनी ने कहा कि उसने वैध तरीके से और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की।

श्री अमर सिंह ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करके न्यायिक जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि उनका टेलीफोन कथित रूप से कांगे्रस पार्टी सहित उनके राजनीतिक विरोधियों के कहने पर गैर कानूनी ढंग से टैप किया गया ।
-----
दार्जिलिंग में छह दिन से जारी बंद में कल सुबह छह बजे से 12 घंटे की ढील दी जायेगी। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख बिमल गुरंग ने आज कहा कि पृथक गोरखालैंड की मांग के समर्थन में कुमानी से सनकोश तक प्रस्तावित पदयात्रा भी स्थगित कर दी गई है। दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिले की सीमा पर पिछले कई दिनों से डेरा डाले श्री गुरंग ने कहा कि उनसे मिलने आने वाले जनमुक्ति मोर्चे के समर्थकों को पुलिस द्वारा रोका नहीं जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के दार्जिलिंग आने पर क्या वे बंद वापस लेने पर विचार करेंगे, उन्होंने कहा कि पहले जनमुक्ति मोर्चा को पदयात्रा की इजाजत दी जानी चाहिए, उसके बाद ही बंद वापस लिए जाने पर विचार किया जायेगा। बंद से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रसोई गैस, सब्जियां तथा आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कमी हो गई है।
-----
34वें राष्ट्रीय खेलों में आज दूसरे दिन मध्य प्रदेश पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। मणिपुर दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

34वें राष्ट्रीय खेलों के प्रतिस्पर्द्वा के दूसरे दिन आज 14 खेलों में 35 स्वर्ण पदकों के लिए घमासान हुआ। जमशेदपुर में घुड़सवारी मुकाबले में सेना को स्वर्ण, हरियाणा को रजत मिला जबकि बिहार ने इसमें कांस्य पदक जीतकर अपना खाता खोला। मध्यप्रदेश ने 8 स्वर्ण पदक जीतकर 12 स्वर्ण पदकों के साथ पहले नम्बर पर स्थान बनाए रखा है जबकि 9 स्वर्ण पदकों के साथ मणिपुर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दिल्ली 6 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर जबकि महाराष्ट्र 5 स्वर्ण पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। सेना के बाद झारखंड छठें स्थान पर है। यह सारे मेडल मुक्ता मार्शल आर्ट तैनाती और लॉन बॉल्स मुकाबले में आ रहे हैं।


THE HEADLINES
  • CBI extends custody of former Telecom Minister A. Raja by three days and  that of Swan Telecom promoter Shahid Balwa by four days.
  • Karnataka High Court upholds order by Legislative Assembly Speaker K G Boppaiah disqualifying five Independent MLAs.
  • Inter-ministerial task force constituted under Nandan Nilekani to evolve mechanisms for  direct subsidies on kerosene, LPG and fertilisers to intended beneficiaries.
  • Pakistani singer Rahat Fateh Ali Khan released pending investigations into recovery of foreign exchange case; To appear before DRI again on 17th of February.
  • Sensex gains 474 points ; biggest single day gain in four months.
  • And in sports: Madhya Pradesh leads overall medal tally on the second day of the 34th National Games in Jharkhand.
||<><><>||
Former Telecom Minister A Raja was today sent to CBI remand for three more days by a Delhi court in the 2G spectrum case. It also extended the custody of Swan telecom promoter Shahid Balwa for four days after the CBI said it wanted to confront them on the money trail. Special CBI judge O P Saini said, that considering the enormity of the crime, complicated nature of the investigation and  voluminous documents involved in the case, further custodial interrogation of the accused persons is justified. During the hearing on its plea for extension of the remand for Raja and Balwa, the CBI said the duo needed to be confronted with some more documents recovered by the investigating agency.          
||<><><>||
The  Karnataka High Court has upheld the order by the Karnataka Legislative Assembly Speaker K G Boppaiah to disqualify five Independent MLAs under Anti Defection Law. Justices A S Bopanna, Mohan Shantanagoudar and S Abdul Nazeer have unanimously ruled in favour of the  Speaker and dismissed the petition filed by the Independent MLAs. The ruling states that the impugned order passed by the Speaker is not in violation of constitutional mandate. Refuting the argument submitted by the Petitioners, the Bench ruled that voters have the right to file petition against their MLAs for defection.
||<><><>||
The government today constituted an inter-ministerial task force under the Unique Identification Authority of India,UIDAI, Chairman Nandan Nilekani for evolving mechanisms to provide direct subsidies on kerosene, LPG and fertilisers to intended beneficiaries. The Finance Ministry said in a release,the task force has been constituted in light of the overwhelming evidence that the present policy of giving subsidy on kerosene is resulting in waste, leakage, adulteration and inefficiency. The Task Force would submit its interim report within four months of its constitution. The ecommendations of the report would be implemented on a pilot basis by the concerned ministries under the supervision of the Task Force in the following six months. Besides, the Task Force would evolve a model of direct

transfer of subsidies on these items by re-engineering existing systems, processes and procedures in the implementation process. The panel has also been asked to design appropriate IT systems and  bringing about changes in the administration and supply chain management. Besides the  UIDAI chairman, the team will consist of secretaries from finance,chemicals & fertilizers, agriculture, food & public distribution, petroleum & natural Gas and rural development along with DG UID Authority.
||<><><>||
Encouraged by moderation in inflation in January, the Planning Commission today forecast continuation of the trend in the coming month due to decline in the cost of onion and other vegetables. Planning Commission Deputy Chairman Montek Singh Ahluwalia told reporters in New Delhi that the prices of primary articles were high because of the impact of shooting up of price of onions and vegetables. The headline inflation or Wholesale Price Index declined marginally to 8.23 per cent in January from 8.43 per cent in the previous month as per the data releases today.
||<><><>||
Coal Minister Sriprakash Jaiswal today said Coal India will set up 20 new washeries with a combined  capacity of 111 million tonnes to help realise a better price for its produce. Addressing a coal gas summit in New Delhi,  Jaiswal said the remaining are non-coking coal washeries, with a total capacity of 39.40 million tonnes per annum.  The Ministry had earlier estimated that establishment of the new washeries will require an investment of 2,500 crore rupees, with a view to reduce the ash content in coal produced by Coal India Limited and improve its calorific value, among other things.
||<><><>||
The Civil Aviation Ministry has sought another 2,000 crore rupees for the ailing national carrier in this financial year. Civil Aviation Minister Vayalar Ravi would meet Finance Minister Pranab Mukherjee in New Delhi tomorrow to discuss issues pertaining to the aviation sector in the upcoming budget. AIR correspondent quoting sources reports that while a demand for allocation of 2,000 crore rupees for Air India has already been made by the Ministry,  provision for at least 1,200 crore rupees worth of equity could be made in the 2011-12 budget.
||<><><>||
Minister of State for Women and Child Development Mrs. Krishna Tirath, launched a Child Adoption Resource Information and Guidance System CARINGS in New Delhi today. It is a web based management information system that offers a child centric approach for the child, parents and agencies. Our correspondent reports that it is developed by Central Adoption Resource Authority with the support of NIC.On the occasion, Mrs. Tirath said that it facilitates the expeditious and smooth adoption along with transparency in the adoption process.
||<><><>||
In a move aimed at ensuring a smooth running of Parliament, a meeting of leaders of all political parties has been convened by Lok Sabha Speaker MeiraKumar on February 20 on the eve of the Budget Session. The meeting assumes significance as the entire Winter Session had been a washout following the government-opposition deadlock over the issue of JPC probe into the 2G spectrum scam which threatens to mar the Budget Session too.
||<><><>||         
Noted Pakistani singer Rahat Fateh Ali Khan and two others have been released pending investigations into recovery of foreign exchange case. They have surrendered their Passports  to Directorate of Revenue Intelligence. Official sources said that  Rahat and two others Maroof and Chitresh Shirivastava have been asked to appear before DRI on February 17 again. Rahat Fateh Ali Khan was detained at the IGI airport in New Delhi by revenue intelligence sleuths after he and two of his troupe members were caught allegedly carrying worth 60 lakh rupees foreign currency with out any decleration. Rahat and two of this troupe members were extensively questioned. In a related development, sleuths of DRI carried out searches at an event management company in Mumbai in connection with alleged recovery of foreign currency. Sources privy to the investigations claimed that the sleuths found 51 lakh rupees in cash which was seized besides some documents which could be helpful in the probe being carried out by the DRI .During the day Pakistan Television said that Interior minister Rehman Malik has directed its envoy in New Delhi to extend legal support to the singer. Some members of the commission also visited DRI Delhi office during the day where the singer was questioned.
||<><><>||
A delegation of ULFA leaders, led by its 'chairman' Arabinda Rajkhowa, today met Prime Minister Dr Manmohan Singh, days after the group sat for unconditional talks with the government. The ULFA leaders were closeted with the prime minister for about 15 minutes. The meeting was described as a courtesy call by the ULFA leaders as Dr Singh represents Assam in the Rajya Sabha. On Thursday last, the eight-member ULFA delegation met Home Minister P Chidambaram and Home Secretary G. K Pillai and began the process of dialogue, after three decades of insurgency.
||<><><>||
In West Bengal, the President of Gorkha Jana Mukti Morcha Mr. Bimal Gurung backtracked and decided to continue the indefinite Darjeeling hill bandh. The announcement came shortly after his announcement of  relaxation in bandh for 24 hours from tomorrow.  The indefinite bandh which entered the sixth day today was called to protest the February eight Sibechu police firing which claimed lives of three Morcha activists.  Large number of Morcha supporters courted arrest protesting against the incident in Darjeeling, Kurseong and in Kalimpong today but they were released on  bond later.  They were demanding CBI enquiry into the Sibechu police firing and creation of a separate state of Gorkhaland comprising of Darjeeling hills, Terai and Doors in Jalpaiguri district. 
||<><><>||
About 76 percent polling has been recorded in the bye election to the Sanjari Balod assembly seat in Chhattisgarh. No untoward incident has been reported from any part of the state during the polling which remained peaceful.
||<><><>||
In Madhya Pradesh, polling for Kukshi and Sonkutch assembly seats by-elections passed off peacefully today. No untoward incident was reported during polling. According to initial estimates more than seventy percent voters exercised their franchise in both the areas. Counting of votes will take place on Thursday.
||<><><>|| 
35 gold medals were at stake today in 14 events on the second day of the competition in the 34th National Games being held in Jharkhand. 

14 February 2011

एक तीर से दो शिकार...


कश्मीरी चिड़िया
चिड़ियां प्रेम का भी तो प्रतीक होती हैं इसलिए शायद लव बर्ड का प्रयोग होता है
क्या आप को मालूम है कि अंग्रेज़ी में एक तीर से दो शिकार के लिए क्या प्रयोग करते हैं या फिर बर्ड्स ऑफ़ ए फ़ेदर फ़्लॉक टुगेदर का अर्थ क्या होता है. क्या आपको मालूम है कि चोर-चोर मौसेरे भाई के लिए अंग्रेज़ी में क्या प्रयोग करते हैं?
बर्ड्स ऑफ़ ए फ़ेदर फ़्लॉक टुगेदर के लिए मुझे एक शेर याद आ रहा है, लेकिन वह फ़ारसी में है, चलिए सुना देते हैं मतलब तो आप समझ ही जाएंगे.
कुनद हम जिंस बाहम जिंस परवाज़
कबूतर बा कबूतर बाज़ बा बाज़

यानी एक तरह की चीज़ एक साथ रहती है जैसे कबूतर कबूतर के साथ उड़ता है और बाज़ बाज़ के साथ.
आज की बैठक में हम चिड़ियों पर आधारित मुहावरे देखेंगे कि ये चिड़ियां क्या कहती हैं.
हम लोग आम तौर आम के आम गुठलियों के दाम के मुताबिक़ एक तीर से दो निशाना लगाना चाहते हैं और इसीलिए हम लाए हैं ये मुहावरों की श्रृंखला जिसके ज़रिए जहां आपके मुहावरों का भंडार बढ़ता है वहीं आप की शब्दावली और अंग्रेज़ी में निखार आने की संभावना बढ़ जाती है.

बर्ड शब्द वाले मुहावरे


हमने अपनी पहली बैठक में बताया था कि मुहावरे उन चीज़ों पर अधिक आधारित होते हैं जिनका हमारे जीवन में अधिक महत्व होता है या जिनसे हमारी नज़दीकियां काफ़ी होती हैं.
इसीलिए आप देखेंगे कि भारतीय भाषा में कंगारू पर या पेंडे पर या पेंगुईन पर कोई मुहावरा नहीं मिलता लेकिन जिस देश के लोगों से इनका संपर्क होता है वहां की भाषा में यह मौजूद हैं.
सारस
बर्ड्स ऑफ़ ए फ़ेदर फ़लॉक टुगेदर का अर्थ होता है एक प्रकार के लोग एक साथ रहते हैं
an early bird (ऐन अर्ली बर्ड) यानी सुबह जल्दी जागने वाला, सेहरख़ेज़. इसका प्रयोग एक कहावत में इस प्रकार है The early bird catches the worm यानी जो परिंदा सुबह सुबह जागता है कीड़े भी उसी को मिलते है.
as free as a bird (ऐज़ फ़्री ऐज़ बर्ड) चिड़िया की तरह आज़ाद यानी बिल्कुल ही आज़ाद, सारे दुख परेशानियों से दूर, निश्चिंत. वैसे भी चिड़ियों को आज़ादी का प्रतीक माना जाता है. She delayed marriage to remain free as bird for some more time.
the bird has flown (द बर्ड हैज़ फ़्लोन) यानी लकीर पीटने से क्या होगा सांप निकल गया है. चिड़िया उड़ चुकी है बेकार तलाश करने से कोई लाभ नहीं. There’s no use searching any more. The bird has flown. एक कहावत में हम कहते हैं अब पछताए क्या होत जब चिड़िया चुग गई खेत.
a bird in the hand is worth two in the bush (ए बर्ड इन द हैंड इज़ वर्थ टू इन द बुश) हम अपनी भाषा के मुहावरे में इसे नौ नक़द, न तेरा उधार या जो ही हाथ सो ही साथ के रूप में प्रयोग करते हैं. कहावत के रूप में भी इसका प्रयोग होता है.
a bird’s eye view (आँखों वाले मुहावरे में इसका अर्थ बताया जा चुका है) वैसे सरसरी तौर पर देखने के लिए इसका प्रयोग करते हैं.
a bird-brain (ए बर्ड ब्रेन) मूर्ख या बेवक़ूफ़ के लिए प्रयोग करते हैं, जैसे He’s just a bird-brain. He can’t get anything right (Informal) इसके लिए bird-brained का भी प्रयोग करते हैं.
the birds and the bees (द बर्ड्स एण्ड बीज़) अगर किसी से ख़ास तौर से बच्चों से पक्षी और मधुमख्खी की बात करें तो इसका मतलब है आप सेक्स के बारे में बात कर रहे हैं. My parents never actually sat down and told me about the birds and the bees.
birds of a feather (बर्ड्स ऑफ़ ए फ़ेदर) यानी एक ही प्रकार के लोग. एक कहावत में इसका प्रयोग इस प्रकार हुआ है. Birds of a feather flock together.
चिड़िया
कुनद हम जिंस बाहम जिंस परवाज़ कबूतर बा कबूतर बाज़ बा बाज़
eat like a bird (ईट लाइक ए बर्ड) यानी बहुत कम खाना, बस चुगना या सूंघना. She is on heavy diet these days. But she always ate like a bird and hardly talked during the meal.
kill two birds with one stone (किल टू बर्ड्स विथ वन स्टोन) यानी एक साथ दो काम कर लेना, एक तीर से दो निशाना लगाना या शिकार करना वग़ैरह. इसका अच्छा ख़ासा प्रयोग होता है कि लोग लगे हाथ दूसरा काम भी कर लेते हैं. I killed two birds with one stone as I went to take the train ticket I visited my friends shop in that area.
A little bird told me (so) (ए लिट्ल बर्ड टोल्ड मी) जब हम किसी को कुछ बताते हैं लेकिन अगर पूछा जाता है कि हमें कैसे मालूम हुआ तो हम कह देते हैं काले चोर ने बताया. उसी तरह अंग्रेज़ी में कहते हैं हमें नन्हीं चिड़िया ने बताया. “So who told you she is engaged?” “Oh, let’s just say a little bird told me so.”
for the birds (फ़ॉर द बर्ड्स) बहुत ही मामूली, जैसे हम अपने पेड़ों पर एक आध फल चिड़ियों के लिए छोड़ दें या फिर अपने छत की मुंडेर पर दाना पानी रख दें, काम चाहे महान हो उस चीज़ का मुल्य नहीं होता और हम कह देते हैं अरे चिड़ियों के लिए है. यह इसी आधार पर बना है और अर्थ है जिसका कोई महत्व न हो, मूर्खता भरा जैसे —“What do you think of the new arrangement?” “I think it’s for the birds — it won’t work.”
Birds of a feather flock together (बर्ड्स ऑफ़ ए फ़ेदर फ़्लॉक टुगेदर) हम अपनी भाषा में कहते हैं चोर चोर मौसेरे भाई.

कुछ और शब्द


bird eyed (बर्ड आईड) तेज़ नज़र वाला,
bird fancier (बर्ड फ़ैनसियर) पक्षी पालने वाला
bird witted (बर्ड विटेड) यानी चंचल, असंतुलित
get the bird (गेट द बर्ड) यानी नौकरी से निकाला जाना, बर्ख़ास्त होना.
like a bird (लाइक ए बर्ड) यानी ख़ुशी से, प्रसन्नता से
लव बर्ड भी तो कोई चीज़ है....

नॉर्मल और ऑर्डिनरी का फ़र्क़


तोता
तोता बड़ी जल्दी सीखने में माहिर है
एक मित्र का कहना है कि अंग्रेज़ी तो हमने स्नातक तक पढ़ी है लेकिन हमें एक ही प्रकार के शब्दों के उपयुक्त प्रयोग में कठिनाई होती है. मिसाल देते हुए कहा हमें पता नहीं चलता कि कहां नॉर्मल (Normal) का प्रयोग होगा और कहां ऑर्डिनरी (Ordinary) और कहां Usual (यूज़ुअल) का.
प्रश्न बहुत ही सहज था लेकिन जवाब उतना आसान नहीं था. सच बात तो यह है कि शब्द उस समय तक बेजान हैं जब तक उनका उपयुक्त प्रयोग नहीं हो.
शब्दों के फ़नकार ऐसे ऐसे क्रम में शब्दों को सजाते हैं कि शब्दों से शहनाइयों की गूंज से लेकर क़बर का सन्नाटा तक आंखों के सामने घूम जाता है.
इसी प्रकार यह भी सच है कि शब्दों के अर्थ उसके प्रयोग पर बदलते रहते हैं. अंग्रेज़ी भाषा में यह आम बात है जब शब्द अपना अर्थ बदल लेते हैं. ख़ैर इस बहस को बाद के लिए छोड़ देते हैं.
आज हम कुछ ऐसे शब्द लेकर आए हैं जिनका अर्थ लगभग एक हो लेकिन उनका प्रयोग अलग अलग जगह पर होता हो.
आज के शब्द हैं — नॉर्मल (Normal), ऑर्डिनरी (Ordinary) और यूज़ुअल (Usual). इस में आप दो और शब्द रेगुलर (Regular) और कॉमन (Common) को जोड़ सकते हैं.
इन सब शब्दों से आप भलिभांति परिचित होंगे और यह भी जानते होंगे कि आम तौर पर एक ही भाव की अभिव्यक्ति के लिए इनका प्रयोग किया जाता है. ऐसे शब्द एक दूसरे के पर्याय कहलाते हैं और अंग्रेज़ी में हम इन्हें SYNONYMS कहते हैं और इसके विपरीत यानी विप्रार्थक शब्दों को ANTONYMS कहते हैं.
अगर आप अंग्रेज़ी शब्दों में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए ज़रूरी है कि आप vocabulary collocation यानी शब्दों के समूहों में झांक कर देखें कि किस प्रकार शब्द झुंड में शिकार करते हैं. इसकी बात कभी और करेंगे.
एक ही प्रकार के शब्दों की तलाश में अक्सर ऐसा होता है कि आप की मुलाक़ात बहुत से ख़ूबसूरत शब्दों से होजाती है मानो समुद्र तट पर चलते चलते आप को मोती मिल जाए.
बात नॉर्मल (Normal), ऑर्डिनरी (Ordinary की
यानी जो चीज़ सामान्य या साधारण हो ख़ास या अद्भूत न हो. इसलिए अगर हम कहें कि We had a normal/ ordinary day in the office तो इसका अर्थ हुआ कि ऑफ़िस में सब कुछ सामान्य या मामूल पर रहा कोई अलग तरह की बात नहीं हुई.
लेकिन अगर हम इन्हीं दो शब्दों का इस प्रकार प्रयोग करें तो इसका अर्थ बदल जाता है. जैसे We had a normal/ ordinary meal in a restaurant यहां इसका अर्थ हुआ कि रेस्तुरॉं में हमने मामूली खाना खाया यानी वह अच्छा नहीं था तो बहुत बुरा भी नहीं था.
लेकिन इन्हीं शब्दों का प्रयोग जब लोगों के बारे में होता है तो अर्थ में भी ज़रा फ़र्क़ आ जाता है. नॉर्मल पीपुल (Normal people) और ऑर्डिनरी पीपुल (ordinary people) के भाव में फ़र्क़ साफ़ नज़र आता है.
जब हम नॉर्मल पीपुल (Normal people) कहते हैं तो हमारा मतलब होता है ऐसे लोग जो ठीक ढ़ंग से सोच विचार सकें और जिनका व्यवहार ठीक हो जैसा कि सारे लोगों के साथ सामान्य (common) है.
लेकिन जब हम ऑर्डिनरी पीपुल (ordinary people) कहते हैं तो हमारा मतलब होता है ऐसे लोग जो धनी-मनी नहीं हैं. यहां उनकी सामाजिक हैसियत झलकती है. जैसे-
Tata has launched the cheapest car in the world for ordinary people to buy.
इसमें कहीं न कहीं यानी ढ़के-छिपे अंदाज़ में ही सही कम धन-दौलत वाले लोगों की बात कही गई है. लेकिन इसी जगह हम इसे नॉर्मल के साथ प्रयोग नहीं कर सकते हां common (कॉमन) का प्रयोग कर सकते हैं
Tata has launched the cheapest car in the world for normal people to buy. ऐसा इसलिए नहीं होता है कि इस में धन-दौलत के बजाए स्वभाव और व्यवहार को दख़ल है.
यहीं पर अगर हम कहें कि His new shirt is very ordinary. तो इसका मतलब यह है कि हम उसका अपमान कर रहे हैं या उसकी क़मीज़ को घटिया और निम्न स्तर की बता रहे हैं.
यहीं पर अगर हम उसकी क़मीज़ के लिए extraordinary शब्द का प्रयोग करें तो इसका मतलब होगा वह शर्ट बहुत ही शानदार है. यहां पता चला कि ordinary का विपरीत extraordinary होता है.
अगर हम कहें He is a normal person lacking common sense तो इससे यह समझ में आया कि नॉर्मल के लिए बहुत सी चीज़ों का होना ज़रूरी है देखने में भी, चाल चलन में भी और सोच समझ में भी. और कॉमन का मतलब यहां हुआ बुनियादी, ज़रूरी (basic, simple, rudimentary) वग़ैरह.
फिर अगर हम यह कहें She is a normal girl with regular features. तो इसका मतलब हुआ कि वह साधारन नैन नक़्श वाली आम सी लड़की है. बहुत अच्छी नहीं मगर क़बूलसूरत है. यहां कॉमन फ़ीचर्स भी कह सकते हैं.
बात Usual की
इसे आम तौर पर वहां प्रयोग किया जाता है जहां आदत पाई जाती हो. जैसे My usual bus for the office is a white-line. मतलब यह हुआ कि वह बस जिस से हम रोज़ाना नियमित समय पर ऑफ़िस जाने के लिए प्रयोग करते हैं व्हाईट लाईन है.
हम usual का प्रयोग ऐसी स्थिति में करते हैं जो हमारी आदत से जुड़ी हो, जैसे my usual newspaper, my usual breakfast, वग़ैरह. यहां कॉमन, जेनेरल, ऑर्डिनरी का प्रयोग नहीं हो सकता.
Usual में इस बात की अभिव्यक्ति होती है कि पहले भी होता रहा है, साधारनतः होता रहा है, जैसे Do the work in your usual way. यानी अपने ढ़ंग से काम करते रहो.
अगर अपने पेय के बारे बात करें तो हम कह सकते हैं My usual drink या My regular drink. किसी रेस्तुरां में बराबर जाने वाले ग्राहक यानी Regular/ frequent customer यह कह सकते हैं Give me my regular यानी मेरा रोज़ का पेय दें.
याद रहे कि यहां हमने इन शब्दों के सिर्फ़ उन्हीं प्रयोग की बात की है जो आपस में गुडमुंड हो जाते हैं वैसे यह सारे शब्द अपने विशिष्ट प्रयोग में बहुत ही अलग अलग अर्थ देते हैं.
तो आपने देखा कि किस प्रकार साधारन, आम मामूली और की अभिव्यक्ति के लिए इतने सारे शब्द प्रयोग में आए. वैसे अभि इनके और भी पर्याय हैं लेकिन उनके अलग अलग आयाम हैं. इन सारे पर्याय को देखें और प्रयोग करें-
ordinary, everyday, familiar, usual, general, universal, natural, normal, customary, prevalent, prevailing, typical, conventional, routine, popular, of the folk, of the masses, habitual, frequent और भी हैं मगर बस करते हैं.

‘यूटोपिया’ किस चिड़िया का नाम है?


गुलीवर ट्रावेल्स
जोनाथन स्विफ़्ट ने अपनी किताब में कई नए शब्द दिए हैं
क्या आपको मालूम है ‘याहू’ शब्द कहाँ से आया और इसका क्या अर्थ है या फिर ‘यूटोपिया’ किस चिड़िया का नाम है?
एक ज़माने बाद फिर से हम आपके रूबरू हैं, लर्निंग इंग्लिश की एक नई सीरीज़ के साथ, एक नई कोशिश और नए उत्साह के साथ.
तो बात कहाँ से शुरू करूँ. चलिए दिल्ली के पुस्तक मेले से बात करते हैं जो पिछले दिनों प्रगति मैदान में लगा हुआ था. लेकिन आप कहेंगे कहीं मैं इस मेले का विज्ञापन या किसी कंपनी की किताब के बारे में तो आपको नहीं बताने जा रहा हूँ. नहीं साहब, ऐसा कुछ नहीं है.
जहाँ बात सीखने सिखाने की होगी वहाँ पुस्तक तो आएगी ही लेकिन आज की बात में दिल्ली पुस्तक मेले का ज़िक्र सिर्फ़ इसलिए आ गया कि हम आप के पास जो चुनिंदा शब्द लेकर आए हैं वे सारे किसी शानदार किताब का नतीजा हैं.
आप को तो मालूम ही होगा कि बाइबिल की बहुत सी चीज़ें रोज़ाना की शब्दावली में शामिल हो चुकी हैं. जैसे एडेन (Eden) का प्रयोग स्वर्ग, जन्नत या बहिश्त के लिए करते हैं, उसी प्रकार गोलियथ (Goliath) का दानव, विशाल आकृति वाले के लिए करते हैं तो मेथुसेलाह (Methuselah) बूढ़े व्यक्ति के लिए या फिर सैमसन (Samson) शक्तिशाली इंसान के लिए, जैसे हम किसी को रुस्तम या दारा सिंह उसके पहलवान और ताक़तवर होने के लिए कह देते हैं.
आज हम नीचे दिए गए शब्दों के बारे में बात करेंगे
Armageddon (आर्मेगेडन) का अर्थ है महायुद्ध, धर्म और अधर्म के बीच युद्ध का प्रतीक रणक्षेत्र, रिवेलेशन (Revelation) में इसे इस प्रकार ब्यान किया गया है

And he gathered them together into a place called in the Hebrew tongue Armageddon. And there were voices, and thunders, and lightings; and there was a great earthquake, such as was not since men were upon the earth, so mighty an earthquake, and so great.
आरमेगेडन
आज के दौर में आरमेगेडन का प्रयोग nuclear armageddon के तौर पर कर सकते हैं
यानी बिल्कुल प्रलय जैसे दृश्य का नक़्शा खींच कर शब्दों में ढाल दिया गया है.
हम आज के दौर में इसका प्रयोग nuclear Armageddon के तौर पर कर सकते हैं.
Behemoth (बेइमॉथ) यानी एक विशाल काय पशु है जिसके बारे में यहूदियों और मुसलमानों के पैग़ंबर अय्यूब (यानी जॉब) की किताब ‘बुक ऑफ़ जॉब’ में इन शब्दों में वर्णन मिलता है
Behold now behemoth, which I made with thee (you); he eateth (eats) grass as ox… Behold, he drinketh (drinks) up a river and hasteth not (does not make haste): he trusteth (trusts) that he can draw up Jordan into his mouth.
आज के दिन किसी भी बड़ी चीज़ के लिए बेइमॉथ (behemoth) का प्रयोग कर सकते हैं.
Brobdingnagian (ब्रॉबडिंगनैगियन) बेइमॉथ की तरह इसका भी प्रयोग अत्यधिक विशाल आकृति के लिए होता है, वास्तव में इसका प्रयोग जोनाथन स्विफ़्ट कि किताब गुलिवर्स ट्रावेल्स (Gulliver’s Travels) में मिलता है. ब्रॉबडिंगनैग (brobdingnagian) गुलिवर ट्रावेल्स में एक काल्पनिक जगह का नाम हैं जहाँ देवाकार लोग बसते हैं और हमारे ज़माने का एक सामान्य आकृति का इंसान वहां के लोगों के सामने चींटी और मच्छर के बराबर नज़र आता है. स्विफ़्ट की यह किताब बहुत सारी किताबों, कहानियों और फ़िल्मों का स्रोत बनीं.
Hulk, the famous cartoon character, is brobdingnagian in his appearance and activities. Saboo of chacha chaudhri may also be depicted as brobdingnagian character.
Leviathan (लेवाईथान), लेवाईथान ऐसे प्रेत या दानव को कहते हैं जो दुष्टता का पर्याय हो, बाईबल में इसका कई जगह वर्णन आया है, ईसाइया (Isaiah) में इसका प्रयोग इस प्रकार है-
In that day the lord with his sore and great and strong sword shall punish leviathan the piercing servant, even leviathan that crooked servant.
बौना
लिलीपूटियन बहुत छोटे आकार के आदमी या वस्तु के लिए प्रयोग किया जा सकता है
वैसे आज के दौर में किसी भी monstrous और बड़ी चीज़ के लिए लेवाईथान का प्रयोग किया जा सकता है.
थॉमस हॉब्स ने इस का प्रयोग अपनी किताब ‘द लेवाईथान’ (1651) में किया है. और लेवाईथान स्टेट का प्रयोग निरंकुश, नौकरशाही और अत्याचारी राज्य के लिए किया है. इस प्रकार लेवाईथान का figurative प्रयोग निरंकुश अत्याचारी राजा के लिए भी हो सकता है.
Lilliputian (लिलीपुटियन) बहुत ही छोटा, बौना के अर्थों में हम इसका प्रयोग करते हैं, जैसे भारत में किसी ठिगने आदमी को भूटिया कह दिया जाता है उसी प्रकार जोनाथन स्विफ़्ट की किताब गुलिवर्स ट्रावेल्स में एक ऐसे काल्पनिक क्षेत्र का ज़िक्र है जिसके लोग बहुत ही छोटे हैं और उसी के कारण क़द काठी में बहुत ही छोटे व्यक्ति के लिए लिलीपूटियन (Lilliputian) का प्रयोग किया जाता है. छोटा, तुच्छ, मामूली के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है. इसका संज्ञा और विशेषण दोनों रूप में प्रयोग होता है.
Utopia (यूटोपिया) यह शब्द सर थॉमस मोर की प्रसिद्ध किताब Of the Best State of a Republic, and of the New Island Utopia से लिया गया है, यह किताब 1516 ई. में लिखी गई थी और इसमें आदर्श राज्य का सपना बुना गया था. इसी सबके कारण हर उस चीज़ को यूटोपिया कहा जा सकता है जो कहने में तो ठीक हो लेकिन उसको वास्तविक्ता में लाना संभव न हो. हम आदर्श राज्य, रामराज्य, स्वप्नलोक, काल्पनिकलोक और काल्पनिक इत्यादि के लिए इसका प्रयोग करते हैं.
When you dismiss someone’s plan as being ‘utopian’, you are ridiculing it because you believe that it is unrealistic. प्रयोग We have exhausted much of our energy in pursuing a utopian dream of world peace.
मज़े की बात है कि सैमुएल बटलर ने 1872 में एक उपनयास Erehwon के नाम से लिखा जिसमें यूटोपिया का बहुत मज़ाक़ उड़ाया गया. दरअसल Erehwon अंग्रेज़ी के शब्द nowhere को उलट कर लिखेंगे तो बन जाएगा. यूटोपिया जिस यूनानी शब्द से बना है उसका अर्थ भी nowhere यानी कहीं नहीं होता है.
Yahoo (याहू) इससे तो ऑनलाइन वाले सभी लोग परिचित होंगे लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह क्या है और इसका अर्थ क्या है, कहीं हिंदी भाषी इसे फ़िल्म जंगली के गीत से लिया हुआ शब्द तो नहीं समझ लेंगे जिसे शम्मी कपूर ने मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ में बहुत ही तेज़ आवाज़ में गाया है.
याहू
याहू जहां एक सर्च इंजन है वहीं स्विफ़्ट ने जंगली और दुष्ट के लिए इसका प्रयोग किया है.
यह याहू वेब साइट भी नहीं है क्योंकि उसका पूरा नाम तो इस प्रकार है यट अनदर हाइरार्किकल ऑफ़िशियस ओरैकिल, जिसका संक्षिप्त रूप बनता है याहू.
याहू भी जोनाथन स्विफ़्ट की उसी किताब में मिलने वाला शब्द है, इस किताब में ह्वाहिम्न्स के निवासियों को याहू कहा गया है जो मानव की तरह दिखते हैं लेकिन सारी दानव की विशेषता रखते हैं, ये मनुष्य जाति के सबसे बुरे और दुष्ट लोग हैं.
जब इसे स्मॉल लेटर्स के साथ लिखा जाता है तो इसका अर्थ होता है an uncultivated or boorish person, lout; philistine, yokel वग़ैरह यानी जाहिल उजड् गंवार के लिए इसका प्रयोग होता है.
और जाते जाते एक बच्चों की एबीसीडी की किताब पर नज़र पड़ गई तो याद आया कि एक शब्द तो Abecedarian भी होता है जिसका अर्थ होता है वर्णमाला सीखने और अक्षरों की पहचान करने वाला यानी प्रारंभिक.
We know we are not abecedarian, still dedicated to improve our English.

दुनिया के सात महापाप क्या हैं?


मोटापा
पेटूपन न सिर्फ़ बुराईयों की जड़ है यह आपका स्वास्थ भी ख़राब करता है
आप में से अकसर लोगों ने दुनिया के सात आश्चर्य के बारे में सुना पढ़ा और देखा होगा इन अजूबों में अब भारत का ताजमहल भी शामिल है, लेकिन क्या आप सात महापाप के बारे में भी जानते हैं?
नए साल से गले मिलने और साथ ही पुराने साल को अलविदा कहने का समय आ गया है. पूरे विश्व में इस वक़्त मस्ती और एक प्रकार के जश्न का माहौल है और लोग न जाने कितने प्रकार के संकल्प और प्रतिज्ञा के बारे में सोच रहे होंगे...
इस मौक़े पर हम लेकर आए हैं दुनिया के सात महापाप. क्या होते हैं ये सात महापाप? अंग्रेज़ी भाषा और पश्चिमी साहित्य एवं संस्कृति में इसे किस प्रकार देखा जाता है?
अंग्रेज़ी में इन्हें सेवेन डेडली सिंस (Seven deadly sins) या कैपिटल वाइसेज़ (Capital vices) या कारडिनल सिंस (Cardinal sins) भी कहा जाता है.
जब से मनुष्य ने होश संभाला है तभी से उनमें पाप-पुण्य, भलाई-बुराई, नैतिक-अनैतिक जैसे आध्यात्मिक विचार मौजूद हैं. सारे धर्म और हर क्षेत्र में इसका प्रचलन किसी न किसी रूप में ज़रूर है.
यह सेवेन डेडली सिंस (Seven deadly sins) या कैपिटल वाइसेज़ (Capital vices) या कारडिनल सिंस (Cardinal sins) इस प्रकार हैं:
लस्ट (Lust)
ग्लूटनी (Gluttony)
ग्रीड (Greed)
स्लौथ (Sloth)
रैथ (Wrath)
एनवी (Envy)
प्राइड (Pride)

यह सारे शब्द भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun) के रूप हैं लेकिन इनमें से कई का प्रयोग क्रिया और विशेषण के रूप में भी होता है. अगर इन्हें ग़ौर से देखें तो पता चलता है कि इन सारे महापाप की हर जगह भरमार है और हम में से हर एक इसमें से किसी न किसी पाप से ग्रसित है.
पुराने ज़माने में इन सब को बड़े पाप में शामिल किया जाता था और उनसे बचने की शिक्षा दी जाती थी. पुराने ज़माने में ईसाई धर्म में इन सबको घोर पाप की सूची में रखा गया था क्यों की इनकी वजह से मनुष्य सदा के लिए दोषित ठहरा दिया जाता था और फिर बिना कंफ़ेशन के मुक्ति का कोई चारा नहीं था.
गे प्राइड
घमंड या अहंकार के न जाने कितने रूप हैं
लस्ट (Lust) यानी उत्कंठा, लालसा, कामुकता, कामवासना (Intense or unrestrained sexual craving) यह मनुष्य को दंडनिय अपराध की ओर ले जाते हैं और इनसे समाज में कई प्रकार की बुराईयां फैलती हैं. विशेषण में इसे लस्टफुल (lustful) कहते हैं
ग्लूटनी (Gluttony) यानी पेटूपन. इसे भी सात महापापों में रखा गया है. जी हां दुनिया भर में तेज़ी से फैलने वाले मोटापे को देखें तो यह सही लगता है की पेटूपन बुरी चीज़ हैं और हर ज़माने में पेटूपन की निंदा हुई है और इसका मज़ाक़ उड़ाया गया है. ठूंस कर खाने को महा पाप में इस लिए रखा गया है कि एक तो इसमें अधिक खाने की लालसा है और दूसरे यह ज़रूरतमंदों के खाने में हस्तक्षेप का कारण है.
मध्यकाल में लोगों ने इसे विस्तार से देखा और इसके लक्षण में छह बातें बताईं जिनसे पेटूपन साबित होता है. वह इस प्रकार हैं.
eating too soon--------------eating too eagerly
eating too expensively----- eating too daintily
eating too much-------------eating too fervently
ग्रीड (Greed) यानी लालच, लोभ. यह भी लस्ट और ग्लूटनी की तरह है और इसमें में अत्यधिक प्रलोभन होता है. चर्च ने इसे सात महापाप की सूची में अलग से इस लिए रखा है कि इस से धन-दौलत की लालच शामिल है (An excessive desire to acquire or possess more than what one needs or deserves, especially with respect to material wealth)
स्लौथ (Sloth) यानी आलस्य, सुस्ती और काहिली (Aversion to work or exertion; laziness; indolence). पहले स्लौथ का अर्थ होता था उदास रहना, ख़ुशी न मनाना और इसे महापाप में इसलिए रखा गया था कि इस से ख़ुदा की दी हुई चीज़ से परहेज़ करना. इस अर्थ का पर्याय आज melancholy, apathy, depression, और joylessness होगा. बाद में इसे इसलिए पाप में शामिल रखा गया क्योंकि इस की वजह से आदमी अपनी योग्यता और क्षमता का प्रयोग नहीं करता है.
रैथ (Wrath) ग़ुस्सा, क्रोध, आक्रोश. इसे नफ़रत और ग़ुस्से का मिला जुला रूप कहा जा सकता है जिस में आकर कोई कुछ भी कर जाता है. यह सात महापाप में अकेला पाप है जिसमें हो सकता है कि आपका अपना स्वार्थ शामिल न हो (Forceful, often vindictive anger)
एनवी (Envy) यानी ईर्ष्या, डाह, जलन, हसद. यह ग्रीड यानी लालच से इस अर्थ में अलग है कि ग्रीड में धन-दौलत ही शामिल है जबकि यह उसका व्यापक रूप है. यह महापाप इस लिए है कि कोई गुण किसी में देख कर उसे अपने में चाहना और दूसरे की अच्छी चीज़ को देख न पाना.
प्राइड (Pride) यानी घमंड, अहंकार, अभिमान को सातों माहापाप में सबसे बुरा पाप समझा जाता है और किसी भी धर्म में इसकी कठोर निंदा और भर्त्सना की गई है. इसे सारे पाप की जड़ समझा जाता क्योंकि सारे पाप इसी के पेट से निकलते हैं. इसमें ख़ुद को सबसे महान समझना और ख़ुद से अत्यधिक प्रेम शामिल है.
अंग्रेज़ी के सुप्रसिद्ध नाटककार क्रिस्टोफ़र मारलो ने अपने नाटक डॉ. फ़ॉस्टस में इन सारे पापों का व्यक्तियों के रूप में चित्रण किया है. उनके नाटक में यह सारे महापाप इस क्रम pride, greed, envy, wrath, gluttony, sloth, lust में आते हैं.
अब जबकि आपने सात अजूबों के साथ सात महापाप भी देख लिया तो ज़रा सात महापुण्य भी देख लें. यह इस प्रकार हैं.
लस्ट (Lust)--------- Chastity पाकीज़गी, विशुद्धता,
ग्लूटनी (Gluttony)-- Temperance आत्म संयम, परहेज़,
ग्रीड (Greed)-------- Charity यानी दान, उदारता,
स्लौथ (Sloth)--------Diligence यानी परिश्रमी,
रैथ (Wrath)--------- Forgiveness यानी क्षमा, माफ़ी
एनवी (Envy)---------Kindness यानी रहम, दया,
प्राइड (Pride)-------- Humility विनम्रता, दीनता, विनय
तो फिर क्या सोच रहे हैं. चलिए इस बार के रिज़ोल्युशन यानी संकल्प में इन महापापों से बचना और सदगुणों को अपनाना भी शामिल कर सकते हैं. वैसे जश्न के माहौल में कुछ ज़्यादा खाने से मना करने पर कहीं आप नाराज़ न हो जाएं. नव वर्ष की शुभ कामनाओं के साथ विदा लेते हैं....