Loading

25 April 2011

समाचार News (2) 24.04.2011

मुख्य समाचार :
  • विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईंबाबा नहीं रहे। उनका पार्थिव शरीर प्रशांत निलयम आज शाम छह बजे से मंगलवार तक आम जनता के दर्शनों के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार बुधवार को।
  • प्रधानमंत्री ने कहा देशभर में पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र राज्यों की मदद करेगा।
  • राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल पांच दिन की मॉरीशस यात्रा पर रवाना।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर, मतदान बुधवार को।
  • लीबिया ने पश्चिमी मिसराता शहर में विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकी।
  • ईस्टर पर आज दुनियाभर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास।
----------
 विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू श्री सत्य साईंबाबा नहीं रहे। आंध्र प्रदेश में अनन्तपुर में पुट्टापर्थी में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। श्री सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर मेडिकल साईसेंज के निदेशक डॉ० ए० एन० सफाया ने पुट्टापर्थी में बताया कि साईंबाबा ने आज सुबह सात बजकर चालीस मिनट पर अंतिम सांसे लीं। श्री साईंबाबा को इसी अस्पताल में पिछले महीने की २८ तारीख को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान डॉक्टर उनकी सेहत को लेकर लगातार जूझते रहे। 
 पुट्टापर्थी में साईं भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।  लगभग सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी पुट्टापर्थी पहुंचने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई० एस० एल० नरसिम्हन और मुख्यमंत्री एन० किरण कुमार रेड्डी विशेष हेलिकॉप्टर से पुट्टापर्थी पहुंच गए हैं। ब्यौरा हमारे संवाददाता से-
पुट्टापर्थी नगर जो सत्य साईं बाबा के आध्यात्मिक प्रकाश की वजह से ...... शोक में डूबा हुआ है। सब जगह भक्त साईं बाबा मंदिर के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल जहां साईं बाबा की चिकित्सा पिछले २७ दिनों से चल रही थी। इधर भी भक्तगण दुखित होकर अपने अराध्य देवता के दर्शन के लिए उतावले दिखाई दे रहे हैं। अपने दीर्घ जीवन में साई बाबा द्वारा किए गए कई सामाजिक कार्य की वजह से भी लोग उनकी अराधना करते हैं। उनके द्वारा आरंभ किए गए कई अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाएं गरीब और जरूरमंदों को सहायता पहुंचाती आ रही है। उनके निर्गमन से इधर एक मॉन सी छाई हुई है। विश्व के कई भागों से लोग पुट्टापर्थी आ रहे हैं। साईं बाबा के अंतिम दर्शन के लिए इंतजाम किया जा रहा है। दो दिनों के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार की गतिविधियां आरंभ होने की संभावना है। सुधीन्द्रा आकाशवाणी समाचार पुट्टापर्थी।
श्री सत्य साईंबाबा का पार्थवि शरीर प्रशांत निलयम के साईं कुलवंत हाल में आज शाम छह बजे से मंगलवार तक आम जनता के दर्शनों के लिए रखा जाएगा।
 श्री सत्य साईं बाबा के दुनिया के १७५ देशों में दस करोड़ से ज्यादा अनुयायी हैं। आम जनता के अलावा बाबा के भक्तों में कई प्रधानमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, फिल्म स्टार, खिलाड़ी और उद्योगपति भी शामिल रहे हैं। एक-जीवन वृत्त
विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू श्री सत्य साईं बाबा के निधन से आज दुनियाभर में १७० से ज्यादा देशों में उनके करोड़ों अनुयाइयों शोक सागर में डूब गए हैं। १९२६ नवम्बर १३ तारीख को अनंतपुर जिले के छोटे से गांव पुट्टापटी में एक साधारण किसान परिवार में सत्यनारायण राजू के नाम से जन्म लिया था। अपने १४ साल के उम्र में घोषित किया था कि वे शिरडी बाबा के अवतार हैं। सभी के लिए अनुसरणीय आध्यात्मिक विचार धारा को वकालत करते आए थे। जल्द ही स्थानीय लोगों ने उनके लिए एक मंदिर बनाया था। पांच बुनियादी मूल्यों प्रेम, करूणा, सत्य, शांति और अहिंसा का प्रचार करते हुए उन्होंने बहुत ही जल्दी लोकप्रिय भारतीय गुरू आध्यात्मिक नेता और शिक्षक बन गए। अपने भक्तों के द्वारा महिमानवित भगवत स्वरूप माना गया। पवित्र विभूति सुवर्ण अंगुति जैसा वस्तुओं को हवा से लाने की क्षमता उनको लोकप्रिय बना दिया। कुछ लोग इन कार्यों को सरल चलाके के काम बताते हुए उनके भक्तों ने उनको दैवत्र का सबूत माना है। उन्होंने कई संगठनों की स्थापना की और हजारों गांवों के लिए उचित शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध किया है। दान के रूप में प्राप्त किया करोड़ों रूपयों से उन्होंने ड्राउन प्रो-रायलसीमा और अन्य प्रांतों में पेय, जल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया। देश-विदेशों से राष्ट्रपतियां, प्रधानमंत्रियां, उच्चस्तरीय नेतये, व्यापारी, न्यायमूर्तियां भी उनके श्रद्धालु और अनुयायी बने हैं। आकाशवाणी समाचार के लिए हैदराबाद से लक्ष्मी।
----------
 श्री सत्य साईं बाबा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन० किरण कुमार रेड्डी ने अपने शोक संदेश में इसकी घोषणा की है। राज्य सरकार ने बुधवार तक राजकीय शोक और अनन्तपुर जिले में बुधवार को छुट्टी का भी एलान किया है। 
----------
 उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भा ज पा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने श्री सत्य साईंबाबा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में श्री अंसारी ने कहा कि साईंबाबा पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय तक मानवीय मूल्यों की प्रतिमूर्ति रहे। डॉक्टर मनमोहन ंिसंह ने कहा कि पूरा देश बाबा के निधन पर शोकाकुल है। उन्होंने कहा कि साईंबाबा इस बात में विश्वास करते थे कि हर आदमी का यह फर्ज बनता है कि वह सबके जीवन निर्वाह की जरूरतों को पूरा करे। केन्द्रीय मंत्री विलास राव देशमुख और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल ने भी बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।    
----------
 प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश में पंचायतीराज संस्थाओं के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए केन्द्र, राज्यों की मदद करना चाहता है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर एक समारोह में उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और संवैधानिक उपायों के बावजूद, सत्ता के पूर्ण विकेन्द्रीकरण की दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
 डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि पंचायती राज संस्थायें ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैंं।
महात्मा गांधी नेशनल रूरल इम्पलाइमेंट गारंटी प्रोग्राम और इंदिरा आवास योजना जैसी बड़ी पूर्ण भूमिका निभाती हैं। पंचायतों और उनके पदाधिकारियों की क्षमता बढ़ाना भी इस योजना का एक अहम भाग है।
 प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि इन संस्थाओं को अधिक कारगर बनाने के लिए इनकी क्षमता बढ़ाई जाये।

हम पंचायतों की क्षमताओं को बढ़ाने के उपायों पर भी विचार कर रहे हैं ताकि वह अपनी जिम्मेदारियों को ज्यादा कारगर और कुशल तरीको ंसे निभा सकें। यूपीए सरकार पंचायतों के काम में सुधार लाने के लिए राज्यों की भरपूर मदद करने पर तुली है।
 डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि पंचायतें शासन प्रक्रिया का अंग हैं। उन्होंने राज्यों की पंचायतीराज संस्थाओं में नियमित रूप से चुनाव कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड और जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय के चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से पता चलता है कि लोग अपने प्रशासनिक फैसले स्वयं लेना चाहते हैं।
 राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सबसे निचले स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं को अधिक भागदारी देने को कहा है। श्रीमती गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

पंचायतराज एक ऐसा औजार है जिसके जरिए लोग अपने सामाजिक, आर्थिक विकास की योजना बना सकते हैं। इन कार्यक्रमों का पूरा लाभ सभी लोगों को तभी मिल सकेगा जब पंचायतराज संस्थाएं मजबूत और सक्षम होंगी।
 श्रीमती गांधी ने कहा कि लोगों की रोज+मर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायती संस्थाओं की नियमित बैठकें होनी चाहिए। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सात राज्यों को शानदार प्रदर्शन के लिए पंचायत गौरव ग्राम सभा पुरस्कार प्रदान किये।
----------
 प्रधानंत्री कार्यालय ने मीडिया की इन खबरों का खण्डन किया है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल परवेज कियानी से सम्पर्क साधा है। प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे ने आज नई दिल्ली में कहा कि इस सम्बन्ध में मीडिया में आई खबरें गलत हैं। इन खबरों में कहा गया था कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ दस माह पूर्व, एक गैर-सरकारी दूत के जरिए गुप्त वार्ता शुरू की थी। यह खबर ब्रिटेन के एक मशहूर अखबार में छपी खबरों पर आधारित थी।
    ---------
 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार चरम पर पहुंच गया है। इस चरण में बुधवार को कोलकाता सहित उत्तर और दक्षिण-२४ परगाना जिलों के ७५ निर्वाचन क्षेत्रों में वोट पड़ेंगे। विभिन्न दलों के चार सौ ८० उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इस बार के चुनाव में जादवपुर विधानसभा सीट का चुनाव आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य सीपीआईएम उम्मीदवार के रूप में फिर से जाधवपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ रहे हैं। उनका प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव श्री मोनीस गुप्ता हैं जो तृणमूल कांग्रेस की तरफ से लड़ रहे हैं। श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य काशीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद १९७७ में ज्योतिबसु मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाए गए थे।  तब से वो लगातार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके विपक्ष में मोनीस गुप्ता ने राजनीति में आने का निर्णय तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बैनर्जी से प्रभावित होकर लिया है। कोलकाता में अरिजीत चक्रवर्ती के साथ दिल्ली से मैं अर्चना साह
----------
 पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने दावा किया है कि वाम मोर्चा अपने बेहतर प्रशासन के बूते आठवीं बार सत्ता में लौट रहा है। श्री भट्टाचार्य ने कोलकाता में कहा कि तृणमूल कांग्रेस के बक्सों में भारी मात्रा में काला धन जमा है जिसे निर्वाचन आयोग को संज्ञान में लेना चाहिए। 
 वाम नेता अनिल बसु की तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए बसु को चेतावनी दी गई है और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है।
----------
 बिहार में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में २७ हजार ९ सौ पांच पंचायत पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।  इस चरण में आठ सौ ९५ ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। ५२ लाख ८७ हजार से भी ज्यादा मतदाता ९४ हजार सात सौ ७६ उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।
 समस्तीपुर में उम्मीदवार के समर्थकों के बीच झड़प की खबर है। गया जिले में एक देसी बम बरामद किया गया है। पटना में पालिगंज इलाके में गलत मतपत्रों के कारण दो मतदान केन्द्रों पर मतदान रद्द करना पड़ा। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा, जबकि नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर बाद तीन बजे तक ही वोट पडेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित पूर्वी चम्पारण जिले की पूर्वी पतही पंचायत सीट से खड़े दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच कल देर रात हिंसक झड़पों में एक व्यक्ति मारा गया और चार घायल हो गए। मोतीहारी में पतही पंचायत के नान्हकर गांव में उम्मीदवारों के समर्थकों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं।
    ---------
 ओड़ीशा में मलकानगिरी जि+ले के आरकिल थाना के जंगली इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई। ओड़ीशा के दक्षिण-पश्चिम रैंज के डी आई जी पुलिस सोमेन्द्र प्रियदर्शी ने बताया कि माओवादियों ने डी वी एफ और एस ओ जी के जवानों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के बाद माओवादी पास के जंगलों में भाग गये। कोई सुरक्षाकर्मी   घायल नहीं हुआ है।
----------
 जम्मू-कश्मीर में रामबन जि+ले में बनिहाल इलाके में आज तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि अखरन इलाके में आतंकवादियों के मौजूदगी की सूचना पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की जिसमें ये आतंकवादी मारे गए।
इनकी पहचान एजाज अहमद उर्फ अबू मूसा उर्फ फारूक सी उर्फ जुलकर नैन के तौर पर की गई है। अबू मूसा लश्करे तोयबा का डिविजनल कमांडर था इन दोनों कुख्यात आतंकवादियों की मौत सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता बताई जाती है। मुठभेड़ की जगह से सुरक्षा बलों ने एक एके-७४ राइफल, दो एके-४७ राइफल, एक सीरी हथगोला, छह मैग्जीन, एक थोरियस सेटेलाइट फोन, एक मोबाइल सेट और कुछ सामान बरामद किया है। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है। आकाशवाणी समाचार के लिए जम्मू से आर के रैना।
----------
 राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील मॉरिशस की पांच दिन की सरकारी यात्रा पर आज नई दिल्ली से रवाना हुइर्ं। वे मॉरिशस की नेशनल असेम्बली को सम्बोधित करेंगी और वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक विचार विमर्श करेंगी।
 इस यात्रा के दौरान श्रीमती पाटील मॉरिशस यूनिवर्सिटी से असैन्य कानून में डॉक्टरेट की मानद उपाधि ग्रहण करेंगी। श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील मॉरिशस के राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ और प्रधानमंत्री नवीनचन्द्र रामगुलाम के साथ आपसी, क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
 राष्ट्रपति, मॉरिशस में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगी और इन्दिरा गांधी सेन्टर फॉर इंडियन कल्चर में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
----------
 केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनन्द शर्मा ने आज बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से ढाका में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक सम्बन्धों से जुड़े आपसी मुद्दों पर चर्चा की। श्री शर्मा दो दिन की बंगलादेश यात्रा समाप्त कर नई दिल्ली रवाना हो गये हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान अन्य लोगों के अलावा उन्होंने बंगलादेश के वाणिज्य और उद्योग मंत्री फारूक खान से मुलाकात कर शिष्टमंडल स्तर की वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि भारतीय निजी क्षेत्र की कम्पनियां बंगलादेश में साढे+ तीन अरब अमरीकी डॉलर का निवेश करने की प्रक्रिया में हैं, जिससे बंगलादेश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।
----------
 लीबिया ने कहा है कि पश्चिमी मिसराता शहर में विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोक दी गई है। उप-विदेशमंत्री खालिद कईम ने कहा कि इस शहर से सैनिकों को हटाया नहीं गया है लेकिन स्थानीय कबायली नेताओं को विद्रोहियों के साथ समझौता करने का एक अवसर दिया जा रहा है। इस बयान के बावजूद आज सुबह मिसराता में गोलीबारी की खबरें हैं।
 नाटो के युद्धक विमानों ने कल रात राजधानी त्रिपोली में कई सैनिक और असैन्य ठिकानों पर बमबारी की, जिसमें कई लोग मारे गये। खबरों में कहा गया है कि त्रिपोली के महिला सैन्य अकादमी के पास तीन जबर्दस्त विस्फोट हुए। नाटो के हवाई हमलों में अल-खुम्स और सिरते शहरों को भी निशाना बनाया गया जिसमें जल आपूर्ति और जल निकास प्रणालियां ध्वस्त हो गईं। इससे पहले, नाटो ने कहा कि मानवरहित अमरीकी ड्रोन ने मिसराता में लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी के एक रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया।
----------
 इसाइयों का प्रमुख त्यौहार ईस्टर संडे आज दुनियाभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सलीब पर चढ़ाये जाने के बाद, आज ही के दिन ईसा मसीह पुनर्जीवित हो उठे थे। भारत में यह त्यौहार धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। नगालैण्ड में आज बड़ी संख्या में लोग ईस्टर सूर्योदय सेवा में हिस्सा लेने के लिए ऐतिहासिक युद्ध स्मारक पहुंचे। गोआ, केरल, मुम्बई और देश के अन्य हिस्सों से भी ईस्टर मनाये जाने की खबरें मिल रही हैं। प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि प्रभु यीशु का फिर से जीवित होना निराशा, घृणा और विध्वंस पर प्रेम की विजय तथा सत्य और न्याय का प्रतीक है।  
----------
 बौद्ध धर्मगुरू करमापा रिनपोछे उरगेन थिनले दोरजी अपने प्रवचन के लिए आज लेह पहुंचे। हमारे लेह संवाददाता ने बताया है कि पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में लोगों ने हवाई अड्डे से लेह कस्बे तक सड़क के दोनों ओर जमा होकर धर्मगुरू का स्वागत किया।
लद्दाख के हर कोने से हजारों की संख्या में पहुंचे लोग हाथ में अगरबत्ती और फूलों का गुलदस्ता लिए अपने धर्मगुरू के दर्शन करने और उनसे आशिर्वाद पाने को बेताब थे। पूरा लेह पारम्परिक, धार्मिक झंडों से पटा पड़ा था। चार दिनों के अपने इस दौरे में करमापा पिछले साल बादल फटने की घटना से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात करेंगे और बाद में एक धार्मिक संबोधन भी करेंगे। लेह से यान चंद डोलमा के साथ दिवाकर कुमार आकाशवाणी के लिए।
----------
 इंडियन प्रीमियर लीग में आज डेक्कन चार्जर्स का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से और राजस्थान रॉयल्स का सामाना कोच्चि टस्कर्स केरल से होगा। कल डेल्ही डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन, पंजाब को २९ रन से हरा दिया। डेल्ही डेयरडेविल्स की ओर से कप्तान वीरेन्द्र सहवाग और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए ११ ओवर और ३ गेंदों में १४६ रन की शानदार पारी खेली। डेल्ही डेयरडेविल्स ने ४ विकेट पर २३१ रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब निर्धारित २० ओवर में २०२ रन ही बना पाई। शॉन मार्श ने ४६ गेंदों पर ९५ रन और कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने ४२ रन बनाए।

समाचारपत्रों की सुर्खियों पर चर्चा।

 लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए बनाई गई समिति के कुछ सदस्यों को लेकर विभिन्न पक्षों की बयानबाजी पूरे हफ्‌ते मीडिया में चर्चा में रही। विशेष तौर पर दो सदस्यों के बारे में एक सीडी का प्रकरण खूब उछला। सोमवार को पंजाब केसरी ने इसे सीडी पर सियासत बताया। मंगलवार को समाचारों ने इस बात को प्रमुखता दी कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सिविल सोसायटी के आंदोलन की आलोचना की शिकायत अन्ना हजारे ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तक पहुंचा दी है। श्रीमती सोनिया गांधी के जवाब को बृहस्पतिवार को नई दुनिया ने सुर्खी बनाया कि वे दुष्प्रचार की राजनीति का समर्थन नहीं करतीं। सिविल सर्विसेज डे के मौके पर प्रधानमंत्री की यह घोषणा कि सरकार भ्रष्टाचार से शक्ति से निपटेगी और मानसून सत्र में पेश होगा लोकपाल विधेयक, शुक्रवार को अखबारों की बड़ी खबर थी। शनिवार को नई दुनिया ने समिति के अध्यक्ष प्रणब मुखर्जी का यह बयान प्रकाशित किया कि विवादों का समिति के कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा और दोनों पक्ष मिलकर एक मजबूत विधेयक का मसौदा तैयार करेंगे।
 कुछ दिन पहले राष्ट्रीय सहारा का कहना था कि भ्रष्टाचार से अरबपति बनने वाले नेताओं, अफसरों और उद्योगपतियों की जान सांसत में है। अन्ना की आवाज ने लोकतंत्र की आंच को सुलगा दिया है अब यह कितनी भड़कती है यह देखना देश की जिम्मेदारी है।
 आज नवभारत टाइम्स ने सवाल उठाया है कि आइये हम खुद से पूछें कि हम करपट क्यों हैं+। अखबार का कहना है कि जिस तरह से हम भ्रष्टाचार की संस्कृति हमारी सोच का हिस्सा बन गई है, उसे देखते हुए यह जरूरी है कि हम खुद को सुधारने की पहल करें।
 समुद्री डकैती से जुड़ी मानवीय और आर्थिक समस्याओं पर विचार करने के लिए सोमवार को दुबई में ५० देशों की सरकारों और उद्योगजगत के प्रतिनिधियों की दुबई में बैठक हुई। डकैती की इन घटनाओं का बंधकों और उनके परिवारों पर भी असर पड़ता है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की ओर से सोमालिया के समुद्री डाकुओं के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की पहल जो सामने आई है उसका कुल मिलाकर विश्व समुदाय ने और खासतौर पर इस क्षेत्र के देशों ने स्वागत किया है। मालिक कंपनी द्वारा फिरौती देने के बावजूद कुछ भारतीय नाविकों को न छोड़ने की हाल की घटना के संदर्भ में आज विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर का बयान आकाशवाणी के समाचारों में भी था कि समुद्री डाकुओं की समस्या से निपटने के लिए विश्वव्यापी सहयोग की आवश्यकता है क्योंकि अब यह डाकू सोमालिया के आसपास समुद्र में कई मील दूर तक हमले करने लगे हैं।
 इस बार भी मानसून सामान्य रहने की सूचना का न केवल किसानों ने बल्कि समूचे अर्थजगत ने एक खुशखबरी के रूप में स्वागत किया है। नवभारत टाइम्स ने बुधवार को सावन के मजे के साथ-साथ महंगाई की आग ठंडी होने की आस का भी जिक्र किया। हिन्दुस्तान का कहना था कि बरखा बहार लाएगी खुशियों की बौछार। लेकिन इक्नॉमिक टाइम्स ने बताया कि मानसून अच्छा रहने का मतलब ये कतई नहीं कि खाने पीने के दाम गिरेंगे। पत्र का कहना है कि बाजार और कंज्यूमर सेंटीमेंट पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ता जिसकी मिसाल २००९-२०१० का साल रहा जब खराब मानसून के बावजूद सेंसेक्स में तेजी आई। राष्ट्रीय सहारा ने बृहस्पतिवार को एक अलग सवाल उठाया कि रबी की रिकॉर्ड तोड़ उपज के बावजूद गरीबों को अनाज न मिलना सार्वजनिक वितरण प्रणाली की नाकामी की तरफ इशारा करता है।
 यमुना बचाओ आंदोलन के तहत जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे संत और किसान तस्वीरों के साथ अखबारों में आए, उन्होंने यमुना नदी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी गुहार की है। दैनिक जागरण के अनुसार उनके समर्थन में युवाओं और महिलाओं के कई संगठन भी आवाज उठाने लगे हैं। अमर उजाला ने लिखा है कि आंदोलन के आठवें दिन संतों और किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने यमुना का दौरा करने के बाद अपनी यह मांग फिर उठाई है कि यमुना नदी में गदे नालों का पानी गिराना बंद किया जाए और यमनोत्री से स्वच्छ जल नदी में छोड़ा जाए। १४ अप्रैल से शुरू हुआ यह आंदोलन अलग-अलग सुर्खियों से अखबारों में उठाया जा रहा है।
----------


THE HEADLINES:
  • Spiritual leader Satya Sai Baba passes away; Body to be kept at Prashanthi Nilayam from 6 this evening till Tuesday for public to pay their respects; Last rites to be performed on Wednesday. 
  • Prime Minister asserts that Centre is keen to help states to improve working of Panchayati institutions across the country.    
  • President Pratibha Devisingh Patil is now on her way to Mauritius on a five day state visit.
  • Campaigning for third phase of Assembly elections in West Bengal reaches its peak; Polling on Wednesday.
  • Libya says its army has halted military operations against rebels in the town of Misrata.
  • Easter is being celebrated with religious fervor and enthusiasm across the world today.
<><><>
Popular Spiritual leader Satya Sai Baba is no more. A formal announcement on the passing away of Sai Baba was made at Puttaparthi in Ananthapur district of Andhra Pradesh by Dr A N Safaya Director of Sri Satya Sai Institute of Higher Medical Sciences.  He told a crowded news conference that Sai Baba breathed his last at 7.40  this morning of cardio respiratory failure.
Baba had been ailing at the super speciality hospital at Puttaparthi since the 28th of last month with multi-organ disfunctioning. Satya Sai Baba’s  body will be kept at Sai Kulwanth hall at Prashanthi Nilayam from 6 this evening till Tuesday for his devotees and the general public to pay their last respects to the spiritual leader. Saibaba’s last rites will be performed on Wednesday. Political leaders across party lines are reaching Puttaparthi while thousands of Sai Baba’s devotees are thronging the pilgrim town. Andhra Pradesh Governor E S L Narsimhan and Chief Minister N Kiran Kumar Reddy have reached Puttaparthi . Our correspondent has filed this report:
Puttaparthy the town which sustained divinity due to the blessings and philanthropic work of Sai baba is in a state of mourning. Devotees of the baba are thronging saibaba temples everywhere. Small groups of devotees are also seen in front of Hospital where Baba was treated since last 27 days. There is tight security everywhere in the temple town. Dignitaries from various parts of the world are said to descending in Puttasparthy to pay their last respects to the spiritual leader who has left a legacy that will remain eternal and inspire all to lead a life based on values. Saibaba was instrumental in starting educational institutions, hospitals and rehabilitation homes benefiting poor and needy in rural and urban areas. Special buses are arranged by the Karnataka State Transport Corporation to enable devotees to reach Puttaparthy to pay their last respects. Sudhindra for AIR News Bangalore.
||<><><>||
The Vice-President Mohd. Hamid Ansari and the Prime Minister Dr. Manmohan Singh have expressed their condolence over the death Saibaba. Mr. Ansari in his message said that the Baba, a preacher of the highest Human values was an iconic figure for over five decades. Dr. Manmohan Singh said the nation deeply mourns his passing away. He said that the Baba believed that it was the duty of every person to ensure that all people have access to the basic requirements for sustenance of life. Congress President Sonia Gandhi and Senior BJP leader L.K. Advani have also expressed grief over the death of Sai Baba. Union Minister Vilas Rao Deshmukh and the Punjab Governor Shivraj Patil are among those who have expressed condolence saying Baba's passing away is an irreparable loss to all. Satya Saibaba’s last rites will be performed with full official honours. In a condolence note, Andhra Pradesh Chief Minister N Kiran Kumar Reddy announced this. The state Government has announced mourning till Wednesday. Holiday has been declared in Ananthapur District on Wednesday. AIR Hyderabad Correspondent looks at Satya Saibaba's spiritual journey:
Saibaba was a popular Indian Spiritual guru with over 10 crore followers from over 175 countries across the world. Born as Sathyanarayana Raju on 23 November 1926 in a poor agrarian family in a tiny village called Puttaparthi in the drought-stricken Ananathapur District, he declared him self as a reincarnation of great spiritual guru Sai Baba of Shirdi at his 14 years of age. Sathya Sai Baba advocated the path of spirituality to one and all. Preaching for five basic values-love, compassion, truth, peace and non violence he soon became a popular spiritual figure and educator. Saibaba founded several organizations which supported a variety of free education, healthcare and other charitable works in India and abroad. He spent thousands of crores of rupees to provide free education, health services and drinking water to hundreds of villages in the drought-stricken Raylaseema region and elsewhere in several states. Lakshmi,AIR NEWS/Hyderabad
||<><><>||
The Prime Minister today asserted that centre is keen to help the states to improve the working of the Panchayati institutions across the country. Addressing a function to mark the National Panchayati day in New Delhi , he said despite the administrative and constitutional measures, there is still a long way to go for full  decentralization  of powers to these institutions.
 Dr. Singh said that past experience should guide us to take the process forward and make it more people centric. He said Panchayati Raj institutions are significantly contributing  in rural development,  particularly in the implementation of Mahatama Ghandhi NREGA and Indira Awas Yojna.  He said government is to enhance the capacity of these institutions so as to make their working more effective.
Dr. Singh said these panchyats have become the part of governance process and called for regular election of these institutions in the states. He said that participation of people in local body elections in Jharkhand and Jammu and Kashmir in  large numbers show that people exercise their right of franchise and they want to take  administrative decisions  themselves.  Speaking on the occasion the NAC  Chairperson  Ms. Sonia Gandhi called for giving women a greater role in the decision making process at the grass root level. She strongly advocated for regular meetings of Panchayati Institutions to resolve the day to day problems of people. Earlier the Prime Minister conferred Panchayat Gaurav Gram Sabha Puraskar to seven states for their excellent performance.
||<><><>||
Prime Minister's Office has termed as false the media reports that the Prime Minister Dr. Manmohan Singh contacted Pakistan Army chief Gen Parvez Kayani. PM's Media Adviser Harish Khare said this in New Delhi today. Earlier Media report said that the Prime Minister had initiated secret talks with Pak Army Chief 10 months ago through an unofficial envoy. The News was based on a report published by a leading British Daily.
||<><><>||
The President Pratibha Patil has left on a five-day State Visit to Mauritius today. During her stay there she will address the National Assembly and hold wide-ranging discussions with the island nation's top leadership.       
AIR correspondent covering the President visit has filed this report:
India's relations with Mauritius, the paradise Indian ocean island on the earth is all set to get a fillip with President Pratibha Devi Singh Patil's five day state visit. With over 51 per cent of population of people of Indian origin, Mauritius has a special affinity with India. This has been reflected with several high level visits. With most favoured nation status, the bi-lateral trade has already crossed 470 million US dollar. Mauritius contributes a whopping over 40 per cent foreign direct investment flow into India. New Delhi has been a strong votary of Mauritius's claim over the Indian ocean island of Diego Garcia . India has been the destination of Mauritius students and numerous cultural exchanges. India's investments in the paradise island is also huge. Though the two countries are geographically miles apart, their heart beat sounds the same. With Sanjay Pratap Singh, Souvagya Kar, AIR News, Delhi
||<><><>||
In West Bengal, campaigning for the third phase of Assembly elections in the state has reached its peak. Polling will take place in this phase in 75 seats covering Kolkata and North and South 24 Pargana districts on Wednesday. 480 candidates are in the fray for this phase of election. Our correspondent reports that Jadavpur Assembly Constituency in South 24 Pargana district is one of the important constituencies in this election.
The West Bengal Minister Mr. Budhadev Bhattacharjee seeking re-election from Javedpur assembly constituency as CPIM nominee. The main rival of Mr. Bhattacharjee is the Former Chief  Secretary of West Bengal Mr. Monish Gupta who is fighting the battle on behalf of Trinamul congress. Mr Budhadev Bhattacharjee became the minister of the state in Jyotibasu cabinet in 1977 after wining from kasipur assembly seat. In 1987 Mr. Bhattacharjee changes the constituency from Kasipur to jadavpur since then he won five time in the state assembly from this seat. The former bearucrat Mr. Munish Gupta were chief secretary of the state during the chief Ministership of Jyotibasu as also the present Mr. Bhattacharjee. Mr Gupta joined in the politics inspired by the trinamul congress chief Ms Mamta Benerjee.Arijit Chakarborty/Air News/Kolkata.
||<><><>||
The West Bengal Chief Minister Buddhadeb Bhattacharya today said that the Left Front is seeking 8th term in office on the basis of good governance.  Addressing the media in Kolkata, he said, the Left Front has presented an agenda before the people with focus on agricultural development, industrialization and improved Public Distribution System with rice at two rupees per kg for the poor. Mr. Bhattacharya alleged that a lot of black money is flowing into the coffers of Trinamool Congress and asked the Election Commission to take note of it. Referring to the Prime Minister's address yesterday at Dum Dum where Dr. Manmohan Singh blamed the West Bengal government for all round failure, Mr. Bhattacharya said, he was surprised by the remark. On the question of Left leader Anil Basu's objectionable comment against Trinamool leader Mamata Banerjee, the Chief Minister said that Basu was reprimanded for the remark and has been asked to publicly apologize.
||<><><>||
In Bihar one person was killed and four- sustained injuries during a clash between supporters of two contesting candidates at East Patahi panchayat in naxal infested East Chaparan district of the state last night.  The incident occurred when supporters of candidates fired indiscriminately at each other at village Nanhkar under Patahi Police station of Motihari. AIR Patna correspondent reports that amid sporadic violence polling is underway for the second phase of panchayat elections in 895 gram panchayats in the state today. There is a report of clash between supporters of two candidates in Samastipur. A cane bomb was recovered in Gaya district. In Paliganj area of Patna district polling was cancelled at two booths due to wrong ballot papers. The elections is being held today for 27 thousand nine hundred five posts of panchayats. The polling began at 7 am and will end at 5 this afternoon. In naxal affected areas, polling will be held up to 3 pm only.
||<><><>||
In Jammu and Kashmir, two Lashkar-e-Toiba militants were killed in a fierce encounter with security forces in Banihal area of Ramban district in the wee hours today. Our correspondent reports that acting on specific information about the presence of militants in Akhran area of Banihal, Army, Police and CRPF launched a joint operations to track down the militants.
Finding themselves trapped , the militants who were hiding in Dhanpi Nallah in Banihal area, started firing indiscriminately on the troops, forcing the troops to return the fire effectively. In the gun fight between two sides , two militants got killed who have been identified as Aijaz Ahmed alias Abu Musa and Farooq C alias Zulkarnaian . The killing of these two hardcore militants is considered a major success for security forces and a big blow to militant outfit in the Ramban and Doda area. Abu Musa , the Divisional Commander of Lashkar, who was active since 2002, was the most wanted militant and was involved in various militant activities including killing of some innocent persons in Ramban and Doda belt. Massive search operations have been launched in the entire area .R K RAINA,AIR NEWS,JUMMU
||<><><>||
In Odisha, one women Maoist has been killed in a brief gun battle between security forces and the rebels near a forest area in Malkangiri district this morning. The gun fight took place near Tentulipadar under Orkel police station when a police party, comprising personnel of the district volunteer force and special operations group, came face to face with a group of rebels.
||<><><>||
Libya says its army has halted military operations against rebels in the town of Misrata. The Libyan Deputy Foreign Minister, Mr. Khaled Kaim, said troops had not withdrawn from the town but were giving local tribal leaders an opportunity to negotiate with the rebels. Despite his statement, there were reports of rocket explosions and automatic gunfire in Misrata early today.  NATO warplanes bombed several military and civilian targets in Tripoli last night resulting in casualties. Report says, three loud explosions were heard near the Women's Military Academy in downtown Tripoli after NATO fighter jets flew over the capital. 
||<><><>||
In Afghanistan, a NATO helicopter crashed in Alah Say district of Kapisa province yesterday killing one crew member and injuring another. A NATO statement said today that the cause of crash is unknown and is under investigation but a Taliban spokesman said they shot down the helicopter. NATO said they came under enemy fire when they arrived at the crash site. It said the two crew members were recovered by coalition forces but one died at the scene from injuries received in the crash. Aircraft recovery operations and heavy fighting continue in the area.
||<><><>||
Easter Sunday, one of the holiest festivals of Christians, is being celebrated across the globe with enthusiasm. Easter commemorates the Resurrection of Jesus after his Crucifixion.  In India it is celebrated with religious fervor. In Nagaland, since the crack of dawn, believers irrespective of denominations thronged the historic War Cemetery to take part in the Easter sunrise service.
         
Reports about Easter celebrations have come in from Goa, Kerala and Mumbai and other parts of the country. Prime Minister Dr Manmohan Singh has greeted the people on the holy occasion. In a message, Dr Singh said the celebration of Jesus Christ’s resurrection marks the triumph of truth, justice and love over despair, hatred and destruction.
||<><><>||
Buddhist spiritual leader Karmapa Rinpoche Urgain Thinley Dorjey arrived at Leh today on a four-day religious discourse. AIR Leh correspondent reports that people in traditional dresses in thousands anxiously waited on both sides of the road from airport to Leh town, a four km long route with precious incense and Khataks in their hands to welcome the Karmapa Rincpoche:
||<><><>||
Union Commerce and Industry Minister Anand Sharma today called on the Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina in Dhaka. The two leaders discussed various bilateral issues related to trade and economic relations. Mr. Anand Sharma has left for Delhi on the conclusion of his two day visit to Bangladesh.
During his stay in Dhaka, he met his Bangladeshi counterpart Faruk Khan and also held delegation-level talks.  He also held discussions with the Bangladesh Food and Disaster Management Minister Dr. Abdur Razzaque and Foreign Minister Dr. Dipu Moni. During his discussions Mr. Anand Sharma stressed on the need for further strengthening economic relations between the two countries.
||<><><>||

24 April 2011

प्रादेशिक समाचारः-23.04.2011

मुख्य समाचारः
* गांधी आवास योजना में शहरी लोगों को 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार उपलब्ध करवायेगी।
* भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने कृषि वैज्ञानिकों से देश में उपलब्ध जल, भूमि आदि संसाधनों का सही आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने का आह्वान किया।
* टी.बी के गम्भीर मरीजों की जांच के लिए करनाल में राज्य की पहली लैब स्थापित।
* उच्चतम न्यायालय द्वारा खाप पंचायतों को गैर कानूनी करार दिये जाने के फैसले को लेकर सर्वजातिय सर्वखाप महापंचायत कल जींद में।

केंद्रीय आवास सांस्कृतिक एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि राजीव गांधी आवास योजना में शहरों में लोगों को 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी तथा अन्य 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार नगर निगमों व पात्रों द्वारा स्वयं वहन की जाएगी। कुमारी शैलजा आज जगाधरी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम लोगों की समस्याएं सुन रही थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब वर्गो के लिए काफी योजनाएं है परन्तु शहरी क्षेत्रों में गरीब वर्गो के लिए योजनाएं काफी कम थी और केंद्र में कांग्रेस सरकार आने पर शहरी क्षेत्रों में भी गरीब वर्गो के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं केंद्रीय मंत्री ने लक्कड़ माजरा गांव के लोगों की समस्याओं को उपायुक्त और विधायक राजपाल भूखडी द्वारा सुलझाए जाने के लिए तीन दिन का समय दिया है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ ए के सिंह ने देश में उपलब्ध जल भूमि जैसे प्राकृतिक संसाधनों का सही आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों का आह्वान किया हैं डा सिंह आज हिसार कृषि विश्वविद्यालय में लवण प्रभावित भूमि के प्रबंधन एवं कृषि में खारा जल प्रयोग पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की प्रिवार्षिक कार्यशाला के उद्घटन समारोह में बोल रहे थे। उनहोंने कहा कि ग्लोबल वार्मिग के कारण तापमान में हो रही वृद्धि, गिरीते भू जल स्तर तटवर्ती क्षेत्रों में सुनामी व समुद्री जल के भूमि मे रिसाव से खराब हो रही भूमि कृषि पैदावार के लिए चुनौतियां पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कृषि में खारे जन के प्रयोग एवं जल प्रबंधन के लिए डिप सिंचाई विधि पर जोर दिया जा रही है। डॉ सिंह ने कहा कि जल के संकट को दूर करने के लिए कृषि में वेस्ट वाटर का प्रयोग एक समाधान हो सकता हैं जिस पर वैज्ञानिकों को अनुसंधान करना चाहिए। कुलपति डॉ के एस खोखर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि निकट भविष्य में देश ही नही अपितु विश्व में जल संकट उत्पन्न होने वाला है। उन्होंने पंजाब व हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में कृषि में जल का सबोधित प्रयोग हो रहा है। जिससे भू जल स्तर में गिरावट व भूमि में लवणता की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने इन राज्यों में पानी की बचत के लिए धान, गेहू फसल चक्र में बदलाव करने की आवश्यकता जताई। डॉ खोखर ने कहा कि भूमि में लवणता तथा खारे जल के प्रबंधन में इजरायल में
प्रयोग की जा रही सिंचाई प्रणाली बहुत कारगत साबित हो सकती है।

निदेशालय मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा ने उन महिला जे बी टी अतिथि अध्यापिकाओं जिनका विवाह उनकी नियुक्ति के बाद हुआ है और अपना जिला बदलवाना चाहती है को 29 अप्रैल को पंचकूला के सैक्टर 7 स्थित शिक्षा सदन में कांउसलिंग के लिए आमंत्रित किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया कि ऐसी सभी अध्यापिकाएं मूल शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों के साथ अपनी शादी का पंजीकरण प्रमाणपत्र भी लाए अन्यथा उनके मामले पर विचार नही किया जाएगा। उनके आवेदन निर्धारित प्रोफार्मा में हाने चाहिए और इन्हें संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षीत करवाया गया हो। उन्होंने बताया कि अवदेन फार्म विभाग की वैबसाइट पर उपलब्ध है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना मनरेगा व अन्य ग्रामीण विकास योजनओं के क्रियान्वयन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला सिरसा में भारत निर्माण के 2000 वॉलिन्टयर बनाए जाएंगे जो गांव गांव जाकर सरकार की योजनओं के बारे में जनसाधारण को जानकारी देंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया कि सरपंच कल रविवार को राष्ट्रीय पंचयात दिवस के उपलब्ध में संबंधित गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर गांव के विाकस की प्राथमिकताएं तय करें और प्रस्ताव के रूप में जिला प्रशासन के पास भेजे ताकि उन प्रस्तावों पर विकास कार्यो के लिए स्वीकृति प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोह में ग्राम सभाओं का थीम रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में कम्प्यूटर उपलब्ध करवाया जाएगा और मनरेगा के तहत गांव में शुरू पेयजल उपलब्ध करवाने और सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ साथ ग्रामीण लोगों को विभिन्न योजनाओं के प्रति प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन डॉक्यूमेंटरी भी तैयार करेगा जिसका प्रदर्शन गांव गांव में किया जाएगा।

टी बी के गंभीर मरीजों की जांच के लिए हरियाणा की पहली प्रयोगशाला करनाल में 70 लाख रूपये की लागत से स्थापित की गई हैं। इसका उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉक्टर नरवीर सिंह ने आज करनाल में किया। इस लैब में राज्य भर से टी बी के गंभीर रोगियों के नमूनों की जांच की जाएगी। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त यह राज्य की पहली लैब है इससे पहले ऐसे मरीजों के नमूने जॉच के लिए दिल्ली भेजे जाते थे और उनकी रिपोर्ट आने में 6 महीने का वक्त लगता था परन्तु अब मरीजों को अपनी जॉच रिपोर्ट दो महीने के भीतर मिल सका करेंगी। महानिदेशक ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि इस प्रयोगशाला में उन मरीजों की भी जांच की जाएगी जो डॉटस के इलाज के बाद भी ठीक नही हो पाते।

खाप पंचायतों को गैर कानूनी करार दिए जाने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को खाप पंचायत प्रतिनिधियों ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया हैं इसे लेकर कल प्रदेश की सभी खाप पंचायतें जींद में चर्चा के लिए इकट्ठी होगी। सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता अखिल भरतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश मान ने आज भिवानी में बताया कि खाप पंचायतें समाज निर्माण के लिए सदियों से काम रहीं है जिन्हे 643 ईस्वी में राजा हर्षवर्धन ने मूल स्वरूप एवं कानूनी मान्यता प्रदान की । उन्होंने बताया कि आज लाखों मामलें विभिन्न अदालतों में चल रहे है। यदि खाप पंचायतें नहीं रही तो इन मामलों की संख्या बढ़कर करोड़ों में हो जाएगी।

समाचार News (1) 24.04.2011

मुख्य समाचार :-
  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में ८५ प्रतिशत से अधिक मतदान।
  • यमन के राष्ट्रपति खाड़ी सहयोग परिषद के प्रस्ताव के तहत त्यागपत्र देने पर सहमत। राष्ट्रपति चुनाव दो महीने के भीतर।
  • राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील पांच दिन की राजकीय यात्रा पर आज मॉरिशस जा रही हैं।
  • भारत ने समुद्री लुटेरों की समस्या से निपटने के लिए विश्वव्यापी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
-
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल ८५ प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इस चरण में मुर्शिदाबाद, नदिया और बीरभूम जिलों की ५० सीटों के लिए वोट डाले गए। निर्वाचन उपायुक्त विनोद जुत्शी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।

द्वितीय चरण में मतदान पूरा शांतिपूर्ण रूप से हुआ है। कोई भी अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले हैं। १५० स्थानों से वेब कास्टिंग की कार्रवाई की गई।
इस बीच, मतदान के तीसरे चरण के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। इस चरण में कोलकाता, उत्तर और दक्षिण २४ परगना जिलों की ७५ सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। यहां कुल ४८० उम्मीदवार मैदान में हैं।
-
बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज ८९५ ग्राम पंचायतों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। पंचायतों के २७ हजार ९ सौ पांच पदों के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।
-
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पंचापयत राज दिवस के अवसर पर पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार पिछले वर्ष उल्लेखनीय कामकाज करने वाली पंचायती राज संस्थाओं को दिए जाएंगे। आज ही के दिन ७३वें संविधान संशोधन अधिनियम १९९२ को पारित किया गया था जिससे गांवों, कस्बों और जिला स्तर पर पंचायतों के जरिये संस्थागत पंचायती राज व्यवस्था कायम हुई। समारोह में राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी उद्घाटन भाषण देंगी।
ओड़िशा को इलेक्ट्रोनिक पंचायती राज संस्था और आदर्श लेखा प्रणाली के लिए समूचे देश में पहले स्थान के लिए प्रथम पुरस्कार मिलेगा। महाराष्ट्र और त्रिपुरा को संयुक्त रूप से द्वितीय और पंजाब और असम को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार दिया जायेगा। ओड़िशा की ओर से पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी प्रधानमंत्री से प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र और ५० लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
-
यमन में सत्तारूढ़ जनरल पीपल्स कांग्रेस ने खाड़ी सहयोग परिषद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके तहत राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह पद छोड़ देंगे।
पार्टी के उप महासचिव और संसदीय दल के प्रमुख सुलतान अल बाराकानी ने समाचार एजेंसियों को बताया कि जनरल पीपल्स कांग्रेस ने खाड़ी सहयोग परिषद के प्रस्ताव को पूरी तरह मान लिया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि राष्ट्रपति तीस दिन के भीतर अपना त्यागपत्र संसद को सौंप देंगे।

यमन के राष्ट्रपति के पैंतीस वर्षों के शासन खिलाफ लगातार चल रहे प्रदर्शनों के बाद खाड़ी सहयोग परिषद के समझौते के तहत राष्ट्रपति सालेह ने तीस दिनों के भीतर पद छोड़ने पर सहमति जाहिर की है। इस बीच एक राष्ट्रीय एकता सरकार का गठन होगा और राष्ट्रपति अपनी शक्तियां उपराष्ट्रपति को सौंप देंगें। इसके अंतर्गत सालेह और उनके परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी। इस बीच प्रदर्शनकारियो का कहना है कि वे राष्ट्रपति सालेह द्वारा पूरी तौर पर सत्ता से हटा जाने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे। धीरेन्द्र ओझा, आकाशवाणी समाचार।
-
लीबिया में गद्दाफी की सेनाओं पर हवाई हमले तेज+ करते हुए, नैटो ने कल मिसराता के पास पहला ड्रोन हमला किया, जिसमें लीबिया सरकार का मल्टीपल रॉकेट लांचर नष्ट हो गया। इस बीच अमरीकी सैन्य संयुक्त बल के अध्यक्ष एडम माइक मुलेन ने स्वीकार किया है कि लीबियाई सेना को कमज+ोर कर रहे नैटो के हवाई हमलों के बावजूद देश में जारी संघर्ष में गतिरोध पैदा हो गया है। सैन्य प्रमुख इराक में अमरीकी सैनिकों को संबोधित कर रहे थे।
-
सीरिया में कल जनाजे में शामिल लोगों पर सुरक्षा बलों और छापामारों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम १२ लोग मारे गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दमिश्क के उपनगर दोउमा और दक्षिणी शहर इज+रा में गोलीबारी की घटना हुई। राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ जारी विद्रोह के दौरान शुक्रवार को ७५ लोगों के मारे जाने की घटना के विरोध में इन दोनों स्थानों पर हजारों लोग जमा हुये थे।
विश्व के कई नेताओं ने शुक्रवार को विपक्षी कार्यकर्त्ताओं पर सीरिया सरकार की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बाह्‌न की मून ने सीरिया में दमनकारी कार्रवाई तत्काल रोके जाने की मांग की है।
-
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा आज सुबह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे। वह शनिवार से दो दिन की यात्रा पर ढाका में हैं। भारत और बांग्लादेश ने इस वर्ष जून तक सीमा हाट व्यापार का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने का फैसला किया है। इससे पहले, आनंद शर्मा के नेतृत्व में भारतीय शिष्टमंडल और बांग्लादेश के मंत्री फारूक खान के नेतृत्व में शिष्टमंडल के बीच बातचीत हुई। इसके बाद संयुक्त संवाददता सम्मेलन में फारूक खान ने बताया कि भारत बांग्लादेश से सिले-सिलाए वस्त्रों के सीमा शुल्क निर्यात कोटे को इस वर्ष के लिए ८० लाख से बढ़ा कर एक करोड़ वस्त्र करने पर राजी हो गया है। बांग्लादेश से होने वाले पटसन के निर्यात पर भारत सीमा शुल्क हटाने पर भी सहमत हुआ है।
-
आकाशवाणी से आप हर घंटे समाचार बुलेटिन सुन सकते हैं। मोबाइल फोन पर ताजा समाचार जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें न्यूज और भेज दें-५ ६ ७ ६ ७ ४ ४ पर
-
राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील आज से मारिशस की पांच दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना हो रही हैं। कल नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में सचिव, (पश्चिम) विवेक काटजू ने बताया कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय राजनीतिक प्रक्रिया के तहत राष्ट्रपति इस यात्रा पर जा रही हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय व्यापारिक शिष्टमंडल भी जा रहा है।

भारत और मॉरीशस दोनों ही पारस्परिक और द्विपक्षीय हितों के तमाम मुद्दों पर लम्बे अरसे से एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। वित्तीय कारोबार के व्यापार और वाणिज्य और पर्यटन के क्षेत्र में पिछले कई सालों में हुए समझौते दोनों देशों के बीच गहरे और मज+बूत संबंधों का प्रमाण भी हैं। आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एकमत हैं और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत और मॉरीशस का एक संयुक्त कार्यदल भी काम कर रहा है। भारत में होने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में चालीस प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी मॉरीशस की है, जबकि दोनों देशों के बीच व्यापर भी ४७० मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। राष्ट्रपति की इस यात्रा से निश्चय ही दोनों देशों के बीच जारी प्रगाढ़ रिश्तों को नया बल मिलेगा। सौभाग्यकार के साथ संजयप्रताप सिंह आकाशवाणी समाचार दिल्ली।
विदेश राज्य मंत्री परणीत कौर ने कहा है कि समुद्री लुटेरों की समस्या से निपटने के लिए विश्वव्यापी सहयोग की आवश्यकता है, क्योंकि सभी देशों के लिए समुद्री मार्ग से व्यापार करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चंडीगढ़ में कहा कि सोमालिया के समुद्री लुटेरों की पहुंच समुद्र में कई मील तक हो गई है।
सोमाली लुटेरों द्वारा भारतीय नाविकों को बंधक बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारत सरकार उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार लोगों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि केबिनेट ने समुद्री लुटेरों से निपटने वैधानिक, प्रशासनिक और कार्यान्वयन संबंधी उपायों की मंजूरी दे दी है। इन उपायों के तहत विदेश, जहाजरानी और रक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करेंगे।

समुद्र के रास्ते व्यापार पर आधारित एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमाली जल दत्युओं के आक्रामक रूख के कारण फिरौती की राशि में पिछले ५ वर्षों में करीब ३६ गुने रकम की बढ़ौत्तरी हुई है। इस रास्ते व्यापार करने वालें जहाजों को माल दुलाई के खर्च पर तकरीबन दो दशमल चार करोड़ डॉलर ज्यादा खर्च करने पड़ रहे है। क्योंकि अब उन्हें सोमालिया के समुद्री रास्ते से काफी दूर होकर सफर तय करना पड़ रहा है। समुद्री डाकु अपने दलों में दक्ष और अत्याधुनिक हथियारों से लैस लोगों को ले रहे हैं और उन्हें मुहमांगी कीमत भी दे रहे है। आकाशवाणी समाचार के लिए मैं मणिकांत ठाकुर।

विश्व भर में आज इसाई समुदाय पूरे उल्लास के साथ ईस्टर सनडे मना रहा है। कहा जाता है कि गुड फ्राइडे के एक दिन बाद इस दिन यीशू मसीह फिर जीवित हो उठे थे। इसे जीवन में उम्मीद की बहाली के तौर पर भी याद किया जाता है। इस दिन गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा, उपदेश और धार्मिक समूह गान का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मौके पर लोगों को बधाई दी है। उन्होने कहा कि यह त्यौहार सत्य, न्याय और प्रेम की विजय का प्रतीक है।
-
गोआ में भी ईस्टर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

पूरे विश्व के साथ गोवा भी आज ईस्टर संडे मना रहा है। इस उपलक्ष्य में गोवा के सारे गिरजाघरों में सुबह से प्रार्थनासभा तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। आज ही के दिन पिछले ४६ दिन से चला आ रहा वेंट का उपवास खत्म होता है। ईस्टर की पूर्व संध्या पर गोवा की क्रिश्चिन जनता ने कल बड़े पैमाने पर खरीदारी कर त्यौहार का आनंद विगणित किया। ईस्ट अंडे तथा अन्य स्वीट लेने के लिए बेकरी तथा कंफैक्शनरी की दुकानों पर लोगों की कतारें दिख रही थीं। बालाजी प्रभुगांवकर, आकाशवाणी समाचार पणजी।
-
लोकपाल विधेयक तैयार करने की मसौदा समिति में संतोष हेगड़े सदस्य बने रहेंगे। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और प्रबुद्ध समाज के उनके सहयोगी श्री हेगड़े को त्यागपत्र नहीं देने के लिए मनाने में कामयाब रहे हैं।
-
उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह ने भारत के प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाने पर बल दिया है। कल नई दिल्ली में डॉ० कैलाश नाथ काटजू स्मारक व्याख्यानमाला-२०११ में न्यायमूर्ति कुलदीप सिंह ने न्यायाधीशों की पदोन्नति और नियुक्ति में बेहद पारदर्शिता और जवाबदेही लागू करने पर बल दिया। इससे पहले उद्घाटन भाषण में गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि उच्च न्यायपालिका जरूरत से ज्यादा महत्वाकांक्षी है, लेकिन उन्होंने सक्रियता के लिए उसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे नागरिकों के मौलिक अधिकारों का विस्तार हुआ है।
-
इंडियन प्रीमियर लीग में कल डेल्ही डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन, पंजाब को २९ रन से हरा दिया। डेल्ही डेयरडेविल्स की ओर से कप्तान वीरेन्द्र सहवाग और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए ११ ओवर और ३ गेंदों में १४६ रन की शानदार पारी खेली। डेल्ही डेयरडेविल्स ने ४ विकेट पर २३१ रन का विशाल स्कोर बनाया।
जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब निर्धारित २० ओवर में २०२ रन ही बना पाई। शॉन मार्श ने ४६ गेंदों पर ९५ रन और कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने ४२ रन बनाए।
आज डेक्कन चार्जर्स का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से और राजस्थान रॉयल्स का सामाना कोच्चि टस्कर्स केरल से होगा।
-
आज के समाचार पत्रों की सुर्खियों

पंचायती राज दिवस पर राष्ट्रीय सम्मेलन और विभिन्न आयोजनों से जुड़े समाचारों को लगभग सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है। देशबंधु के मुखपृष्ठ पर -श्रेष्ठ पंचायतें होंगी पुरस्कृत, सात पंचायतों का मिलेगा राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार।
भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ी जबरदस्त मुहिम के संदर्भ में नवभारत टाइम्स ने बड़ा मौजू सवाल उठाया है-खुद से पूछें हम करप्ट क्यों हैं? अखबार का कहना है, जिस तरह भ्रष्टाचार की संस्कृति हमारी सोच का हिस्सा बन गई है, इसे देखते हुए यह जरूरी है कि हम खुद को सुधारने की पहल करें।
विभिन्न राज्यों में सूखते जा रहे जल स्रोतों का आंकड़ेवार उल्लेख करते हुए जल संरक्षण की मार्मिक अपील दैनिक जागरण में है-बिन पानी सब सून।
दिल्ली में जांच के लिए भेजे गए पानी के ५०५ नमूनों में से २०५ के प्रदूषित पाये जाने पर हिन्दुस्तान की बड़ी सुर्खी है-जल बोर्ड का जल जान का दुश्मन।
उत्तराखंड से अगले महीने पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरूआत करने वाले सुन्दर लाल बहुगुणा के बयान को अमर उजाला ने महत्व दिया है-पर्यावरण को मिले सियासी एजेंडे में स्थान।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्य तिथि पर दैनिक ट्रिब्यून की श्रृद्धांजलि में है-''उर्वशी'', अपने समय का सूर्य हूं मैं।
हिन्दी के मनीषी कवि बाबा नागार्जुन पर पूरे पृष्ठ का आलेख जनसत्ता में है-जन आन्दोलनों का कवि। भारत को अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले ब्रिटिश लेखक रस्किन बॉण्ड से एक साक्षात्कार राष्ट्रीय सहारा में है।
विश्व पुस्तक दिवस पर कल आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के उल्लेख के साथ नई दुनिया में विशेष सामग्री है-बरकरार है पुस्तकों का महत्व।
राष्ट्रीय सहारा के आर्थिक पन्ने पर निवेशकों के लिए सलाह है छोटे शेयरों में सावधानी से करें निवेश। हरिभूमि के बिजनेस पृष्ठ पर है-फोर्ब्स की सूची में भारत की ५७ कम्पनियां।
दैनिक भास्कर के मुखपृष्ठ की यह खबर ध्यान खींचती है-एक पल में चार सौ चेहरों पर नजर। ब्राजील की पुलिस ऐसे चश्मे की मदद ले रही है, जो लाखों की भीड़ में भी भगोड़े अपराधियों की पहचान करेगा। इस चश्मे में छोटे कैमरे लगे हैं, जो एक सेकेंड में चार सौ तस्वीरें ले सकते हैं।
इसी पृष्ठ पर-अलग रास्ता शीर्षक से है-मंदिर के चढ़ावे से हो रहा है, मरीजों का ईलाज। पटना स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के करोड़ों की आय का इस्तेमाल लोगों की भलाई में किया जा रहा है और इस सुकर्म की शाखाएं फैलती जा रही हैं।
सचिन तेंदुलकर के जन्म दिन पर अमर उजाला की शुभ कामना है-सिर्फ यही दुआ, तुम जिओ हजारो साल। हिन्दुस्तान क विशेष उल्लेख में है- क्रिकेट के सुपर मैन को सैल्युट, सचिन हैं सदा सर्वदा के लिएं।

THE HEADLINES:

  • Over 85 per cent polling recorded in second phase of assembly elections in West Bengal.
  • Yemen's president Ali Abdullah Saleh to resign under Gulf Cooperation Council initiative; Presidential elections to be held within two months.
  • President Pratibha Devisingh Patil leaves on a five day state visit to Mauritius today.
  • India calls for global cooperation to tackle menace of piracy.

<><><>

In West Bengal, over 85 per cent voting was recorded for second phase of assembly elections in the state. The second phase of poll took place in 50 seats covering Murshidabad, Nadia and Beerbhoom districts yesterday. According to the state Election Department sources the voters turn out in Murshidabad and Nadia districts stood at 86 per cent while it was recorded in Beerbhoom over 85 per cent. Briefing reporters in Delhi, Deputy Election Commissioner Vinod Zutshi said the polling was by and large peaceful.

AIR correspondent reports that campaigning for third phase of election has reached to its peak. The election in this phase will take place in 75 seats covering Kolkata, North and South 24 Pargana districts on Wednesday.

<><><>

In Bihar amidst tight security arrangements polling is underway for the second phase of panchayat elections at 895 gram panchayats in the state. The elections is being held for 27 thousand nine hundred five posts of panchayats. The polling began at 7 am and will be upto 5 this afternoon. In naxal affected area polling will be upto 3 pm.

<><><>

In Yemen, the ruling General People's Congress(GPC) has accepted a Gulf plan under which President Ali Abdullah Saleh will quit. AIR correspondent reports that the Party's deputy secretary general and head of its parliamentary bloc Soltan al-Barakani told agencies that the GPC and its allies have accepted the Gulf Cooperation Council (GCC) initiative in its entirety.

After continuous protests demanding the end of his nearly 33-year rule, Yemen’s president has agreed to submit his resignation to parliament within 30 days, under the GCC initiative. According to plan, President will transfer powers to his vice president, a national unity government will be formed and a presidential vote will be held within two months. The gulf initiative will also grant him and his family, immunity from prosecution. Meanwhile, protesters, who have taken to the streets for months have said they would not stop street demonstrations until he leaves office once and for all. Dhirendra Ojha, AIR News.

<><><>

At least 12 people were killed in Syria when security forces and snipers opened fire on mourners attending funerals yesterday - one day after the bloodiest crackdown so far in the uprising against President Bashar al-Assad. Rights groups and witnesses say the shootings took place in Douma suburb of Damascus and the southern town of Izraa. Thousands of people had gathered at both locations to protest the deaths of at least 75 people on Friday. Witnesses says security forces opened fire on peaceful protestors without warning.

<><><>

The United States has launched its first Predator drone strike in Libya, as Misrata rebels claimed victory over Moamar Gaddafi's troops who have retreated from front lines. NATO says the drone strike targeted a multiple rocket launcher which had been used against civilians in Misrata. The Libyan government's retreat in Misrata appears to be a significant setback for Muammar Gaddafi's forces hastened by NATO air strikes.

<><><>

President Pratibha Devisingh Patil leaves on a five day state visit to Mauritius, starting today. Briefing reporters in New Delhi yesterday, Secretary(west), Ministry of External Affairs, Vivek Katju said, the President's visit is part of the process of exchanges at the highest political level between the two countries. AIR correspondent reports, a high level business delegation will be in Mauritius during Mrs Patil's visit .

India's relations with Mauritius, the paradise Indian ocean island on the earth is all set to get a fillip with President Pratibha Devi Singh Patil's five day state visit. With over 51 per cent of population of people of Indian origin, Mauritius has a special affinity with India. This has been reflected with several high level visits. With most favoured nation status, the bilateral trade has already crossed 470 million US dollar. Mauritius contributes a whopping over 40 per cent foreign direct investment flow into India. New Delhi has been a strong votary of Mauritius's claim over the Indian ocean island of Diego Garcia . India has been the destination of Mauritius students and numerous cultural exchanges. India's investments in the paradise island is also huge. Though the two countries are geographically miles apart, their heart beat sounds the same. With Sanjay Pratap Singh, Souvagya Kar, AIR News, Delhi

<><><>

Union Commerce and Industries Minister Anand Sharma who is in Dhaka on a two day visit on Saturday will call on Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina today morning. Earlier India and Bangladesh decided to jointly inaugurate the border Haat trade by June this year following the delegation level talks held between the Indian delegation led by Union Commerce and Industry Minister Anand Sharma and the Bangladesh delegation led by his counterpart Faruk Khan. AIR correspondent has filed this report

The visit of Union Commerce and Industry Minister Anand Sharma to Bangladesh has helped in strengthening economic and trade relations with Bangladesh. Addressing a luncheon meeting hosted in his honour by the Federation of Bangladesh Chamber of Commerce and Industry yesterday, Mr. Anand Sharma said that private companies are looking at investing nearly 3.5 billion US dollars in Bangladesh in sectors like telecom pharmaceuticals and food processing. Reiterating India’s commitment to support Bangladesh’s economic growth, Mr. Anand Sharma said that the private sector investments along with opening up of transit facilities will generate jobs in Bangladesh and value addition for Bangladesh products to promote exports. Senthil Rajan, AIR News.

<><><>

The Minister of State for External Affairs, Preneet Kaur has said that there is a need for global cooperation to tackle the menace of pirates as the sea route trade was vital for all countries. Talking to reporters in Chandigarh, she said the Somali pirates had extended their reach several miles offshore. About Indian sailors in the captivity of Somali pirates, she said that the government is seized of the matter and will take appropriate action in this regard. AIR correspondent reports, piracy syndicates operating in largely ungoverned Somalia, solicit investors who buy shares in the attack missions and gain a corresponding share of ransoms paid by the shipping industry.

According to a maritime business report, the average ransom payment rose 36-fold over five years to 5.4 million dollars last year, compared with 1,50,000 dollars in 2005. The payments are fueling increased raids, adding at least 2.4 billion dollars to transport costs because vessels are being diverted onto longer routes to avoid attacks off east Africa. A group of 60 nations is working to combat the threat, which has been made worse by complex national and international laws and norms that restrict effective prosecution. This is Manikant Thakur for AIR News.

<><><>

The Prime Minister Dr. Manmohan Singh will confer awards to Panchayati Raj institutions for their outstanding performance last year on National Panchayati Raj day today. The awards will be presented at a function at Vigyan Bhawan in New Delhi .The day marks the passing of the Constitution (73rd Amendment) Act, 1992 which institutionalized Panchayati Raj through the Village, Intermediate and District levels Panchayats. Odisha has bagged the first prize in the country for e-Panchayati Raj Institution and Model Accounting System. Maharashtra and Tripura have shared the second prize and Punjab and Assam the third prize.

<><><>

Veteran social activist Ana Hazare and his civil society group managed to persuade a member of the joint drafting committee Santosh Hegde not to quit the Lokpal bill panel.

Talking to news persons after the meeting of the activists in New Delhi, Dr. Kiran Bedi said the committee resolved that Mr. Hegde will continue as member.

<><><>

One of the holiest festivals of Christians, Easter Sunday is being celebrated across the globe with enthusiasm. Easter commemorates the Resurrection of Jesus after his Crucifixion. In India it is celebrated with religious fervor. Prime Minister Dr Manmohan Singh has greeted the people on the holy occasion . In a message, Dr Singh said the celebration of Jesus Christ’s resurrection marks the triumph of truth, justice and love over despair, hatred and destruction.

Easter is being celebrated in Goa as in the rest of the world. AIR Panaji correspondent has the details.

In Goa, pealing of bells, midnight masses etc. marked the solemn celebrations of Easter in the state, one of the most important festivals of the Christians, thereby marking the end of the lent season which this year lasted 46 days. The Archbishop of Goa Filipe Neri Ferrao, Governor Dr. Shivinder Singh Sidhu, Chief Minister Mr. Digambar Kamat have greeted the people on the occasion. The celebration of Easter festival is to mark resurrection of Lord Jesus three days after crucifixion. Christians make elaborate arrangements for Easter activities in Goa. They throng the churches for special prayers and rituals on Easter Sunday. Street plays, songs, dances are staged during the festive occasion of easter in the state. B.V.Prabhugaonkar reporting for AIR from Panaji.

<><><>

Former Supreme Court judge Justice Kuldeep Singh stressed the need for appointment of the Chief Justice of India through a transparent selection process. Delivering the keynote address at the Dr Kailas Nath Katju Memorial Lecture 2011 in New Delhi, Justice Kuldeep Singh called for enforcing strict transparency and accountability in the appointment and elevation of judges and functioning of the collegiums system to eradicate corruption in the judiciary.

In his inaugural lecture ,the Home Minister Chidambaram said that the higher judiciary is over ambitious. But he complimented it for its activism which enlarged the ambit of fundamental rights of citizens.

<><><>

In Indian Premier cricket league match , the Delhi Daredevils notched up a 29-run victory over the Kings XI Punjab last night. For Delhi Daredevils, Virender Sehwag and David Warner delivered the best first-wicket partnership of the tournament so far by scoring 146 runs in just 11.3 overs and the team eventually posted the highest score of the season. Chasing 232 to win, Punjab's Shaun Marsh produced a sensational innings of 95 runs off just 46 balls. Australian duo of skipper Adam Gilchrist (42) and Marsh sharing a quick-fire 72-run stand for the second wicket. But failed to achieved the target. David Warner of Delhi Daredevils was adjudged man of the match.

<><><>

Brazilian officials say, heavy rain in the southern part of the country have killed at least eight people. Authorities say downpours sparked landslides that killed at least six people, including three children in the state of Rio Grande do Sul. At least one man was electrocuted when the rainstorm brought down power lines. In January, torrential rains caused flooding and landslides that killed more than 800 people in Rio de Janeiro state.

<><><>

NEWSPAPERS HEADLINES

" PM took Pak army chief on board before Mohali" writes the Hindustan Times. The Pioneer adds that the Prime Minister has opened secret talks with the Pakistani Army Chief General Kayani, through the back channel conducted by an official envoy " Peacenik PM's secret line to Pak Army Chief", is the Mail Today headline.

The other major story making the headlines this morning is the Lokpal Bill. According to the Hindu, civil society members on the Lokpal drafting committee have decided to stay together despite the smear campaign against some members. "Hegde stays, his friends want probe" writes the Indian Express.

"After Saibaba what?" The entire following at Puttaparti is asking this question, as devotees continue to pray for a miracle, writes the Indian Express. Aide and Nephew lead the race for Sai Baba trust, worth a whopping 40 thousand crores adds the Hindustan Times. "Efforts on to ensure smooth succession" writes the Tribune.

The Times of India in an exclusive story writes that only parents could have killed Arushi. According to the paper, the CBI told the Supreme Court that the investigations have reached a conclusion, that no one other than Dr. Rajesh Talwar and Nupur Talwar could have killed their daughter Arushi and servant Hemraj.

Another startling revelation made by the Times of India is regarding the fake pilot licence case. According to a front page story in the paper, the joint director general of civil aviation flouted all norms to help his daughter procure a pilots licence. His daughter Rashmi Saran was given 3 special exams after failing in repeated attempts to clear the regular exams.

And finally, Older people should spring clean their minds to reduce clutter and improve memory says a Canadian study. Older people are less able to process information including remembering things because their memories are cluttered with too much information. To improve memory and recall therefore ,older people should keep irrelevant information out of their consciousness. The Hindustan Times and Times of India have covered this story.