Loading

06 February 2012

समाचार News 05.02.2012

 
०५.०२.२०१२
१४३०
मुख्य समाचार :
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा नियुक्त समिति ने ऐन्ट्रिक्स-देवास सौदे में प्रशासनिक और प्रक्रिया संबंधी गंभीर खामियां पायीं। इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी.माधवन नायर और तीन वरिष्ठ वैज्ञानिकों को दोषी ठहराया।
  • उत्तरप्रदेश में ८ और ११ फरवरी को ११४ निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए प्रचार जोरों पर।
  • पश्चिमी देशों ने सीरिया से संबद्ध संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पर रूस और चीन के वीटो पर खेद व्यक्त किया। भारत सहित १३ देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
  • यूरोप में कड़ाके की ठंड से २६० से अधिक लोगों की मौत।
  • मेलबर्न में तीन देशों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने २१७ रन का लक्ष्य रखा। वर्षा के कारण मैच ३२-३२ ओवर का होगा।
--
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो द्वारा नियुक्त समिति ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर और तीन वरिष्ठ वैज्ञानिकों को ऐन्ट्रिक्स-देवास सौदे में अनियमितताओं का दोषी पाया है। पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त प्रत्यूष सिन्हा की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस सौदे में पारदर्शिता की कमी है। समिति ने सिफारिश की है कि माधवन नायर, ए. भास्कर नारायण, के. आर. श्रीधर मूर्ति और के. एन. शंकर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। एन्ट्रिक्स इसरो की व्यावसायिक कम्पनी है।
पांच सदस्यों की उच्चस्तरीय जांच समिति ने कल देर रात अपनी रिपोर्ट दी है। हमारे संवाददाता ने समिति के हवाले से कहा है कि सौदे में न केवल गम्भीर प्रशासनिक तथा प्रक्रिया संबंधी खामियां है बल्कि कुछ लोगों की मिली भगत का भी संकेत मिलता है।

अंतरिक्ष कार्पोरेशन जो इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन-इसरो से जुड़ी संस्था है इसके उपग्रह के एस ब्रांड ट्रांसपोडर को किराये पर देने के लिए देवास मल्टीमीडिया के साथ जनवरी २८ दो हजार पांच को एग्रीमेंट साइन किया था। यह आरोप लगाया गया था कि इस एग्रीमेंट से सरकार को  घाटा पहुंचा। इस मामले की जांच करने के लिए दो आयोग बिठाये गये थे। वरिष्ठ वैज्ञानिक बी के चतुर्वेदी और रॉडम नरसिम्हा के नेतृत्व में बनाये गये हाई पावर कमिटी ने इस एग्रीमेंट के तांत्रिक, व्यापारिक प्रक्रिया से जुड़े मामले की जांच की।  भूतपूर्व सैंट्रल विजिलेंस कमिश्नर  प्रत्यूष सिन्हा के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम ने एग्रीमेंट के लोक दोष पर ध्यान देते हुए इस मामले में आरोपी को खोजने का काम किया। इन दोनों रिपोर्ट का अब खुलासा करते हुए इसरो के भूतपूर्व अध्यक्ष माधवन नायर और तीन अन्य -को दोषी करार कर दिया गया है। सुधीन्द्र आकाशवाणी समाचार बैंगलोर।
--
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में ११४ सीटों के मतदान के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। पहले चरण के मतदान का प्रचार अभियान कल शाम समाप्त होगा।  बुधवार को पहले चरण, और ११ फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने देवरिया और फैजाबाद में कई रैलियों को संबोधित किया। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने महाराजगंज और बस्ती जिलों में रैलियां की। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने वाराणसी और सिद्धार्थनगर जिलों में जनसभाओं को संबोधित किया।
निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया है कि चुनाव अभियान के लिए विमान या हेलिकॉप्टर का उपयोग करने से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी जानकारी दें।
हमारे गोरखपुर संवाददाता ने खबर दी है कि पिछले २४ घंटों में चुनाव आचार संहिता के उल्लंधन की कई शिकायतें मिलीं हैं।

बुराका दल ने मुरादाबाद में ३१ लाख रूपये से अधिक की नकदी और ढाई हजार लीटर शराब बरामद की है। इसे मिलाकर देश में आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक सत्तर करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि बरामद की जा चुकी है। इस बीच, बी पी श्याम गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच हुई हाथापाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर वाराणसी राजमार्ग कुछ देर के लिए जाम रखा।  मतदाताओं के लिए एक अच्छी खबर यह है कि लखनउ के व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने मतदान करके लौटने वालों को खाने पीने के सामान की खरीद और  मनोरंजन पार्कों में टिकटों में छूट देने का ऐलान किया है।  इसके लिए बस उन्हें अपनी उंगली में लगी मतदान की अमिट स्याही दिखानी होगी। सलमान हैदर आकाशवाणी समाचार गोरखपुर।
राज्य में पहले चरण में गोंडा सहित दस जिलों की ५५ सीटों के लिए बुधवार को मतदान होगा।

गोंडा अवध के ही एक इलाके का जिला है। लेकिन अपने क्षेत्र के तमाम और जिलों की तरह ही बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। परिसीमन के बाद गोंडा में एक और विधानसभा सीट जुड़ गई है और अब यहां सात विधानसभा क्षेत्रों से इस बार १०६ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सात महिला उम्मीदवार भी हैं। २००७ के विधानसभा चुनाव में गोंडा में समाजवादी पार्टी और बसपा का मुकाबला बराबरी पर छूटा था और दोनों को तीन-तीन सीटें मिली थी। इस चुनावी जंग में राजघराने से जुड़े दो उम्मीदवार कुंवर आनंद सिंह और कुंवर अजय प्रताप भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं वहीं सात महिला उम्मीदवारों में सपा उम्मीदवार नंदिता शुक्ला ही वर्तमान में विधायक हैं। स्थानीय लोग चाहते हैं कि दस सालों से बंद पड़ी नवाबगंज चीनी मिल का ताला फिर खुले। गोंडा के इक्कीस लाख मतदाताओं की मांगे बहुत हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार जरूर कुछ अच्छा होगा। गोंडा से कैलाश नाथ वर्मा के साथ संजय प्रताप सिंह आकाशवाणी समाचार।
--
महाराष्ट्रवाड़ी गोमांतक पार्टी ने गोवा में कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी ने ये फैसला राज्य में तीन मार्च को निर्धारित विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किया है। पार्टी अध्यक्ष दीपक धावलिकर ने कहा कि ये फैसला पार्टी की केन्द्रीय समिति का है। उन्होंने कहा कि समर्थन वापसी के निर्णय से राज्यपाल के शंकर नारायणन, विधानसभा अध्यक्ष प्रताप सिंह राणे और मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत को इस फैसले की जानकारी दे दी गई है। श्री धावलिकर ने कहा कि पार्टी ने चुनाव के लिए, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया है और आज इस बारे में औपचारिक घोषणा की जाएगी। चालीस सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में महाराष्ट्रवाड़ी गोमांतक पार्टी के दो विधायक हैं।
--
चंडीगढ़ में राष्ट्रीय एंटीबायोटिक प्रतिरोध निगरानी केंद्र की स्थापना की जाएगी। देश में इस तरह के पहले केंद्र की स्थापना चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान स्नातकोत्तर संस्थान में की जाएगी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा स्थापित किये जाने वाला यह केंद्र कुछ ही महीनों में काम शुरू कर देगा।  चंड़ीगढ़ के पीजीआई में मेडिकल माइक्रो बायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ० पल्लब रे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देश में एंटीबायोटिक के अनावश्यक उपयोग और उसके दुष्प्रभाव को देखते हुए इस तरह के केन्द्र स्थापित करने का फैसला किया गया। पिछले वर्ष नवम्बर में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने इसकी मंजूरी दी थी।
--
सीरिया से संबद्ध संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पर रूस और चीन के वीटो पर व्यापक प्रतिक्रिया हुई है। पश्चिमी और अरब देशों में इसकी कड़ी आलोचना की है, जबकि रूस और चीन ने इस प्रस्ताव पर और काम करने की आवश्यकता बतायी है। भारत सहित १३ देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। केवल रूस और चीन ने इसके खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया। प्रस्ताव का प्रारूप मोरक्को ने पेश किया था, जिसमें सभी प्रकार की हिंसा को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया गया था। प्रारूप में किसी प्रकार का प्रतिबंध लगाने या सैन्य कार्रवाई करने को नहीं कहा गया है। ब्यौरा हमारे पश्चिम एशिया संवाददाता सेः-

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने वीटो प्रस्ताव को दुखद बताते हुए कहा कि इससे संयुक्त राष्ट्र को गहरा धक्का पहुंचा है। वहीं प्रस्ताव पेश करने वाले मोरक्को के राजदूत ने इसके वीटो होने पर गहरा अफसोस जताया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत समस्या के हल के लिए सीरिया के लोगों द्वारा चलाई गई राजनीतिक प्रक्रिया की दिशा में अरब लीग की कोशिशों का समर्थन करता है। संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत सूजन राइट्स ने वीटो को एक शर्मनाक कार्रवाई की संज्ञा दी और कहा कि सीरिया में अब आगे जो भी खून खराबा होगा उसकी जिम्मेदारी से रूस और चीन बच नहीं सकते। तारीफ में जारी एक बयान में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सारकोजी ने आशंका जताई कि इससे सीरिया सरकार की दमन की कार्रवाई को बल मिलेगा। ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेक का कहना था कि रूस और चीन ने सीरिया के लोगों के खिलाफ वोट डाला है। वहीं संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विटाली चरकिन ने वीटो का समर्थन किया और कहा कि प्रस्ताव एकतरफा था। रूस ने पहले भी आरोप लगाया था कि वह प्रस्ताव में सीरिया में सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है। चीन के प्रतिनिधि ली बॉ डॉन का कहना था कि प्रस्ताव से संकट का हल नहीं निकल सकता क्योंकि अभी भी एक राय नहीं बन पाई है। सीरिया के राजदूत बशा गफ्‌फारी ने प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि  उसे लोकतंत्र के बारे में उन देशों से सीखने की जरूरत नहीं है जो खुद इन मूल्यों के खिलाफ है। अतुल तिवारी, आकाशवाणी समाचार।
--
समूचे यूरोप में पड़ रही कड़ाके की ठंड से २६० से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यूक्रेन में सबसे ज्यादा १२२ लोगों की मौत हुई है। जहां कई स्थानों पर तापमान शून्य से लगभग ३८  डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने के बाद कई लोग तो सड़कों पर ही मर गय। कई हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा है क्योंकि बर्फ जमने से विमानों के उड़ान भरने में मुश्किल आ रही है। रेल और सड़क यातायात भी बर्फबारी के कारण प्रभावित हुआ है।
लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे में रोजाना ३० प्रतिशत उड़ाने रद्द की जा रही है। बोसनिया, लात्विया, लिथवानिया, एस्टोनिया और चैकगणराज्य सहित इटली, स्लोवाकिया, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और ग्रीस कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
--
नेपाल में भारत के राजदूत जयंत प्रसाद ने कास्की जिले के अरबा में भारत की सहायता से बनाए गए विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया। इसकी निर्माण लागत लगभग दो करोड़ नेपाली रूपये है। विद्यालय की नई इमारत बन जाने से करीब चार सौ से अधिक छात्रों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेगी। श्री जयंत प्रसाद ने छात्रों के लिए  विद्यालय के प्रांगण में एक नेत्रशिविर का भी उद्घाटन किया। यहां जरूरतमंद बच्चों को चश्में और अन्य उपकरण निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
--
नेपाल में तीन प्रमुख दल - यूनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल - माओवादी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल - यू एम एल और नेपाली कांग्रेस विवादित मुद्दों का हल निकालने तथा शांति प्रक्रिया और समय पर संविधान का प्रारूप पूरा करने के लिए काम करने पर सहमत हो गए हैं। काठमांडू में कल संविधान सभा में शामिल सभी पार्टियों की बैठक हुई जिसमें संविधान सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र नेमवांग ने प्रधानमंत्री और विपक्षी दलों से सदन का कामकाज फिर शुरु कराने का आग्रह किया। बैठक के बाद पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कहा कि वे सभी लंबित जटिल मुद्दों का सदभावपूर्ण हल निकालने की कोशिश करेंगे।
--
असम में, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत २३ जिलों में बिजली पहुंचाने का प्रस्ताव है। इनमें से १६ जिलों में राज्य बिजली बोर्ड और सात जिलों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन बिजली पहुचाएगा। सरकारी इस योजना के तहत  सात हजार दो सौ उनचास और गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी। एक रिपोर्ट-

योजना के तहत गरीबी  रेखा से नीचे रहने वाले लगभग साढ़े सात लाख घरों में बिजली कनेक्शन निशुल्क मुहैया कराये जाएंगे। यह योजना यूपीए सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में किए गए वायदे के अनुरूप होगी। जिसमें अगले पांच वर्ष में सभी घरों में बिजली पहुंचाने और गांवों को बिजली सुविधा प्रदान करना शामिल है। राज्य के दो हजार एक सौ पैंतालीस दूर-दराज के गांवों में जहां ग्रिड से बिजली नहीं पहुंचाई जा सकती, उन्हें गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत से बिजली प्रदान की जाएगी। राज्य बिजली बोर्ड, असम ऊर्जा विकास एजेंसी और वन विभाग ने दूर-दराज के गांवों में इसे लागू करने के लिए संयुक्त रूप से काम करने की योजना बनाई है। १९ जिलों के सात सौ ऐसे गांव सौर ऊर्जा प्रणाली के अंतर्गत लाए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने ऊपरी असम  के मार्गरिटा में पांच हजार मेगावाट थर्मल पावर का संयंत्र लगाने की भी योजना है, ताकि गर्मियों के दिनों में बिजली की कमी दूर की जा सके। समाचार कक्ष से मैं आशुतोष जैन।
--
विश्वप्रसिद्ध मरू महोत्सव आज से राजस्थान के जैसलमेर में शुरू हो गया है। महोत्सव में सांस्कृतिक, लोक संगीत और नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया है ऊंट पोलो, ऊंट साज सज्जा और ऊंट दौड़ जैसे कुछ आयोजन मेले का प्रमुख आकर्षण हैं।
हजारों देशी-विदेशी सैलानियों की मौजूदगी के बीच तीन दिन का मरू उत्सव शुरू हुआ। राजस्थान के राज्य पूर्व मंत्री हेमाराज चौधरी ने ढोल की थाप बजाकर इस उत्सव का उद्घाटन किया। उत्सव की शुरूआत एक शोभा यात्रा के साथ हुई जो गड़सीसर सरोवर से शुरू हुई। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोक कलाकार रंगारंग राजस्थानी वस्त्रों में सजे धजे थे और नाचते गाते चल रहे थे।  शोभा यात्रा शहीद पूनम स्टेडियम पर संपन्न हुई जहां तीन दिन के इस उत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की औपचारिक शुरूआत हो गई। मरू उत्सव सात फरवरी को संपन्न होगा। अनुराग वाजपेयी, आकाशवाणी समाचार, जयपुर।
--
असम में चौथा सिने एएसए अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह आज शाम गुवाहाटी में शुरू हो रहा है। मशहूर अभिनेता बीजू फूकन रवीन्द्र भवन में इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। समारोह में दुनिया भर की लगभग चालीस फिल्में दिखाई जाएंगी।
समारोह का आयोजन असम के सिने आर्ट सोसायटी, सिने एएसए और राज्य फिल्म विकास निगम ने मिलकर किया है। समारोह की शुरूआत ऋतुपर्णो घोष की  बंगला फिल्म नौका डूबी से होगी। सप्ताह भर का यह समारोह गुवाहाटी के अलावा डिब्रूगढ़ और लखीमपुर में भी चलेगा।
--
पैगम्बर मोहम्मद का जन्मदिन मिलाद-उन-नबी आज धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर रात भर चलने वाली प्रार्थना सभाओं और जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। लोगों ने अपने घरों और मस्जिदों की भव्य सजावट की है।
कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में, कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद मस्जिदों, खानकाहों, जामा-मस्जिदों और अन्य स्थलों पर रात भर विशेष नमाज अदा की गई। मुख्य समारोह मशहूर डल झील के किनारे,  हजरतबल दरगाह में हुआ, जहां पैगम्बर मोहम्मद का मू-ए-मुकद्दस मौजूद है। यहां हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह की नमाज के बाद पैगम्बर मोहम्मद के केश के दर्शन किए। आज यह सिलसिला हर नमाज के बाद जारी रहेगा।
--
तीन देशों की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में आज मेलबर्न में, आस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए २१७ रन का लक्ष्य दिया है। वर्षा के कारण खेल बीच में रोकना पड़ा और अब यह मैच ३२-३२ ओवर का होगा। भारत के लिए आर विनय ने तीन विकेट लिए।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका है, जिसका नेतृत्व महेला जयवर्द्धने कर रहे हैं।
1400 HRS
5th February, 2012
THE HEADLINES:
  • ISRO appointed Committee points out serious administrative and procedural lapses in the Antrix-Devas deal; indicts its former Chief G Madhavan Nair and three senior scientists.
  • In Uttar Pradesh, intense campaigning on in 114 Assembly constituencies going to polls on the 8th and 11th of this month.
  • Western nations deplore the vetoing of a UN resolution on Syria by Russia and China; 13 countries including India voted in favour.
  • Death toll from the cold weather conditions across Europe, rises to more than 260.
  • Australia were 170 for 5 in 28.2 overs against India at Melbourne in the first one day international match of the tri-nation series; the rain disrupted match restricted to 32 overs each side.
<<<<>>>>
Former ISRO chief G Madhavan Nair and three senior scientists have been indicted by a Committee appointed by the space body, for acts of commission in the Antrix-Devas deal. The report prepared by the Committee headed by Pratyush Sinha, former Chief Vigilance Commissioner, said that the Antrix-Devas deal lacked transparency. It recommended that action needs to be taken against Nair, A Bhaskaranarayana, K R Sridhara Murthi and K N Shankara, all of whom have retired. Antrix is the commercial arm of ISRO.
The five-member high level Committee made its report public last night. It said, there have not only been serious administrative and procedural lapses but also suggestion of collusive behaviour on the part of certain individuals. The Committee set up on May 31 last year, also proposes action against four other scientists - S S Meenakshisundaram, Veena Rao, G Balachadran and R G Nadadur.
They have been found responsible for the acts of omissions by not paying enough attention to details and not ensuring that the various notes that were put up for decision to the competent authorities, included all necessary details and had undergone various necessary consultative processes. We have a report:
"Two commissions of enquiry were set up to probe allegations of revenue losses in the allocation of space spectrum using S-band between the Indian Space Research Organisation ISRO’s commercial arm Antrix Corporation and a private company Devos multimedia . The agreement was reached on January 28, 2005. The high-powered committee comprising BK Chaturvedi and Roddam Narasimha reviewed the technical, commercial, procedural and financial aspects of the agreement. The committee submitted its report to the Prime Minister in March last year. Sudhindra, AIR News, Bangalore."
<<<<>>>>
In Uttar Pradesh, intense campaigning is on in 114 Assembly constituencies of eastern and Terai regions for which elections will be held on the 8th and 11th of this month in the first and 2nd phase. Campaigning for the 1st phase will end tomorrow evening. BJP stalwart Lal Krishna Advani addressed several rallies in Deoria and Faizabad. BSP Chief Mayawati held rallies in Maharajganj and Basti districts while Congress General Secretary Rahul Gandhi addressed rallies in Varanasi and Siddharthanagar districts.
The election commission has issued orders to political parties that they should inform the chief electoral officer of the state before using any aircraft or helicopter for election campaign. Our Gorakhpur correspondent reports that several cases of violation of the model code of conduct have also been reported during the past 24 hours.
"The enforcement agencies seized over 31 Lakh rupees and more than 2.5 Kilolitres of liquor from Moradabad. With this, the seizure of cash recovered in the state exceeds 70 Crore rupees since the enforcement of model code of conduct. Amid all that there is a good news that the traders and business owners in Lucknow have announced to offer discount to those customers who will cast their votes. The customers will have to show indelible ink marks on their fingers to avail the discount in the eateries, and fun parks. Salman Haider/AIR news/ Gorakhpur."
Our correspondent has filed this report on the election scenario in Gonda.
Gonda is part of Awadh area of Uttar Pradesh which is suffering many infrastructural problems like other districts of this region. Delimitation has increased one assembly segment and Gonda has now seven assembly constituencies where 106-candidates including seven women are contesting 2012 the assembly elections . In 2007 elections both Samajwadi and BSP shared three seats each. This time Samajwadi party ignored its six times MLA Ramkishan Azad from Mankapur reserved seat and party ticket has been given to five time winner Babulal. Two candidates from royal family Kunwar Anand Singh and Kunwar Ajay Pratap are also testing their fate in this election. Among seven women contestants the Samjawadi candidate Nandita Shukla is only sitting MLA here . The wish list of 21 lakh voters of Gonda is long and political promises are also many, but local citizens could hope for the best at least this time. With Kailash Nath Verma form Gonda, Sanjay Pratap for AIR NEWS.
<<<<>>>>
Maharashtrawadi Gomantak Party today withdrew support from the Congress-led coalition government in Goa. The move comes less than a month ahead of the March 3 Assembly polls. MGP President Deepak Dhavalikar said, the decision has been taken as per a resolution passed by the Central Committee, the party's highest decision making body. He said, the party has forwarded letters conveying its decision to Governor K Sankaranarayanan, Assembly Speaker Pratapsinh Rane and Chief Minister Digambar Kamat. Dhavalikar said, the party has finalised a pre-poll alliance with main opposition BJP which will be formally announced later in the day.
MGP has two MLAs in the 40-member Goa Assembly. The party's withdrawal of support, however, will not affect the stability of the Congress-led government, which still enjoys a majority in the House. Sharad Pawar-led NCP is a part of the ruling coalition.
<<<<>>>>
The new draft of National Water Policy has stressed the need for better management to meet the growing demand due to population growth and urbanisation. Noting that changing lifestyle pose serious challenges to water security, the government has admitted that large parts of the country have become water stressed.
Recently released draft of the policy has asserted to utilise modern techniques and information technology with adequate trained personnel for scientific planning.
Our correspondent adds that after making the changes following receipt of comments, the draft will be placed before National Water Board and National Water Resources Council for finalisation and adoption.
<<<<>>>>
The Russia-China Veto on the resolution on Syria at UN Security Council has evoked widespread reactions. Western nations and Arab nations have slammed the move while Russia and China insisted that the text needed more work.
Thirteen countries including India voted for the resolution with only Russia and China voting against with a veto which saw to it that the resolution couldn’t sail through.
The draft resolution, put forward by Morocco, had called for an immediate end to all violence. It did not impose any sanctions, nor did it authorize military action. Our West Asia Correspondent has filed this report-
"U.N. leader Ban Ki-moon expressed deep regret, saying that veto undermined the role of the United Nations. U.S. Ambassador to the U.N. Susan Rice said she was disgusted by the veto and warned that Russia and China will be held responsible for any further bloodshed in Syria. French President Nicolas Sarkozy said in a statement the veto would encourage further crackdowns by the Syrian regime. British Foreign Secretary William Hague told that Russia and China had let the Syrian people down. Atul Tiwary/AIR News."
<<<<>>>>
The Syrian embassy in Canberra has become one of several Syrian consulates to be attacked around the world. The attack on the embassy comes as Russia and China vetoed a UN Security Council resolution calling on Syrian President Bashar al-Assad to stand down. A group of about 40 men stormed the embassy in the southern Canberra suburb of O'Malley last night.
Once inside, they smashed everything in sight on the ground floor of the building. Police Superintendent Mick Calatzis said three embassy staff took refuge in the basement. Calatzis said so far no arrests have been made and federal police and other Commonwealth agencies are all investigating.
Syrian embassies in London, Berlin, Cairo and Kuwait are among others which have come under attack from protesters in recent days.
<<<<>>>>
The death toll from the vicious cold snap across Europe, has risen to more than 260, with the winter misery set to hit thousands of those seeking to escape it today as air traffic was hit. Ukraine has suffered the heaviest toll with 122 deaths, including many who froze to death in the streets as temperatures plunged to as low as minus 38.1 degrees Celsius.
Airports were shut, flights and trains delayed, and highways gridlocked as emergency services raced to clear the falling snow. London's Heathrow Airport, Europe's busiest air passenger hub, cancelled 30 per cent of its flights today to cope with heavy snowfall overnight and possible freezing fog.
The cold snap has also killed people in Bosnia, Latvia, Lithuania, Estonia, Bulgaria, the Czech Republic, Italy, Slovakia, France, Austria and Greece.
<<<<>>>>
In Egypt, saboteurs in the wee hours of today, blew up a pipeline that supplies gas to Israel, the 12th such attack in a year. Authorities said, masked gunmen planted explosives under the pipeline in the Al-Massaeed area, close to the town of El-Arish in the north of the Sinai peninsula.
Witnesses said they heard a very loud explosion, before a large fire broke out. Officials said emergency services were rushed to the scene to try to control the blaze, adding that there were no immediate reports of casualties.
<<<<>>>>
Tokyo and Washington have agreed to move 4,700 Marines from the Japanese island of Okinawa to Guam in a bid to revive a stalled plan for the realignment of US forces in Japan. The two countries in 2006 agreed to the transfer of around 8,000 Marines from Okinawa to the US territory of Guam and the relocation of an air base on Okinawa but the move has been delayed as Tokyo struggles to convince Okinawans to accept the deal.
According to Kyodo News, the US Defense Department is now considering shifting the remaining 3,300 Marines to elsewhere in the Pacific, such as Hawaii, Australia and the Philippines. The daily said senior Japanese and US foreign and defence officials will meet in Washington tomorrow, with the two governments expected to announce details of the transfer on February 13.
<<<<>>>>
Early results from Republican caucuses in the US state of Nevada give Mitt Romney an early lead. Voting in most areas finished early last evening, but Clark County, which includes Las Vegas, held an evening caucus to allow observant Jews to participate. Mitt Romney has polled almost 40 per cent in the counties which have so far declared their results. He won a decisive victory in Florida's primary on Tuesday.
Mr Romney has won two out of the four contests already held this year, Florida and New Hampshire, and came second in Iowa. His main challenger, former congressman Newt Gingrich, has said he expects Mr Romney to come first in Nevada, partly due to the state's high Mormon population as Mr Romney is a Mormon. There are two other candidates remaining in the race, Rick Santorum and Ron Paul.
<<<<>>>>
Milad-un-Nabi, the birth anniversary of Prophet Mohammad, is being celeberated today with religious fervour. In the National Capital, night-long prayer meetings and procession are being organized in different parts of the city. People have decorated their homes and mosques with festive banners and buntings. They are also sending Milad-un-Nabi e-cards to their kith and kin.
In the Kashmir valley and Ladakh region, despite severe cold due to snowfall, night-long special prayers were held in mosques and other shrines. However, the main function was held at Hazratbal shrine, which houses the Holy Relic of Prophet Mohammad, on the bank of famed Dal Lake. The devotees had the glimpse of Holy Relic after the morning prayers and it will continue after every prayer today.
<<<<>>>>
The desert festival began at Jaisalmer in Rajasthan today. Various cultural and folk events are being organised during the 3 day event. Revenue Minister of Rajasthan Hema Ram Chaudhary inaugurated the festival. Our correspondent reports that thousand of Indian and foreign tourists have gathered to witness the festival.
"Thousands of Indian and foreign tourists were present in inaugural function of desert festival. Revenue Minister Hemaram Chaudhary inaugurated the festival. A Shobhayatra was started from Gadsisar sarovar in which folk dances and artists in colorful Rajasthani dresses were present. Shobha yatra was concluded at Poonam stadium where various events of desert festival have formally inaugurated. Today Miss Moomal and Turban competition will be organized. In next 2 days camel race , camel tattoo shone and camel decoration contest will be organized . Colourful cultural events will also organized in the evenings. The festival will be concluded on 7th Feb on sand dunes of sam. Anurag Vajpayee, Air News,Jaipur."
<<<<>>>>
In Assam, the 4th Cine ASA International Film Festival, 2012 will begin in Guwahati this evening. Noted Assamese film star Biju Phukan will formally inaugurate the festival at Rabindra Bhawan. Around 40 movies from across the world will be screened in the festival.
The festival is jointly organised by the Cine Art Society, Asom, Cine ASA and State Film Development Corporation. Rituparna Ghosh directed Bengali movie Naukadubi will be screened as the inaugural movie. Apart from Guwahati, the weeklong festival will also commence in Diburgarh and Lakhimpur.
<<<<>>>>
Australia today set a victory target of 217 for India in first one day international cricket match of the tri-nation series at Melbourne. The rain interrupted match has been reduced to 32 overs. For Australia, MS Wade made 67 of 69 balls and MEK Hussey scored 45 runs. R Vinay Kumar took 3 wickets for India. Earlier, India won the toss and decided to field. Mahela Jayawardene led Sri Lanka is the third team, playing in this tournament.
<<<<>>>>
In Assam, villages in 23 districts are proposed to be electrified under the Rajiv Gandhi Gramin Vidyutikaran Yojana (RGGVY) scheme. Electrification in 16 districts is to be implemented by State Electricity Board and in seven districts by the Power Grid Corporation of India. The Centre has already provided an approval for implementation of the programme in 13 districts of the State.
According to official sources, electrification of 7249 new villages has been completed under the programme providing free electricity connections to 7.38 lakh below poverty line households. The scheme has been launched to fulfill the commitment of the National Common Minimum Programme of the UPA Government completing the household electrification in the next five years and modernizing the rural electricity infrastructure.
2145 remote villages in the state which cannot be electrified through grid-are to be covered through the means of non-conventional source of energy.
<<<<>>>>
India’s Ambassador to Nepal, Mr. Jayant Prasad inaugurated a school building constructed with Indian assistance of two crore and seventy-five Nepali rupees at Arba in Kaski district . The new building, one of the oldest schools in the district will provide better facilities to over 400 students.
Mr. Prasad also inaugurated an eye camp organised by the Nepal-Netra Jyoti Sangh on the school premises for students in the area. Spectacles and optical devices will be distributed free of cost to children in need.
५ फरवरी, २०१२
२०४५
मुख्य समाचार:
  • सीरिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मसौदा प्रस्ताव का समर्थन, भारत के स्थाई रूख के अनुरूप; भारत ने सीरिया की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता जताई।
  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त होगा।
  • मध्य और पूर्वी यूरोप में कड़ाके की ठंड से परिवहन व्यवस्था प्रभावित, सप्ताहभर में २६० से अधिक लोगों की मौत।
  • अफगानिस्तान में बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित नौ लोगों की मौत।
  • पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन मिलाद-उन-नबी आज हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।
  • मेलबर्न में, त्रिकोणीय एक-दिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ६५ रन से हराया।
------
भारत ने कहा है कि सीरियाई लोगों द्वारा विवाद के समाधान की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समर्थन वाली अरब लीग शान्ति योजना के प्रति भारत का समर्थन इस मुद्दे पर भारत के निर्धारित रूख के अनुरूप है। एक बयान में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप पुरी ने कहा कि इस प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत कोई कदम उठाये जाने की संभावना से इंकार किया गया है और इसमें सीरियाई सरकार और अरब लीग देशों के तत्वावधान में पूरे विपक्ष के बीच राजनीतिक वार्ता पर जोर दिया गया है। श्री पुरी ने कहा कि राजनीतिक वार्ता सीरियाई नेताओं द्वारा घोषित राजनीतिक सुधारों पर आधारित होनी चाहिए ताकि सीरियाई समाज के सभी वर्ग उसे स्वीकार कर सकें।
उधर, प्रस्ताव के इस मसौदे को रूस और चीन ने वीटो कर दिया है। श्री पुरी ने सीरिया की मौजूदा स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके चलते पिछले दस महीनों में हजारों की संख्या में नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। श्री पुरी ने स्पष्ट किया कि भारत, मानवाधिकार के सभी प्रकार के उल्लंघनों और किसी के भी द्वारा की जा रही हिंसा का विरोध करता है।
श्री पुरी ने सीरिया के नेताओं से कहा है कि वे हिंसा रोंके और सीरिया के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखे। उन्होंने दोहराया कि भारत का पक्का विश्वास है कि मौजूदा संकट के समाधान के लिए राजनीतिक प्रक्रिया सीरियाई लोगों द्वारा ही चलाई जानी चाहिए।
------
उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार कल समाप्त हो जाएगा। इस चरण में अवध और पूर्वी उत्तरप्रदेश के दस जिलों के पचपन निर्वाचन क्षेत्रों में इस महीने की ८ तारीख को मतदान होगा। पांचवें चरण के लिए नाम वापस लेने का कल आखिरी दिन है। सातवें और अंतिम चरण के लिए कल से पर्चे भरे जाएंगे। सातवें चरण में मुरादाबाद, लखनऊ और बरेली मंडलों के दस जिलों के साठ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होंगे।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि पहले दो चरणों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है।

आज भी प्रदेश के तमाम इलाकों में अलग-अलग पार्र्टियों के नेता और उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए छोटी बड़ी जनसभाएं करते रहे। चुनाव तैयारियों के बीच जिलों के आयोग की मीटिया मोनेटरिंग टीमें चुनावी विज्ञापनों पर नजर रखे हुए हैं। चुनाव आयोग ने फिर कहा है कि विधानसभा क्षेत्रों के रिटरनिंग अफसरों की अनुमति के बिना विज्ञापन प्रकाशित करना आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन होगा। उधर, निगरानी दल ने मुजफ्‌फरनगर में करीब ११ लाख रुपये जब्त किये हैं।
संजय प्रताप सिंह आकाशवाणी समाचार इलाहाबाद
------
सरकार ने कहा है कि वह इस साल अगस्त तक कोयला, लिग्नाइट और बालू को छोड़ कर प्रमुख खनिजों के लिए नई रॉयल्टी दरों को अंतिम रूप दे देगी। खनिज मंत्री दिनशा पटेल ने आज पत्रकारों से कहा कि इससे राजस्व प्राप्ति में काफी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि रॉयल्टी दरों की समीक्षा के लिए एक समिति बनाई गई है और यह राज्य सरकारों सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार बैठकें कर रही है। श्री पटेल ने कहा कि जून महीने तक पारित होने वाले नए खनन विधेयक में रॉयल्टी बढ़ाने के प्रावधान हैं।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि लोह अयस्क सहित प्रमुख खनिजों के लिए रॉयल्टी दरों की समीक्षा इस साल होनी है और इसके लिए गठित अध्यन दल द्वारा अगले वित्त वर्ष की शुरूआत में अपनी रिपोर्ट देने की संभावना है।
------
भारत ने साझा स्वास्थ्य समस्याओं का स्थायी समाधान ढूंढ़ने के लिए दक्षिण एशियाई देशों में अधिक सहयोग पर जोर दिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज नई दिल्ली में स्वास्थ्य अनुसंधान के दक्षिण एशियाई फोरम की चौथी क्षेत्रीय बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा कि समस्याओं से निपटने के लिए सहयोग को मजबूत करने की जरूरत है। श्री आजाद ने कहा कि जीवाणुओं से फैलने वाले रोगों, दस्त से होने वाली बीमारियों और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

गुलाब नबी आजाद
चर्चा करेंगे किस-किस देश से किस-किस एरिया में कोलोब्रेशन करना चाहिए, बहुत सारे हमारे कॉमन बाउड्रीज है और कॉमन बाउड्रीज के साथ-साथ हमारी कॉमन बीमारियां भी हैं। उन कॉमन बीमारियों पर किस तरह से ये सातों देशों के साइंटिस्ट मिलकर क्या कोलोब्रेशन करेंगे और जिस देश में अगर किसी बीमारी का उन्होंने इलाज ढूंढा है तो वो भी एक दूसरे से एक्सचेंज करेंगे।
हमारे संवाददाता ने बताया कि तीन दिन की इस बैठक में बंगलादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान और मालदीव के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
------
समूचे यूरोप में कड़ाके की ठंड से दो सौ साठ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उक्रेन में सबसे ज्यादा एक सौ बाईस लोग मारे गए हैं। यूरोप में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है। हवाई अड्डे बंद करने पड़े हैं, सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं और ट्रेनों की आवाजाही रूक गई है।
लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर रोजाना ३० प्रतिशत उड़ाने रद्द की जा रही हैं। बोस्निया, लात्विया, लिथुआनिया, स्टोनिया और चेक गणराज्य सहित इटली, स्लोवाकिया, फ्रांस, आस्ट्रिया और ग्रीस कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं।
------
अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार षहर में पुलिस मुख्यालय के पास एक बम विस्फोट में आज पांच पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग मारे गये हैं और १९ घायल हो गये हैं। घायलों में छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। मीडिया की खबरों में प्रांतीय सरकार के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि यह धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास की इमारतों के षीषे चकनाचूर हो गये। अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
------
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री युसुफ रज+ा गिलानी ने कहा है कि उनका देश एक स्थिर अफगानिस्तान चाहता है और वह इसके लिए अफगान नेतृत्व में किसी भी शांति प्रक्रिया का समर्थन करेगा। श्री गिलानी ने युद्धग्रस्त पड़ोसी देश में सुलह प्रक्रिया के बारे में बातचीत के लिए कतर की यात्रा पर जाते समय मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। श्री गिलानी विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार के साथ कल दोहा जा रहे हैं।
------
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में किसानों और शिशुओं की मौतों पर चिंता व्यक्त की है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज कोलकाता में पत्रकारों से कहा कि राज्य प्रशासन को इन मुद्दों से निपटने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि सहयोगी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस राज्य सरकार की रचनात्मक आलोचना करती रहेगी।
------
उधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में ग्राम पंचायतों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन करने के लिए पंचायत सचिव सौरभ दास के नेतृत्व में नौ सदस्यों की एक समिति बनाई गई है। राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री सुब्रोतो मुखर्जी ने आकाशवाणी को बताया कि राज्य सरकार ने पंचायतों को कार्य प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत या फिर दंडित करने का फैसला किया है।
------
पश्चिम बंगाल में बांकुरा जिले के बेलफारीं में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक कट्टर माओवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मधुपुर जंगल में इस आतंकवादी के होने की खबर मिलने पर संयुक्त पुलिस बल ने हमला किया और उसे मार गिराया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं।
------
महाराष्ट्र में उस्मानाबाद जिले में नलदुर्ग में आज एक सड़क दुर्घटना में ८ लोगों की मृत्यु हो गई और ७ अन्य घायल हो गए।
यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीर्थ यात्रियों को पंढरपुर से हैदराबाद ले जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। घायलों को सोलापुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
------
ओड़िशा में केन्द्रीय मुर्गीपालन विकास संगठन के एक फार्म में बर्डफ्‌लू का पता चलने पर आज भुबनेश्वर में मुर्गियों को मारने का काम शुरू कर दिया हैं। इस काम में लगे पांच त्वरित कार्रवाई दलों ने २९ हजार मुर्गियों में से अब तक १८ हजार से अधिक मुर्गियों को मार दिया है। एक दिन पहले केन्द्र ने ओड़िशा सरकार को केन्द्रीय मुर्गीपालन विकास संगठन तथा इसके आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे के फार्मों में मुर्गियों को मारने का निर्देश दिया था।
------
पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिन मिलाद-उन-नबी आज धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में प्रार्थना सभाओं और जलूसों का आयोजन किया गया।
कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बावजूद मस्जिदों तथा अन्य दरगाहों में कल रात भर विशेष नमाज अदा की गई।
मुख्य समारोह हजरत बल दरगाह में हुआ जहां पैगम्बर मोहम्मद के पवित्र केश रखे हुए हैं।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।
------
मेलबर्न में तीन देशों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ६५ रन से हरा दिया है। बारिश के कारण ३२ ओवर तक सीमित किए गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर २१६ रन बनाए। जवाब में भारत की पूरी टीम २९ ओवर और चार गेंद में १५१ रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में बुधवार को भारत पर्थ में श्रीलंका से खेलेगा।
------
अमरीका के कोलारेडो स्प्रिंग्स में डेव शुल्ट्ज मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में भारत के अनिल कुमार ने ग्रीको रोमन मुकाबले में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक के अलावा रजत पदक भी जीता। इस तरह भारत ने टूर्नामेंट में कुल मिलाकर अब तक तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीत लिए हैं।
------
असम में चौथा सिनेआसा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह-२०१२ आज से गुवाहाटी में शुरू हुआ। असमिया फिल्म अभिनेता बीजू फुकन ने आज रवींद्र भवन में इस समारोह का उद्घाटन किया। समारोह में दुनियाभर की करीब चालीस फिल्में दिखाई जाएंगी। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि समारोह के उद्घाटन पर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक ऋतुपरणा घोष की बंगला फिल्म ÷नौकाडुबी' दिखाई गई।

इस महोत्सव में स्पॉटलाइट, इंडियामोजइक, एनआरएएडेवर और वर्ल्ड प्रिज्म जैसे विभिन्न शाखओं फिल्में प्रदर्शित किया जाएगी। हफ्‌ते भर चलने वाले महोत्सव के तहत गुवाहाटी के अलावा डिब्रगढ़ और लखीमपुर में भी फिल्में दिखाएं जाएंगे। बांग्लादेश, कनाडा, टर्की, जर्मनी, नार्वे जैसे देशों में निर्मित फिल्में आकर्षण के केन्द्र होंगे। आयोजक असम के निदेशक जानु बरूआ द्वारा निर्मित फिल्म फ्रीनिति प्रदर्शन करने के साथ ही इस फिल्म से जुड़े हुए कलाकारों को सम्मानित भी करेंगे।
मानस प्रतिम शर्मा आकाशवाणी समाचार गुवाहाटीे
------
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग द्वारा सोमवार को प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम ÷पब्लिक स्पीक' का विषय है- कैंसर : बचाव और शीघ्र निदान
यह कार्यक्रम एफ.एम.गोल्ड पर कल रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित किया जाएगा। श्रोता टेलीफोन नंबर - ० १ १ - २ ३ ३ १ ४ ४ ४ ४ पर सवाल पूछ सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन डीटीएच-डीडी डायरेक्ट प्लस पर भी उपलब्ध रहेगा।
2100 HRS
5th February, 2012
THE HEADLINES:
  • India says its support for the UN Security Council draft resolution on Syria is in accordance with its consistent stand on the issue; expresses deep concern at the present situation in the country.
  • Campaigning for the first phase of elections in Uttar Pradesh ends tomorrow.
  • Freezing weather hits transport hubs in central and eastern Europe; claims 260 lives over the week.
  • Bomb explosion in Afghanistan kills nine persons including five policemen.
  • Prayers and processions mark Milad-un-Nabi, the birth anniversary of Prophet Mohammed, being celebrated today.
  • India loses the first one-dayer of the tri-series against Australia at Melbourne by 65 runs.
<><><>
India has said its support for a UN Security Council draft resolution backing an Arab League peace plan for a Syrian-led political resolution of the conflict was in accordance with its consistent stand on the issue. India’s permanent representative to the UN Hardeep Puri in a statement said, the resolution expressly rules out any measure under the UN Charter and calls for serious political dialogue between the Syrian government and the whole spectrum of the opposition under the auspices of the League of Arab States.
Mr Puri said, the political dialogue should be built upon the political reforms already announced by the Syrian leadership with necessary changes so that they find acceptance among all sections of Syrian society. The draft resolution, was however, vetoed by Russia and China.
Mr Puri expressed India's concern with the present situation which, he said, has resulted in the deaths of thousands of civilians and security forces personnel over the last ten months.
 Mr Puri made it clear that India was against all violations of human rights and all forms of violence, irrespective of who were its perpetrators.
Mr Puri said India had already impressed upon the Syrian side to abjure violence and pay heed to the aspirations of the people of Syria. He reiterated that India was firmly of the view that a political process for resolution of the present crisis should be led by the Syrians themselves.
<><><>
In Uttar Pradesh the campaigning for the first phase will end tomorrow. Polling for first phase will be held on 8th February in 55 constituencies of 10 districts of mainly Awadh and eastern UP . More from our correspondent.
"It’s just about twenty fours left for the formal end of campaigning of the first phase elections in Uttar Pradesh. Leaders and candidates of different parties addressed meetings and rallies in several areas to reach maximum number of voters. In the midst of election preparations the election commission’s media monitoring teams is keeping close watch on political advertisements .The commission has also said that without prior approval of advertisement form concerned returning officers the publication of such advertisements will be considered as violation of code of conduct. SANJAY PRATAP, AIR NEWS, ALLAHABAD."
The last date for withdrawal of Candidature for fifth phase is also ending tomorrow. The Nomination for seventh and last phase will also begin from Monday. In the seventh phase, elections will be held in 60 assembly constituencies of ten districts of Muradabad, Lucknow and Bareilly divisions.
<><><>
Maharashtrawadi Gomantak Party today withdrew support to the Congress-led coalition government in Goa. MGP President Deepak Dhavalikar said the party has forwarded letters conveying its decision to Governor K Sankaranarayanan, Assembly Speaker Pratapsinh Rane and Chief Minister Digambar Kamat.
Dhavalikar said, the party has finalised a pre-poll alliance with main opposition BJP. MGP has two MLAs in the 40-member Goa Assembly. The party's withdrawal of support, however, will not affect the stability of the Congress-led government, which still enjoys a majority in the House.
<><><>
In West Bengal, one hard-core Maoist was killed in an encounter with security force at Belphari in Bankura district today. According to police sources the joint force launched attack on Maoists following a tip of on their presence in Madhupur forest area. Police recovered arms and ammunition from the spot. Meanwhile, the state government today gave compensation of one lakh rupees each to the 9th families at Goaltore west Midnapur who were killed in Maoist attacks in the district.
<><><>
Freezing weather has hit transport hubs across Europe, closing airports, blocking roads and halting trains. Transport hubs in Central and Eastern Europe have been forced to close amid the biggest freeze in decades, which has claimed more than 260 lives. Ukraine has been hardest hit, with at least 122 deaths over the past week, including many who froze to death in the streets as temperatures plunged to as low as minus 38 degree Celsius.
Hundreds of heated tents have been set up around the country to provide food, drink and shelter. Poland has lost at least 45 people in temperatures as low as minus 27 degree Celsius, while Romania's death toll has reached 28. Reports says, the cold snap has also killed people in Bosnia, Latvia, Lithuania, Estonia, Bulgaria, the Czech Republic, Italy, Slovakia, France, Austria and Greece.
<><><>
Finland is going through second round of polling to elect its new President. The final results are expected later today. In the first round of voting on 22nd January, none of the eight candidates obtained more than half of the votes. The battle now is between the presidential candidate of the National Coalition Party Sauli Niinisto and the Green League candidate Pekka Haavisto, who secured the most votes in the first round of voting.
<><><>
In Afghanistan, nine persons including five policemen have been killed and 19 others injured in a car bomb attack near police headquarters in the southern Kandhar city today. According to official sources insurgents detonated an explosive laden vehicle near provincial police headquarters around 11 a.m. IST. The 19 persons injured in the blast include 6 policemen. The blast was so massive that the window panes of nearby buildings got shattered. No group has so far claimed responsibility for the incident.
<><><>
Libya has put 41 loyalists of Moamar Gaddafi on trial, in the first legal proceedings launched against members of the former regime which was ousted after a bloody conflict. The accused, mostly civilians, appeared in a military court today in the eastern city of Benghazi.
They are accused of supporting the Gaddafi regime in its attempts to crush the popular revolt, as well as helping prisoners to escape and setting up "criminal gangs."
Their trial comes as human rights groups have raised concerns over Libya's judicial system and also accused former rebels of "torturing" Gaddafi loyalists in custody. The trial was later adjourned to February 15.
<><><>
The West Bengal government has constituted nine member committee to evaluate the performance of Gram Panchayat in the State. The State Panchayat Secretary Mr. Sourabh Das is heading the Committee. Giving the information, the State Panchayat and Rural Development Minister Mr. Subroto Mukherjee told AIR that the State Government has decided to reward and penalise the Panchayat, based on their performance. Mr Mukherjee informed that the government will initiate legal action against those Panchayats whose performance are not satisfactory.
The State Government has already identify 135 non- performing Gram Panchayat who have failed to utilize funds mostly for project under Mahatma Gandhi National Rural Employment Act (NREGA) and Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana. The government also decided to clear the wages to the workers under MGNREGA on daily wages.
<><><>
India has pitched for greater collaboration among South Asian countries in addressing common health problems. Inaugurating the 4th Regional Meeting of South Asian Forum of Health Research in New Delhi, Union Health and Family Welfare Minister Ghulam Nabi Azad said vector borne diseases, diarrheal diseases and other health problems are such areas where collaborative efforts are required to develop common solutions and their cross border implementation.
"In the first stage , the pilot programme we are going on take about hundred district which will involve about population of hundred fifty to two hundred million population ,almost the size of our each individual neighboring countries .Within next two years, we would like to roll out this programme for the entire nation to screen everybody for diabetes and cancer cardio-muscular daises."
Our Correspondent reports, representatives from medical and health research councils from Bangladesh, Bhutan, Nepal, Pakistan and Maldives are participating in the three-day meeting.
<><><>
 In Odisha, culling of birds started in Bhubaneswar today following detection of avian flu H5N1 virus in a farm of the Central Poultry Development Organisation. More than 18,000 of the 29,000 fowls have so far been culled by the five rapid response teams engaged in the work. A huge pit has been dug to bury the culled birds and elaborate arrangements have been made for disinfecting the area. The operation is likely to be completed in three days.
<><><>
Milad-un-Nabi, the birth anniversary of Prophet Mohammed, was celebrated today with religious fervour and gaiety across the country. In Delhi, prayer meetings and procession were organized in the different parts of the city. In the Kashmir valley and Ladakh region, despite severe cold night-long special prayers were held in mosques and other shrines. The main function was held at Hazratbal shrine, which houses the Holy Relic of Prophet Mohammed.
<><><>
India lost the first one day International Cricket Match of the Tri-Series at Melbourne against Australia by 65 runs. Chasing a victory target of 217 runs set by the hosts, India were bundled out for 151 in 29.4 overs. For India, Virat Kohili made 31. Clint Mckay took four wickets for Australia. Earlier, India won the toss and decided to field.
The match was reduced to 32 overs due to rain.
"India's poor performance in Australia continues. This time in the one day international. Two Indian spinners failed to grip the wet ball and eventually conceded 89 run from 7.4 overs. In the beginning, Australian openers were tentative after India's keeper M S Dhoni won the toss and opted to field in the overcast conditions. The two Kumars Praveen and Vinay were spot on with the line and length and pressure gradually started to mount on the openers who were unable to break the suckles. But immediately after their spells, the Aussie got back their rhythm and put a decent total on the board. Indian batsmen again lack application and throw away their wickets at regular interval by selecting poor shots. The entire team bundled out cheaply ing another defeat. WITH PRATYUSH GHOSH,VASUNDHARA AIR NEWS."
India will take on Sri Lanka in the next match on Wednesday.
<><><>
Cricketer Yuvraj Singh, has been diagnosed with cancer and is undergoing chemotherapy in the United States. His physiotherapist today said that 30-year-old left-hander has been in the US since last month being treated for what was earlier said to be a tumour in the lungs.
<><><>
The desert festival began at Jaisalmer in Rajasthan today. Various cultural and folk events are being organised during the 3 day event. Our correspondent reports, thousands of Indian and foreign tourists have gathered to witness the festival.
<><><>
In Assam, the 4th Cinemas International Film Festival, 2012 has begun in Guwahati. Noted Assamese film star Biju Phukan formally inaugurated the festival at Rabindra Bhawan .Around 40 movies across the world will be screened in the festival. The festival is jointly organised by the Cine Art Society, Asom, CineASA and State Film Development Corporation. Our Correspondent reports that renowned film director Rituparna Ghosh’s Bengali movie Naukadubi has been screened as the inaugural movie.
"Apart from Guwahati,the week-long festival will also be commenced in Diburgarh and Lakhimpur Films from Bangladesh, France, Canada, Norway, Germany, South Africa , Turkey and Iran would be showcased in the festival. The organisers decided to screen Mr.Jahnu Baruah’s National award winning movie, Firingoti, on completion of his 30 years in the field of film making. The artistes associated with the film would also be felicitated on the occasion. Manas Pratim Sarma,AIR News,Guwahati."

04 February 2012

समाचार News 04.02.2012

 ४.२.२०१२
०८००
मुख्य समाचार:
  • मणिपुर विधानसभा चुनाव में पांच जिलों के ३४ मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान।
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरो पर, मतदान आठ फरवरी को।
  • दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार टू जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया शुरू की।
  • रिजर्व बैंक ने सभी वाणिज्यिक बैंकों से कहा कि वे ऋण देते समय मकानों की कीमत बढ़ा-चढ़ाकर न आंकें।
  • दक्षिण सूडान में शांति वार्ता के समय बन्दूकधारियों की गोलीबारी से कम से कम ३७ लोगों की मौत
  • क्रिकेट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से दूसरा ट्वैन्टी-ट्वैन्टी मैच जीत कर श्रृंखला बराबर की।  
-------
मणिपुर में पांच पर्वतीय जिलों की ११ विधानसभा क्षेत्रों के ३४ मतदान केंद्रों पर आज फिर से वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों पर पिछले शनिवार को मतदान हुआ था। हमारे संवाददाता के अनुसार चुनाव आयोग ने गड़बड़ी की शिकायतों के कारण दोबारा मतदान का आदेश दिया था।

सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से मतदाताओं की कतारे देखने को मिल रही है। २८ जनवरी को साठ विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान उन छिटपुट हिंसा और गड़बड़ी के बाद इन सभी अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर दुबारा वोटिंग कराने पर निर्णय लिया गया। आज के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केन्द्रीय अर्ध सैनिक बलों की ९३ कम्पनियों को तैनात किया गया है। जिन ३४ मतदान केन्द्रों पर आज दोबार मतदान हो रहा है, उनमें से नौ उखरूल जिले में आठ-आठ सेनापति और चांदेल जिले में पांच चूड़ाचांद पुर जिले में जबकि चार तमिलौंग जिले में है। आकाशवाणी समाचार के लिए इम्फाल से इम्बोमचा शर्मा के साथ राजीव रस्तोगी।
 -------
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के लिए अब सिर्फ दो दिन रह गए हैं। इस चरण में आठ फरवरी को मतदान होगा। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि चुनाव के पहले तीन चरणों के लिए चुनाव वाले जिलों में प्रचार चरम पर पहुंच गया है।

राज्य के उन २९ जिलों में चुनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां पहले तीन चरणों में मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली, समाजवादी पार्टी के प्रमुख  मुलायम सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, बेनी प्रसाद वर्मा और श्रीप्रकाश जायसवाल सहित वरिष्ठ विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने अनेकानेक स्थानों पर जनसभाएं की हैं। कांग्रेस के प्रचार प्रचारक प्रियका गांधी रायबरेली, सुल्तानपुर और छत्रपति साहूजी महाराज नगर जिलों में अपने दूसरे दौर का प्रचार शुरू कर दिया है। चौथे चरण चुनाव के लिए ग्यारह जिलों के ५६ विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी की अवधि आज शाम समाप्त होते ही चुनावी संघर्ष की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी। सुनील शुक्ल आकाशवाणी समाचार, लखनऊ।
पांचवें चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा आज शाम समाप्त हो रही है। इस चरण में १३ जिलों की ४९ विधानसभा सीटों पर २३ फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
-------
दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने टू-जी स्पैक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। २२ सर्किलों में नीलामी से टू-जी बैंड हासिल करने की पूरी जानकारी देने का दस्तावेज जारी कर दिया गया है। सभी सम्बद्ध पक्षों से इस बारे में १५ फरवरी तक अपनी टिप्पणियां देने को कहा गया है। उच्चतम न्यायालय द्वारा १२२ दूरसंचार लाइसेंस रद्द करने और टू-जी स्पैक्ट्रम की नये सिरे से नीलामी के आदेश के एक दिन बाद यह कार्रवाई की गई है। अदालत ने सरकार से इस बारे में ट्राई से ताजा सिफारिशें लेने को भी कहा था।
-------
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी का यह आरोप खारिज कर दिया है कि टू-जी लाइसेंस रद्द करने का उच्चतम न्यायालय का फैसला सरकार को दोषी ठहराए जाने के बराबर है। नई दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।
उधर भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय का फैसला, लोक  लेखा समिति के तथ्यों पर आधारित सिफारिशों के अनुरूप है।
-------
केन्द्रीय कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री के इस बयान को सही बताया है कि टू जी लाइसेंस रद्द करने का उच्चतम न्यायालय का फैसला सरकार को दोषी नही ठहराता। श्री पवार ने कल मुंबई में कहा कि अदालत ने  प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं की। श्री पवार ने कहा कि वे कांग्रेस को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का मुख्य सहयोगी मानते हैं और २०१४ के लोकसभा चुनाव के बाद भी उसके साथ संबंध जारी रखना चाहेंगे।
-------
कनाडा की जिस पत्रकार ने केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल पर रिश्वत के आरोप लगाए थे, उसने अपने ट्वीट में लिखा है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है कि श्री पटेल ने रिश्वत ली। कनाडा की पत्रकार स्टीफेन नोलेन ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने केवल यह लिखा था कि भारतीय मूल के कनाडा के एक नागरिक नजीर कारीगर ने श्री प्रफुल्ल पटेल पर आरोप लगाए हैं। नागर विमानन मंत्री अजित सिंह पहले ही कह चुके हैं कि २००७ में एयर इंडिया के लिय खरीद के एक मामले में श्री प्रफुल्ल पटेल पर रिश्वत के आरोपों की जांच नहीं की जाएगी। श्री पटेल ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
-------
भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी व्यावसायिक बैंकों से कहा है कि आवास ऋण उपलब्ध कराते समय मकानों की कीमत बढ़ा-चढ़ाकर न आंकें। मुंबई में जारी अधिसूचना में रिजर्व बैंक ने कहा कि पता चला है कि कुछ बैंक स्टैम्प ड्यूटी, पंजीकरण और बाकी खर्चे भी मकान की लागत में जोड़ देते हैं जिससे संपति की कीमत बढ़ जाती है लेकिन उसकी उतनी कीमत वसूल नहीं हो पाती और बैंकों का मार्जिन कम होता हैं।  इसलिए बैंकों से कहा गया है कि मकान की लागत में इन खर्चों को शामिल न करें।
जमीन-जायदाद के लिए दिये जा रहे अत्याधिक ऋण पर चिंता प्रकट करते हुए रिजर्व बैंक ने २०१० में दिशा-निर्देश जारी किये थे जिनमें मकान की लागत का सिर्फ ८० प्रतिशत ऋण देने के निर्देश दिये गए थे। हालांकि बीस लाख रूपये तक के छोटे आवास ऋण के मामले में बैंक संपत्ति की कीमत के नब्बे प्रतिशत तक कर्ज दे सकते हैं।
-------
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मुद्रास्फीति और राजकोषीय घाटे पर काबू के लिए वृद्धि दर बढा+ने पर जोर दिया है। श्री मुखर्जी ने कल नई दिल्ली में व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से आगामी बजट से संबधित मुद्दों पर विचार विमर्श किया। श्री मुखर्जी ने देश में समावेशी विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए दीर्घावधि में नौ प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर की बात कही।
-------
प्रधानमंत्री  ने केन्द्र और राज्यों से भ्रष्टाचार से निपटने के लिए मिलकर काम करने और लोगों का काम समय पर करने को कहा है। कल नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के दो दिन के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कई उपाय किए हैं। सेवाओं में सुधार के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना लागू की जा रही है। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी ही एक मजबूत लोकपाल कानून लागू करेगी।
-------
भारत और अमरीका श्रम और रोज+गार के क्षेत्र में सहयोग पर सहमत हो गये हैं। भारत की ओर से कल श्रम और रोज+गार मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे और अमरीका की तरफ से श्रम मंत्री हिल्डा एल सोलिस ने वाशिंगटन में इस आशय के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। समझौते के तहत दोनों देश कौशल विकास, युवा रोज+गार, व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य तथा खदान सुरक्षा  के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद श्री खड़के ने आशा व्यक्त की कि इस दस्तावेज में निर्धारित गतिविधियां और कार्यक्रम लागू करने से श्रमिकों के रहन-सहन और उनके काम करने की स्थितियां सुधरेंगी।
-------
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता छोड़ने के लिए राजी करने की अरब लीग की योजना का समर्थन करने वाले प्रस्ताव के मसौदे पर मतदान के लिये आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होने की संभावना है। ब्यौरा हमारे संवाददाता से-

सुरक्षा परिषद में सीरिया पर संशोधित प्रस्ताव के मसौदे को मौरक्कों ने पेश किया है। जिसे यूरोपीय और अरब देशों का समर्थन हासिल है। नये प्रस्ताव में कई पुराने सुझावों को हटा दिया गया है। जिन में प्रमुख हैं राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता छोड़ने की मांग। इसके अलावा अरब लीग की प्रस्तावित सीरिया को हथियार न बेचने और आर्थिक प्रतिबंध लगाने को ही मसौदे से हटा दिया गया है। सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को लागू करने के समय सीमा १५ से बढ़ाकर २१ दिन कर दी गई है। मसौदे में कहीं भी सत्ता परिवर्तन के लिए सैनिक हस्तकक्षेप का उल्लेख नहीं है। अतुल तिवारी आकाशवाणी समाचार।
-------
दक्षिण सूडान में शांति वार्ता के दौरान गोलीबारी में कम से कम ३७ लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों और स्थानीय अधिकारियों के बीच यह वार्ता देश में जातीय तनाव और हिंसा समाप्त करने के लिए हो रही थी। इस गोलीबारी में मरने वाले ज्यादातर लोग पुलिसकर्मी थे, लेकिन कुछ आम लोग भी मारे गए हैं। खबर है कि बैठक में झगड़ा शुरू होने के बाद यह गोलीबारी हुई। इस घटना में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का एक सदस्य भी घायल हो गया।
-------
मिस्र में सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़पों में कल चार लोग मारे गए। देश में फुटबॉल मैच के बाद भड़की सबसे बड़ी हिंसा के लिए सेना और पुलिस को जिम्मेदार मानकर लोग विभिन्न भागों में प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में १४ सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।
-------
भारत ने मेलबर्न में दूसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को ८ विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला एक-एक से बराबर कर ली है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला कल से शुरू होगी। मेलबर्न में पहले एक दिवसीय मैच भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच का आंखों देखा हाल कल सुबह साढ़े आठ बजे से हिन्दी और अंग्रेजी में बारी-बारी से आकाशवाणी से प्रसारित किया जाएगा।
-------
जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जवाहर सुरंग के दोनों ओर लगातार बर्फबारी के कारण आज भी बंद है।  सेना के हिमस्खलन अध्ययन केंद्र से जारी चेतावनी में कहा गया है कि उत्तरी कश्मीर  के बर्फ से ढके चौकीबल, तंगधार, मछाल और केरन क्षेत्रों के ऊपरी इलाकों में मध्यम दर्जे की बर्फबारी हो सकती है।
-------
यूरोप में पिछले एक हते से पड़ रही कड़ाके की ठंड से युक्रेन में १०१ लोगों की मृत्यु हो गई है। युक्रेन के आपात सेवा मंत्रालय ने बताया है कि दो तिहाई लोगों की मौत, सड़कों, घरों और अस्पतालों में असहनीय ठंड की वज+ह से हुई। तापमान जमाव बिन्दु से ३२ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
-------
दिल्ली पुलिस ने बिहार के एक व्यक्ति को गिरतार किया है जो खुद को इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक सदस्य बताता है। दिल्ली पुलिस के अनुसार मोहम्मद तारीक अंजुमन को बृहस्पतिवार को पटना के एक उपनगरीय इलाके से गिरतार कर दिल्ली लाया गया और मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे १५ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
-------
समाचार पत्रो से
टू-जी स्पैक्ट्रम के १२२ लाइसैंस रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद की सरगर्मी का जिक्र आज कई अखबारों में है। अमर उजाला ने नए सिरे से टू-जी निलामी की प्रक्रिया शुरू होने को सुर्खी दी है। दैनिक भास्कर के अनुसार- फैसले की समीक्षा चाहती हैं टैलीकॉम कंपनियां।
सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता का प्रधानमंत्री का संदेश आज अधिकतर अखबारों के पहले पन्ने पर है। नई दुनिया के अनुसार-प्रधानमंत्री ने कहा पारदर्शिता के लिए लंबा सफर तय करना होगा।
थलसेना अध्यक्ष जनरल वी के सिंह के जन्मतिथि विवाद पर उच्चतम न्यायालय ने सरकार से जो स्पष्टीकरण मांगा है, उसका जिक्र सभी अखबारों ने सुर्खियों में किया है।
 उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के दौरान विमानों और हैलीकॉप्टरों के बढ़ते इस्तेमाल पर जनसत्ता की टिप्पणी है-चुनाव में बस अड्डे जैसा हो गया अमौसी हवाई अड्डा।
लंबे इंतजार के बाद ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैच में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत का उल्लास अखबारों की सुर्खियों में झलकता है। हिंदुस्तान के अनुसार-आखिर मिली जीत, खिली मुस्कान। पंजाब केसरी लिखता है- हार का शनि उतार फैंका।
अमर उजाला ने यूरोप में कड़ाके की सर्दी से १६४ लोगों की मौत की खबर दी है।
नई दुनिया की खुशखबरी है कि दो करोड़ अस्सी लाख बधिरों के लिए सस्ता कान बनकर तैयार हो गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन महज एक लाख रूपये का यह कान आज नई दिल्ली में लॉन्च हो रहा हैं।
राष्ट्रीय सहारा ने विश्व कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट में बताया है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा ने कैंसर रोधी फल, सब्जियों की किस्में तैयार की हैं इनमें गोभी, गाजर, ब्रोकली और कुछ हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं।
हिंदुस्तान की विशेष रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल-कंप्यूटर में गुम हो रही हैं बचपन की शरारतें। एक सर्वेक्षण से पता चला है कि बच्चे वक्त से पहले परिपक्व और समझदार हो रहे हैं, जिससे अभिभावक चिंतित हैं।

0815 HRS
4th February, 2012
THE HEADLINES:
  • Telecom Regulatory Authority of India issues pre-consultation paper for making fresh recommendations for the auction of 2G Spectrum, following Supreme Court's order.
  • Repolling begins in Manipur in 34 polling stations, spread over 5 districts, amidst tight security.
  • In Uttar Pradesh, campaigning reaches its climax in areas going to the polls on 8th of Frebuary in the first phase.
  • Reserve Bank of India asks all commercial banks to refrain from over valuing houses while providing loans.
  • In South Sudan, at least 37 people killed in a shoot out by gunmen during a peace meeting.
  • India wins the second Twenty-20 match against Australia, levelling the series 1-1.
<><><>
The Telecom Regulatory Authority of India has started the process of auction of the 2G Spectrum. It released a pre-consultation paper on allocation of airwaves in the 2G band across 22 circles by auction yesterday. It asked all stakeholders to give their comments by February the 15th. The TRAI move came a day after the Supreme Court scrapped 122 telecom licenses and sought fresh auction of the 2G spectrum. The Court verdict has asked the regulatory authority to adhere to the Central government's focus on allocation of spectrum only through auction.
The Apex Court, in its order, had asked the government to seek fresh recommendations from TRAI on allocation of licenses and spectrum in the case. Congress Spokesman Abhishek Manu Singhvi has said, the BJP is politicizing the issue. Senior BJP leader Murali Manohar Joshi, on the other hand, said that the Supreme Court verdict reflects that the recommendations of the Public Accounts Committee were based on facts.
Union Agriculture Minister and NCP Chief Sharad Pawar has strongly defended the Prime Minister Manmohan Singh, saying that the Supreme Court verdict canceling 2G licenses was not an indictment of the government. Addressing a press conference in Mumbai yesterday, he said, the Supreme Court has in fact noted that the Prime Minister had done his job and the court has not passed any strictures against him. He however admitted that the 2G scam had brought disrepute to the system and the government.
<><><>
In Manipur, re-polling is being held today in 34 polling stations, covering 11 assembly constituencies, amidst tight security, in five hill districts, which went to the polls for the State Assembly Elections on Saturday last. More from our Imphal Correspondent;
”Amidst tight security, re-polling began at seven this morning. In view of violence and malpractices during the last Saturday’s polling, the Election Commission ordered re-poll in these 34 polling stations. Reports received at Imphal say that unmindful of the violence leased last time, voters came out in large number in most of the polling stations and are waiting their turn to exercise their franchise. All the polling stations have already been declared hyper-sensitive and 93 companies of the central paramilitary forces are being deployed for smooth polling. Ibomcha Sharma, AIR News, ImphaL."
<><><>
In Uttar Pradesh, with only two days left for campaigning for the first phase of Assembly elections on the 8th of this month, all major political parties are leaving to no stone unturned to woo the voters. 55 constituencies, spread over 10 districts from Lucknow, Faizabad, Basti and Devipatan divisions, will go to the polls in this phase. Our correspondent has filed this report;
"Electioneering has reached at its climax in 29 districts going for poll in first three phases. BJP President Nitin Gadkari, leader of the opposition in Rajya Sabha Arun Jaitley, Samajwadi Party President Mulayam Singh Yadav, BSP supremo Mayawati, Senior Congress leaders, including Digvijay Singh, Union Minister Salman Khurshid and several other leaders from different political parties have addressed election rallies at different places. Star campaigner of Congress Priyanka Gandhi has started her second leg of canvassing in Sultanpur, Chhatrapti Sahuji Maharaj Nagar and Raebareli districts. Final picture of electoral battle for phase four elections would be cleared this evening with the ending of withdrawal of nominations in 56 seats spread over 11 districts. Filling of nominations for phase five elections in 49 constituencies comes to an end this evening. Sunil Shukla, AIR News,
Lucknow."
<><><>
The Supreme Court has nominated a secretary-level officer in the Centre to monitor the effective implementation of government's food programme for the poor. A report suggesting the computerisation of the entire Public Distribution System to stop pilferage and corruption has not made substantial progress. The Apex Court appointed Secretary, Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution, to coordinate with states and union territories for distribution of foodgrains under the targeted PDS, which is a massive operation undertaken by the government to provide food to poor in the country.
<><><>
The Reserve Bank of India has asked all commercial banks to refrain from overvaluing houses while providing loans. In a notification issued from Mumbai yesterday, RBI has noticed that some banks include stamp duty, registration and other documentation charges in the cost of house property, thereby overstating the realisable value of property. The notification adds that by following such practice banks are consequently diluting their stipulating margins. Accordingly, RBI has asked banks not to include these charges in the cost of the housing property they finance so that the effectiveness of Loan to Value norms are not diluted.  
<><><>
India and the United States have signed a Memorandum of Understanding in Washington to co-operate on Labour and employment issues. An official release said, the Memorandum was signed by Labour and Employment Minister Mallikarjun Kharge and US Secretary of Labour Hilda L Solis. It establishes a framework for dialogue and bilateral co-operative activities, which include skill development, youth employment, occupational and mine safety and health.
<><><>
The Jammu-Srinagar National Highway remains closed today, due to continuous snowfall on both sides of Jawahar Tunnel. The snow avalanche study establishment of the army has issued a medium danger avalanche warning for higher reaches of snowbound areas of Chowkibal, Tangdhar, Machhal and Keran area in North Kashmir.
<><><>
The Avian Influenza Bird Flu has been detected in Odisha's capital, Bhubaneswar. The Bhopal-based High Security Animal Diseases Laboratory has confirmed bird flu (H5N1) among the poultry population of Central Poultry Development Organisation or CPDO at Bhubaneswar. The Odisha Government has swung into action and imposed restriction on movement of poultry within 3-km radius of the CPDO. As many as 10 rapid response teams have been constituted for surveillance and direction of the Centre is being awaited for culling of 28,851 birds in the CPDO. Bhubaneswar is the fourth place in Odisha after Keranga in Khordha, Betanati in Mayurbhanj and Angul where bird flu has been detected.
<><><>
At least 37 people have been killed in South Sudan during a shoot-out at a peace meeting, aimed at ending the recent violence in the country. Those killed in the gun battle included civilians, but most of them were police personnel. UN Representatives and local officials met in the remote town of Mayendit in Unity state in an effort to reduce inter-ethnic tensions. The incident occurred after a row broke out at the meeting. The gunmen, who came loaded in four trucks, included policemen from different units, soldiers and security guards, who opened fire indiscriminately. One member of the UN peacekeeping mission was wounded in the shoot-out.
<><><>
In Egypt, four people were killed in clashes with security forces yesterday. The protesters rallied in several areas of the country against the police and the military junta blaming them for the country's deadliest football riots. The latest death was a civilian, who died from injuries sustained during clashes between the angry protesters and security forces near the headquarters of the Interior Ministry. The Health Ministry estimated that more than 1,400 people have been injured in two days.
<><><>
The UN Security Council is expected to meet today to take up the draft resolution on Syria. According to reports, there is a possibility of voting which may even be delayed till Monday. Diplomats said, Morocco, a Security Council member, has called for the meeting by the 15-nation council on behalf of countries supporting the draft, which include many Arab countries. The US Secretary of State Hillary Clinton and Russian Foreign Minister Sergey Lavrov are scheduled to meet on the sidelines of a security conference in Munich today to discuss the revised draft resolution on Syria that was rejected by Moscow. The Russian Deputy Foreign Minister said that his country can’t agree to the revised draft as it does not take into account some of its concerns and is likely to veto any such resolution. Our West Asia correspondent has filed this report;
"The revised draft resolution has been submitted to the Security council by Morocco and is supported by European and Arab members. It has dropped several major demands including the call for Bashar Al-Assad to step down. The revised draft has no mention of  holding  transparent and free elections. Other items removed from the original draft include the arms embargo and  sanctions against Syria called for by the Arab League. It extended the Western demand for implementation of the resolution by Damascus from 15 days to 21 days. The revised draft  fully supports the Arab League plan to facilitate a democratic transition in Syria. The draft doesn’t talk about any military interference to change the regime. ATUL TIWARY, AIR NEWS."
<><><>
India has won the second Twenty-20 One Day International against Australia in Melbourne by 8 wickets and levelled the series 1-1. In reply to Australia's 131 all out in 19.4 overs, India scored 135 for 2 in 19.4 overs. Skipper Dhoni on 21 and Gambhir on 56 were at the crease, when the match ended. The tri-series one day international matches between India, Australia and Sri Lanka will begin tomorrow. India will take on Australia in the first ODI at Melbourne. All India Radio Delhi will broadcast commentary alternately in Hindi and English on the match from 8.30 am onwards.
<><><>
NEWSPAPERS HEADLINES
Most newspapers, this morning, covered the story about Army Chief General V K Singh's age row. The Hindustan Times writes that the Supreme Court has said, it will quash the Defence Minister's order, rejecting the Army Chief's plea to accept 1951 as his year of birth. 'Withdraw order or will quash it, SC to centre', writes the Asian Age.
The Pioneer writes that with the cancellation of the entry fees and security bank guarantees of the nine companies awarded 2G licences, the government will be richer by about 13 thousand 740 crore rupees. The Economic Times in a related story says that the Base Price for the fresh anchor of a 2G permit may be set at over 2 billion US dollars.
The country will enjoy a bumper harvest in 2011-12 with an estimated 102 million tonnes of rice and 88 million tonnes of wheat projected as per revised estimates by the Union Government writes the Hindu. The Financial Express adds that grains production may touch 250 metric tonnes this year. Bumper harvest poses problems of plenty for government says the Times of India.
On World Cancer day today, doctors show concern about the increasing prevalence of cancer caused due to tobacco. The WHO has estimated that over 84 million people will die of cancer between 2005 and 2015 and in
India there are 1.5 lakh cancer cases, writes the Statesman. Tobacco is India’s biggest cancer worry writes the Hindustan Times in a front page story. 10 Lakh people are diagnosed with cancer each year.
And finally, an Indian American Preet Bharara, a Ferozpur born attorney and an anti corruption crusader has made it to the cover of Time Magazine. The 43-year old is engaged in several high profile cases, including that of India Incorporated poster boy Rajat Gupta. The Tribune and Mail Today have covered the story, with vivid details.
 ०४.०२.२०१२
१४३०
मुख्य समाचार :
  • दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने टूजी-स्पैक्ट्रम घोटाले में गृहमंत्री पी चिदम्बरम को आरोपी ठहराने संबंधी सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका खारिज की।
  • मणिपुर में ३४ मतदान केन्द्रों पर भारी और शांतिपूर्ण मतदान। उत्तरप्रदेश में बुधवार को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर।
  • जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
  • सरकार नक्सल प्रभावित ६० जिलों में जनजातियों की आजीविका के स्तर को सुधारने के लिए छह नई परियोजनाएं शुरु करेगी।
  • सीरिया में होम्स शहर में गोलाबारी में दो सौ से ज्यादा लोगों की मृत्यु।
  • सहारा इंडिया ने बी.सी.सी.आई. और आइर्.पी.एल. से वित्तीय संबंध तोड़े।
----
दिल्ली में सी बी आई की विशेष अदालत ने जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रहमण्यम स्वामी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने टू-जी स्पेक्ट्रम मामले में गृहमंत्री पी०. चिदम्बरम की कथित भूमिका को लेकर उन पर मुकदमा चलाने की मांग की थी। सी बी आई के विशेष जज ओ० पी० सैनी ने आज सुबह अदालत में केवल सुब्रहमण्यम स्वामी को प्रवेश करने की अनुमति दी और उनसे बाद में अकेले में फैसला सुनाये जाने के समय वहां मौजूद रहने को कहा।
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को टू-जी स्पेक्ट्रम मामले में श्री चिदम्बरम की कथित भूमिका की जांच करने का सी बी आई को निर्देश देने से इंकार कर दिया था और मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत से दो हफ्‌ते के अन्दर इस बारे में फैसला करने को कहा था। न्यायमूर्ति जी० एस० सिंघवी और न्यायमूर्ति ए० के० गांगुली की पीठ ने निचली अदालत से यह भी कहा था कि वह उसके फैसले से प्रभावित न हो। विशेष जज ने २१ जनवरी को अपना फैसला आज तक के लिए सुरक्षित रखा था।
सूचना और प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि श्री पी० चिदम्बरम के खिलाफ आरोपों पर अदालत ने सही फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सरकार और कांग्रेस पार्टी का रवैया सही साबित हुआ है।

अम्बिका सोनी
मैं कह रही हूं सरकार को न्याय मिला है मैं अत्यन्त खुश हूं कि कोर्ट में सच की जीत हुई। लेकिन सच को जितनी बार परखा जाए, वो सच ही रहेगा।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि टू-जी स्पेक्ट्रम मामले में श्री चिदम्बरम को घसीटने के लिए विपक्ष को उनसे माफी मांगनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि यह इस मामले में अदालत का पहला फैसला है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने टू-जी स्पेक्ट्रम के १२२ लाइसेंस रद्द कर दिये थे। उन्होंने कहा कि हमें ऊपरी अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

रवि शंकर प्रसाद
सरकार की ये बहुत भारी विफलता ऑलरेडी सुप्रीम कोर्ट के सामने, देश के सामने है। अक्टूबर २००३ के फैसले के मुताबिक स्पैक्ट्रम, लाइसिंस के बारे में कोई भी निर्णय कम्युनिकेशन मिनिस्टर और फाइनेंस मिनिस्टर की सहमति से होना था। स्वयं फरवरी २०११ में प्रधानमंत्री ने यह विषय रखा संसद के सामने।
श्री सुब्रहमण्यम स्वामी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वे विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

सुब्रहमण्यम स्वामी
ये कोई नई बात नहीं है मेरे लिए इस टूजी मामले में। हाईकोर्ट में भी कई बार हमारे पिटिशन डिसमिस हुए और सुप्रीम कोट में जाकर मैंने जीता, तो इसलिए इस पेटेसिस को मैं हाईकोर्ट में अपील करूंगा। अगर हाईकोर्ट में भी मुझे तसल्ली नहीं मिलेगी, तो मैं सुप्रीम कोर्ट जाउंगा।
----
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी० नारायणसामी ने सुब्रहमण्यम स्वामी की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर आपसी रंजिश और ईर्ष्या के कारण श्री चिदम्बरम की छवि बिगाड़ने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से सुब्रह्‌मण्यम स्वामी श्री चिदम्बरम की छवि को निशाना बना रहे है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।
श्री नारायणसामी ने कहा कि टू-जी स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए तत्कालीन वित्त मंत्री पी० चिदम्बरम ने पूर्व एन डी ए सरकार की पहले आओ पहले पाओ की नीति में परिवर्तन करने का पूरा प्रयास किया था। श्री नारायणसामी ने कहा कि यह नीति गलत थी और एन डी ए सरकार को इसका जिम्मेदार माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि श्री चिदम्बरम ने २००८ में ही कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं हुए क्योंकि सरकार ने पहले आओ पहले पाओ की नीति का पालन किया।
----
मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच पर्वतीय जिलों के ग्यारह विधानसभा क्षेत्रों के ३४ मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक पुनर्मतदान चल रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि गड़बड़ी को रोकने के लिए मतदान केन्द्र के अंदर फोटोग्राफी की जा रही है।

मणिपुर में पांच पहाड़ी जिलों के ११ विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत ३४ मतदान केन्द्रों पर हो रहे दोबारा मतदान के दौरान भारी वोटिंग जारी है। राज्य के सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी ने आकाशवाणी को बताया कि दोपहर एक बजे तक ६५ प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान दोपहर तीन बजे खत्म हो जाएगा। २८ जनवरी को ६० विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान हुई छिटपुट हिंसा और गड़बड़ी के बाद इन सभी अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का निर्णय लिया गया था। आज के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केन्द्रीय अर्धसैनिकबलों की ९३ कंपनियों को तैनात किया गया है। आकाशवाणी समाचार के लिए इम्फाल से इबोमचा शर्मा के साथ मैं राजीव रूस्तगी।
------
उत्तरप्रदेश विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। इस चरण में ५५ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे। विभिन्न दलों के दिग्गज नेता अवध और तराई क्षेत्र में चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुश्री मायावती अपने भाषणों में पिछले पांच सालों में किये गये विकास कार्यो और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा करते हुए अगले पांच सालों में राज्य के और विकास का वायदा कर रही है। दूसरी तरफ पिछले २२ सालों में गैर कांग्रेसी सरकारों द्वारा प्रदेश की ये स्थिति बदतर किये जाने का हवाला देते हुए कांग्रेस एक नये उत्तरप्रदेश के निर्माण का वायदा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता भी प्रदेश में साफसुथरी सरकार देने का वायदा कर रहे है। इस बार विभिन्न दलों ने अपने द्वारा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी प्रचार में उतारा है, ताकि वे स्वच्छ और विकासयुक्त प्रशासन का उदाहरण मतदाताओं के सामने रख सकें। सलमान हैदर, आकाशवाणी समाचार, गोरखपुर।मुख्यमंत्री सुश्री मायावती अपने भाषणों में पिछले पांच सालों में किये गये विकास कार्यो और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा करते हुए अगले पांच सालों में राज्य के और विकास का वायदा कर रही है। दूसरी तरफ पिछले २२ सालों में गैर कांग्रेसी सरकारों द्वारा प्रदेश की ये स्थिति बदतर किये जाने का हवाला देते हुए कांग्रेस एक नये उत्तरप्रदेश के निर्माण का वायदा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता भी प्रदेश में साफसुथरी सरकार देने का वायदा कर रहे है। इस बार विभिन्न दलों ने अपने द्वारा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी प्रचार में उतारा है, ताकि वे स्वच्छ और विकासयुक्त प्रशासन का उदाहरण मतदाताओं के सामने रख सकें। सलमान हैदर, आकाशवाणी समाचार, गोरखपुर।
चौथे चरण के चुनाव के लिए आज शाम तक नाम वापिस लेने के साथ ही पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी। इस चरण में ११ जिलों की ५६ सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। पांचवें चरण में ४९ निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए नामांकन भरने का काम आज शाम समाप्त हो जाएगा।

उत्तरप्रदेश के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के बारे में हमारे संवाददाता की एक रिपोर्ट-

बलरामपुर में बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के साथ-साथ पीस पार्टी और जनतादल युनाइटेड के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे है। परिसीमन से पहले २००७ में बलरामपुर से बीएसपी और बीजेपी ने दो सीटें जीती थी। तुलसीपुर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा के विधायक कोसलेनाद योगी पार्टी का टिकट कट जाने के बाद अब जनता दल युनाइटेड के उम्मीदवार बन गये है। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से इस हफ्ते ज्यादा २१ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इस इलाके में कई समीकरणों को प्रभावित करने वाली पीस पार्टी भी बलरामपुर, गैसड़ी और उतरोला सीट पर चुनाव लड़ रही है। बलरामपुर नेपाल का सीमावर्ती जिला है और यह मैदानी और तराई दो हिस्सों में बटा है। बिजली, सिंचाई और सड़क परिवहन सहित कई बुनियादी सुविधाओं में तराई का इलाका कुछ ज्यादा ही पिछड़ा है। उद्योग के नाम पर यहां सिर्फ दो चिन्ह ही मिले है। पिछले कई दशकों से यहां के मतदाता बुनियादी विकास का सपना देख रहे है। बलराम में करीब सात लाख पुरूष और छह लाख महिला मतदाता अब आने वाले दिनों में चार विधानसभा सीटों के लिए ६५ उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर देंगे। बलरामपुर से रामकुमार मिश्र के साथ संजय प्रताप सिंह, आकाशवाणी समाचार।
----
गोआ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की २२ उम्मीदवारों की पहली सूची में गोआ के मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत, विधानसभा अध्यक्ष प्रताप सिंह राणे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष शिरोड़कर के नाम शामिल हैं। श्री कामत को मड़गांव, राणे को पोरियम और शिरोड़कर को सिरोदा से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ को नवेलिम से टिकट दिया गया है। ४० सदस्यों की विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए सात सीटें छोड़ी हैं।
-----
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने लश्करे तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। वहां छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कल रात से जबर्दस्त मुठभेड़ चल रही थी। अधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। जब वे उस इलाके की घेराबंदी कर रहे थे तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाई। सुरक्षा बलों ने भी जवाब में गोली चलाई। सूत्रों ने कहा है कि घेराबंदी और बढ़ाने के लिए नजदीक के शिविरों से तुरन्त और सुरक्षाकर्मी भेजे गये। रात में अंधेरे के कारण कार्रवाई रोक दी गई थी लेकिन दिन चढ़ते ही मुठभेड़ फिर शुरू हो गई जिसमें दो आतंकवादी मारे गये।
----
ओड़ीशा की राजधानी भुवनेश्वर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। भोपाल स्थित प्रयोगशाला ने पुष्टि की है कि भुवनेश्वर के केन्द्रीय पॉल्ट्री विकास केंद्र की मुर्गियों के नमूने में बर्ड फ्लू है। इसके बाद राज्य सरकार ने चौकसी बढ़ा दी और इस संगठन के पॉल्ट्री फार्म के तीन किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों को लाने ले जाने पर रोक लगा दी है। निगरानी के लिए दस टीम बनाई गई हैं। पॉल्ट्री विकास केंद्र की २८ हजार आठ सौ ५१ मुर्गियों को मारने के आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है। भुवनेश्वर ओड़ीशा में चौथा स्थान है जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे पहले केरांगा , बेतांती और अंगुल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं।
----
नेपाल में उन पूर्व माओवादी लड़ाकों को विभिन्न छावनियों से हटाने का काम शुरू हो गया है, जिन्होंने दिसम्बर में स्वेच्छा से अवकाश ग्रहण करने का विकल्प चुना था। उन्नीस हजार पूर्व माओवादी लड़ाकों में से सात हजार से अधिक ने स्वैच्छिक अवकाश ग्रहण करने का फैसला किया था। वे लड.ाके अब छावनियों से बाहर चले जायेंगे। उन्हें पॉंच से आठ लाख रूपये की राशि दो किस्तों में दी जायेगी। ये पूर्व माओवादी सैनिक सात प्रमुख शिविरों और इक्कीस अन्य शिविरों में रह रहे हैं।
----
अमरीका ने पाकिस्तान के साथ संबंधों में तनाव और हाल की घटनाओं के मद्देनजर अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा के दौरान सचेत रहने की सलाह दी है। पिछले वर्ष अप्रैल में जारी की गई चेतावनी की जगह नए सिरे से मशविरा देते हुए विदेश मंत्रालय ने अमरीकी नागरिकों को पाकिस्तान में कहीं भी विरोध प्रदर्शन कर रही भीड़ से बचने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अलकायदा, तालिबान और अन्य स्थानीय आतंकवादी गुट पूरे पाकिस्तान में अमरीकी नागरिकों के लिए खतरा हो सकते हैं।
-----
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता छोड़ने के लिए राजी करने की अरब लीग की योजना का समर्थन करने वाले प्रस्ताव के मसौदे पर मतदान के लिये आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक होने की संभावना है। ब्यौरा हमारे संवाददाता से-

सुरक्षा परिषद में सीरिया पर संशोधित प्रस्ताव के मसौदे को मुरक्को ने पेश किया है, जिसे यूरोपीय और अरब देशों का समर्थन हासिल है। नये प्रस्ताव में कई पुराने प्रस्तावों को हटा दिया गया है, जिनमें प्रमुख राष्ट्रपति बशर अल अशद को सत्ता छोड़ने की मांग, इसके अलावा अरब लीग की प्रस्तावित सीरिया को हथियार न बेचने और आर्थिक प्रतिबंध लगाने को भी मसौदे से हटा दिया गया है। सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को लागू करने की समय सीमा १५ से बढ़ाकर २१ दिन कर दी है। मसौदे में कहीं भी सत्ता परिवर्तन के लिए सैनिक हस्तक्षेप का उल्लेख नहीं है। अतुल तिवारी, आकाशवाणी समाचार।
----
भारत और पुर्तगाल अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढाएंगे। यह फैसला भारत यात्रा पर आईं पुर्तगाल की कृषि और पर्यावरण मंत्री श्रीमती असुनकाओ क्रिस्टास और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री डाक्टर फारूख अब्दुल्ला की बैठक में कल नई दिल्ली में किया गया। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती क्रिस्टास ने पुर्तगाल में नवीकरणीय ऊर्जा की प्रगति के बारे में बताया। डाक्टर अब्दुल्ला ने भारत में पवन और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत पुर्तगाल के साथ तटवर्ती क्षेत्रों में समुद्री लहरों और तेज हवाओं से बिजली पैदा करने के मामले में सहयोग करना चाहेगा।
----
समूचे यूरोप में भीषण सर्दी की वजह से रूस से कई देशों को भेजी जाने वाली गैस की आवश्यक आपूर्ति कम हो गई है। यूरोपीय संघ की ऊर्जा संबंधी प्रवक्ता ने कहा कि आठ देशों में गैस की आपूर्ति बहुत कम हो गई है। प्रवक्ता ने कहा कि अभी आपातस्थिति नहीं है लेकिन उस पर नजर रखी जा रही है। पूर्वी यूरोप में तापमान शून्य से ३५ डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है जिसकी वजह से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। इटली और फ्रांस में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ब्रिटेन में अगले दो दिन में बर्फ पड़ने की चेतावनी दी गई है।
इस बीच, यूक्रेन में भीषण शीत से सौ लोगों की मौत हुई है जिनमें अधिकतर बेघर लोग थे। प्रशासन ने देश भर में लगभग तीन हजार शरण स्थल बनाए हैं और अस्पतालों से कहा है कि बेघर मरीजों को फिलहाल छुट्टी न दें। पोलैंड के गृह मंत्रालय के अनुसार कल सर्दी से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों का कार्बन मोनोऑक्साइड के धुएं से दम घुट गया।
----
सरकार, खासतौर पर माओवाद से ग्रस्त इलाकों में आदिवासियों की आमदनी बढ़ाने के लिए एक योजना तैयार करेगी। लकड़ी को छोड़ कर जंगल के अन्य उत्पादों की आय से आदिवासियों का जीवन बेहतर बनाना इस योजना का उद्देश्य होगा। इस बारे में लाख, गोंद, टस्सर और जड़ी बूटियों का उत्पादन बढाने के बारे में में सोचा जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कल नई दिल्ली में कहा कि इसकी परियोजना रिपोर्ट जल्दी ही तैयार की जाएगी। वे नई दिल्ली में इस बारे में आयोजित एक कार्यशाला में बोल रहे थे। श्री रमेश ने कहा कि उनका मंत्रालय, वन तथा पर्यावरण मंत्रालय से बात करने के बाद, इन वस्तुओं के लिए बाजार उपलब्ध कराने तथा अन्य सुविधाएं देने के बारे में नीति बनाएगा। श्री रमेश ने बताया कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट चार महीने में तैयार हो जाएगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इन वस्तुओं के कई उत्पादकों ने भी इनकी बिक्री बढाने तथा मूल्य तय करने के बारे में अपने विचार रखे।
----
हरियाणा में भूमि सम्बन्धी सभी रिकॉर्डों को राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण योजना के तहत इस वर्ष जुलाई तक कम्पयूटरीकृत कर दिया जायेगा। सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, कानूनगो और पटवारियों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। राज्य में भू-रिकॉर्डों का कम्पयूटरीकरण करने पर ४० करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।
----
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने घोषणा की है कि कुडनकुलम परमाणु बिजली संयंत्र के बारे में लोगों की आशंका दूर करने के लिए राज्य सरकार तत्काल एक विशेषज्ञ समिति गठित करेगी। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपने जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति अपनी सिफारिशें दे चुकी है लेकिन उनसे लोगों को संतोष नहीं हुआ है और विरोध अब भी जारी है।
----
भारतीय क्रिकेट के प्रमुख प्रायोजक सहारा इंडिया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अपने ११ वर्ष पुराने वित्तीय सम्बन्ध तोड़ लिये हैं।
सहारा इंडिया आई पी एल से भी बाहर हो गई है। पॉंचवी आई पी एल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के लिए बोलियां शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही सहारा इंडिया ने पुणे वॉरियर्स का मालिकाना हक भी वापस ले लिया। इस घटनाक्रम से प्रभावित हुए बिना आई पी एल अधिकारियों ने बोलियों का काम शुरू किया। उनका कहना है कि सहारा इंडिया से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है कि वह आई पी एल से अपना नाम वापस ले रहा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से सभी सम्बन्ध तोड़ने का सहारा इंडिया का फैसला आश्चर्यजनक है। विशेष रूप से ऐसे समय में जब, बोर्ड लम्बी अवधि के लिए प्रायोजक ढूंढने का प्रयास कर रहा है और ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैण्ड के दौरों में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। सहारा इंडिया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आई पी एल से सम्बन्ध तोड़ने के अपने फैसले के कई कारण दिये हैं। कम्पनी ने आरोप लगाया है कि बोर्ड ने उसकी उचित शिकायतों पर गौर नहीं किया।
----
मेलबर्न में कल दूसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ८ विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला एक-एक से बराबरी पर समाप्त की। १३२ रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने बीसवें ओवर में दो विकेट पर १३५ रन बनाकर जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को सिडनी में पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच जीता था।
तीन देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की प्रतियोगिता कल से शुरू हो रही है। कल मेलबर्न में पहले मैच में भारत का मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। आकाशवाणी से इस मैच का हिन्दी और अंग्रेजी में आंखों देखा हाल सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक सुना जा सकेगा।
----
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने पैगम्बर मोहम्मद की जयन्ती मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील ने आशा व्यक्त की है कि पैगम्बर मोहम्मद का मानवता की सेवा का संदेश लोगों में एकता और भाईचारा बढ़ायेगा। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने अपने संदेश में लोगों से शान्तिपूर्ण और न्यायोचित समाज के निर्माण के लिए प्रेम और सहिष्णुता का रास्ता अपनाने की अपील की है।