Loading

11 June 2012

समाचार News 10.06.2012

१०.०६.२०१२
२०४५
मुख्य समाचार : -
  • कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा-टीम अन्ना, भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को व्यक्तिगत अभियान बना रही है।
  • वित्त मंत्री ने कहा-खाद्य सामग्री और पेट्रोलियम पदार्थों पर सब्सिडी देने के कारण केन्द्र राज्यों को और धन देने की स्थिति में नहीं।
  • सरकार ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच, तेज रफ्‌तार रेल गलियारा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने पेड न्यूज को संज्ञेय अपराध बनाने और चुनाव सुधार लागू करने को कहा।
  • म्यामां के पश्चिमी राज्य राखिने में एक हफ्ते की जातीय हिंसा के बाद आपात स्थिति लागू कर दी गई है।
  • उत्तरी भारत में तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण गर्मी फिर बढ़ी।
  • फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट
  • के पुरुष सिंगल्स फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच का मुकाबला स्पेन के राफेल नडाल से ।
------
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि टीम अन्ना ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को व्यक्तिगत अभियान बना लिया है। श्री खुर्शीद ने आज चेन्नई में पत्रकारों से कहा कि समय आने पर देश उनको उचित जवाब देगा। उन्होंने अन्ना टीम की सदस्य किरण बेदी द्वारा कोयला खानों के आबंटन में कथित अनियमितताओं के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर किए गए हमले पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। कानून मंत्री ने कहा कि टीम अन्ना के सदस्यों का, देश के लोकतंत्र के लिए रवैया सहयोगपूर्ण नहीं है और यह अच्छी बात नहीं है।
श्री खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने के अच्छे इरादे से अपने अभियान की शुरुआत की थी लेकिन आज उन्होंने इसे व्यक्तिगत अभियान और महत्वाकांक्षा में बदल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम अन्ना के सदस्यों ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की मांग कभी नहीं की है।
------
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि भारत ने विदेशों में जमा कालेधन का ब्यौरा प्राप्त करने के लिए ३७ देशों से संधियां की हैं। पश्चिम बंगाल में खारग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक में श्री मुखर्जी ने कहा कि भारतीयों द्वारा विदेशों में जमा किया गया सारा पैसा, काला-धन नही है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि व्यापारियों या व्यापारिक घरानों द्वारा यह पैसा जमा कराया गया हो। सही राशि का पता लगाने में समय लगेगा।
श्री मुखर्जी ने कहा कि सीरिया और लीबिया में अशांति के कारण पेट्रोलियम पदार्थों और उर्वरकों की कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों से पोटाश खरीदा जाता था, लेकिन वहां के हालात के चलते अब यह खरीद नहीं की जा रही है।
वित्तमंत्री ने कहा कि राज्यों को अतिरिक्त धन उपलब्ध कराने में केन्द्र के हाथ बंधे हुए हैं क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य सामग्री पर भारी सब्सिडी देनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि यू पी ए सरकार देश के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को सुधारने के लिए वचनबद्ध है और वह इस दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है।
------
देश में जल्दी ही बुलेट टे्रन चलने लगेगी। मुंबई और अहमदाबाद के बीच, तेज रफ्‌तार रेलगाड़ियों के गलियारे के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे इन दोनों नगरों के बीच ४९२ किलोमीटर लंबी रेल यात्रा का समय, वर्तमान सात घंटे से घटकर ढाई घंटे रह जायेगा। हमारे संवाददाता ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि हाल ही में प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की गति तीन सौ किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
जापान, जर्मनी, फ्रांस और चीन जैसे अनेक देशों में पहले से ही इस प्रकार की तेज+ रफतार रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।
------
श्री एस वाई कुरैशी आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पैसा देकर समाचार प्रकाशित करवाने को जल्दी ही संज्ञेय अपराध बना दिया जाएगा। पी टी आई के साथ इण्टरव्यू में श्री कुरैशी ने यह भी आशा व्यक्त की कि करीब दो दशक से लंबित पड़े प्र्रमुख चुनाव सुधार भी जल्दी ही लागू कर दिये जाएंगे।
आदर्श आचार संहिता को कानूनी दर्जा दिए जाने के सुझाव को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था बदलने के परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के लिए एक चयन समिति बनाने के सुझाव के बारे में श्री कुरैशी ने कहा कि इसकी बजाय निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की व्यवस्था बेहतर होगी। व्यापक चयन के आधार पर निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति हो और वरिष्ठतम आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाने का नियम होना चाहिए।
------
फ्रांस में आज संसदीय चुनाव का पहला चरण शुरू हो गया है। मतदान से पता चलता है कि ५७७ सदस्यों वाली नेशनल एसेम्बली में वाम दलों को मामूली बहुमत मिल सकता है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी की पार्टी यू एम पी के मुकाबले समाजवादियों और उनके सहयोगी दलों को चुनाव के पहले दौर में, जीतने लायक बहुमत मिल पायेगा।
आज शाम मतदान समाप्त होने के बाद, परिणामों की प्राथमिक जानकारी मिलने लगेगी। १७ जून को दूसरे और अंतिम दौर का मतदान होना है।
------
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के बारे में यू पी ए, अपने सहयोगी दलों का अधिकतम समर्थन हासिल करने की कोशिश करेगी, क्योंकि ऐसे उम्मीदवार को ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक दलों का विश्वास और समर्थन हासिल होना चाहिए। यह बात कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज चेन्नई में पत्रकारों से कही।
पिछले सप्ताह कांग्रेस ने पार्टी तथा यू पी ए अध्यक्ष सोनिया गांधी को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया था।
इस बीच, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने हैदराबाद में पत्रकारों से कहा है कि सत्तारूढ़ यू पी ए गठबंधन द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के बाद ही वह राष्ट्रपति चुनाव के बारे में अपनी रणनीति का खुलासा करेगी।
------
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय समिति ने आज अपने पोलित ब्यूरो को वाम और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पार्टी की रणनीति तय करने का अधिकार दे दिया। नई दिल्ली में पार्टी की केन्द्रीय समिति की दो दिन की बैठक में आज यह निर्णय किया गया।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य वामदल, राष्ट्रपति चुनाव के बारे में अब तक कुछ कहने से इंकार करते रहे हैं। उन्होंने यू पी ए सरकार से कहा था कि राष्ट्रपति पद के लिए कोई सर्वमान्य उम्मीदवार तय किया जाये।
------
उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराधों के दोषियों को आजीवन कारावास से कम सज+ा नहीं दी जा सकती क्योंकि ऐसे मामलों में पीड़िता को बड़ी बर्बरता से मारा जाता है। न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार और न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की खंडपीठ ने पीड़ित महिला के पति और उसके भाई की याचिका नामंजूर कर दी। उच्चतम न्यायालय ने दोनो अपराधियों की आजीवन कारावास की सज+ा बरकरार रखी। इन दोनों ने १७ फरवरी १९९६ को उत्तराखंड के रूड़की में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जिंदा जला दिया था।
------
दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि सरकारी अधिकारी विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही और आपराधिक मामले में कथित भूमिका के लिए मुकदमें का सामना साथ-साथ कर सकता है। न्यायमूर्ति बदर दुर्रेज+ अहमद और न्यायमूर्ति वी के जैन की पीठ ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी की याचिका खारिज कर दी। यह अधिकारी २००५ में कथित रूप से नौ लोगों को गैर कानूनी रूप से जर्मनी भेजने के मामले में लिप्त था। अदालत ने कहा है कि नियोक्ता को कर्मचारी के विरूद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से पहले आपराधिक न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए।
------
म्यामां में पिछले एक सप्ताह से चल रही जातीय हिंसा को देखते हुए राष्ट्रपति थियेन सेन ने पश्चिमी राज्य राखीन में आपातकाल की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति ने आज टेलिविजन पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यह घोषणा की।
दो समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं में १७ लोग मारे जा चुके हैं और सैकड़ों संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
राज्य के चार शहरों में झड़पें रोकने के लिए कर्फ्‌यू लगा दिया गया है।
------
उत्तर भारत में गर्मी फिर बढ़ गई है। अनेक क्षेत्रों में लू चल रही है। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान करीब ४० डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजस्थान भी भीषण गर्मी की चपेट में है। धौलपुर में अधिकतम तापमान ४४ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक यानी ४१ दशमलव ८ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान २९ दशमलव ५ रहा।
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों, सिक्किम में गांन्टोक के कु++छ इलाकों तथा पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भी लू का प्रकोप जारी है।
------
हरियाणा में राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यों की एक टीम ने आज रोहतक का दौरा किया। शहर में महिलाओं और बच्चों के कल्याण में लगी संस्था अपना घर में लड़कियों और बच्चों के साथ सामूहिक बलात्कार और अत्याचार के बारे में हाईकोर्ट की चार सदस्यों की टीम की चौंका देने वाली रिपोर्ट के बाद आयोग की सदस्य शफीना शफीक के नेतृत्व में यह दल रोहतक गया। टीम ने पीड़ितों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए। शफीना शफीक ने मीडिया से कहा कि आयोग इस मामले की जांच कर रहा है।
------
पंजाब में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी न,े ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए लोगों के लिए, अमृतसर के स्वर्णमंदिर परिसर में स्मारक बनाने की, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की योजना की, आलोचना की है। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि अगर ऐसा स्मारक बनाया गया तो इससे राज्य के सामाजिक-आर्थिक और साम्प्रदायिक ढांचे को नुकसान पहुंचेगा और राज्य आतंकवाद के अंधकार भरे दौर में लौट जाएगा।
इस बीच भाजपा नेता जे. पी. नड्डा ने कहा है कि इससे राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव पर भी असर पड़ेगा।
------
पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच और दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल आमने सामने हैं। नडाल ने पहला सेट ६-४ से जीत लिया है। वर्षा के कारण फिलहाल खेल रूका हुआ है। खेल रोके जाने तक दूसरे सेट में नडाल ने ५-३ से बढ़त बनाई हुई है।
सेमीफाइनल में जोकोविच ने १६ बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रोजर फैडरर को और छह बार के चैम्पियन नडाल ने अपने ही देश के डेविड फेरर को हराया था।
------
भारत की सायना नेहवाल ने बैंकॉक में आयोजित थाइलैंड ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता जीत ली है। शीर्ष वरीयता प्राप्त सायना ने ६५ मिनट तक चले फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त थाइलैंड की रत्चानोक इंथानोन को १९-२१, २१-१५, २१-१० से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए चार मुकाबलों में सायना की यह तीसरी जीत है, और मार्च में स्विस ओपन के बाद, इस वर्ष सायना का यह दूसरा खिताब है। लंदन ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी सायना अब इंडोनेशियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगी।
पोलैंड और यूक्रेन की संयुक्त मेजबानी में आयोजित यूरो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में आज गु्रप-सी में आयरलैंड का सामना क्रोएशिया से और मौजूदा विश्व तथा यूरोपियन चैम्पियन स्पेन का मुकाबला इटली से होगा।
------
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी कल नई दिल्ली में मुख्य आयकर आयुक्तों और आयकर महानिदेशकों के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के इस वार्षिक सम्मेलन में, कर ढांचे को युक्तिसंगत बनाने, कर-प्रशासन को मज+बूत बनाने और कर-दाताओं को बेहतर सेवा के लिए किए गए उपायों पर चर्चा होगी।
------
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से, सोमवार को प्रसारित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम ÷पब्लिक स्पीक' का विषय है - इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त परीक्षा।

यह कार्यक्रम एफ.एम. गोल्ड पर रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित किया जाएगा। श्रोता टेलीफोन नंबर - ० १ १ - २ ३ ३ १ ४ ४ ४ ४ पर सवाल पूछ सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन डीटीएच-डीडी डायरेक्ट प्लस पर भी उपलब्ध रहेगा।
2100 HRS
10th June, 2012
THE HEADLINES
  • Law minister says team Anna is converting the anti-corruption movement to launch a personal campaign.
  • Centre not in a position to provide extra money to states as petro products and food need massive subsidies, says the Finance Minister.
  • Government clears the construction of first high speed rail corridor between Mumbai and Ahmedabad.
  • Outgoing Chief Election Commissioner S Y Quraishi calls for making paid news a cognizable offence and implementing pending electoral reforms.
  • In Myanmar, State of Emergency declared in Western State of Rakhine following a week of sectarian attacks.
  • Heat wave conditions return to parts of North India with temperatures hovering above normal.
  • in French Open TENNIS:Novak Djokovic and Rafael Nadal are facing each other in a historic title clash today.
<><><>
Law Minister Salman Khurshid today said team Anna is converting the anti-corruption movement to launch a personal campaign. Talking to reporters in Chennai. Mr. Khurshid said that the country will give them a suitable answer when the time comes. His reaction came after Team Anna member Kiran Bedi today attacked Prime Minister Dr. Manmohan Singh in the alleged irregularities in coal block allocation. The Law minister said that team Anna members are not very helpful.
"I don't think they have right to ask questions and I don't think they are being very helpful and very good to democracy in our country. We all felt that they started-off with good idea, idea of containing corruption and questioning corruption was a good idea. But today, they are doing greatest disservice to this good idea by converting it into a personal campaign and a personal ambition".
Meanwhile, the BJP reiterated its support to team Anna's demand for probing the allegations of corruptions against the UPA government.
<><><>
Finance Minister Pranab Mukherjee has said that India has signed treaties with 37 countries to know the details of black money stashed abroad. Addressing a meeting of Congress workers in Khargram in West Bengal today Finance Minister said all the money kept by Indians abroad is not black money. He said it might have been deposited by businessmen or business houses. The process will take time to know the exact amount.
Finance Minister said the Centre's hands are tied to provide extra money to states as petro products and food need massive subsidy. Mr Mukherjee said the unrest in Syria and Libya had caused the increase in prices of petro products and fertilisers. He said the Potash was brought from these two countries but has now stopped due to political unrest there.
He said the UPA government is committed to improving the country's socio-economic infrastructure and is taking steps in the direction. However, there are delays as Congress has to depend on allies and there are differences of opinion at times.
<><><>
The UPA leadership would take the maximum amount of consensus from its allies in selecting the candidate for the post of President, who must carry the conviction and support of as many political parties as possible. Law Minister Salman Khurshid said this while talking to reporters in Chennai today.
The Congress last week had authorised party president and UPA chairperson Sonia Gandhi to pick the presidential candidate.
The BJP, meanwhile, said it would disclose its strategy on the Presidential elections only after the ruling UPA coalition announces its candidate.
The CPI(M) Central Committee has authorised its Polit Bureau to formulate the party's strategy on Presidential polls after discussing with other Left and like-minded secular parties. This was decided at the two-day meeting of the party's Central Committee, which ended in Delhi today.
<><><>
The Supreme Court has ruled that a sentence lesser than life term cannot be awarded to convicts for heinous offences like dowry death where the victim is killed in a brutal manner. A bench of justices Swatanter Kumar and Ranjan Gogoi rejected the plea of a victim's husband and brother-in-law for leniency. The apex court upheld the life sentence imposed on the accused for setting ablaze the victim to death in 1996 after she failed to meet their dowry demands at Roorkee in Uttarakhand.
<><><>
Bullet trains may soon become a reality in the country with the government giving its nod to the proposal of a high-speed rail corridor between Mumbai and Ahmedabad. This would reduce the travel time between the two financial hubs to two-and-half hours from seven hours. Our correspondent quoting official sources reports, the 492 km long Mumbai-Ahmedabad rail route is going to have the first bullet train as the proposed high-speed rail corridor has got the green signal in a high level meeting presided over by Prime Minister Dr Manmohan Singh recently.
The proposed bullet train with a speed of 300 km per hour would drastically bring down the travel time. The project is estimated to cost 60,000 crore rupees.
There are many countries like Japan, Germany, France and China which are known for high-speed train technology.
<><><>
In Haryana, a three member team of the National Women Commission led by Member of the Commission Shafeena Shafiq visited Rohtak today, after the report of the four member High court team revealed shocking details of women and children being gangraped and physically tortured in Apna Ghar shelter home of the city. The Commission team met the victims and recorded their statements. Talking to the media Shafeena Shafiq said that the commission is investigating the case and at this stage she could not reveal anything. The Shelter Home was sealed yesterday by the investigating team of the state police.
<><><>
Deputy Chief Minister and senior NCP leader Ajit Pawar today said that the Maharashtra government is contemplating a ban on gutka and pan masala products. He was speaking at the the launch of the Rashtravadi Yuvati Congress, on the occasion of the 13th anniversary of the Sharad Pawar-led Nationalist Congress Party in Mumbai today. Mr. Pawar said that the state government would face a loss of Rs 100 crore in tax from gutka and pan masala, however it would be worth compromising to save the lives of youth in the state. He said that the proposal would soon be put before the Cabinet, and the state government will soon bring in legislation in this regard.
<><><>
Outgoing Chief Election Commissioner S Y Quraishi hoped that paid news will be made a cognizable offence. Mr Quraishi also hoped that some major electoral reforms pending for almost two decades will now become a reality soon.
In an interview with PTI, Mr Quraishi also rejected suggestions of giving statutory status to the Model Code of Conduct, arguing that upsetting the current system will have unwelcome repercussions.
On suggestions for having a collegium for appointment of the CEC, Quraishi suggested a different formulation. He said that a mechanism of credible consultations be set up for appointment of Election Commissioners instead, and not the CEC. Mr Quraishi demited office today.
<><><>
In Myanmar, President Thein Sein has announced a state of emergency in the western state of Rakhine, following a week of sectarian attacks in the areas. The President issued the declaration in a short speech televised address today. A state of emergency effectively allows the military to take over administrative function in the affected areas.
A spate of violence involving two communities has left 17 people dead and hundreds of properties damaged. Officials announced a curfew in four towns in the state earlier, expressing concern about further clashes.
 <><><>
Spanish Prime Minister Mariano Rajoy has hailed a decision by Eurozone Finance Ministers to help Spain shore up its struggling banks as a victory for the European common currency. The Eurozone ministers agreed to lend Madrid up to 100 billion Euros to help banks hit by bad property loans. The US and the International Monetary Fund also welcomed the move.
<><><>
In the US , several people have been wounded in a shooting at an apartment complex in the Alabama town of Auburn. Local media say the shooting occurred last night at the University Heights complex, home to many students from nearby Auburn University. They say police are looking for the gunman.
<><><>
The first round of parliamentary elections began in France today. The polls show that leftist parties could gain a slim majority of the 577 seats in the National Assembly, the lower house of parliament. However, it is not clear whether the Socialists and their allies will win the necessary majority in the first round against the conservative UMP party, led by former President Nicolas Sarkozy. Socialist President Francois Hollande unseated Sarkozy in a May 6 runoff election.
<><><>
After a brief lull, mercury rose again in North India with heat wave sweeping several parts of the region. In Punjab and Haryana, hot weather conditions continued to prevail with maximum temperature hovering around 40 degree Celsius at most of places in the region today. Rajasthan also continued to reel under heat wave with Dholpur recording a maximum of 44 deg Centigrade.
Delights today experienced a hot and humid day with the maximum temperature rose to above normal. The maximum temperature was recorded 41.8 degrees, three degree above normal while the minimum settled at 29.5 degree Celsius which is two degree above normal. Heat wave conditions prevailed in coastal Andhra Pradesh and also some parts of Sikkim, West Bengal and of north coastal Tamil Nadu.
<><><>
The Odisha Government has decided to develop Sanctuary Tourism in Bhitarkanika, Satkosia and Similipal Sanctuaries and National Parks. It is also planning to develop eco-tourism infrastructure in potential tourist places like Saptasajya, Pradhanpat, Khandadhar and Nandinia. Our correspondent reports that the Tourism and Forest Department of the state government has chalked out a joint plan for the facelift of these tourist spots before the ensuing tourist season.
"Realising the huge potential of tourism in Bhitarkanika, Satkosia and Similipal Sanctuaries and National Parks, the Odisha Government has decided develop these areas for more revenue earning. The Principal Secretary to Tourism Department of Government of Odisha and Principal Chief Conservator of Forests (Wildlife) will oversee the preparedness for the coming tourism season so that the tour operators and visitors can have hassle free visit. Brochures and leaflets for the sanctuaries and National Parks will be made and the Principal Chief Conservator of Forests (Wildlife) of Odisha and Tourism Department will facilitate booking for the visitors. These will boost the facilities for the Sanctuary Tourism visitors for the State". Prakash Dash, AIR News, Bhubaneswar
<><><>
In Punjab, the Congress and BJP criticised the SGPC's move to set up a memorial for those killed during Operation Bluestar in the Golden Temple complex in Amritsar. Congress leader Sunil Jakhar said that the memorial, if constructed, will affect socio-economic and the communal fabric of the state and push it back to the dark days of terrorism. The situation would not benefit anyone and would create trouble and impede the development of the state.
<><><>
The National Advisory Council, NAC has recommended giving tax benefits to private employers of persons with disabilities. Giving its suggestions on the draft Rights of Persons with Disabilities Bill, the NAC, chaired by Mrs. Sonia Gandhi has also suggested extending subsidies and financial incentives for starting small scale income generation activities by household of persons with disabilities. In a recent communication to the government, the advisory panel also suggested financial and tax benefits to private employers of Persons with Disabilities.
<><><>
In the French Open tennis, World Number One Novak Djokovic and second seed Rafael Nadal are facing each other in a historic men's singles title clash. Nadal has won the first set 6-4. and was leading 5-3 till rain interrupted play.
<><><>
An opinion poll suggests that Britain's heir to the throne Prince Charles has overtaken his son William as the people's preferred successor to Queen Elizabeth II in the wake of her diamond jubilee. YouGov's poll for The Sunday Times newspaper found that 44 per cent of respondents want Charles to succeed his mother, with 38 per cent opting for William.

07 June 2012

समाचार News 07.06.2012

७. ६. २०१२
०८००
मुख्य समाचार:
  • प्रधानमंत्री ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भारी निवेश का लक्ष्य रखा। कहा-सरकार के उपायों से देश फिर से उच्च विकास दर हासिल करेगा।
  • अमरीका ने भारत को प्रौद्योगिकी देने और उसके आदान-प्रदान का भरोसा दिलाया।
  • भारत और चीन ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्णसहयोग बढ़ाने की इच्छा प्रकट की।
  • दक्षिणी अफगानिस्तान में नैटो के वायुसेना ठिकाने के निकट आत्मघाती विस्फोट में २२ नागरिक मारे गए।
  • फ्रैंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में। लिएंडर पेस और एलीना वेसनीना की जोड़ी सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर।
-----
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने देश में नौ प्रतिशत की विकास दर फिर हासिल करने के लिए इस वित्तीय वर्ष में प्रमुख क्षेत्र की परियोजनाओं में उच्च निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष २०१२-१३ के लिए बुनियादी ढांचा लक्ष्यों को अंतिम रूप देने के लिए कल हुई बैठक में डॉक्टर सिंह ने कहा कि सरकार मौजूदा स्थिति को बदलने और भारत के विकास परिदृश्य को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने लक्ष्यों की समीक्षा की और उन्हें मंजूरी दी।

ऐसे कठिन समय में हमें कारोबार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन प्रयास करने चाहिए। हमें ऐसा माहौल बनाना चाहिए जो निवेश के लिए अनुकूल हो। मौजूदा स्थिति में सुधार लाने तथा भारत की वृद्धि दर को फिर से पटरी पर लाने के वास्ते सरकार आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जरूरतें काफी व्यापक हैं और इसके लिए अगले पांच वर्षों में दस खरब अमरीकी डॉलर की जरूरत पड़ेगी।

१२वीं पंचवर्षीय योजना में बुनियादी ढांचे में दस खरब डॉलर से अधिक निवेश की जरूरत है। सरकार अकेले इतनी बड़ी राशि निवेश नहीं कर सकती है। इसलिए सार्वजनिक निजी भागीदारी के प्रयासों में निजी क्षेत्र को शामिल करना महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई प्रणाली के तहत इस वर्ष साढ़े नौ हजार किलोमीटर सड़कों के निर्माण और चार हजार किलोमीटर से अधिक के रखरखाव की योजना है।
डॉ० सिंह ने कहा कि रेल क्षेत्र में सरकार की योजना मुंबई में ऐलिवेटिड रेल गलियारे का निर्माण, दो नई लोको इंजन निर्माण इकाईयां लगाना और सार्वजनिक निजी भागीदारी से माल भाड़ा गलियारा बनाना है। उन्होंने कहा कि जहाजरानी क्षेत्र में सरकार को सार्वजनिक निजी भागीदारी से दो प्रमुख बंदरगाह बनाने का चुनौतीपूर्ण काम पूरा करना है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि उड्डयन क्षेत्र में नवी मुंबई, गोआ और कन्नूर में तीन बंदरगाह तथा लखनऊ, वाराणसी, कोयम्बतूर, त्रिची और गया में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाये जाने हैं। प्रधानमत्री ने कहा कि बिजली क्षेत्र में १८ हजार मेगावाट क्षमता बढ़ाने की योजना है। इस बैठक में बिजली, सड़क, जहाजरानी, नागरिक उड्डयन और कोयला मंत्री भी शामिल हुए।
-----
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि आर्थिक गिरावट चिंता का विषय है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के बुनियादी कारक मजबूत हैं इसलिए उच्च वृद्धि दर फिर से हासिल की जा सकेगी। श्री मुखर्जी के हवाले से कल नई दिल्ली में जारी सरकारी बयान में यह बात कही गयी है। श्री मुखर्जी ने कहा कि पूरी दुनिया कीं आर्थिक अनिश्चितता विशेषकर यूरो जोन संकट की वजह से देश कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में उन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन पर पूरा विश्वास है। उन्हें विश्वास है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर पाएगी।
-----
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में बैंगलूर की विशेष अदालत अब शशिकला नटराजन का बयान १८ जून को दर्ज करेगी। शशिकला के वकील ने कल विशेष अदालत में एक अर्जी दाखिल करके अपनी मुवक्किल की आंख की लेजर सर्जरी का हवाला देते हुए पेशी से छूट प्रदान करने का अनुरोध किया था।
-----
वाई एस आर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में राज्य सरकार और जेल प्रशासन को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वे १२ जून को होने वाले उप-चुनावों के मद्देनजर उन्हें मीडिया के माध्यम से अपने बयान जारी करने की इजाजत दें। कडप्पा के सांसद जगनमोहन ने कल उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि उन्हें प्रिंट और इलैक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से अपनी हिरासत की अवधि के दौरान आंध्र प्रदेश के मतदाताओं तक अपने बयान पहुंचाने के लिए कानून के मुताबिक इजाजत दी जाए।
आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के पुत्र जगनमोहन को हैदराबाद की चंचलगुडा जेल में रखा गया है। आंध्र प्रदेश की १८ विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर १२ जून को चुनाव होंगे।
-----
भारत ने जोर देकर कहा है कि अमरीका के साथ रक्षा व्यापार में उसकी प्राथमिकता खरीदने-बेचने के सौदों से आगे बढ़ने की है। नई दिल्ली में अमरीका के रक्षा मंत्री लिओन पेनेटा के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने कहा कि भारत, स्वदेशी क्षमता विकसित करने के लिए तकनीक के हस्तांतरण और साझेदारी पर ध्यान देना चाहता है। श्री पेनेटा ने आश्वासन दिया कि अमेरीकी सरकार प्रौद्योगिकी देने के उपाय करेगी।

२१वीं शताब्दी में अमरीका और भारत की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण रहेगी। आज हमारे आर्थिक, सामाजिक और राजनयिक संबंध बढ़ रहे हैं जिनसे दोनों देश फायदा उठा रहे हैं। लेकिन इस संबंध से इस क्षेत्र और यहां तक कि विश्व के लिये सही रूप में सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिये जरूरी है कि हम अपने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करें।
-----
भारत ने चीन से कहा है कि द्विपक्षीय संबंधों में सुधार उसकी विदेश नीति की प्राथमिकता है। उसने एशिया प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग और बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की है। विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कल पेइचिंग में चीन के उप प्रधानमंत्री ली काचियांग से मुलाकात की और कहा कि दोनों देशों के बीच सुदृढ़ संबंधों के लिए आपसी विश्वास बढ़ाना महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्री एस एम कृष्णा आज चीन के विदेश मंत्री यांग जेइची से मिलेंगे।  श्री कृष्णा शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में भाग लेने के लिए पेइचिंग में हैं।
इससे पहले श्री कृष्णा ने दो भारतीय व्यापारियों श्याम सुंदर अग्रवाल और दीपक रहेजा से मुलाकात की, जिन्हें एक व्यापारिक विवाद के सिलसिले में वहां रोका गया है। उन्होंने इन भारतीय नागरिकों को हर कानूनी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
-----
भारत और बांग्लादेश के बीच ज्ञान और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सूचना के आदान-प्रदान को सशक्त बनाने पर सहमति बन गई है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव एस विजय कुमार ने चार दिन के दौरे की समाप्ति पर ढाका में आकाशवाणी के संवाददाता को बताया कि दोनों देशों के बीच संबंधों विशेषकर राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान और बांग्लादेश एकेडमी ऑफ रूरल डेवलेपमेंट के बीच दोनों संस्थानों के अध्यापकों और प्रशिक्षुओं के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने सहित आपसी  संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर सहमति बनी है।

बांग्लादेश में विभिन्न संस्थानों के साथ बातचीत जारी है। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि दोनों देशों के संस्थानों को और मज+बूत किया जायेगा। दोनों देशों के संस्थानों के फैकल्टी सदस्यों और विभिन्न सूचना कार्यक्रमों का आदान-प्रदान भी किया जा सकता है।
-----
अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में आत्मघाती हमले में  २२ अफगान नागरिक मारे गये और ५० घायल हो गये हैं। खबरों में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि हमला नैटो के कंधार वायुसेना केन्द्र के पास हुआ। मोटर साईकल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने ट्रकों से खचाखच भरे पार्किंग मैदान में अपने आपको विस्फोट से उड़ा लिया। हताहतों की मदद के लिए जब वहां लोग़ जमा हो गये तो कार में सवार दूसरे हमलावर ने धमाका कर दिया। मृतकों में आठ निजी सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
-----
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्रिटेन, जर्मनी और इटली के नेताओं से व्यापक यूरोजोन ऋण संकट सुलझाने के लिए तत्काल योजना तैयार करने को कहा है। श्री ओबामा नवम्बर में दूसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं और वे इस बात से बेहद चिंतित हैं कि यूरोप की समस्याएं अमरीकी अर्थव्यवस्था पर भी हावी हो रही हैं। उन्होंने एकल मुद्रा क्षेत्र को बढ़ावा देने और वैश्विक वृद्धि के लिए क़दम उठाने की जरूरत पर बल दिया।
-----
भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी फ्रैंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने इटली के डेनियल बे्रसियाली और कजाकिस्तान की गैलिना वास्कोबोएवा को ६-४, ६-२ से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में भारत के लिएण्डर पेस और रूस की एलिना वेसनीना की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। मैक्सिको के सेन्टियागो गोंजालिस और पोलैंड की क्लॉडिया जेन्स इग्नाचिक ने उन्हें ७-६, ६-३ से हराया। मिक्स्ड डबल्स का फाइनल मुकाबला आज होगा। इस बीच पुरूष सिंगल्स में स्पेन के राफेल नडाल और डेविड फेरर अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
इस बीच महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सामंता स्टोसर का मुकाबला इटली की सारा ईरानी से और दूसरे सेमीफाइनल में रूस की मारिया शारापोवा का मुकाबला चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा से होगा। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच भी आज खेले जाएंगे।
-----
सायना नेहवाल और पी. वी. सिंधु थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सायना ने थाईलैंड की निचाओन जिंदापोन और सिंधु ने कोरिया की मि जिन जुंग को हराया। पुरूष सिंगल्स में सौरभ वर्मा, समीर वर्मा और साई प्रणीत ने अंतिम सोलह में जगह बना ली है।
-----
समाचार पत्रों  से
आर्थिक वृद्धि दर बढ़ाने की सरकार की नई पहल पर अमर उजाला की सुर्खी है-पीएम ने खोले विकास के चैनल गेट। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है-हाईवे हवाई अड्डों से बढ़ेगा देश। उधर शेयर बाजार की चहल-पहल पर इकनोमिक टाइम्स की टिप्पणी है-एक्शन में सरकार, खिला बाजार, बिजनैस भास्कर की खबर है-पेंशन सुधारों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है सरकार।
एयर इंडिया के हड़ताली पायलटों पर सरकार के सख्त कदम पर नवभारत टाइम्स का शीर्षक है-सुलह के रास्ते बंद किये एयर इंडिया ने। जनसत्ता की सुर्खी है-नई भर्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू। उधर, दैनिक भास्कर कहता है-इसी महीने मिलेंगे तीन ड्रीम लाइनर्स।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के विद्यार्थियों के शिक्षा ऋण पर  हिन्दुस्तान की विशेष खबर है-बगैर किसी जमानत के मिलेगा साढ़े सात लाख रूपये का लोन, क्रेडिट अथॉरिटी गारंटी बनाएगा केन्द्र। साढ़े चार लाख रूपये सालाना तक आय वाले अभिभावकों के बच्चों को मिलेगा नई योजना का लाभ। न बैंको को नुकसान, न छात्रों को परेशानी।
अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रैस ने बिहार में महादलित भूमि घोटाले पर टिप्पणी की है-उनके नाम पर है प्लॉट, लेकिन सोते सड़क पर, पकाते हैं खुले आसमान के नीचे, राज्य सरकार ने जांच के दिये आदेश।
सूर्य, शुक्र और पृथ्वी के एक सीध में आने की अद्भुत खगौलीय घटना के दृश्य को अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है। विशुद्ध खगौलीय घटनाओं पर अंधविश्वासों और धार्मिक निषेधाज्ञाओं को लेकर देशबंधू का कहना है कि हर वक्त मोबाइल हाथों में रखने वाली इंटरनेट से जुड़ी दुनिया में नई पीढ़ी भी इन घटनाओं के प्रति आशंकित सशंकित रहती है। समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अभाव का यह सूचक है।

0815 HRS
7th June, 2012

THE HEADLINES:
  • Prime Minister sets high investment targets for core sector projects; Says measures taken by the government will put the country back on growth path.
  • US assures India of facilitating technology access and sharing.
  • India and China express desire to expand strategic co-operation in Asia-Pacific region.
  • Suicide bombers kill 22 civilians near a NATO air base in southern Afghanistan.
  • Indian duo of Mahesh Bhupathi and Sania Mirza storm into the Mixed Doubles finals; Indo-Russian pair of Leander Paes and Elena Vesnina crash out of the semifinals.
<><><> 
Prime Minister Dr Manmohan Singh has set a high investment target for core sector projects in the current fiscal to bring the country back to a growth path of nine per cent. Speaking at a meeting to finalise the targets for infrastructure for 2012-13, Dr Singh yesterday said that the government is committed to reverse the present situation and revive India's growth story. He said that there is need to remove bottlenecks to growth. The Prime minister reviewed the targets and approved them.

 "In these difficult times, we must do everything possible to revive business and investors sentiment. We, as a government, are committed to take the necessary measures to reverse the present situation and revive and revitalise India's growth story."
Dr. Singh said the needs of the infrastructure sector are vast and over one trillion US dollars are needed in the next five years. He said, the government alone cannot invest such huge amounts and therefore it is important that we involve the private sector in our efforts, through Public Private Partnerships, PPP. Dr Singh said, in Civil Aviation, work will be awarded on three new Greenfield airports and some new international airports.

"In Civil Aviation, work will be awarded on three new Greenfield airports in Navi Mumbai, Goa and Kannur and new international airports at Lucknow, Varanasi, Coimbatore, Trichy and Gaya. Also, two new air lines hubs will be developed in the country making India a destination as well as a transit point."
<><><> 
Finance Minister Pranab Mukherjee has said that economic slowdown is a matter of concern but there is no need for panic, and reverting to high growth path is achievable as India's fundamentals are strong. Mr. Mukherjee said, he is fully confident that the objective of taking the economy back to the path of higher growth, maintaining moderate rate of inflation, narrowing down the gap of current account deficit and restricting the fiscal deficit to 2 per cent of GDP are very much achievable.
At a time when the country is facing various challenges in the wake of continued global uncertainty particularly the eurozone crisis, Mr. Mukherjee said he has full faith in the resilience of the Indian economy to overcome such challenges successfully.
<><><> 
YSR Congress President Y S Jaganmohan Reddy has moved the Andhra Pradesh High Court seeking direction to the state government and jail authorities to allow him to communicate his statements through media in view of the forthcoming byelections on 12th of June. Jagan is presently under CBI custody in connection with an alleged disproportionate assets case. The Kadapa MP yesterday requested the high court to allow him to communicate his statements to the electorate of Andhra Pradesh in both the print and electronic media in accordance with law, during the period of his custody. Bypolls to 18 Assembly constituencies and one Lok Sabha seat in Andhra Pradesh will be held on 12th of June.
<><><> 
A Special Court in Bangalore has adjourned to June 18th further recording of the statement of Sasikala Natarajan, the second accused in the disproportionate assets case against Tamil Nadu Chief Minister J Jayalalithaa. Special Court judge B M Mallikarjunaiah yesterday adjourned the recording of the statement after Sasikala's counsel filed an application seeking exemption from personal appearance for her saying she had undergone a laser surgery on her left eye. Sasikala is being questioned in connection with the case relating to the alleged accumulation of disproportionate wealth by Jayalalithaa when she was chief minister between 1991-95.
<><><> 
The United States has assured India that it will initiate measures to facilitate technology access and sharing. Following delegation level talks with the visiting US Secretary of Defence Mr. Leon Panetta in New Delhi yesterday, the Defence Minister Mr. A.K. Antony said that New Delhi seeks to focus on transfer of technologies and partnerships to build indigenous capabilities. Mr Panetta assured that US is committed to share its technology with Indian defence forces.

"We take concrete steps through military exercises and exchanges, to improve our ability to operate together and our defence relationship is growing ever more collaborative, as we seek to do more advance research, more advance development, share new technologies and enter into the joint production of defence articles."
The two sides also exchanged views on the security situation in South Asia, West Asia and the Asia-Pacific and on various global security challenges, including the area of cyber security. During the delegation level talks which lasted about an hour, both sides took note of the ongoing bilateral cooperation between India and the US in the area of defence. They agreed that there were opportunities for enhancing bilateral ties in area of mutual interest and concern.
<><><> 
India has told China that it sees improving bilateral ties as a priority of its foreign policy and expressed a desire to expand strategic cooperation in the Asia-Pacific region. Conveying a message about India's intention to firm up ties with China, visiting External Affairs Minister S M Krishna told Chinese Vice Premier Li Keqiang that it is important for both the countries to build trust and understanding to maintain strong and healthy relationship. Mr. Krishna held a meeting with Chinese Vice Premier Li Kaqiang in Beijing yesterday. After the meeting, Li said, this was an important opportunity to enhance the bilateral relations. Mr. Krishna is scheduled to meet Chinese Foreign Minister, Yang Jeichi today. The External Affairs Minister is in Beijing to take part in the Shanghai Cooperation Organistion summit.
<><><> 
India and Bangladesh have reached an understanding to further strengthen sharing of knowledge and exchange information on various aspects related to implementation of rural development programmes. At the end of a four day tour to Dhaka, Secretary, Union Ministry of Rural Development Mr. S. Vijay Kumar told our correspondent yesterday that both the countries have reached an understanding to further deepen the relationship.

"We have a national institute of rural development. Bangladesh has an equivalent institution in there part and certainly at end of visit there was an understanding that the relationship between our institutions could be deepened. There could be exchange of the facility there could be exchange of the people under going training and various other information exchange programmes."
Mr. S. Vijay Kumar was leading a three member delegation from the Ministry of Rural Development which held discussions with senior officials of the Bangladesh Government including the Bangladesh Prime Minister's Adviser for Economic Affairs Mr.Mashiur Rahman.
<><><> 
In Afghanistan, suicide bombers have killed at least 22 civilians near a NATO air base in the southern Province of Kandahar. Afghan officials said, two bombers struck a parking area packed with truck drivers and others waiting to get into the facility yesterday. One attacker on a motorcycle set off the first blast and as people rushed to help the victims, a second bomber detonated his explosive at a small shop. At least 50 people were wounded in the blast near the Kandahar airfield, a massive base run by the US-led coalition. Taliban has claimed responsibility for the attacks.
<><><> 
Fire broke out at room number 14 and 15 of the Finance Ministry's North Block office in New Delhi at around 5:45 this morning. Fire official Karamvir Singh Yadav said six fire tenders were immediately rushed to the spot. He said, the fire was doused within 30 minutes. However, he said that computers, files and furniture’s in the two rooms were gutted by then. The cause of the fire is yet to be ascertained.
<><><> 
The effect of 'El Nino' phenomenon, that could negatively impact the monsoon rainfall, would be known only by the third week of June. This information was given by Union Minister of State for Science and Technology and Earth Science, Ashwani Kumar in a statement in Pune yesterday. The statement also said that the South-West monsoon rainfall for the country as a whole is most likely to be normal. It said that the monsoon has set over Kerala and parts of coastal Karnataka and Tamil Nadu on June 5. It said, the conditions are favourable for its further advance in the remaining parts of coastal and interior Karnataka, Goa, South Konkan, South Maharashtra, and some parts of Tamil Nadu and parts of North Eastern states.
<><><> 
And now news from the world of sports,
"In French Open Tennis, the Indian duo of Mahesh Bhupathi and Sania Mirza has waltzed into the finals of the Mixed Doubles category in Paris. In the semifinals yesterday, the seventh seeded Indian duo brushed aside Italy’s Danielle Bracialli and his partner from Kazakhstan, Galina Voskoboeva in straight sets, 6-4, 6-2, storming into the finals of the event. But this splendid victory was followed by a shocking defeat. The fifth seeds India's Leander Paes and his Russian partner Elena Vesnina crashed out of the Mixed Doubles category, after losing in the other semifinal played late last night. The Indo-Russian pair was stunned by the Mexican-Polish combine of Santiago Gonzalez and Klaudia Jans-Ignacik, 6-7, 3-6. The Mixed Doubles title clash will be played today.
Onto Badminton, Five Indian shuttlers, 3 in Men's Singles and 2 in Women's Singles, have reached the pre-quarterfinals of the Thailand Open in Bangkok. In the Women's Singles second round matches played yesterday, India's ace shuttler Sania Nehwal and PV Sindhu defeated their respective opponents to make it to the pre-quarterfinal stage. In Men's Singles, Saurabh Verma, Sameer Verma and Sai Praneeth have advanced to the last-16 round.
And in Weightlifting, India made an impressive start on the opening day of the Commonwealth Weightlifting Championship at Apia, Samoa yesterday, by bagging 15 medals, comprising 11 gold, 3 silver and a bronze. The Commonwealth Championship is being held for both boys and girls and men and women groups in the Youth, Junior and Senior categories simultaneously. SAVVY HASAN KHAN, FOR AIR NEWS."
<><><> 
NEWSPAPERS HEADLINES
The Prime Minister setting ambitious targets in various sectors to boost the economic growth is the lead in Hindustan Times, the Hindu and the Times of India. 'PM sets infra ball rolling' writes the Business Standard and gives a sector-wise blue print for the year. 'Poor report card, tough homework' writes Hindustan Times, giving details of the measures to be taken.
The Hindu, Hindustan Times and Mail Today show planet Venus as a speck, transiting across the Sun yesterday. 'For 7 hours, it was Venus' place in the Sun' writes the Hindu, of this rare celestial phenomenon, which will now occur only in 2117.
"Air India pilots face government's wrath' reports the Statesman, of the tough stand taken by the Civil Aviation Minister. 'With 100 new pilots, Air India plans to beat strike', reports Hindustan Times. 'Ajit's fix-it plan' is how the Tribune puts it.
The Sensex soaring by 434 points figures in all dailies.
The appointment of V.S. Sampath as the new Chief Election Commissioner is well covered by the press.
'Internet a trillion times roomier now' says the Hindu, of the new free address released, to accommodate the ever-growing number of users.
On the other hand, things don't look too bright for Facebook. 'Status downgrade?' wonders Hindustan Times. The Times of India says that according to an analyst, Facebook will vanish by 2020.
Many papers of the day have reported of former Egyptian President's Hosni Mubaraks's health entering a 'dangerous' phase, with him having to be kept on respirators repeatedly. He was sentenced to life on Saturday for killing protesters last year.
'House that?' asks Mail Today, as it reports of Sachin getting a bungalow next to that of Rahul Gandhi, as a Rajya Sabha MP.
Does your child constantly demand burgers and fries? Well, there seems to be some hope now. In an attempt to stop kids eating unhealthy, 'Disney channels ban junk food ads', reports Hindustan Times.
०७.०६.२०१२
१४३०
मुख्य समाचार :-
  • कैबिनेट ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में छह अरब ३२ करोड़ रुपये की पूंजी लगाने को मंजूरी दी।
  • भारत ने शंघाई सहयोग संगठन की आतंकवाद और उग्रवाद की चुनौतियों से निपटने की व्यवस्था में भागीदारी की दिलचस्पी दिखाई।
  • उच्चतम न्यायालय ने आरूषि हत्या मामले में नुपूर तलवार की पुनर्विवचार याचिका खारिज की।
  • मद्रास उच्च न्यायालय ने २००९ में लोकसभा के लिए पी. चिदंबरम के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने से इंकार किया।
  • सेन्सेक्स में दोपहर तक के कारोबार में एक सौ पैंसठ अंक से अधिक का उछाल। रुपया मजबूत। एक डॉलर की कीमत ५५ रुपये १८ पैसे।
  • सीरिया के हामा प्रांत में सरकार समर्थित बलों ने ८६ लोगों को मार गिराया।
  • फ्रैंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में आज पेरिस में महेश भूपति और सानिया मिर्जा का मुकाबला मैक्सिको के सेन्टियागो गोंजालिस और पोलैंड की क्लॉडिया जेन्स इग्नाचिक से।
  • थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज भारतीय खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फइनल मैच खेलेंगे।
----------
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कुछ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको की हालत सुधारने के लिए उन्हें छह अरब ३२ करोड़+ रूपये की पूंजी देने को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल में कमजोर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको को पूंजी देने की योजना को और दो साल बढ़ाने का भी फैसला किया है। इन बैंकों में पूंजी का आधा हिस्सा केन्द्र सरकार का होगा। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी राज्य सरकारों ने इन बैंकों को अपने हिस्से की पूंजी नहीं दी है। रिज+र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर डॉक्टर चक्रवर्ती ने ४० क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको में एक हजार एक सौ करोड़ रूपये की पूंजी डालने की सिफारिश की थी इनमें से आधा हिस्सा केन्द्र देगा। पन्द्रह प्रतिशत पूंजी राज्य सरकारें देंगी और ३५ प्रतिशत, ये बैंक खुद जुटाएंगे।
केन्द्र ने पूर्वोत्तर राज्यो के लिए एक टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेन्टर स्थापित करने को भी मंजूरी दी है। ये केन्द्र एक स्वायत्त संगठन होगा। इस पर लगभग २९२ करोड़ रूपये की लागत आएगी। ये केन्द्र १२वीं योजना में  मेघालय की राजधानी शिलांग में तैयार हो जाएगा।
---------
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने देश में नौ प्रतिशत की विकास दर फिर हासिल करने के लिए इस वित्तीय वर्ष में प्रमुख क्षेत्र की परियोजनाओं में उच्च निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष २०१२-१३ के लिए बुनियादी ढांचा लक्ष्यों को अंतिम रूप देने के लिए कल हुई बैठक में डॉक्टर सिंह ने कहा कि सरकार मौजूदा स्थिति को बदलने और भारत के विकास परिदृश्य को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने लक्ष्यों की समीक्षा की और उन्हें मंजूरी दी।
डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जरूरतें काफी व्यापक हैं और इसके लिए अगले पांच वर्षों में दस खरब अमरीकी डॉलर की जरूरत पड़ेगी।

१२वीं पंचवर्षीय योजना में बुनियादी ढांचे में दस खरब डॉलर से अधिक निवेश की जरूरत है। सरकार अकेले इतनी बड़ी राशि निवेश नहीं कर सकती है। इसलिए सार्वजनिक निजी भागीदारी के प्रयासों में निजी क्षेत्र को शामिल करना महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई प्रणाली के तहत इस वर्ष साढ़े नौ हजार किलोमीटर सड़कों के निर्माण और चार हजार किलोमीटर से अधिक के रखरखाव की योजना है।
डॉ० सिंह ने कहा कि रेल क्षेत्र में सरकार की योजना मुंबई में ऐलिवेटिड रेल गलियारे का निर्माण, दो नई लोको इंजन निर्माण इकाईयां लगाना और सार्वजनिक निजी भागीदारी से माल गाड़ी गलियारा बनाना है। उन्होंने कहा कि जहाजरानी क्षेत्र में सरकार को सार्वजनिक निजी भागीदारी से दो प्रमुख बंदरगाह बनाने का चुनौतीपूर्ण काम पूरा करना है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि उड्डयन क्षेत्र में नवी मुंबई, गोआ और कन्नूर में तीन बंदरगाह तथा लखनऊ, वाराणसी, कोयम्बतूर, त्रिची और गया में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाये जाने हैं। प्रधानमत्री ने कहा कि बिजली क्षेत्र में १८ हजार मेगावाट क्षमता बढ़ाने की योजना है। इस बैठक में बिजली, सड़क, जहाजरानी, नागरिक उड्डयन और कोयला मंत्री भी शामिल हुए।
---------
भारत ने शंघाई सहयोग संगठन - एस सी ओ की पूर्ण सदस्यता की जोरदार मांग करते हुए आज कहा कि वह अफगानिस्तान मे ंसुरक्षा समूहों की व्यापक भूमिका देख रहा  है। भारत ने आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए उसकी आतंकवाद निरोधक व्यवस्था में भागीदारी निभाने में भी दिलचस्पी  दिखाई है। पेईचिंग में एस सी ओ के १२वें शिखर सम्मेलन में विदेशमंत्री एस एम कृष्णा ने ये विचार व्यक्त किए। श्री कृष्णा ने भारत और आतंक निरोधी क्षेत्रीय व्यवस्था के बीच और अधिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। इस समय में इस व्यवस्था में केवल एस सी ओ के सदस्य देश ही शामिल हैं।

हमने इस महत्वपूर्ण समूह में शामिल होने के प्रति अपनी गंभीरता जाहिर कर दी है और भारत के इस रिकॉर्ड के बारे में सभी वाकिफ है। हमने समूह में एक नए सदस्य के रूप में शामिल होने की शर्तो को अंतिम रूप देने की दिशा में एक ओर सकारात्मक कदम बढ़ाया है।
विदेशमंत्री ने यह भी कहा कि भारत लम्बे समय से आतंकवाद से पीड़ित है।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए कड़े संकल्प और जोरदार प्रयासों की जरूरत है। श्री कृष्णा ने कहा कि भारत ने प्रेक्षकों के लिए खुली एस सी ओ की सभी बैठकों में रचनात्मक ढंग से भाग लिया है। उन्होंने कहा कि एस सी ओ की आर्थिक विकास परियोजनाएं अफगानिस्तान के आर्थिक पुनर्निर्माण में सार्थक भूमिका निभा सकती हैं। श्री कृष्णा ने कहा कि भारत एस सी ओ देशों के बीच आपसी संपर्क और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भी दिलचस्पी रखता है।
एस सी ओ समूह में शामिल देश हैं - चीन, रूस, ऊजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और किरगिस्तान। जिन देशों को प्रेक्षकों का दर्जा दिया गया है वे हैं- भारत , पाकिस्तान, मंगोलिया और ईरान। इस शिखर सम्मेलन के दौरान अफगानिस्तान को नये प्रेक्षक देश के रूप में शामिल किया गया। इनके अलावा बेलारूस और श्रीलंका बातचीत में भागीदारी निभाने वाले देशों के रूप में सम्मिलित हैं।
---------
उच्चतम न्यायालय ने नूपुर तलवार को उसकी बेटी आरूषि और हेमराज की हत्या के मामले में विशेष सी बी आई अदालत द्वारा जारी सम्मनों को चुनौती देने वाली उसकी पुनर्विवचार याचिका आज खारिज कर दी। न्यायमूर्ति ए. के पटनायक और न्यायमूर्ति जे.एस खेहर की पीठ ने नुपूर तलवार की जमानत याचिका को यह कह कर खारिज कर दिया कि इसमें कोई ठोस आधार नहीं है।
हालांकि यह फैसला सर्वसम्मति से किया गया, लेकिन न्यायमूर्ति पटनायक ने निचली अदालत द्वारा जारी आदेश के कुछ हिस्सों में कमजोर नुक्तों पर उंगुली उठाते हुए अलग फैसला लिखा। पीठ ने विशेष अदालत के आदेश जारी करने की प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने का फैसला किया।
--------
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सी बी आई ने हथियारों के कथित व्यापारी अभिषेक वर्मा के दिल्ली और गुड़गांव स्थित दस ठिकानों पर आज छापे मारे। सी बी आई ने वर्मा के खिलाफ एक नया मामला भी दर्ज किया है। अभिषेक वर्मा नेवी वॉर रूम लीक मामले में एक अभियुक्त हैं। उस पर आरोप है कि उसने एक स्विस कम्पनी को सरकार की ब्लैक लिस्ट से बाहर निकलवाने के लिए कथित तौर पर पैसा लिया।
-------
मद्रास उच्च न्यायालय ने लोकसभा के लिए गृहमंत्री पी चिदंबरम के चुनाव  को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने से इंकार कर दिया। आल इंडिया अन्ना डी एम के उम्मीदवार राजा कणप्पन द्वारा दायर याचिका को खारीज करने की मांग संबंधी श्री चिदम्बरम की अपील को नामंजूर करते हुए मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरई पीठ ने गृहमंत्री से मामले का सामना करने को कहा। राजा कणप्पन २००९ के लोकसभा चुनावों में श्री चिदम्बरम से तीन हजार तीन सौ चौवन वोटों से हार गए थे। न्यायमूर्ति के. वैंकटरामन ने २९ आरोपों में से दो को हटाने का आदेश दिया और श्री चिदम्बरम से शेष सत्ताईस आरोपों का सामना करने को कहा। श्री कणप्पन ने २५ जून २००९ को दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि श्री चिदम्बरम के चुनाव को अवैध घोषित किया गया, क्योंकि वोटों की हेराफेरी की गई और श्री चिदम्बरम की सहमति से चुनाव में गलत तरीके अपनाए गए। याचिकाकर्ता ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र, विशेष रूप से एलनगुढ़ी विधानसभा क्षेत्र में डाले गए वोटों की फिर से गिनती करने की भी मांग की।
-----------
उधर, भारतीय जनता पार्टी ने गृहमंत्री पी चिदम्बरम के लोकसभा के लिए चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा खारिज करने से इंकार किए जाने के बाद श्री चिदम्बरम के त्यागपत्र की मांग की है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि गृहमंत्री को तुरन्त त्यागपत्र देना चाहिए।
---------
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने भी गृहमंत्री पी चिदम्बरम के त्यागपत्र की मांग की है। आज चेन्नई में जारी बयान में आल इंडिया अन्ना डी एम के प्रमुख जयललिता ने कहा कि उनके गृहमंत्री बने रहने से लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का विश्वास कम होगा।

--------
सरकार ने कहा है कि अन्य पिछड़े वर्गों के सत्ताईस प्रतिशत आरक्षण में अल्पसंख्यकों के लिए साढ़े चार प्रतिशत कोटे से संबंधित मुद्दे पर जुलाई के पहले हफ्ते में उच्चतम न्यायालय द्वारा सुनवाई किए जाने की संभावना है। आज नई दिल्ली में राज्यों के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रियों के दो दिन के सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केन्द्रीय कानून और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार बहु-संख्यकों और अल्पसंख्यकों को बराबर का न्याय देने की कोशिश कर रही है और उन्हें अलग करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों पर विशेष ध्यान देना होगा।

हमको पार्लियामेंट में सहयोग दे सकते है, उनकी आम सहमति बन जाए। तो मुझे पूरी उम्मीद है कि हम अपने गर्वनमेंट की कलिग्स कन्वेंस करेगे। इक्वल अपोरच्युनिटी कमीशन इज द नेक्सट बिग स्टेप द विकेन्ड टेक द जस्टिस द ऑवर कन्ट्री।
श्री खुर्शीद ने कहा कि इस सिलसिले में सच्चर समिति और रंगनाथ मिश्र आयोग के सुझावों और सिफारिशों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम अल्पसंख्यकों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए है और इन्हें पूरी ईमानदारी से लागू किया जा रहा है।
------
उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में कुछ निकायों के अध्यक्ष पद अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षित रखने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति के एस राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति जे एस खेहर की पीठ इस मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगी।
उच्चतम न्यायालय ने ५ जून को कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार की २५ मई की अधिसूचना के खिलाफ याचिका पर विचार किया जाएगा। इस अधिसूचना के अनुसार कुछ निकायों के अध्यक्ष पद अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों तथा महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं।
-------
आदर्श हाऊसिंग सोसायटी घोटाले के दो और अभियुक्तों, बृहन मुम्बई नगर निगम के पूर्व आयुक्त जयराज पाठक और राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त रामानन्द तिवारी को आज मुम्बई में विशेष सी बी आई अदालत ने जमानत दे दी। इन दोनों ने सोमवार को यह कहकर अदालत में याचिका दायर की थी कि सी बी आई ने उनकी गिरफ्तारी के साठ दिन बाद भी आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है।
इससे पहले २९ मई को विशेष अदालत ने इस मामले के सात अन्य आरोपियों की जमानत मंजूर की थी, इनमें पूर्व रक्षा अधिकारी ए.आर कुमार, एम.एम वांचू, आर सी ठाकुर और टी.के कौल, पूर्व वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी पी वी देशमुख और प्रदीप व्यास तथा विधान परिषद के पूर्व कांग्रेस सदस्य कन्हैया लाल गिडवानी शामिल हैं। इन लोगों ने भी इसी आधार पर जमानत की याचिकाएं दायर की थी। इन सभी लोगों पर भारतीय दण्ड संहिता तथा भ्रष्टाचार निरोधक कानून और बेनामी लेन-देन रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत अपराधिक षड़यंत्र रचने के आरोप हैं। 
--------
आन्ध्र प्रदेश के सूचना टैक्नोलॉजी मंत्री पोनाला लक्ष्मैया, जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले के सिलसिले में आज सी बी आई के सामने पेश हुए। इस बीच सी बी आई आज पांचवें दिन भी  कडप्पा सांसद जगन मोहन रेड्डी से पूछताछ जारी रखे हुए है। सी बी आई ने तत्कालीन सिंचाई मंत्री लक्ष्मैया को कुछ कम्पनियों को सिंचाई परियोजनाओं के लिए पानी की सप्लाई के बारे में सरकारी आदेश जारी करने को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया था। आरोप है कि इन कम्पनियों ने जगन मोहन रेड्डी के कारोबार में कथित रूप से निवेश किया। खबर है कि सी बी आई, मंत्री और कुछ सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में जगन मोहन रेड्डी से उनकी सीमेंट कम्पनी में निवेश के बारे में पूछताछ कर रही है। सी बी आई, उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पिछले चार दिन से उनसे पूछताछ कर रही है।
जगन मोहन रेड्डी को उनकी अपनी कम्पनियों में निवेश करने वाले विभिन्न उद्योगों को कथित रूप से फायदा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और वे इस महीने की ग्यारह तारीख तक न्यायिक हिरासत में हैं।
इस बीच हैदराबाद की विशेष सी बी आई अदालत ने राज्य के पूर्व आबकारी मंत्री मोपीदेवी वैंकटरमन्ना की हिरासत की अवधि इस महीने की २१ तारीख तक बढ़ा दी है। उन्हें भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था।
-------
उच्चतम न्यायालय द्वारा न्यायमूर्ति के के लाहोटी की अध्यक्षता में नियुक्त निगरानी समिति ने आज भोपाल के गैस दुर्घटना प्रभावित इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति का मौके पर जायजा लिया। यह समिति उच्चतम न्यायालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। न्यायमूर्ति लाहोटी ने सम्बद्ध बस्तियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। 
उच्चतम न्यायालय ने इस साल अप्रैल में मध्य प्रदेश सरकार से कहा कि  वह तीन महीने के भीतर ये सुनिश्चित करे कि यूनियन कार्बाइड फैक्टरी की आसपास की बस्तियों में रहने वाले गैस पीड़ितों को स्वच्छ पानी मिले। कई स्वयंसेवी संगठनों ने आरोप लगाया था कि इन लोगों को २८ साल से भी अधिक समय से दूषित पानी पीना पड़ रहा है। उच्चतम न्यायालय ने यूनियन कार्बाइड संयंत्र के निकट गैर प्रभावित इलाकों में राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ पानी मुहैया कराने के काम पर निगरानी रखने के लिए ये समिति बनाई है।
------

बम्बई शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आज सेन्सेक्स एक सौ पैंसठ अंक से अधिक के उछाल के साथ १६ हजार ६१९ पर आ गया।  कल इस वर्ष इसमें एक दिन में पहली बार ४३३ अंक से अधिक की बढ़त दर्ज हुई थी। सरकार के बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाने के प्रयास और रिज+र्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच फंडो और छोटे निवेशकों की लिवाली के कारण सेन्सेक्स में यह तेजी आई। अब से कुछ देर पहले सेन्सेक्स २०४ अंक की वृद्धि के साथ १६ हजार ६५८ पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ५४ अंक बढ़कर ५ हजार ५१ पर था। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में डॉलर के मुकाबले रूपया आज १८ पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर की कीमत ५५ रूपये १८ पैसे हो गई।
उधर एशियाई बाजारों में कच्चे तेल के भाव बढ़े। जुलाई की डिलीवरी के लिए न्यूयॉर्क का लाइट स्वीट क्रूड २० सेंट महंगा होकर ८५ डॉलर २२ सेंट प्रति बैरल हो गया। लंदन के ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत में भी २० सेंट की वृद्धि हुई और एक बैरल एक सौ डॉलर ८४ सेंट का हो गया।
 ------
भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी फ्रैंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने इटली के डेनियल बे्रसियाली और कजाकिस्तान की गैलिना वास्कोबोएवा को ६-४, ६-२ से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में भारत के लिएण्डर पेस और रूस की एलिना वेसनीना की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। मैक्सिको के सेन्टियागो गोंजालिस और पोलैंड की क्लॉडिया जेन्स इग्नाचिक ने उन्हें ७-६, ६-३ से हराया। मिक्स्ड डबल्स का फाइनल मुकाबला आज होगा।
इस बीच पुरूष सिंगल्स में स्पेन के राफेल नडाल और डेविड फेरर अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में राफेल नडाल ने निकोला एल मैग्रो को ७-६, ६-२, ६-३ से और डेविड फेरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को ६-४, ६-७, ६-३, ६-२ से हराया।
इस बीच महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सामंता स्टोसर का मुकाबला इटली की सारा ईरानी से और दूसरे सेमीफाइनल में रूस की मारिया शारापोवा का मुकाबला चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा से होगा। महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच भी आज खेले जाएंगे।
-------
बैंकॉक में थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज पांच भारतीय खिलाड़ी अपने प्री-र्क्वाटर फाइनल मैच खेलेंगे। महिलाओं के सिंगल्स में भारत की शीर्ष खिलाडी साइना नेहवाल चीन की ली हान से और पी.वी संधू चीन की लिन वांग के साथ खेलेंगी। पुरूषों के सिंगल्स में सौरभ वर्मा का मुकाबला इंडोनेशिया के आलमशाहा युनुस से होगा। समीर वर्मा, मलेशिया के टैक ज+ी सू के साथ और साइ प्रीनाथ मलेशिया के चुंग आन वांग के साथ खेलेंगे।
-------
      
सीरिया के हामा प्रांत में सरकार समर्थित सेनाओं ने कम से कम ८६ लोगों को मार डाला है। इनमें बहुत से बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कुबेर और मारजाफ़ गांवों में हुए इस नरसंहार में बीस से अधिक महिलाएं मारी गई हैं। सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने कहा है कि सैनिकों को आतंकवादियों पर हमला करने के बाद कुछ शव मिले हैं। इनमें से किसी भी बात की पुष्टि नहीं है, लेकिन यह घटना होला में एक सौ आठ लोगों की हत्या की घटना के दो हफ्ते से भी कम समय में हुई है। विरोधी गुटों का कहना है कि मरज+ाफ और कुबेर पर सुरक्षा बलों ने टैंकों की सहायता से भारी गोलाबारी की।
----------
चीन में झिन्जियांग प्रांत में एक धार्मिक स्कूल में हुए विस्फोट में १२ बच्चों समेत १७ लोग मारे गये हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बताया है कि यह विस्फोट कल गैर-कानूनी तरीके से चल रहे स्कूल में छापेमारी के दौरान हुआ। अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें किसी छात्र के माता-पिता से सूचना मिली थी कि होतान शहर में आवासीय भवन की पांचवी मंजिल पर चल रहे कुरान शिक्षा केन्द्र में उसके बच्चे को बंधक बनाकर रखा गया है। क्षेत्रीय सूचना कार्यालय प्रमुख होउ हनमिन ने कहा कि जब पुलिस स्कूल पहुंची तभी वहां विस्फोट हो गया।
--------
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के २४ वर्षीय चमनजोत सिंह व्को कम से कम छह साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। उसने अपनी पत्नी की गला रेत कर मार डाला था। न्यू साउथ वेल्स में देश के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने चमनजोत सिंह की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि उसकी पत्नी ने इस कार्रवाई के लिए उसे उकसाया था।
--------
मध्य प्रदेश में सतना जिले में झिरिया नाला क्षेत्र में आज सुबह एक मुठभेड़ में मवासी गैंग के चार डकैत मारे गये, जबकि तीन डकैत भाग गये। पुलिस ने इन डकैतों पर पचास हजार रूपये के इनाम की घोषणा की थी। ये उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में वांछित थे।
------
देश का पहला बोलता ए टी एम गुजरात में अहमदाबाद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने खोला है। विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के लिए बनाया गया यह बोलता ए टी एम अहमदाबाद में दृष्टिबाधित संघ के परिसर में लगाया गया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डी. सरकार ने इसके उद्घाटन के बाद पत्रकारों से कहा कि सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सुविधाएं समाज के हर सदस्य तक पहुंचाने की सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए यह  ए टी एम लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दृष्टि बाधित और अन्य विकलांग व्यक्ति इसका इस्तेमाल बिना किसी की मदद के कर सकते हैं। हमारे अहमदाबाद संवाददाता ने खबर दी है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एनसीआर द्वारा विकसित इस ए टी एम में ब्रेल के लेबल के साथ आवाज से उपयोग के निर्देश दिए जाते हैं।

06 June 2012

समाचार News 06.06.2012

६. ६. २०१२
०८००
मुख्य समाचार:
  • सरकार पूर्वोत्तर राज्यों को बाजार से ऋण जुटाने में मदद करेगी।
  • रिजर्व बैंक ने बैंकों से फ्लोटिंग ब्याज दरों पर आवास ऋणों के पूर्व भुगतान पर जुर्माना तत्काल बंद करने को कहा।
  • ओड़िशा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी चार विधायक सत्तारूढ़ बीजू जनता दल में शामिल।
  • अलकायदा के दूसरे बडे+ सरगना अबू-याहिया-अल-लीबी की पाकिस्तान के कबायली इलाके में अमरीकी ड्रोन हमले में मौत।
  • देश के पूर्वी भागों में लू जारी। उत्तरी भागों में बारिश के कारण गर्मी से राहत। दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल पहुंचा।
  • और पेरिस में फ्रैंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत के लियेंडर पेस और रूस की ऐलीना वेसनीना की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में।
----
सरकार ने कहा है कि वह पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में पूरी मदद करेगी और इन राज्यों को बाजार से ऋण जुटाने में सहयोग देगी। कल नई दिल्ली में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अगर किसी राज्य को बाजार से अपनी जरूरत का ऋण लेने में समस्या आती है तो केन्द्र निर्धारित सीमा के भीतर ऋण की राशि बढ़ाने और इसका लाभ संबंधित राज्य को देने को तैयार है। श्री मुखर्जी ने यह भी वादा किया कि वित्त मंत्रालय पूर्वोत्तर क्षेत्र में उद्योगों को कर राहत देने के बारे में जल्दी ही अधिसूचना जारी करेगा। वित्त मंत्री ने ज्यादातर पूर्वोत्तर राज्यों में बेहतर राजकोषीय प्रबंधन की सराहना की, जिसके कारण इन राज्यों को ओवर ड्राफ्ट का सहारा नहीं लेना पड़ा। श्री मुखर्जी ने बताया कि तेरहवें वित्त आयोग ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए विशेष अनुदान की सिफारिश की है, जिसे जल्दी ही राज्यों को जारी किया जाएगा।
----
भारतीय रिर्जव बैंक ने बैंको से कहा है कि फ्‌लोटिंग ब्याज दरों पर दिये गये आवास ऋणों के पूर्व भुगतान पर जुर्माना लेना तुरंत बंद करें। कल मुंबई में जारी अधिसूचना में रिजर्व बैंक ने कहा कि निर्धारित समय सीमा से पहले आवास ऋण की अदायगी पर जुर्माना हटा देने से मौजूदा और नए कर्जदारों के बीच भेदभाव कम होगा और साथ ही फ्‌लोटिंग ब्याज दरों का बेहतर निर्धारण भी होगा। हाल ही में बैंकों की ग्राहक सेवा से संबंधित एम दामोदरन समिति ने कहा था कि समय से पहले ऋण अदायगी पर जुर्माना लेने की नीति से कर्जदार नाराज हैं, क्योंकि यह नीति ग्राहकों के लिये दूसरे सस्ते उपलब्ध विकल्पों को अपनाने में रोड़ा बनती है। समिति ने यह भी पाया कि ब्याज दर घटने की स्थिति में बैंक इसका लाभ मौजूदा कर्जदाताओं को देने में झिझकते हैं।
----
ओडीशा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एन सी पी के सभी चार विधायक सत्तारूढ़ बीजू जनता दल में शामिल हो गए हैं। ये विधायक हैं-अमर प्रसाद सतपथी, प्रशांत नंदा, नवीन नंदा और रामचंद्र हंसदा। इन लोगों ने मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ बातचीत के बाद यह फैसला किया। एन सी पी विधायक दल के विलय के बाद १४७ सदस्यों वाली ओडीशा विधानसभा में बीजू जनता दल के विधायकों की संख्या १०४ से बढ़कर १०८ हो गई है। एन सी पी के इन चारों विधायकों ने बताया कि बीजू जनता दल में विलय के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं रखी गई थी। ओडीशा में २००९ में हुए विधानसभा चुनाव में एन सी पी ने बीजू जनता दल के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ा था।
----
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने सभी राजयों से  आई आई टी , एन आई टी और आई आई आई टी समेत अन्य केन्द्रीय संस्थानों में इंजीनियरिंग की साझा प्रवेश परीक्षा की नई प्रणाली में शामिल होने का अनुरोध किया है । उन्होंने कहा कि राज्य इस बारे में एक महीने के भीतर अपनी राय केन्द्र को भेज सकते हैं। कल नई दिल्ली में राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री सिब्बल ने बताया कि केन्द्र ने सभी संबंधित पक्षों के साथ सलाह मशविरे के बाद साझा प्रवेश परीक्षा का फैसला किया है । उन्होंने कहा कि राज्यों को पूरी तरह  सोच-विचारकर इस बारे में अपना फैसला लेना चाहिए।
मेरिट टेस्ट जो होगा आईआईटी कंडक्ट करेगी वो मेरिट टेस्ट और वो मेरिट टेस्ट का अपना महत्व है और अगर स्टेट्स वो टेस्ट को अपनाएंगी और अपनी इंस्ट्टीयूशन को भी साथ जोड़ लेंगे तो निश्चित रूप से स्टेट एजेकुशनल इंस्ट्टीयूशन को भी अपौरच्यूनियुटी मिलेगी की अच्छे बच्चे उनके इंस्ट्टीयूशन में एडमिट हो।
श्री सिब्बल ने कहा कि साझा प्रवेश परीक्षा से न केवल संस्थानों को प्रतिभाशाली छात्र मिलेंगे, बल्कि छात्रों को अनेक परीक्षाओं में भाग लेने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा ।
----
मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह ने स्पेक्ट्रम की नीलामी के समय और एयर वेव्ज की मात्रा सहित स्पेक्ट्रम की नीलामी के तौर तरीके तय कर लिये है। कल नई दिल्ली में बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने बताया कि इस बारे में कुछ फैसले लिए गए हैं। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में मंत्रिसमूह ने दूरसंचार नियामक प्राधिकरण - ट्राई द्वारा नीलामी के लिए प्रस्तावित आरक्षित मूल्य पर विचार विमर्श किया।
----
अलकायदा का  दूसरा बडा+ सरगना अबू याहिया अल लीबी पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी कबायली इलाके में अमरीका के ड्रोन हमले में मारा गया है । व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कारने ने वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुये कहा कि अलकायदा के लिए यह बहुत बड़ा धक्का है। उन्होंने कहा कि अल लीबी जैसे अलकायदा के बड़े सरगना का खात्मा आतंकी  नेटवर्क को खत्म करने के ओबामा प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा है। अल लीबी पर अमरीका ने दस लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया था। उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में मीर अली कस्बे के पास उग्रवादियों के ठिकाने पर ड्रोन हमले का मुख्य निशाना अल लीबी ही था। सोमवार को हुए इस हमले में १५ लोग मारे गए थे। इमान अल जवाहिरी के बाद अल लीबी को ही अलकायदा का सरगना माना जाता था। इस बीच, पाकिस्तान ने कार्यवाहक अमरीकी राजदूत को बुलाकर लगातार हो रहे अमरीकी ड्रोन हमलों पर अपना विरोध दर्ज किया है।
----
रूस की संसद के निचले सदन ने एक विवादास्पद विधेयक पारित कर दिया है, जिसमें सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। विपक्षी सांसदों के विरोध के कारण इस विधेयक को मंजूरी मिलने में बहुत समय लगा और इसमें लगभग चार सौ संशोधन सुझाए गए। सत्तारूढ़ पार्टी युनाइटेड रशिया का यह विधेयक रूसी संसद में लाए गए सबसे ज्यादा विवादास्पद विधेयकों में से एक है, जिस पर लंबी बहस हुई । इसके  प्रावधानों में निर्धारित किया गया है कि विरोध प्रदर्शन कहां और किस तरह से होंगे।
----
विदेश मंत्री एस एम कृष्णा शंघाई सहयोग संगठन के १२वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंच गए हैं। भारत इस सम्मेलन में पर्यवेक्षक की हैसियत से शामिल है। दो दिन का यह सम्मेलन आज शुरू हो रहा है। चीन में अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान श्री कृष्णा चीन के उपप्रधानमंत्री से द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।
----
भारत की दो दिन की यात्रा पर आए अमरीका के रक्षामंत्री लियोन पेनेटा आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री ए के एंटनी से मुलाकात करेंगे। दोनों मंत्री क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति और दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग पर मुख्य रूप से चर्चा करेंगे। वे रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान में भारत-अमरीका रक्षा संबंध पर व्याख्यान भी देंगे। रक्षामंत्री श्री एंटनी आज रात उनके सम्मान में भोज देंगे। श्री पेनेटा ने कल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन से मुलाकात की थी। समझा जाता है कि दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक भागीदारी तथा सैन्य व्यापार जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।
----
देश के पूर्वी भागों में गर्मी का प्रकोप जारी है। लेकिन उत्तरी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा से गर्मी में कुछ कमी आई है।
ओड़िशा में कुछ स्थानों पर तापमान ४७ डिग्री सेल्सियस को पार कर  गया है। हमारी संवाददाता के अनुसार यह स्थिति आगे आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है।

ओडिशा के कई भागों में तापमान ४७ डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। तलचर में तापमान ४७ दशमलव तीन डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्वर में तापमान ४६ दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले ४० वर्षों में सबसे अधिक है। तेज गर्मी के कारण राज्य में सामान्य जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। पश्चिमी ओडिशा  में पीने के पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अगले ४८ घंटों तक जारी रह सकती है। भुवनेश्वर से प्रकाशदास की रिपोर्ट के साथ, दिल्ली से विजयलक्ष्मी।
पश्चिम बंगाल में तेज गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूल अधिकारियों को गर्मी की छुट्टियां और १० दिन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
इस बीच, राज्य में विभिन्न जिलों में गर्मी के कारण कुछ और लोगों के मरने की खबर है। खबरों में बताया गया है कि पिछले ४८ घंटों में दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में लू लगने से कम से कम ४६ लोग मारे गए हैं। उधर, समूचे झारखंड में कल तेज गर्मी के कारण ४६ लोगों की मौत हो गई। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सबसे ज्यादा मौतें बोकारो जिले में हुईं, जबकि दुमका और धनबाद में सात - सात लोगों के मरने की खबर है। दिल्ली में कल वर्षा की बौछार से गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज भी हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में वर्षा होने से अलीगढ़, हापुड, इलाहाबाद और आगरा मंडलों में तापमान में कुछ कमी आई है। राजस्थान में भी तापमान में कुछ कमी आई है।     
----
इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून कल केरल तट पर पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक बी पी यादव ने आकाशवाणी को बताया कि केरल तट पर कुछ दिनों से बारिश हो रही है, लेकिन बारिश की जो विशेषतायें हैं, उससे पता चलता है कि मानसून अब पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि पूरे केरल में मानसून की वर्षा हो रही है।
----
भारत के लियेंडर पेस और रूस की ऐलीना वेसनीना की जोड़ी फ्रैंच ओपन टेनिस के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने बेलारूस की मैक्स मिरनई और अमरीका की लाइजल ह्‌यूबर की जोड़ी को हरा दिया। सेमीफाइनल में पेस और वेसनीना का मुकाबला मेक्सिको की सांटियागो गोंजालेज और पोलैंड की क्लॉडिया जॉन्स इग्नासिक की जोडी से होगा। भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी भी मिक्सड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
----
समाचार पत्रों से
केरल में मॉनसून की दस्तक नवभारत टाइम्स, दैनिक ट्रिब्यून, राजस्थान पत्रिका, पंजाब केसरी और अमर उजाला की पहली ख्+ाबर है। बिज+नेस भास्कर का शीर्षक है-मॉनसून ने तोड़ा मौन, केरल में दी दस्तक। इकनॉमिक टाइम्स ने लिखा है-मॉनसून पर बहुत कुछ निर्भर है। कृषि क्षेत्र देश की जी.डी.पी. में १४ प्रतिशत की हिस्सेदारी करता है और देश की साठ प्रतिशत जनसंख्या अपनी आजीविका इसी से चलाती है। शुरूआत की आशंकाओं को दरकिनार कर मॉनसून एक बार फिर चेहरों पर मुस्कुराहट ला सकता है। नैशनल दुनिया ने राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव शीर्षक से लिखा है-सोनिया ने नामों पर शुरू किया विचार। देशबंधु के पहले पन्ने की ख्+ाबर है मोदी-जोशी को लेकर संकट में भाजपा। कन्नौज संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिम्पल यादव के नामांकन भरने को लगभग सभी अखबारों नेमुख पृष्ठ पर दिया है।
हिन्दुस्तान ने ÷÷छिड़ गई नई बहस'' शीर्षक से लिखा है-सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक नए बदलाव की तैयारी में है, जिससे १३ साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक एकाउंट बना सकें, लेकिन पत्र ने इसे शीर्षक दिया है-छोटे बच्चों के लिए सही नहीं फेसबुक।
दिल्ली आई.आई.टी. के छात्र को अस्सी लाख वार्षिक का पैकेज आज कई अखबारों ने पहले पन्ने पर विस्तार से दिया है। वहीं आई.आई.टी. दाखिला प्रक्रिया पर उठे सवालों को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता दी है। वीर अर्जुन ने मानव संसाधन विकास मंत्री के हवाले से लिखा है-राज्य, इंजीनियरिंग में संयुक्त प्रवेश परीक्षा अपनाएं। जनसत्ता की ख्+ाबर है-साझा प्रवेश परीक्षा में आई.आई.टी. को दी गई रियायत का राज्यों ने किया विरोध। आज की अद्भुत खगोलीय घटना भी अखबारों की सुर्खियों में है। देशबंधु ने बॉक्स में लिखा है-देश आज देखेगा सूर्य पर शुक्र का ग्रहण। अगली बार इक्कीस सौ सत्रह में दिखेगा नज+ारा। दैनिक ट्रिब्यून ने मुखपृष्ठ पर बॉक्स में ख्+ाबर दी है-चार कप चाय रोज+ पीजिए, शुगर को दूर रखिए। पत्र ने जर्मनी के एक विश्वविद्यालय के रिसर्च का हवाला देते हुए यह ख्+ाबर प्रकाशित की है।

0815 HRS
6th June, 2012
THE HEADLINES:
  • Government to help the North Eastern states in raising loans from the market.
  • Reserve Bank of India asks banks to immediately stop charging penalty on pre-payment of home loans taken on floating interest rates.
  • In Odisha, all the four MLAs of the Nationalist Congress Party join the ruling Biju Janata Dal.
  • Al-Qaeda's second-in-command Abu Yahya al-Libi killed in US drone strike in Pakistan's northwestern tribal region.
  • Heatwave persists in eastern parts of the country while summer showers bring relief to north India; South west monsoon hits Kerala.
  • Indo-Russian pair of Leander Paes and Elena Vesnina storms into the Mixed Doubles semi-finals of the French Open Tennis tournament in Paris.
<><><>
The Government  has expressed  its commitment to support the development of the North Eastern states and said it would  help these  states in raising loans from the market.  Addressing a meeting of the Chief Ministers of North Eastern states in New Delhi yesterday the  Finance Minister Pranab Mukherjee said, if any state faced a problem on account of an undersubscribed market loan, the Centre would be ready to raise the loan within the permitted borrowing ceiling, and pass it on to the concerned state. Mr Mukherjee also promised that the Finance Ministry would soon issue notifications to provide tax relief to industry in the region.
<><><>
The Reserve Bank of India has asked banks to immediately stop charging penalty on pre-payment of home loans taken on floating interest rates. In a notification issued in Mumbai yesterday, the RBI has said that removal of foreclosure charges or prepayment penalty on home loans will lead to a reduction in the discrimination between existing and new borrowers. The action will also result in finer pricing of the floating rate home loans.
<><><>
In Odisha, all the four MLAs of the Nationalist Congress Party, NCP have joined the ruling Biju Janata Dal or BJD. The NCP legislators, Amar Prasad Satpathy, Prasant Nanda, Naveen Nanda and Ramchandra Hansda, joined the BJD after holding talks with Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik. The merger of the NCP legislative party with the BJD has increased the ruling party's strength in Odisha from 104 to 108 in the 147-member Odisha Legislative Assembly. The four NCP MLAs have said that there was no pre-condition for joining the BJD. The NCP had fought the 2009 assembly elections in Odisha as an ally of the BJD.
<><><>
The Empowered Group of Ministers or EGoM has  finalised broad modalities for auction of spectrum including the schedule and the quantum of airwaves to be sold. Talking to reporters after the meeting in New Delhi yesterday, Telecom Minister Kapil Sibal said that some decisions have been taken in this regard. The EGoM, headed by Finance Minister Pranab Mukherjee, deliberated on the reserve price for the auction, recommended Telecom Regulatory Authority of India-TRAI.
<><><>
Union Human Resource Development Minister Kapil Sibal has called upon the states to join the new system of common engineering entrance test for central institutions, including  IITs, NITs and IIITs. Mr. Sibal said, the States can express their choice within this month to make it possible for the Centre to move forward. Addressing a State Education Ministers' Conference in New Delhi yesterday, Mr Sibal said the Centre's decision to go for the common entrance test was taken after taking all the stakeholders on board.
<><><>
In Maharashtra, the Crime Branch of the Mumbai Police has arrested fourteen people for their alleged involvement in leaking question paper of two engineering exams last month. All those arrested have been sent to police custody till the 8th of June. Two college professors, four Mumbai University peons and five students are among those arrested. The Police have also seized computer hard discs, copies of question papers, mobiles and cash from the accused. Meanwhile, the examination committee of the Mumbai University will meet on the 8th of June to decide whether a re-exam should be conducted or not. Over 20,000 students of Mumbai University were affected by the leak.         
<><><>
Al-Qaeda's second-in-command Abu Yahya al-Libi was killed in a US drone strike in Pakistan's northwestern tribal region. Talking to reporters in Washington yesterday, White House Press Secretary Jay Carney  termed it a major blow to the terrorist outfit. Carney said that removing leaders like al-Libi from Al-Qaeda's top rung, is part of the effort of the Obama Administration to defeat and dismantle the terror network.

His death is the part of degradation that has been taking place to the core Al-Qaeda in the last several years and that degradation has completed the ranks to such an extent that there is no clear successor to take on the breadth of his responsibility.

Washington had put a reward of 1 million US dollars on Libi's head. He was the main target of the drone strike at a militant compound near the town of Mir Ali in the North Waziristan tribal region. Libi was considered the most-prominent figure in al-Qaeda after Ayman al-Zawahiri.   
Meanwhile,
Pakistan summoned the acting US ambassador and lodged a protest over continued US drone strikes.  
<><><>
The visiting US Defence Secretary Leon Panetta will meet Defence Minister A.K. Antony today. Ongoing defence co-operation and the regional security situation will figure prominently during the discussion between the two leaders. Mr. Panetta will lay a wreath at the Amar Jawan Jyoti and will be presented a tri-Services Guard of Honour at South Block this morning. He is to deliver a lecture on Indo-US Defence Relations at the Institute for Defence Studies and Analyses. This will be followed by an interactive session and will be his only public event in New Delhi. Mr. Antony will also host a dinner in honour of the visiting dignitary. Leon Panetta met Prime Minister  Manmohan Singh and National Security Adviser Shivshankar Menon in New Delhi yesterday. They are believed to have discussed several issues relating to the strategic partnership and military trade between the two countries.
<><><>
The External Affairs Minister Mr. S.M. Krishna has reached China to participate in the 12th summit of the Shanghai Cooperation Organisation in Beijing. The two day summit begins today. India is an observer for the summit. During his three-day visit, Mr. Krishna will also be discussing bilateral issues with Deputy Premier of China Li Kequiang.
<><><>
The mercury continued to soar in the eastern parts of the country but the heat wave ebbed marginally in the north as light rain drenched some pockets of the region. In Odisha, normal life has been severely affected following the gruelling heatwave condition. A report :
 
Severe heatwave condition is prevailing all over Odisha with mercury soaring upto 47 degree Celsius in some part of state. Taicher recorded a maximum temperature of 47.3 degree Celsius followed by Chandwali 47.2 degree and Kitlagarh 47 degree Celsius yesterday. The capital city of
Bhubneshwar recorded 46.7 degree Celsius, the highest in the last 40 years. The entire Western Odisha are also facing acute shortage of drinking water and regular power cuts made life of common people miserable. The Bhubneshwar Metrological office has predicted extreme heat wave condition for next 48 hours all over Odisha. According to report heat wave condition has already claimed 105 lives so far  in Odisha. State Government has said there are only 30 deaths due to sun stroke. prakash das/ air news/Bhubneshwar
In West Bengal, the Government has instructed school authorities to enhance the summer vacation for ten more days due to the prevailing heat wave condition in the state.  Reports reaching Kolkata indicate that at least 46 people have died of sunstroke in South Bengal Districts in the last 48 hours. 
The Entire State of Jharkhand is reeling under a heat wave. 46 people died yesterday in the state due to the heat.
However, Delhiites got some relief from severe heat yesterday as summer showers brought down the mercury in the national capital. Light rains is also expected today. The rain also brought down temperatures marginally in the
Aligarh, Hapur, Allahabad and Agra divisions in Uttar Pradesh. The temperature also dropped marginally in Rajasthan.
<><><>
The south-west monsoon hit Kerala bringing much-needed relief to farmers. The Monsoon generally arrives on the Kerala coast on the 1st June, but it got delayed due to cyclonic pressure over the Arabian Sea this year. Talking to AIR, Director, Weather Forecasting of the Met Department, Dr BP Yadav said, it had been raining for the past  few days, but the parameters suggest the monsoon has arrived now.

We have declared that monsoon has hit Kerala and it is our prediction that within next two to three days the monsoon will reach the areas of coastal Karnataka,
Maharashtra, Mumbai, Goa and even North East.
<><><>
India’s Leander Paes and his Russian partner Elena Vesnina have stormed into the Mixed Doubles semi-finals of the French Open Tennis tournament in Paris. In the quarterfinals played last night, the fifth seeded Indo-Russian pair edged past the top seeded Belarusian-American combine of Max Mirnyi and Liezel Huber, 4-6, 7-5, 10-5. In the semi-finals, Paes and Vesnina will clash with the Mexican-Polish pair of Santiago Gonzalez and Klaudia Jans-Ignacik. Earlier, the Indian duo of Mahesh Bhupathi and Sania Mirza had also waltzed into the Mixed Doubles semi-finals. For a place in the finals, Bhupathi and Sania are scheduled to take on Italy’s Danielle Bracialli and his partner from Kazakhstan Galina Voskoboeva.
<><><>
The Lower House of the Russian Parliament has passed a controversial law which would impose new restrictions on public protests. But, the approval was delayed by opposition MPs who submitted almost four hundred amendments to the Bill. The Bill will be debated by the Upper House of Parliament today.
<><><>
Planet Venus moved across the face of the Sun as viewed from Earth. It is a very rare astronomical phenomenon that will not be witnessed again until 2117. Observers are in position themselves in northwest America, the Pacific, and East Asia to catch the whole event.
Venus transits occur four times in approximately 243 years, more precisely, they appear in pairs of events separated by about eight years and these pairs are separated by about 105 or 121 years.
<><><>
NEWSPAPERS HEADLINES
The Trinamool Congress winning four of the six civic bodies  that went to the polls in West Bengal on Sunday is highlighted on the front pages of many papers. "Mamata sweeps urban Bengal but loses Haldia", reports the Hindustan Times. On Railway Minister Mukul Roy's comment that the Trinamool had the strength to fight the next general elections alone, the Hindu writes " Armed with civic poll wins, Trinamool says it can go it alone".
The appearance of posters in support of former BJP national executive member Sanjay Joshi in
Delhi and Ahmedabad is noticed by all the papers. "BJP internal rift escalates", writes the Statesman. Linking it to an escalation in the conflict between Gujarat Chief Minister Narendra Modi and Sanjay Joshi, the Times of India reports "Poster war: Modi-Joshi feud spills onto streets".
NCP chief and Agriculture Minister Sharad Pawar's meeting with Yoga guru Baba Ramdev is prominently covered in the press. "Pawar backs Ramdev's black money campaign" reports the Tribune. The Hindu reports Mr Pawar as saying, "Ramdev's suggestions pragmatic".
Most papers highlight a Delhi High Court ruling on marriages of Muslim girls. "Muslim girls can wed at 15 without parental consent", reports the Times of India. The Hindustan Times reports the court order as saying, "Muslim girl can marry at 15 if she attains puberty".
In a special front page story, the Indian Express exposes a land racket in
Bihar in which government officials and brokers ganged up to buy land dirt cheap from villagers and then sold it to the government at four to five times the price. This land was then distributed to the most marginalised of Dalits by the state government.
Several papers reported that Vice Admiral D. K. Joshi is to be the next new Navy Chief.
A facelift for two toilets by the Planning Commission on its headquarters in
Delhi is noticed by most papers. The Pioneer exclaims "Ideal Austerity! 30 Lakh rupees for 2 loos' facelift".
And finally, the arrival of the monsoon in Kerala is widely noticed in the press with all the papers carrying photographs of a rain lashed state. The Tribune caption says "Happy tidings: Monsoon hits Kerala"
०६.०६.२०१२
१४३० 
मुख्य समाचार :-
  • नागरिक उड्डन मंत्री ने हड़ताल से प्रभावित एयर इंडिया की अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों की नई योजना की घोषणा की।
  • इंडिगो एयरलाइन्स के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण आज आपात स्थिति में नागपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। उसमें सवार सभी एक सौ तीस व्यक्ति सुरक्षित।
  • लोकसभा अध्यक्ष ने अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण से सम्बद्ध नई संसदीय समिति का गठन किया।
  • बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रतिबंधित रणबीर सेना प्रमुख ब्रहमेश्वर सिंह की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की।
  • अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में नेटो की कार्रवाई में तालिबान के २७ आतंकवादी मारे गए।
  • सेंसेक्स में साढ़े तीन सौ अंक से अधिक का उछाल। रुपया डॉलर के मुकाबले ११ पैसे मजबूत। एक डॉलर की कीमत ५५ रुपये ५३ पैेसे।
  • फ्रेंच ओपन टेनिस के मिक्सड डबल्स में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा तथा लिएण्डर पेस और एलिना वेसनीना की जोड़ी अपने-अपने सेमीफाइनल मैच खेलेंगी।
-----------
नागरिक उड्डयन मंत्री अजीतसिंह ने आज हड़ताल से प्रभावित एयर इंडिया की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए नई योजना की घोषणा की। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि क्वालालम्पुर और लंदन के लिए दो नई उड़ानें शुरू की जाएंगी तथा हांगकांग, ओसाका और सोल के लिए पहली अगस्त से उड़ानें शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के बेडे+ में तीन बोइंग-७८७ ड्रीम लाइनर विमान शामिल किये जाएंगे। श्री अजीतसिंह ने कहा कि साठ पायलट उड़ानों के लिए तैयार हैं।

पायलटों की उपलब्धता के मामले में हमने दिल्ली-टोरन्टो और मुंबई-न्यूयार्क सहित एयर इंडिया की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बहाल कर दी हैं। एयर इंडिया के पास अभी ९० ट्रेनी पॉयलट हैं, जिनमें से ६० पॉयलटों ने ट्रेनिंग कर ली है और अगले चार-पॉंच महीनों के अंदर ही नियमित उड़ानों के लिए उपलब्ध होंगे। एयर इंडिया की बाकी ३० पायलटों की भी ट्रेनिंग जल्द ही शुरू किए जाने की योजना है।
श्री सिंह ने कहा कि घरेलू उड़ाने सामान्य रूप से चल रही हैं और इस महीने के शुरू से २६ हजार यात्री प्रतिदिन एयर इंडिया से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि एयर इंडिया के प्रबंधकों के अनुसार हड़ताल समाप्त हो गई है।
उन्होंने कहा कि एयर इंडिया, देश विदेश से पायलटों को अनुबंध पर रखने की योजना बना रही है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में हर रोज करीब ११ हजार यात्री सफर कर रहे हैं, जो सामान्य से दो से तीन हजार कम हैं।
पायलटों की हड़ताल के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में श्री अजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि पायलट बिना कोई शर्त रखे काम पर लौट सकते हैं।

मैंने हाल ही में अखबारों में देखा कि उन्होंने धरमाधिकारी रिपोर्ट की निन्दा की है। अब धरमाधिकारी रिपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण है और हमारी योजना का हिस्सा है। इसलिए अगर, वे धरमाधिकारी रिपोर्ट स्वीकार नहीं करते तो मेरे विचार से उनकी वापसी का कोई मतलब ही नहीं है।

नौकरी से हटाये गये पायलटों के भविष्य के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में श्री अजीतसिंह ने कहा कि उन्हें नये सिरे से आवेदन करना होगा। उड्डन मंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालय पायलटों की हड़ताल को पहले ही गैर कानूनी घोषित कर चुका है। श्री अजीत सिंह ने कहा कि वे संसद में कह चुके हैं कि अगर हड़ताली पायलट काम पर लौट आएं, तो उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन वे ऐसा करने को तैयार नहीं हैं। उड्डयन के क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में सहयोगी दलों के साथ विचार विमर्श चल रहा है।
-----------
इंडिगो एयरलाइन्स के एक विमान को आज आपात स्थिति में नागपुर के बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारकर पायलट ने एक बड़ी दुर्घटना टाल दी। नई दिल्ली से हैदराबाद जा रहे इस  विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित १३० लोग सवार थे। वे सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे विमान से नई दिल्ली लाया जाएगा।
हवाई अड्डे के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान पायलट को विमान में कुछ तकनीकी खराबी का पता लगा। पायलट ने नागपुर हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मांगी और विमान को सुरक्षित वहां उतार लिया। नागपुर हवाई अड्डे पर विमान की तकनीकी खराबी के बारे में आवश्यक जांच और उसमें मरम्मत का काम चल रहा है।
----------
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के बारे में एक नई संसदीय समिति बनाई है। इसके अध्यक्ष बी. के. हांडिक होंगे। ये समिति सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, वैधानिक और अर्द्धसरकारी संस्थाओं तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में नियुक्तियों सहित सेवाओं और पदों पर अन्य पिछड़े वर्गो विशेष रूप से अत्याधिक पिछड़े वर्गो को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए केन्द्र सरकार के उपायों की जांच करेगी।
लोकसभा के एक वक्तव्य में कहा गया है कि इस समिति का कार्यकाल इसकी पहली बैठक की तारीख से लेकर एक वर्ष तक के लिए होगा। ये समिति राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा पेश की गई रिपोर्टो पर भी विचार करेगी और ये सिफारिश करेगी कि सरकार इसके लिए क्या उपाय करे। समिति सदन या अध्यक्ष द्वारा सौंपे गये मामलों की भी जांच करेगी। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इस समिति में तीस सदस्य होंगे, जिनमें से बीस लोकसभा से और दस राज्यसभा से होंगे।
-----------
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने प्रतिबंधित रणबीर सेना के प्रमुख  ब्रह्‌मेश्वर सिंह मुखिया की हत्या की सी बी आई जांच की सिफारिश की है। पटना में आज सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि राज्य पुलिस और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में इस बारे में फैसला किया गया।
प्रतिबंधित रणबीर सेना के मुखिया की भोजपुर जिले में पिछले शुक्रवार को उनके गांव खोपिरा में घर के निकट ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हमारे पटना संवाददाता ने खबर दी है कि राज्य सरकार ने मुखिया की हत्या और उसके अन्तिम संस्कार के दौरान हुई तोड़फोड़ और हिंसा की दो रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी हैं। राज्यपाल ने ये रिपोर्ट मांगी थी।
------------
भारत ने वायुसेना में इस्तेमाल के लिए देश में विकसित आकाश मिसाइल का आज एक और सफल परीक्षण किया। ज+मीन से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल को आज सुबह सात बजकर सत्तावन मिनट पर ओड़ीशा तट से दूर बालेश्वर जिले में चांदीपुर के समन्वित परीक्षण रेंज से एक मोबाइल लाँचर के ज+रिये छोड़ा गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि साठ किलोग्राम हथियार के साथ पच्चीस किलोमीटर तक मार करने वाले विमान भेदी आकाश मिसाइल का पिछले एक पखवाड़े में पांचवा सफल परीक्षण है। थलसेना में इस्तेमाल लायक आकाश मिसाइल को सेना ने २००८ में अपना लिया था।

विमान भेदी आकाश मिसाइल राजेन्द्र राडार प्रणाली की मदद से एक साथ कई लक्ष्यों पर हमला कर सकता है। बंगलूर में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के इलैक्ट्रॉनिक तथा राडार विकास प्रतिष्ठान ने राजेन्द्र राडार प्रणाली विकसित की है। राजेन्द्र लक्ष्य की टोह लेकर उसे निशाने पर लेता है और फिर मिसाइल को उसकी तरफ निर्देशित करता है। आकाश मिसाइल को १९९० के दशक में देश के समन्वित निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत विकसित किया गया था और इसके कई सफल परीक्षण हो चुके हैं। ये राडार एक साथ ६४ लक्ष्यों पर नजर रख सकता है और १२ मिसाइलों को नियंत्रित कर सकता है। भुवनेश्वर से प्रकाश दास की रिपोर्ट के साथ मैं विमलेंदु पाण्डेय।

रक्षा विशेषज्ञ आकाश मिसाइल प्रणाली को अमेरिका की पैट्रियट मिसाइल प्रणाली के समकक्ष मानते हैं। उनका कहना है कि पैट्रिएट एम आई एम १०४ मिसाइल की तरह आकाश भी मानव रहित विमानों, लड़ाकू विमानों, क्रूज मिसाइल और हवा से ज+मीन पर छोड़ी गई मिसाइलों जैसे लक्ष्यों का सफाया कर सकता है।
                   
-----------
अफगानिस्तान में पूर्वी प्रांत लोगर में आज सवेरे अफगान और नेटो गठबंधन सेना की कार्रवाई में सत्ताईस तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना ने बराकी बराक जिले में छिपे इन आतंकवादियों पर धावा बोला जिसमें ये हथियार बन्द आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से कई विदेशी थे।
-------
अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में आज दो आत्मघाती धमाकों में कम से कम २२ लोग मारे गये हैं और ५० घायल हो गये हैं।  प्रांतीय अधिकारियों के हवाले से खबरों में बताया गया है कि पहले एक हमलावर ने कंधार शहर में वाहन खड़े करने की जगह विस्फोट किया, जब हताहतों की मदद के लिए वहां लोग़ जमा हो गये तो दूसरे हमलावर ने भीड़ में घुसकर अपने शरीर पर बंधे विस्फोटकों से धमाका कर दिया। हमले में कम से कम २२ लोग मारे गये और ५० घायल हुए हैं जो सभी आम नागरिक हैं। अफगान सुरक्षा बल इलाके में पहुंच गये हैं। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
---------
अलकायदा का दूसरा बडा नेता अबू याहिया अल लीबी पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिमी कबायली इलाके में अमरीका के ड्रोन हमले में मारा गया है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कारने ने वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुये कहा कि अलकायदा के लिए यह बहुत बड़ा धक्का है। उन्होंने कहा कि अल लीबी जैसे अलकायदा के बड़े सरगना का खात्मा आतंकी  नेटवर्क को खत्म करने के ओबामा प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा है।
अल लीबी पर अमरीका ने दस लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में मीर अली कस्बे के पास उग्रवादियों के ठिकाने पर ड्रोन हमले का मुख्य निशाना अल लीबी ही था। सोमवार को हुए इस हमले में १५ लोग मारे गए थे। अययान अल जवाहिरी के बाद अल लीबी को ही अलकायदा का सबसे बड़ा सरगना माना जाता था।
इस बीच, पाकिस्तान ने कार्यवाहक अमरीकी राजदूत को बुलाकर लगातार हो रहे अमरीकी ड्रोन हमलों पर अपना विरोध दर्ज किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक  बयान में कहा गया है कि कार्यवाहक राजदूत रिचर्ड हौगलैंड को पाकिस्तानी इलाके में ड्रोन हमलों पर पाकिस्तानी सरकार की गहरी चिंता से अवगत कराया गया। पाकिस्तान ने कहा कि ये हमले गैर कानूनी और अंतर्राष्ट्रीय कानून के विरूद्ध हैं तथा पाकिस्तान की प्रभुसत्ता का उल्लंघन हैं।
-----------
चीन और रूस के नेतृत्व में शंघाई सहयोग संगठन शिखर वार्ता में मध्य एशिया क्षेत्र में सुरक्षा और विकास पर प्रमुखता से चर्चा हो रही है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अफगानिस्तान की स्थिरता सभी के लिए चिन्ता का विषय है। पेइचिंग में दो दिन की इस वार्ता में चार अन्य देशों ईरान, मंगोलिया, भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नेता भी भाग ले रहे हैं। छह सदस्यों के शंघाई सहयोग संगठन में मध्य एशियाई देश कजाख्स्तान, किर्गिजिस्तान, ताजि+किस्तान और उजबेकिस्तान शामिल हैं। अफगानिस्तान को मेहमान देश के रूप में आमंत्रित किया गया है जबकि भारत, ईरान, मंगोलिया और पाकिस्तान पर्यवेक्षक देश हैं।
यह संगठन क्षेत्र में उग्रवाद की रोकथाम और सीमा सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष २००१ में गठित किया गया था। इसे पश्चिमी देशों के उत्तर अटलांटिक संधि संगठन - नेटो जैसे गुटों के प्रभाव को रोकने की कोशिश माना जा रहा था।
------------
बंगलादेश, नेपाल और पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों की काठमाण्डु में बैठक हो रही है, जिसमें वे बजट प्रक्रिया में जनता की भागीदारी और जवाबदेही के बारे में अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे। काठमाण्डु में कल एक सेमीनार में नेपाल के लिए विश्व बैंक के प्रबन्धक तहसीन सैयद ने कहा कि बैंक खुलेपन की ऐसी नीति अपना रहा है जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और लोगों की भागीदारी पर जोर  है।
---------
बम्बई शेयर बाजार में आज जबर्दस्त उछाल देखा गया। शुरूआती कारोबार में ही बाजार एक सौ उनहत्तर अंक की बढ़त लेकर १६ हजार एक सौ नब्बे तक पहुंच गया। फंडों की ज+बर्दस्त लिवाली और रिज+र्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती  की संभावना तथा एशियाई बाजारों में वृद्धि के रूख के कारण सेन्सेक्स में यह उछाल आया। तीसरे पहर के कारोबार में तो सेन्सेक्स चार सौ अंक से अधिक चढ़ गया। अब से कुछ देर पहले यह ४४३ अंक की वृद्धि के साथ १६ हजार ४४६ पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी १३८ अंक बढ़कर ५ हजार एक पर था।
विश्व के प्रमुख शेयर बाजारों, जापान, हांगकांग, इंडोनेशिया, ताईवान और सिंगापुर के बाजारों में शून्य दशमलव आठ से दो दशमलव सात प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज हुई।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में डॉलर के मुकाबले रूपया आज ११ पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर ५५ रूपये ५३ पैसे का हो गया। कारोबारियों का कहना है कि निर्यातकों द्वारा डालर की बिकवाली और यूरो में मजबूती से रूपये की कीमत बढ़ी।
-------
एशियाई बाजारों में आज कच्चे तेल के भाव बढ़े। जुलाई की डिलीवरी के लिए न्यूयॉर्क का लाइट स्वीट क्रूड ४९ सेंट महंगा होकर ८४ डॉलर ७८ सेंट प्रति बैरल हो गया। लंदन के ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत में भी ४२ सेंट वृद्धि हुई और एक बैरल ९९ डॉलर २६ सेंट का हो गया।
----------
भारतीय रिर्जव बैंक ने बैंको से कहा है कि फ्‌लोटिंग ब्याज दरों पर दिये गये आवास ऋणों के पूर्व भुगतान पर जुर्माना लेना तुरंत बंद करें। कल मुंबई में जारी अधिसूचना में रिजर्व बैंक ने कहा कि निर्धारित समय सीमा से पहले आवास ऋण की अदायगी पर जुर्माना हटा देने से मौजूदा और नए कर्जदारों के बीच भेदभाव कम होगा और साथ ही फ्‌लोटिंग ब्याज दरों का बेहतर निर्धारण भी होगा। हाल ही में बैंकों की ग्राहक सेवा से संबंधित एम दामोदरन समिति ने कहा था कि समय से पहले ऋण अदायगी पर जुर्माना लेने की नीति से कर्जदार नाराज हैं, क्योंकि यह नीति ग्राहकों के लिये दूसरे सस्ते उपलब्ध विकल्पों को अपनाने में रोड़ा बनती है। समिति ने यह भी पाया कि ब्याज दर घटने की स्थिति में बैंक इसका लाभ मौजूदा कर्जदाताओं को देने में     झिझकते हैं।
--------
संचाई, जल संसाधन और कमान एरिया विकास विभागों के सचिवों का वार्षिक सम्मेलन आज नई दिल्ली में हो रहा है। इसमें निगरानी और आकलन के लिए संस्थागत तंत्र को मजबूत करने और उदारता से धन आवंटन को जल क्षेत्र में सुधारों की गति तेज+ करने के राज्यों के प्रयासों से जोड़ने पर प्रमुख रूप से चर्चा हो रही है। जल संसाधन मंत्रालय में सचिव ध्रुव विजय सिंह ने कहा कि १२वीं योजना के दौरान देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल सुरक्षा, सिंचाई और पानी की आपूर्ति स्थायी रूप से सुनिश्चित करने के लिए जल भंडारों के नक्शे बनाने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। अठारह राज्यों और चार केन्द्र शासित प्रदेशों में छत पर बारिश के पानी के संचयन की व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, ओडीशा, झारखंड और लक्षद्वीप में इसे लागू करने की प्रक्रिया चल रही है।
                        ------
पूर्व दूरसंचार मंत्री और टू जी स्पैक्ट्रम घोटाले के मुख्य अभियुक्त ए राजा को आज दिल्ली की एक अदालत ने आठ से तीस जून के बीच अपने गृह राज्य तमिलनाडु जाने की अनुमति दे दी। अदालत ने १५ मई को उन्हें जमानत दी थी। लेकिन उन पर कुछ शर्ते लगाई गई थीं, जिसमें ये शर्त भी शामिल थी कि वे अदालत की अनुमति के बिना अपने गृह राज्य नहीं जाएंगे। राजा ने तमिलनाडु जाने की अनुमति के लिए आवेदन किया था। राजा ने इस आधार पर भी अनुमति मांगी कि नौ से तीस जून तक अदालत में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण मुकदमे की कार्रवाई नहीं होगी, इसलिए उन्हें तमिलनाडु जाने दिया जाए।
-------
आंध्रप्रदेश में नेल्लूर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और १८ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ रहा है। इस महीने की १२ तारीख को होने वाले मतदान में अब केवल चार दिन रह गये हैं। विधानसभा की ये सीटें यहां के विधायकों को अयोग्य करार दिये जाने के बाद खाली हुई है। और नेल्लूर सीट के सांसद द्वारा त्यागपत्र दिये जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है।
------
सी बी आई ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में आन्ध्रप्रदेश के एक और मंत्री पुन्नाला लक्ष्मैया को कल पूछताछ के लिए बुलाया है। लक्ष्मैया सिंचाई मंत्री रहते हुए उन कम्पनियों के लिए जलाशयों से पानी आवंटित करने के आदेश दिए थे, जिन्होंने जगन मोहन रेड्डी की कम्पनियों में पैसा लगाया था। इस बीच सी बी आई कडप्पा से लोकसभा सांसद जगन मोहन रेड्डी से आज चौथे दिन भी पूछताछ कर रही है। जगन मोहन रेड्डी इस महीने की ग्यारह तारीख तक न्यायिक हिरासत में हैं।
--------
मध्यप्रदेश के आईपीएस अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह की हत्या के मामले में संदिग्ध खनन माफिया सदस्य और मुख्य अभियुक्त मनोज गुर्जर के खिलाफ आज सीबीआई ने इन्दौर में आरोपपत्र दायर किया। गुर्जर पर इस वर्ष आठ मार्च को मुरैना जिले के बारमोर कस्बे में ३२ वर्षीय नरेन्द कुमार सिंह को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मार देने का आरोप है। श्री सिंह इस टै्रक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें गैरकानूनी रूप से खानों से निकाला हुआ पत्थर लदा था। मनोज गुर्जर पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा ३०४ और ३५३ तथा मोटर वाहन कानून के तहत आरोप लगाये गये हैं।
----------   
भारत ने जोर देकर कहा है कि अमेरिका के साथ रक्षा व्यापार में उसकी प्राथमिकता सिर्फ खरीदने-बेचने के सौदों से आगे बढ़ने की है। नई दिल्ली में अमेरिका के रक्षा मंत्री लिओन पेनेटा के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने कहा कि भारत, स्वदेशी क्षमता विकसित करने के लिए तकनीक के हस्तांतरण और साझेदारी पर ध्यान देना चाहता है। श्री पेनेटा ने आश्वस्त किया कि अमेरिका सरकार टैक्नोलॉजी देने में सहायक उपाय अपनाने वाली है।
दोनों पक्षों ने दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और एशिया प्रशांत में सुरक्षा की स्थिति और साइबर सुरक्षा सहित वैश्विक सुरक्षा की चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया।
एक घंटे की शिष्टमंडल स्तर की वार्ता में दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच मौजूदा आपसी सहयोग पर गौर किया। इस बात पर सहमति थी कि आपसी हित और परस्पर लाभकारी सरोकारों के मामले में आपसी सहयोग बढ़ाने के अवसर मौजूद हैं।
श्री पेनेटा के साथ दस सदस्यीय शिष्टमंडल में अमेरिकी रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और भारत में अमेरिका के राजदूत शामिल थे। भारत की ओर से रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा, रक्षा उत्पादन सचिव शेखर अग्रवाल और रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉक्टर वी.के सारस्वत ने बातचीत में हिस्सा लिया।
इससे पहले साऊथ ब्लॉक पहुंचने पर श्री पेनेटा को तीनों सेनाओं के दस्तों ने सलामी दी। उन्होंने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षामंत्री श्री एंटनी आज श्री पेनेटा के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन कर रहे हैं।
--------
     
फ्रैंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में आज भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा का मुकाबला इटली के डेनियल बे्रसियाली और कजाकिस्तान की गैलिना वास्कोबोएवा से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारत के लिएण्डर पेस और रूस की एलिना वेसनीना मैक्सिको की जोड़ी सेन्टियागो गोंजालिस और क्लॉडिया जेन्स इग्नाचिक के साथ खेलेगी।
कल लिएण्डर पेस और एलिना वेसनीना ने क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त बेलारूस के मैक्स मिरनई और अमरीका की लाइजल हयूबर को हराया। महेश भूपति और सानिया मिर्जा अमरीका के माइक ब्रायन और चैक गणराज्य की क्वेटा पेश्के को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
कल पुरूषों के सिंगल्स में विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक योकोविच और स्वीटजरलैण्ड के रोजर फेडरर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला सिंगल्स में ऑस्ट्रेलिया की सामन्ता स्टोसुर और इटली की सारा इरानी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। आज रूस की मारिया शेरापोवा और चैक गणराज्य की पैट्रा क्विटोवा के बीच क्वार्टर फाइनल मैच होगा।
------
आज देश भर में शुक्र ग्रह की यात्रा का दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिला। वैज्ञानिकों और खगोल विज्ञान के दूसरे विद्वानों ने आज सवेरे सूर्य की सतह पर सरकते काले धब्बे को देखा। राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सुबह छाई बदली के कारण लोगों को इसे देखने में कुछ कठिनाई हुई। नेहरू तारा मंडल की निदेशक एन.रत्नाश्री ने पत्रकारों से कहा कि इस सदी में शुक्र का यह अंतिम चक्कर था, जिसे देखने का अवसर आज सुबह मिला। हमारे संवाददाता ने बताया है कि तारा मंडल में बड़ी संख्या में लोग प्रौजेक्टर, कैमरे और दूरबीन की मदद से इस नजारे को देखने आए।

प्रतिष्ठित खगोलीय घटना आज प्रातः ५ बजकर २० मिनट पर आरंभ हुई और पॉंच घंटे तक यह केन्द्र बिंदू बनी रही।  इस अवधि में यद्यपि आकाश में बादल छाए थे सूर्य ग्रह शुक्र के आरपार जाता दिखता रहा। दस समय शुक्र ग्रह एक काले बिंदू के रूप में बहुत धीमी गति से सूर्य के प्रवाहमंडल को पार कर रहा था। यह खगोलीय घटना शताब्दी में आठ वर्षों के अंतराल पर दो बार होती है। इससे पहले जून २००४ में शुक्र ग्रह ने सूर्य का पारगमन किया था। निर्धारित समय पर शुक्र द्वारा सूर्य का पारगमन एक विरल खगोलीय घटना है। भविष्य में शुक्र ग्रह दिसम्बर २११७ और २१२५ में सूर्य का पारगमन फिर करेगा। आकाशवाणी समाचार के लिए मैं शैलेन्द्र मोहन कुमार।
---
दुनिया में इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख कम्पनियां, वेब कम्पनियां और नेटवर्किंग उपकरण बनाने वाली कम्पनियां आज से इंटरनेट प्रोटोकॉल एडे्रस का नया संस्करण अपना रही हैं।  विश्व आई पी वी-सिक्स दिवस पर दूरसंचार सचिव श्री आर.चन्द्रशेखर ने कहा कि देश में और अधिक ग्राहकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए परिवर्तन का यह काम २०२० तक समयबद्ध ढंग से विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि सरकार की सभी वेबसाइट वर्ष के अंत तक नई टैक्नोलॉजी के अनुरूप ढल जाएंगी।

दूरसंचार नेटवर्क जिस प्रणाली के अंतर्गत काम करते हैं, उन्हें इंटरनेट प्रोटोकॉल के नाम से जाना जाता है। जिसके माध्यम से किसी भी इक्यूपेट का पता जाना जा सकता है। फिलहाल दुनियाभर में २७ पुराने आई पी पी फोर इंटरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रणाली में ३२ बिट के एड्रेसिंग सिस्टम का प्रयोग किया जाता है जिससे करीब चार अरब  ३० करोड़ इक्यूमेंट एड्रेसिस बन सकते हैं। जिस तेजी से देशभर में दूरसंचार का काम हो रहा है  इसमें ये संख्या तेजी से कम हो रही है। नया आई पी वी सिक्स एक सौ अट्ठाइस बिट की तकनीक पर काम करेगा और इसमें असीमित पते बन सकते हैं। भारत में फिलहाल साढ़े तीन करोड़ आई पी वी फोर इक्यूमेंट एड्रेसिंस हैं जिसमें ३६ करोड़ लोग आंॅकड़ों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा सरकार की योजना २०१७ तक १६ करोड़ और २०२० तक साठ करोड़ उपभोक्ताओं तक ये सुविधा पहुॅंचाने की है। आकाशवाणी समाचार के लिए दिल्ली से मैं मणिकांत ठाकुर।
-----------
योजना आयोग ने कहा है कि ये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आयोग के शौचालयों के नियमित रख-रखाव और उनमें सुधार पर किये गये खर्च को मीडिया की खबरों में फिजूलखर्ची बताया जा रहा है। योजना आयोग ने कहा है कि इन दो शौचालयों पर किये गये खर्च के बारे में जो कुछ बताया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है। योजना आयोग का ये वक्तव्य मीडिया की इन खबरों के बाद आया है कि योजना आयोग ने ३५ लाख रूपये की लागत से दो शौचालयों को फिर से ठीकठाक किया है।
-----------
देश का पहला बोलता ए टी एम आज गुजरात में अहमदाबाद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने खोला है। विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों के लिए बनाया गया यह बोलता ए टी एम आज सुबह अहमदाबाद में दृष्टिबाधित संघ के परिसर में स्थापित किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डी. सरकार ने इसके उद्घाटन के बाद पत्रकारों से कहा कि सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को समाज के हर सदस्य तक पहुंचाने की सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए यह  ए टी एम लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दृष्टि बाधित और अन्य विकलांग व्यक्ति बिना किसी की मदद के इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारे अहमदाबाद संवाददाता ने खबर दी है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से एनसीआर द्वारा विकसित इस ए टी एम में ब्रेल के लेबल के साथ आवाज से उपयोग के निर्देश दिए जाते हैं।
1400 HRS
6th June, 2012
THE HEADLINES:
  • Civil Aviation Minister announces new plans for international operations of strike hit Air India.
  • An Indigo flight makes emergency landing at Nagpur airport following technical snag, all 130 persons on board are reported safe.
  • Lok Sabha Speaker sets up a new Parliamentary committee on welfare of Other Backward Classes.
  • Bihar Chief Minister recommends CBI probe into the killing of Ranbir Sena Chief Bramheshwar Singh.
  • Twenty seven Taliban militants killed in an operation by NATO-led coalition forces in Logar province of Afghanistan.
        
  • Sensex surges more than 350 points in afternoon trade; Rupee appreciates by 11 paise to 55 rupees 53 paise against the dollar.
  • In French Open Tennis, Indian duo of Mahesh Bhupathi and Sania Mirza and Indo-Russian pair of Leander Paes and Elena Vesnina play their Mixed Doubles semifinal this evening.
                                                    {}<><><>{}    
Civil Aviation Minister Ajit Singh today unveiled new plans for international operations of the strike-hit Air India. He told reporters that two new flights to Kualalumpur and London will be started and operations to Hong Kong, Osaka and Seoul will begin from the first of August. He said that three Boeing 787 Dreamliner Aircraft will be inducted in the Air India Fleet.

"Regarding availability of Pilots we restore, International operation of Air
India including Delhi-Toronto and Mumbai Newyork. Air India presently have 90 trainee Pilots out of which 60 Pilots are already having their training and will be available for regular flying within next four or five months.  Air India plans to start training the balance of 30 Pilots also immediately."
Mr. Ajit Singh asserted that the domestic flight operations are normal and the national carrier is carrying 26 thousand passengers daily from the beginning of this month. Talking to reporters in New Delhi today, he said that for Air India management the strike is over. The national carrier is planning to hire pilots from domestic and international markets as the international traffic is around eleven thousand passengers daily which is two to three thousand less than the normal.
In response to a question on the ongoing pilots' strike, Mr. Singh said

"I saw in the papers recently they have condemned the Dharmadhikari report. Now the Dharmadhikari report implementation is part of the turn around Plan. So if they don't accept Dharmadhikari report, I don't think there is any point their coming back."
On the matter of the fate of the terminated pilots, Mr. Singh said they will have to apply afresh. The Minister noted that the strike has already been declared illegal by the high court and he was on record in Parliament that there will be no victimisation if the striking pilots come back. On FDI in aviation, the minister said, discussions are on with the allies on the matter.
{}<><><>{}
A major mishap was averted this morning, when the pilot of the Indigo flight heading towards New Delhi from Hyderabad landed the aircraft safely at Dr. Babasaheb Ambedkar International Airport in Nagpur following an emergency situation. All the 130 persons on board including passengers and the crew members are safe and the passengers would be taken to New Delhi by another plane which would leave Nagpur later in the afternoon. As per the information received from the Airport authorities, the pilot came to know about some technical snag following an alarm during the flight. He immediately sought the permission to make an emergency landing at Nagpur airport and landed the flight safely.
Meanwhile, the necessary investigations with regard to the technical snag of the aircraft and repairs are being undertaken at
Nagpur airport at present.
{}<><><>{}
The Reserve Bank Of India has asked banks to immediately stop charging penalty on pre-payment of home loans taken on floating interest rates. RBI has said that removal of foreclosure charges or prepayment penalty on home loans will lead to reduction in the discrimination between existing and new borrowers. The action will also result in finer pricing of the floating rate home loans. Recently, the Committee on Customer Service in Banks chaired by M. Damodaran had observed that  foreclosure charges levied by banks on prepayment of home loans were resented by home loan borrowers. As such, foreclosure charges are seen as a restrictive practice deterring the borrowers from switching over to cheaper available source. The committee had also said that the banks were found to be hesitant in passing on the benefits of lower interest rates to the existing borrowers in a falling interest rate scenario.
{}<><><>{}
Lok Sabha Speaker Meira Kumar has set up a new Parliamentary Committee on Welfare of Other Backward Classes with B.K Handique as the Chairman. The Commitee will report to both the Houses of Parliament on the action taken by the Union Government and the Union Territories on measures proposed by the Committee. It will also examine the measures taken by the Union Government to secure due representation of the Other Backward Classes, particularly the Most Backward Classes, in services and posts including appointments in Public Sector Undertakings, statutory and semi-Government Bodies and in the Union Territories.
A Lok sabha statement said, the term of the Committee would be one year from the date of its first sitting. Our correspondent reports the committee comprises of 30 Members, 20 from Lok Sabha and 10 from the Rajya Sabha.
{}<><><>{}
The CBI has summoned another Andhra Pradesh Minister Ponnala Lakshmiaih to its office tomorrow in connection with the disproportionate assets case. Lakshmiaih was then the Major Irrigation Minister who issued orders allocating water from reservoirs to those companies which invested in the firms of Jaganmohan Reddy.
Meanwhile, the CBI is continuing interrogation of Kadapa Lok Sabha Member Y S Jaganmohan Reddy in the case on the fourth consecutive day today. Jaganmohan Reddy is on judicial remand till the 11th of this month.
{}<><><>{}
India today successfully test fired indigenously developed surface-to-air ‘Akash’ missile of Air Force version from the Integrated Test Range (ITR) at Chandipur in Balasore district off Odisha coast. This is the fifth successful trial of the anti-aircraft system in the last fortnight. Akash missile, with a strike range of 25 km and capable of carrying warhead of 60 kg, was test fired from a mobile launcher at launch complex-III of the ITR at 7.57 this morning.
Our correspondent files this report:

"The successful test-firing of surface-to-air Akash missile has added one more feather to the Indian missile mission. Defence forces conducted the trial test-firing of Akash with logistic support from ITR to re-validate the technology and operational efficacy of the missile. The development of Akash missile took place during 1990s under the country’s Integrated Guided Missile Development Programme (IGMDP) and after many trials, it was inducted into the armed forces. Defence experts have often compared Akash missile system with the American MIM-104 Patriot surface-to-air missile system. They say that Akash missile, like MIM-104, is capable of neutralising aerial targets such as unmanned aerial vehicles, fighter jets, cruise missiles and air-to-surface missiles. Prakash Dash FOR AIR NEWS
bhubaneswar."
{}<><><>{}
Bihar Chief Minister Nitish Kumar today recommended a CBI probe into the killing of the banned Ranvir Sena chief Brahmeshwar Singh,Mukhia. An official spokesman said in Patna that the decision to this effect was taken during a meeting he had with top state police  and home department officials this morning. Mukhia was shot dead by gunmen  in Khopira village in Bhojpur district last Friday. Our Patna Correspondent reports the state government has already submitted two reports regarding the killing of  Mukhia and vandalism during his funeral procession. Soon after the killing of Brahmeshwar Mukhia, Rajbhawan had sought a report from the state government. Later, another report was sought on violence during the funeral procession.
{}<><><>{}
The CBI today filed a chargesheet against suspected mining mafia member and main accused Manoj Gurjar in murder case of Madhya Pradesh IPS officer Narendra Kumar Singh in Indore.
Gurjar allegedly mowed down 32-year-old Singh, who was posted as Sub Divisional Officer of Police at Barmore town in Morena district, on March 8 when he tried to intercept a tractor-trolley laden with illegally mined stones. Gurjar has been charged under section 304 and 353  of Indian Penal Code and Motor Vehicle Act.
CBI prosecutor A H Khan said it was not an intentional murder and was non-political. The maximum punishment in the case is 10 years or life imprisonment.The next hearing in the case will be on June 11.
{}<><><>{}
Strengthening of institutional mechanism for monitoring and evaluation and linking of liberal funding criteria to push water Sector reforms by the States is high on the agenda of the Annual Conference of the Secretaries of Irrigation, Water Resources and Command Area Development Departments being held in New Delhi today.  The Secretary, Ministry of Water Resources Mr. Dhruv Vijai Singh said, nation wide aquifer mapping is being taken up as a flagship programme during the 12th plan to achieve drinking water security, irrigation and sustainability in rural and urban areas of the country. Eighteen states and four Union Territories have made roof top rain water harvesting mandatory, while the four states of Meghalaya, Arunachal Pradesh, Odisha, Jharkhand and Lakshadweep are in the process of implementing roof top rain water harvesting.
{}<><><>{}
In Gujarat, first ever talking ATM-of the country has been made operative by Union Bank of India in Ahmedabad today. Talking ATM- specially designed for visually impaired people has been installed at the campus of Blind People's Association-in Ahmedabad this morning. Talking to media persons after the  inauguration, Mr.D.Sarkar- Chairman and Managing Director of Union Bank of India has said that this is the part of social obligation of the public sector bank to reach out each and every person in the society under the Government of India's financial inclusion program. Our Ahmedabad Correspondent reports that specially designed talking ATM is developed by NCR in cooperation with Union Bank of India, which has voice guidance solution system along with braille ed labels.
{}<><><>{}
In Odisha, all the four MLAs of the Nationalist Congress Party (NCP) have joined the ruling Biju Janata Dal (BJD). The NCP legislators, Amar Prasad Satpathy, Prasant Nanda, Naveen Nanda and Ramchandra Hansda, joined BJD after holding talks with Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik. The merger of NCP legislative party with the BJD has increased the ruling party's strength in Odisha from 104 to 108 in the 147-member Odisha Legislative Assembly. The four NCP MLAs have said that there was no pre-condition for joining the BJD. The NCP had fought the 2009 assembly elections in Odisha as an ally of the BJD. 
{}<><><>{}
In Andhra Pradesh, electioneering has picked up momentum with only four days remaining for the campaign for the bye-elections to be held on 12th of this month. Bye-elections are being held for Nellore Parliamentary constituency and 18 Assembly seats in 12 districts following disqualification of sitting MLAs and resignation of sitting MP.
{}<><><>{}
Major internet service providers, networking equipment manufacturers and web companies around the world are migrating to a new version of Internet Protocol address from today onwards.  On the occasion of the world IPV6 launch Day across the globe, the Telecommunication Secretary Mr. R. Chandrasekhar said the transition will be complete in a phased and time bound manner in the country by 2020 to accommodate more consumers for different services.  Our correspondent reports that all the government websites will be new technology compliant by the end of the year.

"The traditional communication networks run on Internet Protocol which provides the addresses of the equipment.  The current version of the Internet Protocol is IPV 4.  The biggest limitation of this 27 year old protocol is its 32-bit addressing  space resulting in 4.3 billion addresses.  With exponential growth of telecom services in several products, most of the addresses have been consumed.  The new IPV 6 improves on the addressing capacities of old system by using 128 bits.  This makes an infinite pool of IP addresses besides providing more security, autoconfiguration, host mobility and innovative applications. 
India has at present 35 million IPV4 addresses against 360 million data users.  In addition, government is planning to have a target of 160 million by 2017 and 600 million by 2020. This is Manikant Thakur, AIR News, Delhi."
{}<><><>{}
Twenty seven Taliban insurgents were killed in an operation carried out by Afghan forces and NATO-led coalition troops today in the eastern Afghan province of Logar.  Din Mohammad Darwish, provincial government spokesman said a unit of Afghan and coalition special operation force, backed by gunships, conducted an operation against a Taliban hideout in Baraki Barak district in the wee hours today.
{}<><><>{}
Al-Qaeda's second-in-command Abu Yahya al-Libi was  killed in a US drone strike in Pakistan's lawless northwestern tribal region. Talking to reporters in Washington yesterday White House Press Secretary Jay Carney termed it as a major blow to the terrorist outfit. Carney said that  removing leaders like al-Libi from the top of al-Qaeda is part of the effort of the Obama Administration to defeat and dismantle the terror network. Washington had put a reward of one million US dollars on Libi's head. He was considered the most-prominent figure in al-Qaeda after Ayman al-Zawahiri Meanwhile, Pakistan summoned the acting US ambassador and lodged a protest over continued US drone strikes.   
{}<><><>{}
In Nepal, government officials and civil society representatives from Bangladesh, Nepal and Pakistan are meeting in Kathmandu to share their experiences on public participation and accountability in the budget process. Addressing a seminar, in Kathmandu yesterday Country Manager for Nepal, Tahseen Sayed said the World Bank has embarked on an ambitious Openness Agenda with transparency, accountability  and citizen  participation, which  are all central to this citizen oriented approach.
The forum has been  organized by the World Bank Institute, the Program for Accountability in Nepal and the Affiliated Network for Social Accountability-South Asia. The forum intends to serve as a kick off for devising country level action agenda on greater budget accountability at national and local level.
{}<><><>{}
China and Russia are leading a group summit, with talks focusing on security and development in central Asia. Russian President Vladimir Putin  said that the stability of Afghanistan is a 'common concern. Leaders of Iran, Mongolia, India, Pakistan, and Afghanistan are attending the two-day talks in Beijing. The six-member Shanghai Cooperation Organisation group including the two economic power-houses, and the central Asian states of Kazakhstan, Kyrgyzstan, Tajikistan and Uzbekistan, was formed in 2001. Afghanistan has been invited to the meeting as a guest, while Iran, Mongolia, Pakistan and India are observer members. The group was formed to curb extremism in the region and enhance border security. It was widely viewed as a countermeasure to curb the influence of western alliances such as Nato.
{}<><><>{}
The External Affairs Minister Mr. S.M, Krishna has reached China to participate in the 12th summit of the Sanghai Cooperation Organisation, SCO. India is an observer for the summit. During his three-day visit, Mr. Krishna will also be discussing bilateral issues with Deputy Premier of China.
{}<><><>{}
Extending early gains, the Sensex at the Bombay Stock Exchange spurted a hefty 366 points, or 2.3 percent, to 16,386 in afternoon deals, a short while ago. In the morning, the Sensex had opened a good 169 points higher, at 16,190, on strong buying by funds, driven by hopes of a rate cut by the Reserve Bank. The rupee stabilising against the dollar, and firm Asian bourses also helped lift investor sentiment.
Key stock indices in Japan, Hong Kong, Indonesia, Taiwan and Singapore were up by between 0.8 percent and 2.7 percent, after finance ministers and central bank governors from the world's leading economies pledged to help resolve Europe's financial crisis.
{}<><><>{}
The rupee today appreciated by 11 paise to 55.53 against the US dollar in early trade, amid selling of the American currency by exporters. Dealers said besides higher opening in local equities and selling of dollars by exporters, euro's gains against the American currency mainly supported the rupee.
{}<><><>{}
The credit ratings agency Moody's has downgraded the credit ratings of six German Banks.  In a statement, Moody's said it was doing so because the Banks faced risk, should the Euro crisis deepen.
{}<><><>{}
The world saw the transit of Venus today. The planet passed between the Sun and the Earth leaving a lasting impression on the viewers. The cosmic event will happen again after 105 years. Our correspondent files this report:-            
{}<><><>{}
 Human Resource Development Minister Kapil Sibal today urged for improving the quality of teaching to improve the quality of learning.  He also highlighted the need to get the best minds in the teaching profession to educate children. Addressing the 59th meeting of Central Advisory Board of Education (CABE), the minister pointed out that,  it is an accepted fact that our teaching communities are not as educated as they should be. 
{}<><><>{} 
In French Open Tennis, the Indian duo of Mahesh Bhupathi and Sania Mirza and the Indo-Russian pair of Leander Paes and Elena Vesnina will play their Mixed Doubles semifinal matches in Paris today. For a place in the finals, seventh seeded Bhupathi and Sania are scheduled to take on Italy’s Danielle Bracialli and his partner from Kazakhstan Galina Voskoboeva, while fifth seeds Paes and Vesnina will clash with the Mexican-Polish pair of Santiago Gonzalez and Klaudia Jans-Ignacik.
Yesterday, Leander Paes and his Russian partner Elena Vesnina stormed into the Mixed Doubles semi-finals, beating the top seeded Belarusian-American combine of Max Mirnyi and Liezel Huber, 4-6, 7-5, 10-5.
In yesterday’s other results, Serbia’s World Number One Novak Djokovic and Swiss Roger Federer booked the Men’s Singles semi-final berths.
{}<><><>{}
India and Turkey has signed a Memorandum of Understanding, MoU, for enhancing cooperation in the field of sports and youth activities. The MoU was signed by Sports and Youth Affairs Minister, Ajay Maken and his Turkish counterpart, Mr. Suat Kilic in Ankara. Mr. Maken is currently on three  days official visit to Turkey. According to an official release issued in New Delhi, the agreement provides the framework for advancement of linkages and cooperation through sports and youth agencies of the two countries. The MoU further states that the cooperation under this will be through exchange of sports experts, government officials, coaches, athletes and curriculum materials on sports. Speaking on the occasion, Mr. Maken expressed hope that the  MoU will pave the way for further enhancing traditional ties between both the countries especially among youth populations.
{}<><><>{}
The Planning Commission today said, it is unfortunate that the routine maintenance and upgradation of expenses of toilets is being projected as wasteful expenditure in media reports. The Planning commission said the impression being created on the expenses on the two toilets is totally false. An official statement clarified that the toilet blocks have multiple seats in addition to separate facility for the differently abled. Each of these blocks can be simultaneously used by approximately ten people. The Planning commission statement came in the wake of media reports stating that the commission has renovated 2 toilets at the cost of 35 lakh rupees. 
०६.०६.२०१२
२०४५
मुख्य समाचार : -
  • प्रधानमंत्री ने कहा - अगले पांच वर्षों में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में दस खरब डॉलर की आवश्यकता होगी। इसके लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी की जरूरत होगी।
  • अमरीकी रक्षा मंत्री लिओन पनेटा ने कहा कि अलकायदा के खिलाफ ड्रोन हमले जारी रहेंगे। उनकी सरकार, भारत को टेक्नालॉजी प्रदान करने के लिए कदम उठायेगी।
  • नागरिक उड्डयन मंत्री की, हड़तालग्रस्त एयर इंडिया की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए नई योजना की घोषणा।
  • सेंसेक्स इस वर्ष एक दिन में सबसे ज्यादा चार सौ चौंतीस अंक बढ़कर सोलह हजार चार सौ चौवन पर बंद। दिल्ली में सोना उच्चतम स्तर तीस हजार चार सौ रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा।
  • महेश भूपति और सानिया मिर्जा फ्रैंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में पहुंचे।
-----
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश में बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जरूरतें काफी बड़ी हैं और इसके लिए अगले पांच वर्षों में दस खरब डॉलर से भी अधिक की जरूरत होगी। वर्ष २०१२-१३ के लिए बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों को अंतिम रूप देने की बैठक में डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि विकास के मार्ग में आने वाली बाधाओं को समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार मौजूदा स्थिति में सुधार लाने और भारत की विकास गाथा को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉक्टर सिंह ने कहा कि अकेले सरकार इतनी बड़ी राशि नहीं खर्च कर सकती, इसलिए सरकारी और निजी क्षेत्र की भागीदारी के जरिए हमारे प्रयासों में निजी क्षेत्र को शामिल करना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष साढ़े नौ हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा और नई प्रणाली के तहत चार हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों का रख-रखाव किया जाएगा।
डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार मुंबई में एलीवेटिड रेल गलियारे, दो नई लोको इंजन निर्माण इकाइयों और विशेष माल गाड़ी गलियारे के पीपीपी हिस्से के निर्माण का कार्य का आदेश की योजना बना रही है।
-----
अमरीका ने कहा है कि पाकिस्तान में अलकायदा के खिलाफ ड्रोन हमले जारी रहेंगे। अमरीकी रक्षामंत्री लिओन पनेटा ने आज नई दिल्ली में रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान में कहा कि न्यूयॉर्क में नौ ग्यारह के हमले में तीन हजार अमरीकी मारे गए थे और इन हमलावरों के नेता पाकिस्तान के कबायली इलाके में छिपे हुए थे। श्री पनेटा का यह बयान पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद स्थित अमरीकी दूत को बुलाकर ड्रोन हमले के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के अगले दिन ही आया है। पाकिस्तान ने उत्तर-पश्चिम के कबायली इलाके में ड्रोन हमले में पंद्रह अन्य आतंकवादियों सहित अलकायदा के दूसरे सबसे बड़े सरगना अबु याहया अल-लीबी के मारे जाने के तुरंत बाद अमरीका से यह विरोध दर्ज कराया।
-----
भारत ने जोर देकर कहा है कि अमरीका के साथ रक्षा व्यापार में उसकी प्राथमिकता खरीदने-बेचने के सौदों से आगे बढ़ने की है। नई दिल्ली में अमरीका के रक्षा मंत्री लिओन पेनेटा के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने कहा कि भारत, स्वदेशी क्षमता विकसित करने के लिए तकनीक के हस्तांतरण और साझेदारी पर ध्यान देना चाहता है। श्री पेनेटा ने आश्वस्त किया कि अमेरिकी सरकार टैक्नोलॉजी देने में सहायक उपाय अपनाने वाली है।

२१वीं शताब्दी में अमरीका की भारत के साथ भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। आज हमारे आर्थिक, सामाजिक और राजनयिक संबंध बढ़ रहे हैं, जिनसे दोनों देशों का फायदा होता है। लेकिन इस भागीदारी के तहत इस क्षेत्र या फिर विश्व की सुरक्षा मुहैया कराने के वास्ते, हमें सुरक्षा सहयोग में रक्षा क्षेत्र को मजबूत करना होगा और इसीलिए मैं भारत आया हूं।
इससे पहले साऊथ ब्लॉक पहुंचने पर श्री पेनेटा को तीनों सेनाओं के दस्तों ने सलामी दी। उन्होंने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षामंत्री श्री एंटनी आज श्री पेनेटा के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन कर रहे हैं।
-----
विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने आज पेइचिंग में चीन के उप-प्रधानमंत्री ली खाछिआंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की। ४५ मिनट की बैठक के बाद श्री ली ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। श्री कृष्णा ने ऐसी ही भावना व्यक्त करते हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन मे भाग लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति हू चिन्ताओ की हाल की भारत यात्रा का जिक्र किया और कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिली। श्री कृष्णा कल चीन के विदेश मंत्री यांग जीची से मिलेंगे। श्री कृष्णा शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में भाग लेने पेइचिंग गए हैं।
-----
भारत और तुर्की ने खेल और युवा गतिविधियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। खेल और युवा मामलों के मंत्री अजय माकन और तुर्की के खेल मंत्री सुआत किलिक ने अंकारा में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत खेल विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और खेल की तकनीकी जानकारियों संबंधी सामग्री का आदान-प्रदान किया जाएगा। श्री माकन तीन दिन के दौरे पर तुर्की गए हुए हैं।
-----
नागरिक उड्डयन मंत्री अजीतसिंह ने आज हड़ताल से प्रभावित एयर इंडिया की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए नई योजना की घोषणा की। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि क्वालालम्पुर और लंदन के लिए दो नई उड़ानें शुरू की जाएंगी तथा हांगकांग, ओसाका और सोल के लिए पहली अगस्त से उड़ानें शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के बेडे+ में तीन बोइंग-७८७ ड्रीम लाइनर विमान शामिल किये जाएंगे। श्री अजीतसिंह ने कहा कि साठ पायलट उड़ानों के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू उड़ाने सामान्य रूप से चल रही हैं।

नौकरी से हटाये गये पायलटों के भविष्य के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में श्री अजीतसिंह ने कहा कि उन्हें नये सिरे से आवेदन करना होगा। उड्डन मंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालय पायलटों की हड़ताल को पहले ही गैर कानूनी घोषित कर चुका है।

धरमाधिकारी रिपोर्ट को लागू करना हमारी टर्न अराउण्ड योजना का हिस्सा है। अगर उन्हें धरमाधिकारी रिपोर्ट मंजूर नहीं तो उनके वापस आने का भी कोई मतलब नहीं रहता। हम अब भी उन पायलटों का स्वागत करते हैं। अगर वे आना चाहते हैं तो उन्हें बिना किसी शर्त के आना होगा। उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है इसलिए यदि उन्हें वापस आना है तो फिर से आवेदन करना होगा।
-----
कांग्रेस ने राजनीतिक दलों से आगे आकर कालेधन के खिलाफ सरकार के संघर्ष के इरादे को मजबूत करने का आग्रह किया है। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से पार्टी प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने कालेधन को वापस लाने के लिए अन्य सरकारों की तुलना में अधिक कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व एनडीए सरकार ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया था।
-----
योजना आयोग ने मणिपुर की मौजूदा वित्तवर्ष की ३५ अरब रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है, जो पिछले वर्ष की योजना राशि से नौ प्रतिशत अधिक है। आज नई दिल्ली में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया और मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम ईबोबी सिंह की बैठक में राज्य की वर्ष २०१२-१३ की योजना को अंतिम रूप दिया गया।
-----
केरल उच्च न्यायालय ने मोहम्मद फजल हत्या मामले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दो नेताओं की अग्रिम जमानत की याचिका आज खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि फजल की हत्या की साजिश रचने में इन दोनों का हाथ था।
इस बीच, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस एस सतीसचन्द्रन ने सी बी आई को फजल हत्या मामले की जांच की प्रगति रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने का निर्देश दिया। यह निर्देश फजल की विधवा मारियू की याचिका पर दिया गया।
-----
उत्तरप्रदेश में कन्नौज लोकसभा उपचुनाव में केवल तीन उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नामांकन-पत्र भरने का आज अंतिम दिन था। इस उप चुनाव में कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है। राज्य में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को चुनाव में उतारा है। श्री अखिलेश यादव के इस्तीफे के कारण यह उप चुनाव हो रहा है। ९ जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। अगर आवश्यक हुआ तो मतदान २४ जून को होगा।
-----
श्री वी.एस. संपत को नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे श्री एस.वाई. कुरैशी की जगह लेंगे, जो १० जून को अवकाश ग्रहण कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने आज शाम आंध्रप्रदेश काडर के १९७३ बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री संपत के नाम की स्वीकृति दे दी है। २०१४ के लोकसभा के चुनाव श्री संपत की देख-रेख में होंगे।
-----
आर्थिक जगत की खबरे
मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स ४३४ अंकों के जबर्दस्त उछाल से १६ हजार ४५४ पर बंद हुआ। इस वर्ष एक दिन में होने वाली यह सबसे अधिक बढ़त है। सरकार द्वारा निवेश और आर्थिक सुधारों को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाने, ब्याज दरों में कटौती की आशाओं और वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूती के बीच बाजार में ये तेजी आई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्‌टी १३४ अंक बढ़कर ४ हजार ९९७ पर जा पहुंचा। एक डालर की कीमत ५५ रुपये ३६ पैसे दर्ज हुई। जो एक सप्ताह का रुपये का सबसे मजबूत स्तर है। सोना दिल्ली में दो सौ रुपये की तेजी से ३० हजार ४०० रुपये प्रति दस ग्राम के ताजा रिकार्ड उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा। चांदी ५५ हजार ५०० रुपये प्रति किलो दर्ज हुई।
-----
सरकार मौसम की भविष्यवाणी और महत्वपूर्ण विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित क्षेत्रों तथा अंतरिक्ष की खोज की क्षमताओं में विस्तार के लिए अनेक सुपर कम्प्यूटर लगाने के बारे में विचार कर रही है। इससे आपदा प्रबंधन और समुद्री हलचल का अनुमान लगाने में भी मदद मिलेगी। योजना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री अश्विनी कुमार ने आज पुणे में उन्नत कम्प्यूटिंग विकास केंद्र - सी डैक और राष्ट्रीय परम सुपरकम्प्यूटिंग केंद्र का दौरा करने के बाद पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने इसके लिए पचास अरब रुपये की मंजूरी दी है।

उच्चशक्ति की कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में और ऊँचाइयां हासिल करने के लिए एक योजना बनाई गई है। जिसके लिए दो साल में ६ हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने इसके लिए सैधांतिक रूप से मंजूरी दे भी दी है। मैंने चार जुलाई को नई दिल्ली उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है जिसमें देशभर के साईंस के विद्वान और अग्रणी लोग शामिल होंगे और मेरी उपस्थिति में सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। श्री अश्विनी कुमार ने राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला में सौर ऊर्जा के उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन भी किया।
-----
मॉनसून आज पश्चिम बंगाल के दो जि+लों में प्रवेश कर गया। राज्य के मौसम विभाग के निदेशक जी.सी. देवनाथ के अनुसार जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जि+लों के अलावा सिक्किम में मॉनसून की वर्षा हो रही है, जो अगले चौबीस घंटों तक रुक-रुककर जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता सहित राज्य के दक्षिणी जिलों में भी अगले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। इस बीच, बीरभूम, बांकुड़ा, हावड़ा और हुगली जि+लों में भीषण गर्मी बनी रहेगी।
-----
ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां अधिकांश जगहों में तापमान ४५ डिग्री या उससे अधिक पहुंच गया है। राजधानी भुवनेश्वर और तालचर में सबसे अधिक ४६ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
-----
उत्तर प्रदेश में श्री प्रदीप माथुर कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए हैं। वे श्री प्रमोद तिवारी की जगह लेंगे जो १९८९ से विधायक दल के नेता हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि लखनऊ में नव-निर्वाचित विधायकों की राय लेने के बाद पार्टी आलाकमान ने श्री माथुर के नाम को मंजूरी दे दी।
-----
भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी फ्रैंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने इटली के डेनियल बे्रसियाली और कजाकिस्तान की गैलिना वास्कोबोएवा को ६-४, ६-२ से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में भारत के लिएण्डर पेस और रूस की एलिना वेसनीना का मुकाबला मैक्सिको के सेन्टियागो गोंजालिस और पोलैंड की क्लॉडिया जेन्स इग्नाचिक से आज ही होगा।
-----
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग आज अपने साप्ताहिक कार्यक्रम चर्चा का विषय है के अंतर्गत आवास ऋण का, समय-पूर्व भुगतान और ग्राहकों की कठिनाइयां विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसे रात साढ़े नौ बजे से इंद्रप्रस्थ चैनल, एफ.एम. गोल्ड और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकेगा।
2100 HRS
6th June, 2012
THE HEADLINES:
  • Prime Minister says that over one trillon US dollars needed in the infrastructure sector in the next five years; Public Private partnership required for such a huge investment.
  • V.S.Sampath appointed new Chief Election Commissioner.
  • US Defence Secretary, Leon Panetta says drone attacks against Al-Qaeda will continue in Pakistan; Assures New Delhi of facilitating technology access and sharing.
  • Civil Aviation Minister announces new plans for international operations of strike hit Air India.
  • Sensex posts its biggest single day gain of 434 points this year to close at 16,454; Gold rises to a fresh record high of thirty thousand 400 rupees per ten grams in Delhi.
  • Indian duo of Mahesh Bhupathi and Sania Mirza storm into the Mixed Doubles finals.
<><><>
Prime Minister Dr Manmohan Singh today said there is need to remove bottlenecks to growth. Speaking at a meeting to finalise the targets for infrastructure for 2012-13, Dr Singh said government is committed to reverse present situation and revive India's growth story. The Prime minister reviewed the targets and approved them. Dr Singh expressed hope that the measures taken by the government will turnaround the country and take it back to a growth path of nine per cent.
In these difficult times, we must do everything possible to revive business and investor sentiment. We must work to create an atmosphere which is conducive to investment and to removing any bottlenecks that may be hurting the growth process. We as a government are committed to taking the necessary measures to reverse the present situation and revive and revitalize India's growth story.
Dr Singh said the needs of the infrastructure sector are vast and over 1 trillion US dollars are needed in the next five years. He said, the government alone cannot invest such a huge amount and therefore it is important that we involve the private sector in our efforts, through Public Private Partnerships.
The targets that we are setting for ourselves today are certainly ambitious and impressive. For example in roads, we plan to award 9,500 kms of roads for construction this year. In Railways we plan to award work on the Elevated Rail Corridor in Mumbai, two new Loco manufacturing units and the PPP stretch of the Dedicated Freight corridor, in addition to redeveloping 4 or 5 stations through PPP mode.
The Prime minister said in shipping the government has the challenging task of awarding work for two new major Public Private Partnership Ports. Dr Singh said in Civil Aviation, work will be awarded on three new Greenfield airports in Navi Mumbai, Goa and Kannur and new international airports at Lucknow, Varanasi, Coimbatore, Trichy and Gaya.
<><><>
Election Commissioner V S Sampath was today appointed the new Chief Election Commissioner who will preside over the next Lok Sabha general elections in 2014. 62-year-old Sampath will take over as CEC after incumbent S Y Quraishi demits office on June 10. Our correspondent reports, President Pratibha Devisingh Patil cleared the appointment of Mr Sampath, a 1973-batch IAS officer of Andhra Pradesh cadre.
Mr. Sampat has had stints in varied positions in Andhra Pradesh and Delhi and was Power Secretary at the Centre before he was appointed Election Commissioner in April, 2009.
<><><>
The US today said, the drone attacks against Al-Qaeda will continue in Pakistan. The US Defence Secretary Leon Panetta during an interaction at the Institute of Defence Studies and Analyses in New Delhi said, more than 3,000 American nationals were killed in the 9/11 attacks in New York and the leadership of these attackers was holed up in Pakistan's tribal regions. His assertion came a day after Pakistan summoned the US envoy in Islamabad and lodged a protest over continued drone strikes, terming these as unlawful and violative of the country's sovereignty.
<><><>
India today emphasized that the priority for the country is to move beyond the buyer-seller transactions in the defence trade with the US. Following a delegation level talks with the visiting US Secretary of Defence Mr. Leon Panetta in New Delhi, the Defence Minister Mr. A.K. Antony said that New Delhi seeks to focus on transfer of technologies and partnerships to build indigenous capabilities. Mr. Panetta assured the Indian side that the US Government will initiate measures to facilitate technology access and sharing.
With regard to the security concerns in the Asia-Pacific, Mr. Antony conveyed that India supports unhindered freedom of navigation in international waters for all.
<><><>
External Affairs Minister S M Krishna held a meeting with Chinese Vice Premier Li Kaqiang in Beijing today and discussed bilateral relations with him. After the 45 minute meeting, Li said,this was an important opportunity to enhance the bilateral relations. Reciprocating the sentiments, Krishna recalled the recent visit of President Hu Jintao to New Delhi to take part in the BRICS summit and the positive momentum it had helped maintain in bilateral ties. Mr. Krishna will meet Chinese Foreign Minister, Yang Jeichi tomorrow. The External Affairs Minister is in Beijing to take part in the Shanghai Cooperation Organistion summit.
<><><>
Government is planning to set up several supercomputing facilities to enhance capabilities in the areas of weather modeling, Strategic science and technology and space discoveries. It will also help for disaster management and ocean modeling. This was stated by Minister of State for Planning, Science and Technology and Earth Sciences Mr. Ashwani Kumar while talking to media after visiting Center for Development of Advance Computing and National PARAM Supercomputing facility in Pune today. He said that the Prime Minister has approved an initial outlay of 5000 crores rupees for this purpose.
There is a plan to scale up the high power computing to extra scale after a couple of years for which I think another six thousand crore rupees would be made available. This inprinciple approvals have already been obtained from the Prime Minister. I have convened a meeting on the 4th of July in New Delhi of the top brains and leaders in the field of high power computing so that all the establishments in the country that are working on this discuss all the issues in my presence.
<><><>
Government today rejected criticism of the decision to have a common IIT-JEE examination from next year. Speaking to reporters in New Delhi, HRD Minister Kapil Sibal said it was approved without dissent at the IIT Council meeting and had the backing of the senates of four of the seven Indian Institutes of Technology. Mr Sibal categorically said at the IIT council meeting that if there is a single dissent he will not go ahead with the proposal. Last week, Mr Sibal had announced that from 2013, aspiring candidates for IITs and other central institutes like NITs and IIITs will have to sit under new a format of common entrance test which will also take plus two board results into consideration. Mr Sibal said this was not a government decision and all directors of IIT, NIT, and IIIT sitting together unanimously said that this was a right decision.
<><><>
Civil Aviation Minister Mr. Ajit Singh today unveiled new plans for international operations of strike-hit Air India. He told reporters that two new flights to Kualalumpur and London will be started and operations to Hong Kong, Osaka and Seoul will begin from first of August. He said that three Boeing 787 Dream Liner Aircraft will be inducted in the Air India Fleet.
On the matter of fate of the terminated pilots, Mr. Singh said they will have to apply afresh. The Minister noted that the strike has already been declared illegal by the high court and he was on record in Parliament that there will be no victimisation if the striking pilots returned back.
On FDI in aviation, the minister said, discussions are on with the allies on the matter.
<><><>
Congress today urged political parties to come forward and strengthen the government's intention to fight against black money. Talking to reporters in New Delhi, party spokesperson Rashid Alvi said Congress led UPA government has taken many steps as compared to other governments to bring black money back. He alleged that NDA government had never done any thing in this regard.
<><><>
The Kerala High Court today dismissed anticipatory bail petitions of two CPI-M leaders in connection with the Mohammed Fasal murder case. Stating that the duo had a role in the conspiracy to do away with Fasal, the court dismissed their petitions. Fasal, who switched over from CPI-M to National Defence Force (NDF) was allegedly murdered by CPI-M activists at Thalassery in 2006. The case was handed over to the CBI following a High Court order.
Meanwhile, in a related development, Justice S S Satheesachandran of the Kerala High Court directed the CBI to produce the progress report relating to the Fasal murder case within a week. This was on a petition moved by Mohammed Fasal's widow Mariyu, seeking a direction to conduct an effective and meaningful investigation to bring out all conspirators involved in the murder.
<><><>
In Uttar Pradesh, only three nominations have been filed for Kannauj Lok Sabha seat by-election. Today was the last day for filing of nominations. Our Allahabad correspondent reports, none of the major political parties including the Congress, BSP and Bharatiya Janata Party have fielded their nominees for the by-election. Ruling Samajwadi Party has fielded Dimple Yadav, wife of Chief Minister Akhilesh Yadav. This by election has been necessitated after resignation of Akhilesh Yadav from the Lok Sabha after being elected for Upper House of the State Legislature. The other two candidates who have filed their papers are Dashrath Shankhawar from Sanyukta Samjwadi Party and Sanjeev alias Sanju Katiyar as Independent candidate. June 9 is the last date for withdrawal. Polling will be held on June 24.
<><><>
THE NEWS FROM THE BUSINESS WORLD
Rallying for the third straight session, the Sensex at the Bombay Stock Exchange spurted a massive 434 points--its biggest single-day gain this year--to 16,454, today, as the government moved to push investment and reforms, and on rate cut hopes, and in line with rising global stock markets. The Nifty jumped 134 points, or 2.8 percent, to 4,997. Stock markets in Japan, Hong Kong, and Singapore climbed between 1.4 percent and 1.8 percent. The rupee appreciated 28 paise, to a one week high of 55.36 against the dollar. Gold rose 200 rupees, to a fresh all-time high of 30,400 rupees per ten grams in Delhi. Silver climbed 1,200 rupees, to 55,500 rupees per kilo. And US crude oil futures gained 1.10 dollars, to 85.39 dollars a barrel, while Brent crude rose above 99 dollar a barrel. Pradeep Kumar, AIR News.
<><><>
Odisha is reeling under intense heatwave conditions with mercury level going up to 45 degree celsius and more in most parts of the state. The capital city Bhubaneswar recorded 46.6 degree celsius, the highest in the state, today.
Cities like Angul, Sambalpur, Sundergarh, Bolangir, Titlagarh and Sonepur are also going through intense heatwave condition with maximum day temperature shooting more than 45 degree celsius, breaking records of last few decades.
<><><>
Indian duo of Mahesh Bhupathi and Sania Mirza has reached the finals of the French Open Mixed Doubles tennis. In the semis played in Paris today, they defeated the Kazak-Italian pair of Galina Voskoboeva and Danielle Bracialli 6-4, 6-2. The other mixed doubles semi-final match slated for today will be between Indo-Russian pair of Leander Paes and Elena Vesnina and the Mexican-Polish pair of Santiago Gonzalez and Klaudia Jans-Ignacik. Yesterday, Leander Paes and Elena Vesnina stormed into the Mixed Doubles semi-finals, beating the top seeded pair of Max Mirnyi and Liezel Huber, 4-6, 7-5, 10-5.