Loading

26 January 2014

मददगार होने से इन दोनों को एक इकाई बनाने में सहायता मिलेगी

उन्होंने कहा कि दोनो कंपनियों के एक-दूसरे के पहले से मददगार होने से इन दोनों को एक इकाई बनाने में सहायता मिलेगी। एमटीएनएल दिल्ली और मुंबई में दूरसंचार सेवायें प्रदान कर रही है जबकि बीएसएनएल इन दोनो शहरो को छोड़कर पूरे भारत में सेवायें दे रही है। दूरसंचार विभाग पहले से ही कह रहा है कि इन दोनो कंपनियों का विलय कर दिया जाना चाहिए।

विलय के मुद्दे को जनवरी या फरवरी के प्रारंभ में मंत्रियों के उच्चाधिकार प्राप्त समूह के समक्ष रखा जायेगा

सिब्बल ने एमटीएनएल के दिल्ली और मुंबई में मुफ्त रोमिंग सेवा की शरुआत करते हुये कहा कि इन दोनों कंपनियों के विलय के मुद्दे को जनवरी या फरवरी के प्रारंभ में मंत्रियों के उच्चाधिकार प्राप्त समूह के समक्ष रखा जायेगा और फिर उसके बाद उसे मंत्रिमंडल में रखा जायेगा।

विलय की दिशा में काम

 
दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकारी क्षेत्र की दोनों दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के विलय की दिशा में काम जारी है।

रोमिंग FREE

आपको बताते चलें कि कई प्राइवेट मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां पहले से ही ऐसी स्कीम चला रही हैं। इसके तहत कंपनियां मंथली या डेली चार्ज लेकर रोमिंग फ्री कॉल की सुविधा दे रही हैं। इस वक्त वोडाफोन, रिलायंस और आइडिया जैसी कई कंपनियां ऐसे ऑफर दे रही हैं। कंपनियों ने इसका न्यूनतम चार्ज 5 रुपए रखा है।

रोमिंग FREE

रोमिंग फ्री कॉल की सुविधा एमटीएनएल की ओर से दिल्ली और मुंबई में दी जाएगी। वहीं, बीएसएनएल इन 2 शहरों को छोड़कर पूरे देश में ये सर्विस देगी। हालांकि  इसके लिए कंपनी 1 रुपए प्रतिदिन चार्ज लेगी।