Loading

03 February 2014

समाचार


  • सीएनजी लगभग १५ रुपये प्रति किलो और पी एन जी लगभग ५ रुपये प्रति घन मीटर सस्ती होगी।
  • आम आदमी पार्टी विधायक मदनलाल का आरोप- केजरीवाल सरकार गिराने के लिए मोदी के एक सहयोगी ने उन्हें बीस से तीस करोड़ रूपयेकी पेशकश की।
  • प्रधानमंत्री ने ४५ अरब रूपये की लागत से, बेहतर निष्पादन वाले एक और राष्ट्रीय कम्प्युटिंग मिशन की घोषणा की।
  • श्रीनगर - मुजफ्‌फराबाद बस सेवा दो सप्ताह तक स्थगित रहने के बाद आज से फिर शुरू।
  • स्पैक्ट्रम नीलामी का तीसरा दौर आरम्भ। सरकार को तत्काल ११ हजार तीन सौ करोड़ रूपये प्राप्त होने की उम्मीद।
  • सेन्सेक्स में तीसरे पहर के कारोबार में दो सौ अंक से अधिक की गिरावट। डॉलर के मुकाबले रूपया सात पैसे मजबूत। एक डॉलर ६२ रूपये ६१ पैसे का हुआ।
----
दिल्ली में सीएनजी के दामों में १५ रूपये प्रति किलोग्राम और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली प्राकृतिक गैस पीएनजी में लगभग पांच रूपये प्रति घनमीटर की कमी की जाएगी। दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में विक्रेताओं को सस्ती घरेलू गैस उपलब्ध कराने के सरकार के फैसले के बाद यह कमी की जा रही है। पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजधानी की गैस कंपनियों को घरेलू प्राकृतिक गैस का आवंटन वर्तमान ८० प्रतिशत से बढ़ाकर १०० प्रतिशत किया जा रहा है। इसके लिए पेट्रोरसायन और इस्पात जैसे कम आवश्यक क्षेत्रों की आपूर्ति में कमी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला केवल आर्थिक लाभ के उद्देश्य से नहीं, बल्कि प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से भी किया गया है। श्री मोइली ने कहा कि इससे पूरे देश में स्वच्छ ऊर्जा की उपयोगिता मे तेजी से वृद्धि होगी।
----
सरकार ने राजनीतिक दलों से कहा है कि वे दलगत विचारों से ऊपर उठकर संसद में लंबित भ्रष्टाचार विरोधी विधेयक पास करने में मदद करें। संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि राजनीतिक दलों को १५वीं लोकसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी व्यवस्था को मजबूत करने के वास्ते छह विधेयकों को पारित कराने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोकपाल, भूमि अधिग्रहण और खाद्य सुरक्षा विधेयक संसद द्वारा पारित किये जा चुके हैं। श्री कमलनाथ ने कहा कि विपक्षी दल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वित्तीय कार्यो पर ध्यान देने के पक्ष में थे और वे चाहते थे कि अन्य विधेयक आम चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार के लिए छोड़ दिये जाएं।
भारतीय जनता पार्टी नेता सुषमा स्वराज ने बताया कि उनकी पार्टी को तेलंगाना विधेयक को लेकर आंध्रप्रदेश के विधायकों द्वारा संसद की कार्यवाही में बाधा डालने की आशंका है, इसलिए सरकार को लेखानुदान पारित कराने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस लघु अवधि के सत्र में ३९ विधेयक लाना चाहती है, जो संभव नहीं है।
इस बैठक में सभी पार्टियों के बड़े नेता शामिल थे। ये बैठक सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों और विधेयकों पर राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने की सरकार की रणनीति के तहत बुलाई गई थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि संसद का सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है।
----
कांग्रेस ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में गरीबी रेखा का आधार दस रूपये अस्सी पैसे प्रतिदिन आमदनी निर्धारित करने के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि श्री मोदी का ये फैसला गरीबों का मजाक उड़ाना है।

१६ दिसम्बर को गुजरात के उन्हीं के सिविल सप्लायर डिपार्टमेंट एक सर्कुलर निकालता है जिसके अंदर गरीबी रेखा की बीपीएल की परिभाषा दस रूपये ८० पैसा उसके अंदर रख दी जाती है, तो हम आज आपसे पूछना चाहते है कि जब ३२ रूपया गरीबों के साथ मजाक होता है, तो आपकी परिभाषा के अनुसार तो दस रूपया अस्सी पैसा गरीबों के साथ मजाक नहीं है।
श्री माकन ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने से लाभार्थियों के लिए गरीबी रेखा का मानदण्ड मान्य नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि राज्यों को सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के आधार पर लाभार्थियों की पहचान के बारे में फैसला करने की आजादी है।
----
आम आदमी पार्टी के विधायक मदनलाल ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली में आप पाटी की सरकार गिराने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री के एक घनिष्ठ सहयोगी ने बीस से तीस करोड़ रूपये की रिश्वत की पेशकश की थी। नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह खुलासा किया कि अगर ये नौ विधायकों का समर्थन हासिल कर लेते हैं तो उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद और इतनी बड़ी रिश्वत दी जायेगी। श्री लाल ने दावा किया कि इस आदमी ने अपने आपको गुजरात सरकार का करीबी बताया था।

दस दिन पहले दो लोग मेरे पास आये। उनमें से जो तीसरा आदमी था, वो मेरे जानकार का था, जिसने उसे भेजा था, उस आदमी ने अपने आपको गुजरात का बताकर सीएम का बहुत ही नजदीकी आदमी बताकर मुझे बात की और भरोसा दिलाया कि वो एक जिम्मेवार व्यक्ति है, जो कहेगा, वो करेगा। उसने मुझे कहा कि अगर मैं नौ आदमी अपने साथ जोड़ लूं, तो हम एक नया दल बनाकर आपको चीफ मिनिस्टर और आपके और साथियों को केबिनेट रैंक का मिनिस्टर और दूसरे मिनिस्टर बनवा सकते है और इसमें पूरा भारतीय जनता पार्टी मदद करेंगी।
----
आम आदमी पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने आज कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों पर दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।श्री सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और वरिष्ठ नेता अरूण जेटली आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे है।
----
प्रधानमंत्री ने ४५ अरब रूपये की लागत से, बेहतर निष्पादन वाले एक और राष्ट्रीय कम्प्युटिंग मिशन की घोषणा की है। जम्मू विश्वविद्यालय में १०१वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करते हुए डॉ० मनमोहनसिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड त्रासदी के मद्देनजर मॉनसून के पूर्वानुमान की क्षमता में लगातार सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि यूपीए सरकार ने विज्ञान और टैक्नोलॉजी को विकास के एक प्रमुख वाहक के रूप में बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत की है।

२०१३ की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए देश में अनुसंधान तथा शैक्षिक आधार को बढ़ावा देने के प्रति सरकार के रवैये को दर्शाती है।
डॉक्टर सिंह ने कहा कि बीटी फसलों के संबंध में अवैज्ञानिक पूर्वाग्रहों का शिकार नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों में विज्ञान के प्रति रूझान पैदा करने पर जोर दिया और कहा कि एक प्रगतिशील, युक्तिसंगत और मानवीय समाज का विकास करना जरूरी है। ब्यौरा हमारे संवाददाता से ----

प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार राष्ट्रीय भौगोलिक सूचना प्रणाली स्थापित करने पर भी विचार कर रही है, जिसके लिए लगभग तीन हजार करोड़ रूपये विशेष रखे जाएगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कड़ा श्रम किया है, क्योंकि यह विकास का मुख्य साधन है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि हमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर अपना खर्च जीडीपी के दो प्रतिशत तक बढ़ाना चाहिए, जो सरकार एवं उद्योगों से आयेगा। साईंस और टैक्नोलॉजी में उनके विशेष योगदान के लिए प्रधानमंत्री ने देशभर से आये प्रसिद्ध वैज्ञानिकों को पुरस्कार और मोमेंटोज भी प्रदान किये। तारिक रॉथर के साथ योगेश शर्मा, आकाशवाणी समाचार, जम्मू।
इस अवसर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा भू-विज्ञान मंत्री एस जयपाल रेड्डी और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारूख अब्दुल्ला ने भी संबोधित किया।
----
आंध्रप्रदेश विधानमंडल ने राज्य पुनर्गठन विधेयक केन्द्र सरकार को वापस लौटा दिया है। खबर है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय को राज्य के मुख्य सचिव पी के मोहंती के माध्यम से विधानमंडल के विचारों से अवगत करा दिया गया है। विधानसभा और विधानमंडल ने पिछले महीने की ३० तारीख को लम्बी चर्चा के बाद विधेयक को नामंजूर कर दिया। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक के बारे में कल नई दिल्ली में मंत्रिसमूह की बैठक होने वाली है। इसे देखते हुए विधेयक का लौटाया जाना महत्वपूर्ण हो गया है।
----
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक ड्राइवर की गिरफ्‌तारी से उत्पन्न गतिरोध के कारण दो हफ्‌ते स्थगित रहने के बाद श्रीनगर और मुजफ्‌फराबाद के बीच बस सेवा आज फिर शुरू हो गई।
भारत की ओर से २८ यात्रियों को ले जा रही बस बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा की कमान चौकी पर पहुंची।
१७ जनवरी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से नियंत्रण रेखा पार कर आ रहे एक ट्रक से सौ करोड़ रूपये मूल्य की ब्राउन शुगर के ११० पैकेट बरामद होने के बाद ट्रक ड्राइवर को गिरफ्‌तार कर लिया गया था।
जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अधिकारियों ने २७ भारतीय ड्राइवरों और उनके ट्रकों को हिरासत में ले लिया था। वे गिरफ्‌तार ड्राइवर की रिहाई की मांग कर रहे थे। गतिरोध समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के अधिकारियों की कई बार बैठक हुई और ३० जनवरी की बातचीत में बस सेवा बहाल करने का फैसला किया गया। व्यापार में गतिरोध समाप्त करने के लिए बातचीत जारी रखने का भी फैसला हुआ है।
----
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज अरूणाचल प्रदेश के उस छात्र की मृत्यु पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसे कथित रूप से शहर के कुछ दुकानदारों ने पीट दिया था। न्यायालय ने इस संबंध में केन्द्र, दिल्ली सरकार और पुलिस से रिपोर्ट देने को कहा है। न्यायालय ने यह भी कहा है कि वे इस संबंध में भी ब्यौरा दें कि उन्होंने राजधानी में पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठाये हैं।
----
इस घटना के सिलसिले में पूर्वोत्तर से छात्र नेताओं ने अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री निनोंग एरिंग के नेतृत्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने श्री केजरीवाल को एक ज्ञापन सौंपकर तानिया के लिए न्याय की मांग की। छात्र नेताओं ने न केवल पूर्वोत्तर के लोगों के साथ भेदभाव, बल्कि सभी प्रकार के नस्ल भेदभाव के मामलों की जांच के लिए एक समिति बनाने की मांग की।
----
दूरसंचार स्पैक्ट्रम नीलामी का तीसरा दौर आज शुरू हुआ। आठ कंपनियां नीलामी में भाग ले रही हैं। सरकार को इससे कम से कम ११ हजार तीन सौ करोड़ रूपये प्राप्त होने की उम्मीद है। दूरसंचार विभाग ने १८सौ मेगाहर्ट्‌ज बैण्ड में लगभग ३८५ मेगाहर्ट्‌ज और नौ सौ मेगाहर्ट्‌ज बैण्ड में ४६ मेगाहर्ट्‌ज स्पैक्ट्रम नीलामी के लिए रखा है।
सरकार टू जी मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर यह नीलामी करा रही है। न्यायालय ने फरवरी २०१२ में १२२ लाइसेंस रद्द होने के बाद मुक्त हुए स्पैक्ट्रम की नीलामी का आदेश दिया था। नौ सौ मेगाहर्ट्‌ज बैण्ड में कुछ स्पैक्ट्रम की भी नीलामी कराई जा रही है, क्योंकि इसका कुछ हिस्सा पुराने लाइसेंसो के तहत आवंटित है, जिनकी समय सीमा इस वर्ष नवम्बर में समाप्त हो रही है।
----
बम्बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स में दो सौ अंक से अधिक की गिरावट आयी है। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स १९९ अंक की गिरावट के साथ २० हजार ३१५ पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ५६ अंक घटकर ६ हजार ३२ पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया सात पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर की कीमत ६२ रूपये ६१ पैसे बोली गई।
----
भारत ने कहा है कि वह चीन, जापान और अन्य पड़ोसी देशों के साथ मिलकर एशिया प्रशांत क्षेत्र में ऐसा सुरक्षा ढांचा तैयार करने का प्रयास कर रहा है, जिससे विकास और समृद्धि का वातावरण बन सके। म्यूनिख में चल रहे सुरक्षा सम्मेलन में यूरोप, अमरीका तथा एशिया विषय पर पैनल चर्चा में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों और मित्रों के साथ ऐसा वातावरण तैयार करना चाहता है, जहां सभी को विकास के अवसर मिल सकें।
----
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान सीरिया में युद्धग्रस्त शहरो में फंसे नागरिकों को मानवीय सहायता भेजने के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था करने में सभी पक्षों से मदद का आग्रह किया है। ब्यौरा हमारे संवाददाता से -

आज से जारी संघर्ष के चलते सीरिया में एक लाख ३० हजार से ज्यादा लोग मारे गये है और ९० लाख बेघर हो चुके है। एक अनुमान के मुताबिक अभी भी करीब ३० लाख लोग उन इलाकों में फंसे है, जहां दोनों पक्षों के बीच संघर्ष जारी है। इन लोगों की मुश्किलें गहराती जा रही है, क्योंकि खाने की चीजों, शरण स्थलों, फलों और दवाओं की भारी किल्लत है। सीरिया सरकार और विपक्ष के बीच जिनेवा में पिछले हफ्ते दमिश्क में फंसे पड़े लोगों में राहत की सामग्री जाने देने के बारे में समझौता तो हुआ। मगर अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। दमिश्क के बाहर यामुक शरणार्थी कैंप में संयुक्त राष्ट्र की राहत एजेंसी ने खाने की कमी में भूख के अलावा चिकित्सा के अभाव में गर्भवती महिला की मौत की पुष्टि की है। इसके बाद जाकर यामुक में मानवीय राहत और मदद के लिए दोनों पक्ष राजी हुये। अतुल तिवारी, आकाशवाणी समाचार।
----
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग के साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्पीक में आज का विषय है -÷÷पोलियो मुक्त भारत और अन्य बीमारियों से निपटने की चुनौतियां''। ये कार्यक्रम रात साढे नौ बजे से एफ.एम. गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकेगा।
----

NEWS


THE HEADLINES:
  • CNG price to come down by about Rs 15 per kg; PNG cheaper by about Rs 5 per cubic meter.
  • Aam Aadmi Party, MLA Madan Lal claims he was offered 20 to 30 crore rupees by a Modi aid to topple Kejriwal Government.
  • Prime Minister announces another 4500 crore rupees national mission on high performance computing.
  • Srinagar Muzaffarabad bus service resumes, after two weeks suspension.
  • Third round of Spectrum auction begins; Government expects to fetch 11,300 crores rupees.
  • Sensex drops 200 points in afternoon trade; Rupee was trading seven paise up to 62.61 against US Dollar.
<><><> 
Petroleum and Natural Gas Ministry has decided to raise the share of domestic gas to 100 percent of the requirement of CNG for transport and PNG for domestic consumers. The decision will lead to reduction in prices of CNG and PNG across the country. Addressing a press conference in New Delhi today, Petroleum and Natural Gas Minister Veerappa Moily said Indraprastha Gas Limited, IGL, and gas supplying companies in other cities will get the entire requirement of gas from domestic fields as against 80 per cent at present. He said prices of CNG will come down by fifteen rupees and PNG by five rupees in Delhi. Mr Moily said the share of domestic gas will be raised to 100 percent by cutting in supplies to sectors other than the priority sector. Mr Moily also said that the decision is not only guided by additional economic benefits but also by health benefits on account of significantly lower levels of air pollution. The minister said this will also facilitate rapid growth of the clean fuel across the country.
"The all Common man will be benefited to the extent of 30 percent , 20 percent ; is a huge benefit and to that extent you know. This should also become one of the anti inflationary method. so if the people are benefited. If you think help ful for the people so far our target is Common people."
<><><> 
Aam Aadmi Party MLA Madan Lal today claimed that he was offered 20 to 30 crore rupees as bribe by a close confidant of Gujarat Chief Minister to topple the AAP government in Delhi. Addressing a press conference in New Delhi, he revealed that he was offered the post of Chief Minister in Delhi and the bribe, if he succeeded in securing the support of nine legislators. He said the offer was made by an unidentified person through an international call a month ago. Lal claimed the person introduced himself to be close to the Gujarat government.
Meanwhile, the Aam Aadmi Party, today accused both Congress and BJP of trying to topple the Delhi government. Addressing a press conference in New Delhi, party spokesperson Sanjay Singh said both the parties are scared of the AAP as it is taking decisions in people's favour one after another. Singh alleged that the BJP Prime Ministerial candidate Narendra Modi along with senior BJP leader Arun Jaitley is conspiring against the AAP government.
<><><> 
Prime Minister Dr. Manmohan Singh today announced another National Mission on High Performance Computing with an outlay of 4500 crore rupees. Inaugurating the 101st Indian Science Congress at Jammu University in Jammu today, Dr Singh said our ability to contribute to the world of science depends crucially on the quality and the strength of the country’s educational system and science education requires much more attention. More from our correspondent
"Prime Minister Dr. Manmohan Singh said UPA govt is also considering establishment of a National Geographical Information System with an outlay of about rupees 3000 crores. He said that the government has worked hard to promote the use of Science and Technology as a key driver of development. Prime Minister stressed on instilling a scientific attitude and temper among people which, he said, is essential for developing a progressive, rational and humane society. Dr Manmohan Singh said that we must increase annual expenditure on science and technology to atleast 2 percent of GDP which should come from both govt and the industry. The Prime Minister also presented awards and mementos to the eminent scientists from all over the country for their contributions in the field of science and technology. TARIQ RATHER with YOGESH SHARMA AIR News Jammu."
<><><> 
The government today asked political parties to rise above political considerations and help passing anti corruption bills pending before Parliament. Briefing reporters after an all party meeting in New Delhi, Parliamentary Affairs Minister Kamal Nath said that political parties should cooperate in passing the six bills to strengthen anti corruption framework to make the 15th Lok Sabha historic. Mr Nath said, Lokpal, Land Acquisition and Food Security bills were passed by Parliament. However, opposition parties cutting across party lines were in favour of focussing on transacting financial business and leaving other bills for the new government to be formed after upcoming general elections.
BJP leader Sushma Swaraj told reporters that her party is apprehensive of disruption by Andhra MPs over Telangana bill therefore government should concentrate on passing the vote on account. The Parliament session will resume on Wednesday.
<><><> 
The Supreme Court today asked the Centre to resolve within a week all disputes arising out of the issue of invoking anti-piracy law against two Italian marines. They are accused of killing two Indian fishermen off the Kerala coast in 2012.
A bench headed by Justice B S Chauhan directed the Centre to end the logjam in the issue in which Ministries of Law, Home Affairs and External Affairs are involved and make its stand clear during the hearing next Monday. Attorney General Goolam E Vahanvati told the bench that the Centre has almost resolved the issue and will respond on the next date of hearing.
The bench was hearing a petition filed by Italian government challenging invoking of anti-terrorism law.
During the last hearing on January 20, the apex court had adjourned the case after Atorney General Vahanvati had submitted that the Centre was trying to resolve all disputes with Italian government on the issue.
<><><>
The third round of spectrum auction began today with eight telecom companies in the fray. The government expects to get about 11,300 crore rupees from the auction. The Department of Telecom has put on block around 385 MHz of radiowaves in the 1800 MHz band, and 46 MHz in the 900 MHz band.
As per the rules of the auction, every company has been given quota of 240 minutes to extend bid round. This means throughout the auction, each company can extend auction round by total of 4 hours. Normally 6-7 rounds take place in a day with each round of 60 minutes. There is a 20-minute break between the rounds.
The government is conducting the auction following a Supreme Court order in 2G case. The Apex court had directed that all the radiowaves freed from the cancellation of 122 licences in February 2012 should be auctioned. Besides, 900 Mhz has to be auctioned as some of the radiowaves in this band are held under old telecom licences which will start expiring from November 2014.
<><><>
The Srinagar-Muzaffarabad bus service resumed today after remaining suspended for two weeks following a deadlock over the arrest of a driver from Pakistan-occupied Kashmir on drug trafficking charges.
The bus from the Indian side, carrying 28 passengers reached Kaman Post -- the zero point on Line of Control in Uri sector of Baramulla district. Officials said, the passengers included 10 PoK residents, and 18 Indian citizens.
PoK authorities suspended both travel and trade on the Srinagar-Muzaffarabad road after 110 packets of brown sugar worth 100 crore rupees were recovered from a truck coming from across the LoC on January 17. The driver of the vehicle was arrested.
The PoK authorities in retaliation detained 27 Indian drivers and their trucks demanding release of the arrested driver. They also refused to take back 48 other PoK drivers till their demand was met.
The officials from two sides held several meetings to break the deadlock and during the latest round of talks on January 30 decided to resume the bus service.
They also decided to continue the talks to work out a solution to the impasse in a the trade.
<><><> 
The Delhi High Court today took a suo motu cognisance of the killing of an Arunachal Pradesh student who was allegedly beaten by some shopkeepers in the city. The court asked the Centre, Delhi Government and police to file a report on the incident. The court also asked them to submit the details of the steps taken to ensure the safety of people from North East staying in the capital.
<><><> 
Andhra Pradesh Legislature has returned the State Reorganization Bill to the centre. The views of the State Legislature have been reportedly sent to the Union Home Ministry through State Chief Secretary P K Mohanthy. Both the Assembly and the Council have discussed and rejected the bill on 30th of last month after a prolonged discussion as it was referred by the president under article three of the Constitution. The members of the Assembly suggested 9,072 amendments while the upper House proposed over one thousand amendments to the Bills. The returning of the bill gains significance in the backdrop of the Group of Ministers holding a meeting tomorrow in Delhi over the Andhra Pradesh Reorganization Bill.
<><><> 
Congress today said Gujarat Chief Minister Narendra Modi should apologise to the people for fixing poverty line as low as ten rupees and 80 paise in the State. Addressing media in New Delhi, party spokesperson Ajay Maken said Modi has mocked the poor by the decision.
Our correspondent reports, Civil Supplies Department of Gujarat government issued a circular on the 16th of December last year fixing 10 rupees and 80 paise as poverty line.
Maken clarified that with Food Security Act coming into effect, the poverty line is no longer valid as criteria for entitlement to benefits.
"When the Chief Minister himself has critized and mocked the Central Government, mocked the Planning Commission for urban areas cut off at 32 rupees and rural at 26 rupees. Then also he has no right to again bring out circular of 10 rupees 80 paise for Gujarat to identify poor BPL people because, once this right to food act is functional, after that , there is no question of identification of BPL."
<><><> 
Rajasthan Government begins today a month long operation to check illegal mining. This joint operation will be conducted by police, forest, environment, mining and transport departments. Chief Minister Vasundhara Raje directed the officials to run the operation with full force and and to ascertain effective and solid action. The Chief Minister also instructed mining officials for quick disposal of investment proposals in this sector as it has vast opportunities of employment.
<><><>
In Pakistan's city of Peshawar, at least five people were killed and nearly 40 others injured when two blasts ripped through a cinema hall last night. Some of the injured are in critical condition. According to initial reports, around 70 people were in the theatre when the blasts occurred. A Pashto film Ziddi Pakhtun was being screened at the hall located opposite a police station. No group has claimed responsibility for the attack.
<><><> 
United Nations has urged all the sides to help in ensuring a long term access to humanitarian aid for the civilians trapped in the besieged cities in Syria. At a press conference on the sidelines of Munich Security Conference, the UN Secretary General Ban Ki Moon said humanitarian access to civilians trapped by the fighting is a major concern. The United Nations Relief and Works Agency, has highlighted the dangers of malnutrition and lack of medical services at Yarmouk refugee camp and called for continuous, uninterrupted and substantial humanitarian access to the trapped civilians on a long-term basis, More from our West Asia Correspondent:
"Nearly three year long strife in Syria has resulted in killing of more than one lakh thirty thousand people and rendered over nine million homeless. More than 3 million people are trapped in areas where heavy fighting continues or that are besieged by Government or opposition forces. Their condition has gone from bad to worse with acute shortage of food, shelter and medical supplies. Syrian Government and the opposition agreed in Geneva on access to aid for the besieged families in the Old City of Homes; but there has been no progress. At the Yarmouk refugee camp on the outskirts of Damascus ,the UN Relief and Works Agency has reported deaths due to malnutrition and women dying in childbirth due to lack of medical services. Yarmouk camp has over 18,000 Palestinian refugees and is in control of rebels and under siege by the Syrian troops. The UNRWA Spokesman Chris Gunnes said now the two sides have agreed for access to aid which shows that it is also possible in other areas under siege. Atul K Tiwaryt,AIR News,Dubai."
<><><> 
After a weak opening, the Sensex at the Bombay Stock Exchange lost further ground in afternoon trade, to stand 200 points, or 1 per cent in negative territory, at 20,314 a short while ago. The rupee was trading seven paise up to 62.61 rupees against the American currency in late morning trade today on mild selling of dollars by banks.
<><><>

02 February 2014

धर्मेन्द्र की राह पर चले सनी देओल, भाजपा में होंगे शामिल

Email Print Comment
धर्मेन्द्र की राह पर चले सनी देओल, भाजपा में होंगे शामिल
बॉलीवुड के माचोमैन सनी देओल अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वे बीजेपी में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर सकते हैं। भाजपा उनके इस कदम को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रही है और उन्हें ज़ल्द ही पार्टी में शामिल करने की योजना बना रही है।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब में देओल परिवार काफी लोकप्रिय है, ऐसे में बीजेपी कि मानना है कि में विरोधी पार्टियों के सामने सनी पाजी एक मजबूत दावेदार होंगे। अगर सनी के ऑन स्क्रीन रोल्स की बात करें तो वे ज्यादातर शर्मीले अंदाज में देखे गए हैं, रियल लाइफ में उनका नेता अवतार देखना वाकई दिलचस्प होगा। 
 
गौरतलब है कि उनके पिता भी राजनीति में अपने कदम जमाने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने 2004 में राजस्थान के बीकानेर से भाजपा के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और फतह हासिल की थी। हालांकि, वे अपनी शूटिंग और खेती के काम के कारण सदन में कभी-कभी ही पहुंच पाते थे।

समाचार

०२ फरवरी, २०१४
मुख्य समाचार :
  • जम्मू कश्मीर मंत्रिमंडल ने राज्य में नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन को मंजूरी दी।
  • असम सरकार ने अरूणाचल प्रदेश के उपद्रवियों द्वारा दस लोगों की हत्या की सी बी आई जांच की सिफारिश की।
  • दिल्ली के व्यापारियों के लिए वैट के भुगतान की प्रक्रिया सरल की गई।
  • यमन में एक मालवाहक जहाज डूबने के बाद लगभग १२ भारतीय नाविक लापता।
  • थाईलैंड में विपक्ष के विरोध के बीच नई संसद के चुनाव के लिए आज मतदान।
  • ज्यूरिख शतरंज प्रतियोगिता में पूर्व विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद की लगातार दूसरी हार।
-----
जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल ने राज्य में छह सौ उनसठ नई प्रशासनिक इकाइयां बनाने की मंजूरी दे दी है। ४६ उपखंड, १३५ तहसील, १७७ सीडी ब्लॉक्स और ३०१ नियाबत बनाने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कल जम्मू में बताया कि इस ऐतिहासिक फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने वित्त और राजस्व विभाग को नई इकाइयां बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
-----
असम सरकार ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के शरारती तत्वों द्वारा शोणितपुर जिले में १० निर्दोष लोगों के मारे जाने की घटना की सी.बी.आई. से जांच कराने की सिफारिश की है। ब्यौरा हमारे संवाददाता से-

गृह विभाग के आयुक्त सचिव जी.डी. त्रिपाठी के मुताबिक असम सरकार ने केन्द्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। इससे पहले मुख्यमंत्री तरूण गोगई ने भी सीबीआई जांच की मांग करते हुए घटना की निंदा की थी। इस बीच शोणितपुर और अरूणाचल प्रदेश के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की यातायात जारी है। इस घटना के बाद चौदुआ क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मानस प्रतीम शर्मा आकाशवाणी समाचार, गोवहाटी।

कोकराझार जिले में सुरक्षाबलों ने कल रात हुई मुठभेड़ के बाद उग्रवादी संगठन कामतापुर लिब्रेशन ऑगनाइजेशन- क.ेएल.ओ. के शीर्ष सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। कोकराझार के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बृंदाबन राजबंशी के रूप में की गई है और वह फकीराग्राम का रहने वाला है।
-----
कांगे्रस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया है। देहरादून में कल राजभवन में राज्यपाल अजीज कुरैशी ने श्री रावत और उनके ग्यारह मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री रावत, श्री विजय बहुगुणा के स्थान पर मुख्यमंत्री बने हैं जिन्हें कांगे्रस उच्च कमान ने त्यागपत्र देने को कहा था। श्री बहुगुणा ने शानिवार को इस्तीफा दिया। पिछले साल जून महीने में राज्य में बाढ़ त्रासदी के बाद राहत और बचाव कार्य भली भांति नहीं करने के कारण उनकी आलोचना की जा रही थी।

उत्तराखण्ड के पुनर्वास और कंस्ट्रक्शन के काम को हमारी सरकार पहले लेकर आयी है। मैं उसको और ज्यादा तत्परता से तेजी के साथ आगे बढ़ाऊ। मैं चुनाव के बाद राज्य की विकास की प्राथमिकता को सब के परामर्श से तय करू ताकि आगे के लिए हम सुनिश्चित रोड़ मैप बना सके।
-----
झारखंड में सी बी आई की एक अदालत ने २०१२ में विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक सीता सोरेन की संपत्ति कुर्क करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने कल सीता सोरेन और उनके पिता बी एन माझी की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया। सीता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नजदीकी रिश्तेदार हैं।
-----
दिल्ली में व्यापारियों के लिए वैट के भुगतान की प्रक्रिया सरल कर दी गयी है। इससे उन्हें नियमित रूप से और बिना किसी झंझट के कर अदा करने में आसानी होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल दिल्ली सचिवालय में विभिन्न व्यापारियों और बाजार संगठनों के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने दस करोड़ रूपए से अधिक के सालाना कारोबार वाले व्यापारियों के लिए अनिवार्य ऑडिट रिपोर्ट-एक को रद्द करने का फैसला किया है। यह ऑडिट रिपोर्ट न केवल लंबी थी बल्कि इसे फाइल करने में भी परेशानी होती थी।
सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने छोटे व्यापारियों को सरलीकृत वैट प्रणाली का फायदा देने के लिए योजना की सीमा पचास लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रूपए कर दी है। इसके अनुसार अब छोटे व्यापारियों को अपनी बिक्री पर एक प्रतिशत कर देना होगा।
-----
निर्वाचन आयोग ने चुनाव घोषणा पत्र के बारे में दिशा-निर्देशों का मसौदा राष्ट्रीय और राज्य स्तर की राजनीतिक पार्टियों को भेजकर इस बारे में सात फरवरी तक उनकी राय मांगी है। आयोग प्राप्त सुझावों को दिशा-निर्देशों में शामिल किया जायेगा, जो आदर्श आचार संहिता का हिस्सा बन जाएंगे और भविष्य में सभी चुनावों पर लागू होंगे।
-----
निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में संवेदनशीलता का विवरण तैयार करेगा। इसके आधार पर चुनाव में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। अहमदाबाद में राज्य में चुनाव की तैयारी की समीक्षा करते हुए उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी ने यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के प्रत्येक मतदाता क्षेत्रों के संवेदनशीलता का पता लगाने के लिए वलनरलबिटी की सूचना दी। उन्होंने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को मतदाताओं के लिए जिला स्तर पर फोन हेल्पलाइन शुरू करने को कहा। समीक्षा बैठक के दौरान राजनीतिक दलों ने चुनावों में मनीपावर, पेडन्यूज जैसे दूषणों को नियंत्रित करने और चुनाव प्रक्रिया में ज्यादा महिलाओं को शामिल करने का सुझाव दिया। योगेश पंडिया आकाशवाणी समाचार अहमदाबाद।

-----
यमन के हज+रमौत प्रांत के दक्षिण पूर्वी तट पर कल एक मालवाहक जहाज के डूब जाने के बाद से लगभग १२ भारतीय नाविक लापता हो गए हैं। यमन के अधिकारियों का कहना है कि जहाज में कार के टायर और अन्य पुर्जे ले जाए जा रहे थे। लापता भारतीय नाविकों की तलाश में तटरक्षक बल की बचाव नौकाएं लगाई गई हैं। सना स्थित भारतीय दूतावास यमन प्रशासन से लगातार संपर्क में है।
-----
थाईलैंड में विपक्ष के बहिष्कार और विरोध प्रदर्शनों के बीच आज आम चुनाव हो रहा है। दस प्रतिशत से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने बंद करवा दिए हैं। चुनाव आयोग के महासचिव पुचौंग नुत्रावॉंन्ग ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने दक्षिणी प्रांतों में १२ और बैंकॉक में कम से कम दो मतदान केंद्रों में बाधा डाली। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे देश भर में मतदान में बाधा डालेंगे और सुश्री यिंगलुक को पद से हटने के लिए मजबूर करने का अभियान जारी रखेंगे।
-----
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अमरीका और रूस से सीरिया संकट का व्यापक राजनीतिक समाधान तलाशने के लिए शांति वार्ता शीघ्र बहाल करने में मदद देने का आग्रह किया है। सीरिया के विपक्षी दलों ने १० फरवरी को वार्ता के अगले दौर में शामिल होने के लिए सहमति जाहिर की है, जबकि सरकार ने इस बैठक में शामिल होने के बारे में अभी फैसला नहीं किया है।

बान की मून ने कहा की संघर्ष जारी रहने के बावजूद दोनों पक्ष बातचीत के लिए सामने आये। जो एक अच्छी शुरूआत है। उन्होंने होम्स में फंसे पड़े लोगों तक राहत सामग्री जाने देने की पुरजोर वकालत की। रूस के विदेश मंत्री सर्वे लावरो ने कहा कि सीरिया सरकार होम्स में राहत सामग्री जाने देने के पक्ष में है लेकिन ऐलप्पो और दमश्कश के बाहरी इलाकों में भी इसके लिए प्रयास होना चाहिए। अमरीकी विदेशमंत्री जॉन कैरी ने कहा कि सीरिया में अंतरिम सरकार का गठन प्राथमिकता है। अतुल तिवारी आकाशवाणी समाचार, दुबई।
-----
लीबिया और सीरिया में एकतरफा हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी देते हुए भारत ने ज+ोर देकर कहा है कि बहुपक्षीय विचार विमर्श की प्रक्रिया को मजबूत करने की जरूरत है। जर्मनी के म्यूनिख में वैश्विक शक्ति और क्षेत्रीय स्थिरता पर सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने कहा कि लीबिया और सीरिया में एकतरफा हस्तक्षेप किए जाने से अपेक्षा के विपरीत खतरनाक नतीजे सामने आए हैं।
-----
प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह आज कोलकाता में इंडियन म्यूजियम के द्विशताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कल शाम कोलकाता पहुंचे थे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रधानमंत्री आधुनिक बनाये गये इंडियन म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे और इसके दो सौ वर्ष के इतिहास पर मोनोग्राफ जारी करेंगे।
-----
ज्यूरिख शतरंज टूर्नामेंट में पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को अमरीका के गैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा से हार का सामना करना पड़ा। आनंद प्रतियोगिता के दूसरे दौर में हारे। पहले दौर में आर्मीनिया के लेवोन एरोनियन से हारने के बाद आनंद उच्चतम वर्ग की इस प्रतियोगिता में अब अंतिम स्थान पर हैं।
-----
इंदौर में डेविस कप एशिया ओशेनिया ग्रुप-एक टेनिस मुकाबलों में भारत ने चीनी ताइपे पर ३-० की निर्णायक बढ़त बना ली है। डबल्स मुकाबले में रोहन बोपन्ना और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने कल सिन हेन ली और सियेन यिन पेंग को हराया।

इससे पहले कल दूसरे सिंगल्स मुकाबले में सोमदेव देवबर्मन ने चीनी ताइपे के ति चेन को हराकर भारत को २-० की बढ़त दिलाई।

शुक्रवार को यू की भांबरी ने पहला सिंगल्स मुकाबला जीता था।

रिवर्स सिंगल्स मुकाबलों में आज सोमदेव यांग से जबकि यू की भांबरी चैन से खेलेंगे।

अब अपै्रल में भारत का मुकाबला कोरिया से होगा। इन दोनों देशों के बीच का विजेता वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबलों में खेलेगा।
-----
 
समाचार पत्रों से
  • उत्तराखंड में हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने को दैनिक ट्रिब्यून और पंजाब केसरी ने पहला समाचार बनाया है। जनसत्ता ने सतपाल महाराज की इस्तीफे की धमकी और साढ़े पांच घंटे चली खींचतान का जिक्र किया है।
  • अरूणाचल के छात्र की हत्या पर उबाल-हिन्दुस्तान की अहम सुर्खी है। अमर उजाला और राष्ट्रीय सहारा ने भी इसे महत्व दिया है।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की भ्रष्ट नेताओं की सूची पर कपिल सिब्ब्ल की चुनौती को लेकर हरिभूमि ने लिखा है-सबूत दे केजरीवाल या पद छोड़ें।
  • नवभारत टाइम्स ने जहां चाह वहां राह' कहावत को साबित करने वाली कश्मीर की चार लड़कियों की उल्लेखनीय उपलब्धि का समाचार दिया है। चंडीगढ़ में पढ़ रही इन लड़कियों को घर जाने पर कॉलेज की कोई खबर नहीं मिल पाती थी क्योंकि जम्मू-कश्मीर में एस. एम. एस. पर पाबंदी है। कॉलेज नोट्स की जानकारी पाने के लिए ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन बना डाला जो उनके साथ-साथ सभी छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है।
-----

NEWS


2nd February, 2014

THE HEADLINES:
  • Jammu and Kashmir Cabinet approves setting up of new administrative units in the state.
  • Assam government recommends CBI probe into killing of 10 people by miscreants from Arunachal Pradesh; A top militant killed.
  • VAT payment procedures simplified for Delhi traders.
  • Around 12 Indian sailors missing as a cargo ship sinks in Yemen.
  • Thailand goes to polls today to elect a new Parliament, amidst protests by opposition.
  • Former world champion Viswanathan Anand suffers second consecutive defeat in the Zurich Chess Challenge.
[]<><><>[]
Jammu and Kashmir Cabinet has approved the setting-up of 659 new Administrative Units in the State. Addressing news persons in Jammu yesterday, Chief Minister Omar Abdullah said that the Cabinet has directed Finance and Revenue Departments to prepare a roadmap for implementation of these new units. Describing the decision as historic, the Chief Minister said, this will benefit a large number of people in the State.
Giving details, he said as many as 46 sub-divisions and 135 tehsils, 177 CD blocks, 301 niabats, has been recommended by the concerned Cabinet Sub Committee. The CSC has also given their opinion on converting Patwar Halqas into Panchayats in the state. A political storm brewed in Jammu and Kashmir in the past few weeks over the proposal to create new administrative units with National Conference refusing to budge from its stand in its favour while coalition partner Congress and some others were opposing it. Yogesh Sharrma, AIR Jammu.
[]<><><>[]
In Assam, security forces have gunned down a most wanted cadre of militant outfit Kamatapur Liberation Organization, KLO in Kokrajhar district last night following an encounter. Kokrajhar SP, Sunil Kumar said that the slain cadre was identified as Brindaban Rajbonshi. Meanwhile, the Assam government has recommended a CBI probe into the killing of 10 persons in Sonitpur district on Wednesday by the miscreants from Arunachal Pradesh.
Commissioner- Secretary of Home department G D Tripathi said that the Assam government has recommended CBI probe. Earlier, Chief Minister Tarun Gogoi also condemned the incident and announced to ask the Centre for an inquiry. Meanwhile, vehicles between Sonitpur and Arunachal Pradesh are plying amidst tight security. Several organization blocked movement of vehicles at national highway after Arunachali miscreant killed 10 persons at Chaudhua area under Behali reserve forest in Sonitpur district on Wednesday. Security has been deployed at Chauldhua after this incident. Manas Pratim Sarma, AIR News, Guwahati.
[]<><><>[]
Senior Congress Leader and former Union Minister Harish Rawat has taken over as the 8th Chief Minister of Uttarakhand. Governor Aziz Qureshi administered him the oath of office and secrecy along with 11 Cabinet colleagues at Raj Bhawan in Dehradun yesterday.
Our government has taken up the work of reconstruction and rehabilitation of Uttarakhand at first and I will carry it forward with more promptness and speed. My second step will be to decide the priorities for the development of the state in consultation with others.
[]<><><>[]
VAT payment procedures have been simplified for traders in Delhi. This will help them to pay tax regularly and in a hassle free manner. Chief Minister Arvind Kejriwal made the announcements while interacting with various traders and markets organisations of the city at Delhi Secretariat. He said the government has also decided to scrap Audit Report 1 which was mandatory for traders with an annual turnover exceeding 10 crore rupees. An official release said, the government has raised the ceiling limit of composition scheme from 50 lakh to 1 crore rupees for availing a simplified VAT procedure by small dealers. The simplified procedure allows small traders to pay one per cent tax on their turnover.
[]<><><>[]
The Election Commission has circulated draft guidelines on election manifestos to all the National and State Parties requesting them to offer their comments by the 7th of this month. The Commission will incorporate these suggestions into the guidelines which will then become part of the Model Code of Conduct and will be applicable to all elections in future.
[]<><><>[]
The Election Commission will carry out vulnerability mapping in Gujarat before the Lok Sabha polls, based on which the deployment of security forces during the elections would be strategised. This was stated by the Deputy Election Commissioner Vinod Zutshi in Ahmedabad while reviewing poll preparedness in the state. Our correspondent has the details:
After meeting the district electoral officers, superintendent of Police and other top officials, Mr. Zutshi expressed satisfaction over the poll preparedness in Gujarat. Mr.Zutshi also suggested to hold district and state level workshop of political parties to brief them about the new guidelines of the commission for the coming Lok Sabha elections. He also instructed the chief electoral officer of state to start voter help line in all districts within a week time to facilitate the voters. Yogesh Pandya, AIR News, Ahmedabad.
[]<><><>[]
In Thailand, voting to elect a new Parliament is underway, with anti-government protesters forcing the closure of more than 10 per cent of constituency polling stations. Election Commission Secretary General Puchong Nutrawong said protesters prevented voting across 12 southern provinces and in at least two Bangkok constituencies. Prime Minister Yingluck Shinawatra voted soon after polls opened near her Bangkok home. Anti-government protesters say they will disrupt voting across Thailand and continue their campaign to force Ms Yingluck to quit.
[]<><><>[]
In Syria, at least 46 civilians were killed yesterday, after the Syrian regime helicopters dropped explosive-packed barrels on rebel-held areas of the northern city of Aleppo. The latest bombing comes as UN Secretary-General Ban Ki-moon called the Syrian situation the most urgent security challenge in the world today. Ban Ki Moon met the US Secretary of State John Kerry and the Russian Foreign Minster Sergei Lavrov on the sidelines of an international security conference in Munich and requested them to use their influence to ensure the early resumption of peace talks aimed at finding a comprehensive political solution to the crisis in Syria.
Ban Ki Moon appealed to the Syrian Government and the opposition to come back for the peace talks scheduled for February 10 in Geneva with a more constructive approach. The UN Chief called for unfettered access of relief materials and aid to the Syrian people in the besieged city of Homs. The Syrian Government has dismissed this idea and said focus has to be on wiping out terrorism. Atul K Tiwary, AIR News.
[]<><><>[]
About 12 Indian sailors went missing after their cargo ship sank off the coast of southeast Yemen's Hadramout province yesterday. Yemeni authorities said, the merchant ship fell while transporting car tyres and car parts near Hadramout’s coast. Rescue boats have been sent and Coast Guards in the area have been alerted to help in the search for the missing Indian sailors. Indian Embassy in Sanaa is working closely with the Yemeni authorities.
[]<><><>[]
Prime Minister Manmohan Singh will inaugurate the Bi-Centenary celebrations of the Indian Museum in Kolkata today. Dr. Singh will unveil the modernized Indian Museum and will release a monograph on the history of 200 years of Indian Museum.
On this day in 1814 the Indian Museum was established. The Museum was housed at the Asiatic Society in Kolkata from 1814 to 1878. Initially it was known as the ‘Asiatic Society museum`, subsequently known as ‘Imperial Museum` and later as the ‘Indian Museum`. This Museum is the largest Museum in the country, which occupies a resplendent mansion and exhibits an Egyptian Mummy, the Buddhist Stupa from Bharut, the Buddha’s ashes, the ‘Ashoka Pillar besides rare collection of antiques, amour and ornaments, fossils, skeletons and Mughal paintings. Arijit Chakraborty, AIR News, Kolkata.
[]<><><>[]
IN SPORTS;
Former world champion Viswanathan Anand has suffered a shock defeat at the hands of Grandmaster Hikaru Nakamura of United States in the Zurich Chess Challenge tournament. The defeat came in the second round of the event which is being held in Zurich. Having lost to Levon Aronian of Armenia in the first round, Anand now finds himself at the last spot in the highest category event.
[]<><><>[]
In Tennis, India has gained an unassailable 3-0 lead over Chinese Taipei in the Asia-Oceania Group-I Davis Cup tie at Indore. In the Doubles rubber, the duo of Rohan Bopanna and Saketh Myneni sailed past the pair of Hsin-Han Lee and Hsien-Yin Peng, to win the tie.
[]<><><>[]
NEWSPAPERS HEADLINES
  • Most papers have reported about protests by students from the North East over Nido Taniam's death in Delhi. The Hindustan Times, The Statesman and The Tribune show these students holding a candle light vigil. "No arrest yet for Jan 25 attack in city" writes The Times of India. The paper reports of two Manipuri women thrashed in full public view, just 4 days after the earlier incident.
  • There's new twist in the VVIP chopper case. Papers write of middle man Christian Michel telling Augusta West land officials to contact close advisors of Sonia Gandhi to clinch the 3600 crore rupee deal. "Copter scam throws muck at Congress brass", writes Mail Today.
  • "A viable alternative" writes the Hindu, of several parties, which are meeting in Delhi, on the 5th of February to discuss a non Congress, non BJP alternative.
  • The Tribune has a picture of Harish Rawat taking oath as the Chief Minister of Uttarakhand.
  • 'NTPC gives ultimatum to BSES - Power play - 10 days reprieve for Delhites" writes The Pioneer. The Hindustan Times puts it as 'No outages till Feb 10, discoms get time to pay".
  • 'DD won't blush at 'A' movies anymore' writes the Asian Age, on its front page. The paper adds that the I&B ministry is now taking a favourable view of airing shows with adult content for mature audiences.
  • Would you like to shop at Harrods, Macys or Selfridges, in the comfort of your own home? Its possible now, says the Times of India, as these upscale stores are delivering to online orders from India.
[]><><><[]