Loading

01 March 2014

  • प्रधानमंत्री ने लघु, अति लघु और मझोले उद्यमों के विकास की बाधाओं को दूर करने के लिए नए तरीके अपनाने का आह्‌वान किया।

  • आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने उत्तरप्रदेश के १५ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में तीन दिन की यात्रा शुरू की।
  • पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी० के० सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल।
  • मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया।
  • युक्रेन ने क्रीमिया में रूस पर सैन्य हस्तक्षेप का आरोप लगाया।
  • आई सी सी अंडर-१९ क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से।
---------
 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उद्योग एसोसिएशनों और वाणिज्य और उद्योग मंडल से अति लघु, लघु और मझौले उद्यमों के विकास में आने वाली रूकावटों को दूर करने के विशेष उपाय सुझाने को कहा है। नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में डॉ. मनमोहन सिंह ने उनसे नीतियां बनाने और उन पर अमल करने के लिए रचनात्मक सुझाव भी मांगे हैं। तेज और समावेशी विकास के लिए अति लघु, लघु और मझौले उद्यमों के मज+बूत प्रदर्शन को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र और समाज की भागीदारी से ही सरकार के प्रयास सफल हो सकते हैं।

हम सब के लिए संतोष की बात है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम का विकास हाल के वर्षो में १० प्रतिशत की दर से हुआ है। हमारी सरकार ने इस अहम क्षेत्र के तेज विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कई उपाय किये हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि यूपीए सरकार ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के तेजी से विकास के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कई उपाय किए हैं। उन्होंने इस क्षेत्र से निर्यात को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर अति लघु, लघु और मझौले उद्यमों के मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने कहा कि उनका मंत्रालय एशियाई विकास बैंक की मदद से खादी क्षेत्र के लिए एक व्यापक सुधार पैकेज लागू कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस पैकेज में नौ सौ पचास करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता से तीन सौ खादी संस्थानों को उन्नत बनाना और उनकी क्षमता का निर्माण करना तथा विपणन में सुधार करना शामिल है। उन्होंने प्रधानमंत्री से खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग को कर्ज मुक्त बनाने के लिए उसके बकाया ऋणों को माफ करने का अनुरोध किया है।
---------
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र को शांति भंग करने वाली किसी भी आतंकी घटना को रोकने के लिए हमेशा चौकस रहना होगा। नई दिल्ली में कल केन्द्रीय रिज+र्व पुलिस बल के डायमंड जुबली समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवादियों की घातक साजिश को सभी स्तरों पर रोकने के लिए बहुकोणीय नज+रिया अपनाना होगा। देश में बढ़ती साम्प्रदायिक हिंसा पर चिंता ज+ाहिर करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इसके प्रसार को रोकने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाना चाहिए।

कई आतंकवादी समूह भारत को विशेष रूप से आतंकवाद का निशाना बना रहे हैं। सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र को हर पल चौकस रहना होगा, ताकि आतंक फैलाने और शांति भंग करने की किसी भी घटना को रोका जा सके।

सोशल मीडिया के व्यापक प्रसार को रेखांकित करते हुए श्री मुखर्जी ने सुरक्षा बलों से अपील की कि सोशल मीडिया के जरिये भेजे जाने वाले भड़काऊ संदेशों पर कड़ी नजर रखें।
-------------
सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन-आईओसी और भारत हैवी इलेक्ट्रिक्ल्स लिमिटेड-बी एच ई एल में विनिवेश को मंजूरी दे दी है। इन कम्पनियों में सरकारी शेयरों की बिक्री से चालू वित्त वर्ष में सात हजार तीन सौ करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी। विनिवेश के बारे में अधिकार प्राप्त मंत्री समूह ने आई ओ सी में दस प्रतिशत और बी एच ई एल में पांच प्रतिशत शेयरों की बिक्री का फैसला कल किया था।
सरकार अपने दस प्रतिशत शेयरों की बिक्री दस प्रतिशत की छूट पर सार्वजनिक क्षेत्र के ओ एन जी सी और ओ आई एल को करेगी। इससे करीब पांच हजार तीन सौ करोड रुपये प्राप्त होंगे। तेल मामले के सचिव विवेक राय ने कहा कि ये दोनों कम्पनियां इस सौदे को अंतिम रुप देंगी तथा शेयरों की बिक्री जल्द होगी।
सरकार बी एच ई एल के अपने पांच प्रतिशत शेयरों की बिक्री भारतीय जीवन बीमा निगम के जरिये करेगी जिससे लगभग दो हजार पैंतालिस करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी।
--------
आगामी लोक सभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने आज ३ दिन की अपनी उत्तर प्रदेश यात्रा की शुरूआत की। पांच सौ किलोमीटर की अपनी इस यात्रा की शुरूआत उन्होंने गाजियाबाद में कौशाम्बी के आम आदमी पार्टी कार्यालय से एक रोड शो के साथ शुरू की।
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों को निशाना बनाते हुए श्री केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार देश को खोखला करता रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मूल्यवृद्धि, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता हमारे सबसे बड़े शत्रु हैं और अन्य पार्टियां इन मुद्दों पर कुछ भी नहीं कर रही हैं।
पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उत्तर प्रदेश एक पिछड़ा क्षेत्र है, जो जाति और धर्म की राजनीति से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जाति और धर्म की राजनीति के स्थान पर विकास की राजनीति करना चाहती है।
----------
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कल लखनऊ से राज्य के दो दिन के दौरे की शुरूआत की। वे निचले तबके के लोगों से मिल रहे हैं। उन्होंने अब से थोड़ी देर पहले वाराणसी में रेलवे स्टेशन के नजदीक रिक्शाचालकों की चौपाल का आयोजन किया।
---------
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की उपस्थिति में श्री सिंह के साथ कुछ पूर्व सैनिक भी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर जनरल सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।
----------
मध्यप्रदेश में आज से खाद्य सुरक्षा कानून लागू हो गया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इस कानून के लागू होने से राज्य की ७५ प्रतिशत आबादी को फायदा होगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेंहू और तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं राज्य सरकार सभी पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत एक रुपये प्रति किलो की दर से गेंहू और चावल देगी। अन्त्योदय कार्ड धारकों को हर महीनें ३५ किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। शारिक नूर आकाशवाणी समाचार भोपाल।
---------
इस बीच राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के आह्‌वान पर आज रखे गए बंद का मिलाजुला असर है। राज्य के प्रमुख शहरों में बड़े बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। सभी आवश्यक सेवाओं सहित स्कूल और कालेजों को बंद से मुक्त रखा गया है।
कांग्रेस ने इस बंद का आह्‌वान राज्य के व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड घोटाले की जांच सी बी आई से कराने की मांग को लेकर किया है। बोर्ड की कई प्रवेश परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अनियमितताओं और जालसाजी की बात सामने आयी है। राज्य का विशेष कार्य बल इस घोटले की जांच कर रहा है।
---------
बिहार में जनता दल यूनाइटेड के समर्थकों ने बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकाली। मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने राज्य को विशेष दर्जा न देने के कारण केन्द्र के खिलाफ कल बन्द का आह्‌वान किया है। उन्होंने सभी दलों से बन्द का समर्थन करने की अपील की है। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी कल के बन्द का समर्थन नहीं कर रही है। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष संजय मयूख ने हमारे पटना संवाददाता को बताया कि भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने इस मुद्दे पर उसके रेल रोको कार्यक्रम का समर्थन नहीं किया था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बन्द का समर्थन करने का फैसला किया है।
----------
यूक्रेन ने रूस पर क्रिमिया में सैन्य अतिक्रमण का आरोप लगाया है। क्रिमिया में यूक्रेन के राष्ट्रपति के विशेष दूत ने स्थानीय टीवी चैनल से कहा कि रूस के १३ विमान करीब दो हजार सैनिकों के साथ क्रिमिया के निकट सैन्य हवाई अड्डे पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि युक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अनौपचारिक बैठक में यूक्रेन में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर चर्चा की। यूके्रन के राजदूत यूरी सेरगेयेफ ने कहा कि रूस की क्रिमिया में बढ़ रही सैनिक मौजूदगी इस क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और अंखडता के लिए चुनौती है।
इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यूके्रन की सीमा में रूसी सैनिक गतिविधि पर चिंता व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि किसी भी हस्तक्षेप के लिए रूस को कीमत चुकानी होगी।
---------
तुर्की में मुख्य विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी ने न्यायपालिका पर कड़ा नियंत्रण लगाने के सरकार के कदम को चुनौती दी है। पार्टी ने कहा कि संसद में पारित नया कानून संविधान का उल्लंघन है इसलिए उसने संवैधानिक अदालत से इसे रद्द करने की अपील की है।
एक अन्य घटनाक्रम में तुर्की के अभियोजकों ने भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार तीन पूर्व मंत्रियों के बेटों तथा वरिष्ठ अधिकारियों को इस्तांबुल में रिहा कर दिया है।
---------
भारत और ईरान चाबाहार बंदरगाह परियोजना पर मार्च के अंत तक फैसला लेने पर सहमत हो गए हैं। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और ईरान के विदेश मंत्री जवाद शरीफ के बीच कल नई दिल्ली में हुई बातचीत में इसका फैसला किया गया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं की बैठक में चाबाहार बंदरगाह के बारे में यह निर्णय लिया गया कि परियोजना के विशिष्ट प्रस्तावों पर ईरान में मार्च में नवरोज की छुट्टियों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
-------------
भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्यात संबंधी लेन-देन पर नजर रखने के लिए कमप्यूटर आधारित एकीकृत प्रणाली शुरू की है। बैंक की अधिसूचना में कहा गया है कि निर्यात डेटा प्रसंस्करण और निगरानी प्रणाली से विदेशी मुद्रा से होने वाले निर्यात कारोबार में सरकारी नियमों के पालन पर नजर रखी जाएगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कल मुम्बई में कहा कि यह प्रणाली एक महत्वपूर्ण पहल है क्योंकि इससे कागजी औपचारिकताएं काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। इस प्रणाली से निर्यात संबंधी लेन-देन पर नजर रखना और उनके ब्यौरे जुटाना भी आसान होगा।
-----------
दुबई में अंडर-१९ विश्व कप क्रिकेट में आज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मैचों में पाकिस्तान ने इंगलैंड को और दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। मौजूदा चैम्पियन भारत प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर है।
---------
उधर, दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के डबल्स फाइनल में आज रोहन बोपन्ना और एहसाम उल हक़ कुरैशी की जोड़ी डैनियल नेस्टर और नेनाद जिमोनजिच की जोड़ी से भिडेंगी। बोपन्ना और कुरैशी ने सेमीफाइनल में तोमास बेडनारेक और लुकास ड्लाही को ६-२, ६-शून्य से हराया था।
सिंगल्स फाइनल में पांच बार चैम्पियन रहे रोजर फेडरर का मुक़ाबला टॉमस बर्डिच से होगा। सेमीफाइनल में फेडरर ने वर्तमान विजेता नोवाक जोकोविच को ३-६, ६-३, ६-२ से तथा दूसरे सेमीफाइनल में बर्डिच ने फिलिप कोलश्राइबर को ७-५, ७-५ से आसानी से शिकस्त की।
---------
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज लगातार तीसरे दिन भी रूक-रूक हो रही बर्फबारी और वर्षा के कारण तापमान में काफी गिरावट आयी है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति, किन्नौर और चम्बा में जनजीवन पर असर पड़ा है।
मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में हिमपात और वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। निचले और मैदानी इलाकों में गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हुई है।
उत्तराखण्ड में भी ठंड बढ़ गई है।

राज्य में पिछले तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी की वजह से सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। लगातार बारिश से ऋषीकेश, बद्रीनाथ और कर्ण प्रयाग, ग्वालतम राजमार्ग भूस्खलन के कारण बार-बार बंद हो रहे हैं। उत्तरकाशी के गंगोत्री,यमुनोत्री क्षेत्र में दो फीट बर्फ गिरने से तापमान में भारी गिरावट आ गयी है। चम्पावत में भारी बारिश से आज सुबह ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं टिहरी में बारिश के बाद शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गयी है। नैनीताल में कल बर्फबारी के बाद आज भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में आज और कल कई जगहों में बारिश होने के साथ बर्फ गिरेगी। संजीव सुन्दरियाल आकाशवाणी समाचार देहरादून।
---------
राजधानी दिल्ली में भी आज सुबह ठंड रही। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में कृषि भौतिकी विभाग के प्रमुख रविन्दर सिंह ने आकाशवाणी से बातचीत में कहा कि यह वर्षा रबी की फसल के लिए अच्छी है, लेकिन भारी वर्षा और तेज हवाओं से गेंहू की फसल को नुकसान हो सकता है।

इस वर्ष उत्तरी-पश्चिमी भारतीय क्षेत्रों में काफी अच्छी वर्षा हुई है। ये जो बारिश है जो रवि का जो अभी गेंहू की फसल है, चने की फसल है, मसूर की फसल है, सरसों की फसल है , उनके लिए काफी अच्छा है। परन्तु जो सिंचित क्षेत्र हैं औेर गेंहू का थोड़ा बड़ा क्रॉप है, उनमें थोड़ा नुकसान हो सकता है। सरसों के जो खेत हैं जो मस्टर्ड कुछ लोगों ने काट लिए हैं और जो कुछ कटाई की तरफ हैं, तो उनमें थोड़ा ध्यान रखें तो उनको काटकर ठीक से किसान भाई बाहर की तरफ रखें क्योंकि नमी बहुत होने से जो फंगस है वो आ जायेगी और इससे आपकी जो फलियों में क्वालिटी है उसका नुकसान होने का अंदेशा रहता है और गेंहू की फसल में भी, क्योंकि जहां-जहां पानी भर गया है। वहां किसान भाई जल्दी से उस पानी को खेत से बाहर निकाल दें।
------------
  • Prime Minister calls for innovative solutions to address constraints in the development of Micro, Small and Medium Enterprises.

  • Aam Aadmi Party launches its three-day yatra covering 15 Lok Sabha seats in Uttar Pradesh today.
  • Former Army Chief General V. K. Singh joins BJP.
  • Madhya Pradesh government implements National Food Security Act from today.
  • Ukraine accuses Moscow of armed invasion of its Crimean peninsula.
  • Pakistan take on South Africa in the final of ICC Under 19 Cricket World cup in Dubai today.
<><><> 
Prime Minister Dr Manmohan Singh has urged the industry associations and chamber of commerce to come forward with innovative solutions to address constraints in the development of the Micro, Small and Medium Enterprises, MSME, sector. Addressing a MSME National Awards function in New Delhi today, Dr Singh also asked them to provide constructive inputs for policy formulation and implementation. He stated, that strong performance of the Micro, Small and Medium Enterprises is necessary to achieve rapid and inclusive growth.
"It's matter of considerable satisfaction for all of us, that the MSME sector has grown at a healthy rate of 10% in recent years. Our government has taken a number of steps to remove the constrains that impede faster development of this vital sector."
Dr. Singh said the government's initiatives can succeed only with the participation of the private sector and civil society. Micro, Small and Medium Enterprises Minister K H Muniyappa said his ministry is implementing a comprehensive reform package for the Khadi sector through the Asian Development Bank funding. He said the package includes upgradation and capacity building of three hundred Khadi institutions and improved marketing with a financial assistance of 950 crore rupees. The Minister requested the Prime Minister to waive off the outstanding loans of the Khadi and Village Industries Commission to make it debt free.
<><><>
President Pranab Mukherjee has said that the security forces and the intelligence mechanism have to be alert always to avert any event that can strike terror or disrupt peace. Speaking at the Diamond Jubilee celebrations of the Central Reserve Police Force in New Delhi yesterday, the President said, the pernicious designs of terrorists have to be defeated at all levels with a multi-pronged approach.
 "India in particular is a target of various terrorist groups operating in the region. The Security forces and the intelligence mechanism have to be alert every second, to alert any event that can strike terror or disrupt peace."
Worrying about increasing communal violence in the country, the President added that the communication system needs to be strengthened to control its spread. Noting the widespread use of social media, Mr Mukherjee asked the security agencies to keep a vigil on incendiary messages on social media platform.
<><><> 
Former Army chief General V K Singh today joined the BJP. Some ex-servicemen also joined the party along with General Singh in the presence of Party President Rajnath Singh in New Delhi. Speaking on the occasion, General Singh claimed that ex-servicemen joining BJP will make the party stronger.
<><><> 
Ahead of the upcoming Lok Sabha polls the Aam Aadmi Party (AAP) convener Arvind Kejriwal launched his three-day yatra in Uttar Pradesh today. He kick-started the roadshow from AAP office in Kaushambi in Ghaziabad as part of his 500 km yatra. It will cover 15 Lok Sabha seats. Targeting both Congress & BJP, Kejriwal said that the country will continue to bleed because of corruption, if BJP comes to power. He stressed that the price rise, corruption and communalism are our biggest enemies and other parties aren't doing anything about these issues. Senior party leader Manish Sisodia accompanying Kejriwal in the road-show said Uttar Pradesh is backward and AAP intends to target other parties over a number of issues plaguing the state which is dominated by caste and religion politics. He said we want to replace it with politics of development.
<><><> 
Congress Vice-President Rahul Gandhi, who began a two-day visit of the state from the capital Lucknow yesterday, is interacting with people at the grass root level. He held a chopal with Rickshaw pullers in Varanasi near the main railway station.
<><><> 
In Bihar JD(U) supporters took out rallies in various parts to garner support on its demand for special status for the state. Chief Minister and JD(U) senior leader Nitish Kumar has called for a bandh tomorrow to protest against the centre not granting special status to Bihar. He has appealed to all political parties to support the statewide band. But, the main opposition BJP is not supporting tomorrow's band. State party Vice President Sanjay Mayuk told AIR Patna correspondent that the BJP is doing so as the ruling party had not supported their Rail Roko program yesterday on the same issue. However, the CPI and CPI(M) have decided to support the JD(U) band.
<><><> 
In Madhya Pradesh, the bandh sponsored by the main opposition Congress has evoked mixed response across the state today. Our Bhopal correspondent reports that the main markets and commercial establishments are closed in major towns including Bhopal, Indore and Gwalior. All the essential services including schools and colleges have been exempted from the bandh.
The Congress has called the bandh to press its demand for CBI enquiry into the State Professional Examination Board scam. Large scale irregularities and forgery have come to the fore in several entrance examinations of the board and the state’s Special Task Force is probing the scam.
<><><> 
Still in Madhya Pradesh, the National Food Security Act has come into force from today. Our Bhopal correspondent reports that this Act will cover 75 percent of the states population.
 "The Central Government will provide wheat at the rate of two rupees per kilogram and rice at three rupees per kilogram to the state government under the National Food Security Act. However, both wheat and rice will be provided at the rate of one rupee per kilogram under the state government’s Mukhyamantri Annapurna Yojana by giving additional subsidy to all eligible families. So far, over 3 crore 70 lakh names have been included in the Food and Civil Supplies department’s Samagra online Portal. Out of these, 2 crore 84 lakh beneficiaries belong to rural areas and 86 lakh 70 thousand belong to urban areas. Shariq Noor, AIR News,Bhopal."
<><><> 
The government has cleared disinvestment in state-owned Indian Oil Corporation, IOC, and Bharat Heavy Electricals Limited, BHEL. The sale would fetch over 7,300 crore rupees to the exchequer in the current financial year. The decision to go ahead with stake sale of ten per cent in IOC and 5 per cent in BHEL was taken by the Empowered Group of Ministers on disinvestment yesterday.
<><><> 
Central Board of Secondary Education, CBSE, board exams for class 10th and class 12th began today. About 22 lakh students across the country are taking the exams. The class 12th exam will end on the 17th of next month while the 10th class exam will continue till the 31st of this month.
<><><> 
The people in the national capital Delhi, experienced a chilly morning today with the minimum temperature recorded at 12 degrees Celsius, average for the season. Talking to AIR, Head of Agriculture Physics Division in the Indian Agriculture Research Institute, Ravinder Singh said, the rain is good for Rabi crops particularly in rainfed areas. He however said that mature wheat crops may get damaged due to water logging caused by the heavy rain and strong wind conditions.
"This rain is good for Rabi crops particularly in rainfed areas or rainfed crops and one or two irritations are saved in irrigated crops. Last night we received rain 37 mm and wind speed is very high, 40-45 km/h. This rain may cause some damage to mature mustard crops by logging, because mustard crop is going to harvest in very short time. So, we advise to the farmers that they keep watch on their crops because of the high humidity, fungus may attack on logged crops and quality of the crops may be affected."
<><><> 
In Himachal Pradesh, there is no respite from chill and cold wave with intermittent snow in higher reaches and rain still continuing on the third consecutive day today. Snowfall in tribal areas of Lahaul Spiti, Kinnaur and Chamba has disrupted normal life. The Entire upper hill state remains engulfed in icy winds and chill causing a sharp fall in the temperature. Bharmaur in Chamba district recorded minus nine degree Celsius during the last 24 hours. Keylong recorded minus 4.4 while Kalpa shivered at minus 4.2 Manali almost at the freezing point. Met office has forecast rain or snowfall at many places in high hilly areas and thunder showers in lower hills and plains of the state today. Many areas of Punjab and Haryana at Chandigarh also experienced moderate rain fall last night and today. Met Office has predicted more rain and fall in temperature.
<><><> 
Ukraine has accused Moscow of 'armed invasion' of Crimea. Ukrainian President's special representative in Crimea, Sergiy Kunitsyn told a local TV channel that 13 Russian aircraft carrying nearly 2,000 suspected troops have landed at a military air base near the regional capital of the restive Crimean peninsula. He added that the air space had been closed. The UN Security Council has held a brief "private meeting" followed by consultations to discuss concerns about rapidly changing events in Ukraine. Ukrainian ambassador Yuriy Sergeyev said Russia's expanding military presence in Crimea was a "challenge to the security and peace in the region and also a challenge to the territorial integrity of Ukraine.
Meanwhile, US President Barack Obama has expressed deep concern over reported Russian military activity inside Ukraine.
"Any violation of Ukraine's sovereignty and territorial integrity would be deeply de-stablising, which is not in the interest of Ukraine, Russia or Europe. We would represent a profounded interference in matters that must be determined by the Ukrainian people."
Obama warned "there will be costs" for any intervention. He, however, did not say what those costs might be.
<><><> 
Sri Lanka police has confirmed that remains of at least nine bodies have been found buried in a private garden in the northern district of Mullaittivu. This is the area where the last battles were fought between the security forces and the LTTE. The police say investigations are on at the site. This is the latest of the number of mass graves that have been found since the end of the civil war in 2009. Sri Lanka Army has rejected allegations that the security forces could have had a role in these killings. Meanwhile, investigation into another mass grave site is dragging on for over a year. Remains of more than 80 bodies have been unearthed at that site.
<><><> 
In Thailand, opposition protesters seeking to force the Prime Minister from office have decided to end their self-styled shutdown of Bangkok. The protestors said that they would abandon most of their rally sites in the capital after sharp fall in attendance at the demonstrations in recent weeks. It is a relief for the embattled premier Yingluck Shinawatra, who has been under intense pressure to resign following four months of protests.
<><><> 
In the ICC Under 19 Cricket World cup final Pakistan take on South Africa in Dubai today. Pakistan beat England while South Africa defeated Australia in the Semifinals. Defending champions India have been relegated to the fifth position in the tournament.
<><><> 
Indo Pak Express of Rohan Bopanna and Aihsan ul Haq Qureshi will take on Daniel Nestor and Nenad Zimonjic duo in the doubles final of Dubai Duty Free Tennis Championship today. Bopanna and Qureshi beat Tomasz Bednarek and Lukas Dlouhy 6-2, 6-0 in the Semifinals. Five times champion Roger Federer will clash with last year’s finalist Tomas Berdych in the Singles final. Federer stunned the defending champion and number one seed Novak Djokovic 3-6,6-3,6-2 while Berdych had an easy win over Philip Kohl Schriebber 7-5, 7-5 in the other Semifinal.
<><><> 
Japanese researchers are testing tiny ear computer that is worn on the ear and can be controlled with the blink of an eye or the click of a tongue. The 17-gram wireless device, known at the moment as the "Earclip-type Wearable PC" has a microchip and data storage, enabling users to load software. It has bluetooth capability and is equipped with a GPS, compass, gyro-sensor, battery, barometer, speaker and microphone.
<><><>

27 February 2014

  • उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार द्वारा राजीव गांधी के शेष चार हत्यारों की रिहाई पर अगले आदेश तक रोक लगाई।

  • कश्मीर में राष्ट्रीय रायफल्स के जवान ने पांच सैनिकों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या की।
  • लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस प्रचार समिति की बैठक। राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी पर सलमान खुर्शीद की टिप्पणी को खारिज किया।
  • नौसेना पनडुब्बी दुर्घटना में लापता दो अधिकारियों की मौत। दुर्घटना की जांच रियर एडमिरल रैंक के अधिकारी करेंगे।
  • एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज अफगानिस्तान का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन पाकिस्तान से।
-----
उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चार और हत्यारों की रिहाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। प्रधान न्यायाधीश पी सदाशिवम की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ ने इनकी रिहाई के खिलाफ केन्द्र सरकार की याचिका पर तमिलनाडु सरकार और चारों दोषियों को नोटिस भी जारी किए हैं।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय इस मामले में तीन दोषियों की रिहाई पर भी रोक लगा चुका है। आज के फैसले से राजीव गांधी हत्या मामले के सभी सात अभियुक्तों को उच्चतम न्यायालय की अनुमति के बिना रिहा नहीं किया जा सकता। १९९१ में २१ मई को तमिलनाडु में एल टी टी ई के आतंकवादियों ने आत्मघाती हमले में राजीव गांधी और उनके चौदह सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी।
-----
कश्मीर के गंदरबल जिले में १३ राष्ट्रीय रायफल्स के सैन्य शिविर में एक जवान ने पांच साथियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना में एक जवान घायल भी हुआ है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि संतरी की ड्यूटी कर रहे एक जवान ने तड़के करीब दो बजे बैरक में घुसकर सो रहे अपने साथियों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। यह घटना साफापुरा के सैन्य शिविर में हुई। मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
-----
लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस प्रचार समिति की आज नई दिल्ली में बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों ने भाग लिया। इनमें सर्वश्री ए.के. एंटनी, सुशील कुमार शिंदे, पी चिदम्बरम, गुलाम नबी आजाद और जयराम रमेश शामिल हुए। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पचास सदस्यों वाली इस समिति के सह-अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बैठक के बाद बताया कि बैठक में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को टिकट न देने का सुझाव आया। उन्होंने कहा कि बैठक में चुनाव प्रचार को अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार किया गया।
-----
कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव गांधी ने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के बारे में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की टिप्पणी को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि वे ऐसी भाषा को ठीक नहीं समझते। श्री गांधी आज नई दिल्ली में कांग्रेस प्रचार समिति की बैठक से अलग पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि सलमान खुर्शीद ने श्री नरेंद्र मोदी को गुजरात में २००२ के सांप्रदायिक दंगों को रोकने में विफल रहने के कारण नपुंसक बताया था। लेकिन श्री खुर्शीद ने स्पष्ट किया कि नपुंसक शब्द से उनका अभिप्राय केवल श्री मोदी की राजनीतिक अक्षमता से था क्योंकि उन्होंने स्थिति को उचित ढ़ंग से नहीं संभाला था।
-----
तेलंगाना राष्ट्र समिति टीआरएस शनिवार को अपने पोलितब्यूरो और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित करेगी। आज हैदाराबाद में जारी प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार टीआरएस पोलितब्यूरो, संसदीय तथा विधायी दल और राज्य के कार्यकारी अधिकारी संसद में तेलंगाना विधेयक पारित होने के बाद पार्टी की आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। बैठक में टीआरएस के कांग्रेस में विलय या उससे गठबंधन की संभावना पर भी विचार किया जायेगा।
-----
तेलुगुदेशम पार्टी ने केन्द्र सरकार से, अलग तेलंगाना राज्य के गठन के लिए कोई तारीख तय नहीं करने का आग्रह किया है। पार्टी ने कहा है कि केन्द्र को इस बारे में जल्दबाजी में आगे कार्रवाई नहीं करनी चाहिए और तब तक इंतजार करना चाहिए जब तक उच्चतम न्यायालय आन्ध्रप्रदेश पुनर्गठन विधेयक की संवैधानिक मान्यता को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं का निपटारा नहीं कर देता। पार्टी ने कहा है कि आन्ध्र प्रदेश के विभाजन के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में कई याचिकाएं लंबित हैं। उसने कहा कि विधेयक की वैधता और संवैधानिकता के बारे में उच्चतम न्यायालय ही फैसला करेगा।
-----
आई एन एस सिंधुरत्न पनडुब्बी दुर्घटना की जांच, रियर एडमिरल रैंक के अधिकारी करेंगे। नौसेना सूत्रों ने बताया कि रियर एडमिरल रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में दुर्घटना की जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जायेगा और पनडुब्बियों की सुरक्षा के उपाय सुझाये जायेंगे।

इस बीच नौ-सेना सूत्रों ने बताया है कि आईएनएस सिंधुरत्न की दुर्घटना में लापता दो अधिकारी मृत पाए गए हैं। तलाशी अभियान के दौराना इनकी मौत की पुष्टि की गई। सूत्रों ने यह भी बताया कि इन अधिकारियों के परिवार को इस त्रास्दी की सूचना दे दी गयी है। दुर्घटनाग्रस्त पनडुब्बी को मुम्बई बन्दरगाह लाया गया है। सात घायलों की हालत स्थिर बताई गई है।
आईएनएस सिंधुरत्न कल सवेरे जब सामान्य प्रशिक्षण के लिए मुंबई तट के पास था, तभी पनडुब्बी से धुंआ निकलने की खबर आई थी ।
-----
रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी का इस्तीफा स्वीकार करने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत की थी। एडमिरल जोशी ने पनडुब्बी दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। आज सेवेरे नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में श्री एंटनी ने बताया कि इस समूची घटना पर उन्हें दुःख है। श्री एंटनी ने कहा है कि एडमिरल जोशी ने कल स्वयं उनसे मिलकर अपना त्यागपत्र सौंपा था और तुरंत प्रभाव से उसे स्वीकार करने का आग्रह किया था।
 
उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस्तीफा सौंपा और मुझसे इसे तुरंत स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने नये नौसेना प्रमुख की नियुक्ति तक आर के धवन को कार्यवाहक नौसेना प्रमुख बनाने का सुझाव दिया। श्री जोशी के इस्तीफें के बाद नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल रॉबिन धवन को कार्यवाहक नौसेना प्रमुख बनाया गया है।
-----
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी से देश में निष्पक्ष और जवाबदेह मीडिया का प्रतिनिधि बने रहने का आह्‌वान किया है। वे इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी की स्थापना की प्लेटिनम जुबली के अवसर पर आज नई दिल्ली में आयोजित समारोह को संबोंधित कर रहे थे। श्री मुखर्जी ने मीडिया से अनुरोध किया कि वह पेड न्यूज+ की गलत परंपरा को जड़ से खत्म करें। उन्होंने कहा कि सनीसनीखेज+ समाचार किसी भी चीज के सही आंकलन का विकल्प नहीं हो सकते। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के दूसरे हिस्सों में जहां अखबार उद्योग काफी मुश्किल भरे समय से गुजर रहा है, वहीं भारत में यह उद्योग १० प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है। राष्ट्रपति ने प्रेस की स्वतंत्रता को लोकतंत्र का प्र्रमुख आधार बताते हुए कहा कि जीवंत मीडिया राष्ट्र की महत्वपूर्ण संपत्ति है।ं इसके जरिये लोगों को विभिन्न मुद्दों को कई तरीके से देखने का मौका मिलता है।
-----
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू करने की दृष्टि से सोशल मीडिया पर नियंत्रण और नियमन करना एक बड़ी चुनौती होती है। श्री देव आज नई दिल्ली मे ंआकाशवाणी के वरिष्ठ संपादकों और संवाददाताओ के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। श्री देव ने कहा कि चुनावों की घोषणा की तारीख से आचार संहिता लागू हो जाती है और उसके बाद सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली सभी प्रचार सामग्री हटाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर होने वाला खर्च भी चुनावी खर्च का ही हिस्सा है।
 
हम उम्मीदवारों के द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर खर्चों के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। इन खर्चों का ब्यौरा और अपने सोशल मीडिया एकाउंट की जानकारी देने के लिए उम्मीदवारों को कानूनी रूप से बाध्य किया जायेगा।
-----
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। श्री ज+रीफ दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ बनाने के लिए वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। बातचीत के दौरान अफगानिस्तान की घटनाओं, हिंसा और आतंकवाद से निपटने सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मसलों तथा भारत के साथ व्यापारिक और आर्थिक संबंध बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। ईरान, कच्चे तेल के निर्यात के बारे में भी भारत से बात करेगा।
-----
भारत और सऊदी अरब ने रक्षा क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और भारत यात्रा पर आए सऊदी अरब के युवराज सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के बीच बातचीत के बाद समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

रक्षा सहयोग समझौते के तहत सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा सैन्य प्रशिक्षण और शिक्षा समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सहयोग का प्रावधान किया गया है।
-----
महाशिवरात्रि का पर्व आज देश के विभिन्न भागों में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान शिव की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाशिवरात्रि को भगवान शिव और पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है।

उत्तर प्रदेश में वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में सात दिन तक चलने वाला विश्व प्रसिद्ध मंडी शिवरात्रि मेला आज से मंडी नगर में शुरू हो रहा है। तमिलनाडु में शिवरात्रि के अवसर पर चिदम्बरम, तंजावुर और तिरूवरूर में नृत्य समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।
-----
विदेशों से भी महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाये जाने के समाचार मिल रहे हैं। नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, म्यामां, अफगानिस्तान और मारीशस सहित पश्चिम एशिया के कई देशों में हिंदू श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ लगी है।
-----
फातुल्ला में एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में अफगानिस्तान से खेलते हुए पाकिस्तान ने ताजा समाचार मिलने तक ग्यारह ओवर में बिना विकेट खोये ५२ रन बना लिए थे। इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पाकिस्तान की टीम में बिलावल भाटी की जगह अनवर अली को रखा गया है। अफगानिस्तान की टीम पहली बार एशिया कप में खेल रही है। पाकिस्तान अपना पहला मैच श्रीलंका से हार गया था। भारत का अगला मैच श्रीलंका से होना है।
-----
बंगलादेश में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत ११५ उपजिला परिषद के लिए आज हो रहे मतदान में सत्तारूढ़ अवामी लीग और उसकी विरोधी बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच फिर मुकाबला हो रहा है। करीब दो करोड़ मतदाताओं के आज मतदान में हिस्सा लेने की संभावना है। एक हजार ३ सौ ७६ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
-----
दुबई में चल रहे खानपान मेले - दुबई फूड २०१४ में भारतीय खाद्य निर्यातकों और आतिथ्य क्षेत्र को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मे ंचल रहे इस पांच दिवसीय मेले में भारत की तीन सौ से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारतीय मंडप में खासतौर से बासमती और गैर बासमती चावल, जड़ी-बूटियां, मसाले, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, पोल्ट्री और डेयरी उत्पाद, मांस और तैयार खाद्य पदार्थ समेत कई किस्म के खाद्य पदार्थ प्रदर्शित किये गए हैं।
 
इलायची, काली मिर्च, सौंफ, जीरा, धनिया, हल्दी आदि मसालों के लिए भारत शुरू से ही जाना जाता रहा है। अप्रैल से नवम्बर २०१३ के दौरान भारत के मसालों के निर्यात में पिछले साल की तुलना में २८ फीसदी का इजाफा हुआ। इस दौरान भारत से मसालों का निर्यात ३ दशमलव नौ-आठ लाख मीट्रिक टन से बढ़कर पांच लाख मीट्रिक टन हो गया। जबकि मसालों के निर्यात से होने वाली आमदनी ५७३२ करोड़ से बढ़कर ८३७७ करोड़ रूपये हो गई। अतुल तिवारी, आकाशवाणी समाचार, दुबई।
-----
रूस के राष्ट््रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के सीमावर्ती क्षेत्र सहित समूचे रूस में सैन्य इकाइयों के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण अभ्यास शुरू करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने देश की सैन्य सुरक्षा के लिये संभावित खतरे की स्थिति में कार्रवाई के लिए सेनाओं की क्षमता की तैयारी की समीक्षा करने की जिम्मेदारी सशस्त्र बलों के प्रमुख को सौंपी है।

इस बीच नाटो के रक्षा मंत्रियों ने आज यूक्रेन की सम्प्रभुता और स्वतंत्रता का समर्थन किया। उन्होंने कहा है कि नाटो यूक्रेन में लोकतांत्रिक सुधारों में सहायता और समर्थन जारी रखेगा। अमरीका ने भी एक बयान जारी करके यूक्रेन में सैन्य हस्तक्षेप के प्रति चेतावनी दी है और कहा है कि इसका करारा जवाब दिया जायेगा।
-----
हिमाचल प्रदेश के उंचाई वाले इलाकों में आज तड़के से हिमपात और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के कुछ भागों में रूक-रूककर बर्फ गिर रही है।
----
  • Supreme Court stays release of remaining four convicts by Tamil Nadu Government in the Rajiv Gandhi assassination case. Five soldiers shot dead by a Rashtriya Rifles' Jawan in Kashmir; the soldier kills himself also.


  • Congress Campaign Committee meets to finalise poll strategy; Rahul Gandhi disapproves Salman Khurshid's remark on Narendra Modi.
  • Two Officers missing in the Sub-marine mishap are reported dead; a Rear Admiral-rank officer to inquire into the accident.
  • And In Asia Cup Cricket minnows Afghanistan take on defending champion Pakistan today.
{}>><><<{}
The Supreme Court today stayed till further orders the release of remaining four killers of Rajiv Gandhi. A bench headed by Chief Justice P Sathasivam also issued notices to Tamil Nadu government and the four prisoners on the Centre's plea against their release. The Centre had filed petition seeking to restrain Tamil Nadu government from releasing these convicts who are undergoing life imprisonment. Earlier, the apex court stayed the release of three others. Now none of the seven convicts in Rajiv Gandhi assassination case can be released without permission of the Supreme Court. Rajiv Gandhi was killed along with 14 security personnel on May 21, 1991 in a suicidal bomb attack by LTTE militants in Tamil Nadu.
{}>><><<{}
In Kashmir, an army soldier today shot dead five of his colleagues when they were sleeping before committing suicide in Ganderbal district. An army spokesman said, the Rashtriya Rifles unit soldier ran amok in the wee hours. The incident took place inside the army camp of 13 Rashtriya Rifles at Safapora. A court of inquiry has been ordered into the incident. The soldier, who was posted on sentry duty at the camp, entered one of the barracks at around 2 AM and opened indiscriminate firing. Five soldiers were killed and another injured in the firing before the jawan went on to shoot himself.
{}>><><<{}
The Congress Campaign Committee met in New Delhi today to finalize strategy for the upcoming Lok Sabha polls. The meeting chaired by party President Sonia Gandhi was attended among others by the Prime Minister, senior Cabinet Ministers including A K Antony, Sushilkumar Shinde, P Chidambaram, Ghulam Nabi Azad and Jairam Ramesh. Party Vice President Rahul Gandhi is the co-chairman of the 50-member committee. Talking to reporters after the meeting, Congress leader Satyavrat Chaturvedi said a suggestion was made at the meeting to deny tickets to those who are facing allegations of corruption or have criminal background. He said it was also discussed in the meeting how to make poll campaign more effective.
{}>><><<{}
Congress Vice President Rahul Gandhi has disapproved of External Affairs Minister Salman Khurshid's remark on BJP leader Narendra Modi. He said he does not appreciate such kind of language. Gandhi was talking to reporters on the sidelines of Congress Campaign Committee meeting in New Delhi today. Our correspondent reports, Salman Khurshid had described Narendra Modi as impotent for failing to control communal riots in Gujarat in 2002. Khurshid, however, clarified that by the word impotent, he only meant political incompetence of Modi who, he said did not handle the situation properly.
{}>><><<{}
Telangana Rashtra Samithi TRS, will hold a meeting of its politburo and office bearers on 1st of next month. A press release issued in Hyderabad today said that a joint meeting of TRS politburo, parliamentary and legislature party, and state executive will discuss the future course of action of the party in the wake of the passage of Telangana Bill in Parliament. The meeting will also discuss the possible merger or alliance of TRS with Congress.
{}>><><<{}
The Telugu Desam Party today requested the Centre not to fix an appointed date for formation of Telangana state. The party said Centre should not proceed in haste and wait till the Supreme Court fully disposes petitions challenging the constitutional validity of the AP Reorganisation Bill. It said many petitions are pending in the Supreme Court against the bifurcation of Andhra Pradesh and the apex court will determine the legal and constitutional status of AP Reorganisation Bill.
{}>><><<{}
President Pranab Mukherjee has called upon the Indian Newspaper Society to remain torch bearer of free and responsible media in the country. Addressing the platinum jubilee celebrations of the society in New Delhi today, Mr Mukherjee urged the media to weed out the aberrations of paid news. He said sensationalism cannot become a substitute of objective assessment. Mr Mukherjee said even as the newspaper industry is witnessing tough times in other parts of world, Indian newspaper industry is growing at ten per cent. He said that free press is a critical component of democracy.
"Media has assumed different roles of being a facilitator, protector and enabler of democratic institutions and process. Our vast, varied and vibrant media is a national asset. A media as a whole not only keeps people informed but also performs a very crucial function of presenting ideas as alternative in the domain of policy formulation and implementation."
{}>><><<{}
Chief Electoral Officer, Delhi, Mr Vijay Dev has said that control and regulation of social media is a major challenge during the election process in terms of enforcement of model code of conduct. He was addressing the National Workshop for senior editors and correspondents of All India Radio in New Delhi today. Mr Dev said that all the publicity material put on social media need to be removed after the model code of conduct comes into effect. The expenditure on social media comes with in the expenditure limit.
We are also now calculating the expenditure incurred by the candidates through the use of social media and in that it has been now enjoined upon by law through an affidavit on all the contesting candidates to mandatorily disclose their social media accounts.
{}>><><<{}
Maharashtra cabinet has approved a proposal to regularise the slums upto the year 2000, extending the earlier cut-off date by five years. The decision is expected to benefit nearly 3.75 lakh illegal shanties in Mumbai. The Maharashtra government has also announced a "slum transfer policy" that will protect all slums that have come up before 1995. While announcing the slum transfer policy in both the house of the state legislature yesterday, Maharashtra Chief Minister Prithviraj Chavan said that the transfer of the protected structure will be legalised and will go a long way in making Mumbai slum-free.
{}>><><<{}
Indian Navy has constituted a high level inquiry headed by an officer of the rank of Rear Admiral to establish the cause of the INS Sindhuratna submarine accident. In a release issued in Mumbai, the Navy said, the inquiry has immediately commenced its proceedings. The aim of the enquiry is to ventilate the submarine and recommend steps for continuing safe operations of submarines.
Meanwhile, Navy sources said the two missing officers in INS Sindhuratna found dead. The sources said the death of the two officers were confirmed during the search operation. Sources further told that their families have been informed about this tragedy.
The ill-fated submarine has been brought back to Mumbai harbour and the condition of the seven seriously injured personnel, are reported to be stable. INS Sindhuratna was at sea off Mumbai for routine training in the early hours of yesterday when smoke was reported in the sailors' accommodation by the submarine.
{}>><><<{}
Defence Minister A K Antony has said that he had met Prime Minister Manmohan Singh before accepting the resignation of Admiral D K Joshi as Navy Chief. Admiral Joshi yesterday resigned taking moral responsibility of the accident. Talking to reporters in New Delhi this morning, the Defence Minister said he is sad about the whole development.
He personally handed over the letter and he requested me to accept this letter with immediate effect and he has suggested till final arrangement is taken to appoint present vice chief Admiral R.K. Dhowan officiating Naval chief. He was very much disturbed at the whole development. He is a very fine human being and a very good admiral.
Navy Vice Chief Vice Admiral Robin Dhovan has been made the acting Navy chief after Joshi's resignation.
{}>><><<{}
The government has invited bids for auction of three coal blocks in Jharkhand and West Bengal for captive use by steel, cement and sponge iron companies. An official statement said, while two blocks are in Jharkhand, one is in West Bengal. The auction will feature mines that have total reserves of 500 million tonnes. This is for the first time that the government has initiated auction of coal blocks through competitive bidding for specified end-uses. The move comes after the Centre drew flak for delaying the auction and the Comptroller and Auditor General saying that allotment of 57 mines to private firms without auction resulted in a notional loss of 1.8 lakh crore rupees to the exchequer.
{}>><><<{}
RBI has asked banks to play a proactive role in detecting bad loans and to focus on improving their credit risk management systems. In a notification issued yesterday, RBI has asked the Board of Directors of banks to take all necessary steps to arrest their deteriorating asset quality.
{}>><><<{}
The Central Board of Direct Taxes has extended the time-limit for filing ITR-5 Forms for Assessment Years 2009-10, 2010-11 and 2011-12, for returns that have been e-filed with refund claims till 31st of next month. An official release said that taxpayers concerned are advised to take benefit of this relaxation so as to enable the tax authorities to further process their otherwise valid refund claims.
{}>><><<{}
The Centre has informed the Supreme Court that it has no plan to execute the 1993 Delhi bomb blast convict Devender Pal Singh Bhular given his precarious mental health. The Attorney General GE Vahanvati also sought two weeks time to place the mercy papers regarding the Bhullar case to the President. The Attorney General was presenting Delhi Lt. Governor's favourable recommendation on a mercy plea filed by Bhullar's wife before the apex court.
{}>><><<{}
In Bangladesh, ruling Awami League and arch rival BNP face another political battle for popularity today as elections to 115 upazila parishad are being held in the second phase of the local-body polls today. Around 20 million voters will exercise their franchise. There are around 1376 candidates in the fray.
{}>><><<{}
Russian President Vladimir Putin has ordered a massive training exercise for military units across Russia, including along the border with Ukraine. He has assigned the head of the armed forces to review the combat preparedness of the troops for action in case of resolving crisis situations threatening the military security of the country. Meanwhile, NATO Defence Ministers today supported the Ukrainian sovereignty and independence. It said NATO will stand ready to continue assisting Ukraine in its democratic reforms. The United States has also released a statement, warning that any military intervention into Ukraine will be met with a strong response.
{}>><><<{}
NATO Secretary General Anders Fogh Rasmussen says the United States may have to wait for Afghan President Hamid Karzai's successor to sign a deal to authorize US troops on its territory beyond 2014. He said that all NATO troops will withdraw if no legal framework is in place. The NATO Secretary General said President Karzai is not likely to sign the security agreement but he is optimistic that Karzai's successor, to be elected in an April vote, would sign it. Meanwhile, US President Barack Obama has ordered the Defence department to draw up plans for a full withdrawal of US troops. He warned Karzai of the possibility of pull out. But Karzai reportedly told Obama that he cannot sign the deal unless peace negotiations with the Taliban have begun.
{}>><><<{}
Pakistan were 37 for no loss in 8.5 overs against the Afghanistan in the Asia Cup Cricket tournament at Fatullah, when reports last came in. Earlier Afghanistan won the toss and elected to field. Pakistan have made one change to their team, Anwar Ali comes in for Bilawal Bhatti. Afghanistan are playing for the first time in the Asia Cup. Pakistan had lost their first match against Sri Lanka. India will take on Srilanka tomorrow at Fatullah .
{}>><><<{}

22 February 2014

अरुणाचल में खडे़ होकर मोदी ने चीन को दी चुनौती

'चीन के दबाव में नहीं आना'

'चीन के दबाव में नहीं आना'

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया की कोई भी ताक़त अरुणाचल प्रदेश को भारत से नहीं छीन सकती है। नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में भाजपा की एक रैली को संबोधित कर रहे थे।


चीन बराबर अरुणाचल प्रदेश पर अपनी दावेदारी जताता रहा है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का हर आदमी भारत की मजबूती से रक्षा करता है, इसलिए यहां के लोगों को चीन के दबाव में नहीं आना चाहिए।


भाजपा नेता ने कहा कि अब दुनिया में कहीं भी विस्तारवादी राजनीति नहीं होती है, इसलिए चीन को भी अपनी विस्तारवादी मानसिकता को छोड़ना होगा।
 
विस्तारवादी मानसिकता

विस्तारवादी मानसिकता

मोदी ने कहा कि 'भाजपा विकासवाद की पक्षधर है। भारत का भला न तो परिवारवाद से होगा और जातिवाद से। भारत का विकास भी विकासवाद से ही करना होगा।' उन्होंने कहा कि 2014 में होने वाला लोकसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा।


नरेंद्र मोदी ने कहा कि अरुणाचल की हर समस्या का एक ही इलाज है, वह है विकास। उन्होंने कहा कि हर्बल, हार्टिकल्चर (बागबानी) और हैंडिक्राफ़्ट (हस्तशिल्प) के क्षेत्र में अरुणाचल प्रदेश के लिए अपार संभावनाएं हैं। इससे अरुणाचल को नई शक्ति दी जा सकती है।


अरुणाचल प्रदेश के बौद्ध मठों और हिमालय की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि इस राज्य में पर्यटन और पर्यावरण के क्षेत्र में अपार संभवानाएं हैं, इसके लिए केवल सपना देखने की ज़रूरत है। इससे अरुणाचल को पर्यावरण का वैश्विक राजधानी बनाया जा सकता है।
पूर्वोत्तर का विकास

पूर्वोत्तर का विकास

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने हर विभाग को कुल बजट का 10 फ़ीसद हिस्सा पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए आबंटित करने को कहा था। भाजपा नेता ने कहा कि अगर वो प्रधानमंत्री बने तो वो पूर्वोत्तर के लिए वाजपेयी सरकार की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे।


प्रदेश में सरकार चला रही कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने 2012 में हुए मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने उस सम्मेलन में केंद्र की कांग्रेस सरकार पर ही कई आरोप लगाए थे।


उन्होंने लोगों से दिल्ली में एक ऐसी सरकार बनाने की अपील की जो कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों की आवाज़ सुनें।