Loading

21 March 2014

  • मुम्बई की अदालत ने टेलीफोन ऑपरेटर सामूहिक दुष्कर्म के चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शक्ति मिल मामले में २४ मार्च को सजा सुनाई जाएगी।

  • लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह सीटों के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन।
  • निर्वाचन आयोग लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंधों की समीक्षा कर रहा है।
  • उत्तराखंड से कांग्रेसी सांसद सतपाल महाराज भारतीय जनता पार्टी में शामिल। बूटा सिंह समाजवादी पार्टी की ओर से राजस्थान में जालौर से उम्मीदवार।
  • अफगानिस्तान में काबुल के एक होटल पर आतंकवादी हमले में चार विदेशी सहित नौ लोगों की मौत।
  • बंगलादेश में ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारम्भिक मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच।
------
मुम्बई सत्र न्यायालय ने आज टेलीफोन आपरेटर दुष्कर्म मामले में सभी चार अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कल २२ अगस्त को एक फोटो पत्रकार और ३१ जुलाई को एक टेलीफोन आपरेटर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच अभियुक्तों को दोषी ठहराया था। दुष्कर्म के ये मामले पिछले वर्ष मध्य मुम्बई की शक्ति मिल में हुए थे।

अदालत ने विजय जाधव, मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद कासिम शेख को दोनों मामलों में दोषी पाया है। इन तीनों के अलावा अदालत ने सिराज खान को २२ अगस्त को हुए फोटो पत्रकार सामूहिक दुष्कर्म मामले में और मोहम्मद अशफाक शेख को ३१ जुलाई को हुए टेलीफोन आपरेटर सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी पाया है।
 
पत्रकार के साथ गैंगरेप के मामले में सजा २४ मार्च को सुनाई जायेगी। मुंबई के शक्ति मील कंपाउंड में हुए सामूहिक ब्लात्कार के दोनों मामलों में न्यायालय ने पांच आरोपियों को दोषी करार दिया था। गौरतलब है कि दोनों मामलों में दो नाबालिकों को मिलाकर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें से तीन लोग दोनों मामलों में शामिल हैं। दो नाबालिक आरोपियों के मामले की सुनवाई किशोर व न्याय बोर्ड कर रहा है। स्वीटी कोठारी, आकाशवाणी समाचार, मुंबई।
------
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में असम की पांच और त्रिपुरा की एक सीट के लिए नामांकन पत्र भरने का आज आखिरी दिन है। नामांकन पत्रों की जांच कल की जायेगी। इन निर्वाचन क्षेत्रों में ७ अप्रैल को मतदान होगा।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य में तेजपुर, कालियाबोर, डिब्रूगढ़, लखीमपुर और जोरहाट में पहले चरण में मतदान होगा। इसमें ६४ लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
 
नामांकन भरने की प्रक्रिया तीन बजे तक चलेगा । मंत्री पबन सिंह घाटोवार केन्द्रीय राज्य मंत्री रानी नराह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सर्बानन्द सोनोवाल और असम गणपरिषद के अरूण शर्मा ने अपना पर्चा भर दिया है। जबकि २४ मार्च तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। पहले चरण में कुल ६४ लाख मतदाता हैं। इस बीच, असम में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री तरूण गोगोई आज बरपेटा में कांगे्रस उम्मीदवार के समर्थन में रैलियों में हिस्सा ले रहे हैं। असम गणपरिषद, भाजपा, और ए.एल.यू.ए.डी. भी मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने की कोशिश में हैं। मानस प्रत्युम शर्मा आकाशवाणी समाचार, गुवाहाटी।
------
महाराष्ट्र में लोकसभा के ४८ में से २९ निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरने का काम चल रहा है। कुछ जगहों को छोड़कर मुख्य राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।
------
शिवसेना ने उत्तरप्रदेश, बिहार और दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार खड़े करने का फैसला किया है। उद्धव ठाकरे के पुत्र युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया है कि शिवसेना, नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
------
१८ राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लोकसभा के ९२ निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन भरने के लिए अब केवल एक दिन बाकी रह गया है। हरियाणा की सभी दस सीटों, केरल के सभी २० निर्वाचन क्षेत्रों और दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए नामांकन भरने का कल आखिरी दिन है और वहां अगले महीने की १० तारीख को मतदान होना है। कल ही महाराष्ट्र, ओडीशा और उत्तरप्रदेश में दस-दस, मध्यप्रदेश में नौ, झारखंड में चार और छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, मिज+ोरम, नगालैण्ड तथा केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप में भी एक-एक सीट के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन है। अरूणाचल प्रदेश और मेघालय में दो-दो सीटों के लिए नामांकन पत्र दााखिल करने का कल ही आखिरी दिन है।
अरूणाचल प्रदेश विधानसभा की सभी ६० सीटों और ओडीशा विधानसभा की ७० सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की कल ही आखिरी तारीख है।
------
दिल्ली से लोकसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के छह उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। कांग्रेस के महाबल मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के हर्षवर्धन और आम आदमी पार्टी के आशुतोष, राखी बिड़ला, राजमोहन गांधी और देवेन्द्र सहरावत ने पर्चे दाखिल किए हैं। महाबल मिश्रा लोकसभा की पश्चिमी दिल्ली सीट और हर्षवर्धन चांदनी चौक से उम्मीदवार हैं, जहां उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी के आशुतोष चुनाव लड़ेंगे। राजमोहन गांधी पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र, राखी बिड़ला उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और देवेन्द्र सहरावत दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
------
मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी एस सम्पत आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक कर रहे हैं। निर्वाचन आयुक्त एच एस ब्रह्मा और नसीम जै+दी तथा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद हैं। पूर्ण निर्वाचन आयोग चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के दो दिन के दौरे पर हैं।

हमारे लखनऊ संवाददाता ने खबर दी है कि आयोग दोपहर बाद मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा। आयोग के अधिकारी कल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिले थे। भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने ऐसे अधिकारियों को हटाने की मांग की जो कथित रूप से सत्तारूढ दल के नजदीकी हैं।
------
उत्तराखण्ड से कांग्रेस सांसद सतपाल महाराज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे आज नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
------
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बूटा सिंह राजस्थान में जालौर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि बिहार के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और आठ बार सांसद रहे बूटा सिंह जालौर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चार बार चुनाव जीते हैं। पहली बार वे वहां से १९८४ में चुने गये थे। २००९ के चुनावों के बाद उन्हें कांगे्रस से निकाल दिया गया था, लेकिन पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के पिछले चुनावों के दौरान उनका निलम्बन समाप्त कर दिया था।
------
उत्तर प्रदेश में कैराना निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार करतार सिंह भडाना और दो अन्य के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इन पर चुनाव प्रचार के दौरान जमालपुर गांव में एक डांस पार्टी आयोजित करने का आरोप है। शामली जिले में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार कवर हसन और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन के खिलाफ भी आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले दर्ज हुए हैं।
------
मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और खण्डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार अरूण यादव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन पर १२ अप्रैल को खरगौन जिले के झीरनिया में एक उत्सव के दौरान ढोल वालों को दो सौ रूपये बांटने का आरोप है।
------
राजस्थान के टौंक जिले में बीसलपुर बांध में एक नौका पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गए। तीन लोग लापता हैं। नौका में पन्द्रह लोग सवार थे।
------
मेघालय के पश्चिमी खासी पर्वतीय जिले में कल रात आए चक्रवाती तूफान में चार लोगों की मौत हो गयी और ४१ घायल हो गए। दस गांवों के एक सौ तिरानवें मकान पूरी तरह नष्ट होने से कई लोग बेघर हो गए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि घायलों को नोंगस्टोन और शिलांग के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
राहत और बचाव के कार्य जारी हैं। लेकिन डिप्टी कमीशनर एस.आर लिंगदोह के अनुसार कल रात चार राहत शिविर बनाए गए थे और कुछ आज बनाये जा रहे हैं। मेघायल सरकार ने आपदा से निपटने के लिए ५० लाख रूपये जारी किये हैं। इसके अलावा मृतकों के परिवारजनों को डेढ़ लाख रूपये की सहायता दी जायेगी। जिले के डिप्टी कमीशनर पहले ही १० लाख रूपये राहत और बचाव कार्यों के लिए जारी कर चुके हैं। क्षतिग्रस्त इलाकों में राहत के कार्यों में स्थानीय एनजीओ भी सहायता कर रहे हैं। जिला के बड़े अधिकारी नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशांत शर्मा, आकाशवाणी समाचार, शिलांग।
------
भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलम्बित अधिकारी प्रदीप शर्मा ने गुजरात उच्च न्यायालय में अपील दायर करके राज्य में आतंकवाद विरोधी दस्ते द्वारा एक महिला आर्किटेक्ट की जासूसी की जांच और एफ आई आर दर्ज करने का अनुरोध किया है। श्री शर्मा के वकील के अनुसार उच्च न्यायालय में याचिका कल दायर की गई और इस पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की उम्मीद है। याचिका में न्यायालय से आग्रह किया गया है कि वह पुलिस को एफ आई आर दर्ज करके घटना की जांच करने का निर्देश दे।
------
अफगान पुलिस ने पुष्टि की है कि राजधानी काबुल में कल रात एक पांच सितारा होटल पर हुए हमले में ९ लोग मारे गये जिनमें ४ विदेशी भी हैं। नवरोज की पूर्व संध्या होने के कारण होटल में विदेशियों समेत कई लोग नया साल मनाने के लिए मौजूद थे। रात के वक्त हमलावरों ने होटल के रेस्तरां में मेहमानों पर हमला किया, मगर सुरक्षा बलों ने चारों को मार गिराया। मृतकों में कुछ बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। दो सुरक्षाकर्मी भी हमले के दौरान घायल हुए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

अफगानिस्तान में कल के दो भीषण आतंकी हमलों से यह साफ हो जाता है कि आगामी ५ अप्रैल को होने वाले राष्ट्रपति और प्रांतीय परिषदों के चुनाव अफगान सरकार के लिए कितनी बड़ी सुरक्षा चुनौती है। इस बार का राष्ट्रपति चुनाव अफगानिस्तान के लिए खास अहमियत रखता है क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुना गया एक राष्ट्रपति, दूसरे निर्वाचित नेता को सत्ता की बागडोर सौंपेंगे। चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के उग्रवादियों की धमकियों के मद्देनजर अफगान सुरक्षा बलों के लिए अपनेी क्षमता साबित करने का सही वक्त आ गया है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय सेना लगभग समूचे देश की हिफाजत की जिम्मेदारी अफगान सुरक्षा बलों को सौंप चुकी है। -काबुल से राजेन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट के साथ दिल्ली से मैं कनकलता।
------
मलेशिया के लापता विमान के मलबे के स्थान पर खोज के लिए अनेक देशों के विमान और जहाज फिर से लग गए हैं, अनुमान है कि यह मलबा लापता विमान का हो सकता है। पांच सैनिक और नागरिक विमान मलबे की खोज के काम में लगे हुए हैं, आठ मार्च को लापता हुए विमान में दो सौ ३९ लोग सवार थे। उपग्रह से लिए गए चित्रों में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर के दक्षिण पूर्व में समुद्र में मलबे की पहचान की गई थी। खराब मौसम की वजह से कल खोज का काम रोक दिया गया था।
------
टी-२० विश्व क्रिकेट चैम्पियनशिप के पहले मैच में आज ढाका के मीरपुर के शेर-ए-बंगला नेशनल स्टेडियम में भारत अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलेगा। भारत, गु्रप दो में पाकिस्तान, पिछले चैम्पियन वेस्टइंडीज, आस्ट्रेलिया और मेजबान बांग्लादेश के साथ है। गु्रप एक में श्रीलंका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें हैं जबकि इस ग्रु्रप में अभी एक क्वाईलीफायर टीम का फैसला होना बाकी है।

आकाशवाणी से इस मैच का आंखों देखा हाल प्रसारित किया जायेगा। इसे शाम साढ़े छह बजे से राजधानी और एफ एम गोल्ड चैनल पर सुना जा सकेगा।
------
बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज शुरूआती कारोबार में एक सौ तीस अंक की बढ़त के साथ २१ हजार ८७० पर खुला। अब से कुछ देर पहले सेन्सेक्स २३ अंक बढ़कर २१ हजार ७६३ पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी १४ अंक की वृद्धि के साथ ६ हजार ४९७ पर था। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में रूपया आज डॉलर के मुकाबले २८ पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर की कीमत ६१ रूपये ०६ पैसे बोली गई।
------
आज विश्व कविता दिवस है। युनेस्को ने प्रति वर्ष २१ मार्च को कवियों और कविता की सृजनात्मक महिमा को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय किया है। इस अवसर पर आज नई दिल्ली में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित सबद-विश्व कविता उत्सव का उद्घाटन किया गया। चार दिवसीय कविता उत्सव २४ मार्च तक चलेगा।
------
  • Mumbai Court awards life term to four convicts in the telephone operator gang rape case. Sentence in Shakti mill rape case to be pronounced on 24th.

  • Nominations for the 1st phase of polls in 6 Lok Sabha seats end today.
  • Full Election Commission is reviewing poll preparedness in Uttar Pradesh with Senior Officials in Lucknow.
  • Congress MP from Uttarakhand Sat Pal Maharaj joins BJP.; Buta Singh to contest as Samajwadi Party candidate from Jalore, Rajasthan.
  • In Afghanistan Nine civilians including four foreigners killed in militant attack on a Kabul Hotel.
  • AND In the T-20 World Cup India to take on arch rivals Pakistan in the opening match this evening.
<><><> 
A Mumbai Sessions court today pronounced life imprisonment for all four convicts in the telephone operator gang-rape case. The court had yesterday convicted five persons for the gang-rape of the photojournalist on August 22nd and a telephone operator on July 31st last year that took place at the Shakti Mills located in central Mumbai. Our correspondent reports that Principal Sessions Judge Shalini Phansalkar-Joshi has pronounced the quantum of sentence in telephone operator gang-rape case only.

"Four convicts in the Shakti Mills telephone operator gang rape case were today sentenced to life imprisonment by a Mumbai Sessions court. The court, meanwhile, adjourned the hearing on the quantum of punishment to the convicts in the photojournalist gang rape case till March 24. While reading out the sentence of one of the convicts in the telephone operator case, the court said that the offence of rape is brutal and is a violation of the survivor's right to life. Over seven months after the gang rape of two women in the abandoned Shakti Mills compound in Mumbai, five persons were yesterday held guilty by the Sessions court. A total of seven persons including two minors, were arrested in connection with the two gang rapes involving a telephone operator and a photojournalist in July-August 2013. Three of the convicts are common to both the cases. Two minors, one in each case, are being tried by the Juvenile Justice Board separately."SWEETY KOTHARI/AIR NEWS/MUMBAI."
The crime branch that investigated both cases submitted a 362 page chargesheet in the telephone operator case on October 8 last year, while a 600 page chargesheet was filed in the photojournalist case on September 19.
<><><> 
Today is the last day for filing of nomination papers for five Lok Sabha seats in Assam and one in Tripura. Polling in these constituencies will be held on the 7th of next month. In Assam, the constituencies going to the polls in the first phase are Tezpur, Kaliabor, Dibrugarh, Lakhimpur and Jorhat. Our Guwahati correspondent reports on the latest electioneering scenario.
"The filing of nomination process will come to end at 3 pm today. DoNER minister Pawan Singh Ghatowar, Union minister for State Rani Narah, state BJP President Sarbananda Sonowal and Asom Gana Parishad candidate Arun Sarma have submitted their nomination papers. Scrutiny of nominations will be done tomorrow. The last date of withdrawal of nomination papers is 24th of this month. 64 lakh voters can exercise their voting rights in the first phase. Meanwhile, campaigning gets momentum in the state. Political parties are holding rallies to attract voters. Chief Minister Tarun Gogoi is attending meeting in Barpeta district. Asom Gana Parishad, BJP, AIUDF are also trying to woo voters. Manas Pratim Sarma/AIR NEWS/Guwahati.
<><><> 
With less than a day left for closing of nominations for 92 Lok Sabha constituencies spread over 18 states and union territories, political activity is gaining momentum with candidates rushing to file their papers. Nominations will close tomorrow for all ten seats in Haryana, 20 constituencies in Kerala and all seven seats in Delhi which go to the polls on the 10th of next month. Filing of nominations will also end tomorrow for ten seats each in Maharashtra, Odisha and Uttar Pradesh, nine in Madhya Pradesh, four in Jharkhand and one each in Chhattisgarh, Jammu and Kashmir, Manipur, Mizoram and Nagaland and one each in the Union Territories of Andaman and Nicobar Islands, Chandigarh and Lakshadweep. Filing of papers will also come to close tomorrow for two seats each in Arunachal Pradesh and Meghalaya.
Tomorrow is the last date for filing of nominations for all the 60 seats of Arunachal Pradesh assembly and 70 Assembly Constituencies in Odisha.
<><><> 
Congress MP from Uttarakhand Satpal Maharaj has joined the BJP. He joined the party in the presence of BJP President Rajnath Singh in New Delhi today.
<><><> 
Former Union Minister and veteran leader Buta Singh is to contest as a Samajwadi Party candidate from Jalore Parliamentary constituency in Rajasthan. Eight times MP Buta Singh had won from this seat four times as a Congress candidate.
<><><> 
Six candidates from Congress, BJP and Aam Aadmi Party contesting Lok Sabha elections from Delhi filed their nomination papers today. The candidates are Congress' Mahabal Mishra, BJP's Harsh Vardhan and Aam Aadmi Party, AAP's, Ashutosh, Rakhi Bidlan, Rajmohan Gandhi and Devendra Sehrawat.
<><><> 
The Shiv Sena decides to field its candidates in Uttar Pradesh, Bihar and Delhi for the Lok Sabha elections. Sena spokesperson Sanjay Raut told reporters in Mumbai that Shiv Sena will field 20 candidates in Uttar Pradesh, five in Bihar and will contest all seven seats in Delhi.
<><><> 
The Chief Election Commissioner VS Sampat is holding a review meeting about election preparedness in Uttar Pradesh with all the District Magistrates and senior police officials in Lucknow today. Election Commissioners HS Bramha and Naseem Zaidi and other senior officers of the commission are present at the meeting. The Election Commission panel is on a two day visit of UP to review the Loksabha poll preparations in the state.
Our Lucknow correspondent reports that the full election commission will hold the review meeting this afternoon with Chief Secretary Jawed Usmani, and State Chief Electoral Officer Umesh Sinha and other senior officers. Yesterday, the poll panel met with the representatives of recognised political parties. The leaders of BJP, BSP and Congress had reportedly demanded the removal of certain officials who were alleged to be close with the leaders of the ruling party.
Meanwhile, the police have seized one crore twenty four lakh Rupees in Muzaffarnagar late last night. A statement from election office says that over one lakh twelve thousand litres of illicit liquor have been confiscated so far in the state which could have been used to lure the prospective voters. Besides, over one thousand two hundred illegal arms, around three thousand live cartridges and 190 Kilograms of explosives have also been seized in the state since the announcement of Lok Sabha elections.
<><><> 
Still in Uttar Pradesh a case of violation of the Model Code of Conduct has been registered against the Rashtriya Lok Dal candidate for Kairana constituency, Kartar Singh Bhadana and two others. Bhadana was booked over allegations of holding a dance party at Jamalpur village during election campaigning. Police said cases of alleged violation of Model Code of Conduct were also registered against BSP candidate Kawar Hasan and SP contestant Nahid Hasan in Shamli district.
<><><> 
In Madhya Pradesh, a case of violation of the model code of conduct has been registered against state Congress president and party candidate from Khandwa Lok Sabha constituency Arun Yadav. He had allegedly distributed two hundred rupees to a drummer during a local festival in Jhirnia of Khargone district on 12th of this month .
<><><> 
In Meghalaya, four persons died and 41 injured when a severe cyclonic storm hit West Khasi Hills District late last night. 193 houses in ten villages were completely destroyed leaving several people homeless. The injured persons were admitted to Nongstoin and Shillong Civil Hospitals. More from our correspondent:
"Relief operations in the cyclone hit areas of the West Khasi Hills District of Meghalaya are in full swing. The Deputy Commissioner S. Kharlyngdoh has informed that more Relief Camps will be set up today in addition to the four that were constructed last night. The Government of Meghalaya today, sanctioned an amount of Rupees 50 lakh for the affected families. This amount is in addition to Rupees 1.5 lakh which will be given to the next of kin of the deceased. The Deputy Commissioner of districts, has also sanctioned Rupees 10 lakh. The district official are at the site to access the extent of damage and preparing a report for the Government. Prashant Sharma, AIR News, shillong."
<><><> 
In Rajasthan, 8 persons died and 3 are missing in a boat mishap in Bisal-pur Dam in Tonk district today. 4 persons were injured when their boat capsized in the dam. 15 persons were travelling in the ill-fated boat.
<><><> 
A three member BJP delegation today met Home Minister Sushilkumar Shinde demanding proper security to its leaders in view of Lok Sabha elections. Talking to reporters later Ravi Shankar Prasad who led the delegation said, the party gave a memorandum to the Home Minister expressing apprehensions over the media reports of security threats. Mr Shinde had categorically said yesterday that the government has no information regarding terror threat to BJP leaders.
<><><> 
Suspended IAS officer Pradeep Sharma has moved Gujarat High Court seeking registration of an FIR and a probe into the snooping on a woman architect by state anti-terrorist squad. Pradeep Sharma had earlier approached Gandhinagar police and requested to lodge an FIR in connection with the incident against those involved in snooping on him as well as the architect, but the police did not register the complaint. According to Sharma's lawyer, the petition was filed in the high court yesterday and is likely to come up for hearing next week.
<><><> 
In Afghanistan, 9 civilians including 4 foreigners were killed in an attack on a hotel in the capital Kabul last night. Police said, four youths sneaked into the high security 5-star hotel in the evening hiding pistols inside their socks and feigning as hotel guests. Being Nowroz eve, a number of guests including foreigners were present at the hotel to celebrate Afghan New Year. The assailants attacked the guests in the restaurant, before all the four were gunned down by the Afghan security forces. The casualties include children and women guests present in the hotel at the time of shoot out. At least two security guards have also been wounded in the incident. Taliban have claimed responsibility for the attack. More from our correspondent:-
The two deadly attacks in Afghanistan yesterday indicate the security challenges before Afghan government ahead of the April 5 Presidential and Provincial Council elections. The Presidential election in Afghanistan this time assumes special significance, as it is for the first time in the history of the country that a democratically elected President will transfer the reigns of power to another elected leader. In view of the threats from the insurgents to disrupt the electoral process, it is time for Afghan security forces to prove themselves, as they have taken over the responsibility of defending almost the entire nation on their shoulders.-With Rajendra Upadhyay, this is Arti Rana AIR News, Kabul.
<><><> 
Aircraft and ships from several countries have resumed their search for debris that may have come from the missing Malaysian Airliner. Five military and civilian aircraft are taking part in the search for debris from flight MH370, which disappeared on the 8th of March with 239 people on board. Satellite images released yesterday showed objects possibly related to the plane in waters far south-west of the Australian city of Perth. Bad weather hampered yesterday's search.
<><><> 
The European Union has stepped up sanctions against Russia following the annexation of Crimea. EU leaders meetings in Brussels added 12 more names to an existing list of 21 Russian and Crimean officials, subjected to visa bans and asset freezes. Earlier, the United States announced sanctions against 20 Russians, all close to President Putin.
<><><> 
The United Nations says the number of people seeking asylum in industrialised countries rose by 28 percent last year. Figures released by the UN's Refugee Agency show there were more than 6 lakh applicants, the highest total for ten years. The largest number were from Syria.
<><><> 
The Sensex at the Bombay Stock Exchange gave almost all its initial gains in afternoon trade, to stand just 3 points in positive territory, at 21,743 a short while ago. Earlier in the morning, the Sensex had jumped 130 points, on fresh buying by funds and retail investors, amid a firm global bourses.
<><><> 
Moving in line with equity market, the rupee today recovered by 28 paise to 61.06 against American currency in morning trade on fresh selling of dollars by banks and exporters due to weakness of the US unit in the overseas market. A forex dealer said, Persistent capital inflows from foreign funds into equity market also boosted the rupee value against the dollar.
<><><> 
In the ICC Twenty-20 Cricket World Cup Opener, India will take on arch rivals Pakistan today at Sher-E-Bangla National Stadium in Mirpur. All India Radio will broadcast the live commentary of the match, alternately in Hindi and English on the Rajdhani and FM Gold Channels from 6:30 PM. India is placed in Group-2 with Pakistan, defending champions West Indies, in form Australia and hosts Bangladesh. Group-1 comprises Sri Lanka, England, South Africa, New Zealand and a qualifier spot yet to be filled.
<><><>

17 March 2014

राजनीतिक रंग फीका

राजनीतिक रंग फीका

आमतौर पर राजनेता होली को जनसंपर्क के अचूक अवसर की तरह उपयोग में लाते रहे हैं। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाने की वजह से आचार संहिता लागू हो गई है।

इससे नेताओं के हाथ बंध गए हैं। इस बार होली मिलन समारोहों पर चुनाव आयोग की भी नजरें हैं और यदि नेता इन समारोहों में हिस्सा लेते हैं तो इन आयोजनों उनके या पार्टी के चुनाव खर्च में जोड़ा जा सकता है।

इसी तरह सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के बीच पड़ी इस होली ने बहुत से छात्रों की होली को फीका कर दिया है।
  • क्रीमिया में ९६ प्रतिशत से अधिक लोगों ने रूस के साथ विलय के पक्ष में मत दिया। पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में।

  • अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पश्चिम एशिया में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आज फलीस्तीन प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात करेंगे।
  • सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट एक आतंकवादी को गिरफ्‌तार किया।
  • ट्वैंटी-२० विश्व कप क्रिकेट में भारत और श्रीलंका के बीच अभ्यास मैच आज शाम।
-------
क्रीमिया उक्रेन से अलग होकर रूस में शामिल होने के जनमत संग्रह के बाद आज औपचारिक रूप से आवेदन करेगा, जबकि यूरोप रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। शीतयुद्ध के बाद से पूर्वी और पश्चिमी यूरोप के बीच इसे सबसे बड़ा गतिरोध माना जा रहा है। क्रीमिया के निर्वाचन प्रमुख के अनुसार ९६ दशमलव छह प्रतिशत मतदाताओं ने उक्रेन से अलग होने की इच्छा व्यक्त की, जिनमें अधिकांश रूसी भाषी हैं।

क्रीमिया की क्षेत्रीय एसैम्बली की आज बैठक होगी जिसमें रूस के साथ विलय के बारे में फैसला किया जाएगा। इस प्रक्रिया में महीनों लग सकते हैं और उक्रेन पर काफी हद तक निर्भर होने के कारण इस पर अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं। जनमत संग्रह की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की गई है। यूरोपीय संघ ने जनमत संग्रह को असंवैधानिक बताया और कहा कि इसके परिणाम को मान्यता नहीं दी जाएगी। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कल रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि जनमत संग्रह रूसी सैन्य दबाव और हस्तक्षेप से कराया गया है तथा अमरीका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
-------
क्रीमिया में जनमत संग्रह पर विचार के लिए यूरोपीय संघ के २८ देशों के विदेश मंत्रियों की आपात बैठक बुलायी गयी है। यूरोपीय संघ और अमरीका ने क्रीमिया पर जनमत संग्रह को मान्यता देने से इंकार कर दिया है और इस बैठक में रूस पर लगाये जाने वाले प्रतिबंधों पर विचार किया जाएगा। यूरोपीय संघ सहित अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और नेटो ने जनमत संग्रह को मानने से इंकार कर दिया है। इससे पहले यूरोपीय संघ के नेताओं ने छह मार्च को बैठक में रूस को चेतावनी दी थी कि अगर उसने तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाये तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
-------
एशियाई बाजारों में आज कच्चे तेल के भाव बढ़े। क्रीमिया में कराए गए जनमत संग्रह और उसके उक्रेन से अलग होकर रूस में शामिल होने तथा अमरीका के रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने के संकेत के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। अप्रैल की डिलीवरी के लिए न्यूयॉर्क का लाइट स्वीट क्रूड २३ सेंट महंगा होकर ९९ डॉलर १२ सेंट प्रति बैरल हो गया। मई की डिलीवरी के लिए लंदन के ब्रेंट नॉर्र्थ सी क्रूड की कीमत में भी ११ सेंट की वृद्धि हुई और एक बैरल १०८ डॉलर से अधिक का बोला गया।
-------
फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास आज व्हाइट हाउस में अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलेंगे। इस बातचीत से पहले इजराइल और फिलीस्तीन के बीच बयानबाजी जारी है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इजराइल किसी भी शांति समझौते से पहले खुद को यहूदी राष्ट्र के रूप में मान्यता दिए जाने की मांग कर रहा है।

बराक ओबामा और महमूद अब्बास के बीच बातचीत एक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका ठंडे बस्ते में पड़े पश्चिमी एशियाई शांति वार्ता को फिर से शुरू करने की कवायद में जुटा है। २९ अप्रैल तक इजरायल और फलस्तीन को सीधी शांति वार्ता के लिये प्रारूप तय करना है, लेकिन जुबानी जंग के चलते मामला खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने कहा है कि इजरायल को यहूदी राष्ट्र की मान्यता दिये बगैर कोई भी शांति समझौता नहीं हो सकता। जबकि महमूद अब्बास का मानना है कि ऐसा करना ऐतिहासिक भूल होगी, क्योंकि इससे १९४८ में अपने घरों को छोड़कर भागे या फिर जबरदस्ती निकाल दिये गये फलस्तीनी शरणार्थियों की घर वापसी के दरवाजे बंद हो जायेंगे।अतुल तिवारी, आकाशवाणी समाचार, दुबई।
-------
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से रॉकेट परीक्षण जैसी भड़काऊ गतिविधियां रोकने को कहा है। उसने पिछले कुछ सप्ताह में हुए ऐसे परीक्षणों से क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरा होने की आशंका व्यक्त की है। उत्तर कोरिया ने कल जापान के सागर में पूर्वी तट पर २५ रॉकेट परीक्षण किए। अमरीका ने भी इन परीक्षणों की आलोचना की है। इस वर्ष फरवरी से मार्च के शुरू के दिनों में उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल और रॉकेट परीक्षण किए जिन्हें दक्षिण कोरिया में अमरीका के साथ चल रहे संयुक्त सैन्य परीक्षण के प्रति उसके रोष के रूप में देखा जा रहा है।
-------
श्रीलंका की नौसेना और तटरक्षक बल ने पिछले सप्ताह स्थानीय अदालतों द्वारा रिहा किए गए १४० भारतीय मछुआरों के प्रत्यर्पण में सहायता की। श्रीलंका की नौसेना की विज्ञप्ति के अनुसार कनकेसनतुरई तट पर भारतीय तटरक्षक बल के दो जहाजों पर ११६ मछुआरों और २६ नौकाओं को सौंपा गया। जबकि २४ मछुआरें और पांच नौकाएं मन्नार के निकट भारत के तटरक्षक बल के जहाज पर सौंपे गए।
-------
पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लरकाना में कल कुरान को कथित रूप से अपवित्र करने के विरोध में नसीराबाद के डेरा अल्लाहयार और अन्य शहरों तथा जाफराबाद जिलों में हुए प्रदर्शनों में बारह लोग घायल हो गए। उत्तेजित भीड़ ने जाफराबाद के उसता मोहम्मद कस्बे में कई दुकानों को आग लगा दी। इसके अलावा बलूचिस्तान के मुराद जमाली और अन्य कस्बों में भी विरोध प्रदर्शन हुए। स्थानीय धार्मिक नेताओं के नेतृत्व में जुटे लोगों ने हिन्दू मंदिरों और गुरूद्वारों पर भी हमले की कोशिश की। मंदिरों और गुरूद्वारों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। पुलिस हिन्दू और सिक्ख रिहायशी इलाकों में गश्त कर रही है।
-------
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जि+ले में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से पुंछ जि+ले में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी। पुलिस ने बिना किसी को नुकसान पहुंचाये बहुत ही समझदारी के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्‌तार आतंकवादी मोहम्मद इसहाक उर्फ मुन्ना पुंछ जिले के डिगवार तेरवान गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक एके-४७ राइफल, दो मैगजीन, ५५ से अधिक गोलियां और एक आई ई डी बरामद हुआ है। वह २०११ में प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान के कब्जे+ वाले कश्मीर चला गया था।
-------
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आज सत्तारूढ़ तृणमूल कॉंग्रेस- टीएमसी के समर्थकों और कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में तीन कॉंगे्रसी कार्यकर्ता घायल हो गए। लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के समर्थन में दीवार पर लिखने का प्रयास कर रहे कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ टीएमसी समर्थकों की झड़प हो गई। उन्होंने देसी बम और गोलियां भी चलाई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालदा के जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
-------
मौजूदा सांसद और खाद्य तथा आपूर्ति राज्य मंत्री प्रोफेसर के वी थॉमस ने आज कोच्चि में लोकसभा की एर्णाकुलम सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के प्रदेश महासचिव ए एन राधाकृष्णन ने भी इसी निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरा।
-------
निर्वाचन आयोग ने असम में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का इस्तेमाल रोकने के उपायों का जायज+ा लेने के वास्ते श्री संतोष मिश्रा को आबकारी प्रेक्षक नियुक्त किया है। वे आज गुवाहाटी पहुंचेंगे। राज्य चुनाव विभाग के सूत्रों ने बताया कि वे सभी जिला प्रमुखों और वरिष्ठ आबकारी अधिकारियों के साथ वीडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिए स्थिति की समीक्षा करेंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि किसी भी तरह की शराब के वितरण पर नज+र रखने के लिए १९० उड़न दस्ते और १७५ निगरानी टीमें पहले ही गठित की जा चुकी हैं।

अब तक पूरे प्रदेश में बारह हजार पांच सौ से अधिक शराब जब्त करने के वारदात हुए हैं। इस बीच सात अप्रैल को पहले चरण के मतदान के सिलसिले में राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। सभी दल मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने की कोशिश में हैं। पहले चरण में कुल चौंसठ लाख मतदाता है।मानस प्रतिम सरमा, आकाशवाणी समाचार, गुवाहाटी।
-------
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले पुद्दुचेरी में मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक बनाने के लिए संचार माध्यमों का इस्तेमाल शुरू किया है। चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए रैलियां और घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क कायम करने के कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। आधुनिक टेक्नॉलजी के अलावा निर्वाचन आयोग मतदाताओं के लिए नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन कर रहा है। यह अभियान छह अप्रैल तक चलेगा।
-------
उच्चतम न्यायालय के आदेश के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सूचना आयुक्तों के सरकारी वाहनों से लाल बत्ती हटा दी है। संपदा विभाग के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने आदेश मिलने के बाद सूचना आयुक्तों की सरकारी गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने विभिन्न निगमों तथा अन्य संस्थानों के प्रमुखों और राज्य मंत्री स्तर के अधिकारियों के वाहनों से लाल बत्ती हटा दी थी।
-------
बांग्लादेश में आईसीसी ट्वैंटी-२० क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज गु्रप बी के क्वालीफाइंग मैच में आयरलैंड का मुकाबला जिम्बाब्वे से और हॉलैंड का सामना संयुक्त अरब अमारात से होगा। आयरलैंड और जिम्बाब्वे का मैच भारतीय समय के अनुसार दिन में तीन बजे और हॉलैंड तथा संयुक्त अरब अमारात का मैच शाम सात बजे से होगा। ये दोनों मैच सिलहट में खेले जाएंगे।

गु्रप ए के क्वालीफाइंग मैच में कल नेपाल ने हांगकांग को ८० रन से और बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को ९ विकेट से हराया। इस बीच भारतीय टीम आज शाम मीरपुर में श्रीलंका के साथ अभ्यास मैच खेलेगी जबकि एक अन्य अभ्यास मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होगा। टूर्नामेंट में भारत को गु्रप-२ में पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है, जबकि गु्रप-१ में इग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें शामिल है। भारत का पहला मैच शुक्रवार को मीरपुर में पाकिस्तान के साथ होगा।
-------
केलिफोर्निया में इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट में इटली की फलेविया पेनेटा ने दूसरी वरीयता प्राप्त एगनिज+का रद्वान्सका को हराकर अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीत लिया हैं। आज सुबह खेले गए महिलाओं के सिंग्लस फाइनल में उन्होंने रद्वान्सका को सीधे सेटों में ६-२, ६-१ से शिकस्त दी।
-------
श्रीलंका के शीर्ष बल्लेबाज महला जयवर्धने ने बांग्लादेश में चल रहे वर्ल्ड कप के बाद टी-२० क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है। आई सी सी ने ट्विटर पर जयवर्धने के इस फैसले की जानकारी दी है। एक दिन पहले ही श्रीलंका के एक अन्य प्रमुख बल्लेबाज कुमार संगकारा ने भी ट्वेंटी-ट्वेंटी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की थी।
-------
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से आज प्रसारित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम ष्पब्लिक स्पीकष् का विषय है- साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक रंगों का त्यौहार होली। यह कार्यक्रम एफ.एम. गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित किया जाएगा।

श्रोता टेलीफोन नम्बर ० १ १ - २ ३ ३ १ - ४ ४ ४ ४ पर सवाल पूछ सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन के डीटीएच-डीडी डायरेक्ट प्लस पर भी उपलब्ध रहेगा।
-------
देश भर में आज रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होली की मस्ती छाई हुई है।

राजधानी दिल्ली की हर गली और चौराहा रंगों के त्यौहार होली पर रंग संगीत और मस्ती से सराबोर हो रहा है। पिचकारी गुलाल और मिठाइयों के साथ लोग मित्रों और संबंधियों के साथ होली मना रहे हैं। पार्कों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग बड़ी संख्या में लोग इस त्यौहार का आनंद ले रहे हैं। सुरक्षित होली एवं पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने लोगों से फलो और फूलों से बने प्राकृतिक रंगों से होली मनाने की सलाह दी है। आकाशवाणी समाचार के लिये दिल्ली से प्रत्यूष घोष के साथ मैं अनुपम मिश्र।

हमारे संवाददाता ने खबर दी है उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक भाईचारे के साथ होली मनायी जा रही है।

होली के उत्सव ने खासतौर से कान्हा की नगरी मथुरा को अपनी पूरी जकड़ में ले रखा है। यहां गुलाल के बादलों के बीच वृंदावन के मंदिर ढक से गये हैं। यहां मंदिर में श्रद्धालुओं पर फूलों से बने प्राकृतिक रंगों से कान्हों रंगों में रंगा जा रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ में होली की मस्ती में डूबे टोलियों में चल रहे होलियारों का आज बस एक ही काम है खूब ढेर सारी मस्ती और सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाना। मिजाजुद्दीन, आकाशवाणी समाचार, लखनऊ।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि समूचे मध्य प्रदेश में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

राजधानी भोपाल में सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते देखे जा रहे हैं। पुराने शहर के दयानंद नगर से परम्परागत जनसमारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में हुड़दंगियों ने भाग लिया। हालांकि राष्ट्रीय ग्रामीण क्षेत्रों में होली के उत्सव पर हालिया ओला वृष्टि और बेमौसम बरसात की मार पड़ी है। राजपाल रामनरेश यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सतदेव कटारे इसी वजह से होली नहीं मनाने का फैसला किया है। शारिक नूर, आकाशवाणी समाचार, भोपाल।
-------
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थानीय हिंदू और सिक्ख समुदायों के लोग रंगों का त्योहार होली परम्परागत उत्साह से मना रहे हैं।

दुबई में रंगों का त्यौहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
-------
  • Crimea with over 96 per cent votes moves to join Russia, as the West readies for sanctions against it.

  • US President Obama today meets Palestinian Authority President Mahmoud Abbas to push stalled peace process in West Asia.
  • Security forces arrest one terrorist at LoC in Poonch district.
  • In the T-20 World Cup, India take on Srilanka in a warm up match this evening.
[]><><><[]
Crimea will formally apply to join Russia today, after voting to split from Ukraine as Europe prepared to hit Moscow with a wave of sanctions in the worst East-West stand-off since the Cold War. According to Crimea Election Chief, an overwhelming 96.6 per cent of voters on the mostly Russian-speaking peninsula chose to secede from Ukraine in yesterday's referendum. There was sharp international condemnation of the vote. The European Union said, the referendum was illegal and illegitimate and its outcome would not be recognised. Foreign Ministers of the European Union 28 member-states are to hold an emergency meeting in Brussels. Aftermaths of yesterday's referendum on the future of Crimea and the possible sanctions against Russia will become the dominant issue at a conference. The EU followed the US, Britain, France, Italy, and NATO in declaring its refusal to honor the results of the referendum.
US President Barack Obama phoned his Russian counterpart Vladimir Putin yesterday and told him the vote under duress of Russian military intervention, would never be recognised by the United States and the international community.
[]><><><[]
Following hints of fresh sanction against Moscow, oil prices rose in Asia today. New York's main contract, West Texas Intermediate for April delivery, was up 23 cents to 99.12 dollar in mid-morning Asian trade, and Brent North Sea crude for May gained 11 cents to over 108 dollar.
Investors are worried that potential sanctions against Russia could disrupt gas and oil supplies from the country. More than 70 per cent of Russia's gas and oil exports to Europe pass through Ukraine.
[]><><><[]
Palestinian Authority President Mahmoud Abbas will meet US President Obama at the White house today. Ahead of the talks Israeli and Palestinian sides are engaged in a war of words over Israel’s demands to recognize it as a Jewish state before any peace deal is signed.

"Barack Obama and Mahmoud Abbas meeting comes at a time when US is trying to give a push to revive the stalled peace process in West Asia. A deadline of 29th of April has been set for the Israeli and Palestinian sides to agree upon on a framework to restart the stalled direct peace talks. Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu has ruled out any deal with the Palestinians unless they recognise Israel as the Jewish state and give up their refugees' right of return. The Palestinians have rejected the demand saying it would deny their historical narrative and put breaks on the right of their refugees to return to homes they fled from or were forced out of during the 1948 war which led to the creation of Israel. Atul Tiwary, AIR News."
[]><><><[]
A Hizbul Mujahideen terrorist was arrested by the security forces when he was trying to infiltrate along the Line of Control in Poonch district. Police said, his arrest is a major breakthrough in exposing a major link between terror outfit Hizbul Mujahideen and its Over Ground Workers in Poonch district. Police sources said the operation was successfully carried out in a surgical manner while avoiding any collateral damage.
The arrested ultra has been identified as Muhammad Ishaq alias Munna, a resident of Village Digwar Terwan in Poonch district. An AK-47 Rifle, two magazines, over 55 rounds of ammunition and an Improvised Explosive Device (IED) were recovered from his possession. He had crossed over to PoK for arms training in 2011.
[]><><><[]
Rain lashed many parts of the Kashmir Valley today while authorities in Bandipora district of north Kashmir have issued an avalanche warning. The Meteorological department in Srinagar has warned of heavy rainfall or snowfall along with hailstorm and thunder squall at few places over the next 24 hours. He said there would be an increase in rainfall activity in the state over the next few days.
Meanwhile, authorities in Baramulla district of north Kashmir have evacuated 21 families to safer places in view of the land slides in the area.
[]><><><[]
In Kochi, sitting MP and Union Minister of State for Food and Public Distributions Prof. K. V. Thomas filed his nomination papers for the Ernakulam Lok Sabha Constituency today. BJP State General Secretary AN Radhakrishnan has also filed his nomination from Ernakulam.
[]><><><[]
In Puducherry, the Election Commission has started using all modes of communication to educate people for voting. Rallies and Door-to-Door Campaigns are being carried out to ensure 100 per cent voting in the forth coming Lok Sabha Elections. Besides modern technologies, the Election Commission has started using the century old method of street plays to educate the voters. These street theatre performers will be travelling from village to village and popularise the importance of voting. These plays form a part of Systematic Voters Education and Electoral Participation campaign and this will go on upto 6th April.
[]><><><[]
In Assam, Election Commission appointed Excise Observer Santosh Mishra will arrive in Guwahati today to take stock of the steps being undertaken to prevent use of liquor to lure voters. Our correspondent reports that he will take stock of the situation through video conferencing with all district heads and senior excise officials.

"190 Flying Squads and 175 Static Surveillance teams have already been pressed into service to keep an eye on distribution of all kinds of liquor in Assam. Over 12 thousand 500 liquor seized cases have been registered in the state. The first phase of polling will be held on 7th of next month in five seats. Political activities are on to woo the voters. MANAS PRATIM SARMA, AIR NEWS, GUWAHATI."
[]><><><[]
Three Congress supporters sustained bullet injuries in a clash with ruling TMC supporters in West Bengal's Malda district today. The clash took place when the Congress supporters were engaged in wall painting for their candidates for the ensuing Lok Sabha poll. The rival supporters clashed on the site for wall painting and they hurled bombs and fired bullets in which three Congress members were hurt and admitted to the Malda medical college hospital. Malda district superintendent of police Rajesh Yadav said, a strong contingent of police force is stationed in the area and the situation has been brought under control.
[]><><><[]
In Odisha, a joint operation by the Special Operation Group District Voluntary Force and BSF has busted at least six Maoist camps in Navrangpur district. Stating this in a press conference Inspector General of Police Yaswant Jethwa said that police have also recovered a huge cache of arms and ammunition from the jungle bordering Odisha and Chhattisgarh. He said due to the combing operation, a big untoward incident planned by the Maoists of Chhattisgarh has been averted.
[]><><><[]
Holi, the festival of colours is being celebrated across the country today with great enthusiasm. Our correspondent reports, it is time for music, fun and madness as Holi is reaching its crescendo in every nook and corner of the National Capital.

"People have plunged into the battle of gulaals and water balloons with frolic and fight with colours occurring in open streets and parks, outside temples and buildings. They are distributing sweets and chocolates and visiting community places and malls to celebrate the festival. Doctors have a piece of advice for the citizens to celebrate the festival with natural colours made from fruits and flowers. With Pratyush Ghosh, Zakir Malik, AIR News, Delhi."
In Mathura, the whole stretch from Holi Gate to the Dwarkadheesh temple is witnessing the Holi fervour. From Goverdhan to Barsana, Nand Gaon and Gokul-Mahavan across the river Yamuna, the mood is festive and Holi celebrations are in full flow.
"With bright sunshine, the mustard fields also look in full bloom, adding to the mood of Holi today. The Holi festivities have gripped Mathura, the land of Kanha with colours and devotional prayers in temples dotting the region. Vrindavan temples are enveloped in colourful clouds of gulal. Saffron colour made from fragrant flowers were sprinkled on the devotees. While in Lucknow, the colours of joy galore and the mood is set to just one thing; the celebration with ecstatic feelings and to share the heartfelt sentiments with each other without any inhibition. Merajuddin, AIR NEWS, Lucknow."
In Dubai also, Holi is being celebrated among the large expatriate Indian community. People from different walks of life are meeting and greeting each other in Dubai and different parts of the West Asia region.
[]><><><[]
The News Services Division of All India Radio in its weekly Live Phone-in programme "PUBLIC SPEAK" today will bring you a discussion on "Holi - A symbol of communal harmony." This can be heard on FM Gold Channel and additional frequencies from 9.30 to 10.05 p.m. Listeners can ask questions to the experts sitting in our Studio on telephone number: 011: 2331-4444. This programme is also available on Doordarshan DTH.
[]><><><[]
In Uttar Pradesh, the construction of world's tallest temple in Mathura, the birthplace of Lord Krishna started today. It will be a 700 feet high skyscraper spread over an area of 5.5 acres and also have 70 floors. The International Society for Krishna Consciousness ISKCON, which is carrying out the project, hopes to complete the work in the next 5 years.
Our correspondent reports that the project will cost more than 300 crore rupees and ISKCON is hoping to raise the money from the devotees.
[]><><><[]
Sri Lankan Navy and Coast Guard today assisted in the repatriation of 140 Indian fishermen and 31 fishing boats after they were freed by the local courts last week. According to a press release by the Sri Lankan Navy, 116 fishermen and 26 boats were handed over to the Indian Coast Guard Ships 'Abheek' and 'Rajtharang' at the International Maritime Boundary Line off the coast of Kankasanthurei. 24 Indian fishermen and 5 boats were handed over to the Indian Coast Guard Ship 'Rajkamal' in the seas near Mannar.
[]><><><[]
In Pakistan, at least 12 people were injured in clashes with police during rallies and demonstrations held in Dera Allahyar and other towns of Nasirabad and Jaffarabad districts in Balochistan yesterday in protest against alleged desecration of Holy Quran in Larkana. The angry mob set on fire a number of shops in Usta Mohammad town of Jaffarabad. Protests were also held in Dera Murad Jamali and other towns and cities of Balochistan. A large number of people led by local religious leaders tried to attack Hindu temples and Gurdwaras. They also tried to enter Hindu localities, but police foiled their attempts. Police fired in the air to stop the protesters from attacking a temple in Dera Allahyar.
Security has been beefed up in and around temples and Gurdwaras and police started patrolling Hindu and Sikh localities.
[]><><><[]
In Pakistan, unknown militants fired rockets at a NATO container in the Khyber tribal region’s Shagai area yesterday. No casualties were reported in the incident. Meanwhile, a van of a cement factory in Khyber Pakhtunkhwa’s Nowshera district was blown up in a remote control bomb attack and a police mobile passing nearby was also damaged.
[]><><><[]
"Italy's Flavia Pennetta today captured the biggest title of her career, as she stunned second seed Agnieszka Radwanska to win the Indian Wells Open Tennis tournament at California. In the Women's Singles finals this morning, ailing Radwanska lost to twentieth seed Pennetta, in straight sets, 2-6, 1-6. Radwanska went into the match as a favourite, but was unable to give her 100 per cent, because of a knee injury that severely restricted her movement. World Number Two Novak Djokovic has lifted the Men's Singles trophy, beating Swiss Roger Federer, 3-6, 6-3, 7-6. Federer still leads 17-16 to Djokovic, having beaten the Serb in the semifinals at Dubai two weeks ago. With today's result, Djokovic will remain No. 2 in the world, while Federer will rise three spots to No. 5 in the upcoming ATP Tour rankings.
And in the ICC Twenty-20 Cricket World Cup, Ireland will meet Zimbabwe, and Netherlands will clash with UAE in the Group-B qualifier matches today. Team India will take on Sri Lanka in their first warm-up game at Mirpur this evening. In the day's other warm-up game, New Zealand will play Pakistan. In the tournament, India has been placed in Group-II alongside Pakistan, Australia, and the West Indies, while Group-I comprises England, New Zealand, South Africa and Sri Lanka. India will take on Pakistan on Friday in its first Group match at Mirpur. SAVVY HASAN KHAN, FOR AIR NEWS."
[]><><><[]
Sri Lankan batting stalwart Mahela Jayawardene will retire from Twenty-20 Internationals after the conclusion of the ongoing T-20 World Cup in Bangladesh. International Cricket Council announced the news of Jaywardene's decision on Twitter. The decision came a day after another Sri Lankan veteran Kumar Sangakkara announced quitting the shortest format in the international circuit after the Twenty-20 World Cup.