Loading

04 February 2017


'पढ़े भारत बढ़े भारत' के अंतर्गत खंड स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

वाद विवाद प्रतियोगिता में रामावि टप्पी से कक्षा सातवीं के गुरप्रीत सिंह, राउवि देसू मलकाना से कक्षा सातवीं के  संदीप सिंह व रावमावि नुहियांवाली से कक्षा आठवीं की निशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हिंदी वर्तनी विषय पर राकउवि ओढ़ां से कक्षा छठी की दिशा, रावमावि ओढ़ां से कक्षा सातवीं के रघुवीर सिंह और कक्षा आठवीं के सुभाष सिंगला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वर्तनी में रामावि जंडवाला जाटान से कक्षा छठी की बबली कौर, रावमावि नुहियांवाली से कक्षा सातवीं की सुनयना रानी और राकमावि पन्नीवाला मोटा से कक्षा आठवीं की कल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ओढ़ां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां में 'पढ़े भारत बढ़े भारत' के अंतर्गत खंड स्तरीय वाद विवाद और हिंदी व अंग्रेजी वर्तनी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय प्राचार्य सुभाष फुटेला के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास आता है तथा उनके प्रदर्शन को देखने के उपरांत उनमें जो कमियां हैं उनको दूर करके ही हम उनको जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजेंगे। प्रतिभागियों को उन्होंने समझाया कि बेटे हार अथवा जीत का कोई महत्व नहीं है। आप जब पूरी तन्मयता के साथ अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करते हुए जब प्रतियोगिता में उतरेंगे तो आपका आत्मविश्वास ही आपकी जीत की गारंटी होगा।
इस मौके पर आयोजित वाद विवाद (परिचर्चा) प्रतियोगिता में रामावि टप्पी से कक्षा सातवीं के गुरप्रीत सिंह, राउवि देसू मलकाना से कक्षा सातवीं के  संदीप सिंह व रावमावि नुहियांवाली से कक्षा आठवीं की निशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हिंदी वर्तनी विषय पर राकउवि ओढ़ां से कक्षा छठी की दिशा, रावमावि ओढ़ां से कक्षा सातवीं के रघुवीर सिंह और कक्षा आठवीं के सुभाष सिंगला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वर्तनी में रामावि जंडवाला जाटान से कक्षा छठी की बबली कौर, रावमावि नुहियांवाली से कक्षा सातवीं की सुनयना रानी और राकमावि पन्नीवाला मोटा से कक्षा आठवीं की कल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सुभाष फुटेला ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी के 15-20 शब्द लिखने को देते हैं जिससे हमें पता चलता है कि बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी पर कितनी पकड़ है। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में सभी स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाता है तथा उनको कन्या भ्रूणहत्या जैसे ज्वलंत विषयों के साथ साथ मेरी मातृभाषा, रेगूलर हैंड वॉश के लाभ और हानियां तथा हमारे जीवन में स्वच्छता का महत्व आदि विषयों पर वाद विवाद में भाग लेने का अवसर देते हैं ताकि बच्चों में छुपी हुई प्रतिभायें सामने आ सकें।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में पन्नीवाला मोटा के प्रवक्ता राजकुमार कस्वां, आनंदगढ़ के मुख्याध्यापक राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार ओढ़ां और लेखा सहायक सुनीता रानी ने सार्थक सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुभाष फुटेला ने सभी विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दी।

शहीद मदन लाल माकड़ मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

मलिकपुरा की टीम ने मेजबान आनंदगढ़ की टीम को हराकर कब्जाई ट्राफी
ओढ़ां
खंड के गांव आनंदगढ़ में जनचेतना युवा क्लब द्वारा समस्त गांववासियों के सहयोग से गांव में स्थित शहीद मदनलाल स्टेडियम में आयोजित चौथी शहीद मदन लाल माकड़ मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई।
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर क्लब पदाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह गोदारा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुये। इस अवसर पर विजेता टीम मलिकपुरा तथा उपविजेता टीम आनंदगढ़ को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों ने जिस प्रेमभाव और खेल की भावना का प्रदर्शन किया वो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हेतु वे सदैव सहयोग देते रहेंगे क्योंकि खेल हमारी युवा पीढ़ी को ना केवल नशों जैसी सामाजिक बुराईयों से दूर रखते हैं बल्कि खेलों से उनकी शक्ति का उपयोग राष्ट्र के हित में होता है।
इससे पूर्व मेजबान आनंदगढ़ और मलिकपुरा टीम के मध्य खेले गये फाइनल मैच में आनंदगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व निर्धारित 10 ओवरों में से 3 गेंदों के शेष रहते सभी विकेट खोकर 82 रन बनाये। इसके जवाब में लक्ष्य की पीछा करते हुए मलिकपुरा की टीम ने 8 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रनों के लक्ष्य को पार करते हुए फाइनल में 7 विकेट से विजयश्री प्राप्त करते हुये ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच में मलिकपुरा के आलराउंडर जसवंत ने पूरी सीरीज की भांति श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 35 रन बनाने के साथ साथ 3 विकेट भी लिये जिसकी बदौलत जसवंत को मैन ऑफ दी मैच के साथ साथ मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब भी मिला। इस मौके पर जनचेतना युवा क्लब के सदस्यों सहित जगतपाल गोदारा, सुरेंद्रपाल गोदारा, रामप्रताप भडिय़ा, विक्की गोदारा, भोजराज गोदारा, नवदीप अरोड़ा, प्रदीप गोदारा, मुकेश गोदारा, वीरेंद्र भडिय़ा, संजय गोदारा और अजयपाल गोदारा सहित अनेक खेलप्रेमी गांववासी मौजूद थे।

समाचार:-

  • गोआ में विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 83 प्रतिशत मतदान। पंजाब में 70 प्रतिशत मतदान।
  • कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए सभी 60 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भाजपा ने अपने 27 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए दृष्टि-पत्र जारी किया।
  • वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में मेरठ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा-यह चुनावराज्य में भ्रष्टाचार और खराब कानून-व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई है।
  • सरकार का दूसरे घर के लिए कर में मिलने वाली रियायत दो लाख रूपये प्रति वर्ष तक सीमित करने के प्रस्ताव को वापस लेने से इनकार। 
  • केंद्र ने हज नीति में सुधार लाने के लिए उपाय सुझाने और हज यात्रा के लिए सब्सिडी के मुद्दे पर समिति गठित की।
  • अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सात मुस्लिम देशों के यात्रियों पर लगाए गए प्रतिबंध पर सीएटल के एक संघीय न्यायाधीश द्वारा अस्थायी रूप से रोक के फैसले के बाद अमरीका के सीमा शुल्क और सीमा संरक्षण विभाग ने हवाई  यात्रा कंपनियों को वीजाधारकों को यात्रा की अनुमति देने को कहा।
------------------------------
गोवा में आज विधानसभा चुनाव के लिए 83 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में 81 दशमलव 8 प्रतिशत मतदान हुआ था। आज शाम नई दिल्ली में उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में पेड न्यूज का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ।
गोवा में आज रिकॉर्ड मतदान हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां मतदान 81 दशमलव 8 प्रतशित रहा थावहीं इस बारअब तक प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल मतदान 83 प्रतिशत हुआ है। उत्तरी गोवा में 84 प्रतिशत और दक्षिणी गोवा में 81 दशमलव 5 प्रतिशत मतदान रहा है।
पंजाब में 70 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। 2012 विधानसभा चुनाव में पंजाब में 78 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने बताया कि पेड न्यूज के 59 मामले दर्ज किए गए हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि राज्य में मतदान कमोबेश शांतिपूर्ण रहा।
चुनाव आयोग ने मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किये थेकड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान में सभी मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के जरिये नजर रखी गई। माइक्रोऑर्ब्जवर सारे पोलिंग स्टॉफ पर नजर रखे हुए थेइस बार राज्य में वि शेष सुवि धाओं वाले एक हजार एक सौ 29 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाये गये थे और 96 ऐसे पोलिंग स्टेशन थे जहां पर पोलिंग स्टॉफ ने सभी महिलाएं थीआज पंजाब के मतदाताओं ने 1145 उम्मीदवारों जिनमें राज्य के मुख्यमंत्रीउपमुख्यमंत्रीदो पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद व अन्य का भविष्य मतदान के जरिये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कैद कर दिया। सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन आज देर रात तक कड़ी सुरक्षा के बीच 117 मतदान केन्द्रों पर पहुंचा दी जाएगी। जसविन्दर सिंह रंधावाआकाशवाणी समाचारचंडीगढ़
दोनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान कराया गया। मतदान के आंकड़े में बदलाव हो सकता हैक्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों से रिपोर्ट आनी बाकी है। कहीं-कहीं ई वी एम मशीनों में कुछ तकनीकी गड़बडि़यां पाई गईं जिन्हें बाद में बदल दिया गया। 
------------------------------
मणिपुर में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपने 60 उम्मीदवारों की अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है।  60 सदस्यों की विधानसभा के लिए अगले महीने की 4 और 8 तारीख को दो चरणों में मतदान होगा।
कांग्रेस उम्मीदवारों में राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंहउप मुख्यमंत्री गाईखंगाम तथा कई अन्य मंत्री शामिल हैं। पार्टी ने दो महिला उम्मीदवारों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया है।
उधरभारतीय जनता पार्टी ने भी आज मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। भाजपा ने इससे पहले 23 जनवरी को 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
------------------------------
वरिष्ठ भाजपा नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए पार्टी का दृष्टिपत्र जारी किया। इस अवसर पर राज्य के पार्टी प्रभारी श्याम जाजूकेन्द्रीय मंत्री अजय टम्टाभाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय भट्ट और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री अरुण जेटली ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य का गठन कर राज्य के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा किया और अब पार्टीउत्तराखंड को देश का समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने की जिम्मेदारी निभाएगी।
देवभूमि दृष्टिपत्र भाजपा के संग आओ बदले उत्तराखंड इस शीर्षक से भारतीय जनता पार्टी के दृष्टिपत्र में इस पहाड़ी राज्य के चहुमुखी विकास की रणनीति का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है। पार्टी ने जलजंगलजमीन के साथ वन संरक्षण को भी शामिल किया है। नई युवा नीति बनाना और लोकायुक्त संस्था को प्रभावी ढंग से लागू करना कुछ ऐसे अन्य बिन्दु हैं जिन पर बल दिया गया है। राजधानी के मुद्दे पर ये कहा गया है कि गैरसैण को  राज्य को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने का निर्णय सर्वसम्मिति से लिया जाएगा। शिशु शर्मा शांतनुआकाशवाणी समाचार देहरादून
------------------------------
उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नैनीतालचमौली और देहरादून जिलों के पहाड़ी इलाकों का दौरा किया। श्री रावत ने कई रोड शो और जनसभाएं कीं तथा वहां के इलाकों में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को याद दिलाया।
------------------------------
उत्तर प्रदेश में 11 और 15 फरवरी को होने वाले पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। सभी प्रमुख दलों के दिग्गज नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार में जुटे हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावतीसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादवभाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज राज्य के विभिन्न स्थानों में रैलियों को संबोधित किया।
भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर बाद मेरठ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से भाजपा के विकास एजेंडे और उन लोगों के बीच चुनाव करने को कहा जो अपराधियों को शरण देते हैंवोट बैंक की राजनीति करते हैं और भूमि और खान माफिया को बढ़ावा देते हैं।
भाजपा की लड़ाई स्कैम के खिलाफ हैस्कैम का मतलब है एस समाजवादी सीट कांग्रेसए अखिलेशएम मायावती इनके खिलाफ हमारी लड़ाई जब तक उत्तर प्रदेश को स्कैम से मुक्त नहीं करोगेउत्तर प्रदेश में चैन के दिन लौटकर के नहीं आयेंगे।
चुनावों की घोषणा के बाद अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने प्रदेश के पिछडेपन के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहरायाउन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं में केन्द्र ने धन भेजा है लेकिन यहां उसका उपयोग नहीं किया गया। भाजपा के घोषणापत्र के विभिन्न बिन्दुओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बदलने से ही लोगों का हित होगा। श्री मोदी ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचारकुशासनगरीबी और प्रदेश में अन्य बुराईयों के खिलाफ लड़ाई है। मेरठ से संगीता श्रीवास्तव के साथ मुल्तान सिंह यादव आकाशवाणी समाचार लखनऊ
------------------------------
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक प्रति्द्वंदियों को स्कैम कहकर बुलाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की है। पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा है कि अपने प्रतिद्वंदियों को दोष देने के बजाए उन्हें अपने काम का लेखा-जोखा देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि श्री मोदी को इस गलती का एहसास हो गया है कि नोटबंदी से देश में लोगों को संकट का सामना करना पड़ा।
------------------------------
सूचना और प्रसारण मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एमवेंकैया नायडू ने कहा है कि पार्टी को इस बात का पूरा भरोसा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उसे अधिकांश सीटों पर जीत हासिल होगी और उत्तर प्रदेश में बहुमत प्राप्त होगा। आज बेंगलूरु में मीडिया से बातचीत करते उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ा था और उसे बहुमत प्राप्त हुआ थालेकिन इस बार उसने अपना आत्मविश्वास खो दिया है और इसीलिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। 
------------------------------
वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की आलोचना करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में अच्छे दिन तभी आयेंगे जब आगामी विधानसभा चुनाव में इन दोनों पार्टियों का सफाया हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के स्तर पर शराब के कारोबार में गडबडियां हुई हैं जिनका जल्द खुलासा किया जाएगा।
------------------------------
ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन-ए आई एम आई एम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश इन चुनावों में समाजवादी पार्टीकांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को तीन तलाक देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव एक ही नाव की सवारी कर रहे हैं।
------------------------------
कांग्रेस ने आज उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया। कांग्रेस राज्य में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। राज्य में 11 फरवरी से सात चरणों में मतदान होगा। 
------------------------------
सरकार ने दूसरे मकान की खरीद के लिए कर रियायत को दो लाख रुपये तक सीमित करने के प्रस्ताव को वापस लेने की संभावना खारिज कर दी है। राजस्व सचिव हंसमुख अढिया ने आज नई दिल्ली में आवास उद्योग के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे लोग जिनके पास अतिरिक्त पैसा है उन्हें दूसरा मकान खरीदने में सहायता देने का कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरे मकान के लिए कर्ज लेने वाले व्यक्ति द्वारा इस रियायत का दुरूपयोग किया जा रहा है।
------------------------------
केन्द्र सरकार ने हज नीति में सुधार लाने के उपायों और इसके लिए सब्सिडी के मसले पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति का गठन 2012 में सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले को देखते हुए किया गया हैजिसमें वर्ष 2022 तक हज के लिए सब्सिडी को धीरे-धीरे कम करते हुए खत्म करने की बात कही गई है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज दिल्ली में बताया कि समिति   देश की हज नीति में सुधार लाने और हज यात्रियों को अधिकतम सहायता प्रदान करने के उपायों पर एक या दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।
------------------------------
अमरीका के सीमा शुल्क और सीमा संरक्षण विभाग ने अमरीकी विमानन कम्पनियों को सूचित किया है कि वे पिछले हफ्ते प्रतिबंधित किए गए यात्रियों को अमरीका की यात्रा करने के लिए विमान सेवाएं देना शुरू कर सकते हैं। सीएटल के न्यायाधीश ने शुक्रवार को सात मुस्लिम देशों के नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध के राष्ट्रपति के आदेश के अमल पर अस्थाई रोक लगा दी थी। राष्ट्रपति के आदेश से अमरीकी हवाई अड्डों पर विरोध प्रदर्शन और भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी थी।
------------------------------
एशिया ओशेनिया ग्रुप-1 डेविस कप में न्यूजीलैंड ने भारत को डबल्स मुकाबले में हराकर भारत की कुल बढ़त घटाकर 2-1 कर दी है। आज पुणे में डबल्स मुकाबले में भारत के लिएंडर पेस और विष्णुवर्धन की जोड़ी को न्यूजीलैंड के आर्टेम सितक और माइकल वीनस की जोड़ी ने 3-6, 6-37-66-3 से हराया।
------------------------------
दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में पेश दस्तावेजों को प्रमाणित करने के लिए अतिरिक्त गवाहों की सूची पेश करने की अनुमति के लिए सी बी आई की याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है। विशेष न्यायाधीश संजय गर्ग सोमवार को अपना आदेश सुना सकते हैं।
------------------------------
निर्वाचन आयोग ने ऑल इंडिया अन्ना डीएमके की बर्खास्त नेता शशिकला पुष्पा द्वारा सुश्री वी.केशशिकला के पार्टी का महासचिव चुने जाने के खिलाफ की गई शिकायत पर पार्टी से जवाब मांगा है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि यह चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नहीं हुआ है।

पंजाब की 117 सदस्‍यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान संपन्न

शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 70 फीसदी मतदाताओं ने किया अपने मता‍धिकार का प्रयोग
चंडीगढ़ 

        पंजाब की 117 सदस्‍यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान खत्‍म हो गया है. राज्‍य में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड 70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मता‍धिकार का प्रयोग किया. यहां सुबह 8 बजे वोटिंग प्रकिया शुरू हो गई.
शाम 4 बजे तक 66% वोटिंग दर्ज हुई. सुबह 9.30 बजे तक राज्‍य में 8 प्रतिशत, 10.30 बजे तक 12 फीसदी, जबकि सुबह 11.30 बजे तक 14 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई. इसके बाद दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 32 प्रतिशत तक जा पहुंचा, जोकि दोपहर ढाई बजे तक 48 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग के दौरान राज्‍य में कुछ पोलिंग बूथों में ईवीएम मशीनों में खराबी के मामले सामने आए, जिससे मतदान प्रकिया बाधित हुई.

उप मुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान मीडिया से बाचतीत में कहा कि 'इस चुनाव में हमारी जीत पक्‍की है. हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से जोश में हैं और हम पिछली बार की तुलना में ज्‍यादा बड़ी जीत हासिल करेंगे. कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की जमानत जब्‍त होगी'. वहीं, आम आदमी पार्टी को लेकर उनका कहना था कि 'वह तीसरे नंबर पर रहेगी'.

वहीं, कांग्रेस की तरफ से इस बार चुनावी मैदान में उतरे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने वोट डालने से पूर्व कहा कि 'पंजाब में कांग्रेस के पुनरुद्धार के रूप में राहुल गांधी को उपहार देंगे. इस धर्मयु्द्ध में सत्‍य की जीत होने वाली है. हम आश्‍वस्‍त हैं कि कांग्रेस की सरकार बनेगी'.



पंजाब में जारी मतदान के बीच शिरोमणि अकाली दल की नेता व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 'अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह बाहरी लोग हैं. इन्‍होंने दिल्‍ली में सरकार चुने जाने के बाद कोई अच्‍छे परिणाम नहीं दिए. ऐसे बाहरी लोगों को पंजाब की जनता उनके घर वापस भेज देगी'. उन्‍होंने कहा कि 'आज पंजाब के लोग तालमेल वाली सरकार चाहते हैं, जो केंद्र के साथ मिलकर का कर सके, न कि केंद्र के साथ टकराव में रहे'.

नेत्र रोग विशेषज्ञों की कांफ्रैंस औफ्थाफैस्ट 2017 का आयोजन कल

सिरसा, 04 फरवरी। सिरसा फतेहाबाद औफ्थैल्मोलोजिकल सोसायटी द्वारा दिनांक 5 फरवरी,  रविवार को सुबह 8.30 बजे से निषुराज रिसोर्ट, हिसार रोड सिरसा में हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान के नेत्र रोग विशेषज्ञों की कांफ्रैंस औफ्थाफैस्ट 2017 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी सिरसा फतेहाबाद औफ्थैल्मोलोजिकल सोसायटी के प्रमुख एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. प्रवीण अरोड़ा ने दी। जारी किए प्रैस वक्तव्य में डा. अरोड़ा ने बताया कि इस कॉफ्रैंस में आल इंडिया इस्ंटीच्यूट दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़, पी जी आई रोहतक, कल्पना चावला मैडिकल कालेज करनाल, मैडिकल कॉलेज अग्रोहा, लुधियाना तथा अंबाला आदि के नेत्र रोग विशेषज्ञ नेत्रों की बीमारियों तथा उनके आधुनिकतम ईलाज के विषय मे अपने वक्तव्य देंगे। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से दक्षिण भारत मे उडुपी (कर्नाटक) के नेत्र रोग विशेषज्ञ 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के चश्मे उतारने के विषय में जानकारी देंगें। जिससे हरियाणा पंजाब तथा राजस्थान के लोगों को लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सिरसा मे इस स्तर की कांफ्रैंस का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। सिरसा के नेत्र विशेषज्ञों के सामूहिक प्रयास से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और नवीनतम तकनीक पर विस्तृत चर्चा होगी।                                                    डा. प्रवीण अरोड़ा 9896028334