Loading

17 February 2017

  • समाचार : -

    • आल इंडिया अन्‍ना डी एम के पार्टी के वरिष्‍ठ नेता इडप्‍पा अड़ी के पलनीसामी ने तमिलनाडु के नये मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। विधानसभा में शनिवार को अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। 
    • मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण तथा उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का काम समाप्‍त। 
    • उत्‍तर प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण के लिए चुनावी गतिविधियां जोरों पर।
    • निर्वाचन आयोग ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की रिश्‍वत संबंधी टिप्‍पणी को आदर्श आचार संहिता का उल्‍लंघन माना।
    • उच्‍चतम न्‍यायालय ने गूगल, याहू और माइक्रोसॉफ्ट से लिंग निर्धारण संबंधी सूचनाएं हटाने के लिए समिति गठन करने को कहा।
    • संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रमुख ने इस्राइल और फलस्‍तीन संघर्ष के समाधान के लिए दो राष्‍ट्रों के सिद्धान्‍त को छोड़ने के खिलाफ डोनाल्‍ड ट्रम्‍प को चेतावनी दी।

- - - - -
तमिलनाडु में श्री इडाप्‍पड़ी के पलानीसामी ने राज्‍य के 13वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। आज चेन्‍नई में राजभवन में दरबार हॉल में उन्‍हें राज्‍यपाल विद्यासागर राव ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 30 अन्‍य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। श्री पलनीसामी शनिवार को राज्‍य विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करेंगे।  हालांकि उन्‍हें बहुमत सिद्ध करने के लिये 15 दिनों का समय दिया गया है। आज पार्टी के पुराने नेता श्री सेनगोट्टायन ने भी शपथ ली। वे काफी समय से मंत्री पद से दूर थे। सुश्री वी के ससिकला ने श्री पांडियराजन के स्‍थान पर उन्‍हें ऑल इंडिया अन्‍ना डी एम के मुख्‍यालय में कैबिनेट में जगह दी थी। मंत्रिपरिषद में बाकी सभी पुराने चेहरे हैं। ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके के पार्टी में सत्‍ता संघर्ष के दौरान श्री पांडियराजन, पूर्व मुख्‍यमंत्री ओ पन्‍नीरसेल्‍वम खेमे में आ गये थे।  और ब्‍यौरा हमारे संवाददाता से:-
श्री पलनीसामी के तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही राज्‍य में राजनैतिक अनिश्चितता का दौर समाप्‍त हो गया है।  वे सलेम जिले के इडाप्‍पड़ी से चार बार विधायक रहे हैं और स्‍वर्गीय जयललिता तथा सुश्री वी के ससिकला के काफी करीबी हैं।  शपथ लेने के तुरन्‍त बाद श्री पलनीसामी मरीना बीच स्थित जयललिता की समाधि पर श्रृद्धांजली देने पहुंचे।  उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि वह तय समय मे अपना बहुमत सिद्ध कर देंगे।  राज्‍य में विपक्ष के नेता एम के स्‍टालिन ने कहा कि नयेमुख्‍यमंत्री ने स्‍वतंत्र रूप से कार्य करना चाहिए और किसी के इशारे पर नहींचलना चाहियें। 
- - - - -
इधर, ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके पार्टी के ओ. पन्‍नीरसेल्‍वम गुट ने आज नई दिल्‍ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। राज्‍यसभा सांसद वी मैत्रेयन के नेतृत्‍व में इस गुट के 12 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नसीम जैदी और अन्‍य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। और उन्‍हें एक ज्ञापन दिया। 
- - - - -
निवर्तमान मुख्‍यमंत्री ओ०पन्‍नीरसेल्‍वम ने चेन्‍नई में संवाददाताओं को बताया कि धर्म-स्‍थापना का संघर्ष जारी रहेगा। उन्‍होंने यह आरोप भी लगाया कि नई सरकार उन विधायकों के बल पर गठित हो रही है जिन्‍हें जन-भावनाओं की अनदेखी करके कुवाथूर रिजार्ट में बंधक बनाया गया था। 
बाद में श्री पन्‍नीरसेल्‍वम ने स्‍वर्गीय जयललिता की समाधि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।  
- - - - -
इसबीच, विपक्षी डी एम के पार्टी ने कहा है कि शनिवार को जब सदन में विश्‍वास मत डाला जाएगा उनकी पार्टी के विधायक ऑल इंडिया अन्‍ना डी एम के पार्टी के किसी गुट को समर्थन नहीं देंगे। राज्‍य विधानसभा में डी एम के के नवासी सदस्‍य है। 
- - - - -
मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का काम आज समाप्‍त हो गया। 60 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 8 मार्च को 22 सीटों के लिए मतदान होगा।
वहीं उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का काम आज समाप्‍त हो गया। 403 सदस्यों की विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 8 मार्च को 40 सीटों के लिए मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी। सोमवार तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
इस बीच, राज्‍य में तीसरे और चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तथा भाजपा के अन्‍य दिग्‍गज नेता और समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी के स्‍टार प्रचारक विभिन्‍न निर्वाचन क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भाजपा इस चुनाव में तेजी से आगे बढ़ रही है। उत्‍तरप्रदेश में हरदोई में चुनावी रैली में उन्‍होंने समाजवादी पार्टी की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्‍य में कानून और व्‍यवस्‍था की स्‍थिति काफी खराब है। 
पुलिस थाना होना चाहियेंकि सपा का कार्यालय होना चाहियेंअगर सरकारसही होअगर घुडसवार सही हो तो घोड़ा भी तो सही दिशा में चलता हैसबसेज्‍यादा देश में अगर हत्‍याएं कहीं होती हैं तो प्रदेश का नाम है उत्‍तर प्रदेश। 
राज् के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए राज्‍य में फिर से अपनी सरकार बनने का भरोसा जताया। 
ये जो साइकिल बची हैये आगे आने वाले विधानसभा में भी पहुंचेक्योंकि वोसब रणनीति अपनायेंगे जो अपना सकते हैंअगर धर्म की लड़ाई है तो अधर्मकरने वाले कभी नहीं जीते आप पन्ने उठा कर देख लेना।  जिन्होंने रास्तागलत अपनायावो कभी नहीं जीते। 
कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अपनी रैली में ऐसी सरकार बनाने की अपील की जो आम जनता के लिये कार्य करे। 
उत्तर प्रदेश में आप अपनी सरकार बनाओएक ऐसी सरकार बनाओ जोआपको शक्ति दे।  जो आपके साथ खड़े होके आपको सच्चाई बताये।  झूठेवायदे में कुछ नहीं होने वाला। 
और ब्‍यौरा हमारे संवाददाता से:-
तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में अंतिम दौर में आज सीतापुर में कांग्रेसउपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी पर सरकार की आलोचना जारी रखी।  समाजवादी पार्टी नेता और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी में चुनाव रैलीमें बोलते हुए प्रधानमंत्री से पूछा कि नोटबंदी के बाद सरकार ने कितनाकालाधन इकट्ठा किया है।  बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा नेएक जनसभा में आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में राज् मेंभ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है।  संजय प्रताप सिंहआकाशवाणी समाचारइलाहाबाद। 
- - - - -
निर्वाचन आयोग ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के रिश्‍वत संबंधी टिप्‍पणी को चुनाव संहिता का उल्‍लंघन माना है और भविष्‍य में उनसे सतर्क रहने को कहा है। अपने आदेश में आयोग ने कहा कि सभी नेताओं - विशेष रूप से उच्‍च संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों से, निर्वाचन प्रक्रिया की गरिमा और शुचिता बनाए रखने की उम्‍मीद की जाती है। आयोग ने कहा है कि ऐसे वक्‍तव्‍य स्‍वीकार्य नहीं हैं।
इससे पहले, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा गोवा फारवर्ड पार्टी ने श्री पर्रिकर के खिलाफ आयोग में शिकायत दर्ज की थी। 
- - - - -
उच्‍चतम न्‍यायालय ने आज गूगल, याहू और माइक्रोसाफ्ट इंटरनेट सर्च ईंजनों को निर्देश दिया है कि वे तत्‍काल अपने यहां विशेषज्ञों की ऐसी समितियां गठित करें, जो भारतीय कानूनों के अनुसार प्रतिबंधित प्रसव-पूर्व लिंग निर्धारण के बारे में प्रसारित की जा रही सामग्री को हटाना सुनिश्चित करे। हालांकि, उच्‍चतम न्‍यायालय ने आश्‍वासन दिया कि वह उनके खिलाफ किसी प्रकार की अवमानना की कार्रवाई नहीं करेगा।  न्‍यायमूर्ति दीपक मिश्र और न्‍यायमूर्ति आर भानुमति की पीठ ने कहा कि किसी प्रकार का संदेह होने पर इन सर्च ईंजनों की विशेषज्ञ समितियां केंद्र द्वारा नियुक्‍त नोडल एजेंसी से दिशा-निर्देश और आवश्‍यक कार्रवाई के लिए संपर्क कर सकते हैं। 
- - - - -
वित्‍तमंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि झारखंड में राजनीतिक स्थिरता और नीति सुधारों के कारण विकास की उच्‍च वृद्धि दर बनी है। वे रांची में मोमेन्टम झारखंड नाम के दो दिन के वैश्विक निवेशक सम्‍मेलन में मुख्‍य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। 
अपने भाषण में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने हाल के नीति सुधारों और अन्‍य महत्‍वपूर्ण पहल का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने दावा किया कि निकट भविष्‍य में देश में झारखंड अधिक विकसित क्षेत्र के रूप में उभरेगा।  
हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस मोमेन्टम झारखंड सम्‍मेलन के लिए समूचे रांची तथा खेलगांव में सम्‍मेलन स्‍थल को विशेष रूप से सजाया गया है। झारखंड सरकार को इस सम्‍मेलन से लगभग तीन लाख 75 हजार करोड़ रूपये के निवेश की आशा है। 
- - - - -
संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रमुख ने इस्राइल और फलस्‍तीन संघर्ष के समाधान के लिए दो राष्‍ट्रों के सिद्धांत को छोड़ने के खिलाफ अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को चेतावनी दी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रमुख का कहना है कि इस संघर्ष का दो राष्‍ट्रों के विकल्‍प के सिवा और कोई हल ही नहीं है। श्री ट्रंप का कहना है कि शांति के किसी भी फॉर्मूले को वह समर्थन देने को तैयार हैं। हालांकि ऐसा कोई फॉर्मूला, अमरीका की दशकों पुरानी नीति के विरूद्ध है।  
- - - - -
उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी 19 से 23 फरवरी तक युगांडा और रवांडा की यात्रा पर जा रहे हैं। आज नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरूप ने बताया कि रवांडा में श्री अंसारी वहां के राष्‍ट्रपति पॉल कगमे से मिलेंगे और रवांडा विश्‍वविद्यालय को संबोधित करेंगे। वे रवांडा के प्रधानमंत्री के भोज में भी शामिल होंगे।  
युगांडा यात्रा की जानकारी देते हुए पूर्व और दक्षिण अफ्रीका मामलों की संयुक्‍त सचिव नीना मल्‍होत्रा ने बताया कि उपराष्‍ट्रपति युगांडा के राष्‍ट्रपति योवेरी मुसोवेनी और उपराष्‍ट्रपति से मिलेंगे। वे कंपाला में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।  
- - - - -
एअर इंडिया के विमान कनिष्‍क में 1985 में हुए बम धमाके के लिए दोषी ठहराए गए इंद्रजीत सिंह रेयत को रिहा कर दिया गया। कनाडा के पैरोल बोर्ड ने यह जानकारी दी। इस बम धमाके में तीन सौ 31 लोगों की मौत हो गई थी। करीब दो दशक तक सलाखों के पीछे रहने के बाद एक साल पहले ही इंद्रजीत सिंह रेयत को सुधार गृह भेजा गया था।  
- - - - -
प्रवर्तन निदेशालय ने इस्‍लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के घनिष्‍ठ सहयोगी आमिर गजधर को धन शोधन रोकथाम कानून के तहत  आज मुंबई में गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में नाइक और उसके गैर-सरकारी संगठन इस्‍लामिक रिचर्स फाउंडेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।  
- - - - -
इराक में बगदाद में तीन दिनों में तीसरे विस्‍फोट में कम से कम 45 लोग मारे गये। सुरक्षा और चिकित्‍सा सूत्रों ने बताया है कि विस्‍फोटक सामग्री से भरी एक कार से शहर के दक्षिणी वाया क्षेत्र में कार डीलर के निकट विस्फोट किया गया जिसमें कम से कम 50 लोग घायल हुए।  
कल पुरानी कार के डीलरों और गैराजों के पास विस्‍फोट में कम से कम 18 लोग मारे गये।  
इस्‍लामिक स्‍टेट ने आज की हमले की जिम्‍मेदारी ली है।  
- - - - -
पाकिस्‍तान में आज शाम सिंध प्रांत स्थित लाल शहबाज कलंदर के मज़ार पर हुए आत्‍मघाती बम विस्‍फोट में कम से कम 30 लोग मारे गये और बड़ी संख्‍या में लोग घायल हुए।  
- - - - -
बॉम्‍बे शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक एक सौ 46 अंक बढ़कर 28 हजार तीन सौ एक पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेज का निफ्टी भी 53अंक की बढ़त के  साथ आठ हजार सात सौ 78 हो गया।  

- - - - -

16 February 2017

शिक्षा मंत्री 17 फरवरी को सिरसा में

सीएमके कालेज में न्यू टीचिंग ब्लाक श्रीमती धापी देवी करणामी भवन, जयनारायण सरिया हॉस्टल के  नए भवन तथा लाला हंसराज फुटेला ला कालेज भवन का उद्घाटन करेंगे

सिरसा

   हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा कल 17 फरवरी को दोपहर 1:00 बजे सीएमके कालेज में न्यू टीचिंग ब्लाक श्रीमती धापी देवी करणामी भवन, जयनारायण सरिया हॉस्टल के  नए भवन तथा लाला हंसराज फुटेला ला कालेज भवन का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी नगराधीश डा वेदप्रकाश बैनीवाल ने दी। 

डेरा बाबा नौगजा हाजी पीर की दरगाह पर वार्षिक मेला आयोजित

रानियां

   जिला के गांव रामपुरथेड़ी स्थित डेरा बाबा नौगजा हाजी पीर की दरगाह पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से श्रद्वालुओं ने शिरकत की। मेले का शुभारंभ गद्दीनशीन बीबी मनप्रीत कौर द्वारा दरगाह पर पवित्र चादर की रस्म अदा करके किया गया। इस मौके पर मा. दीदार सिंह व दरगाह की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मिलकर दरगाह पर चादर चढ़ाई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चौपड़ा ने शिरकत की।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया। कलाकारों ने भजन बाबा नौगजा पीर मेरे दिल का मेहरम तू, इश्क बुल्ले नू नचावे चार, दमादम मस्त कलंदर,  नौगजा पीर को सलाम-सलाम, पंज नमाजा पढ़ के, में रुसया यार मनाया, इश्क दा गिदड़ा पैदा, मेें मिट्टी, मेरी जात वी मिट्टी, मेरे गल मिट्टी दा बाणा, इश्क बुल्ले नू नचावे यार, दमादम मस्त कलंदर, मेें कमली की जाणा रमजां पीर दिया इत्यादि कव्वालियों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी व बाबा का गुणगान किया और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि जगदीश चौपड़ा ने कहा कि भारत पीर फकीरों का देश है, पीर फकीरों की अपार रहमत के सदके आए हमारे देश व प्रदेश उन्नति के नए आयाम छू रहा है। ये बड़े सौभाग्य की बात है कि उन्हें यहां पर पहुंचकर माथा टेका का अवसर मिला है। इस मौके पर बाबा नौगजा पीर कमेटी के सदस्यों ने नामधारी पंथ के जीवननगर प्रमुख व नामधारी कमेटी सहित आए हुए मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
बाबा नौगजा पीर की दरगाह पर वाॢषक मेले के अवसर पर लांयस कल्ब के सदस्यों ने शिव शक्ति ब्लड बैंक केे सौजन्य से रक्तदान शिविर लगाया गया और रक्तदानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री चोपड़ा ने कहा कि रक्तदान ही महादान है जो व्यक्ति इस पुण्य के कार्य में आहुति डालता है वह पुण्य का भागी होता है। उन्होंने कहा कि हमें समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि उनके द्वारा किया गया रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति की अमूल्य जिंदगी बच सकती है। इस अवसर पर 60 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। 
इस मौके पर सूर्या आई एवं जनरल अस्पताल की तरफ से नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें नेत्र विशेषज्ञ बीआर शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस मौके पर 180 लोगों को नेत्रजांच करके नि:शुल्क दवाईयां दी गई और चश्में भी वितरित किए गए। 22 लोगों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया। बाबा नौगजा पीर के मेले के अवसर पर सिटी अस्पताल व डायबीटिज सेंटर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें डॉ. अभिजीत गर्ग के नेतृत्व में 550 लोगों की जांच की गई। 
इस मौके पर माटी कला बोर्ड के चैयरमैन गुरदेव राही, महिला विकास निगम की अध्यक्षा श्रीमती रेणू शर्मा, नपा उपाध्यक्ष गोबिंद पोपली, श्याम बजाज, डॉ. राधेश्याम खुराना, महामंत्री अमरीक राही, बुधराम शर्मा, संदीप पोपली, पूर्णसेन, पूर्ण नंबरदार, प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान अमित मेहता, शान्ति स्वरूप,  बीके हंस, नरेश सेठी, प्रधान रवि मोंगा, पुनीत बांसल, रमेश साहूवाला, भीम डूडी, अमित बठला, सुभाष कस्वां, इंद्र गाोयल, प्रोजेक्टर चैयरमैन परविंद्र सिंह रामपुरथेड़ी, सचिव बलविंद्र सिंह, राजकुमार राजा, विपिन मेहता, सुधा कामरा, सुरेंद्र चुघ, राजेश बब्बर, गुरदेव सिंह, सुरेश बठला उपस्थित थे

अध्ययन और समाज में घटित घटनाओं पर पैनी नजर रखें विद्यार्थी : डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल

सिरसा
 विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करना चाहिए और समाज में घटित होने वाली विभिन्न घटनाओं पर पैनी नजर रखनी चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ने के साथ-साथ सामाजिक उत्थान की गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
ये विचार सिरसा के सीटीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के लोक प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यअतिथि बोलते हुए व्यक्त किये। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से उनके व्यक्तित्व का विकास होता है ओर उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो असीम मिगलानी ने कहा कि भिन्न-भिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे हुए विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा है कि प्रतिस्पर्द्धा के इस युग में बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थी सफल हो पाते हैं।   
इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर लोक प्रशासन विभाग की विजेन्द्र शोरखी, सोनु डाबला व जगप्रीत सिंह बराड़ की टीम पहले स्थान पर रही। लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो0 राजबीर दलाल ने यह जानकारी देते बताया कि सामान्य ज्ञान, इतिहास , भूगोल, नागरिक शास्त्र  आदि विषयों से संबंधित इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर राजकीय कॉलेज भट्टू कलॉ के विद्यार्थी चन्द्र प्रकाश, सुनील कुमार और राकेश टीम रही। इसी प्रकार  दयानन्द कॉलेज हिसार के विद्यार्थी दिनेश, संदीप व पुनीत की टीम तीसरे स्थान पर रही। 
    इस अवसर पर प्रो0 विष्णु भगवान, प्रो0 राजकुमार सिवाच, डा0 सत्यवान दलाल, डा0 सुल्तान सिंह ढाण्डा, डा0 राजकुमार आदि उपस्थित थे। 

फरवाईकलां में लगाया मुफ्त पशु चिकित्सा शिविर

सिरसा

लाला लाजपतराय विश्वविद्यालय हिसार की ओर से जिला के गांव फरवाईकलां में मुफ्त पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया इस शिविर में पशुओं की निशुल्क जांच की गई। 
यह जानकारी देते हुए डा श्योकंद ने बताया कि हिसार से 20 डाक्टरों की टीम द्वारा पशुओं का निशुल्क चैकअप किया गया और उनके खून, गोबर की जांच की गई। इसी प्रकार गाय, भैंस, भेड बकरी आदि पशुओं के दूध की जांच की गई। जांच उपरान्त पशुओं को निशुल्क दवाइयां पिलाई गई। इस अवसर पर जिला के वैटनरी डाक्टर भी उपस्थित थे।
जांच शिविर में उपस्थित स्थानीय वीटा मिल्क प्लांट अधिकारी श्रीमती बिमला सिंवर ने पशुमालिको से आह्वान किया कि वे समय समय पर अपने पशुओं का चैकअप करवाते रहें। उन्होंने कहा कि जितने पशुपालक बीएमसी में दूध दे रहें उनके सभी पशुओं का इलाज फ्री में किया जाएगा तथा पशुओं का समय समय पर  उनके खाने-पीने, रहन सहन का पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पशुओं की हम पूरी तरह से देखभाल करेंगे तथा समय पर दवाई, पशु आहार देते रहेंगे तो दूध का उत्पादन बढ़ेगा और पशुपालक की आय में इजाफा होगा। 
श्रीमती बिमला सिंवर ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पशु पालकों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्लांट से जुड़े दूध उत्पादकों के  लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू की गई हैं। दुग्ध समिति मालिकों के बच्चों की परीक्षाओं में अच्छे अंक आने पर उन्हें 5100 व 2100 रूपए तक नकद इनाम दिया जाता है। इसी प्रकार पांच लाख रूपए दुर्घटना बीमा भी मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे पशुपालन अपनाकर स्वावलम्बी बन सकती हैं। उन्होने कहा कि पशुपालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें मुनाफा मिलना स्वाभाविक ही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की योजनाओं से ऋण सुविधा प्राप्त कर पशुपालन सम्बन्धी रोजगार शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा समय समय पर निशुल्क जांच शिविर लगाए जाते हैं जिनमें पशुओं क ी जांच कर उपचार करवाएं ताकि पशु स्वस्थ रहें। इस अवसर पर गांव के सरपंच श्री विनोद कुमार, संजय, पूनम, ताराचंद, सनी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।