Loading

08 March 2017

समाचार:-

  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 60 प्रतिशत से भी ज्यादा मतदानदूसरे और अंतिम चरण में मणिपुर में 86 प्रतिशत वोट पड़ेपांच  राज्यों में हुए मतदान की गिनती शनिवार को।
  • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी।
  • प्रधानमंत्री का महिला सरपंचों से अपने गांवों में शत-प्रतिशत शिक्षा और टीकाकरण का आग्रहकहा-वह कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा-देश की हर बालिका आश्वस्त हो कि सरकार उसे उचित वातावरण और समान अवसर देने के प्रति पूरी तरह पर वचनबद्ध है।
  • भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शिवसेना उम्मीदवार विश्वनाथ महाडेशवर मुंबई के महापौर चुने गऐ।
  • राजस्थान में एक विशेष अदालत ने 2007 के अजमेर बम विस्फोट मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहरायास्वामी असीमानंद सहित सात आरोपी बरी।
  • भारतीय तट रक्षक बल ने भारतीय समुद्री सीमा में आए श्रीलंका के दस मछुआरों को हिरासत में लिया।
  • अफगानिस्तान में  काबुल के सेना अस्पताल पर हुए आतंकी हमले में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।
  • ऑल इंग्लैंड बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में भारत के एच एस प्रणय पुरूष सिंगल्स के दूसरे दौर में। 

--------------------------
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक 60 दशमलव शून्य तीन प्रतिशत वोट डाले गए थे। 2012 के चुनाव में 57 दशमलव पांच छह प्रतिशत वोट पड़े थे। इस चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए वोट डाले गए। उपनिर्वाचन आयुक्त विजय देव ने नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि कुल मिलाकर मतदान  शांतिपूर्ण रहा।
श्री विजय देव ने बताया कि मतदान प्रतिशत के और बढ़ने की संभावना हैक्योंकि मतदान समाप्त होने के बाद भी कई केंद्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी थी।
श्री देव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आखिरी छह चरणों में कुल 61 दशमलव एक-आठ प्रतिशत मतदान हुआजबकि 2012 में यह प्रतिशत 59 दशमलव सात-पांच था।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि अंतिम चरण में चंदौली में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।
सबसे ज्‍यादा 61 प्रतिशत से अधिक मतदान नक्‍सल प्रभावित चंदौली जिले में दर्ज किया गया है। सर्वाधिक चर्चित वाराणसी जिले में भी लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम 58 प्रतिशत से अधिक मतदान संत रविदास नगर भदोही जिले में हुआ है। आज के मतदान के साथ ही अखिलेश सरकार के मंत्री पारसनाथ यादवललई यादवकैलाश चौरसियासुरेन्‍द्र पटेलपूर्व मंत्री शादाब फातिमाओम प्रकाश सिंहविजय मिश्रापूर्व सांसद कांग्रेस नेता डॉक्‍टर राजेश मिश्रापूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता विद्यासागर सोनकरपूर्व मंत्री फागु सिंह चौहानपूर्व सांसद धनजय सिंह का राजनीतिक भाग्‍य इलैक्‍ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया है। सुनील शुक्‍ल आकाशवाणी समाचार लखनऊ।
उधरमणिपुर में आज दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में 86 प्रतिशत वोट पड़े। इस चरण में 10 जिलों की 22 सीटों के लिए वोट डाले गए। निर्वाचन आयोग के महानिदेशक सुदीप जैन ने बताया कि 25 प्रतिशत मतदान केंद्रों के दूर-दराज वाले इलाकों में स्थित होने के कारण उनके आंकड़े अभी नहीं मिल पाए हैं। कुल आंकड़े मिल जाने के बाद मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है।
मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी पैसा देकर खबर छपवाने या मतदान बहिष्कार की खबर नहीं है।
--------------------------
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर एक विशेष रेडियो ब्रिज कार्यक्रम प्रसारित करेगा। इसे आज रात साढ़े नौ बजे से राजधानीएफ एम गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकेगा।
--------------------------
निर्वाचन आयोग ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोचुनाव प्रचार के दौरान उनकी रिश्वत संबंधी टिप्पणी को लेकर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिएउन्हें एक दिन की मोहलत और दी है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने कहा कि आयोग ने श्री अखिलेश यादव को कल तक जवाब देने को कहा है।
श्री यादव ने शनिवार को भदोही की एक चुनावी जनसभा में कहा था कि मतदाता विपक्षी दलों द्वारा दिये जा रहे धन को रख लेंलेकिन वोट केवल उनकी पार्टी को दें।
--------------------------
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं।
श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि देश की प्रत्येक बालिका को इस बात का विश्वास होना चाहिए कि सरकार उसे विकास के लिए अनुकूल वातावरण और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नई दिल्ली में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करते हुए श्री मुखर्जी ने महिलाओं के प्रति बढ़ते हिंसक अपराधों पर चिंता व्यक्त की।
--------------------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया है उन्होंने कई रूढि़यों को तोड़ा है और लोगों को दिखा दिया है कि ग्रामीण भारत में किस तरह सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। प्रधानमंत्री गुजरात में गांधी नगर में देशभर से आई छह हजार से भी ज्यादा महिला सरपंचों के सम्मेलन - स्वच्छ शक्ति 2017 को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने महिला सरपंचों से उनके गांवों में शत प्रतिशत शिक्षा और टीकाकरण की मुहिम का नेतृत्व करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें तकनीकी के जरिए अपने गांव को सबल बनाना चाहिए। इससे जो परिवर्तन आएगा वह अद्भुत होगा।
जिस महिला को सरपंच के नाते काम मिला है उसको लगता है कि पांच साल मुझे जो मौका मिला है मैं कुछ करके जाना चाहती हूं और अनुभव यह कहता है कि पुरूष सरपंच से ज्यादा महिला सरपंच अपने काम के प्रति ज्याद समर्पित होती हैं।
स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे सबसे बड़ा फायदा गरीबों को होगा। श्री मोदी ने कहा कि स्वच्छता हमारा स्वाभाव बनना चाहिए।
2019 महात्मा गांधी को 150 वर्ष हो रहे हैं। जब हम गांधी 150 मना रहे हैं क्या तब तक हम स्वच्छता के विषय मेंजो गांधी का प्रयास था किसी एक सरकार का प्रयास नहीं है। हर किसी ने कुछ न कुछ किया है। लेकिन अब हमने तय करना है कि यहां तक में हमें काफी कुछ कर देना है। इसके बाद ये विषय अब हमारे स्वभाव का हिस्सा बन जायेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकना होगा और महिला सरपंच अपने गांव में इस मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओबेटी पढ़ाओं मंत्र से हम अपने समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी इस अवसर पर महिला सरपंचों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी देश को स्वच्छ बनाने में आगे आ रही हैं।
भारत को स्वतंत्र बनाने के लिए इस देश की नारी महात्मा जी के आह्वान पर खड़ी होती थीं और अपने गहने झोली में डालती थी तो आज उसी स्वतंत्र भारत को स्वच्छ बनाने के लिए महिलाएं आगे आती हैं। गहने बेचकर भी शौचालय बनाती हैं। यह दृश्य खड़ा हो जाता है और यही जागरूकता है। यही समर्पर्ण है।
--------------------------
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि देश की प्रत्येक बालिका को इस बात का विश्वास होना चाहिए कि सरकार उसे विकास के लिए अनुकूल वातावरण और समान अवसर उपलबध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्री मुखर्जी ने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव का आधुनिक भारत में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के अनेक हिस्सों में लड़के-लड़कियों के गिरते अनुपात को देखते हुए 'बेटी बचाओबेटी पढ़ाओअभियान शुरू किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करते हुए श्री मुखर्जी ने महिलाओं के प्रति बढ़ते हिंसक अपराधों पर चिंता व्यक्त की।
--------------------------
सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडु ने कहा है कि महिला आरक्षण जैसे महिलाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए दृढ इच्छाशक्ति और मानसिकता में परिवर्तन महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने मंत्रालय की महिला कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के परम्परागत ढांचे के भीतर महिला सशक्तिकरण उनकी मुक्ति और समानता स्थापित करने के लिए भी यह महत्वपूर्ण है।

--------------------------
भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शिव सेना उम्मीदवार विश्वनाथ महाडेश्वर को मुंबई का महापौर चुना गया है। दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा थालेकिन भाजपा ने घोषणा की थी कि वह इस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगी। महाडेश्वर ने कांग्रेस उम्मीदवार विट्ठल लोकरे को31 के मुकाबले 171 वोटों से शिकस्त दी।
--------------------------
राजस्थान की एक विशेष अदालत ने 2007 के अजमेर बम विस्फोट मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराया हैजबकि स्वामी असीमानन्द सहित बाकी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। 11 अक्टूबर 2007 को ख्वाजा मोइउद्दीन चिश्ती की दरगाह में हुए विस्फोट में तीन जायरीनों की मौत हो गई थी और 15 अन्य घायल हो गये थे।
--------------------------
भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय जल क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में श्रीलंका के दस मछुआरों को हिरासत में लिया है। चेन्नई में जारी एक बयान में कहा गया है कि अरनवेश जहाज द्वारा नियमित गश्त के दौरान नागपत्तनम से लगभग पचास मील दक्षिण पश्चिम में श्रीलंका की दो नावों पर सवार दस मछुआरों को देखा गया।
--------------------------
अफगानिस्तान में राजधानी काबुल में अमरीकी दूतावास के करीब एक सैनिक अस्पताल पर हमले में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल दौलत वजीरी ने बताया कि हमले में 30 से ज्यादा लोगों की मौतों हो गई और 50 से भी ज्यादा घायल हो गए।
--------------------------
एक महीने के अवकाश के बाद संसद का बजट सत्र कल शुरू होगा और 12 अप्रैल तक चलेगा। सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से शुरू होकर नौ फरवरी को सम्पन्न हुआ था।
--------------------------
एच एस प्रणय ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गये हैं। बर्मिंघम में आज पुरूष सिंगलस के अपने पहले मैच में प्रणय ने चीन के कियाओ बिन को हराया। प्रणय की बिन के खिलाफ चार मैचों में यह तीसरी जीत है। प्रणय अगले मैच में कल सातवीं वरीयता प्राप्त चीन के ही तियान होउवेई से खेलेंगे। दोनों खिलाडियों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। 
--------------------------

गल्र्ज कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

ओढ़ां
माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आज शुरू होगी। डीएड प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि डीएड व बीएड के शैक्षणिक सत्र 2016-17 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के खेल प्रभारी मनोज कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिन तक चलने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता में गार्गी हाऊस, कस्तूरबा हाऊस, प्रगति हाऊस एवं लक्ष्मी हाउस की टीमें भाग लेंगी। खेल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 100 व 200 मीटर दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक, मटका दौड़, सैक रेस व रस्साकस्सी आदि खेलों में रोचक मुकाबले करवाए जाएंगे।

महिलाओ के योगदान बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता

सिरसा, 8 मार्च। किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक क्षेत्रो में महिलाओ की भूमिका, बिना महिलाओ के योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता, अत: इसके लिए जरुरत है लिंग असमानता खत्म करने की।
यह बात आज स्थानीय पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ ने कही।
उन्होंने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन यह भी याद दिलाता है कि कैसे महिलाओं ने कई सामाजिक व अन्य बाधाओं को पार करते हुए मुकाम हासिल किए और लगातार कर रही हैं। आज की तारीख में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं लेकिन अतीत में ऐसा नहीं था। 
श्रीमती बराड़ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हिंसा से मुक्त विश्व, शांति के लिए एकजुट महिलाएं, लिंग समानता का लक्ष्य प्राप्त कर अधिक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना, निर्णय-लेने में महिलाओं की भूमिका, महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा खत्म करना, सम्मान का अधिकार, समान अवसर व सभी के लिए प्रगति, शिक्षा, प्रशिक्षण और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की समान पहुंच, ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का समय, महिलाओं के समानता, सभी के लिए प्रगति, महिला सशक्तीकरण ही मानवता सशक्तीकरण आदि शामिल है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सब जगह विशेष रूप से मनाया जाता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सफल आयोजित पर महिला एवं बाल विकास विभाग, डीआरडीए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजरों, सरपंचों आदि का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता भी एक ऐसी मुहिम है जो पूरे देश में चल रही है। सिरसा जिला भी खुले में शौचमुक्त में पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान पर है। इसी प्रकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेश में लिंगानुपात में सिरसा जिला प्रथम स्थान पर है। इसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर उन्होंने 10+2 पास लड़कियों के लिए कैरियर कॉउसलिंग गाईड बुकलेट का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि अधिकतर लड़कियां 10वीं व 10+2 के बाद में स्कूल छोड़ जाती है। इस बुकलेट के माध्यम से उन्हें आगे पढऩे व कैरियर को चुनने के लिए जानकारी मिलेगी। यह बुकलेट लड़कियों के लिए कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने जिले की लड़कियों से कहा है कि वे इस पुस्तक से अपने कैरियर की जानकारी लें और लाभ उठाएं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वर्ण जयंती पुरस्कार के तहत स्वच्छ भारत अभियान में अहम योगदान करने वाली ग्राम पंचायतों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजरों तथा खेलों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ-साथ उन्होंने आयोजित स्लोगन, रंगोली, वेस्ट मैटिरियल से बनाई हुई चीजों की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया। स्लोगन प्रतियोगिता में नीलम रानी प्रथम, मंजु द्वितीय, सुदर्शन तृतीय, रंगोली में सुशीला सुपरवाईजर प्रथम, वंदना द्वितीय, अंबिका तृतीय, नीलम रानी चतुर्थ, वेस्ट मैटिरियल से बनाई हुई चीज में सुनीता प्रथम, अमनदीप द्वितीय तथा ललिता तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्री अजय सिंह तोमर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का दिन नारी शक्ति के विकास के लिए सार्थक दिन है। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नारी शक्ति को मान सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली पूरे देश की महिला सरपंचों को भी सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को बढ़ाने में नारी का विशेष योगदान होता है। इसलिए महिलाओं को स्वच्छ भारत अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कैरियर काउंसलिंग गाईड बुकलेट के लांच करने पर सीएमजीजीए कुमारी वृशाली खंडेलवाल को बधाई दी और कहा कि यह बुकलेट जिले की लड़कियों के लिए कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यहा उपस्थित माताएं भी अपनी पुत्रवधु को बेटी समझ कर आगे पढ़ाने में सहयोग करें। 
मुख्यमंत्री की सुशासन सहायिका वृशाली खंडेलवाल ने बुकलेट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पुस्तक में लड़कियों को 10+2 के बाद अपना कैरियर शुरु करने में लाभ मिलेगा। जिले की लड़कियां इस पुस्तक का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह बुकलेट जिले के प्रत्येक ब्लॉक के गांवों में उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लड़कियां इसका लाभ उठा सके। 
इस अवसर पर डा. शिखा गोयल, जिला समन्वयक स. सुखविंद्र सिंह, प्राचार्या माता हरकी देवी महिला कॉलेज ओढ़ां डा. शमीम शर्मा, श्रीमती सर्वजीत कौर आदि ने महिला दिवस के अवसर पर अपने संदेश दिये।
इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर, सीडीपीओ शशी बजाज, हरमीत कंबोज, दर्शना देवी, कविता रानी, गुरिंद्र कौर, चंद्रकांता आदि उपस्थित थी।

किशोर न्याय कानून 2015 व पोक्सो एक्ट 2012 का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सिरसा, 8 मार्च। जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरसा द्वारा आज स्थानीय पंचायत भवन में किशोर न्याय कानून 2015 व पोक्सो एक्ट 2012 का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें खंड बड़ागुढ़ा, ऐलनाबाद व रानियां के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती गीता कथुरिया व श्रीमती सुरेश रानी थे। 
बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती गीता कथुरिया ने कहा कि अपने बच्चों के समान ही अन्य बच्चों के हित में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें परिवार में लड़के व लड़कियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। लड़कियां भी किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अध्यापक समाज का एक मुख्य स्तंभ है, अध्यापकों को स्कूल में लड़के व लड़कियों को किशोर न्याय कानून 2015 के बारे में अधिक से अधिक जागरुक करना चाहिए। 
जिला बाल संरक्षण अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर ने अध्यापकों को बच्चों के अधिकारों के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा व देखभाल को मद्देनजर रखते हुए सभी अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे अनाथ, लावारिस व जरुरतमंद बच्चों को सबसे अधिक पारिवारिक वातावरण देने की आवश्यकता होती है और पालक माता-पिता बन कर ही उनको पारिवारिक वातावरण प्रदान कर सकते हैं। पालक माता-पिता बनने के लिए जिला बाल संरक्षण ईकाई से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेसहारा बच्चों की सुरक्षा के लिए स्वयंसेवक बनकर तथा बाल संरक्षण ईकाई कार्यालय के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को किशोर न्याय कानून के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें सुरक्षित स्कूल वातावरण प्रदान करें क्योंकि बच्चे अपने घर से अधिक समय स्कूल व ट्यूशन में बिताते हैं। उन्होंने अध्यापक व अध्यापिकाओं से कहा कि वे स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान भी बच्चों को इस बारे जानकारी दें ताकि बच्चे अधिक से अधिक जागरुक व सुरक्षित हो सके।
संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजना डूडी ने पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में बच्चों के साथ यौन दुव्र्यवहार की घटनाएं अधिक हो रही है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए बच्चों में जागरुकता लानी अनिवार्य है ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। यदि इस प्रकार की घटना से पीडि़त बच्चा किसी अध्यापक के सम्पर्क में आता है तो उसकी जानकारी बाल संरक्षण विभाग में दे, जानकारी देेने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। अन्याथा एनसीपीसीआर द्वारा ऑनलाईन ई-बॉक्स लांच किया गया है जिसमें यौन अपराध की शिकायत ऑनलाईन दर्ज की जा सकती है। इसके लिए ठ्ठष्श्चष्ह्म्.द्दश1.द्बठ्ठ पर लॉग-ईन किया जा सकता है। इसके अलावा हैल्पलाईन नम्बर 98682-35077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। 
कानूनी परिवीक्षा अधिकारी डा. मौनिका चौधरी ने कहा कि भीख देना भी एक अपराध है। यदि हम बच्चों को भीख देते हैं तो यह भिक्षावृति को बढ़ावा देना ही है। उन्होंने किशोर न्याय कानून 2015 में बच्चों से संबंधित अपराधों की कानूनी जानकारी जैसे शारीरिक दंड, क्रुरता, भिक्षावृति, बालश्रम आदि से संबंधित कानून व सजा के प्रावधानों के बारे में दी।
सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामगोपाल शर्मा द्वारा बच्चों से संबंधित बच्चों की सुरक्षा हेतु खंड व गांव स्तर पर बाल संरक्षण कमेटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। चाईल्ड हैल्पलाईन कॉर्डिनेटर जसप्रित ओलख ने चाईल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल अपराध बारे कोई भी जानकारी इस नम्बर पर दी जा सकती है, यह निशुल्क है। 
इस अवसर पर संतोष रानी, मिनाक्षी सिहाग, ज्योति बाला, श्री विजय कुमार, श्रीमती कविता तिवाड़ी, श्री चरनजीत, राजेंद्र कुमार व आनंद सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक व अध्यापिकाएं भारी संख्या में उपस्थित थे।

पनिहारी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिरसा, 8 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से आज गांव पनिहारी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कार्यक्रम में सतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित करके की गई।
श्री सतीश कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामीणों, अध्यापकों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान करने व उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है। उन्होंने बताया कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं, महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बेटा व बेटी में किसी भी तरह का भेदभाव ना करें, क्योंकि बेटी किसी भी तरह से बेटे से कम नहीं हैं व अगर बेटी को बेटे के समान सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए तो वे भी अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को विभिन्न सवैधानिक व कानूनी अधिकार प्राप्त हैं, परंतु जानकारी के अभाव में महिलाएं अपने अधिकारों का लाभ नहीं उठा पाती व इसी कड़ी में सबके लिए न्याय के सिद्धांत पर काम करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार भी प्राप्त है व अगर किसी भी महिला को कोई कानूनी समस्या है तो वह प्राधिकरण की तरफ से नि:शुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकती है।
पंजाब नेशनल बैंक के एलडीएम एम पी शर्मा ने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए विभिन्न बैंकिंग योजनाएं जारी की है, पर जानकारी के अभाव में महिलाएं उन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कैशलैस स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत पैनल एडवोकेट बलबीर कौर गांधी ने भी उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित छा़त्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में आत्म निर्भर बनाना चाहिए और अगर किसी भी छात्रा या किसी भी महिला के साथ कुछ गलत या अनैतिक हो रहा हो तो चुप रह कर सहने की बजाय अपनी आवाज बुलंद करें व उसके बारे में अपने अध्यापक, माता-पिता या विश्वासपात्र को तुरंत अवगत कराये।
इस अवसर पर एसएचओ सीमा ने भी अपने विचार रखे व महिलाओं व छात्राओं से आह्वान किया कि अगर आपके साथ गलत होता है तो अपनी चुप्पी तोड़कर अपनी आवाज बुलंद करें।