Loading

10 March 2017

..जिन्हां दीयां गड्डियां ते लाल बत्तियां.. ओह वी पीरा पहुंचे है दीदार तेरे नूं ...

ओढ़ां पीरखाना में धूमधाम व उत्साह से आयोजित किया वार्षिक दीवान

ओढ़ां
ओढ़ां में जलघर के निकट स्थित पीरखाना में वार्षिक दीवान बड़ी धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। सर्दी की परवाह ना करते हुये हजारों श्रद्धालुओं ने रातभर बाबा जी के दरबार में जयकारे लगाकर अपनी हाजरियां लगाई।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पटाखों व आतिशबाजियों से पूरी रात जहां दीवाली सा दृश्य प्रस्तुत किया वहीं दीवान के समापन पर श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और फिर गुलाल उडऩे लगा तो सभी श्रद्धालु बाबा जी के हरे, लाल, नीले और गुलाबी सहित विभिन्न रंगों में रंगे नजर आये। इस अवसर पर बाबा जी का भोजन, चाय, दूध, कॉफी, फलों व मिठाईयों का अटूट लंगर रात्रि भर चलता रहा।
इस अवसर पर गद्दीनशीन बाबा सोहन लाल गर्ग की अध्यक्षता में जगा पंजाब से बाबा प्रेम कुमार ने धुनीके पंजाब से बाबा पप्पू राम, पटियाला से प्रदीप कुमार, लुधियाना से राजकुमार, पंचकूला से प्रवीण कुमार, बठिंडा से राकेश कुमार, ओढ़ां से बाबा सतीश गर्ग, पिरथी चंद गर्ग, कृष्ण लाल, लभुराम, रघुनाथ और मनोहर गर्ग सहित क्षेत्र भर के पीरखाना प्रमुखों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के साथ पीर बाबा लखदाता साहिब सखी सुल्तान (निगाहे वाले) व पीर बाबा हदर शेख मीरां साहिब जी मलेर कोटले वालों के वार्षिक दीवान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ओढ़ां से लभु एंड पार्टी, आदनिया पंजाब तरसेम एंड पार्टी, सफरी रमदासिया एंड पार्टी, मांगेआना से गुरदीप एंड पार्टी, कालांवाली से सलीम खान एंड पार्टी सहित अन्य भजन गायक मंडलियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भजन गायकों ने ..जिन्हां दीयां गड्डियां ते लाल बत्तियां ओह वी पीरा पहुंचे है दीदार तेरे नूं, लौने पैनगे पीरां दे दर गेड़े ते पुत्त भावें दो लै लीं, तूं मेरा बुलाया बोल बाबा बोलदा क्यों नी, उठ तड़के जाईये दर पीर करू मुरादां पूरियां, दर बचड़े उडीकदे तेरे सानू देजा दर्शन आणके, गद्दी बालेया बुर्जुर्गा दे नाल अज्ज मैनू नच लैण दे, डोर तेरे ते दातेया छड्डी संगता दी भरके ल्यावां गड्डी तथा खड़ा हथ जोड़ मेरी सुणलै पुकार सहित अनेक भजनों से श्रद्धालुओं को पूरी रात बांधे रखा। इसके अतिरिक्त महादेव आर्ट ग्रुप सिरसा की ओर से मास्टर रामू राजस्थानी मलंग व भोला राम आदि ने मस्त बणा देणगे बाबे तथा टिकटां दो लै लईं.. आदि अनेक भजनों पर नृत्य कर ऐसा समां बांधा कि बाबा सोहन लाल सहित बच्चों बुजुर्गों सभी ने नाचते हुये फूल बरसाये। इस दीवान में ओढ़ां सहित बठिंडा, डबवाली, संगत, मानसा, हनुमानगढ़, तपा मंडी, भुच्चों, सिरसा, संगरिया, पंचकूला, दिल्ली, लुधियाना, रतिया, कोटकपुरा, मोगा, जगरावां व मलोट आदि अनेक स्थानों से बाबा जी के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

समाचार

  • निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की कल की मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के दिशा-निर्देश जारी किए।
  • एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में को पूर्ण बहुमत जबकि उत्तर प्रदेशगोआ और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी होगी।
  • पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर।
  • उत्तर प्रदेश में आतंकरोधी दस्ते ने भोपाल-उज्जैन यात्री ट्रेन में विस्फोट के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया।
  • अमरीका ने कहाट्रंप प्रशासन भारत के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाना चाहता है।
  • औरऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सायना नेहवाल और पी वी सिंधू महिला सिंगल्‍स में अपने-अपने क्‍वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी।
----------
निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबगोआ और मणिपुर विधानसभा चुनावों की कल की मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों और स्ट्रांग रूम्स में सुरक्षा प्रबंधों के बारे में दिशा निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। एक रिपोर्ट-
चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तीन स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों के तहत मतगणना परिसर के पहले प्रवेश स्थल पर पर्याप्त संख्या में स्थानीय पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। मतगणना परिसर के आसपास के सौ मीटर के इलाके में किसी भी वाहन को आने की इजाजत नहीं होगी। प्रवेश द्वार के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की आवाजाही संचालित करने के लिए वरिष्ठ मजिस्ट्रेट को तैनात किया जाएगा। दीपेंद्र कुमारआकाशवाणी समाचारदिल्ली।
----------
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए समूचे राज्‍य में 15 केन्द्र बनाये गये हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के आदेश दिये गये हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाचन अधिकारियों को ईवीएम मशीन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। मतगणना के दौरान किसी भी विवाद से बचने के लिए  मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। ऑब्जरबर्स द्वारा भी मतगणना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और उन्होंने अपनी रिपोर्ट कमीशन को भेज दी है। संजीव सुंदरियालआकाशवाणी समाचारदेहरादून।
----------
उत्तर प्रदेश से हमारे संवाददाता ने बताया है कि कल की  मतगणना के लिए सभी प्रबंध कर लिये गये हैं।
मतगणना स्थल के भीतर किसी को भी मोबाइल फोन और कैमरा लेकर जाने की इजाजत नहीं होगी। मतगणना पर निगाह रखने के लिए सामान्य प्रेक्षकों से साथ-साथ प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो प्रेक्षक भी तैनात किये जा रहे हैं। पूरे राज्य में मतों की गिनती के लिए 78 केंद्र बनाये गये हैं। केवल तीन जिलों अमेठीआजमगढ़ और कुशीनगर में मतगणना दो-दो स्थानों पर होगीजबकि अन्य 72 जिलों में मतगणना एक ही स्थान पर होगी। सुनील शुक्लआकाशवाणी समाचारलखनऊ।  
----------
पंजाबमणिपुर और गोआ में भी विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती के लिए सभी प्रबंध पूरे कर दिए गए हैं।
----------
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभागपरिणामों के मद्देनजर कल विशेष समाचार बुलेटिन प्रसारित करेगा।
दोपहर 12 बजे का अंग्रेजी बुलेटिन और 12 बजकर पांच मिनट का हिंदी समाचार बुलेटिन की अवधि पांच-पांच मिनट से बढ़ाकर दस-दस मिनट कर दी गई है।
दोपहर दो बजे के अंग्रेजी बुलेटिन और सवा दो बजे के हिंदी बुलेटिन की अवधि बढ़ाकर आधे-आधे घंटे कर दी गई है। 
शाम छह बजे का अंग्रेजी बुलेटिन और छह बजकर पांच मिनट का हिंदी समाचार बुलेटिन भी दस-दस मिनट का होगा।
----------
एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उत्‍तर प्रदेशउत्‍तराखंडगोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी होगीजबकि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को नुकसान हो सकता है। टाइम्‍स नाओ- वीएमआरने एग्जिट पोल के अनुसार उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जहां चार सौ तीन सीटों में से एक सौ 90 से दो सौ दस सीटे मिलेंगीसमाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को एक सौ दस से एक सौ तीस सीटे प्राप्‍त होंगीजबकि बहुजन समाज पार्टी को 57 से 74 सीटें मिलने की उम्‍मीद है।
चाणक्‍य और इंडिया टू-डे-एक्सिस के अनुसार उत्‍तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को 49 से 53 सीटें मिल सकती हैं और वह बहुमत की सरकार बना सकती है। उत्‍तराखंड विधानसभा में 70 सीटे हैं।
गोवा में चुनाव बाद सर्वेक्षण के अनुसार 40 में से अधिकतम 20 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाएंगीजबकि कांग्रेस को दस से 15 सीटों पर संतोष करना होगा। गोवा में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को मात्र सात सीटें ही मिल सकती हैं।
60 सदस्‍यीय मणिपुर विधानसभा के लिए सी-वोटर ने भारतीय जनता पार्टी को 25 से 31 सीटे मिलने की भविष्‍यवाणी की है। कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिलने की संभावना है।
----------
उत्‍तर प्रदेश के आतंकरोधी दस्‍ते-एटीएस ने भोपाल-उज्‍जैन रेलगाड़ी में हुए धमाके के सिलसिले में भारतीय वायुसेना के एक पूर्व सैनिक गौस मोहम्‍मद खान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस के अपर महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि खान इस धमाके का मुख्‍य आरोपी है।
ये एक मॉडयूल था जो यहां ऑपरेट कर रहा था कानपुर-लखनऊ क्षेत्र में। उसमें तीन अभियुक्त अरेस्ट हुए थे ट्रेन ब्लास्ट के बाद भोपाल में और बाकि के जो शेष अभियुक्त थे वो लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में मौजूद थे उनके इन्फॉर्मेशन पर सभी के सभी अभियुक्त पूरे मॉड्यूल के गिरफ्तार हो गए हैं। अब इस पूरे मॉड्यूल में कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं है और अब पूरा का पूरा मॉड्यूल ध्वस्त हो चुका है।
----------
तमिलनाडु में पुडुकोट्टई के नेदुवासल में हाइड्रोकार्बन परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कल रात अपनी हड़ताल वापस ले ली। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉसीविजयभास्कर और केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने इस मुद्दे पर प्रदर्शनकारियों के साथ चर्चा की और भरोसा दिलाया कि परियोजना लागू नहीं की जाएगी।
----------
व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रम्प प्रशासन भारत के साथ गहरे रिश्ते बनाना चाहता है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के संबंध आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रम्प प्रशासन हमेशा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाने के पक्ष में रहा है। स्पाइसर ने कैंसस प्रांत में घृणा अपराध में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोटला की हत्या की कड़ी निंदा की।
----------
नेपाल के उत्तर पश्चिमी जाजरकोट जिले में कल एक खचाखच भरी बस के दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से कम से कम 24 लोग मारे गये और दर्जनों घायल हो गये। इस दुर्घटना में 16 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने से यह दुर्घटना हुई।
----------
देश में पिछले साल के अच्छे मानसून की बदौलत खरीफ के रिकार्ड उत्पादन के बाद अब रबी फसल का भी रिकार्ड उत्पादन होने की संभावना है। देश की आर्थिक नीतियों के बारे में अनुसंधान की शीर्ष संस्थानेशनल काउंसिल आफ अप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च के एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है।
2017 के रबी मौसम के लिए लघु अवधि के कृषि उत्पादन की संभावना के बारे में एनसीएईआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि कृषि और संबंधित क्षेत्रों में साल 2016-17 की दूसरी तिमाही में तीन दशमलव तीन प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई हैजबकि इससे पिछली तिमाही में यह एक दशमलव आठ प्रतिशत थी।
2016-17 में कृषि क्षेत्र में चार दशमलव एक प्रतिशत की कुल वृद्धि का अनुमान है।
----------
इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने उत्‍तर प्रदेश सरकार के उस निर्णय को खारिज कर दिया है जिसमें उसने चीनी मिल मालिकों की ओर से गन्‍ना किसानों को ब्‍याज स्‍वरूप दो हजार करोड़ रुपए की देनदारी माफ कर दी थी। न्‍यायालय ने कहा है कि सरकार के पास देनदारी माफ करने का अधिकार है लेकिन इस मामले में जिस ढंग से निर्णय लिया गया है वो ठीक नहीं है।
----------
ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में आज भारत की सायना नेहवाल और पी वी सिंधू महिला सिंगल्‍स में अपने-अपने क्‍वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। सिंधु और सायना अगर अपने-अपने मैच जीत लेती हैं तो सेमीफाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगी।
----------
फीफा की कल जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को दो स्थान का नुकसान हुआ। वह 132वें पायदान पर पहुंच गई है। भारत के 233 अंक हैं जो पिछले महीने की तुलना में 11 कम है।
----------
अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कल नई दिल्ली में संपन्‍न्‍ा हुआ। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले समारोहों का पूर्वावलोकन था।
----------
समाचार पत्रों की सुर्खियों से
धन्यवाद लवलीन। पांच राज्‍यों के हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल को सभी अखबारों ने प्रमुखता दी है दैनिक भास्‍कर ने सर्वे में उत्‍तर प्रदेश समेत चार राज्‍य में भाजपा को बढ़त दिखाई है और उससे पंजाब छिनने को महत्‍व दिया है। दैनिक जागरण को लगता है कि इन राज्‍यों में केसरिया लहर लेकिन हिन्‍दुस्‍तान का सवाल है कि भाजपा को लाभ पर किसका होगा ताज। राष्‍ट्रीय सहारा ने उत्‍तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति पर मायावती के साथ गठबंधन पर अखिलेश के इस बयान को छापा है रिश्‍ता हैजरूरत पड़ी तो देखेंगे। 
प्रसूति सुविधा विधेयक पर संसद ने लगाई मुहर राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर के बाद कानून हो जाएगा लागू शीर्षक से हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा हैनिजी कंपनियों में मातृत्‍व अवकाश 26 सप्‍ताह का हो जाएगा। पत्र ने राष्‍ट्रीय महिला आयोग की इस सिफारिश को भी छापा हैमहिला कर्मचारियों के समान पुरूषों को भी दो साल की चाइल्‍ड केयर लीव मिले।
अमरीका में एच वन बी वीजा के खिलाफ कई विधेयक पेश होने को अमर उजाला ने प्रमुखता देते हुए लिखा है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट नेताओं ने कहा यह वीजा अमरीकियों की नौकरी खा रहा है।
दैनिक ट्रिब्‍यून ने पहाड़ों पर बर्फमैदान में ओले शीर्षक से लिखा है कि होली से ठीक पहले इस बर्फबारी से सब हैरान हैं। हिन्‍दुस्‍तान का कहना हैदिल्‍ली एनसीआर में दो दिन बारिश के आसार।
----------

09 March 2017

समाचार : -

  • एक्जिट पोल में उत्तर प्रदेशउत्तराखंड और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त के अनुमानपंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर और गोवा में भाजपा के लिए मुश्किल का संकेत।
  • उत्तर प्रदेश में आलापुर विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत से अधिक और उत्तराखंड में कर्णप्रयाग सीट पर 58 प्रतिशत मतदान।
  • मातृत्व लाभ संशोधन विधेयक 2016 संसद में पारितसंगठित क्षेत्र की महिलाओं को 12 की बजाए 26 हफ्ते का सवैतनिक मातृत्व अवकाश का प्रस्ताव।
  • प्रधानमंत्री को जी एस टी लागू करने में सफलता की आशाआज से शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष का सहयोग मांगा।
  • विदेश मंत्रालय ने कहा-श्रीलंका की जेलों में बंद सभी 85 भारतीय मछुआरे जल्द रिहा होंगे।
  • जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग मुठभेड में तीन आतंकवादी मारे गए। गोलीबारी में एक नागरिक की मौत।
  • हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से ऊपरी क्षेत्रों में सड़कें बंदजम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार आज दूसरे दिन भी बाधित।
  • और सायना नेहवाल और पी वी सिंधु ऑल इंग्लैंड बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में।

       -----
एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी होगीजबकि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को नुकसान हो सकता है। टाइम्स नाओ-वीएमआरने एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में  भारतीय जनता पार्टी को जहां चार सौ तीन सीटों में से एक सौ 90 से दो सौ दस सीटे मिलेंगीसमाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को एक सौ दस से एक सौ तीस सीटे प्राप्त होंगीजबकि बहुजन समाज पार्टी को 57 से 74 सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि इंडिया टीवी सी पोटर के एक्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को एक सौ 55 से एक सौ 67 सीटेंसमाजवादी-कांग्रेस गठबंधन को एक सौ 35 से एक सौ 47 सीटेंजबकि बहुजन समाज पार्टी को 81 से 93 सीटें मिलने की संभावना है। सी-वोटर ने चुनाव बाद के सर्वेक्षण में पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की हैजिसे एक सौ 17 विधानसभा सीटों में से59 से 67 सीटें मिलेंगी। वहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को केवल पांच से 13 सीटे मिलेगीजबकि कांग्रेस को 41 से 49 सीट मिलने की संभावना है।
चाणक्य और इंडिया टू-डे-एक्सिस के अनुसार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को 49 से 53 सीटें मिल सकती हैं और वह बहुमत की सरकार बना सकती है। उत्तराखंड विधानसभा में 70 सीटे हैं।
गोवा में चुनाव बाद सर्वेक्षण के अनुसार 40 में से अधिकतम 20 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाएंगीजबकि कांग्रेस को दस से 15 सीटों पर संतोष करना होगा। गोवा में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को मात्र सात सीटें ही मिल सकती हैं।
60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए सी-वोटर ने भारतीय जनता पार्टी को 25 से 31 सीटे मिलने की भविष्यवाणी की है। कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिलने की संभावना है।
----
मातृत्व लाभ संशोधन विधेयक-2016 संसद में पारित हो गया है। लोकसभा ने इसे आज पारित कियाजबकि राज्यसभा इसे पहले ही पास कर चुकी है। विधेयक में संगठित क्षेत्रों में काम करने वाली माताओं के लिए वेतन सहित मातृत्व अवकाश को 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते करने का प्रस्ताव किया गया है। यह लाभ दो जीवित बच्चों तक सीमित होगा।
श्रम और रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि रोजगारमजदूरी और सामाजिक सुरक्षा इस संशोधन के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि इस संशोधन विधेयक के प्रावधानों के उल्लंघन पर तीन से छह महीने की कैद और पांच हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। इस संशोधन विधेयक के पास होने के बाद मातृत्व लाभ के क्षेत्र में भारत जर्मनीफ्रांसजापान और ब्रिटेन जैसे देशों से भी आगे हो जाएगा। इन देशों ने भी अपने यहां माताओं के लिए मातृत्व लाभ कानून लागू कर रखा है। चर्चा के दौरान कई सदस्यों द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं का जवाब देते हुए श्री दत्तात्रेय ने कहा कि धीरे-धीरे असंगठित क्षेत्र को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को चरणबद्ध तरीके से कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के दायरे में लाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले करीब चार करोड़ 70 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाई है। उन्होंने सदन को सूचित किया कि देश के तीन सौ 95 जनपदों में लागू कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना को सभी सात सौ दो जिलों में लागू किया जाएगा।
विधेयक में पचास या इससे ज्यादा कामगारों वाले प्रतिष्ठानों के करीब बालबाड़ी सुविधाएं मुहैया कराने का भी प्रावधान है। इससे पहलेबहस की शुरूआत करते हुए कांग्रेस की सुष्मिता देव ने इस विधेयक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसका सामाजिक और आर्थिक असर होगा।
-----
इससे पहले संसद के दूसरे भाग की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आशा व्यक्त की है कि वस्‍तु और सेवा कर को लागू करने के सिलसिले में कामयाबी मिलेगी। बजट सत्र के दूसरे भाग की शुरूआत से पहले संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में श्री मोदी ने कहा कि इस सिलसिले में राज्‍यों से सकारात्‍मक संकेत मिले हैं।
सत्र के दौरान विपक्ष के सहयोग की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि चर्चा लोकतांत्रिक ढंग से होगी और बहस का स्तर बेहतर होगा।
सत्र 12 अप्रैल तक चलेगा।
राज्यसभा की कार्यवाही वर्तमान सदस्य हाजी अब्दुल सलाम और सदन के अन्य चार पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एक दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।  दिवंगत सदस्यों में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रबि रे शामिल हैं।
------
उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर नगर जिले की आलापुर सीट पर 60 प्रतिशत से भी ज्यादा वोट पड़े। हमारे संवाददाता ने बताया है कि आलापुर सीट का मतदान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था।
आज के मतदान के साथ ही राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोट डालने का काम पूरा हो गया। राज्य में सात चरणों के मतदान में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार लगभग एक करोड़ ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा 65 प्रतिशत से अधिक मतदान दूसरे चरण के चुनाव में दर्ज किया गया हैजबकि सबसे कम 57 प्रतिशत से अधिक वोट पांचवे और छठे चरण के चुनाव में पड़े। हरदोई से एक मतदान केन्द्र को छोड़कर राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान की स्थिति नहीं आई। 482 महिलाओं सहित कुल चार हजार 853 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं कि मतगणना के लिए राज्य में 78 केन्द्र बनाये गए हैं। सुनील शुक्ल आकाशवाणी समाचार लखनऊ।

उत्तराखंड की कर्णप्रयाग सीट पर भी लगभग 58 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई।
इस चुनाव में कुल लगभग 75 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य विधानसभा चुनाव में कुल मत प्रतिशित लगभग 65 रहा जो पिछले चुनाव की तुलना में दो प्रतिशत कम है। इस बार सबसे अधिक 82 प्रतिशत मतदान हरिद्वार जिले की लक्शर सीट पर रहा जबकि सबसे कम 46 प्रतिशत अलमोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया।  इस चुनाव में भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हैलेकिन कुछेक सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी त्रिकोणीय मुकाबला बनाने की स्थिति में लगते हैं। संजीव सुन्दरीयाल आकाशवाणी समाचार देहरादून।
मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण वाले आठ निर्वाचन क्षेत्रों के 34मतदान केंद्रों पर आज दोबारा वोट डाले गए। करीब 89 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार देवांगन ने आज इंफाल में बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।
पांच राज्योंउत्तर प्रदेशपंजाबउत्तराखंडमणिपुर और गोवा विधानसभाओं के लिए कराए गए चुनाव की मतगणना शनिवार 11 मार्च को होगी।
-----
जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप आर एस पुरा सेक्टर के सुचेतगढ़ क्षेत्र में चुंगी चौकी पर आज सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच सेक्टर कमांडर स्तर की बैठके की गईं। 
सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों ने हमारे संवाददाता को बताया कि एक घंटे तक चली बैठक के दौरान सीमा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सीमा सुरक्षा बल की ओर से जम्मू मुख्यालय स्टेशन के उप-महानिरीक्षक पी.एसधीमान और पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से सियालकोट के सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर अमजद हुसैन ने बैठक में भाग लिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों ही पक्षों ने भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के साथ प्रतिबद्धता व्यक्त की।
-----
जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी और जम्मू प्रांत में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति अनिश्चित रहने की संभावना है। गुलमर्ग सहित ऊपरी क्षेत्रों में फिर हिमपात हुआ हैजबकि पिछले 24 घंटों के दौरान घाटी के मैदानी इलाकों और श्रीनगर में रूक रूककर हल्की और मध्यम वर्षा जारी रही।
कश्मीर के विभिन्न भागों और जवाहर सुरंग सहित जम्मू क्षेत्र के अनेक भागों में भारी हिमपात के कारण कल राजमार्ग बंद कर दिया गया था। राजमार्ग के समीप के रामबन और रामसू क्षेत्र में हिमपात के कारण सड़क यातायात अवरूद्ध रहा।  
--------
जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज शाम गोलीबारी में एक स्थानीय हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी मारा गया और एक सैनिक घायल हुआ। सुरक्षाबलों की जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी का पहचान मुश्ताक अहमद शेरगुजरी के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ। इससे पहलेदक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर--तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादी गोलीबारी में 15 वर्षीय लड़का भी मारा गया। 
----
श्रीलंका की जेलों में बंद सभी 85 भारतीय मछुआरों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जानकारी दी।
---------

रस्साकशी में प्रगति हाउस व कस्तूरबा हाउस की टीमें फाइनल में

माता हरकी देवी महिला शिक्षा महाविद्यालय ओढ़ां में हुये खेल मुकाबले
ओढ़ां
माता हरकी देवी महिला शिक्षा महाविद्यालय ओढ़ां में डीएड व बीएड छात्राध्यापिकाओं की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था सचिव मंदर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर किया।
इस अवसर पर डीएड प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुये सभी को प्रतियोगिता के प्रथम दिवस की रूपरेखा से अवगत करवाया। इस अवसर पर मंदर सिंह ने छात्राध्यापिकाओं को संबोधित करते हुये खेल को खेल की भावना से तथा अपनी एकाग्ररता को बनाये रखकर अनुशासन में खेलने को प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस विभिन्न हाउस के विभिन्न खिलाडिय़ों के मध्य 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फैंक आदि खेलों के सेमीफाइनलत तक के मुकाबले करवाये गये जिनमें छात्राध्यापिकाओं ने कड़ा संघर्ष करते हुये अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं रस्साकशी मुकाबले में गार्गी हाउस के मुकाबले पर प्रगति हाउस तथा लक्ष्मी हाउस के मुकाबले पर कस्तूरबा हाउस की टीमों ने दम खम दिखाया जिसमें प्रगति हाउस व कस्तूरबा हाउस की टीमों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की। कॉलेज के खेलकूद प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर फाइनल में रोमांचक मुकाबले होंगे।

जिला उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ कल ओढ़ां में

ओढ़ां
जिला उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ कल शनिवार को माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ां में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्यातिथी के रूप में उपस्थित होंगी। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शमीम शर्मा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं के लिये विभिन्न खेलों पर आधारित प्रतियोगितायें आयोजित करवाई जायेंगी।