Loading

18 March 2017

कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला में धारा 144 लागू


सिरसा, 18 मार्च।    अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति द्वारा 20 मार्च 2017 को दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है, इस दौरान जिला में अवैध गतिविधियों से तनाव, परेशानी, जान-माल की हानि, कानून व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे, यातायात बाधित होने और नवयुवकों, शरारती तत्वों द्वारा उत्पात मचाने व गैर-जाट समुदाय के बीच किसी भी टकराव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना के मद्देनजर आम जनता की सुरक्षा के लिए जनहित में व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ ने जिला में धारा 144 लागू की है।
    जिलाधीश श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ ने दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 18 मार्च से 20 मार्च 2017 तक सरकारी/गैर सरकारी/निजी संपत्ति व आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर आदेश जारी किये हैं। इस दौरान जिला से गुजरने वाले राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर ट्रेक्टर, ट्रालियों जिनमें 5 या अधिक व्यक्ति सवार हों, को इन राजमार्गों का प्रयोग करने पर प्रतिबंध होगी। ऐसे ट्रेक्टर, ट्रालियां जिनमें खाद्य पदार्थ, खाना पकाने का सामान, लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी या अन्य ऐसा कोई सामान जिन्हें हथियार के रुप में प्रयुक्त किया जा सके, इन ट्रेक्टर, ट्रालियों में लदा हुआ हो तो उन्हें राजमार्गों पर प्रतिबंध होगा। रेलवे लाईनों के निकट 5 या इससे अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होना वर्जित होगा। जिला के पैट्रोल पंपों को निर्देश दिए है कि किसी भी ऐसे ट्रेक्टर, ट्रालियों को तेल डालने से पूर्व उनमें तेल डलवाने आए ऐसे वाहन का पंजीकरण नम्बर, चालक का नाम, पता, वाहन में सवार व्यक्तियों की संख्या तथा उन्हें तेल भरे जाने की जारी की जाने वाली पर्ची का इंद्राज रजिस्टर करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक थैलियों, कैनियों आदि में खुला तेल विक्रय नहीं किया जा सकता। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर या इनके आसपास तम्बु स्थापित करना या इसकी कोशिश करना या रुकने का इंतजाम करना वर्जित होगा। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले दोषी आईपीसी की धारा 188 के तहत दंड का भागी होगा।

सिरसा, 18 मार्च।    केंद्रीय इस्पात मंत्री चौ. विरेंद्र सिंह आज दड़बा हल्का के पूर्व विधायक चौ. भरत सिंह बेनीवाल के पुत्र सुमित बेनीवाल की शादी में गांव दड़बाकलां में शरीक हुए। उन्होंने भरत सिंह बेनीवाल के पुत्र की शादी पर पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी और सुमित बेनीवाल को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
    इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के चैयरमेन श्री जगदीश चोपड़ा, भरत सिंह बेनीवाल के भाई श्री नंदलाल बेनीवाल, श्री अमर सिंह बेनीवाल, डा. वेद बेनीवाल, नगराधीश डा. वेद प्रकाश बेनीवाल, तहसीलदार श्री छेलुराम, पूर्व सरपंच राजपुरा साहनी श्री रामभगत श्योराण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रदेश के नोकरशाही को अपनी सोच बदलकर विकास कार्यों में तत्परता लानी होगी -चौ. विरेंद्र सिंह


सिरसा, 18 मार्च।    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की दशा व दिशा में परिवर्तन हुए हैं तथा आर्थिक तौर पर भी नए आयाम स्थापित किए गए हैं। 
    उक्त विचार केंदीय इस्पात मंत्री चौ. विरेंद्र सिंह ने आज स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण ही चंडीगढ़ कॉर्पाेरेशन व मंबई कॉर्पाेरेशन के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिला। इसके साथ उड़ीसा में लोकल बॉडी के चुनाव में भी सात जिलों में भारी बहुमत मिला। उन्होने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से चार राज्यों में भारतीय जनता ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। पहले बीजेपी को व्यापारियो व उद्योगपतियों की पार्टी की संज्ञा दी जाती थी। लेकिन उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में गरीब समुदाय के लोगों ने बहुत भारी संमर्थन दिया और उन लोगों के मन में यह बात जगह कर गई कि भाजपा ही उनका भला कर सकती है। 



    उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी श्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एकजुट होने की बात सोचती है लेकिन पहले लोग भाजपा पार्टी से भ्रमित थे। अब आम आदमी ने भाजपा की नीतियों के बारे में सोचा और अब नया मोड़ आया है। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी की कल्पना अनुसार भारत के गांवों में बसने वाले 68 प्रतिशत लोगों की आमदनी पहले से दौगुनी हो चुकी है। उन्होने कहा कि नोटबंदी के बाद 20 लाख करोड़ रुपये ग्रामीण अर्थव्यवस्था में प्रचलन करेगा जिससे गांवों में बस रहे किसान की आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी। 
    उन्होने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा प्रदेश के नोकरशाही को अपनी सोच बदल कर विकास कार्यों में तत्परता लानी होगी। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को यह भी चाहिए कि एक प्रशासनिक रिफार्म कमेटी का गठन कर उसमें विधायकों व सेवानिवृत ईमानदार अधिकरियों को शामिल करें तथा लोगों के सुझाव भी लें ताकि विकास कार्यों में तेजी आए।
    इसके पश्चात जिला बार एसोसिएशन द्वारा उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए राजनेताओं के प्रयास ही काफी नहीं बल्कि बुद्धिजीवियों व वकीलों को भी आगे बढ़ कर काम करना चाहिए ताकि दशे की आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सके। उन्होंने नोटबंदी की वकालत करते हुए हरियाणा प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि 14 लाख लोगों में से केवल मात्र 10 लाख लोग टैक्स की अदायगी करते हैं। उन्होंने करदाताओं से आग्रह किया कि देश को विकास की डगर पर आगे बढ़ाने के लिए हर इंसान समय पर टैक्स की अदायगी करें। 
    इस मौके पर उन्होंने वकीलों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष रखने के साथ-साथ स्थानीय बार एसोसिएशन को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। बार एसोसिएशन के प्रधान श्री गुररत्नपाल सिंह किंगरा ने केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
    इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के चैयरमेन श्री जगदीश चोपड़ा ने चौ. विरेंद सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि आप भले ही भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री पद को सुशोभित कर रहे हैं लेकिन आप वकील परिवार के साथी भी है और वकीलों की समस्याओं से भलीभांति परिचित है। सिरसा में वही व्यक्ति आता है जिनका सिरसा की जनता के प्रति लगाव होता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि समय-समय पर सिरसा आते रहेंगे और लोगों की समस्याओ को सुनते रहेंगे।
    इस अवसर पर महिला विकास निगम की अध्यक्षा श्रीमती रेणू शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री अमन चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रत्नलाल बामणिया, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती निताशा सिहाग, पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमती शलेंद्र चौधरी, उप प्रधान बार श्री भूपेंद्र खट्टर, सचिव श्री अमित गोयल, स. मलकियत सिंह खोसा, सूरजभान खंट्टर, श्री रमेश खट्टर, इंद्रपाल फाजिल, एडवाकेट संदीप खट्टर, श्री गुरराज खट्टर, श्री कर्ण दुग्गल, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान श्री रमेश मेहता, श्री अमनदीप कौर, साहिब बंसल सहित बार एसोसिएशन रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली व डबवाली के प्रधान व सदस्य, नगराधीश डा. वेद प्रकाश बेनीवाल, प्रशासनिक अधिकारी श्री विकास यादव आदि उपस्थित थे।

बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया

सिरसा, 18 मार्च। बेगू रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग समाज के गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर चौक से एक भव्य शोभायात्रा बाजारों से निकालने पर चर्चा की गई। अंबेडकर चौक पर ही 14 अप्रैल को केक काटा जाएगा। शोभायात्रा विभिन्न बाजारों से होते हुए अंबेडकर भवन में पहुंचेगी जहां मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी परिहार, बामसेफ (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीराम बहलान, बी एंड आर के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह तंवर, पूर्व कमर्शियल इंस्पेक्टर रेलवे हंसराज, अशोक ढ़ोसीवाल, भरत सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनफूल सिंह, जसबीर बागड़ी, रामकिशन, बलवंत, देवीलाल, अजय किशोर, प्रताप सिंह जाखू, सूरत वर्मा व राकेश पटीर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

एमडीके इंटरनेशनल स्कूल में ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

सिरसा, 18 मार्च । रानियां रोड स्थित एमडीके इंटरनेशनल स्कूल में ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में सिरसा, हिसार, हांसी, डववाली, ऐलनाबाद, बठिण्डा, जींद, जालंधर की टीमों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉक्टर आशीष खुराना व डॉक्टर सनिग्धां खुराना ने किया। तथा कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रविंदर मोंगा, डॉक्टर  पी.दयाल, दीपक मोंगा, डॉक्टर आर.के मेहता थे । डॉक्टर आशीष खुराना ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को हमेशा किसी न किसी इवेंट में भाग जरूर लेना चाहिए। जिससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि खेल को हार-जीत की भावना से ऊपर उठ कर खेलना चाहिए। जिससे कि आपसी भाईचारा मजबूत हो सके। हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इसमें किसी भी तरह का वैर-भाव नहीं रखना चाहिए। हमें जीतने वाले खिलाडिय़ों से कुछ न कुछ सीखना चाहिए। डॉक्टर आशीष खुराना ने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बैडमिंटन के नेशनल खिलाडी वंसज लूथरा, हिमांशु चुघ, रिषभ जिंदल, नमन जिंदल, मोहित गुरि, तरुण, शुभम मित्तल, अर्जुन मेहता भी पहुँचे थे। खिलाडिय़ों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम मैच यश गोयल व जोहन अरोडा के बीच हुआ जिसमे यश गोयल विजयी रहे । मुख्यातिथि व विशिष्ठ अतिथि ने खिलाडिय़ों को मैडल व प्रशसति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल की एमडी पी सेठी, वाईस प्रिंसिपल शैरिल कैबिंस, हरी प्रकाश शर्मा व कोच दीपेश कुमार सहित स्कूल का स्टॉफ मौजूद था।