Loading

08 April 2017

समाचार:-

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद 22 समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • बंगलादेश में विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए साढ़े चार अरब डॉलर का रियायती कर्ज देने का श्री मोदी की घोषणा। कहा - भारत और बंगलादेश के बीच भागीदारी से लोगों का सशक्तिकरण होगाशेख हसीना ने भारत-बंगलादेश सीमा को आपराधिक गतिविधियों और आतंकवाद से मुक्त कराने का आश्वासन दिया।
  • वाशिंगटन में 26 वर्षीय भारतीय नागरिक की मौतविदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहामामले की जांच में भारत सरकार अमरीकी जांच एजेंसियों के संपर्क में।
  • हरियाणा में पहली बार लिंग अनुपात एक हजार बालकों पर 950 बालिका के स्तर पर पहुंचा।
  • सीरिया में इदलिब सूबे में रसायनिक हमले के मद्देनजर अमरीका उस पर और प्रतिबंध लगायेगा। 
  • भारतीय मुक्केबाज केश्याम सुंदर ने थाईलैंड इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
-------------
भारत और बंगलादेश के बीच 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये हैं। इनमें से चार समझौतों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच नई दिल्ली में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद हस्ताक्षर किये गये। इन समझौतों में द्विपक्षीय न्यायिक क्षेत्रपृथ्वी विज्ञाननौसंचालनबाह्य अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण इस्तेमालसमुद्र तटीय और प्रोटोकॉल रास्तों पर यात्री और पोत विहार सेवायें तथा मोटर वाहन यातायात शामिल है।
एक संयुक्त बयान में श्री मोदी ने बंगलादेश को रक्षा खरीद के लिए 50 करोड़ डॉलर की कर्ज सुविधा की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बढ़ता कट्टरतावाद और उग्रवाद भारतबंगलादेश और समूचे क्षेत्र के लिए गम्भीर खतरा है। श्री मोदी ने शेख हसीना की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति की जोरदार प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोलकाता और खुलना के बीच बस और रेल सेवाओं की शुरूआत से एक नये युग का प्रवर्तन होगा। श्री नरेन्द्र मोदी ने बंगलादेश को प्राथमिकता वाले क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए साढ़े चार अरब डॉलर की रियायती कर सुविधा की भी घोषणा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों को बहुआयामी रूप देने की अपील की।
श्री मोदी ने कहा कि सफल आपसी संबंधों के लिए दोनों देशों के बीच सम्पर्क महत्वपूर्ण है। श्री मोदी ने सम्पर्क के महत्व पर जोर दिया और कोलकाता-खुलना तथा राधिकापुर-बिरोल के बीच बस और रेल सेवायें बहाल किये जाने का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने बंगलादेश के 2021 तक सभी को बिजली देने के लक्ष्य में भारत की भागीदारी की घोषणा की।
तीस्ता जल बटवारे के मुद्दे पर श्री मोदी ने कहा कि केवल भारत और बंगलादेश की सरकारें ही मिल बैठकर इस मुददे का हल निकाल सकती हैं।
सुश्री शेख हसीना ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनके देश की कतई बर्दाश्त न करने की नीति है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विकास के लिए और अधिक सम्पर्क महत्वपूर्ण है।
दोनों नेताओं ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये दो रेल और सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बंग बंधु की किताब - द अनफिनिश्ड मेमोर्स के हिन्दी अनुवाद का विमोचन भी किया। भारत-बंगलादेश प्रगाढ़ मैत्री संबंधों का सम्मान करते हुए दोनों नेताओं ने बंग बंधु की स्मृति में दिल्ली में एक सड़क समर्पित की।
इससे पहले आज सुबह राष्ट्रपति भवन में बंगलादेश की प्रधानमंत्री का रस्मी स्वागत किया गया। सुश्री हसीना ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-------------
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सरकार की किफायती दाम पर आवास उपलब्ध कराने की योजना की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में बैठक बुलाई है। सरकार ने 2022 तक सभी के लिए आवास का लक्ष्य तय किया है। सूत्रों ने बताया कि ऐसी आवास परियोजनाओं की शुरुआत करने में रीयल एस्टेट क्षेत्र को हो रही कठिनाइयों से अवगत कराने के लिए सदस्य रियल एस्टेट डेवलपर्स और राष्‍ट्रीय अचल सम्‍पत्ति विकास परिषद को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है।
-------------
केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि उसने चलन से बंद किये गये करेंसी नोट बदलने की समय-सीमा पिछले वर्ष तीस दिसम्बर से आगे न बढ़ाने का फैसला सोच-समझकर लिया था। अनिवासी भारतीयों के लिये यह समय-सीमा 31 मार्च को समाप्त हो गई। वित्त मंत्रालय ने कई व्यक्तियों और एक कम्पनी की याचिका के जवाब में दाखिल शपथपत्र में यह बात कही।
-------------
असम में रक्षा मंत्रालय ने सिल्चर में कुंभिग्राम हवाई अड्डे पर विमानों के आगमन और प्रस्थान के समय को बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में दक्षिण असम की बाधाओं के बावजूद रात में सम्पर्क की आवश्यकताओं को देखते हुए सिल्चर हवाई अड्डे का समय रात आठ बजे तक बढ़ाया गया है।
-------------
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि उनके मंत्रालय को वाशिंगटन में गोलीबारी की घटना में एक भारतीय नागरिक विक्रम जारयाल की दुखद मृत्यु की रिपोर्ट मिल गई है। सिलसिलेवार ट्वीट संदेशों में श्रीमती स्वराज ने कहा है कि मंत्रालय जांच एजेंसी के सम्पर्क में है और अधिकरियों ने सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिये हैं। अपराधियों की धरपकड के लिये कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया है कि सैन फ्रांसिस्को में  भारतीय वाणिज्य दूतावास मृतक के परिजनों की मदद कर रहा है और पुलिस अधिकरियों के सम्पर्क में है।  
श्रीमती स्वराज ने बताया कि 26 वर्षीय यह युवक 25 दिन पहले अमरीका आया था और एक पारिवारिक मित्र के गैस स्टेशन पर काम कर रहा था।
बृहस्पतिवार तड़के डेढ बजे दो बदमाशों ने गैस स्टेशन में घुसकर उससे नकदी छीन ली थी और सीने में गोली मार दी थी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
-------------
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली में जर्मनी की महिला पर हुए हमले की रिपोर्ट मांगी है। एक ट्वीट में श्रीमती स्वराज ने बताया कि उन्होंने दिल्ली सरकार से जर्मन महिला को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।
19 वर्षीय जर्मन महिला बैंजामिन स्कॉल्ट पर कल नई दिल्ली की गीता कॉलोनी में हमला किया गया था।
-------------
हरियाणा में राज्य के इतिहास में पहली बार लिंग अनुपात एक हजार बालकों पर 950 बालिका के स्तर पर पहुंच गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हरियाणा में बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरूआत के बाद राज्य ने लिंग अनुपात में सुधार लाने की चुनौती को स्वीकारा था।
प्रदेश में पी सी एंड पी एंड डी टी कानून और एमटीपी कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। इन कानूनों के तहत लगभग दो वर्ष में 430 मामले दर्ज कर कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाया गया है। इसके अलावा सरकार ने लड़कियों को जन्म लेने के लिएप्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया है और बालिकाओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल सम्मानित किया है बल्कि उनकी शिक्षा के लिए भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। अश्विनी कुमार शर्माआकाशवाणी समाचार चंडीगढ़।
-------------
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि किसानों के ऋण माफी का मामला सरकार के विचाराधीन है। वे रोहतक जिले में सुनारिया के पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में कल रंगरूटों की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर रहे थे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री मनोहर लाल ने पुलिस में 14 हजार खाली पदों को भरने की भी घोषणा की है।
समारोह को संबोधित करते हुए श्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य में गुरूग्राम में पहला साइबर अपराध पुलिस थाना बनाया जाएगा और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रैस वे पर हर दस किलोमीटर पर पुलिस चौकी स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली-अम्बाला राजमार्ग पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की भी घोषणा की और कहा कि पुलिसकर्मी 12 घंटे की शिफ्ट में काम कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों को आवास संबंधी समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने तीन हजार छह सौ नये मकानों के निर्माण की स्वीकृति दी है। समाचार कक्ष से मैं निखिल कुमार।
-------------
उत्तरप्रदेश में सरकार ने किसानों को उनके उत्पादन की बेहतर कीमत दिलाने के लिए एक लाख मीट्रिक टन आलू खरीदने का फैसला किया है। सरकार ने आलू की कीमत 487 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित की है। ये निर्णय बाजार हस्तक्षेप योजना के आधार पर लिया गया है। सरकार ने नैफेड सहित तीन सरकारी संस्थानों को निर्धारित दर पर आलू खरीदने के लिए अधिकृत किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं से निपटने और उनको अपने उत्पाद की बेहतर कीमत दिलाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने तीन सदस्यों वाली मंत्रिमंडलीय समिति गठित कर दी है।
योगी मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में ही आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं के सामाधान और उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मंत्री स्तर की समिति गठित की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामकाज में पारदर्शिता के लिए मंडी परिषद में कंप्यूटर के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कहा है और चेतावनी दी है कि किसानों के उत्पीड़न की एक भी शिकायत स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने परिषद में किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने के लिए भी कहा है। सुनील शुक्,आकाशवाणी समाचार लखनऊ।
-------------
सीरिया में सफल सैन्य अभियान के बाद अमरीका ने कहा है कि रसायनिक हमले के मद्देनजर दमिश्क पर और प्रतिबंध लगाये जायेंगे। अमरीकी वित्तमंत्री स्टीव म्नुचिन ने फ्लोरीडा में मार--लागो रिजोर्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीरिया पर अतिरिक्त प्रतिबंध इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए जारी अमरीका के प्रयासों का हिस्सा होगा। अमरीकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने दावा किया है कि कल का सैन्य अभियान जबर्दस्त सफल रहा। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि मिसाइल हमले में सीरिया के रनवे नष्ट नहीं किये जा सके। 
-------------
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति षी जिनपिंगचीन के साथ अमरीका के व्यापार घाटे को कम करने के लिए एक सौ दिन की योजना लागू करने पर सहमत हो गये हैं। दोनों नेताओं के बीच इससे पहले फ्लोरीडा में मार--लागो रिजोर्ट में वार्ता हुई थी।
-------------
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्ानित मलाला युसुफजई को संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत के रूप में चुना है। वे अब तक की सबसे युवा शांतिदूत होंगी। विश्व के किसी नागरिक को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की तरफ से दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान है।
19 वर्षीय मलाला लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विश्व हस्ती बन गई हैं।
-------------
भारतीय मुक्केबाज केश्याम कुमार ने बैंकॉक में खेले जा रहे थाईलैण्ड इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। श्याम को फाइनल में उजबेकिस्तान के ओलम्पिक चैम्पियन हसनबॉय दस्मातोफ के साथ खेलना था लेकिन चोट के कारण दस्मातोफ खेल से बाहर हो गये और भारतीय खिलाड़ी को दूसरा स्वर्ण पदक मिला। श्याम को 2015 में भी स्वर्ण पदक मिला था।
-------------
आईपीएल क्रिकेट में आज इंदौर में चार बजे किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला राइजि़ंग पुणे सुपरजाइंट से होगारात आठ बजे बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला डेल्ही डेयरडेविल्स से होगा।      
-------------
जम्मू-कश्मीर में झेलम और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर घटने से लोगों को राहत मिली है। पिछले दो दिनों से यहां बाढ़ का खतरा बना हुआ था। चार दिनों के बाद आज वर्षा थमी हुई है।
मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में हल्की वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि अनुमान में यह भी कहा गया है कि घाटी में मंगलवार तक मौसम साफ रहेगा।
दक्षिण कश्मीर के संगम गेज पर पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है। दाहम राम मुंशी बाग श्रीनगर गेज पर पानी धीरे धीरे सुरक्षित स्तर तक पहुंच रहा है। इस बीच तीन रोज तक लगातार बंद रहने के बाद श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह 11 बजे से यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। कई रोज से राजमार्ग के चंद्रकोटबटोटपटनीटोप और रामबन स्थानों पर करीब डेढ़ हजार फंसे यात्री और आवश्यक वस्तुओं से भरे वाहनों को श्रीनगर की ओर आने की अनुमति दी गई। दाहम राजमार्ग पर किसी भी छोर से वाहनों की ताजा आवाजाही की आज कोई अनुमति नहीं होगी। तारिक राथेरकाशवाणी समाचारश्रीनगर।
-------------

सरकार निशक्तजनों के लिए हरसम्भव सहायता कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे में प्रयासरत : उपायुक्त

207 निशक्तजनों को 13 लाख 13 हजार 306 रूपये के 688 सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित
ओढ़ां
खंड के गांव मिठडी में भारतीय रैडक्रास सोसायटी व अलीम्को कानपुर के क्षेत्रीय उत्पादन केन्द्र चनालोन व मोहाली पंजाब के संयुक्त प्रयास से दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर के आयोजन में सेवानिवृत आईएएस श्री हरभजन सिंह का विशेष सहयोग रहा है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि उपायुक्त श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ ने 207 निशक्तजनों को 13 लाख 13 हजार 306 रूपये के 688 सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित किये। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत आईएएस श्री हरभजन सिंह ने यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया है, उनके सहयोग से आज गांव मिठड़ी के निवासियों को बहुत लाभ मिला है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उनका इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर उपायुक्त ने 207 निशक्तजनों को 688 कृत्रिम अंग हाथ, पैर, श्रवण यंत्र एवं वैसाखियों आदि वितरित किये। जिनमें 39 तिपहिया साईकिलें, 8 व्हील चेयर, 296 श्रवण यंत्र एवं अन्य कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए गए। 
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार निशक्तजनों के लिए हरसम्भव सहायता कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे में प्रयासरत है। सरकार ने निशक्तजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं। जिसमें विकलांग पैंशन योजना, विकलांग कर्मचारियों के लिए सम्मान भत्ता तथा अन्य कई प्रकार की सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के उपक्रम रैडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जिन व्यक्तियों के हाथ-पैर इत्यादि कट जाते हैं या श्रवण शक्ति खत्म हो चुकी हो, को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपक्रम मुहैया करवाती है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. सूरजभान कंबोज, आईआरएस स. बीएस रत्न, बीडीपीओ ओढां श्री बलराज सिंह, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधु मित्तल, सचिव रैडक्रॉस श्री प्रदुम्र कुमार, श्री जगसीर सिंह मिठड़ी मौजूद थे।

दो दिवसीय तकनीकी एंव सास्ंकृतिक कार्यक्रम कॉगनिजेंस 2017 सम्पन्न

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया
ओढ़ां
चौ. देवीलाल राजकीय इंजिनियरिंग व तकनीकी सस्ंथान पन्नीवाला मोटा में दो दिवसीय तकनीकी एंव सास्ंकृतिक कार्यक्रम कॉगनाईजेंस 2017 शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। तकनीकी प्रतियोगिता में ईसीई चतुर्थ वर्ष के साहिल, सीई चतुर्थ वर्ष के पवन शर्मा, ईई चतुर्थ वर्ष की अर्पणा एवं ईई चतुर्थ वर्ष के रूपम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सास्ंकृतिक प्रतियोगिता के दौरान व्यग्ंय रचना में शुभम एवं साथी, नृत्य में जया एवं साथी एवं सोलों डांस में ईसीई आशा रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. वजीर सिंह ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने हेतु स्टाफ  सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. श्याम सुन्दर, सचिन दहिया, पवन कम्बोज, मानिक गोयल, डॉ. सजंय दहिया, पुनीत चावला सहित सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद थे।

गांव जंडवाला के सरपंच के साथ मारपीट, मामला दर्ज

ओढ़ां
खंड के गांव जंडवाला जाटान में जोहड़ में पानी डालने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने सरपंच मंगल सिंह पर हमला कर उसको व उसके साथी को घायल कर दिया। थाना प्रभारी बलवंत जस्सू ने बताया कि गत रात्रि ग्राम सरपंच की देखरेख में गांव के जोहड़ों में पानी डालने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने कहा कि जिस जोहड़ में पानी डाला जा रहा है उसको बंद करके पहले उनके जोहड़ में पानी डाला जाए। सरपंच ने कहा कि दूसरे जोहड़ की बारी आने पर उसमें भी पानी डाला जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तूं तूं मैं मैं हो गई। इसी दौरान सरपंच जब गाड़ी में बैठकर वहां से जाने लगा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों व गंडासों से हमला कर दिया जिसमें सरपंच उसका साथी हरप्रीत सिंह पुत्र सोहन सिंह घायल हो गए। सरपंच के चेहरे, सिर व बाजू पर चोट आई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ां लाया गया जहां से उन्हें सिरसा रैफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सरपंच के भाई सरदूल सिंह के बयान पर जोगेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, जसवंत सिंह व दो अन्यों सहित 6 लोगों के खिलाफ मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

07 April 2017

समाचार

  • उच्चतम न्यायालय ने गौरक्षक समूहों पर प्रतिबंध की मांग करने वाली एक याचिका पर राजस्थान सहित छह राज्यों से जवाब मांगा।
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंची। उनकी यात्रा के दौरान बीस से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना।
  • जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की स्थिति में सुधार। प्रधानमंत्री का जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री को घाटी में बाढ़ की स्थिति से निपटने में हरसंभव सहायता का आश्वासन।
  • आयकर विभाग ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री डॉविजय भास्कर और उनके निकट सहयोगियों के चेन्नईपुद्दुकोटईत्रिची और नामाक्कल में 35 स्थानों पर छापे मारे।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा। सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के लिए नीरजा और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अक्षय कुमार को नामांकित किया गया।
  • जमीन से हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइल प्रणाली के लिए भारत और इस्राइल के बीच दो अरब डॉलर से अधिक के बड़े रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • शायरात में अमरीकी मिसाइल हमले के बाद रूस ने अमरीका के साथ हवाई सुरक्षा समझौता स्थगित किया।
--------------------------------------------------
उच्चतम न्यायालय ने गौरक्षक समूहों पर प्रतिबंध की मांग करने वाली एक याचिका पर राजस्थान सहित छह राज्यों को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्र और न्यायमूर्ति एएमखानविल्कर की पीठ ने राजस्थानमहाराष्ट्रगुजरातझारखंडकर्नाटक और उत्तरप्रदेश को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई तीन मई को होगी। संक्षिप्त सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि हाल ही में राजस्थान के अलवर में गौरक्षक समूह में शामिल लोगों ने कथित रूप से एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इन राज्यों में स्थिति ठीक नहीं है। गौरक्षक समूह में शामिल लोग हिंसा पर उतर आते हैं। केन्द्र की ओर से पेश महाधिवक्ता रंजीत कुमार ने कहा कि पीठ ने राज्यों को औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया है। पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को उच्चतम न्यायालय उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया था जिसमें गौरक्षक समूहों की हिंसा में शामिल होने और दलित तथा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर अत्याचार करने के आरोप लगाते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई थी।
--------------------------------------------------
राज्यसभा में आज लगातार दूसरे दिन राजस्थान के एक पशु मेले में ट्रकों पर गाय ले जा रहे लोगों पर संगठित समूहों के कथित हमले से जुड़ी घटनाओं को लेकर हंगामे की स्थिति रही। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने इस मुद्दे को उठाया और कहा कि अलवर की घटना को लेकर संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कल सदन को गुमराह किया था। इसके जवाब में श्री नकवी ने कहा कि राजस्थान सरकार हमलावरों के खिलाफ बिना किसी पक्षपात के पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।
गुजरातमध्यप्रदेश या उत्तर प्रदेश में मेरी जानकारी में ऐसी घटना नहीं हैजहां तक कि राजस्थान का हम किसी भी तरह की गुंडागर्दी कोकिसी भी तरह की अराजकता को जस्टिफाई नहीं करते और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और राजस्थान की सरकारजो कानूनी प्रावधान हैउसके तहत कड़े कदम और कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रही हैइसलिए ऐसे संवेदनशील मुद्दे को हम सबको संवदेनशीलता के साथ डील करना चाहिए।  
श्री नकवी ने कहा कि गृहमंत्री सोमवार को इस बारे में सदन में बयान देंगे। मंत्री के जवाब से अंसतुष्ट कई कांग्रेस सदस्य सदन के बीचोंबीच आ गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
--------------------------------------------------
वित्तीय समावेशन सरकार की उच्च प्राथमिकता है और यह विशेषकर देश की महिलाओं के उत्थान के लिए है। लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के 51 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं। एक प्रश्न के उत्तर में श्री जेटली ने बताया कि विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार 15 वर्ष और इससे ऊपर के भारत के तीन हजार लोगों पर किए गए सर्वेक्षण में 2011 से 2014 के बीच महिलाओं के ज्यादा खाते खोले गये। 
--------------------------------------------------
बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली हवाई अडडे पर उनका स्वागत किया। शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान 20 से भी ज्यादा समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद है। रक्षा के क्षेत्र में दो समझौते किये जा सकते हैं। भारत बंगलादेश को रक्षा खरीद के लिए 50 करोड डॉलर की ऋण सुविधा भी मुहैया करा सकता है। इसके अलावा भारत बंगलादेश के साथ असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी समझौता कर सकता है। शेख हसीना की इस यात्रा के दौरान भारत और बंगलादेश के बीच बस और रेल सेवायें भी शुरू की जा सकती हैं।  
शेख हसीना कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दिल्ली प्रवास के दौरान सुश्री हसीना राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी से भी मिलेंगी।  बंगलादेश की प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन में विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगी।
बाद में एक टवीट में श्री मोदी ने कहा कि उन्हें भारत की यात्रा पर आई बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत करते हुए प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे और सुश्री हसीना दोनों देशों के संबंधों को एक नई उंचाई तक ले जाने के प्रति वचनबद्ध हैं।
--------------------------------------------------
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफती से बातचीत की है। एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र घाटी में बाढ़ की स्थिति से निपटने में हरसंभव मदद देगा। श्री मोदी ने सुश्री महबूबा मुफ्ती से ऐसे समय में बात की हैजब झेलम का जलस्तर बढने से घाटी में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कश्मीर में वर्ष 2014 में अभूतपूर्व बाढ़ आई थी जब श्रीनगर सहित पूरी घाटी में रिहायशी इलाके पानी में डूब गये थे।
इस बीचजम्मू-कश्मीर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश और भू-स्खलन की वजह से आज लगातार दूसरे दिन भी यातायात बंद है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान के कारण करगिल लद्दाख क्षेत्र के बाटालिक सैक्टर में सैन्य चौकी दबने से तीन सैनिक शहीद हो गए। 
श्रीनगर में रक्षा जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल राजेश कालिया ने आकाशवाणी को बताया कि इस इलाके से तीसरे सैनिक का शव़़ मिल गया है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ दल ने पहले ही बचाव अभियान के दौरान दो सैनिकों के शव खोज लिये थे। ब्यौरा हमारे संवाददाता से -
बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता हनीफ लोन ने आकाशवाणी को बताया कि आज दिन के एक बजे संगम और राममुंशी बाग गेज पर पानी का स्तर 20 फुट तक रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार के कारण स्तर में कमी और ठहराव आ रहा है। इस बीचबारिश और बर्फ के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे रोज यातायात के लिए बंद है। राजमार्ग पर सैंकड़ो यात्री और मालवरदार वाहन कई रोज से फंसे हुए है। तारिक रॉथरआकाशवाणी समाचारश्रीनगर।
--------------------------------------------------
आयकर विभाग के अधिकारी आज सुबह से तमिलनाडु में चेन्नईपुद्दुकोट्टईत्रिची और नामाक्कल में 35 स्थानों में छापे मार रहे हैं। इनमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉविजय भास्कर और उनके करीबी सहयोगियों के आवास और कार्यालय शामिल हैं। आयकर जांच के अपर निदेशक जय राघवन ने आकाशवाणी को बताया कि छापे के दौरान डॉराधाकृष्णन नगर निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में धनराशि के वितरण संबंधी दस्तावेज मिले हैं। एक रिपोर्ट-
आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारियों ने खोज अभियान चलाया है। आर.केनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर नकदी लाये जाने के आरोपों की जांच के दौरान सुराग मिलने के बाद यह छापामारी की गई। छापेमारी में अभिनेता और सामातुवा मक्कल पार्टी के संस्थापक सरत कुमार की सम्पत्तियांराज्य विधायकों और ऑल इंडिया अन्ना डीएमके नेता चिटलापक्कम राजेन्द्रन और तमिलनाडु डॉएमजीआर मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉगीता लक्ष्मी के चेन्नई में आवास शामिल हैं। चेन्‍नई से जयसिंह की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से मैं अनुपम मिश्र।
--------------------------------------------------
स्वास्थ्य मंत्री जेपीनड्डा ने कहा है कि संसद ने ऐतिहासिक मानसिक स्वास्थ्य देखभाल विधेयक पारित कर दिया है और अब यह राज्यों का कर्तव्य है कि वे लोगों को स्वास्थ्य सेवायें मुहैया करायें। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री नड्डा ने कहा कि दिमागी बीमारियों का इलाज हासिल करना मरीजों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में इस विषय पर अपने विचार साझा किये थे।
--------------------------------------------------
64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। सुमित्रा भावे और सुनील सुकथांकर द्वारा निर्देशित फिल्म कासव को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्म रूस्तम के लिए अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और मलयालम फिल्म मिना मिंनुंगू द फायर फ्लाई के लिए सुरभि सी एम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। नीरजा को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म घोषित किया गया है। इस फिल्म में शानदार भूमिका के लिए सोनम कपूर को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। जूरी के अध्यक्ष जाने-माने निर्देशक प्रियदर्शन ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित फिल्म धनक को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा।
--------------------------------------------------
इस्राइल ने उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के लिए भारत के साथ दो अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस्राइल की सरकारी एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़ के मुख्य अधिशासी अधिकारी जोसेफ वीस ने एक बयान में कहा कि इससे भारतीय सेना को उन्नत किस्म की मध्यम रेंज वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल - एम आर एस ए एम हासिल हो सकेगी। उन्‍होंने कहा कि वह भारत के पहले स्‍वदेश निर्मित विमान वाहक के लिए लम्‍बी दूरी त‍क हवा में मार करने वाले और मिसाइल रक्षा सिस्‍टम एल आर एस ए एम की भी आपूर्ति करेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा इस्राइल एयरोस्पेस के प्रति दर्शाये गये विश्वास की पुष्टि करता है।
--------------------------------------------------
सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब सूबे में कथित रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल के जवाब में अमरीका ने सीरिया पर मिसाइल हमला किया है। अमरीकी अधिकारियों ने कहा कि होम्स के दक्षिण पूर्व में शायरात एयरबेस पर 50 से 60 टोमाहॉक क्रूज मिसाइलें दागी गई। अमरीका ने कहा है कि हमले का मकसद दोबारा रसायनिक हथियारों के हमलों को रोकना था। अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प ने सभी देशों से अपील की कि वे सीरिया में हिंसा समाप्‍त कराने में अमरीका का समर्थन करें।
उधरसीरिया के विपक्षी नेशनल गठबंधन ने मिसाइल हमलों का स्वागत किया है।
रूस ने कहा है कि सीरिया पर अमरीका के मिसाइल हमले के मद्देनजर उसने अमरीका के साथ सीरिया की हवाई सुरक्षा के लिए किये गये सहमति पत्र को खारिज कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि सीरिया में कार्रवाई के दौरान हादसों को रोकने और हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किये गये सहमति पत्र को खारिज कर दिया गया है।
--------------------------------------------------
इस वर्ष लिपुलख दर्रे के जरिये कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 18 जत्थों में कुल एक हजार 62 यात्री यात्रा करेंगे।  अन् 392 यात्री आठ जत्थों में वाहनो के जरिये नाथुला दर्रें से जायेंगे। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि इस यात्रा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इंडिया वर्सेस टीबीटीबी हारेगा देश जीतेगा। इस स्लोगन के साथ टीबी मुक्त भारत पर आज ये राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के दिशा-निर्देशन में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इस सम्मेलन का आयोजन कर रही है। सम्मेलन में विस्तृत चर्चा के बाद देश से टीबी रोग के काटने के लिए भविष्य का एक रोड़ मैप तैयार किया जाएगा। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम सांसद इलेवन और मुम्बई हीरोज के बीच कल खेले जाने वाले मैत्रीपूर्ण टी-20 मैच का गवाह भी बनेगा। शिशु शर्मा शातंलआकाशवाणी समाचारशिमला।  
--------------------------------------------------
सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू अब से थोड़ी देर बाद विशाखापट्टनम में आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की  47वीं क्षेत्रीय समाचार इकाई का उदघाटन करेंगे। उदघाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस नये केन्द्र से आज से दस मिनट की तेलुगु भाषा में समाचार बुलेटिन प्रसारित होने लगेगी। इसे सुबह आठ बजे से आठ बजकर दस मिनट के बीच नौ सौ किलो हर्टज पर सुना जा सकेगा।
--------------------------------------------------