Loading

24 February 2018

ओढ़ां गऊशाला में दुर्लभ सत्संग, तैयारियां पूरी

ओढ़ां
ओढ़ां की श्री श्री 108 बाबा संतोखदास गऊशाला में समस्त कस्बावासियों के सहयोग से कल 26 फरवरी से आयोजित किए जाने वाले दुर्लभ सत्संग के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह जानकारी देते हुए श्री हनुमत सेवा समिति ओढ़ां के प्रधान जोतराम शर्मा ने बताया दुर्लभ सत्संग के दौरान कथा का वाचन ऋषिकेश से आमंत्रित कथावाचक स्वामी विजयानंद गिरी प्रतिदिन प्रात:काल 5 से 7 बजे तक करेंगे। इस दौरान नित्य स्तुति, प्रार्थना, प्रवचन एवं प्रभातफेरी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि गऊशाला में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में भव्य पंडाल सजाया गया है जिसमें महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

ओढ़ां से 26 फरवरी को सालासर जाएगी बस

ओढ़ां
श्री सालासर यात्री संघ ओढ़ां की ओर से हर महीने सालासर जाने वाली बस सेवा इस बार 26 फरवरी को ओढ़ां के रामलीला मैदान से सालासर के लिए रवाना होगी।
क्लब के उपप्रधान सुरेंद्र बांसल ने बताया कि सालासर जाने वाली बस यात्रियों के जत्थे को लेकर 26 फरवरी की शाम को ओढ़ां से चलकर मध्य रात्रि सालासर पहुंचेगी तथा 27 फरवरी को सालासर धाम व माता अंजना मंदिर में धोक लगाने के उपरांत बाद दोपहर वापिस ओढ़ां के लिए रवाना होगी।

क्लब द्वारा बेटियों को सम्मान दिए जाने की ये मुहिम

बेटियों की शादी में दिया गृह उपयोगी सामान
ओढ़ां
श्री कबीर धर्मशाला, ओलम्पिक फुटबाल एंड स्पोर्टस युवा कल्ब, ग्राम सुधार युवा मंडल व लेबर युनियन के सदस्यों द्वारा गांव पन्नीवाला मोटा में एक जरूरतमंद परिवार की तीन बेटीयों की शादी में तीन सिलाई मशीन व अन्य घरेलु सामान दिया गया।
कल्ब प्रधान संदीप ने बताया की सभी क्लब सदस्यो के सहयोग से बेटियों के मान सम्मान में अब तक अनेक बेटीयों को उनकी शादी में जरूरत का समान दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा बेटियों को सम्मान दिए जाने की ये मुहिम सन 2015 से चलाई जा रही है जिसे ग्रामीणों की ओर से भी आवश्यक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस मोके पर कल्ब प्रधान संदीप किराड़, कल्ब प्रधान भजन लाल, कबीर कमेटी सदस्य छिन्दा राम ठेकेदार, लेबर युनियन प्रधान लाला राम व नरेश डुडी, राजेन्द्र किराड़, प्रहलाद डुडी, मगल सैन किराड़, सुखराम खरोड, मांगेराम नायक, मास्टर राजेन्द्र वर्मा, दीपक महेश्वरी, माणा राम वाल्मिकी, रविन्द्र कस्वां, सुरेन्द्र डुडी, संदीप खरोड, प्रवीन कुमार, विजय कुमार, विक्रम कुमार, रवि सोढी, रामदास, विजय सोढी़ और प्रवीण कस्वां सहित अनेक गणमान्य लोग मौजुद रहे। वहीं दूसरी ओर ओढ़ां के श्री सालासर यात्री संघ के प्रधान हरीराम गोयल कस्बे की तीन गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग दिया।

22 February 2018

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित

पांचवीं में खुशप्रीत, चौथी में खुशपिंद्र तथा तीसरी में सुखचैन रहे प्रथम
ओढ़ां
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ओढ़ां में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक रिछपाल सिंह गोदारा ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 21 फरवरी को मनाए जाने वाले इस मातृभाषा दिवस को 17 नवंबर 1999 को यूनेस्को ने स्वीकृति दी थी। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देना है।

मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता परिणाम के अनुसार कक्षा पांचवीं में खुशप्रीत ने, चौथी में खुशपिंद्र ने तथा तीसरी में सुखचैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों सहित प्रत्येक कक्षा में प्रथम के साथ साथ द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यापक श्रीओम शर्मा, सतीश शर्मा, रमेश चंद्र, राम सिंह कुलरिया, रेणुबाला, नीलम रानी और रजनी देवी सहित सभी स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी मौजूद थे।

19 February 2018

आरोही मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल जलालआना की चयन परीक्षा सम्पन्न

नौवीं में प्रवेश के लिए 407 और ग्यारहवीं के लिए 282 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
ओढ़ां
आरोही मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल जलालआना में रविवार को कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई।
स्कूल प्राचार्या बलविंद्र कौर और परीक्षा अधीक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली के प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा नौवीं में प्रवेश लेने के लिए 443 तथा कक्षा ग्यारहवीं के लिए कुल 419 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से नौवीं की परीक्षा में 407 और ग्यारवीं की परीक्षा में 282 विद्यार्थी बैठे तथा शेष अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि नौवी और ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम आगामी 15 मार्च को घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर आरोही मॉडल स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नवीन कुमार सिंगला और कोषाध्यक्ष रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि चयन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुुई।