Loading

05 January 2020

नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ओढां
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ओढां पुलिस की ओर से चलाई गई यातायात एवं नशामुक्ति मुहिम के अंतर्गत आईटीआई ओढां में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी ओढां निरीक्षक कृष्ण लाल ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ओढां को नशा मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी लेकिन समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए जन सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए कटिबद्ध है लेकिन जन सहयोग के बिना यह संभव नहीं। इसलिए पुलिस को हरसंभव सहयोग करें। गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना बेझिझक पुलिस को दें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि ओढां को नशा मुक्त करवाने का मैंने प्रण लिया है और आप सभी के सहयोग से यह कार्य सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों की भागीदारी भी भी रंग ला सकती है इसलिए विद्यार्थी को अपने घरों में जाकर के अपने परिवार वालों को और आसपास के लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना चाहिए।
जो लोग नशा करते हैं उनको नशे के अवगुण बता कर नशा छुड़वायें। जिस व्यक्ति को इसमें मेरी आवश्यकता पड़े तो मैं भी उस गली मोहल्ले में जाकर के समझा सकता हूं। मुझे बढ़ते हुए अपराधों के बारे में गुप्त सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। कोई व्यक्ति किसी प्रकार का नशा बेचता है या किसी प्रकार का गलत कार्य करता है तो उसकी सूचना गुप्त तरीके से हमें दे। नशेडी अपना मानसिक संतुलन खो देता है और अपने परिवार से बुरा व्यवहार करता है। नशे से शरीर कमजोर होकर बीमारियों का शिकार होता है। बुढ़ापे में ऐसे व्यक्ति की जिंदगी बहुत दुखदाई हो जाती है। वो नशे के लिए चोरी करता है, अपने घर के बर्तन बेच देता है तथा नशा करने वाले व्यक्ति का परिवार कभी सुखी नहीं रह पाता। इस अवसर पर उन्होंने सर्दी के मौसम में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह देते हुए यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आईंटीआई स्टाफ की ओर से राजेंद्र पाल, मैनपाल, दिनेश कुमार, रणजीत सिंह, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, ममता रानी, सुरजीत कुमार, गुरदास सिंह और पवन कुमार आदि ने थाना प्रभारी को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।


छायाचित्र: संबोधित करते थाना प्रभारी एवं उपस्थित विद्यार्थी।

शिविर का शुभारंभ प्रार्थना और व्यायाम के साथ हुआ

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में चल रहे सात दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत चौथे दिन का शुभारंभ प्रार्थना और व्यायाम के साथ हुआ। शिविर प्रभारी हिंदी प्रवक्ता पवन कुमार ने कहा कि व्यायाम से शरीर निरोग रहता है, मानसिक विकास होता है, तनाव को रोकता है तथा सुबह जल्दी उठने में सहायक है।
आज स्वयंसेवकों ने कक्षा-कक्ष की साफ सफाई करते हुए मकड़ी के जाले उतारे और बरामदों की सफाई की। प्राचार्य रोहताश ने कहा कि सफाई का हमारे जीवन में विशेष महत्व है अत: हमें अपनी तथा अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। सफाई रखने से बीमारियां नहीं फैलती। हमें अपने घर, मौहल्ले व गलियों को स्वच्छ रखना चाहिए तथा सफाई के प्रति सभी को जागरुक करना चाहिए।

छायाचित्र: नुहियांवाली शिविर में सफाई करती स्वयंसेविकायें।

शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर चौथा दिन

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में एनएसएस की 50 वर्षगांठ पर आयोजित सात दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत चौथे दिन नोडल अधिकारी डॉ संदीप शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने खेल मैदान की सफाई और पेड़ों की कटाई छंटाई कर श्रमदान किया।
शिविर में आज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए रेडक्रॉस सिरसा से राजेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो जाने पर आपात स्थिति में चिकित्सक के आने से पूर्व हम किस प्रकार प्राथमिक उपचार करके मरीज को होने वाले परिणाम में बदलाव कर सकते हैं और अनेक बार तो मरीज की जान भी बचा सकते हैं। उन्होंने चोट लगने, कीटनाशक का प्रभाव होने, सांप के डसने, उल्टी दस्त लगने तथा चक्कर आने पर क्या करें तथा किस प्रकार घरेलु नुस्खों की सहायता से प्राथमिक उपचार कर सकते हैं। विद्यालय प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। डॉ. संदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर में स्वयंसेवकों सहित पंजाबी प्रवक्ता जितेंद्र गर्ग, मौलिक मुख्याध्यापक कृष्ण सिंह, एसएसएम हरपाल सिंह व राजविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

छायाचित्र: स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार के गुर सिखाते राजेंद्र कुमार

03 January 2020

गुरूद्वारा चोरमार से निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

ओढां
दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुद्वारा चोरमार के विद्यार्थियों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर कीर्तन में शानदार प्रस्तुति दी गई। धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चोरमार खेड़ा के गुरुद्वारा साहब से नगर कीर्तन के लिए गुरु साहब की पालकी रवाना की गइ।
संत बाबा गुरपाल सिंह के आशीर्वाद और ग्राम वासियों के सहयोग से पूरे गांव का भ्रमण किया गया। दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस धार्मिक अवसर पर गतका की शानदार प्रस्तुति दी। कवीसरी व शब्द गायन के माध्यम से छात्राओं ने परमात्मा का स्मरण किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न कलाएं गांववासियों के आकर्षण का केंद्र रही। गांव के लोगों द्वारा नगर कीर्तन के स्वागत का उचित आयोजन किया गया। संत बाबा गुरपाल सिंह व समस्त गांववासियों के सहयोग से उचित तरीके से संपन्न हो पाया।

छायाचित्र: 3ओडीएन3.जेपीजी-ओढां। गुरू साहिब की पालकी की अगवानी करते पांच प्यारे।

शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तीसरा दिन

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में एनएसएस की 50 वर्षगांठ पर आयोजित सात दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत तीसरे दिन नोडल अधिकारी डॉ संदीप शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई के साथ साथ छतों की सफाई के रूप में श्रमदान किया। सुख सहायक बजीर सिंह की देखरेख में स्वयंसेविकाओं ने भोजन तैयार किया।
आज के शिविर में विशेष अतिथि के रूप में जिले के वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र पन्नीवालिया सहित ओढां, कालांवाली और बड़ागुढा के कुछ पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र पन्नीवालिया ने पत्रकार और पत्रकारिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह भी पत्रकार थे अत: आपको भगत सिंह की लिखी पुस्तकों को अवश्य पढऩा चाहिए। मंच का संचालन करते हुए पंजाबी प्रवक्ता जितेंद्र गर्ग ने पत्रकारिता को लेकर स्वयंसेवकों की जिज्ञासाओं को उनके सामने रखा जिसका उन्होंने विस्तार से उत्तर देते हुए कहा कि सूचनाओं का आदान प्रदान करना ही पत्रकारिता है अत: आप सब भी पत्रकार हैं जो आजकल स्माटफोन पर अपने मित्रों को सूचनाएं भेजते है। प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिता में भी अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. फूलसिंह और एसएस हरपाल सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ स्वयंसेवकों ने सुबह की प्रार्थना और श्रमदान के साथ किया। श्रमदान में उन्होंने भूमि को समतल किया, गड्डे ठीक किए, कचरा उठाया और पौधों की कटाई-छंटाई की। शिविर प्रभारी हिंदी प्रवक्ता पवन कुमार ने भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई ज्योतिराव फ़ुले की जयंती पर संक्षिप्त जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वे पहली महिला शिक्षिका, समाज सेविका और मराठी कवयित्री थी। उन्होंने स्त्री अधिकारों और शिक्षा के क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने सभी बिरादरी और धर्मों के लिए काम किया। अपने पथ पर अडीग होकर चलने की प्रेरणा दी। कठिन परिस्थितियों का सामने करते हुए अपने पथ चलते रहना चाहिए।इस मौके पर शिविर प्रभारी पवन कुमार, रोहताश, बलविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, उज्जल सिंह, विनोद सोनी और माडूराम सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

छायाचित्र: 3ओडीएन2.जेपीजी-ओढां। स्वयंसेवकों को संबोधित करते वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र पन्नीवालिया।