Loading

09 January 2020

पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर का तीसरा दिन

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर के तीसरे दिन प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप किस प्रकार जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, किस प्रकार विषय का चुनाव कर सकते हैं, आप वार्तालाप कैसे करें, आपका व्यवहार कैसा हो, परीक्षा के समय तैयारी कैसे करें, बिना तनाव के परीक्षा का भय ना मानते हुए बार बार लिखकर देखें तथा संबंधित विषय के बारे में अध्यापक से बार बार चर्चा करें और अपना लक्ष्य अवश्य निर्धारित करें।
इस कार्यक्रम में स्थानीय डाकघर से आमंत्रित सहायक अमित कुमार व अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को डाकघर की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लैक्चरार जितेंद्र गर्ग पंजाबी, डॉ. संदीप शर्मा और हरपाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 5 दिवसीय लाईफ स्किल डेवलोमेंट एंड फन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढां से डॉ. संदीप सिंह ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को बताया कि हमें अपनी साफ सफाई रखनी चाहिए, नाखून कटे होने चाहिए, प्रतिदिन स्नान करें और साफ स्वच्छ कपड़े पहने ताकि हम स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि एनीमिया एक गंभीर बीमारी है जो खून की कमी और लोह तत्व के कारण होती है। इसके कारण महिलाओं को अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। उन्होंने इसके कारण, लक्षण व उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी चाहिए। इस मौके पर पवन देमीवाल, रोहताश, बलविन्द्र सिंह और माडूराम सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

छायाचित्र: विद्यार्थियों को ओढां में संबोधित करते प्राचार्य विक्रमजीत सिंह एवं नुहियांवाली में पवन कुमार।

08 January 2020

श्री गुरू गोबिंद सिंह जी जयंती पर नगर कीर्तन आयोजित

ओढां
श्री गुरूद्वारा साहिब सालमखेड़ा में श्री गुरू गोबिंद सिंह जी जयंती के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंडपाठ के भोग उपरांत पूरे गांव में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री गुरूग्रंथ साहिब की पालकी की अगवानी पांच प्यारों ने की।
नगर कीर्तन के दौरान रागी जत्था अमृतपा सिंह ओढां की ओर से सुंदर शब्द कीर्तन के मध्य सिख गुरूओं के पवित्र इतिहास व श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा संगतों ने जो बोले  सो निकाल तथा सतनाम वाहेगुरू के जयघाोष से परे गांव की फिजा को गुंजा डाला। इसी दौरा बंदा बहादुर सिंह जी गतका अखाड़ा ओढां की ओर से गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। नगर कीर्तन के दौरान गांववासी श्रद्धालुओं की ओर से जगह जगह पर चाय, दूध, लड्डु, जलेबी और ब्रेड पकोडों आदि के लंगर लगाए गए। बरसात के बावजद श्रद्धालुओं में भारी श्रद्धा व उत्साह देखा गया जिसके चलते नगर कीर्तन में भारी जनसमूह ने भाग लिया। इस अवसर पर इकबाल सिंह, हरमेल सिंह, गुरमेल सिंह, चेतन सिंह, गीता सिंह, जसमीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, करनैल सिंह और जरनैल सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए।

छायाचित्र: सालमखेड़ा में नगर कीर्तन का दृश्य।

शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सम्पन्न

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में एनएसएस की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित 7 दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज सातवें दिन सफलतापूर्वक समापन हो गया। नोडल अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सातों दिन श्रमदान किया।
समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह ने स्वयंसेवकों को बताया कि सेवा के फील्ड में आप किस तरह आगे जा सकते हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा भोजन की समुचित व्यवस्था करने पर उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से किए गए कार्यों को सराहते हुए प्राचार्य विक्रजीत सिंह ने इसका श्रेय नोडल अधिकारी को दिया। इस अवसर पर लैकचरार जितेंद्र गर्ग पंजाबी, डीपीई बलविंद्र सिंह, राजविंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, जगदीप सिंह, हरपाल सिंह, आरती वर्मा, सन्नी और पूजा गोदारा सहित स्टाफ सदस्य तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। 
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में भी शिविर का समापन धूमधाम व उत्साह के साथ हआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह और वशिष्ठ अतिथि के रूप में सरपंच बाबूराम गैदर ने शिरकत की। शिविर प्रभारी पवन कुमार ने मंच का संचालन करते हुए शिविर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिनमें 22 लड़कियां और 28 लड़के हैं। स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण, कक्षा कक्ष, स्मार्ट कक्ष, सांईस लैब, पुस्तकालय, कम्पयूटर लैब, मिड डे मील कक्ष, खेल मैदान, मुख्य पटरी, बस स्टेंड, गौशाला में सफाई की और जागरुकता रैली निकाली। मुख्यातिथि हरमेल सिंह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही सरस्वती का वास होता है। रोहताश ने सभी का धन्यवाद किया तथा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वयंसेवकों को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिविर प्रभारी पवन देमीवाल, रोहताश, बलविन्द्र सिंह, कुलदीप मल्हण और माडूराम आदि स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

छायाचित्र: एनएसएस शिविर के समापन पर रिपोर्ट पेश करते नोडल अधिकारी एवं नुहियांवाली में मुख्यातिथि के साथ स्वयंसेवक।

07 January 2020

शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का 6 वां दिन

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में एनएसएस की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित 7 दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत 6 वें दिन नोडल अधिकारी डॉ संदीप शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने कक्षा कक्षों व पुस्तकालय कक्ष की साफ सफाई करते हुए श्रमदान किया।
कौशल विकास कैंप की शुरूआत करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह ने स्वयंसेवकों को अनेक टिप्स दिए तथा प्राचार्य विक्रमजीत सिंह स्वयंसेवकों को उदाहरण देकर समझाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढां की ओर से डाक्टर सुरभि ने निजी साफ सफाई के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से हरदयाल बेरी ने बैंकिंग के बारे में जानकारी देते हुए लेन देन कैसे होता है तथा जीरो बैलेंस अकाऊंट आदि जीवन उपयोगी बातों पर आधारित वक्तव्य दिया। इस अवसर पर हरमेल सिंह, विक्रमजीत सिंह, डॉ. संदीप शर्मा, पंजाबी प्रवक्ता जितेंद्र गर्ग, डीपीई बलविंद्र सिंह और मिडल हैड कृष्ण सिंह सहित अन्य सदस्य और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

छायाचित्र: स्वयंसेवकों को टिप्स देते खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह।

शिविर के छठे दिन का शुभारंभ ईश्ववंदना के साथ

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में आज सोमवार को शीतकालीन सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन का शुभारंभ ईश्ववंदना के साथ किया गया। 


आज स्वयंसेवकों ने स्मार्ट रूम, सांईस लैब, कम्प्यूटर लैब व पुस्तकालय की साफ सफाई की। शिविर प्रभारी पवन देमीवाल ने बताया कि स्वयंसेवक स्वयं चाय और दोपहर का खाना बनाते है और सर्व करते है। सुबह चाय के साथ बिस्कुट, लड्डू, बर्फी व ब्रेड दिए जाते है। इस मौके पर शिविर प्रभारी पवन कुमार, रोहताश, बलविन्द्र सिंह, महावीर मल्हान और माडूराम आदि स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

छायाचित्र: नुहियांवाली कैंप में भोजन बनाती स्वयंसेविकाएं।