Loading

12 January 2020

पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर का चौथा दिन

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर के चौथे दिन खंड शिक्षा अधिकारी ओढां हरमेल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन कौशल सकारात्मक व्यवहार की वह योग्यता है जो विद्यार्थी को दैनिक जीवन की मांग और चुनौती से निपटने में सक्षम बनाती है।

इस प्रकार के जीवन कौशल सीखे जा सकते हैं तथा उनमें सुधार भी किया जा सकता है। आग्रहिता, समय प्रबंधन, सविवेक चिंतन, संबंधों में सुथार और स्वयं की देखभाल के साथ साथ ऐसी असहायक आदतों जैसे पूर्णतावादी होना, विलंबन या टालना आदि से मुक्ति पाना कुछ ऐसे जीवन कौशल है जिनसे जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सहायता मिलेगी। प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने बताया कि आर्थिक, बोद्धिक अथवा भावनात्मक रूप से स्वयं में सुधार करना सेल्फ इंप्रूवमैंट या स्वाबलंबन ही सेल्फ हेल्प कहलाता है। उन्होंने कहा कि जीवन कौशल हमें किसी भी काम को प्रभावी ढंग से करने में सहायक होता है क्योंकि कौशल व क्षमताएं आपस में जुड़े ही नहीं रहते बल्कि एक दूसरे पर निर्भर भी रहते हैं। यही कारण है कि एक कुशल व्यक्ति किसी काम के लिए कम समय, ऊर्जा और संसाधनों का उपयोग करता है तथा परिणाम उच्च गुणवत्ता के देता है। उन्होंने कहा कि एक ही प्रकार का हस्तक्षेप अलग अलग व्यक्तियों द्वारा अलग अलग ढंग से दिया जाता है। इस अवसर पर लैक्चरार जितेंद्र गर्ग पंजाबी और डॉ. संदीप शर्मा व विद्यार्थी उपस्थित थे।

छायाचित्र: शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित करते प्राचार्य।

09 January 2020

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग

ओढां
सीडीपीओ कार्यालय ओढां में पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्तनपान के संबंध में ब्लॉक स्तरीय ट्रेनिंग दी गई। सीडीपीओ की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देते हुए सुपरवाइजर्स, एएनएम शकुंतला देवी और एलएचबी कमलेश देवी ने अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग का उद्देश्य स्तनपान संबंधित समस्याओं में माता को सहयोग करना और स्तनपान संबंधी जानकारी देना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उस माता जो अपने नवजात शिशु को स्तनपान करवाती है को स्तनपान के समय आ रही समस्याओं को समझें तथा माता को बतायें कि शिशु की सही तरीके से स्तनपान कैसे करवाना है। शिशु की माता को ध्यान रखना है कि क्या शिशु भरपेट स्तनपान कर पा रहा है अथवा नही। अगर ऐसा नहीं है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माता की मदद करें। कमजोर शिशु को मदर केयर की आवश्यकता होती है। उसे शिशु को बार बार स्तनपान करवाना होता है, अगर बच्चा काफी देर से सोया हुआ है तो उसको जगाकर भी स्तनपान करवाना चाहिए। इस प्रकार कार्यकर्ता अपने एरिया में कमजोर शिशु की पहचान करके माता की शिशु को स्तनपान करवाने में मदद करें।

छायाचित्र: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देती अधिकारी।

पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर का तीसरा दिन

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर के तीसरे दिन प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप किस प्रकार जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, किस प्रकार विषय का चुनाव कर सकते हैं, आप वार्तालाप कैसे करें, आपका व्यवहार कैसा हो, परीक्षा के समय तैयारी कैसे करें, बिना तनाव के परीक्षा का भय ना मानते हुए बार बार लिखकर देखें तथा संबंधित विषय के बारे में अध्यापक से बार बार चर्चा करें और अपना लक्ष्य अवश्य निर्धारित करें।
इस कार्यक्रम में स्थानीय डाकघर से आमंत्रित सहायक अमित कुमार व अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को डाकघर की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर लैक्चरार जितेंद्र गर्ग पंजाबी, डॉ. संदीप शर्मा और हरपाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 5 दिवसीय लाईफ स्किल डेवलोमेंट एंड फन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढां से डॉ. संदीप सिंह ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को बताया कि हमें अपनी साफ सफाई रखनी चाहिए, नाखून कटे होने चाहिए, प्रतिदिन स्नान करें और साफ स्वच्छ कपड़े पहने ताकि हम स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि एनीमिया एक गंभीर बीमारी है जो खून की कमी और लोह तत्व के कारण होती है। इसके कारण महिलाओं को अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। उन्होंने इसके कारण, लक्षण व उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी चाहिए। इस मौके पर पवन देमीवाल, रोहताश, बलविन्द्र सिंह और माडूराम सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

छायाचित्र: विद्यार्थियों को ओढां में संबोधित करते प्राचार्य विक्रमजीत सिंह एवं नुहियांवाली में पवन कुमार।

08 January 2020

श्री गुरू गोबिंद सिंह जी जयंती पर नगर कीर्तन आयोजित

ओढां
श्री गुरूद्वारा साहिब सालमखेड़ा में श्री गुरू गोबिंद सिंह जी जयंती के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंडपाठ के भोग उपरांत पूरे गांव में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री गुरूग्रंथ साहिब की पालकी की अगवानी पांच प्यारों ने की।
नगर कीर्तन के दौरान रागी जत्था अमृतपा सिंह ओढां की ओर से सुंदर शब्द कीर्तन के मध्य सिख गुरूओं के पवित्र इतिहास व श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा संगतों ने जो बोले  सो निकाल तथा सतनाम वाहेगुरू के जयघाोष से परे गांव की फिजा को गुंजा डाला। इसी दौरा बंदा बहादुर सिंह जी गतका अखाड़ा ओढां की ओर से गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। नगर कीर्तन के दौरान गांववासी श्रद्धालुओं की ओर से जगह जगह पर चाय, दूध, लड्डु, जलेबी और ब्रेड पकोडों आदि के लंगर लगाए गए। बरसात के बावजद श्रद्धालुओं में भारी श्रद्धा व उत्साह देखा गया जिसके चलते नगर कीर्तन में भारी जनसमूह ने भाग लिया। इस अवसर पर इकबाल सिंह, हरमेल सिंह, गुरमेल सिंह, चेतन सिंह, गीता सिंह, जसमीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, करनैल सिंह और जरनैल सिंह सहित भारी संख्या में महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए।

छायाचित्र: सालमखेड़ा में नगर कीर्तन का दृश्य।

शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर सम्पन्न

ओढां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां में एनएसएस की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित 7 दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज सातवें दिन सफलतापूर्वक समापन हो गया। नोडल अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सातों दिन श्रमदान किया।
समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह ने स्वयंसेवकों को बताया कि सेवा के फील्ड में आप किस तरह आगे जा सकते हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं द्वारा भोजन की समुचित व्यवस्था करने पर उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से किए गए कार्यों को सराहते हुए प्राचार्य विक्रजीत सिंह ने इसका श्रेय नोडल अधिकारी को दिया। इस अवसर पर लैकचरार जितेंद्र गर्ग पंजाबी, डीपीई बलविंद्र सिंह, राजविंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, जगदीप सिंह, हरपाल सिंह, आरती वर्मा, सन्नी और पूजा गोदारा सहित स्टाफ सदस्य तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। 
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में भी शिविर का समापन धूमधाम व उत्साह के साथ हआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी हरमेल सिंह और वशिष्ठ अतिथि के रूप में सरपंच बाबूराम गैदर ने शिरकत की। शिविर प्रभारी पवन कुमार ने मंच का संचालन करते हुए शिविर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिनमें 22 लड़कियां और 28 लड़के हैं। स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण, कक्षा कक्ष, स्मार्ट कक्ष, सांईस लैब, पुस्तकालय, कम्पयूटर लैब, मिड डे मील कक्ष, खेल मैदान, मुख्य पटरी, बस स्टेंड, गौशाला में सफाई की और जागरुकता रैली निकाली। मुख्यातिथि हरमेल सिंह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही सरस्वती का वास होता है। रोहताश ने सभी का धन्यवाद किया तथा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वयंसेवकों को मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिविर प्रभारी पवन देमीवाल, रोहताश, बलविन्द्र सिंह, कुलदीप मल्हण और माडूराम आदि स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

छायाचित्र: एनएसएस शिविर के समापन पर रिपोर्ट पेश करते नोडल अधिकारी एवं नुहियांवाली में मुख्यातिथि के साथ स्वयंसेवक।