Loading

21 January 2011

पूजनीय शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्ममाह के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे व सत्संग कार्यक्रम की तैयारियां जोरो शोरों से जारी

सिरसा।
        डेरा सच्चा सौदा के पूजनीय शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्ममाह के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे व सत्संग कार्यक्रम की तैयारियां जोरो शोरों से जारी है। डेरा सच्चा सौदा को भव्य ढंग से सजाया जा रहा है। विद्युत चलित लडिय़ां, बड़े बड़े स्वागती द्वार, रंग बिरंगे झंडे लगाए गए है तथा डेरा सच्चा सौदा के भवनों को पिस्ता रंग(हल्का हरा)में रंग दिया गया है। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अभी से श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। वहीं डेरा सच्चा सौदा में रोजाना सुबह शाम आयोजित होने वाले मजलिस कार्यक्रम में पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां सेवा कार्य करने वाले सेवादारों को अपने पावन कर कमलों के द्वारा अनमोल प्रेम निशानी(अनमोल दातें) प्रदान कर रहे है। रोजाना हजारों की संख्या में सेवादार भाई बहने पूज्य गुरू जी से अनमोल निशानी पाकर फूले नही समा रहे है तथा अपने सतगुरू का कोटि कोटि धन्यवाद कर रहे है।
डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्ममाह के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले भंडारे की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डा. पवन इन्सां ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस विशाल कार्यक्रम में देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से आने वाली लाखों की साध संगत के ठहरने, खाने पीने, सोने, वाहनों की पार्किंग के लिए करीब एक लाख सेवादारों की डयूटियां लगाई गई है। ये सेवादार विभिन्न सेवा समितियों के अंतर्गत रहकर सेवा कार्य करेंगे। डा. इन्सां ने बताया कि लंगर सेवा, टै्रफिक सेवा, एंबुलैंस सेवा, पानी की सेवा,पंडाल समिति इत्यादि अलग अलग समितियां बनाई गई है। डा. इन्सां ने बताया कि साध संगत के ठहरने के लिए अलग अलग पंडाल बनाए गए है। महिलाओं व पुरूषों के लिए आने जाने के लिए अलग अलग मार्ग बनाए गए है, वाहनों की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि हजारों सेवादार सजावट कार्य में जुटे हुए है। डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी धाम, शाह मस्ताना जी धाम, शाह सतनाम जी सुपर मार्किट, शाह सतनाम जी धाम से लेकर शाह सतनाम जी चौक तक भव्य सजावट की गई है। 'धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा नारा लिखे बड़े बड़े स्वागती द्वारा आने वाली लाखों की साध संगत का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
डा. इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 23 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा में जन कल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। उन्होने बताया कि परमार्थी शिविर में हृदय रोगियों, घुटनों के रोगों के साथ साथ अन्य रोगों की भी जांच की जाएगी। डा. इन्सां ने बताया कि पूज्य संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह जी इन्सां इस पावन अवसर पर 24 जनवरी को प्रात: मजलिस के उपरांत, 25 जनवरी को सुबह और शाम को भंडारे के उपरांत तथा 26 जनवरी को सुबह की रूहानी मजलिस के उपरांत लोगों को राम नाम, गुरूमंत्र की अनमोल दात प्रदान करके उन्हे नशा, मांसाहार जैसी बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलवाएंगे। डा.इन्सां ने बताया कि 24 जनवरी को शाम को तथा 26 जनवरी की शाम को जाम ए इन्सां कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

25 जनवरी का दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रुप में मनाया जाएगा

सिरसा,
           भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में आगामी 25 जनवरी का दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला के विभिन्न 274 स्थानों पर विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे जिनमें नए बने मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। सिरसा में जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय राजकीय नैशनल महाविद्यालय में आयोजित होगा, जहां उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सी जी रजिनीकांथन नौ मतदान केन्द्रों के 135 मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित करेंगे। इस दिन सभी उपमण्डलों, खण्ड मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी ना0, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित करेंगे। इसके अलावा, जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर नए मतदाताओं को फोटायुक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित करने के लिए बूथ स्तरीय अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। इसके लिए सभी नए मतदाताओं को आमंत्रित किया गया है।
    यह जानकारी देते हुए निर्वाचन विभाग के तहसीलदार श्री जगदीश मैहता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता सूची के नवीनीकरण में श्रेष्ठ कार्य करने वाली समाजसेवी संस्थाओं/व्यक्तियों  को सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन महाविद्यालय/माध्यमिक स्तर के बच्चों द्वारा करवाए गए पोस्टर तथा स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को तीन हजार रुपए, द्वितीय को दो हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को एक हजार रुपए का ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जननायक चौ0 देवीलाल विद्यापीठ की डीएड की छात्रा सीमा रानी, स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र हरविन्द्र सिंह द्वितीय तथा होली चाईल्ड पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल बप्पा के छात्र हरप्रीतकौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    उन्होंने बताया कि सिरसा जिला में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गत 10 नवम्बर से 30 नवम्बर तक नए वोट बनाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिला में कुल 19 हजार 847 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया। इस मतदाता सूची में 18 व 19 आयु वर्ग के 6220 मतदाता शामिल किए गए जो कुल मतदाताओं का 31.33 प्रतिशत और कुल मतदाता सूची का 2.59 प्रतिशत है। इस प्रकार से सिरसा जिला में नए मतदाताओं की 2 प्रतिशत के लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज की गई।
    उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि सभी मतदाता संबंधित मतदान केंद्रों पर जाकर मतदाता सूची में अपने नामों की जांच कर ले। यदि किसी पात्र व्यक्ति का मतदाता सूची में दर्ज न हुआ हो तो वह अपना नाम दर्ज करवाने के लिए संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के पास किसी भी कार्य दिवस में फार्म नंबर-6 भरकर दर्ज करवा सकता है। इसी प्रकार किसी दर्ज नाम के बारे में आक्षेप हो तो वह फार्म नंबर-7 भरकर दे सकता है। किसी मतदाता के नाम में व अन्य दस्तावेज में त्रुटि हो तो वह फार्म नंबर-8 भरकर त्रुटि दूर करवा सकता है। फार्म नंबर-6, 7 व 8 संबंधित बूथ लैवल अधिकारियों से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रथम बार 25 जनवरी को मनाया जा रहा है इसलिए सभी बूथ स्तरीय अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि इस दिन सभी नए मतदाताओं को त्रुटिरहित फोटोयुक्त पहचान पत्र वितरित हो।
सिरसा, 21 जनवरी   जिला उपायुक्त श्री सी जी रजिनीकांथन विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना के तहत जिला में तय किए विकास कार्यो के लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ इससे भी अधिक विकास कार्य करवाएं। श्री रजिनीकांथन आज अपने कार्यालय में खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
    उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सिरसा जिला के विभिन्न गांवों में 9 करोड़ 80 लाख  52 हजार रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि इस समय जिला के विभिन्न गांवों में 600 से भी अधिक विकास कार्य प्रगति पर हैं। इस प्रकार से जिला में 20 हजार 98 परिवारों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना के तहत रोजगार उपलब्ध करवाया गया। बड़ागुढ़ा खण्ड के गंाव में इस वर्ष 2 करोड़ 16 लाख 75 हजार रुपए, डबवाली में एक करोड़ 25 लाख 64 हजार रुपए, ऐलनाबाद में 1 करोड़ 41 लाख 58 हजार 772 रुपए, नाथूसरी चोपटा में एक करोड़, ओढां में एक करोड़ 48 लाख 74 हजार, रानियां में एक करोडृ 50 लाख तथा सिरसा खण्ड के ग्रामीण क्षेत्र में 69 लाख 81 हजार रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यो पर खर्च की गई है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत जिला में 6 करोड़ 60 लाख रु पए से अधिक की राशि मजदूरी के रूप में खर्च की गई जबकि लगभग अढाई करोड़ रुपए की राशि पक्के कार्यो के  निर्माण के लिए सामग्री आदि पर खर्च की गई।
    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना, इन्दिरा आवास योजना, अल्पसंख्यक केन्द्रित योजना के तहत चल रहे विकास कार्यो की सही स्थिति का पता लगाकर जिला मुख्यालय को समय समय पर सूचित करें और सम्बन्धित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन योजनाओं के तहत खर्च की जाने वाली धनराशि अन्य किसी योजना के तहत खर्च न हो। उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं के तहत करवाए गए विकास कार्यो पर कार्ययोजना का नाम, खर्च राशि और समयावधि का विस्तारपूर्वक विवरण पेंटबोर्ड पर अंकित करवाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उनके पूरे होने का प्रमाण पत्र जिला मुख्यालय पर भिजवाए।
    उन्होंने बताया कि हरियाली योजना के विभिन्न चरणों के तहत जिला मुख्यालय पर दो करोड़ 86 लाख 98 हजार रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है, जो शीघ्र ही सम्बन्धित ग्राम पंचायतों को विकास कार्यो के लिए वितरित की जाएगी। इस बार हरियाली योजना के तहत पौधारोपण पर अधिक राशि खर्च की जाएगी। इसके साथ-साथ नालियां पक्की करवान, पाईप लाईन बिछवाने आदि पर भी उक्त योजना के तहत विकास कार्य किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा हरियाणा योजना के विभिन्न चरणों के लिए 21-21 गांवों का चयन किया गया है। सम्बन्धित पंचायतों को इस योजना के तहत विकास कार्यो हेतू धनराशि शीघ्र ही वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे गांव में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय बनाकर विकास कार्यो में तेजी लाएं।

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुई परेड की रिहर्सल

सिरसा, 
               स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आज गणतंत्र दिवस समारेाह में आयोजित की जाने वाली परेड की रिहर्सल की गई। इस मौके पर जिला आर्गेनाइजिंग कमिश्नर स्काऊट सुखदेव सिंह ढिल्लों ने परेड से सलामी ली। इस मौके पर परेड इंचार्ज डीएसपी रविंद्र कुमार, पुलिस बल इंचार्ज अजीत सिंह, महिला पुलिस बल इंचार्ज श्रीमती सुशील बाला, गृहरक्षी पलाटून कमांडर जगदीशचंद्र शर्मा, नेशनल कॉलेज एनसीसी प्रभारी भजन लाल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनसीसी सारजेंट मधु जांगड़ा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गल्र्ज गाइड लीडर सोनाली व राजकीय उच्च विद्यालय सिकंदरपुर स्काऊट लीडर राहुल देसवाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर एनजीसी परेड लीडर गुरबचन सिंह, एसएसजैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की परेड प्रभारी नेहा जैन, भारत सैनिक स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परेड प्रभारी नरेंद्र सिंह, आरएसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परेड प्रभारी सत्यवान, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परेड प्रभारी तजेंद्र सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर सभी संस्थानों व विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परेड में हिस्सा लिया।

फोटो : परेड से सलामी लेते जिला आर्गेनाइजिंग कमिश्नर स्काऊट सुखदेव सिंह ढिल्लों।

तीन सप्ताहिक सूचना प्रोद्योगिकी विषय पर रिफ्रेशर कोर्स शुरू

हिसार
      एकेडमिक स्टाफ कॉलेज, गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में आज तीन सप्ताहिक सूचना प्रोद्योगिकी विषय पर रिफ्रेशर कोर्स शुरू हुआ। इस रिफ्रेशर कोर्स का उद्घाटन गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने किया। एनआईसी, हिसार के टैक्नीकल डायरेक्टर श्री एम पी कुलश्रेष्ठ बतौर मुख्य वक्ता थे। विश्वविद्यालय के एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज के निदेशक प्रो बीके पूनिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में 20 अध्यापक भाग ले रहे है।
     कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ने कहा कि सूचना प्रोद्योगिकी ने अपनी छाप हर क्षेत्र में सकारात्मक तरीके से छोड़ी है। उन्होने आगे कहा कि विश्व में सूचना प्रोद्योगिकी की वजह से अब सूचना एकत्रित करना सरल हो गया है और कही पर भी बैठे पल भर में विषय विशेष पर सूचना उपलब्ध हो जाती है।
प्रो जागलान ने कहा कि शोध में सूचना प्रोद्योगिकी की वजह से एक गुणात्मक परिवर्तन देखा जा सकता है। 
         एनआईसी, हिसार के टैक्नीकल डायरेक्टर श्री एम पी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ई-गर्वनैंस के माध्यम से आम जनता के कार्य बहुत तेजी से होने लगे है और कोई भी व्यक्ति किसी भी समय सूचना प्राप्त कर सकता है। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति हर समाधान होगा. जीओवी. इन पर अपनी समस्या आनलाईन लिखकर प्रस्तुत कर सकता है और विभाग संबधिंत अधिकारी को समस्या के निवारण के लिए प्रेरित कर सकता है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत पर प्रगति आनलाईन देख सकता है। श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हरियाणा में जिला स्तर पर विडियों कान्फ्रंसिंग के द्वारा बैठके आयोजित की जा रही है ताकि कार्य तीव्र गति से किया जा सके।
उन्होने बताया कि जमीन से संबधिंत सभी दस्तावेज आनलाईन देखे जा सकते है और खरीद-फ्रखोत होने पर आई टी की वजह से तुरंत दस्तावेजों में बदलाव हो जाता है।
         विश्वविद्यालय के एकेडमिक स्टॉफ  कॉलेज के निदेशक प्रो बीके पूनिया ने कहा कि २१ वी शताब्दी आई टी व ज्ञान की शताब्दी है। उन्होने बताया कि आई टी का रिफ्रेशर कोर्स सभी विषयों में समान रूप से मान्य है। प्रो पूनिया ने बताया कि इस रिफ्रेशर कोर्स में डीएवी कालेज मुज्जफरनगर, मेरठ कालेज, मेरठ, गर्वमैंट कालिज, नारनौल, पंजाब विश्वविद्यालय चंढीगढ, गर्वमैंट कालेज फार विमैन बोढिया खेड़ा व गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के अध्यापक भाग ले रहे है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी 2010 तक आयोजित किया जाएगा। प्रोग्राम के समन्वयक डा उमेश आर्य है।

फोटो कैप्शन  :
फोटो-1 :
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में पहले तीन सप्ताहिक सूचना प्रोद्योगिकी विषय पर रिफ्रेशर कोर्स के अवसर पर गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान ज्योति प्रजवल्ति कर शुभारम्भ करते हुए। साथ में है एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज के निदेशक प्रो बीके पूनिया।
फोटो - 2
गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में पहले तीन सप्ताहिक सूचना प्रोद्योगिकी विषय पर रिफ्रेशर कोर्स के अवसर पर गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के कुलसचिव प्रो आर एस जागलान एनआईसी हिसार के टैक्नीकल डायरेक्टर श्री एम पी कुलश्रेष्ठ को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुऐ। साथ में है एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज के निदेशक प्रो बीके पूनिया।

माता हरकी देवी की ममता शर्मा रही अव्वल

ओढां न्यूज
    डीएमए नेशनल कॉलेज आफ एजूकेशन सिरसा में हरको फैड द्वारा आयोजित सामाजिक उत्थान में सहकारिता का योगदान विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ममता शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के बीच कड़ी स्पर्धा में इस छात्रा ने प्रमाणित किया है कि ग्रामीण आंचल की छात्राओं में प्रतिभा को किसी भी तरह कम नहीं आंका जा सकता। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शमीम शर्मा व उपप्राचार्या डॉ. अनीता छाबड़ा ने बताया कि हमारा महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। ममता शर्मा व नीशू गर्ग को इस प्रतियोगिता में दिशा निर्देशन देने का कार्य मैडम मीनाक्षी, जैन रेणु जैन व शीतल ने किया। विजेता छात्रा को प्रबंधकीय समिति, प्राचार्या व स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी है।