Loading

03 May 2011

समाचार News (2) 02.05.2011

०२.०५.२०११
दोपहर समाचार मुख्य समाचार :
  • अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में अमरीकी कार्रवाई में मारा गया। राष्ट्रपति ओबामा का पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते रहने का आग्रह। अमरीका ने दुनियाभर में अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की।
  • भारत ने कहा, मुम्बई आतंकी हमले की साजिश रचने वालों को अब भी पाकिस्तान में पनाह।
  • कपिल सिब्बल ने कहा, लोकपाल विधेयक की व्यापक रूपरेखा को इस महीने की तीस तारीख तक अंतिम रूप।
  • पर्यावरण मंत्रालय ने ओड़ीशा को पॉस्को परियोजना के लिए जंगल की ज+मीन देने की अंतिम मंजूरी दी।
  • उच्चतम न्यायालय ने १९९७ में दो व्यापारियों को फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में दस पुलिस कर्मियों की उम्र कैद की सजा बरकरार रखी।
  • एयर इंडिया प्रबंधन और हड़ताली पायलटों के बीच गतिरोध जारी। एयर इंडिया की ९० प्रतिशत उड़ानें प्रभावित।
  • अरूणाचल-प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के लापता हेलीकॉप्टर की आज तीसरे दिन भी तलाश जारी।
  • आठ भारतीय नाविक सात महीनों तक सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे में रहने के बाद घर लौटे।
---------
 कुख्यात आतंकवादी अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में अमरीकी कार्रवाई में मारा गया है। वह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से डेढ़ सौ किलोमीटर उत्तर में एबटाबाद में एक मकान में मारा गया। अमरीकी अधिकारियों ने उसका शव बरामद कर लिया है। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाशिंगटन में आज सुबह ये घोषणा की।

आज मेरे निर्देश पर अमरीका ने पाकिस्तान के एबौटाबाद में उस कम्पाउंड में एक अभियान चलाया। अमरीकियों की एक छोटी सी टीम ने अदम्य साहस और क्षमता के साथ अभियान को अंजाम दिया। कोई अमरीकी घायल नहीं हुआ। उन्होंने यह भी ध्यान रखा कि कोई नागरिक भी हताहत न हो। गोलीबारी के बाद उन्होंने ओसामा बिन लादेन को मार दिया और उसके शव को कब्जे में ले लिया।
 राष्ट्रपति ओबामा ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में पाकिस्तान से आग्रह किया कि वह आतंक से संघर्ष में सहयोग दे। उनका कहना था कि भविष्य में ये जरूरी है कि पाकिस्तान अलकायदा और उसके साथियों से संघर्ष में अमरीका का साथ देता रहे। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने कई बार  स्पष्ट कर दिया था कि अगर अमरीका को पता चला कि बिन लादेन कहां है, तो वह पाकिस्तान के भीतर घुसकर कार्रवाई करेगा। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि अमरीका ने ऐसा ही किया है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि आतंक विरोधी कार्रवाई में पाकिस्तान के सहयोग से ही वे बिन लादेन और उस मकान तक पहुंचे, जहां वह छिपा हुआ था। उन्होंने कहा कि बिन लादेन ने पाकिस्तान के साथ भी युद्ध छेड़ रखा था और पाकिस्तानी लोगों पर हमले करवाता था। श्री ओबामा ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से बात की है और उनके अधिकारियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों से सम्पर्क किया है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि ये दोनों देशों के लिए सुखद और ऐतिहासिक दिन है।
 इस बेहद गोपनीय कार्रवाई की सूचना अमरीका ने पाकिस्तान को भी नहीं दी थी। अमरीकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई की सूचना गिने-चुने लोगों के पास ही रहती है और इस मामले में भी ऐसा ही किया गया, इसलिए पाकिस्तान सहित किसी देश को इस बारे में नहीं बताया गया था। अधिकारी ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को बताया कि चालीस मिनट की ये सफल कार्रवाई दो अमरीकी हैलीकॉप्टरों से की गई। इसमें ओसामा बिन लादेन के अलावा तीन पुरूष और एक महिला भी मारी गई। मशीनी खराबी के कारण एक हैलीकॉप्टर नष्ट हो गया, लेकिन अमरीकी स्पेशल फोर्स का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ।
 इस अधिकारी का कहना था कि इस बात की छानबीन की जाएगी कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान की राजधानी के इतने करीब ऐसे मोहल्ले में कैसे रह रहा था, जहां सेना के बड़े बड़े सेवानिवृत अधिकारी रहते हैं।
 १९५७ में जन्मा ओसामा सउदी अरब के एक रईस का बेटा था। उसने अलकायदा का आतंकी नेटवर्क स्थापित किया और उसके लिए धन भी जुटाया। उस पर ११ सितम्बर २००१ में न्यूयॉर्क के विश्व ट्रेड सैंटर और वाशिंगटन में हमलों सहित कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। १९९८ में अफ्रीका में अमरीका के दो दूतावासों और अक्टूबर २००० में यमन के अदन बंदरगाह पर अमरीकी जहाज यूएसएस कौल पर हमले में भी ओसामा का हाथ होने का संदेह है।
 सउदी अरब से निकाला गया ओसामा बिन लादेन तालिबान शासन के दौरान अफगानिस्तान में छिपा रहा, लेकिन अमरीकी नेतृत्व में वहां तालिबान का तख्ता पलटे जाने के बाद से इधर उधर भागा फिर रहा था।
---------
 अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के मारे जाने को आतंकवाद के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष में एक बड़ी जीत बताते हुए भारत ने दुनिया से आग्रह किया है कि आतंकवाद के गढ़ों का सफाया करने की संयुक्त कार्रवाई में कोई ढील नहीं दी जानी चाहिए। आतंकवादियों को भारत के पड़ोस में छिपने की जगह दी जाती है। नई दिल्ली में जारी बयान में विदेशमंत्री एस एम कृष्णा ने कहा कि इस कार्रवाई से अलकायदा सरगना की करीब दस साल से चल रही तलाश पूरी हो गई है। इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए विदेशमंत्री ने कहा कि इतने वर्षो में आतंकवादी गुटों के हाथों हजारों मासूम  मारे गये हैं।
 गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने एक अलग बयान में कहा है कि ओसामा के मारे जाने से भारत की ये आशंका सही साबित हुई है अलग अलग गुटों के आतंकवादियों को पाकिस्तान में सिर छिपाने की जगह मिलती है। उन्होंने कहा कि मुम्बई आतंकवादी हमले के संचालक और आतंकवादियों के आकाओं सहित सारे दोषी लोगों को पाकिस्तान में पनाह मिली हुई है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया कि उसके गृहमंत्री को जिन लोगों के नाम दिये गये हैं, उन्हें गिरफ्‌तार किया जाए और उन लोगों की आवाज के नमूने भारत को सौंपे जाए, जिन पर आतंकवादियों के संचालक और आका होने का शक है।
---------
 भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि ओसामा बिन लादेन का मारा जाना संतोष की बात है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ओसामा दुनिया में आतंकवाद का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में उसके मारे जाने से साबित होता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है। श्री रविशंकर प्रसाद ने मुम्बई आतंकी हमलों के जिम्मेदार लोगों को तुरन्त भारत को सौंपे जाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की जोरदार मांग की।
---------
 ओसामा बिन लादेन के मारे जाने का दुनिया के अनेक नेताओं ने स्वागत किया है।
 अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा है कि पाकिस्तान में ओसामा के मारे जाने से साबित हो गया है कि आतंकवाद से संघर्ष का केन्द्र अफगानिस्तान में नहीं है। उन्होंने कहा कि ये जंग अफगानिस्तान के गांवों और कस्बों में नहीं लड़ी जानी चाहिए, बल्कि आतंकवादियों के छिपने के ठिकानों को निशाना बनाया जाना चाहिए। अफगानिस्तान सरकार बहुत पहले से कहती रही है कि ओसामा अफगानिस्तान में नहीं है और पाकिस्तान चला गया है। श्री करजई ने देश के टेलीविजन पर ओसामा के मारे जाने को महत्वपूर्ण खबर बताते हुए तालिबान से आग्रह किया कि वह लड़ाई बंद कर दे। उनका कहना था कि तालिबान को इससे सबक लेना चाहिए। लेकिन बहुत से लोगों का मानना है कि इस घटना का अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। पाकिस्तान में अफगान राजदूत उमर दाउदजई का कहना है कि इससे शायद हिंसा खत्म न हो, क्योंकि अलकायदा के कई छोटे छोटे गुट हैं। पाकिस्तान में तालिबान के दूत रह चुके अब्दुल सलाम जइफ का भी कहना है कि इससे अफगानिस्तान में संघर्ष पर असर नहीं पड़ेगा और ये साबित हो गया है कि ओसामा अफगानिस्तान में नहीं था, इसलिए वहां अमरीकी उपस्थिति अनुचित है।
 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने ओसामा के मारे जाने का स्वागत किया है।

मैं अमरीकी सेना को बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने बहादुरी का ये काम किया हैं। हमें उन  सभी  लोगों को धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने बिना किसी पहचान  के दिन-रात मेहनत की ताकि हम  आतंक के खतरे से सुरक्षित  रह सके। बेशक कोई भी चीज उन परिवारों के लोगो को  वापस नहीं ला सकती जो आतंक का शिकार हुए ,लेकिन कम से कम उन्हें यें तसल्ली होगी कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति अब जिंदा नहीें हैं।
 फ्रांस के राष्ट्रपति निकोला सरकोजी ने ओसामा के पीछे लगे रहने के लिए अमरीका की तारीफ करते हुए उसकी मौत को आतंकवाद से संघर्ष में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।
 केन्या के प्रधानमंत्री राइला ओडिंगा ने इसे अपने देश के लिए अनुकूल खबर बताया, क्योंकि एक दशक से भी पहले अलकायदा ने केन्या को निशाना बनाया था।
---------
 रक्षा विशेषज्ञ उदय भास्कर का मानना है कि लादेन की मौत से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की दोहरी नीतियां सामने आई हैं।

---------
 अमरीका ने ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बारे में राष्ट्रपति बराक ओबामा की घोषणा के तुरन्त बाद दुनिया भर में विशेष रूप से पाकिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है। विदेशों की यात्रा कर रहे और वहां रह रहे अमरीकी नागरिकों को सतर्ककिया गया है कि पाकिस्तान में हाल की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के बाद अमरीकियों के खिलाफ हिंसा बढ़ सकती है।
---------
 नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की घटना के बाद नई दिल्ली में अमरीकी दूतावास के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं और गश्त बढ़ा दी गई है।
---------
 सरकार ने आशा व्यक्त की है कि लोकपाल विधेयक की व्यापक रूपरेखा इस महीने की तीस तारीख तक तय हो जाएगी। आज नई दिल्ली में विधेयक का मसौदा तैयार करने संबंधी संयुक्त समिति की दूसरी बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कड़ा लोकपाल विधेयक लाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक रचनात्मक रही और ये विधेयक संसद के मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा।

मीटिंग बहुत अच्छी रही, कोई मतभेद नहीं था, क्योंकि हमारा लक्ष्य केवल एक है कि अच्छा, एक मजबूत कानून, भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए  इंटरड्यूज किया जाए पार्लियामेंट सेसन में यह हमारा लक्ष्य है और इसको हम जरूर पाकर रहेंगे।
 श्री सिब्बल ने बताया कि समाज के प्रतिनिधियों ने उन उद्देश्यों और आम सिद्धान्तों के बारे में दो दस्तावेज प्रस्तुत किये, जिन पर ये कानून आधारित होगा। श्री सिब्बल ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विचारों पर गौर करने का फैसला किया।
 बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में समाज के प्रतिनिधि जाने माने वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि समिति की बैठकें जल्दी जल्दी करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र समझौते की व्यवस्थाओं के मद्देनजर लोकपाल विधेयक के मसौदे के उद्देश्यों और सिद्धान्तों पर चर्चा हुई।

अभी तो जो हम लोगों ने जो लोकपाल बिल बनाया हैं उसके बेसिक प्रिसिपल उनको बताए हैं कि इसका मूल आधार क्या हैं और उसके ऑब्जेक्सन रिजन यानि इस कानून का क्या  ऑब्जेक्टिव हैं और यूनाइटेड नेशनल कंवेंसन अगेन करेप्सन उसकी क्या रिकॉयरमेंट है और किस तरह से कानून यूनाटेड नेशनल कन्वेंसन अगेन करेप्सन की जो रिकॅायरमेंट उसको फुलफिल करता हैें। ये सब बताया गया हैं इस पर चर्चा शुरू हुई हैं
 हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि पहली बैठक में दोनों पक्षों ने लोकपाल और जन लोकपाल विधेयक के दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया था।
---------
 पर्यावरण मंत्रालय ने ओड़िशा सरकार को पास्को परियोजना के लिए एक हजार २५३ हैक्टेयर वन भूमि देने की अंतिम मंजूरी दे दी है। हमारे संवाददाता ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मंत्रालय ने गोबिन्दपुर गांव की विवादित जमीन इस्पात कंपनी को देने के लिए राज्य सरकार को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगता है कि पारादीप के निकट इस प्रस्तावित इस्पात परियोजना के लिए पास्को इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन का नवीकरण करने का रास्ता खुल जाएगा। पास्को इंडिया ने २२ जून, २००५ को ओडिशा सरकार के साथ पांच वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे।
---------
 उच्चतम न्यायालय ने नई दिल्ली में १९९७ में दो व्यापारियों के फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में दिल्ली पुलिस के एक सहायक पुलिस उपायुक्त सहित दस पुलिस कर्मियों को दोषी करार देने और उनकी उम्र कैद की सजा को सही ठहराया है। न्यायमूर्ति एच एस बेदी और न्यायमूर्ति सी  के प्रसाद की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में पुलिस अधिकारियों की अपील खारिज कर दी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने १८ सितम्बर २००९ को कनॉट प्लेस में हरियाणा के दो व्यापारियों को गलत पहचान के कारण मारे जाने के लिए सहायक पुलिस उपायुक्त एस एस राठी सहित १० पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा को सही ठहराया था। मुठभेड़ विशेषज्ञ राठी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के दल ने ३१ मार्च १९९७ में कन्नाट प्लेस में इन व्यापारियों को उत्तरप्रदेश के वांछित अपराधी समझकर उनकी कार पर धुआंधार गोलीबारी की, जिसमें वे मारे गये।
---------
 एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल आज छटे दिन भी जारी रहने से एयरइंडिया की करीब ९० फीसदी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई। सरकारी सूत्रों ने आज नई दिल्ली में बताया कि एयरइंडिया प्रबन्धन द्वारा हड़ताली पायलटों को बातचीत के लिए बुलाने की अपील के बावजूद उनकी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। एयरइंडिया ने कल आन्दोलनकारी पायलटों से एस एम एस के जरिये बातचीत के लिए आने की अपील की थी। एयरइंडिया के अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक अरविन्द जाधव ने अपने एस एम एस में कहा है कि पायलट यूनियन द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जायेगी। पायलटों ने कहा है कि उनकी सारी मांगें निश्चित समयसीमा में पूरी किये जाने के आश्वासन के बाद ही वे बातचीत के लिए तैयार हो सकते हैं।
 इस बीच, एयरइंडिया की ३२० दैनिक उड़ानों में से केवल ४० उड़ानें ही चलेंगी।
---------
 अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और अन्य चार लोगों को लेकर गए लापता हेलीकॉप्टर के कुछ सुराग मिलने के संकेत हैं। अरूणाचल प्रदेश के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री नबाम तुकी ने आज आकाशवाणी को बताया कि इसरो द्वारा हाल ही में जारी उपग्रह चित्रों में कुछ चिन्ह दिखाई दिये  हैं। इस बीच,  ड्यूटी पर तैनात दो एम-आई-१७ हेलीकॉप्टरों को खराब मौसम के कारण फिलहाल रोक दिया गया है।  हमारे संवाददाता ने बताया है कि अरूणाचल प्रदेश में और भूटान सीमा पर हेलीकॉप्टर की तलाश का काम तेजी से जारी है।

पिछले ४८ घंटों से मुख्यमंत्री के बारे में कोई भी सुराग नहीं लगने के बाद दबांग, बोंडिला और ईटानगर स्थित मठों में उनकी सलामती के लिए निरंतर प्रार्थनाएं की जा रही हैं। राज्य सरकार और पुलिस ने सभी जिलों के स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया है। लोकसभा सांसद ताकम संजय के नेतृत्व में आपात प्रबंधन समिमि का एक दल आज सुबह बेस्ट कमिंग जिले के ग्राम से १५ किलोमीटर दूर घटना के संभावित स्थल नकरजीजी क्षेत्र के लिए रवाना हो गया है। मंत्री नावोतुंगी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन के मजदूरों द्वारा कुछ जोर की आवाजें सुने जाने की भी खबरें हैं। इस घटना के बाद प्रदेश में सभी उत्सवों और समारोहों को स्थगित कर दिया गया है। सोनिक मारकुंजम के साथ मैं मुरारी गुप्ता, आकाशवाणी समाचार, ईटानगर
---------
 आठ भारतीय नाविक सात महीनों तक समुद्री लुटेरों के कब्जे में रहने के बाद घर लौट गए हैं। समुद्री लुटेरों ने १५ अप्रैल को एमवी एस्फहॉल्ट वैंचर जहाज और उसके कप्तान रमेश सिहं सहित चालक दल के आठ सदस्यों को मुक्त कर दिया था। इस जहाज का पिछले वर्ष सितम्बर में तंजानिया में दार-ए-सलाम से करीब एक सौ समुद्री मील दक्षिण पूर्व में अपहरण कर लिया गया था। चालक दल के सात सदस्य अब भी सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे में हैं। हालांकि जहाज मालिकों ने उन्हें फिरौती की रकम का भुगतान कर दिया है। नौसेना के सूत्रों के हवाले से हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इन नाविकों की रिहाई के लिए बातचीत चल रही है। पिछले दो वर्षो में विभिन्न देशों के जहाजों का अदन की खाड़ी के निकट सोमाली लुटेरों द्वारा अपहरण किये जाने की कई घटनाएं हुई हैं और इस समस्या को हल करने के लिए एक ठोस अंतर्राष्ट्रीय प्रयास किये जाने की जरूरत है।
---------
  वर्ष २०१०-११ में देश का निर्यात ३७ दशमलव पांच पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ २४५ अरब ८६ करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय वस्तुओं की मांग न केवल पश्चिमी देशों में बल्कि लेटिन अमरीकी और अफ्रीकी देशों के बाजारों में बढ़ी है। नई दिल्ली में आज  जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष में तीन खरब पचास अरब ६९ करोड़ डॉलर का आयात हुआ। भारत ने कुल मिलाकर छह खरब डॉलर का व्यापार किया जो १२ खरब डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद का आधा है। वर्ष २०१३-१४ तक भारत का निर्यात लक्ष्य चार सौ पचास अरब डालर रखा गया है। वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने हाल में नई दिल्ली में कहा था कि २०१३-१४ तक निर्यात को करीब दोगुना करने की  नीति की जल्दी ही घोषणा की जायेगी। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है लेकिन सरकार निर्यात को बढ़ावा देने की अपनी कोशिश जारी रखेगी।
---------
 देश में आवश्यक वस्तुओं और ईधन की कीमतों तथा शिक्षा खर्च में जबर्दस्त बढ़ोतरी से महानगरों में एक औसत कर्मचारी की पारिवारिक बचत दर पिछले छह वर्षों में ४५ प्रतिशत घट गई है। वाणिज्य और उद्योग परिसंघ एसोचैम के सर्वेक्षण के अनुसार आम आदमी का वेतन तीस प्रतिशत बढ़ा है लेकिन पिछले छह वर्षों में अपने इच्छानुसार खर्चों में उसे ३५ प्रतिशत की कमी करनी पड़ी है। सर्वेक्षण में शामिल करीब ७० प्रतिशत लोगों का कहना था कि खर्च के मुताबिक वेतन वृद्धि नहीं हुई।
 इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक कल वर्ष २०११-१२ के लिए अपनी वार्षिक ऋण नीति की घोषणा करेगा।
 इस वर्ष मार्च में २०१०-११ के लिए ऋण नीति की समीक्षा में भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मुख्य दरें चौथाई प्रतिशत बढ़ाई थी। अल्पावधि ऋण देने की रेपो दर छह दशमलव सात-पांच प्रतिशत और अल्पावधि ऋण लेने की रिवर्स रेपो दर पांच दशमलव सात-पांच प्रतिशत कर दी गई थी। मुद्रास्फीति का दबाव कम करने के उद्देश्य से पिछले वर्ष मार्च से रेपो और रिवर्स रेपो दरों में यह आठवीं बढ़ोतरी थी।
---------
 बम्बई शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में सेन्सेक्स में ६० अंक की वृद्धि हुई, लेकिन कुछ समय बाद में ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई और अब से कुछ देर पहले यह ---१५५-- अंक की गिरावट के साथ --१९-- हजार --९८०- पर था।
 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी --५३--- अंक गिरकर -५--- हजार --६९६-- पर पहुंच गया।
 अर्न्तबैंक विदेशी मुद्राबाजार में डॉलर के मुकाबले रूपया १३ पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर की कीमत ४४ रूपये ३५ पैसे बोल गयी।
---------
 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कल होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्वी मेदनीपुर, हुगली, हावड़ा और बर्दवान जिले के कुछ हिस्सों की ६३ सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे। चुनावकर्मी भी अपने अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गये हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि प्रत्याशी अब जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

राज्य निर्वाचान  आयोग शांति पूर्ण  वोटिंग के लिए केन्द्रीय बलों की तैनाती के साथ-साथ मतदान कर्मियों को भी पोलिंग केन्द्रों के लिए रवाना कर रहे हैं। इस बीच विशेष्ज्ञ पर्यवेक्षक सुधीर कुमार राकेश ने पूर्वी मिदनापुर का दौरा किया और विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को धमकाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एक-एक सीट की लड़ाई के महत्व को देखते हुए आज पांचवे चरण के प्रचार में ममता बैनर्जी और वामदलों के गढ़ पुरूलिया, बांकुड़ा और पश्चिम मिदनापुर में रैलियां कर रही हैं। वहीं सीपीएम के बड़े नेता भी अपने गढ़ को बचाने के लिए इन जिलों का रूख कर रहे हैं। आकाशवाणी समाचार के लिए कोलकाता से अरिजीत चक्रवर्ती के साथ मैं शंभुनाथ चौधरी
 कल एक करोड़, २६ लाख से ज्यादा मतदाता ३६६ उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। चार जिलों में कुल १५ हजार ७११ मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। एक विशेष पर्यवेक्षक के अलावा  ४२ सामान्य प्रेक्षक,  ९ व्यय प्रेक्षक तथा  ४ पुलिस प्रेक्षक मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
---------
 बिहार में पंचायत चुनावों के पांचवे चरण में ५१ खंडों में ८४२ पंचायतों के लिए कल मतदान होगा। इलाके के आठ खंड नक्सल प्रभावित हैं। हमारे पटना संवाददाता ने खबर दी है कि ४९ लाख ५५ हजार मतदाता ८५ हजार ४०३ उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
---------
 उधर आन्ध्रप्रदेश में कडप्पा लोकसभा और पुलीवेन्दुला विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। इन सीटों के लिए इस महीने की ८ तारीख को वोट डाले जायेंगे। यह उपचुनाव इन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों के त्यागपत्र दिये जाने के कारण हो रहा है।
---------
 आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग अपने साप्ताहिक फोन-इन कार्यक्रम ''पब्लिक स्पीक''  में ''दावतों में भोजन की बर्बादी रोकने की आवश्यकता'' यानी  छममक जव चतमअमदज ूेंजंहम वि विवक पद निदबजपवदे ंदक बमतमउवदपमेण् प्रसारित करेगा। यह कार्यक्रम एफ.एम. गोल्ड पर रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित किया जाएगा। श्रोता टेलीफोन नंबर -
०११ - २ ३ ३ १ ४ ४ ४ ४ पर सवाल पूछ सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन डीटीएच पर भी उपलब्ध रहेगा।
    ---------
   देशभर में एंडोसल्फान कीटनाशक पर प्रतिबंध के बारे में एक याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने आज केन्द्र से जवाब मांगा है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस एच कापड़िया और न्यायमूर्ति के एस राधाकृष्णन तथा न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार ने केन्द्र को नोटिस जारी किया और महा अधिवक्ता गोपाल सुब्रहमण्यम को इस महीने की ११ तारीख को होने वाली सुनवाई वाले दिन न्यायालय की मदद के लिए उपस्थित रहने को कहा है।
---------
 जम्मू कश्मीर में उधमपुर के निकट जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक शक्तिशाली विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गये, जिनमें तीन की हालत गम्भीर है। यह विस्फोट एक वाहन में हुआ, जिसमें कुछ विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। समझा जाता है कि यह आर डी एक्स था। हमारे उधमपुर संवाददाता ने खबर दी है कि विस्फोट के बाद तीन सौ किलोमीटर लम्बे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही तुरन्त रोक दी गई, लेकिन बाद में फिर शुरू कर दी गई है।
  उधर पुंछ जिले में कल रात लश्करे तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्‌तार किया गया और उनके कब्जे से कुछ गोलाबारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
---------
 आईपीएल ट्वंटी-ट्वंटी क्रिकेट में आज शाम चार बजे मंम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। आज का दूसरा मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में रात आठ बजे से  डेल्ही डेयरडेविल्स और कोच्चि टस्कर्स केरल के बीच खेला जाएगा।  

MIDDAY NEWS
1400 HRS.
02 May, 2011
THE HEADLINES:
  • Al Qaeda leader Osama bin Laden killed in a US operation in Pakistan; President Barak Obama asks Pakistan to cooperate in the war against terror; US issues a worldwide travel alert for its citizens.
  • India says, perpetrators of the Mumbai terror attacks continue to be sheltered in Pakistan.
  • Broad contours of the Lokpal bill will be finalised by next month, says Kapil Sibal
  • Environment Ministry grants final approval to Odisha for diversion of forest land for Posco project.33
  • Supreme Court upholds conviction and life sentence of ten Delhi Police officials for killing two businessmen in a fake encounter in 1997.
  • Stalemate continues between striking Air India pilots and management; 90 per cent domestic Air India flights affected.
  • Search continues for the third day to locate the missing helicopter carrying Arunachal Pradesh Chief Minister Drojee Khandu.
  • Eight Indian sailors return home after seven months of captivity by Somali pirates.
||<><><>||
The World's most wanted terrorist and Al Qaeda leader Osama bin Laden  has been  killed in a US operation in Pakistan. An announcement to this effect was made this morning by US President Barack Obama in Washington. Bin Laden was killed in a mansion at Abbottabad, 150 kilometers north of Capital Islamabad. His body has been recovered by American authorities in Pakistan. US President Barack Obama who made the announcement said, Osama Bin Laden was killed in an US Operation.
The US did not inform Pakistan about the closely guarded operation on the outskirts of Islamabad today that resulted in the death of al Qaeda mastermind Osama bin Laden. A senior US administration official said, the information was not shared with any other country including Pakistan, adding that in such a kind of operation, the information is kept only to a few people and that was done in this case. The official told White House correspondents that the successful 40-minute operation was carried out by two US helicopters. Besides, Osama bin Laden, three men and one woman were  killed in this operation. Announcing the death of bin Laden, President Barack Obama asked Pakistan to co-operate with the US in the war against terror.  In his live televised speech, Mr. Obama said,  it is essential that Pakistan continue to join the US in the fight against al Qaeda and its affiliates. Mr. Obama said Over the years, he had repeatedly made clear that the US would take action within Pakistan if they knew where bin Laden was. US President said that it is what they have done. But it’s important to note that their  counter-terrorism cooperation with Pakistan helped lead them to bin Laden and the compound where he was hiding. Mr. Obama said, bin Laden had declared war against Pakistan as well, and had attacks against the Pakistani people. He said, he called Pakistan President Zardari, and his team has also spoken with their Pakistani counterpart. Obama said, they agree that this is a good and historic day for both of their nations.
A senior US administration official said they would investigate as to how Osama bin Laden was living so close to Pakistan’s capital that too in a neighbourhood which was normally a residence of top retired military officials. British Prime Minister David Cameron congratulated US force on the killing.
Osama Bin Laden was the son of Saudi Arabia's wealthiest construction magnate born in 1957.  He created and funded the al Qaeda terror network, was accused of being behind a number of atrocities, including the attacks on New Yorks World Trade Centre and Washington on 11 September 2001. Osama was suspected of playing large roles in the 1998 bombings of two US Embassies in Africa and the attack on the USS Cole in the Yemeni port of Aden in October 2000. The Saudi exile had been on the run since the US-led invasion of Afghanistan overthrew the ruling Taliban regime, which harboured bin Laden.
Afghanistan President Mr. Hamid Karzai has said that the killing of Osama Bin Laden in Pakistan is proof that the war on terror is not in Afghanistan. Mr. Karzai said the war should not be fought in villages and towns of Afghanistan rather, terrorist safe havens should be the target. Afghan government had long maintained that Osama is not in Afghanistan and has shifted its base to neighbouring areas of Pakistan.
We spoke  to Commodore Uday Bhaskar, Defence Expert, on the implications of the killing of Osama Bin Laden. 
<><><>
Terming Al-Qaeda mastermind Osama bin Laden's killing as a victorious milestone in the global war against terrorism, India today called upon the world not to let down its united effort to eliminate the safe havens of terrorism. Such heavens have been provided to the terrorists in India's neighborhood.  In a statement issued in New Delhi the external affairs minister Mr. S M Krishna said that this operation brings to closure an almost decade-long search for the head of the al Qaeda. Noting the development as a historic and victorious milestone, Mr. Krishna said that over the years, thousands of innocent lives of men, women and children have been tragically lost at the hands of terrorist groups.
In a separate statement the Home Minister Mr. P. Chidambarm said, that the killing of Osama bin Laden underlines New Delhi's apprehension that terrorists belonging to different organizations find sanctuary in Pakistan. The Minister said the perpetrators of the Mumbai terror attacks, including the controllers and handlers of the terrorists, continue to be sheltered in Pakistan. He called upon the Pakistan government to arrest the persons whose names have been handed over to the Interior Minister of Pakistan as well as to provide voice samples of certain persons who are suspected to be among the controllers and handlers of the terrorists.
<><><>
In New Delhi, security was strengthened around the US Embassy and nearby areas in the diplomatic enclave of Chanakya puri.  A senior police official said, additional police personnel have been deployed and patrolling intensified around the US Embassy after the incident.
<><><>
The United States today issued a worldwide travel alert for its citizens, especially those living in Pakistan, soon after President Barack Obama's announcement that Osama bin-Laden has been killed. US citizens travelling and residing abroad have been alerted to the enhanced potential for anti-American violence given the  recent counter-terrorism activity in Pakistan.
<><><>
The Government today asserted that  broad contours of the Lokpal bill will be finalised by 30th of next month.  Speaking to reporters after the second meeting of the Joint Drafting committee in New Delhi today Union Minister Kapil Sibal reiterated the government's  commitment to bring in a strong Lokpal Bill to deal with the menace of corruption.  He described the meeting as conducive and said  that the bill will be introduced in the Monsoon Session of Parliament.    
He said civil society members presented two documents about the objectives and general principle on which law has to be based.  Mr. Sibal added that both sides decided to take into account and reflect on each others points of view.   
Speaking to reporters after the meeting, the civil society representative and noted Lawyer Prashant Bhushan said that it was decided to increase the frequency of meetings. The next meeting is scheduled on Saturday. He said in today's  meeting  objectives and principles of the draft Lokpal Bill were discussed , keeping in view the provisions of United Nations conventions against corruption. 
AIR correspondent reports in the first meeting the two sides exchanged the  documents  of Lokpal and Jan Lokpal Bill to reflect on each others points of view.
<><><>
The Environment Ministry today granted final approval to the Odisha Government for diversion of 1,253 hectares of forest land for Posco project. Our correspondent quoting official sources said that ministry has given the nod to the state government to transfer the disputed land of  Govindpur village to the steel giant.  With this decision the decks seem to be clear for the renewal of Memorandum of Understanding with Posco India for its 12 million tonne per annum greenfield steel project proposed near Paradip. Posco India had entered into a MoU with the Odisha  government on June 22, 2005 for a period of five years.   The renewal of MoU with Posco India had hit a roadblock, ostensibly due to the South Korean steel firm's reservations over the mandatory implementation of the employment clause introduced by the state government for all industries.
<><><>
The Supreme Court today upheld the conviction and life sentence of ten Delhi Police officials including an Assistant Police Commissioner for killing two businessmen in a fake encounter in 1997 in New Delhi. A bench of justices H S Bedi and C K Prasad dismissed the appeal filed by the police officials who had approached the apex court against the verdict of the Delhi High Court. The high court had on September 18, 2009 upheld the conviction and life sentence of the 10 policemen including ACP S S Rathi for the killing of two Haryana-based businessmen due to mistaken identity at Connaught Place.   A Delhi Police Crime Branch team led by encounter specialist Rathi had on March 31, 1997 fired indiscriminately on a car after suspecting that the businessmen were Uttar Pradesh based gangsters wanted by the police.
<><><>
The strike by the pilots entered the sixth day today, crippling almost 90 percent of Air India's domestic flights. Official sources said in New Delhi today that  the Air India management has so far not received any response from the striking pilots on its appeal of inviting them to the negotiating table. The management had yesterday sent an SMS appeal to the striking pilots to come back to hold talks. Air India Chairman and Managing Director Arvind Jadhav in his message said that allegations of corruption leveled by the ICPA would be probed. The pilots maintained that  they are open to talks if an assurance is given that their demands will be met in a set time frame.
Meanwhile, the national carrier will operate only  40 of the 320 daily flights. An air India Spokesperson said that the curtailment is likely to continue till the strike is withdrawn.  Hundreds of passengers continue to be stranded across the country because of the strike.
<><><>
A possible clue has emerged in the search for the missing chopper carrying Arunachal Pradesh Chief Minister Dorjee Khandu and four other persons. Arunachal Pradesh PWD & UD minister Nabam Tuki told AIR today that three white spots were visible in the latest satellite images released by ISRO. The Army, police and other paramilitary forces have been rushed to the identified locations in Nagarjiji area near Sela Pass to trace the chopper missing since Saturday morning. Meanwhile, the two MI 17 helicopters on duty have been grounded for the time  being due to bad weather.
<><><>
After spending seven months in captivity, eight Indian sailors have returned home. The Somali pirates freed MT Asphalt Venture and its eight crew, including Captain Ramesh Singh and seven sailors, on Apr 15th after it was hijacked 100 nautical miles southeast of Dar es Salaam in Tanzania in September last year. However, seven crew members still remain in captivity after Somali pirates double-crossed the ship owners even after the payment of a ransom. Quoting Navy sources our correspondent reports that negotiations are still on to secure their release. A Naval frigate escorted the vessel till the ship was outside Somali waters.
<><><>
In Jammu and Kashmir, one person was killed and ten others injured, three of them seriously, in a powerful blast on Jammu-Srinagar National Highway near Udhampur this morning. The blast took place in a parked vehicle which was planted with some explosive material believed to be RDX. The blast was triggered with the help of a remote control. According to our Udhampur Correspondent,  An Army Major General had a narrow escape as his vehicle passed from the site of the blast barely a minute or two after the blast took place. Meanwhile, traffic on the 300 km long Jammu-Srinagar National Highway which was stopped immediately after the blast, has been allowed to ply again.
<><><>
In West Bengal, the stage is set for the 4th phase of Assembly elections in the state tomorrow. Voting will take place in 63 seats covering Howrah, Hooghly, East Midhnapure and parts of Burdwan districts. Arrangements for holding the election have been almost completed. Polling personnel have left for their destinations. Our correspondent reports that over 1 crore 26 lakhs voters are eligible to decide the fate of 366 candidates.
<><><>
In Andhra Pradesh, campaigning is in full swing in Kadapa Lok Sabha and Pulivendula Assembly Constituencies that are going to bye polls on the 8th of this month. The bye-election is being held in these segments following the resignation of sitting members. Our correspondent reports, that all major parties in the contest have focussed on the campaigning to ensure victory.
<><><>
This year’s Indo-China border trade through Nathula in Sikkim formally began this morning. However, no business transaction could take place on the first day today. Though traders from that side of the border had reached the border mart at Sherathang, the traders from this side of the border could not make it as a number of landslides, trigerred by incessant rains last night, had blocked the Gangtok- Nathula Jawahalal Nehru Road.The Border Roads Organisation is busy in clearing the road and normal business is expected to start only from tomorrow.<<<<>>>
            The country's exports went up by 37.55 per cent to 245.86 billion dollar  during the last financial year 2010-11. An official press release said demand for Indian merchandise has  increased not just in Western economies, but in new markets like Latin America and Africa as well. According to data released by the Commerce Ministry in New Delhi today   Imports, however, were higher at 350.69 billion dollar in  last financial year, despite growing at a lower pace of 21.6 per cent amid increasing crude oil prices.<<<<>>
 
            The Bombay Stock Exchange benchmark Sensex, which recovered by 60 points in opening trade later plunged 163 points down in late afternoon deals to 18972. The Sensex had lost 466 points in the previous five sessions.
     Similarly, the wide-based National Stock Exchange Nifty index was trading 55 points down at 5694.
<><><>
The  rupee shed 13 paise to 44.35 rupees against the dollar in early trade. The rupee had closed 21 paise higher at  44.22 rupees against the dollar in Friday's trade. Forex dealers said weakness in major currencies against the dollar overseas mainly put pressure on the rupee sentiment.
<><><>
In Bihar, the fifth phase of panchayat elections will take place tomorrow at 842 panchayats in 51 blocks of the state. Eight blocks are in naxal infested areas.  AIR Patna correspondent reports that over 49 lakhs 55 thousand voters will decide the fate of 85 thousand 403 candidates.
<><><>
In the Indian Premier League, Mumbai Indians will lock horns with Kings Eleven Punjab while Delhi Daredevils will clash with Kochi Tuskers Kerala today. The Mumbai-Punjab match will be played at the Wankhede Stadium in Mumbai at 4 PM. At present, the Sachin Tendulkar led Mumbai is third on the points table and Punjab which captained by Adam Gilchrist is eighth.
The other match between Delhi Daredevils and Kochi Tuskers Kerala will be played at Feroz Shah Kotla in Delhi at 8 PM.
<><><>
The News Services Division of All India Radio in its weekly phone-in programme “Public Speak” today will bring you a discussion on “Need to prevent wastage of food in functions and ceremonies”. It can be heard on FM Gold Channel from 9.30 p.m. Listeners can ask questions to the experts sitting in our studios on telephone number: 2331-4444. This programme is also available on Doordarshan DTH.

02 May 2011

समाचार News (3) 01.05.2011

मुख्य समाचार : -
  • अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को ले जा रहे लापता हेलीकॉप्टर का आज दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं। खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में रूकावट।
  • डॉ. मुरली मनोहर जोशी, एक और वर्ष के लिए संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त।
  • एयर इंडिया के हड़ताली पायलटों और प्रबंधन के बीच गतिरोध जारी। हड़ताल का आज पांचवा दिन। कई उड़ानें प्रभावित।
  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार समाप्त। मतदान मंगलवार को।
  • ए आई ट्रिपल ई का प्रश्न-पत्र लीक होने के सिलसिले में उत्तर प्रदेश में दो लोग गिरतार।
  • शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के ली चोंग वेई ने इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष सिंग्लस का खिताब जीता।

---------
अरूणाचलप्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य व्यक्तियों को ले जा रहे लापता हेलीकॉप्टर की तलाश जारी है। भारत और भूटान के बचाव दल इस काम में जुटे हैं। खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में रुकावट आ रही है।
भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमाण्डर रणजीव साहू ने आकाशवाणी को बताया कि भारतीय वायुसेना के एम आई-17 हेलीकाप्टर ने लापता हेलीकाप्टर को ढूंढने के लिए आज दो बार उड़ान भरी लेकिन उसे खराब मौसम के कारण वापस आना पड़ा। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने के बाद ही विमानों द्वारा तलाशी का काम फिर से शुरू किया जा सकता है। तेजपुर में दो चीता हेलीकाप्टर और गुवाहाटी में एक एम आई-17 हेलीकाप्टर भी तैयार खड़े हैं लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। दो सुखोई-30 विमानों ने भी विशेष राडार का इस्तेमाल करते हुए पूरे क्षेत्र की छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय थल सेना की तीस टुकड़ियां भारत-भूटान सीमा पर कल लापता हुए हेलीकाप्टर की तलाश कर रही है। शीघ्र ही थलसेना की कुछ और टुकड़ियों को लगाया जा सकता है। थलसेना के अलावा एस एस बी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस-आई टी बी पी और राज्य पुलिस के जवान भी इस संयुक्त अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। भारत-भूटान सीमा पर आई टी बी पी के सभी दलों को बचाव अभियान में लगा दिया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि खराब मौसम के कारण इन प्रयासों को सफलता नहीं मिल पा रही है।

गुवाहाटी वायुयातायात नियत्रंण कक्ष के मुताबिक अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को ले जा रहे हेलीकॉप्टर से उनका संपर्क मात्र 20 मिनट के बाद ही टूट गया था, उस समय हेलीकॉप्टर सेला दर्रे के ऊपर से गुजर रहा था जो चीन की सीमा के पास 13 हजार 750 फीट की ऊंचाई पर है। इस दर्रे में मौसम चंद मिनटों में ही बदल जाता है, खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाके में चल रहा खोज अभियान काफी मुश्किलों से चल रहा है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्‌तार से हवा के बीच मूसलाधार बारिश हो सकती है। दवांग और इसके आसपास भारी बारिश दर्ज की गई है, ऐसे में मात्र स्थानीय सूत्र ही मदद कर सकते हैं अगर हेलीकाप्टर भारत, भूटान क्षेत्र में ही कहीं फंसा हो, दूसरे क्षेत्र में भटक जाने पर इसे खोज पाना बहुत ही मुश्किल होगा।
आकाशवाणी समाचार के लिए मणिकांत ठाकुर
दो केन्द्रीय मंत्री मुकुल वासनिक और वी नारायण सामी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निर्देश पर ईंटानगर से तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
विदेश मंत्री एस. एम कृष्णा ने आज भूटान के प्रधानमंत्री जिंग्मे थिनले से बात की। उन्होंने तलाशी अभियान में लगे लोगों को हर तरह की सहायता दिए जाने पर विचार किया। अरुणाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव तबाम बाम की निगरानी में एक संकट प्रबंधन कोष्ठ बनाया है।
पवन हंस का यह हेलीकॉप्टर कल तवांग से सुबह नौ बजकर 56 मिनट पर उड़ान भरने के बाद ही लापता हो गया था। इसमें
मुख्यमंत्री के अलावा चालक दल के दो सदस्य कैप्टन जे. एस. बब्बर और कैप्टन टी. एस. मामिक, मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी येशी चोडाक और तवांग विधायक सेवांग धोनदुप की बहन येशी लहामू सवार हैं।

---------
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को आज एक और वर्ष के लिए लोक लेखा समिति यानी पी ए सी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल कल समाप्त हुआ था। डाक्टर जोशी के नाम की सिफारिश भारतीय जनता पार्टी ने की । हमारे संवाददाता ने बताया है कि डॉक्टर जोशी ने इससे एक दिन पहले कल टू-जी स्पेक्ट्रम मामले पर विवादित रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी थी।
लोकलेखा समिति के 21 में से 11 सदस्यों ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी की रिपोर्ट रद्द कर दी थी, इन 11 सदस्यों से में से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के अलावा एक-एक सदस्य समाजवादी पार्टी और बहुजनसमाज पार्टी का भी था। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर बैठक में बाधा डालने के आरोपों प्रत्यारोपों के कारण असंजस्य की स्थिति बन गई थी, जहां डॉक्टर जोशी का आरोप था कि उन्हें बैठक में बोलने का मौका नहीं दिया गया और उन्होंने उसे स्थगित कर दिया। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन का कहना है कि डॉ. जोशी ने बैठक का बर्हिगमन किया और तब उन्होंने प्रोफेसर सोज को समिति का अध्यक्ष चुना जिनकी अध्यक्षता में रिपोर्ट नामंजूर की गई। अब जब डॉक्टर जोशी लोकलेखा समिति फिर अध्यक्ष बन गये हैं इस विवादास्पद रिपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष के फैसले का सभी को इंतजार रहेगा।

विजय रैना के साथ कुलश्रेष्ठकमल आकाशवाणी समाचार दिल्ली

---------
भारतीय ओलंपिक संघ ने आज प्रस्तावित स्पोर्ट्स विधेयक को इसके वर्तमान स्वरूप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया। भारतीय ओलपिंक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने खेल संघों की स्वायत्तता के पक्ष में बोलते हुए कहा कि सरकार भारतीय ओलंपिक संघ पर पूरा नियंत्रण करने की कोशिश कर रही है। भारतीय ओलपिंक संघ की आज नई दिल्ली में लंबी बैठक के बाद श्री मल्होत्रा ने बताया कि सभी 26 राष्ट्रीय खेल संघों ने बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलपिंक संघ ने पहले से ही पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव और कैग द्वारा लेखा परीक्षा करने के सिद्धांत को मान लिया है।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि खेल मंत्री ने हाल में कहा था कि वे स्पोर्ट्‌स विधेयक को संसद में पेश करेंगे जिसमें राष्ट्रीय खेल फेडरेशनों के अध्यक्षों के सेवानिवृत्त होने की आयु और कार्यकाल की सीमा निर्धारित करने का प्रावधान होगा।

---------
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने, कर चोरी के मामले में एक रिज+ॉर्ट के मालिक का बचाव करने में दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राजकुमार चौहान के कथित रूप से शामिल होने के बारे में व्यापक रिपोर्ट दायर करने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है। दिल्ली के लोकायुक्त ने इस मामले में शामिल होने के लिए श्री चौहान को पद से हटाने की सिफारिश की थी। राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया कि व्यापक रिपोर्ट कुछ दिनों में गृहमंत्रालय को सौंप दी जाएगी।

---------
लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए गठित संयुक्त मसौदा समिति की दूसरी बैठक कल होगी, इसमें गांधीवादी अन्ना हजारे द्वारा तैयार किये गए जन लोकपाल विधेयक के ताजा मसौदे पर विचार किया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी सरकार के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे ताकि जन लोकपाल विधेयक के ताजा मसौदे पर केंद्र का रूख स्पष्ट किया जा सके।

---------
एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल के आज लगातार पांचवे दिन भी एयर इंडिया प्रबंधन और हड़ताली पायलटों के अपने-अपने रूख पर अड़े रहने से कोई समाधान नहीं निकल सका है। एयर इंडिया की एक सौ पैंसठ नियमित उड़ानों में से सिर्फ 40 उड़ानें ही संचालित हो रही हैं। हमारी मुम्बई संवाददाता ने बताया है कि एयरइंडिया मुम्बई की उड़ानें आज पूरी तरह ठप रहीं।

एयरइंडिया मैनेजमेंट और हड़तालकर्ता पायलटों के बीच कोई भी समझौता न होने की वजह से एयरइंडिया के पायलटों की हड़ताल मुम्बई में पांचवे दिन भी जारी रही। इसका मुख्य असर देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई से होने वाली एयरइंडिया की उड़ानों पर हुआ। एयरइंडिया मुम्बई के आपरेशन्स आज पूरी तरह से ठप थे तथा पिछले चार दिनों से इस हड़ताल की वजह से परेशान प्रवासियों की दिक्कते आज और भी ज्यादा बढ़ी। एयरइंडिया की 75 प्रतिशत से भी ज्यादा उड़ानें आज रद्द की गई। इस हड़ताल से परेशान यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है, बाकि प्राइवेट एयरलाइंस ने इस हड़ताल का फायदा उठाते हुए अपनी यात्रा दरों में भारी बढ़ोत्तरी की है।
निवेदिता भोरकर, आकाशवाणी मुम्बई

सरकारी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रबंधन चाहता है कि पायलटों को बातचीत के लिए राजी किया जाए। सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव ने एस एम एस भेजकर पायलटों से फिर बातचीत शुरू करने की अपील की है।
उधर, आंदोलनकारी पायलटों का कहना है कि उन्हें एअर इंडिया के प्रबंधन से बातचीत के लिए कोई औपचारिक बुलावा नहीं मिला है। पायलटों का कहना है कि अगर उन्हें यह भरोसा दिया जाए कि निश्चित समय सीमा में उनकी मांगों को मान लिया जाएगा, तो वे बातचीत के लिए तैयार हैं।

---------
सीबीएसई ने आज अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा-ए आई ट्रिपल ई का प्रश्न पत्र उत्तर प्रदेश में लीक हो जाने के कारण परीक्षा के समय में बदलाव किया। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार आज सवेरे साढ़े नौ बजे शुरू होने वाली पहले पेपर की परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू की गई जबकि दिन के दो बजे होने वाली दूसरे पेपर की परीक्षा चार बजे से शुरू की गई। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के तुरंत बाद यह निर्णय लिया गया।
सीबीएसई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा के साथ ए एफ एम सी परीक्षा भी दे रहें हैं, वे ए एफ एम सी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दे सकेंगे। बोर्ड ऐसे विद्यार्थियों के लिए 8 मई को दूसरी परीक्षा आयोजित करेगा।
सी.बी.एस.ई. ने इस सिलसिले में और जानकारी के लिए हैल्प लाइन शुरू की है। इसका नंबर हैं - 1 8 0 0 2 0 9 6 0 3 0
और 0 1 1 - 2 2 2 3 6 1 1 0

-------
इस बीच, उत्तर प्रदेश में राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल ने अखिल भारतीय इंजीनियरी प्रवेश परीक्षा-ए आई ई ई ई के प्रश्न-पत्र लीक होने के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें से एक व्यक्ति कानपुर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट का मालिक है।
हमारे संवाददाता ने राज्य के विशेष पुलिस महानिदेशक बृजलाल के हवाले से बताया है इस रैकेट से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए लखनऊ, कानपुर, मेरठ और कई अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। इस बीच केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि जो परीक्षार्थी सैन्य मेडिकल कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के कारण इंजीनियरिंग परीक्षा में शामिल नहीं हो सके उनके लिए 8 मई को प्रातः साढ़े नौ बजे पूर्व निर्धारित केन्द्रों और पुराने अनुक्रामांकों के साथ प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। बोर्ड को परीक्षापत्र लीक होने के कारण इसके समय में परिवर्तन करना पड़ा था। एआईट्रिपल ई इस परीक्षा में 11 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे और इनके लिए 80 शहरों में 1600 से अधिक केन्द्र बनाये गये थे।

सुनील शुक्ल आकाशवाणी समाचार

---------
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज शाम प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण में हावड़ा, हुगली, पूर्वी मेदिनीपुर और बर्दवान जिले के कुछ भागों में विधानसभा की 63 सीटों के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार राकेश को इस चरण के चुनाव के लिए विशेष प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
इस बीच, निर्वाचन आयोग को मतदाताओं के फोन आ रहे हैं जिसमें डराने-धमकाने की शिकायत की जा रही हैं। हमारे संवाददाता ने बताया हैे कि मतदान में नंदीग्राम और सिंगूर की
घटनाओं का असर इस चरण के चुनाव परिणाम पर देखने को मिल सकता है।

चौथे चरण का मतदान वाममोर्चा तथा तृणमूल और कांग्रेस गठबंधन दोनों के लिए नाक का सवाल है, इस दौर में सिंगूर में नैनो कार के प्रोजेक्ट का रद्द होना तथा नंदीग्राम में प्रस्तावित रसायन कारखाने के टाले जाने के मामले में मतदाता अपनी राय जाहिर करेंगे क्योंकि कृषि बनाम उद्योग पर चर्चा और विवाद फिलहाल जारी है, हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में इन चार जिलों में वाममोर्चा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी, पर नंदीग्राम और सिंगूर की घटनाओं के बाद पंचायत और 2009 के लोकसभा चुनाव तथा 2010 के म्युनिस्पीलिटी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस वाम के गढ में सेंध लगाते हुए अधिकांश सीटों पर वोटों की अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी अब चुनाव परिणाम के बाद ही यह तय हो पायेगा कि किस पार्टी ने इन मुद्दों पर सही रूख अख्तियार किया था।

आकाशवाणी समाचार के लिए अरिजीत चक्रवती के साथ शंभुनाथ चौधरी

---------
आंध्र प्रदेश सरकार ने मजलिसे-इत्तेहादुल-मुसलमीन के विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी पर हमले की जांच आज केन्द्रीय अपराध स्टेशन को सौंप दी।
हैदराबाद पुलिस के विभिन्न विभागों की टीम जांच में केन्द्रीय अपराध स्टेशन की मदद करेंगी।
इस बीच डॉक्टरों ने आज श्री अकबरूद्दीन का दोबारा ऑपरेशन किया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

---------
इंडियन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स का खिताब शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के ली चोंग वेई ने और महिला वर्ग का खिताब थाईलैंड की पोर्नटिप बुराना-प्रासरत्सुक ने अपने नाम किया। नई दिल्ली के सिरीफोर्ट स्पोर्ट्‌स कॉम्पलैक्स में पुरुष फाइनल में ली-चोंग ने तीसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के पीटर गाडे को 21-12, 12-21, 21-15 से हराया।

महिला सिगल्स में दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नटिप ने उलटफेर करते हुए कोरिया की तीसरी वरीयता प्राप्त जू युन बेई को एकतरफा फाइनल में 21-13, 21-16 से हराकर खिताब जीता।

---------
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग द्वारा सोमवार को प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम ''पब्लिक स्पीक'' का विषय है - दावतों में भोजन की बर्बादी रोकने की आवश्यकता। यह कार्यक्रम कल एफ.एम. गोल्ड पर रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित किया जाएगा। श्रोता टेलीफोन नंबर - 0 1 1 - 2 3 3 1 4 4 4 4 पर सवाल पूछ सकते हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन डीटीएच पर भी उपलब्ध रहेगा।

THE HEADLINES
  • Arunachal Chief Minister's helicopter remains untraced for the second day; Bad weather hampers search efforts.
  • Dr. Murli Manohar Joshi re-appointed chairperson of Parliament's Public Accounts Committee for one more year.
  • Stand off between Air India Management and agitating pilots continues; The strike enters fifth day today disrupting flight schedules .
  • Campaigning for the fourth phase of Assembly elections in West Bengal ends; Polls on Tuesday.
  • Uttar Pradesh police detains two persons in connection with AIEEE question paper leak.
  • And in the first Indian Open Badminton Championships world number one Lee Chong Wei of Malaysia bags the men's singles title.

[]<><><>[]
Inclement weather is hampering the search operation for the missing helicopter carrying Arunanchal Pradesh Chief Minister Dorjee Khandu and four others. The  operation involves thousands of security personnel on the Indian side with 15 teams on Bhutan side. Defence sources said, 30 columns of the Indian Army comprising 2,400 personnel from Tawang and Tenga are searching on the ground for the missing helicopter on the Indo-Bhutan border. More Army columns are likely to join soon. Besides Army, SSB, ITBP and the state police are participating in the joint operation on the Indian territory side. The four-seater single-engine Pawan Hans helicopter went missing after 20 minutes of its take off from Tawang at 9.56  AM yesterday. Meanwhile ISRO has released the  first set of satellite images  to trace the  missing chopper. Our correspondent reports that it is yet to be analysed.

Two Central Ministers Mukul Wasnik and V Narayanswamy   are to to oversee the  operations from Itanagar on the directions of the Prime Minister Dr. Manmohan Singh. Mr. Narayanswamy said that Bhutan government is giving full cooperation in the search efforts.

The President and the Prime Minister have expressed concern at the incident of missing chopper. Meanwhile, India's Ambassador to Bhutan, Pawan Verma said that  Bhutanese officials are rendering all help in the rescue operation in the Bhutanese territory. Bhutan has launched search operation in its seven districts. External Affairs Minister S M Krishna today spoke to Bhutanese Prime Minister Jigme Thinley  and discussed the issue of logistical support to people involved in the search operations.
[]<><><>[]
The Senior BJP leader Dr. Murli Manohar Joshi, was today re-appointed as chairperson of parliament's Public Accounts Committee (PAC) for one more year. His term ended yesterday .Dr. Joshi's name was recommended by the Bharatiya Janata Party. It comes a day after Dr. Joshi submitted his controversial report on the 2G spectrum issue to the Speaker. Our correspondent has filed this report.
Dr. Joshi's report was blocked by 11 of the 21 members of the PAC on Friday. The members who rejected the report belonged to the United Progressive Alliance  besides BSP and SP.It was a chaotic situation in the meeting with both sides charging each other for disrupting the meeting. While the PAC Chairman alleged that he was not allowed to speak in the meeting and adjourned it, the Congress led alliance members said that Dr. Joshi walked out from the meeting and they elected Prof. Soz as the Chairman of the Committee that rejected the report. With Dr. Joshi again heading the PAC, it remains to be seen what decision the Speaker takes on his controversial report. VIJAY Raina.
[]<><><>[]
The stand off between the Air India Managemnet and agitating pilots continues as the strikes enters its  fifth day today with no solution in sight yet. The Airline has reduced its operation to 40 from its 165 regular flights. Official sources confirmed that the management is in favour of persuading pilots to return to the negotiating table. AIR India CMD Arvind Jadhav in an SMS to its employees has appealed them to urge the pilots to start  talks a fresh. An airline spokesman said nearly 90 per cent of the domestic operations were hit. Agitating pilots say that they have not received any formal invitation for talks from the Air India management. They maintain they are open to talks if an assurance is given that their demands will be met in a set time frame. Delhi High Court  last week came down heavily on striking pilots for defying its order to resume work. This followed Air India management moving the court seeking contempt proceedings against the pilots. Our Mumbai correspondent reports that Air India has landed itself in the worst debt trap. It has been incurring a loss of 26 crore rupees per day.

Meanwhile, BJP has questioned government's inaction in controlling the agitation by the striking pilots. Briefing reporters in New Delhi today party spokesman Rajiv Pratap Rudy charged the Centre of trying to shut down the national carrier.
[]<><><>[]
The Joint Lokpal Bill Drafting Committee comprising five Union Ministers and representatives of civil society will hold its second meeting tomorrow. It will discuss the latest version of the Jan Lokpal Bill prepared by Gandhian Anna Hazare's team. Official sources said that ahead of the meeting, Chairman of the Committee Finance Minister Mr. Pranab Mukherjee will hold a strategy session with government representatives to firm up Centre's stand on the latest draft of the Jan Lokpal Bill. Top officials of the Law Ministry, who have gone through the Jan Lokpal Bill, will make a presentation on the salient features of the Jan Lokpal Bill before the Union Ministers. The second meeting comes against the backdrop of differences on the inclusion of judiciary in the anti-graft legislation.
[]<><><>[]
The campaigning has come to an end this evening for the fourth phase of Assembly elections in West Bengal. 63 constituencies spread over Howrah, Hooghly, East Midnapore and parts of Burdwan districts will go to polls in this phase on Tuesday. The Chief Electoral Officer of Bihar, Sudhir Kumar Rakesh has been appointed the special observer for this phase of elections. Meanwhile, the Election Commission is being flooded with phone calls from voters complaining of intimidation, the highest till date since assembly elections kicked off in the state on April 18. While the number of intimidated voters is approximately 2.3 lakh, the number of intimidators is nearly 14,000. Deputy Chief Electoral Officer of West Bengal, Dibyendu Sarkar said, most of the calls have come from East Midnapore followed by Hooghly and Howrah. Burdwan has accounted for the least number of calls so far. He said, so far one lakh 30,000 persons with criminal background and pending warrants have been arrested and the Commission has also identified all the people who were intimidated by the goons. More from our correspondents covering the election.
[]<><><>[]
In Uttar Pradesh, Special Task Force, STF of state police has detained two people, including the owner of a coaching institute in Kanpur in connection with the question paper leak case of the All India Engineering Entrance Examination. The paper was leaked in the Kanpur and Lucknow last night. Our Lucknow correspondent reports that. Central Board of Secondary Examination CBSE had rescheduled the examination.

CBSE has opened Helpline numbers for further clarification. The numbers are- 18002096030 and 011- 22236110.
[]<><><>[]
Government proposes to cover MGNREGA workers under the Health Insurance Scheme. Already,  two crore 34 lakh workers in the unorganized sector have been covered under the Health Insurance Scheme and they have been provided with smart cards.  This was revealed by the Union Labour Minister Mallikarjun Kharge in an exclusive interview to All India Radio on May Day today. He asserted that the 'hire-and fire' policy will not be allowed in the manufacturing units. The full interview can be heard in our  Spotlight Programme at 9.15 PM on Rajdhani channel.
[]<><><>[]
Center today said that a number of amendments to the Mining Safety Act will be  to ensure safety of workers and greater accountability of mine owners towards them. Union Labour Minister M Mallikarjun Kharge said in Bangalore that as many as 32 amendments are being brought to the Act to help the mining workers who face many health hazards and put their life at stake working in the mines. He said the amendments had already been introduced in the Rajya Sabha and they are before the Standing Committee and will be passed soon by Parliament. The minister said, as per one of the amendments, all connected with the mining firm from the owner to an officer is liable to be punished with seven-and-a half years of rigorous imprisonment if found guilty of violating safety norms. He said, efforts are on to bring domestic workers under Rashtriya Swasthya Bima Yojna and the proposal is before the cabinet. The minister cautioned that some vested interests are trying their best to dilute the very strong pro-labour laws like ESI, PF Act, Factory Act and Minimum Wages Act, but UPA Government is steadfast and is not allowing it.
[]<><><>[]
The Arabian Travel Market will get underway in Dubai from tomorrow, where more than 320 exhibitors from 69 countries and 57 national tourist organisations will participate. The Regional manager of India Tourism in Dubai, Vikas Rustagi told AIR today that 28 Indian companies and state tourism departments of Kerala, Uttarakhand and Jammu and Kashmir are participating in the ATM. In press conference the director of tourism department of Dubai, Saleh Al Geziry told that with the exception of Libya and Syria, life in other parts of the region is normal, while destinations in UAE actually recorded increased visitor numbers.
[]<><><>[]
The NATO-led coalition, bombing targets in Libya has denied that its operation is aimed at particular individuals. NATO issued a statement after the Libyan government said that a missile strike had killed the leader's youngest son Saif al-Arab Gaddafi and three grandchildren in the capital, Tripoli. A report says this was an attack on a residential part of the city.
[]<><><>[]
Indian Olymic Association today refused to accept the proposed sports bill in its present form. Strongly speaking in favour of the autonomy of sports association, its acting Chairman V. K. Malhotra accused the government of trying to control the sports body completely. Briefing reporters after a marathon meeting of the association in New Delhi today, Mr. Malhotra said that all 26 national sports federations participated in the meeting. He said that the association has already accepted the principles of transparency, fair elections, and CAG auditing. Mr. Malhotra  added that the number of players in the management has to be as per the international guidelines. He said that they planned to meet the Prime Minister to discuss the issue. Our correspondent adds that the Sports Minister last month said that it will go ahead with the draft sports bill which puts a limit on the age and tenure of national sports federation heads.
[]<><><>[]
World number one Lee Chong Wei of Malaysia has won the men's singles title in the inaugural Indian Open Super Series badminton championships. In the final at the Siri Fort Complex in New Delhi today,  the two-time All England champion prevailed over world number six and third seed Peter Gade Christensen of Denmark in three games.  Lee won 21-12, 12-21, 21-15 in a hard-fought contest to pocket the winner's prize of 15,000 U.S. dollars. The Women's singles title was bagged by unseeded Thai girl Porntip Buranaprasertuk. In the final, she upset third seeded Korean Bae Youn Joo in straight games 21-13, 21-16. In an all-Indonesian affair in the mixed doubles final, Tantowi Ahmad and Liliyana Natsir defeated Fran Kurniawan and Pia Zebadiah Bernadeth 21-18, 23-21.  This is Indonesia's first Super Series title of the season.
[]<><><>[]
Rajasthan Royals defeated Pune Warriors by six wickets in their IPL cricket match at Sawai Man Singh stadium in Jaipur today. Chasing 144 runs for a win, the Rajasthan team achieved the target in 19.3 overs, losing four wickets. Ross Taylor remained not out on 47. Earlier, put in to bat, Pune Warriors made 143 for seven in their twenty overs. Robin Uthappa was the top-scorer with 35. In the other IPL encounter, now under way at Chepauk in Chennai, Chennai Super Kings have elected to bat after winning the toss against Deccan Chargers.