Loading
Showing posts with label प्रादेशिक समाचार. Show all posts
Showing posts with label प्रादेशिक समाचार. Show all posts

23 July 2011

प्रादेशिक समाचार 23.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
1. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आज पानीपत में करोड़ो रूपये की विभिन्न
परियोजनाओं का उद्घाटन एव शिलाान्यास किया ।
2. संसद में प्रस्तुत किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण संबंधी बिल के मद्देनजर
हाल में फिलहाल भूमि अधिग्रहण मामलों पर आगे की कार्रवाई पर रोक लगा
दी गई है ।
3. प्रदेश पुलिस ने अपराध पीड़ितांे को परेशानी से बचाने के लिए एस एम एस
आधरित शिकायत व्यवस्था शुरू की ।
4. राज्य सरकार ने हिसार कृषि विश्वविधालय के सपोर्टस महाविधालय को पुनः
शुरू करने का निर्णय लिया ।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज पानीपत शहर के लिए
करोड़ों रूप्ये की विभिन्न परियोजनओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया इनमें 22
करोड़ रूप्ये की लागत से निर्मित लघु सचिवालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन 38.
55 करोड़ रूप्ये की अनुमानित लागत से सैक्टर 7 व 8 में रेलवे उपरगामी पुल की
आधारशिला सैक्टर 18 में 6.74 करोड़ की लागत से हरियाणा षश्हरी विकास प्राधिकरण
के कार्यालय की आधारशीला रखना मुख्य रूप से शामिल है । मुख्यमंत्रा आज पानीपन में
लघु सचिवालय परिसर का उदघाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को एम्बोधि कर
रहे थे । उन्होंने कहा कि इस भवन के उद्घाटन से लोगों को सभी सेवाएं एक ही छत
की नीचे उपलब्ध हो जाएगी ।
------------------------------------
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने संसद के आगामी सत्र में भूमि अधिग्रहण संबन्धी
विधेयक लाए जाने के मद्देनजर हरियाणा में भूमि अधिग्रहण मामलों पर रोक लगा दी है
। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संसद में पेश किया जाने वाला अधिनियम प्रदेश के
भूमि अधिग्रहण मामलों पर अस डाल सकता है । हरियाण में पहली फरवरी 2011 के बाद
या पिछले 6 महीनों में जिस जमीन का अधिग्रहण करने के लिए सेक्शन 4 का नोटिस
जारी हुआ है इन मामलों में अभी सेक्शन 6 जारी नहीं किया जाएगा । प्रवक्ता ने बताया
कि यह आदेश सड़क, सीवरेज, नहर, वाटर चैनल, डे््रन तथा बिजली और अन्य आधारभूत
परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के लिए लागू नहीं होगा ।
-----------------------------------
देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में ग्रामीण क्षेत्रों का योगदान सर्वोपरी है यह
बात सिरसा से संासद डा. अशोक तंवर ने कांलावाली हल्के की दर्जनों ग्रामीण
जनसभावों को संबोंधित करते हुए बताया कि हंाडी, चेड़ा पंचायत को एक लाख रूप्ये व
गांव वैदवाला की पंचायत को 5 लाख रूप्ये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है जबकि
ढाणी बुर्जकर्मगढ़ में एच आर डी एफ के तहत विभिन्न विकास कार्याें के लिए 14 लाख
रूप्ये की राशि मंजूर की गई । डॉ. तंवर ने दौरे के दौरान गांव वैदवाला में 4लाख 60
हजार रूप्ये की लागत से तैयार आंगनवाड़ी केन्द्र का उद्घाटन भी किया ।
------------------------------------
हरियाणा कृषि विश्वविधालय के वैज्ञानिकों की टीम ने जिला सिरसा में कमास की
फसल के उत्पादन को बढ़ाने तथा प्रबंधन के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन गांवों का
सर्वेंक्षण कर कपास फसल में होने वाली बीमारियों व हानिकारक कीटों का पता लगाया
है । वैज्ञानिकों ने कहा है कि किसान कपास की फसल की बीमारी मिलीबग व अन्य
कीटों के प्रभाव की चिन्ता न करें क्योंकि जिन पौधों पर मिलीबग का प्रकोप है उन
पौधों पर एनासिपस नामक परजीवी भी उपस्थित हैं जो मिलीबग को नष्ट कर रहा है ।
-----------------------------------
हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि वह दिन दूर
नहीं जब हरियाणा में डाक्टरों की कोई कमी नहीं रहेगी । नारनोल में मुख्यमंत्री राहत
कोष से कैंसर अपंगता आदि अन्य गंभीर बीमारियो से पीड़ित गरीब मरीजों को चैक
वितरण करते हुए उनहोंने कहा कि हरियाणा में तीन नए मैडीकल कालेज मेवात के
अल्हड़, करनाल के कल्पना चावला एवं खानपुर कलां के महिला विश्वविधालय निर्माण की
प्रक्रिया में है जिसके बाद प्रदेश चिकित्सिकों के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा ।
------------------------------------
राज्य पुलिस ने एस एम एस के माध्यम से पुलिस में शिकायत दज्र कराने की व्यवस्था
शुरू की है । इसके तहत कोई भी व्यक्ति मोबाइल नम्बर 09996 000777 पर एस एम
एस करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है । रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वीकामराज
ने बताया कि यह सेवा रेंज के सभी जिलों रोहतक, सोनीपत, पानीपत और
करनाल में शुरू की गई है । उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के जरिए पुलिस कर्मियों
द्वारा किसी अपराध के पीड़ितों को परेशान करने पर अंकुश लगाया जा सकेगा और एस
एम एस के माध्यम से मिली शिकायतों की प्राथमिकी दजट न करने पर सम्बन्धित थाना
प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी ।
-----------------------------------
हरियाणा सरकार ने हिसार कृषि विश्वविधालय के सपोर्टस विज्ञान महाविधालय
को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है इस महाविधालय में ष्शोध केन्द्र भी स्थापित
किया जाएगा । खेल राज्य मंत्री श्री सतबीर कटारिया ने बताया कि प्रारम्भ में इस
महाविधालय में बी एस एच, ष्शारीरिक शिक्षा में 3 वर्षीय डिप्लोमा और स्नातकोतर डिग्री,
खेल प्रबन्धन व प्रशासन में डिप्लोमा, खेल चिकित्सा में व फिजियोथ्रैपी में डिप्लोमा ष्शुरू
किए जाएगें । उन्होनंे बताया कि ष्शोध केन्द्र के मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों
को अर्न्तराष्ट््रीय स्तर के प्रर्दशन में तकनीकी सहायता प्रदान करना है ।
--------------------------
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तकनीकी और वाणज्यिक घाटे को कम
करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया है । निगम के प्रवक्ता ने बताया कि
इसके तहत बिजली चोरी पकड़ने के लिए उपभोक्ता परिसरों के औचक्क निरीक्षण में
वृ़िद्व की जाएगी । -----------------------------------
हरियाणा में आज महम चौबीसी सर्व खाप पंचायत ने बैठक कर खाप फिल्म पर
रोक लगाने की मांग की है । गौरतलब है कि यह फिल्म हरियाणा की एक खाप पंचायत
द्वारा 40 गावों की सीमा में शादी करने के एक मामले में एक विवाहित जोड़े को सुनाई
सजा से प्रेरित है ।
------------------------------------
पानीपत जिले के नौलथा गांव के सरकारी स्कूल के 20 से अधिक बच्चे अचानक
बीमार पड़ गए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बच्चों के बीमार होने
का कारण स्कूल के नजदीक स्थित एक मुर्गी फार्म से आ रही दुर्गन्ध बताया जा रहा है
।
----------------------------------
गृह विभाग ने हरियाणा में आंतकियों के घुसने की आशंका के मद्देनजर रैड
अर्लट जारी किया है । खुफिया एजेन्सियों को आशंका है कि आंतकी कांवड़ियों के भेष
में हरियाणा में प्रवेश कर सकते हैं । एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कांवड़ियों पर
पैनी नजर रखी जाएगी ताकि आंतकियों की किसी भी साजिस को नाकाम किया जा
सके ।
---------------------------------
भिवानी जिले के गांव पातवान में एक दिन पहले हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा
हो गया है । हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है जबकि
एक आरोपी पुलिस की गिरफत से बाहर है ।
-----------------------------------
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए बहुप़क्षीय
विकास कार्यक्रम के तहत राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को अब तक लगभग 22 अरब
जारी कर चुका है । जबकि इस वर्ष 30 जून 2011 तक राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों
ने मंत्रालय द्वारा इन्हें जारी कुल राशि का 42.55 प्रतिशत ही खर्च किया है ।
-----------------------------------
आज जगाधरी में स्थित एक पोलिंग मिल की भट्टी के फटने पर 3 वर्कर्स बुरी तरह से
झुलस गए । गंभीर हालत के चलते एक वर्कर को पी जी आई, चण्डीगढ़ रफर किया
गया ।

22 July 2011

प्रादेशिक समाचार 22.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
1. हरियाणा सरकार ने किसानों को राहत देनें के लिए शुरू की गई ब्याज राहत योजना को 31 मार्च, 2012
तक बढ़ा दिया है ।
2. हरियाणा के मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों व विभागाध्यक्षों को 15 चिन्हित सेवाओं को लागू
करने के लिए-एकल खिड़की स्थापित करने के निर्देश दिए हैं ।
3. हरियाणा में बाल उर्जा रक्षक मिशन को हिसार व पंचकुला जिलों में भी लागू कर दिया गया है ।
4. पानीपत के नौलथा कस्बें में 3 करोड़ रूपये की स्टैंप डयूटी चोरी पकड़ी गई है ।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को राहत पहंुचाने की दृष्टि
से शुरू की गई ब्याज राहत योजना को 31 मार्च दोपहर बारह तक बढ़ाया गया है । चण्डीगढ़ में जारी वकतव्य में
श्री सांगवान ने कहा  िकइस योजना का लाभ समय पर ़ णों की अदायगी करने वाले किसानों को दिया जा रहा
है और 31 मार्च 2011 तक 15 हजार 794 किसानों को 16 करोड़ 89 लाख रूप्ये का लाभ दिया गया । इसी तरह
सरकार द्वारा किसानों की गैर कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई । रिवाल्विंग कैश कै्रडिट योजना
के तहत 28 हजार 436 किसानों को लाभ दिया जा चुका है ।
------------------------------
हरियाणा की मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने सभी प्रशासनिक सचिवों व विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि लोगों
को 15 चुनी हुई सेवाएं समयबद्व ढंग से प्रदान करने के योजना के तहत सभी कार्यालयों में आवेदन पत्र प्राप्त
करने के लिए एकल खिड़की खोली जाए । उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि जिन मामलों में वैधानिक रूप से शपथ
पत्र की जरूरत है, को छोड़ कर आवदकों को शपथ पत्र देने के लिए ना कहा जाए । उनसे शपथ पत्र की जगह
स्वघोषणा या शपथ स्वीकार की जाए और आवेदन फार्म उसी के अनुरूप तैयार किया जाए ।
------------------------------
इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी सुप्रीमों व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कल शाम यमुनानगर में व्यापारियों
के एक सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस की नीति सदैव पूंजीपतियों को बढ़ाया देने की रही है । उन्होंने कहा कि
प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है सरकार के पास कर्मचारियों का वेतन व बुजुर्गों की पैंशन देने तक के पैसे
नहीं है । उन्होंने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने तथा एसवाइएल मामले को लटकाने में केन्द्र व प्रदेश
सरकार पर आरोप लगाया ।
------------------------------
हरियाणा में उर्जा संरक्षण की दिशा में एक और कदम बढ़ातें हुए हरियाणा अक्षय उर्जा विकास अभिकरण ने बाल
उर्जा रक्षक मिशन हिसार और पंचकुला में भी लागू कर दिया है । इस मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उर्जा
बजत के लिए प्रेरित करना व पर्यावरण शुद्वता के विषय में जागरूक करना है । अभिकरण के प्रवक्ता ने आज
चण्डीगढ़ में बताया कि बाल उर्जा रक्षक मिशन एक पायलेट प्रोपेक्ट है । इसे सर्वप्रथम गुड़गांव जिले में लागू
किया गया था और इसकी सफलता को देखते हुए अब इसे लागू किया जा रहा है । इस मिशन के तहत हिसार
जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के 25 स्कूलों का चयन किया गया है जिनमंे बाल उर्जा संरक्षणों कीएक सेना
तैयार की जाएगी ।
------------------------------
प्रदेश के खेल व युवा मामलों संबधी विभाग ने वर्तमान वर्ष के नैशनल यूथ अवार्डस के लिए नामांकन आमंत्रित
किए हैं । विभाग के एक प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया कि सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवा प्रदान
करने वाले 25 उत्कृष्ट युवाओं को राष्ट््रीय स्तर पर ये अवार्डस दिए जाते हैं । व्यक्तिगत श्रेणी में चुने गए प्रत्येक
युवा को 40 हजार रू. नकद,एक मैडल व मोमेंटो प्रदान किया जाता है तथा चयनित उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन को
2 लाख रू., ट््राफी व मोमेंटो दिया जाता है । ये अवार्डस प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंति पर
आयोजित किए जाने वाले राष्ट््रीय युवा उत्सव में दिए जाते हैं ।
------------------------------
हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि 22 अगस्त 1988 को जारी वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार सरकारी
विभागों में पहली जनवरी दो या 6 को या इसके बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम पंजाब सी
एस आर 2 के तहत कवर किया जाएगा । सरकारी कर्मचारी द्वारा उचित माध्यम से आवेदन करना जरूरी है ।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर 2005को या इससे पूर्व केन्द्र सरकार या केन्दी्रय स्वायत निकाय
में नौकरी कर रहे कर्मचारी जो सी पी एफ योजना से शाषित हैं और पुरानी पैंशन का लाभ नहीं ले रहे थे अगर
तकनीकी रूप के त्याग पत्र देकर 1 जनवरी 2006 को नई नौकरी में नियुक्त हुए हैं को 31 दिसंबर 2005 से बंद
इस योजना में लेने के कारण उन्हें पंजाब सी एस आर 2 के तहत पुरानी पैंशन योजना को लाभ लेने के अनुमति
नहीं दी जा सकती ।
-----------------------------
हरियाणा में मानसून के कमजोर पड़ने से राजस्थान के साथ लगते लोहारू आदि के क्षेत्रों में सूखे जैसी स्थिति
बनी हुई है इस क्षेत्र के परेशान किसानों ने बताया है कि उनकी गुवार, बाजरा, ज्वार आदि फसले वर्षा न होने
से झूलस गई हैं और बिजली की कमी के चलते व नलकूपों से खेतों की सिचाई नहीं कर पा रहे । किसानों ने
मदद की गुहार करते हुए कहा है कि यदि कुछ दिन और वर्षा न हुई तो उनकी खरीफ की फसल पूरी तरह नष्ट
हो सकती है ।
------------------------------
हरियाणा पुलिस ने राज्य से गुजरने वाले कावड़ियों की सुरक्षा क पुख्ता इन्तजाम किए हैं शिव भक्तों की सुरक्षा
के लिए 20 डयूटी मजिस्ट््रेट तैनात किए गए हैं ।
इन्कम टैक्स की एक टीम ने नौलथा के एक एक्सपोर्ट हाउस पर छापा मार कर 3 करोड़ रूप्ये की स्टैंप डयूटी
बरामद की है ।
यमुनानगर में आज अलग-2 घटनाओं में एक महिला सहित 3 लोगों की मृत्यु हो गई ।
------------------------------
हरियाणा के बिजली निगमों ने कल प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 1400 लाख यूनिट से भी अधिक बिजली की
आपूर्ति की जा 14 जुलाई की पिछली दैनिक रिकार्ड आपूर्ति के मुकाबले 65 लाख यूनिट ज्यादा हैं इस दौरान
प्रदेश की संप्रेषण व वितरण प्रणाली पर 6417 मगावाट रिकार्ड लोड आया जबकि 24 जून को पिछला सर्वाधिक
लोड रिकार्ड 6185 मैगावाट था ।
-----------------------------
हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य) रामकिशन फोजी ने कहा कि राज्य के 4 जिलों मेवात, अंबाला,
कुरूक्षेत्र व यमुनानगर में कैंसर रोकथाम के लिए गैर संचारी रोग नियं़त्रण कार्यक्रम शुरू किया गया है । ये एक
राष्ट््रीय कार्यक्रम है जिसके तहत केन्द्र सरकार द्वारा कैंसर, डायबटीज, स्ट््रोक और कार्डियो बीमारियों की रोकथाम
के लिए 21 राज्यों को 100 जिलों का चयन किया गया है । उन्होंने बताया  िकइस कार्यक्रम को लागू करने के
लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रारम्भ में प्रदेश के 4 जिलों को चुना है । उन्होंने कहा कि
प्रदेश में 6070 हजार लोग कैंसर से पीड़ित हैं और 20 से 25 हजार कैंसर के नए मामले प्रतिवर्ष सामने आ रहे हैं
।

21 July 2011

प्रादेशिक समाचार 21.07.2011

प्रसार भारती
आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
1. हरियाणा में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के अर्न्तगत गत
30 जून तक तीन लाख 68 हजार से अधिक परिवारों को
100-100 गज के प्लाट आंबटित किए जा चुके हैं ।
2. हरियाणा ने क्रेन्द्र सरकार से प्रदेश में खुले में रखे गए खाद्यानों
को तुरन्त उठाने की मांग की ।
3. मुसलिम समाज ने हरियाणा में मुस्लमानों को सरकारी नौकरी में
10 प्रतिशत आरक्षण देने और अल्पसंख्यक आयोग गठित करने की
मांग की है ।
4. हरियाणा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि कम्बोपुरा गांव के
पूर्व सरपंच हत्याकांण्ड में उन्हें राजनैतिक कारणों से फंसाया जा
रहा है ।
हरियाणा के 20सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
फूलचन्द मुलाना ने बताया है कि राज्य में इस वर्ष 30 जून तक साढे़ चार हजार से भी
अधिक गांवों के करीब 3 लाख 68 हजार 700 परिवारों को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती
योजना के तहत 100-100 गज के प्लाटों का आंबटन किया जा चुका है जिनमें से 2
लाख 24 हजार 169 परिवार इनका कब्जा भी ले चुके हैं ।
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा प्रदेश में किसी एक भी गरीब परिवार को
प्लाट न दिए जाने संबधी ब्यानबाजी को गलत व राजनैतिक हार स ेउपजी बौखलाहट
नतीजा बताते हुए श्री मुलाना ने कहा कि मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा अनुसूचित
जाति, पिछड़े वर्गों व गरीबों के हितो में बनाई गई नीतियों की आलोचना करने से पहले
श्री चौटाला अपने 6 वर्ष के शासनकाल के कारगुजारी का ब्योरा दें । कांग्रेस नेता ने
कहा कि देश भर के इस अनुठे व अनुपम कार्यक्रम के अर्न्तगत लगभग 3000 करोड़ रूप्ये
की राशि खर्च करके प्लाटों को विकसित व गली, बिजली आदि सुविधाओं से सुसजित
करके दिया जा रहा हैं । 1,56,151 परिवारों की गिफ्ट डीड के रूप में रजिस्ट््री भी हो
चुकी है जबकि शेष के लिए प्रक्रिया जारी है ।
------------------------------------
प्रदेश के खाद्वय एवं आपूर्ति मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने केन्द्र सरकार से प्रदेश में खुले में
रखे गए खाद्यानों को तुरन्त उठाने के साथ-2 बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद
के लिये निर्धारित विशिष्टताओं में बदलाव का आग्रह किया है ।
कल नई दिल्ली में आयोजित राज्यों के खाद्वय एवं आपूर्ति मंत्रियों के एक
सम्मेलन में महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बारिस के मौसम में खुले मे रखे खाद्यानों के
खराब होने के अंदेशा बना रहता । उन्होने कहा कि बाजरे के लिए निर्धारित
विशिष्टताओं के आधार पर वर्तमान खरीफ के दौरा राज्य की खरीद एजेन्सिंया खरीद
नहीं कर पाएगी जिससे किसानों को उनकी उपज को उचित दाम नहीं मिलेगा । उन्होंने
केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि गतवर्ष खरीफ में जो बाजरा खरीदा गया था उसका
निपटान करवारया जाए तथा इस बाजरे का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत
करवाया जाये । उन्होंने कहा कि राज्य में गोदामें की क्षमता लगभग 46 लाख टन है ।
प्रदेश की भडारण क्षमता के मध्य नजर 20 लाख टन भडारण क्षमता के गोदामों का
निर्माण किया जाना चाहिए जिसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा 60 करोड़ रूप्ये की राशि
राज्य सरकार को गोदामों के निर्माण के लिए दी जारी चाहिए ।
---------------------------------
हरियाणा की मुस्लिम कल्याण कमेटी ने प्रदेश सरकार से मुसलमानों को सरकारी
नौकरियों में 10 प्रतिशत आऱक्षण देने और अल्पसंख्यक आयोग गठित करने की मांग की
है । भिवानी में आज एक पत्रकार सम्मेलन में कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष हरफूल खान भट्टी
ने कहा कि सरकार सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने मे देर कर रही है उन्होंने
कहा कि कमेटी 27 जुलाई को जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधान मंत्री को अपनी मांगो
के विषय में ज्ञापन देगी और यदि जरूरत पड़ी तो मुस्लिम, आरक्षण को लेकर आंदोलन
भी करेंगे । उन्होने कहा कि मुस्लिम आबादी का एक बड़ा हिस्सा प्रदेश में सामाजिक व
शैक्षणिक स्तर पर पिछड़ा हुआ तथा अल्पसंख्यक आयोग के गठन से मुसलमानों में
पिछड़ापन दूर करने में मदद मिलेगी ।
-----------------------------------
हरियाणा के पूर्व परिवहन मंत्री और पानीपत से विधायक ओमप्रकाश जैन ने कहा है कि
करनाल जिले के कम्बोपुरा गांव के पूर्व सरपंच हत्याकाण्ड मामले में उन्हें राजनैतिक
कारणों से फंसाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि वे और उनका पी.ए. पूर्व सरपंच से
परिचित नहीं थे इसलिए उससे किसी को भी नौकरी दिलवाने के लिए घूस लेने का प्रश्न
ही नहीं उठता । इस मामले में श्री जैन से कल हरियाणा पुलिस ने अपनी करनाल स्थित
अकादमी में लगभग अढाई घंटे तक पुछताछ की थी तथा उनसे उनके कई बैंक खातों
का विस्तृत ब्योरा भी मांगा गया । पुलिस इस मामले दूसरे आरोपी अंसध के विधायक
एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जिले राम शर्मा से पूछताछ करने का मन बना रही है ।
गौरतलब है कि इस हत्याकाण्ड मामले में दोनो विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक
अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है और पुलिस की विशेष जांच टीम इस मामले में
दोनों विधायकों पर लगे आरोपों की जांच कर रही है ।
-----------------------------------
मार्कसवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव प्रकाश कारत ने मांग की है कि संसद के आने
वाले अधिवेशन में पेश होने वाले लोकपाल बिल के दायरे में प्रधान मंत्री को भी लाया
जाए । चण्डीगढ़ में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कारत ने
कहा कि उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय को लोकपाल के दायरे में ना लिया जाए
और इनके किसी भी भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए जूडिशियल कमिशम कायम
होना चाहिए । कम्यूनिस्ट नेता ने कहा कि उन्होंने अन्ना हजारे द्वारा तैयार लोक पाल
बिल का मसौदा भी देखा है लेकिन जब लोकपाल बिल संसद में पेश होगा तभी उनकी
पार्टी अपनी राय देगी र्। श्री कारत ने मांग की कि चुनाव के समय होने वाले भ्रष्टाचार
को समाप्त करने के लिए चुनाव प्रणाली में सुधार होने चाहिए और काले धन के चलन
को रोकने के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए । उन्होंने मांग की कि मंहगाई को
रोकने के लिए सरकार को तेल उत्पादों पर लगने वाले करों के ढ़ांचें में परिवर्तन करना
होगा । उन्होंने संसद में वोट देने के मामले में कांग्रेस नेतृत्व को दोषी ठहराते हुए इस
मामले की मुकम्मल जांच की मांग भी की ।
-----------------------------------
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में मूल और दौबारा प्रयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक, की
थैलियों और रिसाईक्लड प्लास्टिक के डिब्बों के निर्माण, बिक्री व वितरण पर रोक लगा
दी है ।
पर्यावरण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये प्रतिबन्ध रिसाईक्लड प्लास्टिक और
प्लास्टिक थैलियों के वातावरण, प्राकृतिक संतुलन और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों
के दृष्टिगत लगाया गया है उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के डिब्बों के निर्माण में प्राकृतिक
रंगों या सफेद रंग की मूल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा सकता है ओर रिसाईक्लड
प्लास्टिक का प्रयोग पिगमैंट का इस्तेमाल करते हुए भारतीय मानक ब्यूरो के मापदण्डों
के अनुसार किया जा सकता है ।
----------------------------------
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार घर से भाग कर विवाह करने वाले युवक-युवतियों को
सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए रेवाड़ी में एक सेफ हाउस बनाया जा चुका है जिसमें
शरण लेने के लिए जरूरतमंद प्रेमी जोडे़ एस.पी.कार्यालय से संर्पक कर सकते हैं ।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार यहां उन्हे पुरी सुरक्षा दी जाएगी ।

20 July 2011

प्रादेशिक समाचार 20.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
1. हरियाणा सरकार ने राष्ट््रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले अपने क्षेत्रों के
विकास के लिए 716 करोड़ रूपये से अधिक राशि आवंटित की है ।
2. राज्य सरकार राष्ट््रीय राजधानी के लिए मुनक कनाल में यमुना का 610
क्यसिक पानी छोड़ने पर सहमत हो गई है ।
3. राज्य सरकार ने अधिकारियों को आदेश दिये हैं कि वे लोगों को दी जानी
वाली सेवायों के लिये तय समयसारणी का दृढता से पालन करें ।
4. केन्द्र सरकार ने देश में अगले शिक्षा स्तर से साझा मडिकल प्रवेश परीक्षा
कराने का फैसला किया है ।
---------------------------------
हरियाणा सरकार ने राष्ट््रीय राजधानी क्षेत्र में पड़ने वाले अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के
लिए राष्ट््रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के साथ संयुक्त परियोजनाओं के लिये 716
करोड़ रूप्ये से अधिक की राशि निर्धारित की है । आज चण्डीगढ़ में मुख्य सचिव उर्वशी
गुलाटी की अध्यक्षता में परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई । बैठक
में बताया गया कि राष्ट््रीय राजधानी क्षेत्र बोर्ड द्वारा विभिन्न 44 योजनाओं के लिये धन
राशि उपलब्ध कराई जा रही है जिनकी कुल लागत 8658 करोड़ रूप्ये से भी अधिक है
।
----------------------------------
हरियाणा सरकार राष्ट््रीय राजधानी के लिए मुनक कनाल में यमुना का 610 क्यसिक पानी
छोड़ने पर सहमत हो गई है । यह सल्लाई हरियाणा द्वारा दिल्ली को नांगलोई के पास
दिये जा रहे 125 क्यसिक पानी से अतिरिक्त होगी । इसके साथ ही मंत्रियों के समूह ने
नई दिल्ली में एक बैठक में हरियाणा और दिल्ली के बीच लम्बे समय से चले आ रहे
जल विवाद को सुलझा लिया है । केन्द्र ने इस विवाद को सुलझाने के लिये गृह मंत्री
पी. चिन्दमबरम की अध्यक्षता में इस वर्ष गत जनवरी में 4 सदस्सीय मंत्रियों के समूह का
गठन किया था ।
----------------------------------
हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि यमुना नदी पर रेणुका किशव
और लखवार व्यासी जलाश्यों का शीध्र निर्माण किया जाये । कल नई दिल्ली में उपरी
यमुना नदी कमेटी की चौथी बैठक में मुख्य मंत्री भुपिन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि
हरियाणा में यमुना नदी ही ऐसी नदी है जंहा सारा साल भर पानी रहता है और सरकार
इस हर बुन्द की उपयोग राज्य के विकास में करना चाहती है । उन्होंने कहा कि उन्होंने
लाइन चैनल के निर्माण में दिल्ली प्रदेश को 165करोड़ रूप्ये की बकाया राशि तथा
हथनी कुंड बराज के निर्माण में उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर से बाकी राशि का
मुद्दा भी उठाया है । बैठक में दिल्ली की मुख्य मंत्री, हरियाणा की सिचांई मंत्री तथा
हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की ओर से संबधित मंत्रियों ने भाग लिया ।
-------------------------------
प्ंाजाब के सिचांई मंत्री जनमेजा सिंह सेखो ने कहा है कि अगर हरियाणा सरकार ने
हांसी बुटाना नहर के साथ-साथ बनाई जा रही दिवार का काम न रोका तो पंजाब के
साथ हरियाणा के सैंकड़ों गांव की बाढ़ चपेट में आ जाएगें । आज दीवार वाले क्षेत्र का
दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरा उन्होंने कहा कि बाढ़ के लिये केनद्र
और हरियाणा सरकार जिम्मेवार होंगी ।
------------------------------------
राज्य सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा
लोगों को सेवायें देने के लिये जारी समयसारणी की दृढ़ता से पालन करने के निर्देश
दिये हैं
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री महेन्द्र प्रताप ने बताया कि राज्य सरकार ने लोगों को समय पर
सेवाएं देना सुनिश्चित करने के लिये 15 सेवाओं की समयसारणी तय की है उन्होंने
बताया कि अनुसूचित जाति, जन जाति एवं पिछड़े वर्गों को निवास प्रमाण पत्र 7 कार्य
दिनों के भीतर जारी कर दिये जाएगें जबकि भूमि इंतकाल 5 कार्य दिवसों की भीतर
सविकृत हो जायेगे और लोगों को मूल रिकार्ड की प्रतियां भी प्रदान कर दी जाएगी ।
-----------------------------------
केन्द्र सरकार ने अगले शिक्षा स्तर से देश के सभी मैडीकल कालजों में दाखिले के लिये
साझा प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया । कल नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय,
भारतीय चिकित्सा और परिषद और केन्द्रीय माध्यमीक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों की
बैठक में यह फैसला लिया गया । स्वास्थ्य सचिव के. चन्द्रमोली ने इस फैसले की पुष्टि
की है । देश भर में 330 मैडिकल कालेजों में दाखिले के लिये हर साल लगभग 10
लाख छात्र मैडिकल प्रवेश परीक्षा देते हैं ।
-----------------------------------
यमुनानगर जिले में आज 2 अलग-अलग हादसों में एक छात्रा सहित दो लोगो की मौत
हो गई । मिली सुचना के अनुसार बिजली क्रैट लगने से गोविन्दपुरी निवासी एक 30
वर्षीय महीला की मौत हो गई उधर दूसरी घटना में पटेल नगर निवासी एक छात्र की
टरक की चपेट में आने से मौत हो गई ।
------------------------------------
राष्ट््रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एम. शशिधर रेडी ने राज्य सरकारों को
कहा है कि वे किसी आपदा के दौरान गर्भवती महिलाओं की देखभाल का विशेष ध्यान
रखें । कल गुड़गाव के निकट सोहना में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन स्तर को
संबोधित करते हुए श्री रेड्डी ने कहा कि किसी भी आपदा के समय आबादी की 5
प्रतिशत संख्या गर्भवती महिलाओं की होती है जिसके दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन योजनाओं
को तैयार करते वक्त उनकी जरूरतों को पुरा करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये
जाये । इस कार्यक्रम में उत्तरी क्षेत्र के 10 राज्यों से करीब 30 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे
हैं ।
------------------------------------
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने अधीन आने वाले जिलों में 10 वितरण
ट््रासफार्मर केन्द्र स्थापित किये हैं ताकि क्षतिग्रस्त ट््रासर्फामरों को यथा शीघ्र बदला जा
सके । निगम के प्रवक्ता ने बताया कि इन वितरण केन्द्रों में 8000 से अधिक ट््रासफार्मर
उपलब्ध कराये गये हैं और्र क्षतिग्रस्त ट््रासर्फामरों की शीघ्र मरम्मत की जिम्मेवारी संबधित
स्टोर एवं वर्कशाप अधिक्षक अभियन्ताओं की होगी ।

19 July 2011

प्रादेशिक समाचार 19.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* भारत साक्षरता मिशन कार्यक्रम के तहत देश में 7 करोड़ नए लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित
किया गया है ।
* हरियाणा में दो उच्च तकनीक सब्जी, पौध उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएगी ।
* देश में कैन्सर, मधुमेह और हृदय रोग से पिड़ित 5 करोड़ लोगों की अगले महीने के अंत तक जांच कर
ली जाएगी ।
* दिल्ली की एक अदालत ने आय से अधिक संपति रखने के मामले में अभय चौटाला के खिलाफ मुकदमा
चलाने के आदेश दिये हैं ।
भारत साक्षरता मिशन कार्यक्रम के तहत देश में 7 करोड़ नए लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया
गया है, जिसमें 6 करोड़ महिलाए शामिल हैं । कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ 4 लाख लोगों को रोजगार पर
प्रशिक्षण भी दिया जाएगा । राष्टीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के महानिदेशक श्री जगमोहन सिंह ने करनाल में
राज्य स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि शिक्षा के वचित 15 वर्ष से
अधिक आयु के व्यक्तियों को साक्षर करने के उद्देश्य से राष्टीय साक्षरता मिशन शुरू किया गया है जो देश के
कुल 373 जिलों में चलाया जाएगा जहां महिला साक्षरता दर 50 प्रतिशत के कम है । इस अवसर पर हरियाणा
स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के 5 जिलों हिसार, कैथल, फतेहबाद, जीन्द और
करनाल में भारत साक्षरता मिशन सुचारू रूप से चल रहा है ।
-------------------------------
प्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र में उच्च तकनीक सब्जी, पौध उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएगी । राज्य
बागवानी विकास एजेन्सी के निदेशक ने बताया कि इसके अतिरिक्त फर्मो की सेवाए ली जाएगी । उन्होंने बताया
कि यह फर्में सब्जी की पौध तैयार करने के लिए ढांचागत सुविधाए प्रदान करेंगी जिसके तहत बिजाई मशीन, ग्रीन
हाउस व पैक हाउस निर्माण भी शामिल हैं । इच्छुक फर्मो को इस क्षेत्र में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव और
उनका वाषिक कारोबार एक करोड़ से अधिक होना चाहिए ।
------------------------------------
फतेहबाद जिले में सम्पूर्ण ग्रामीण सवरोजगार योजना के तहत दो करोड़ 20 लाख रूपये खर्च करके 164
स्वयं सहायता समूह को सहायता प्रदान की है । एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गत महीने इस योजना के
तहत 26 लाख रूपये की राशी प्रदान की गर्इ्र । गत वित्तीय वर्ष के तहत महात्मा गांधी राष्ट््रीय ग्रामीण ग्रान्टी
योजना के तहत 13 करोड़ रूपये से अधिक की राशि खर्च करके 796 कार्य पुरे किये गये ।
इधर इंदिरा गांधी आवास योजना के अर्न्तगत वितीय वर्ष 2010-11 के दोरान 1088 मकानों के लिये 4 करोड़ 84
लाख 80 हजार रूपये का अनुदान दिया गया ।
-----------------------------------
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में धार्मिक महत्व के स्थानों, तीर्थ तथा पवित्र स्थलों में सुरक्षा प्रबन्धों के लिये एक
राज्य स्तरीय कमेटी गठित की है । कमेटी धार्मिक स्थलों के संभावित खतरों की समीक्षा करेगी और सुरक्षा तंत्र
के संचालन के लिए ऐसे दिशा-निर्देश जारी करेगी जो इस प्रकार पहचान किये गए खतरों से निपटने के लिये
विभिन्न धार्मिक स्थलों पर उपलब्ध होना चाहिये । कमेटी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा स्थिति की आवधिक आधार पर
समीक्षा करेगी और ऐसी सिफारिशें करेगी जो सुरक्षा स्तर को वांछित तक बढ़ाने के लिए आवश्यक होंगी ।
---------------------------------
देश में कैन्सर, मधुमेह और हृदय रोग से पिड़ित 5 करोड़ लोगों की अगले महीने के अंत तक जांच कर ली
जाएगी । नई दिल्ली में इन मरीजों के लिये सामुहिक जांच अभियान की शुरूवात करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं
परिवार कल्याण मंत्री गुलाब नबी आजाब ने कहा कि इस साल सितम्बर संयुक्त राष्ट््र के विशेष अभियान में भाग
लेने के पहले हमें यह लक्ष्य प्राप्त करना होगा । उन्होंने बताया कि इन बीमारियों को रोकने के लिए चलाये जा
रहे इस राष्टीय कार्यक्रम पर लगभग 12 अरब 30 करोड़ रूपये खर्च किये जाएगे । उन्होंने यह भी बताया कि यह
कार्यक्रम प्रयोग के तौर पर 21 राज्यों के 100 जिलों में शुरू किया गया है ।
--------------------------------
स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति नई सोच पैदा करने के उद्देश्य से भिवानी में 3 द्विवसीय विज्ञान प्रर्दशनी
आयोजित की गई जिसमें जिले के 10 खण्डों के 400 बच्चों ने हिस्सा लिया इसका आयोजन केन्द्रीय तकनीकी
मंत्रालय व राज्य शिक्षा विभाग के सहयोग से किया गया । इस प्रर्दशनी के माध्यम से स्कूली बच्चों ने ग्लोबल
वार्मिंग, उर्जा सरंक्षण र्प्यावरण एवं जल सरंक्षण भूमि कटाव सहित चिक्त्सिा विज्ञान से जुड़े विषयों पर माडल
प्रस्तुत किये । इस तरह की प्रर्दशनियां सभी जिलों में आयोजित की जाएगी ।
--------------------------------
दिल्ली की एक अदालत ने आय के अधिक संपति रखने के मामले में अभय चौटाला के खिलाफ मुकदमा
चलाने के आदेश दिये हैं । सी.बी.आई. के विशेष न्यायधीश पी. एस. तेजी ने मामले की सुनवाई करते हुए अभय
चौटाला के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलाने के निर्देश दिये ।
मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी । इस के पूर्व सी.बी.आई. ने दिल्ली, हरियाणा,राजस्थान, हिमाचल
प्रदेश, उत्राखण्ड और चण्डीगढ़ में चौटाला परिवार के 24 परिसरों की तलाशी भी ली जिस दौरान उसे 13 लाख
रूपये नकद मिले थे और उसने एक करोड़ 34 लाख रूप्ये के 5 बैंक खाते सील कर दिये थे ।
-------------------------------

18 July 2011

प्रादेशिक समाचार 18.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा सरकार ने राज्य के बेघर लोगो के लिए 24 हजार से अधिक मकान बनाने की योजना तैयार की
है।
* प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने के लिए 50-50 लाख रूपए का वार्षिक अनुदान दिया
जायेगा।
* केंद्र सरकार ने 19 राज्यों में 152 लाख टन अतिरिक्त अनाज भंडारण क्षमता को मंजूरी दे दी हैं।
* समझौता विस्फोट मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।
हरियाणा के आवास मंत्री श्री सतपाल सांगवान ने कहा कि राज्य सरकार की बेघर लोगों के लिए 24 हजार से
अधिक मकान बनाने की योजना है जिनमें से 5520 फलैटो के निर्माण का काम चल रहा है। श्री सांगवान ने कहा
कि इस वित्त वर्ष में आवास विभाग का बजट 359 करोड़ 82 लाख रूपए निर्धारित किया गया हैं इसलिए राज्य के
लोगो को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने में कोई वित्तीय बाधा नहीं है।
उन्होंने कहा कि बी पी एल आवासीय योजनाओं में मकान तथा फलैटो में केवल बेघर लोगों को ही दिए जाएंगे।
श्री सांगवान ने बताया कि गुड़गांव, सोनीपत, भिवानी, धारूखेड़ा तथा पानीपत के मतलौडा में बहुमंजिली इकाईयों
का निर्माण पुरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रेणियों के लिए मुकम्मल किए जा चुके घरों का
आबंटन शीघ्र कर दिया जाएगा।
------------------------------------
हरियाणा में पंचायती राज संस्थानों को और सशक्त करने की दिशा में एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज पंचायत समितियों को 50-50 लाख रूपये का वार्षिक अनुदान देने के एक
अन्य प्रोत्साहन की घोषणा की ताकि उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार हे सके। ऐसा पहली बार हुआ है कि पंचायत
समितियों को वार्षिक अनुदान दिया गया है।
दिल्ली में उनसे भेंट करते हुये मुख्यमंत्री ने जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों , पंचो
एवं सरपंचों को कहा कि वह इस राशि का उपयोग विकास कार्यों के लिये करें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि
अब सभी योजनाओं की तहत सभी प्रकार की निधियों या सहायता की राशि सीधे ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में
भेजी जायेगी।
------------------------------------
मुख्य संसदीय सचिव श्री धर्मवीर ने कहा है कि गांव के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जो परिवार
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत कार्य नहीं करेंगे उनका नाम बी पी एल सूची से
हटा दिया जाएगा। उनहोंने आज सिरसा में अधिकारियों की बैंठक को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी
ग्रामीण बस्ती सुधार योजना के तहत बी पी एल परिवारों को मिलने वाले प्लाटों में प्लाट धारक ही मिट्टी आदि
डलवाने का कार्य करेंगे।
श्री धर्मवीर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वृद्धावस्था एवं अन्य पेंशन योजनाओं के तहत लाभपात्रों को
समय पर पेंशन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश प्राप्तकर्ताओं के पास
पेंशन पहुंचने में देरी होती है तो उन्हे पेंशन की राशि के साथ साथ ब्याज भी दिया जाएगा। उनहोंने कहा कि
राज्य सरकार के निर्णयानुसार सभी पेंशन प्राप्तकर्ताओं को उनके बैंक खातों के माध्यम से पेंशन दी जाएगी।
श्री धर्मवीर ने सिरसा जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे संबंधित विभागों की जमीन से अवैध कब्जे
हटवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही बरतेगा तो विभागीय अधिकारी जिसके कार्यकाल में सरकारी
जमीन पर कब्जा हुआ है के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------------
केंद्र सरकार ने 19 राज्यों में 152 लाख टन अतिरिक्त अनाज भंडारण क्षमता को मंजूरी दे दी है। इसमें से 72
लाख 65 हजार टन भंडारण क्षमता का निर्माण निजी उद्यमों, केंद्रीय भंडारण निगम एवं राज्य भंडारण निगमों द्वारा
किया जायेगा। इस भंडारण क्षमता का निर्माण अगले एक वर्ष में किया जायेगा। साप्ताहिक स्तर पर इसकी प्रगति
की निगरानी उच्च स्तर पर मंत्रालय द्वारा एवं एफ सी आई द्वारा की जा रही है। विभिन्न राज्यों के एस डब्ल्यू यू
सी को आबंटित गोदामों के निर्माण के प्रगति के समीक्षा के लिए बैठक भी की गई।
------------------------------------
समझौता विस्फोट मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सत्रह अगस्त तय की
है। बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने न्यायालय को संबंधित कागजात सौंपे और कहा
कि वो इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल करेंगी। आपको मालूम होगा कि
राष्ट्रीय जाचं एजेंसी ने गत 20 जून को इस मामले में स्वामी असीमानंद और चार अन्यों के खिलाफ आरोप तय
किये थे।
------------------------------------
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की एक विशेष बैठक परसों 20 जुलाई को नई दिल्ली में कांग्रेस के
राष्ट्रीय महासिचव एवं हरियाणा के प्रभारी श्री बी के हरिप्रसाद की अध्यक्षता में होगी। कांग्रेस के प्रवक्ता ने
चंडीगढ़ में बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, समन्वय समिति के सहसंयोजक बीरेंद्र सिंह
एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना सहित समिति के सभी सदस्य भाग लेंगे। श्री विद्रोही ने बताया कि इस
बैठक में प्रदेश कांग्रेस व सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाने एवं सभी नेताओं द्वारा मिलकर प्रदेश में कांग्रेस
संगठन को मजबूत करने पर विचार किया जायेगा।
------------------------------------
केंद्र सरकार सिंचाई और उद्योगों के लिए भू जल की जरूरत से ज्यादा दोहन को नियंत्रित करने की योजना बना
रही है क्योंकि इससे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। केंद्रीय ग्रामीण
विकास मंत्री जयराम रमेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की योजनाएं भू जल स्त्रोंतों पर ही निर्भर
है लेकिन इनके अधिक दोहन के कारण ये सूख रहे है।
------------------------------------
राज्य शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के शिक्षण कौशल को सुधारने तथा बच्चो को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध
करवाने के मद्देनजर एक शिक्षक मूल्यांकन रणनीति प्रस्तावित की है।
विभाग के प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया कि प्रस्तावित शिक्षक मूल्यांकन रणनीति को विभाग की वैबसाइट पर
अपलोड कर दिया गया है तथा सभी पणधारकों को डाक या ई मेल के माध्यम से अपनी टिप्पणियां भेजने को
कहा गया है ताकि इस प्रकिया में शिक्षकों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सके तथा सुधार के क्षेत्रों की पहचान
की जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना के अनुसार शिक्षकों का तीन बिंदुओं, नामतः स्वः मूल्यांकन, प्रबंधन मूल्यांकन
एवं ग्रेडिग तथा प्रबंधन सुझाव के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
------------------------------------

17 July 2011

प्रादेशिक समाचार 17.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा को मिले गेहॅू में सर्वश्रेष्ठ कृषि कर्मन पुरस्कार के लिए मुख्यमंत्री ने किसानों और कृषि विभाग के
कर्मचारियों को बधाई दी है।
* पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के आय से अधिक संपत्ति के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने
बहस पूरी करने के लिए आखिरी मौका देते हुए 26 जुलाई की तारीख निश्चित की है।
* पंजाब कांग्रेस ने हांसी बुटाना नहर के साथ कंक्रीट की दीवार के निर्माण से हरियाणा को न रोक पाने के
लिए शिरोमणी अकाली दल की आलोचना की है।
* हरियाणा के स्कूलों तथा कॉलेजों में रोजगार उन्मुख कोर्स शुरू करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा वर्ष 2010-11 के लिए प्रदेश को मिले गेहॅू में सर्वश्रेष्ठ कृषि कर्मन
पुरस्कार के लिए प्रदेश के मेहनत कश किसानों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी
है।
श्री हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के किसानों ने गेहॅू के उत्पादन और उत्पादकता में जो शानदार प्रदर्शन किया है
वह अपने आप में एक कीर्तीमान हैं उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार का श्रेय हरियाणा के मेहनतकश किसानों को
जाता है जिनके परिश्रम से हरियाणा आज गेहॅू दालों और सरसों को उत्पादन में एक अग्रणी राज्य हैं।
मुख्यमंत्री ने किसानों को तकनीकी सहायता और सेवांए प्रदान करने के लिए प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा किए गए
प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मृदा स्वास्थ्य ग्राम स्तर पर मिट्टी की उत्पादकता संबंधी विवरण तैयार
करना जल प्रबंधन गेहॅू के प्रमाणिक बीजों का शत प्रतिशत उपचार फफंूदी वाली बीमारी रोगों का प्रभावी नियंत्रण
संसाधनों को बचाने के लिए तकनीकों को बढ़ावा बड़ी मात्रा में पुराने बीजों की जगह नए बीजों की उपलब्धता
आदि जैसे उपायों से वर्ष 2010-11 के दौरान राज्य में गेहॅू के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई है।
------------------------------------
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश चौटाला जिन पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकछ्मा चल
रहा है को दिल्ली की एक अदालत ने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर बहस पूरी करने का आखिरी मौका
दिया है।
श्री चौटाला के वकील द्वारा बहस पूरी करने के लिए एक और तारीख मांगे जाने से उकताए विशेष सी बी आई
जज श्री पी एस तेजी ने मामले को 26 जुलाई के लिए निसत किया है और स्पष्ट किया है कि बहस उसी दिन
पूरी की जानी है। श्री चौटाला के वकील ने आरोप पर लिखित बहस प्रस्तुत की है और कहा है कि बहस पूरी
करने के लिए एक और तारीख की जरूरत है। अदालत ने कहा कि अभियुक्त के वकील के अनुरोध पर बहस पूरी
करने के लिए मामला 26 जुलाई तक स्थगित है पिछले मौके पर भी अदालत को अभियुक्त के वकील की
उपलब्धता न होने के कारण बहस पर सुनवाई टाल देने पड़ी थी।
------------------------------------
कुरूक्षेत्र जिले के रूआं गांव के सरकारी स्कूल के लगभग 50 बच्चे दोपहर का भेजन खाने के बाद बीमार हो गए
। बच्चो को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर वहां से पेहोवा के सिविल अस्पताल में भर्ती
करवा दिया गया। यह भेजन खाने वाले बाकी के 100 छात्रो की भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए
भोजन का नमूना भी ले लिया गया है कुछ दिन पहले थानेसर के एक सरकारी स्कूल के छात्र भी दिन का भोजन
खाने के बाद बीमार पड़ गए थे।
------------------------------------
पंजाब के कांग्रेसी नेताओं ने सत्ताधारी शिरोमणी अकाली दल को इस बात पर लताड़ लगाई है कि वह हरियाणा
सरकार को हांसी बुटाना नहर के साथ साथ कंक्रीट की दीवार के निर्माण से रोकने के लिए कोई कदम नही रोक
पाई। उनका कहना है कि इस दीवार के निर्माण से राज्य के पटियाला तथ संगरूर जिलो में भीषण बाढ़ का
खतरा उत्पन्न हो सकता है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जिनमें इन जिलो से संबंध रखने पंजाब वाले कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह
तथा महासचिव श्रभ् अरंविंद खन्ना ष्शामिल है ने एक संयुक्त बयान में सरकार की इस बात पर भी आलोचना की
है  िकवह पी सी सी अध्यक्ष कैप्टन अमरंिदर सिंह की उस सलाह पर भी अमल नही कर पाई जिसमें उन्होंने इस
मुद्दे पर सरकार को पंजाब तथा हरियाणा उच्च न्यायालय जाने के लिए कहा था।
पी सी सी अध्यक्ष के बयान की शिरोमणी अकाली दल द्वारा आलोचना किए जाने का जिक्र करते हुए इन दोनों
नेताओं ने सरकार की सलाह दी  िकवे कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात माने औश्र उसी प्रकार सीधे कार्रवाई करें
जैसे उन्होंने जल में हिस्सेदारी के सभी समझौतो को निरस्त करने के समय की थी और यह तथ्य अकाली दल ने
भी अपने उसी बयान में स्वीकार भी किया है। कांग्रेस नेताओं ने शिरोमणी अकाली दल से पूछा है कि क्या वह
वास्तव में ऐसा ही कड़ा प्रत्यक्ष एवं निर्णायक कदम उठाने का दावा कर सकता है जिसने पानी तो बचाया ही और
पंजाब के मालवा इलाके के सैंकड़ो हजारों किसानों के जीचन की रक्षा की।
------------------------------------
हरियाणा शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने कहा है कि स्कूलों तथा कॉलेजों में रोजगार
उन्मुख कोर्स शुरू करवाने की रूप रेखा तैयार की जा रही है ताकि शिक्षा प्राप्ति के साथ ही छात्रों को रोजगार
के अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति को लेकर अंगूठे के
निशान को पायलट प्रॉजैक्ट के रूप में शुरू किया गया है। उन्होंने तबादला नीति के मुताबिक शिक्षकों के तबादले
किए जाने की बात भी कहीं। उन्होंने आज बहादूरगढ़ वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन की वरिष्ठ प्राध्यापिका शिक्ष
विद डॉटर आशा शर्मा की पुस्तक अई ई सी पैकेज ऑन एड्स अवेयरनैस एम्पॉवरमैंट ऑफ डिस एड्वांटेज का
विमोचन किया। एड्स रोग के प्रति जागरूकता को लेकर लिखी गई इस पुस्तक के बारे में उन्होंने कहा कि
समाज के उत्थान में हर वर्ग की सक्रिय भूमिका है ऐसे में किसी भी प्रकार से लोगों में सामाजिक कुरीतियों के
खिलाफ जनचेतना पैदा करते हुए आगे बढ़ना सराहनीय कार्य है इसमें हर शख्स को अपनी सक्रिय भूमिका अदा
करनी चाहिए।
पुस्तक की लेखिका डॉक्टर आशा शर्मा ने शिक्षा मंत्री को बताया कि इस पुस्तक का मूल उद्देश्य आम जनमानस
को एड्स रोग को लेकर गंभीरता से विचार कर इस रोग को लेकर गंभीरता से विचार कर इस रोग के प्रति
जागरूक करते हुए रोग को दूर भगाना है।
-----------------------------------
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर निगम सदर अंबाला छावनी द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों
से दुकानदारों और मकान मालिकों द्वारा सरकारी जमीन पर नाजायज ओर अनाधिकृत कब्जों को हटाने का काम
पिछले तीन चार दिन से जारी है।
सूत्रों के मुताबिक हलवाई बाजार , सब्जी मंडी निकलसन रोड और दुर्गा चरण रोड पर कई दुकानदारों ने दस
दस फुट तक की सरकारी जमीन पर अपनी दुकाने बढ़ा रखी है। जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है।
इसके अलावा कई बैंकों और दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर साइलैंट जेनरेटर लगा कर भी यातायात को
सुचारू रूप से चलाने में बाधा उत्पन्न की है।
आम जनता की मांग है कि दुकानदारों तथ मकान मालिकों द्वारा किए गए अवैध कब्जों से निजात दिलाने के लिए
निगम द्वारा भेदभाव किए बिना अविलम्ब कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि शदर की यातायात व्यवस्था में सुधार हो
सके।
------------------------------------
कैथल के न्यायिक परिसर में बीते कल वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामले तथा शिकायते निपटाने के लिए विशेष
लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश तथा जिला विधिक सेवाएं
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आर एस बासवाना ने की । इस अवसर पर सी जे एम एवं सचिव जिला विधिक सेवांए
प्राधिकरण श्री राजेश गर्ग ने बताया कि विशेष लोक अदालत में 30 मामलों का मौके पर ही निपटान किया गया।
इनमें तीन मामले दीवानी एक चैक बाउस तथा मोटर वाहन चालान के 26 मामले ष्शामिल है। उन्होंने बताया कि
24 जुलाई को गांव कुराड़ में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएाग। जिसमें गांव कुराड़, कौलेख,
सज्मा, सांधन, हरीपुरा, नंद सिंहवाला गुहण और कलायत के लंबित मामलों का मौके पर ही निपटान किया
जाएगा तथा कानून से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
------------------------------------
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने हरियाणा एक्स सर्विसिज लीग को स्थायी और अस्थायी तौर पर बिजली
के कनैक्शन काटने का काम देने का निर्णय लिया है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री अरूण कुमार ने चंडीगढ़ में बताया कि क्षेत्रीय कार्यालयों में स्टाफ की कमी के कारण
और बिजली के बिलों की अदायगी न करने वालों के बिजली कनैक्शन नियमित रूप से काटना सुनिश्चित करने के
दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये पूर्व सैनिक डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से वसूली भी करेंगे।
-----------------------------------
चंडीगढ़ एमैच्योर बॉक्सिंग एसोसिशन के मानव सचिव तथा आई बी एफ के उपाध्क्ष डॉक्टर सी के जैरथ का चयन
इस माह की 20 से 31 तारीख तक अस्ताना कजाकिस्तान में होने वाली जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में
भारतीय दल के प्रबंध्क के रूप में किया गया है।
केंद्र सरकार के खेल विभाग ने इस चैपियनशिप में भाग लेने के लिए 13 सदस्यों वाले दल को मंजूरी दी है।
जिसमें आठ मुक्केबाज तीन कोच एक डॉक्टर तथा एक प्रबंधक शामिल है।
------------------------------------

16 July 2011

प्रादेशिक समाचार 16.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा को वर्ष 2010-11 के लिए गेहॅू में उत्पादन और उत्पादकता में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ
कृषि कर्मन पुरस्कार दिया गया।
* केंद्रीय करागार अंबाला शहर में लगी लोक अदालत ने छोटे मोटे अपराधों में सलिप्त 9 कैदियों की रिहाई
करवाई।
* जिला फतेहाबाद के गांव गोरखपुर में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र की स्थापना के विरोध में किसानों का धरना
आज 337 वें दिन में प्रवेश कर गया।
* भाजपा ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार रसोई गैस सिलेन्डर पर सबसीडी खत्म करती है तो वह इसका
बड़े स्तर पर विरोध करेगी।
प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने आज नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आई सी ए आर के 83 वें
स्थापना दिवस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सर्वक्षेष्ठ कृषि कर्मन पुरस्कार प्रदान
किया। वर्ष 2010-11 के लिए हरियाणा के गेहॅू उत्पादन और उत्पादकता में शानदार प्रदर्शन के लिए सह पुरस्कार
दिया गया है। यह पहला अवसर है कि हरियाणा को इस प्रकार का पुरस्कार मिला है। पुरस्कार में एक करोड़
रूपए की राशि एक प्रशास्ति पत्र और एक ट्राफी शामिल है। प्रशास्ति पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2010-11 के
रबी मौसम में गेहॅू का अधिकतम उत्पादन और उत्पादकता प्राप्त करने के लिए राज्य के किसानों ने जो मिसाल
कायम की है। यह पुरस्कार उसी के लिए दिया गया है किसानों को तकनीकी सहायता और सेवाएं प्रदान करने
के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशास्ति पत्र में सराहना की गई हैं बाद में पत्रकारों के साथ
बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुरस्कार का क्षेत्र के मेहनतकश किसानों को जाता है। जिनके परिश्रम से
राज्य आज गेहॅू, दालों और सरसों के उत्पादन में अग्रणी बन गया है। यह उपलब्धि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैज्ञानिक तरीकों और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग से हरियाणा कृषि के
क्षेत्र में और अधिक उपलब्धियां प्राप्त करेगा। प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने स्थापना दिवस व्याख्यात देते हुए
कृषि वैज्ञानिकों से दूसरी हरित क्रांति लाने का आग्रह किया। उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे कड़े परिश्रम की
प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि अनुसंधान और विकास में निवेश को वर्ष 2020 तक दुगने से अधिक करना होगा
ताकि अनाज उत्पादन के 28 करोड़ टन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
------------------------------------
केंद्रीय कारगार अंबाला शहर में आज लगाई गई लोक अदालत व बंदियों के लिये वरदान साबित हुई जिन्हें इस
अदालत के दौरान जेल से मुक्त होने का अवसर मिला चीफ जोडिीअल मजिस्ट्रेट श्री अमरजीत सिंह ने आलत में
मामलों की सुनवाई की और छोटे अपराधो में शामिल व बंदियों को भविष्य में अपराध इनक करने की नसीहत
विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रत्येक ब्यास के बाद केंद्रीय कारागार में ऐसी लोक अदालत लगई जाती
है। जिसमंे जज स्वयं जेल में जाकर सुनवाई करते है और थोड़ी देर में ही बंदी व्यक्ति को जेल से रिहा कर
दिया जाता है। आज रिहा किए गए व्यक्तियों ने न्यायधीश के सामने यह शपथ ली कि वे भविष्य में अपराध नही
करेंगे और मेहनत व ईमानदारी से एक अच्छे नागरिक की तरह जीवन वसर करेंगे।
------------------------------------
हरियाणा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक 20 जुलाई को दिल्ली में होगी। 17 माह के बाद हो रही इस बैठक के
लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री फुल चंद मुलाना द्वारा समिति सदस्यों को पत्र जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि श्री बी के हरिप्रसाद समिति के अध्यक्ष है जबकि राज्य सभा सांसद श्री वीरेंद्र सिंह सह अध्यक्ष है।
समिति की सदस्यों में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री फूलचंद मुलाना, केंद्रीय मंत्री
कुमारी शैलजा, बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव और राज्य सभा सांसद डा रामप्रकाश शामिल है।
------------------------------------
जिला फतेहाबाद के गांव गोरखपुर में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र की स्थापना के विरोध में किसानों का धरना आज
337 वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन रत किसानों का क्रमिक अनशन भी आज 84 वें दिन जारी रहा।
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे किसानों को आज मार्क्सवादी पार्टी के नेता रामकुमार
बहवलपुरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि परमाणु संयंत्र की स्थापना प्रदेश व देश के लिए हानिकारक है तभी
जर्मनी जैसे देश भी जापान त्रासदी को देखने के बाद ऐसे संयंत्रों को बंद करने पर गंभीरता पूर्व विचार कर रहे
है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना निर्णय तुरंत वापिस लेकर गोरखपुर के किसानों की उपजाउ भूमि का
अधिग्रहण शीघ्र रोक देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां इंडियन नैशनल
लोकदल एवं हरियाणा जनहित कांग्रेस भी किसानों के समर्थन में परमाणु संयंत्र की स्थापना का विरेध कर रही
है।
------------------------------------
हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल गुज्जर ने कहा है कि प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में गठित मंत्री
समूह अगले सप्ताह होने वाली अपनी बैठक मतें यदि घरेलू गैस कनैक्शन पर सबसिडी खत्म करने का निर्णय लेता
है तो 6 सिलेण्डरों के बाद मिलने वाले गैस सिलेण्डरों के बाद मिलने वाले गैस सिलेण्डर के आम आदमी को 750
रूपए का भुगतान करना पड़ेगा। जो आम आदमी के साथ भद्दा मजाक होगा और भाजपा इसका बड़े स्तर पर
विरोध करेगी। भिवानी में पत्रकार वार्ता में श्री गुज्जर ने भूमि अधिग्रहण नीति पर हरियाणा सरकार की आलोचना
करने के साथ ही बाढ़ से बचने के लिए हांसी बुटाना नहर के साथ विशाल दीवार खड़ी करने के राज्य के निर्णय
को किसानों के हित में बताया। गौरतलब है कि बड़े स्तर पर जारी इस दीवार के निर्माण कार्य को बंद करवाने
के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल प्रधानमंत्री से गुहार लगा चुके है। हिसार लोकसभा उपचुनाव
के मुद्दे पर श्री गुज्जर ने कहा कि बी जी पी संसदीय बोर्ड चुनावों की घोषणा होने ही अपना उम्मीदवार घोषित
कर देगा। उन्होंने बी जी पी कार्यकर्ताओं का संगठन में मजबूती लाने के लिए आह्वान किया।
------------------------------------
जिला पानीपत के राजनगर के सैकड़ो बुजुर्गो और विधवाओं को बीते चार माह से पेंशन न मिलने पर उन्होंने
समाज कल्याण विभाग के दफतर पर जमकर हंगामा किया। इस संबंध में वे पानीपत उपायुक्त श्री जे एम
अहलावत से मिलने उनके दफतर भी गए। गौरतलब है कि समाज कल्याण निदेशालय की तरफ से बुजुर्गो और
विधवाओं को 550 और 750 रूपए प्रति माह उपलब्ध करवाए जाते है जिसमें हर वर्ष 50 रूपए की बढ़ोतरी की
जाती है।
------------------------------------
बारिश रूकने के बाद यमुना, सोम व पथराला नदी का पानी आज कम होने पर लोगों को कुछ राहत मिली है।
नहरी व सिंचाई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज हथिनी कुंड बैराज पर यमुना का पानी करीब 51
हजार क्यूसिक दर्ज किया गया। बीते कल यह पानी 93 हजार क्यूसिक था। दादुपुर हैड पर सोमनदी और
पथराला नदी का जल स्तर 10 हजार 400 क्यूसिक दर्ज किया गया। इन दोनों नदियां के अंतर्गत इलाके के गांवों
पर बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया हैं। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। बाढ़ राहत
टीमें किसी भी हालत से निपटने को तैयार है।
------------------------------------
हरियाणा पुलिस ने फिरैती एवं हत्या के प्रयास के मामले में वांछित धर्मवीर और बलजीत उर्फ ढ़ोला को दिल्ली में
बिरफतार किया है। हरियाण पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मॉडल टाउन हिसार निवासी मनोहर की शिकायत पर
इस वर्ष 2 जून को मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मनोहर पर गोली चलाने के मामले में चार
आरोपियों राजेश, सुनील, जीतेंद्र एवं कुलबीर को पहले ही गिरफतार किया जा चुका है। धर्मबीर और बलजीत को
कल हिसार में न्यायमूर्ति सुनीता गुप्ता की अदालत में पेश किया गया और दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर
भेज दिया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि धर्मवीर और कुलवीर ने ही षडयंत्र रचा था और
सुनील को अपने साथियों की सहायता से इस अपराध को अंजाम देने के लिए कहा था।
------------------------------------

13 July 2011

प्रादेशिक समाचार 13.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्र सरकार से हरियाणा जैसे राज्यों को मेगा पावर प्लांट की
केंद्रीय क्षेत्र की परियोजनाओं में अधिक हिस्सा देने का आग्रह किया।
* बिजली क्षेत्र में सुधार सुझाने के लिए योजना आयोग ने एक समिति बनाई।
* राज्य सरकार ने हाई रेजोलुशन सेटेलाईट इमेज का उपयोग करके राजस्व रिकॉर्ड को डीजिटल स्वरूप
देने की एक परियोजना लागू की है।
* राज्य सरकार ने प्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने तथा एनआरआईज की समस्याओं के समाधान
के लिए विदेशी निवेश एवं एनआरआई प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्णय लिया है।
बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्र सरकार से हरियाणा जैसे राज्यों को मेगा पावर प्लांट जैसी केंद्रीय
क्षेत्र की परियोजनाओं में अधिक हिस्सा देने और जिला फरीदाबाद में प्रस्तावित 1500 मेगावाट गैस आधारित पावर
प्लांट के लिए गैस की 7.5 एम एम एस सी एम बी की राज्य सरकार की मांग को पूरा करने का आग्रह किया।
कैप्टन अजय सिंह यादव आज नई दिल्ली में बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में यह भी आग्रह किया कि राजीव गांधी
विद्युतीकरण योजना के तहत सभी के लिए बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 100 व्यक्तियों
की बस्ती की नीति के नियम में छूट देते हुए 25 व्यक्तियों की जनसंख्या वाली बस्तियों को शामिल किया जाए।
------------------------------------
बिजली क्षेत्र में सुधार सुझाने के लिए योजना आयोग ने एक समिति बनाई है। योजना आयोग के उपाध्यक्ष
मोंटेक सिंह अहलुवालिश्या ने आज नई दिल्ली में बिजली मंत्रियों के सम्मेलन में बताया कि पूर्व नियंत्रक और
महालेखा परीक्षक वी के शंुगलू की अध्यक्षता वाली इस समिति की सिफारिशों पर अमल का फैसला राज्य के
मुख्यमंत्रियों के साथ विचार विमर्श के बाद किया जायेगा।
बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हर राज्य किसानों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों को बिजली
सब्सिडी देने के लिए स्वतंत्र है लेकिन यह भी आवश्यक है कि राज्य सरकारें बिजली घरों को बिजली कानून के
मुताबिक व्यापारिक दृष्टि से सफलतापूर्वक चलाने के लिए सब्सिडी दें।
------------------------------------
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मिशन के अध्यक्ष होंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया
गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सामाजिक भागीदारी और संस्थागत निर्माण के माध्यम से गरीबी उन्मूलन और गांव के
गरीब लोगों को इससे स्थायी आजीविका मिलेगी। इस मिशन को चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में 12
खंडों में शुरू किया जाएगा। तीन साल में सभी पंचायतों में इसे लागू कर दिया जाएगा। सरकार एकमुश्त अनुदान
भी देगी। पंचायत स्तर पर 10 हजार खंड स्तर पर 20 हजार और जिला स्तर पर एक लाख रूपये का अनुदान
होगा।
------------------------------------
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार द्वारा हांसी बुटाना संपर्क नहर के निकट बांध को सुदृढ़ करने के
मामले पर दिए जा रहे वक्तव्यों के लिए पंजाब सरकार की आलोचना की। उन्होंने चंडीगढ़ में कहा कि इस बांध
का निर्माण संयुक्त पंजाब के दौरान वर्ष 1957 में किया गया था। वर्ष 1993 में इसमें दरार आ गई थी जिसे बाद
में पत्थरों से मजबूत किया गया था। हरियाणा सरकार पे वर्ष 2010 में निविदाएं आमंत्रित की थी परंतु पंजाब
सरकार ने उस पर कोई आपत्ति नहीं की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब चुनाव निकट आ गए है तो पंजाब
सरकार इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।
------------------------------------
राज्य सरकार ने हाई रेजोलुशन सेटेलाईट इमेंज का उपयोग करके प्रदेश के समस्त राजस्व रिकॉर्ड को डीजिटल
स्वरूप देने की एक परियोजना लागू की है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य प्रदेश में एक
आधुनिक व्यापक और पारदर्शी भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है। उन्होंने बताया कि अब निर्णायक
भूमि शीर्षक प्रणाली के तहत जमीन के मूल रिकॉर्ड, नक्शे, सर्वेक्षण और स्थापना कार्य के रख रखाव सहित भूमि
रिकॉर्ड की व्यवस्था के लिए एकल खिड़की और अचल सम्पति का पंजीकरण करना शामिल है।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र हिसार के माध्यम से लागू की जाएगी जो
प्रदेश में दूर संवेदी एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली संबंधी कार्य के लिए एक नोडल एजेंसी है।
------------------------------------
राज्य सरकार ने प्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने तथा हरियाणा अधिवासी एनआरआईज की समस्याओं
के समाधान के लिए विदेशी निवेश एवं एनआरआई प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्णय लिया है।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी निवेश एवं एन आर
आई प्रकोष्ठ राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम में स्थापित होगा जिसे निवेश संबंधी मामलों के
लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है। गृह विभाग सम्पत्ति से संबंधित शिकायतों और वैवाहिक विवादों कानून
एवं व्यवस्था तथा अन्य सामाजिक मुद्दो के समाधान के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।
------------------------------------
अंबाला जिले में नारायणगढ़ के पास सोमनदी में अचानक आए सैलाब में आज सेना के छह जवान बह गए। सेना
ने तुरंत सारे क्षेत्र को सील कर बचाव कार्य शुरू किया और छह जवानों को नदी से निकाल लिया जिनमें से
केवल पांच जवानों को ही जीवित बचाया जा सका। साथ लगते पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह हुई भारी वर्षा से नदी में
जब पानी का बहाव बड़ा तब जवान अपनी बटालियन के साथ नदी के किनारे आराम कर रहे थे।
------------------------------------
अम्बाला जिले के नारायणगढ़ में आज सुबह 8 बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक 173 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
जबकि पिछले वर्ष इसी दिन कुल 1070 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि नारायणगढ़ में आज कुल 365 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जोकि प्रदेश
के विभिन्न हिस्सों में हुई अब तक की सबसे अधिक बारिश है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिले के सढ़ौरा में
125 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। हमारे यमुनानगर संवाददाता ने बताया है कि आज बरसात के बाद सढ़ौरा
क्षेत्र की करीब 200 एकड़ कृषि भूमि में पानी भर गया है।
------------------------------------

12 July 2011

प्रादेशिक समाचार 12.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* सरकार ने खाद्य विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत गरीबों को कानूनी अधिकार के रूप में बहुत
कम कीमत पर गेहूं और चावल जाएगा।
* चालू वित्तीय वर्ष के दौरान प्रदेश के 862 गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।
* उच्चतम न्यायालय ने पंजाब व हरियाणा के बीच हांसी बुटाना नहर विवाद को सुलझाने के लिए इसे
किसी न्यायाधिकरण को सौंपने को कहा है।
* हरियाणा सरकार ने केंद्र द्वारा 10 लाख टन गैर बासमती चावल के निर्यात की अनुमति दिए जाने का
स्वागत किया है।
सरकार ने खाद्य विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके तहत गरीबों को कानूनी अधिकार के रूप में बहुत कम
कीमत पर गेहूं और चावल जाएगा। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह ने यू पी ए
सरकार के इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव के मसौदे को मंजूरी दी। इसके तहत 75 प्रतिशत ग्रामीण आबादी और 50
प्रतिशत शहरी आबादी को सस्ती दर पर अनाज दिया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि गरीबी रेखा से
नीचे रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सात किलोग्राम की दर से अनाज मिलेगा। चावल तीन रूपये किलो और
गेहूं दो रूपये किलो की दर से दिया जाएगा।
-----------------------------------
हरियाणा में वर्ष 2011-12 में 862 गावंों में शतप्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य
रखा गया है जिसके लिए 515 करोड़ रूपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त हरियाणा
के शहरों में पीने के पानी की बढ़ौतरी , मल निकासी , शोधन संयत्र व सीवर व्यवस्था के विस्तार के लिए
7316 लाख रूपए खर्च करने का भी प्रावधान है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने सिरसा जिले के सभी पांच शहरों , 325 गांवों एवं 25 ढाणियों में
स्वच्छ पेयजल व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में मार्च 2005 से मार्च 2011 तक 192 करोड़
रूपए जल आपूर्ति एवं सीवरेज विस्तार एवं सुधार पर खर्च किए जा चुके है।
उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी पेयजल योजना के तहत राज्य के शहरी एवं ग्रामीण आंचल में रहने वाले सभी
अनुसूचित जाति के परिवारों को मुफत पानी के कनैक्शन देने के अतिरिक्त एक 200 लीटर की प्लास्टिक की
टंकी दी जा रही है। राज्य के सभी गांवों व शहरों में 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुकी है तथा चालू वित्त वर्ष
के अंत तक शत प्रतिशत अनुसूचित जाति के घरों में पानी का कनेक्शन लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
-----------------------------------
मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है कि महात्मा गांधी ग्रामीण
बस्ती योजना के लाभार्थियों को 15 अगस्त तक सौ वर्ग गज प्लॉटों का कब्जा दे दिया जाए।
कल चंडीगढ़ में उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। इस
योजना के तहत अब तक 3 लाख 68 हजार 704 परिवारों को मुफत रिहायशी भूखण्ड आवंटित किए जा चुके
है। लाभार्थियों में बी पी एल व अनुसूचित श्रेणी ए के तहत आने वाले परिवार शामिल है।
-----------------------------------
हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के बदरपुर ताप बिजली केंद्र के पंाच किलोमीटर की परिधि के
गांवों के ग्रामीण उपभोक्ताओं को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति के लिए योजना को स्वीकृति दी है।
हरियाणा के बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने चंडीगढ़ में बताया कि हरियाणा सरकार ने बदरपुर ताप
बिजली केंद्र के साथ लगते गांवों को सुनिश्चित बिजली आपूर्ति करवाने के दृष्टिगत दक्षिण हरियाणा बिजली
वितरण निगम, हिसार तथा राष्ट्रीय ताप विद्युत के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया है।
निगम द्वारा बिजली केंद्र के पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों को प्रतिदिन कम से कम 6 से 8
घंटे बिजली की आपूर्ति की जायेगी। योजना के अंतर्गत गांवों को दी जाने वाली अतिरिक्त बिजली आपूर्ति
उसी दर पर की जायेगी जिस दर पर यह बिजली केंद्र द्वारा निगमों को दी जाती है।
-----------------------------------
पंजाब व हरियाणा के बीच लम्बे समय से चले आ रहे हांसी बुटाना नहर विवाद को केंद्र द्वारा नहीं सुलझाये
जाने पर सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि इसे एक ट्रिब्यूनल को सौंपा जाना चाहिए।
न्यायमूर्ति जे एस पांचाल व न्यायमूर्ति एच एल गोखले की पीठ ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही
कावेरी मामले में फैसला दिया है कि अतंर्राज्यीय जल विवाद ट्रिब्यूनल द्वारा सुलझाया जाना चाहिए। पीठ ने
केंद्र की इस मामले पर चुप्पी साधे जाने पर कठोर रूख जाहिर किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि
वर्तमान स्थिति को बनाये रखते हुए हांसी बुटाना विवाद ट्रिब्यूनल को हल के लिए सौंपा जाये।
-----------------------------------
केंद्र सरकार द्वारा देश के गोदामों में सामर्श्य में अधिक भंडारण किए गए अनाज को देखते हुए 10 लाख टन
गैर बासमती चावल के निर्यात की अनुमति दिए जाने का हरियाणा सरकार ने स्वागत किया है। एक सरकारी
प्रवक्ता ने कहा कि इससे भंडारण की समस्या से निजात मिलेगी और राजस्व में भी बढ़ौतरी होगी। गौरतलब
है कि अप्रैल 2008 में गैर बासमती चावल के निर्यात पर रोक लगा दी गई थी। फिलहाल सरकारी गोदामों में
साढ़े छह करोड़ टन से अधिक अनाज है।
-----------------------------------
नंगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से 36 सरपंचों और पंचायत समितियों के 17 सदस्यों सहित कई इनेलो नेता
कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में महेंद्रगढ़ जिले के इनेलो अध्यक्ष माला राम और
नंगल चौधरी पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी भी शामिल है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूल चंद मुलाना की उपस्थिति में सभी नेताओं को पार्टी
में शामिल किया गया।
-----------------------------------
मेवातियों की नगीना से तिजारा सड़क मार्ग बनाने की मांग को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंजूरी दे दी है।
बड़कली चौक से राजस्थान बोर्डर तक बनने वाले इस फोरलाइन रोड पर लगभग 15 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
इससे आमजन के साथ साथ तिजारा के जैन मंदिर व मथूरा आगरा व गोवर्धन जैसे तीर्थ स्थल आपस में सीधे
जुड़ेगे। जिससे श्रद्धालुओं को काफी फायदा होगा व मेवात में व्यापार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विधायक आफताब अहमद ने नूहं में बताया कि चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग को बनाने के लिए राजस्थान व
हरियाणा के बीच में आने वाली अरावली पहाड़ी को काटा जाएगा। मेवात के लोगों की यह कई दशक पुरानी
मंाग थी।
-----------------------------------
अंतरजिला तबादले को लेकर अनिश्चतकालीन धरने पर बैठे अध्यापकों ने विधायक आफताब अहमद के
आश्वासन पर अपना धरना समाप्त कर दिया है। विधायक ने जूस पिलाकर धरने को खत्म कराया। उन्होंने
कहा वो जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल से मेवात जिले के अलग शिक्षा का
कैडर बनाने की जोरदार सिफारिश करेंगे। कैडर के गठन में उन अध्यापकों के लिए कोई न कोई साकारात्मक
नीति बनाई जाएगी। जो अध्यापक दूसरे जिले से हैं और यहां पिछले सात वर्षों से छात्रों को शिक्षा दे रहे है।
-----------------------------------

11 July 2011

प्रादेशिक समाचार 11.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* उत्तर प्रदेश में हुई रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। इस रेलगाड़ी में चंडीगढ़ और
कालका के 98 यात्री सवार थे।
* वर्ष 2012 तक देश के डेढ़ लाख डाकघरों को कम्प्यूटरीकृत कर दिया जाएगा।
* हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सी सी टी वी कैमरे
लगाए जा रहे है।
* जिला यमुनानगर में बीती रात अलग अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश में कालका मेल रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। मृतकों में दो स्वीडन के
नागरिक भी है।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी संदीप माथुर ने हमारे इलाहाबाद संवाददाता को बताया कि
इस दुर्घटना में लगभग 250 यात्री घायल हुए है। हावड़ा दिल्ली मार्ग पर रेल यातायात अभी भी प्रभावित है
और खण्ड पर रेल मार्ग अब भी अवरूद्ध है। हावड़ा और दिल्ली के बीच चलने वाली 60 रेल गाड़ियो का मार्ग
बदल दिया गया है और तीस रद्द कर दी गई है।
इस बीच मलबे में फॅसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है। वायुसेना के सात विमानों को राहत एवं बचाव
कार्यों में लगाया गया है। रेल राज्य मंत्री के एच मुनियप्पा ने पिछली रात दुर्घटना स्थल का दौरा किया और
अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की। दुर्घटना में मारे गए यात्रियों को रेलवे ने परिजनों को 5-5 लाख
रूपए तथा गंभीर रूप से घायलों को एक एक लाख रूपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रूपए
की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।
उधर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को एक एक लाख रूपए का मुआवजा तथा गंभीर रूप से
घायलों को 50-50 हजार रूपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता देने
की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह और यू पी ए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए
इसमें मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।
-----------------------------------
केंद्र ने सभी डेढ़ लाख डाक घरों को 2012 तक कम्प्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया है। संचार राज्यमंत्री
सचिन पायलट ने राजस्थान के कोटा में नये डाकघर भवन का उद्धाटन करते हुए कहा कि इसके लिए एक
हजार 8 सौ करोड़ रूपये से ज्यादा का खर्च किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि डाक घरों में एक हजार
से ज्यादा ए टी एम मशीनें लगायी जायेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मनरेगा के अंतर्गत आने
वाले श्रमिकों को डाक विभागों के माध्यम से तेजी से भूगतान किया जाये। श्री पायलट ने कहा कि अभी चार
करोड़ पचास लाख मगरेगा कामगारों को डाक विभाग के माघ्यम से भूगतान किया जा रहा है और इनका
इसमें खाता शून्य बैलेंस से खुलता है।
-----------------------------------
शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण जीवन स्तर के उत्थान हेतु पंचायती राज
संस्थाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जा रहा है। अब इन संस्थाओं को विकास गतिविधियों के लिए
पैसे की मंजूरी हेतु चक्कर नही काटने पड़ेगे बल्कि अब विकास कार्यों से संबंधित राशि सीधे ग्राम पंचायतों के
खातों में जमा करवाई जाएगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की लगभग 7 हजार पंचायतों को उनके गांवों
के 10 लाख रूपए तक के विकास कार्यों पर निर्णय लेने के अधिकार प्राप्त होंगे।
श्रीमती भुक्कल ने आज चंडीगढ़ में महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान
किया गया है। इससे महिलाओं के सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।
-----------------------------------
पुरूषों की संख्या के मुकाबले महिलाओं की संख्या में सुधार लाने के लिए जिले की दस ग्राम पंचायतों को
पांच पांच लाख रूपए की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या के बारे में लोगों में जागरूकता
उत्पन्न करना है और इस अभियान में गैर सरकारी संगठनों को भी शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया
जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत अल्ट्रा साउण्ड केंद्रो के निरीक्षण के लिए भी विशेष
मुहिम चलाई जाएगी।
-----------------------------------
जिला यमुनानगर में बीती रात अलग अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रात
के समय युवक जितेंद्र कुमार व संदीप की बाईक के अज्ञात वाहन से टकराने पर मौत हो गई और विजय
कुमार के पेड़ से टकराने से मौत हो गई। तीसरी घटना में गांव घोलरा में अपने मायके आई महिला महीन्द्रों
ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं कस्बा क्षेत्र में रोशन नामक मजदूर का शव संदिग्ध हालात
में मिला है।
-----------------------------------
हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सी सी टी वी कैमरे लगाए
जा रहे है। यमुनानगर जिले में कलानौर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सी सी टी वी कैमरों मे काम करना
शुरू भी कर दिया है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इससे उन अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी जो प्रदेश में अपराध करने
के बाद पड़ोसी राज्यों में भाग जाते है। इसके ईलावा इसमें राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली लूट खसेट की
घटनाओं पर भी अकुंश लगेगा।
----------------------------------
पिंजौर स्थित कौशल्या बांध से पंचकूला को जलापूर्ति के लिए पाईप लाईन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया
है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि दस किलोमीटर लम्बी पाईपलाईन बिछाने के लिए
23 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है और इसे वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
-----------------------------------
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना एक स्कीम नहीं बल्कि एक अधिकार है जो विशेषतः
ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान एवं ग्रामीण बेरोजगार युवाओं, पुरूषों व औरतों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए
बनाया गया है।
यह जानकारी आज रिवाड़ी में आयोजित साप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर में दी गई। सरकारी प्रवक्ता ने महात्मा
गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना को ग्रामीण रोजगार की जानकारी बताते हुए कहा कि मगरेगा
बेरोजगारी को समाप्त करने तथा ग्रामीण परिवारेां को एक वित्त वर्ष में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध
करवाने की प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी व अनूठी योजना है।
----------------------------------

10 July 2011

प्रादेशिक समाचार 10.07.2011

मुख्य समाचार:-
* हरियाणा में विकास योजनाओं में अधिकाधिक लोगों को शामिल करना सुनिश्चित करने के लिए पंचायती
राज संस्थाओं को और ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे।
* राज्य का माध्यमिक शिक्षा विभाग विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साईंस स्कूलों की संख्या बढ़ाएगा।
* हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के पत्रकारों तथा उनके परिवारों की कठिन परिस्थितियों में सहायता करने के
लिए पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की गई है।
* राज्य सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए एक रोजगार गारंटी योजना शुरू की है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंचायती राज संस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए उनके
अधिकार बढ़ाने की घोषणा की है ताकि विकास योजनाओं में अधिकाधिक लोगों को शामिल करना सुनिश्चित
किया जा सके।
अब से सभी योजनाओं के अंतर्गत सारे फंड्स व सहायक राशि सीधे ग्राम पंचायतों के बैंक खाते में जमा होगी
और उन्हें एच आर डी एफ को छोड़ विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सभी कार्यों को प्रबंधकीय मंजूरी देने का
अधिकार होगा। इसके अलावा उपायुक्त की बजाय अब जिला परिषद अध्यक्ष जिला ग्रामीण विकास एजेंसी का
चेयरमैन होगा।
अब जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों को अपने वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों की जाचं करने का
अधिकार होगा। पंचायती राज विभाग का इंजीनियरिंग विंग अब पंचायतों के नीचे काम करेगा।
चंडीगढ़ में एक वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी योजनाओं जैसे कि गलियां पक्की करना, वैट का सरचार्ज,
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति निर्माण बस्ती योजना, विशेष विकास कार्य, राज्य वित्त आयोग फंड व केंद्रीय वित्त
आयोग फंड अब सीधे ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में जमा होंगे।
------------------------------------
हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य में विज्ञान की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए साईंस स्कूलों की
संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है।
विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार विभाग ने निर्दिष्ट साईंस स्कूलों में विज्ञान तथा गणित पढ़ाने के लिए
व्यवसायिक कोचिंग एजेंसियों से संकाय उपलब्ध करवाने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने बताया कि ये साईंस
स्कूल इसी माह से शुरू कर दिए जाएंगे और विभाग को इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान सहित
विज्ञान और गणित के विषयों को पढ़ाने के लिए अध्यापकों की जरूरत होगी।
------------------------------------
बिजली के बिलों की कलैक्शन को बढ़ाने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ग्राम पंचायतों की एक
सुविधाकारक और प्रेरक की भूमिका निभाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह भूमिका निभाने के बदने ग्राम
पंचायतों को प्रोत्साहन भी मिलेगा।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज चंडीगढ़ में बताया कि प्रदेश की इस नई योजना के अतंर्गत बिजली के बिलों के
कलैक्शन में बिजली विभाग के सहायक के रूप में पंचायतें एक सुविधाकारक और प्रेरक के रूप में कार्य करेगी
और पंचायतों को प्रोत्साहन के रूप में बिजली बिलों के कलैक्शन की वृद्धि का कुछ प्रतिशत दिया जाएगा।
------------------------------------
हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के पत्रकारों तथा उनके परिवारों की कठिन परिस्थितियों में सहायता करने के लिए
पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की गई हैं इसमें से जरूरत पड़ने पर पत्रकारों तथा उनके परिवारों का गंभीर
बीमारियों के इलाज तथा पत्रकार के असामयिक निधन पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई
जाती है।
सूचना जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने आज गुड़गांव में एक राष्ट्रीय हिंदी
दैनिक समाचार पत्र के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए बताया कि प्रदेश के पत्रकारों को आधुनिक सुविधाएं
प्रदान करने के लिए हरियाणा सिविल सचिवालय में हाई टैक मीडिया सैंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा
कि पत्रकारों को चाहिए कि वे सच्चाई को प्रमुखता से उजागर करें। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी पत्रकार
जिम्मेवार है ओर अच्छी तरह अपने कर्तव्य को समझते है।
------------------------------------
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश सरकार पे पदक लाओं पद पाओं नाम की एक नई रोजगार
गारंटी योजना आरंभ की है और इस योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों को रोजगार दिया
जाता है।
श्री हुड्डा कल शाम नई दिल्ली में अपने निवास पर स्वर्ण विजेता खिलाड़ी केशव मलिक से बातचीत कर रहे थे।
केशव मलिन ने एथेंस में 24 जून से 4 जुलाई तक मानसिक मंदबुद्धि व्यक्तियों के लिए आयोजित विशेष
ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीते है। गौरतलब है कि रोहतक के केशव ने बैडमिन्टन युगल वर्ग
में स्वर्ण पदक तथा मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की शानदार खेल नीति का ही परिणाम है जिसके चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के
युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है।
श्री हुड्डा से मुलाकात करते हुए केशव मलिक ने बताया कि उन्होंने पहली बार ओलम्पिक खेलों में भागीदारी की
थी और पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक जीतना किसी सपने के साकार होने जैसा है।
------------------------------------
केंद्र सरकार तथा चंडीगढ़ प्रशासन सेवा में विकलांगों विशेषकर दृष्टिहीनों का बैंकलॉग जल्द पूरा करवाया
जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री पवन कुमार बंसल ने राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की हरियाणा शाखा द्वारा आज चंडीगढ़ में
आयोजित एक समारोह में संघ को यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे उपाय किए जाएंगे। उच्च शिक्षा
प्राप्त कर रहे दृष्टिहीनों को छात्रावास की कोई समस्यान आए और संगठन की हर प्रकार से मदद की जाएगी।
समारोह में विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभा हरियाणा ने कहा कि राज्य में दृष्टिहीनों का
बैंकलॉग भरने के लिए शीघ्र उपाय किए जाएंगे और राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के मांगपात्र पर गम्भीरता से विचार
किया जाएगा।
आज आयोजित इस समारोह में संघ की ओर से 27 दृष्टिहीन छात्रों तथा छात्राओं को छात्रवृत्तिया प्रदान की गई।
------------------------------------
हद्रय रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर एच के बाली ने कहा है कि दिल का फेल होना दुनिया भर के देशों में बढ़ रहा है
विशेषकर भारत में इसकी घटनाएं और भी ज्यादा है। आज चंडीगढ़ में इस विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में
उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कोलेस्ट्रोल के बढ़ाने से दिल के फेल होने की आंशका और भी
ज्यादा हो जाती है।
डॉक्टर बाली ने बताया कि यह रोग उस समय होता है जब दिल की मॉसपेशियां काम करना बंद कर देती है
क्योंकि इससे दिल से रक्त की आपूर्ति अवरूद्ध हो जाती है और शरीर के सभी अंगो तक रक्त नहीं पहॅुच पाता।
उन्होंने कहा कि इस बीमारी के लक्षण है सांस लेने में रूकावट, थकान और पेट तथा पांवों में सूजन होना। इस
सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आए लगभग साढ़े तीन सौ डॉक्टरों ने हिस्सा लिया दिन भर हुए विचार
विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि दिल के फेल होने को रोकने के लिए अन्य संबंद्ध रोगों पर नियंत्रण
पाना तथा थोड़े से भी लक्षण दिखाई देने पर पेसमेकर लगाना बहुत जरूरी है।
------------------------------------
पानीपत जिले में 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या एवं स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान
लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के साथ साथ रोगों से बचाव और निवारण के प्रति भी जानकारी दी
जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉक्टर एच एस रंधावा ने बताया कि इस अवधि के दौरान जिले में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों
में चिकित्सकों द्वारा लोगों को विभिन्न रोगों के उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त बढ़ती
जनसंख्या एवं बड़े परिवारों के कारण होने वाली हानियों से लोगों को अवगत करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न स्थानों
पर संगोष्ठियों तथा प्रदर्शिनियों का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से इन कार्यक्रमों से लाभ उठाने की अपील की है।
------------------------------------
एक विदेशी प्रतिनिधि मंडल ने आज करनाल स्थित एन डी आर आई का दौरा किया। उन्होंने वहॉ सीधी बिजाई ,
जीरो टिलेज और संरक्षित खेती सहित नई तकनीकों की जानकारी ली। गौरतलब है कि दक्षिण एशियाई देशों के
बीच हुए एकरार के तहत ये सभी देश मिल कर काम कर रहे है। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्य दो
दिन इस तकनीकी पर हरियाणा के विभिन्न संस्थानों और गांवों का दौरा कर कृषि वैज्ञानिकों तथा किसानों से
सीधी बातचीत करेंगे।
इस प्रतिनिधि मंडल में भारत के अलावा नेपाल, बंगलादेश और अमेरीका के कृषि वैज्ञानिकों सहित किसान और
एन जी ओ भाग ले रहे है।
------------------------------------

09 July 2011

प्रादेशिक समाचार 09.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए
राज्य कोष की स्थापना की जाएगी।
* हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस वर्ष जून माह तक बिजली चोरी के 8 हजार 954 मामलों में
जुर्माना लगाया है।
* केंद्र खेल परिसंघों को सार्वजनिक अधिकरण घोषित करने के लिए जल्द ही एक विधेयक लाएगी।
* जिला यमुनानगर में विभिन्न घटनाओं में 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के प्रभावी
क्रियान्वयन के लिए एक राज्य कोष के गठन के लिए निदेशत किया है। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत
बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय
के सभी कार्यक्रमों के लिए राज्य सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने राज्य में
मगरेगा योजनाओं के प्रभावी सामाजिक ऑडिट के लिए भी निदेशित किया। श्री हुड्डा ने अधिकारियों से इस
योजना के तहत नदियों नालों से गाद निकालने , खेतों को जाने के लिए रास्ते बनाने जैसी परियोजनाएं ष्शुरू
करने के लिए कहा जिससे अधिक से अधिक लोगों को नौकरियां दी जा सके और ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक
सुविधाएं प्रदान की जा सके। बैठक में सूचित किया गया कि वर्ष 2010-11 में 2 लाख 35 हजार 773 लाभार्थियों
को 84 लाख 19 हजार कार्यदिवसों का रोजगार दिया गया और उनमें लगभग 2 करोड़ 15 लाख रूपए कर रकम
बांटी गई।
------------------------------------
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सतर्कता स्टाफ ने बीते जून माह में 45 हजार 215 उपभोक्ता परिसरों का
दौरा किया और बिजली चोरी के 8 हजार 954 मामलों का पता लगाया। एक प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में बताया कि
निगम ने दोषी पाए गए उपभोक्ताओं पर 13 करोड़ रूपए से अधिक का जुर्माना लगाया जिसमें से 6 करोड़ 39
लाख रूपए की रकम वसूल की जा चुकी है। एक हजार 809 मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई और
पुलिस ने तीन मामलों में एफ आई आर दर्ज की है।
प्रवक्ता ने बताया कि निदेशकों ने यह पाया है कि कुडी कनैक्शनों को नियमित करके बिजली चोरी के मामलों को
न्यूनतम किया जा सकता है गांवों में घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को तत्काल कनैक्शन जारी करने के लिए विशेष
शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
------------------------------------
संसदीय मामलों कें केंद्रीय मंत्री एवं चंडीगढ़ से लोकसभा सदस्य श्री पवन कुमार बंसल ने कहा है कि कन्या भ्रूण
हत्या जैसी घिनौनी हरकतों को समाज से समाप्त करने के लिए मानसिकता को सही दिशा दिखाने की
आवश्यकता है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये मिलकर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। बेटियों के
लिए विशेष दिवस के आयोजन के लिए आज चंडीगढ़ में हुए एक समारोह में बोलते हुए श्री बंसल ने इस बात की
पैरवी की कि प्रत्येक फैसले में महिला का ष्शमिल होना आज के समय की मांग है और बच्चियों को जन्म से पूर्व
ही मार देने की घटनाएं हमारे समाज के माथे पर एक कलंक की मानिंद है। श्री बंसल ने कहा कि भारत के
इतिहास में ऐसी कुरीतियों के लिए कभी भी कोई स्थान नहीं रहा परन्तु पश्चित की तर्ज पर विकसित हो रही
सभ्यता ने हमारी स्त्रियों को कुछ हद तक पीछे छोड़ दिया है। महिलाओं के लिए कम से कम 33 प्रतिशत आरक्षण
का कानून हालांकि अभी तक अस्तित्व में नहीं आया परंतु फिर भी देशभर में चुनी हुई महिला प्रतिनिधियों की
संख्या लगभग 10 लाख है और वे अपने कर्तव्यों को प्रशांसनीय ढंग से निभा रही है। समारोह के बाद पत्रकारों
से बातचीत करते हुए श्री बंसल ने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण के विधेयक को हालांकि राज्य सभा ने
स्वीकार किया हुआ है लेकिन लोकसभा में इसको पास करवाने के लिए राजनीतिक पार्टियों में अभी सर्वसम्मति
नहीं बन सकी है। श्री बंसल ने बताया कि लोकसभा के आगामी सत्र के दौरान लोकसभा बिल लाने के साथ साथ
भूमि अधिग्रहण कानून में आवश्यक संशोधन करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
-----------------------------------
हरियाणा पुलिस ने महिलाओं का ढाल बनाकर उपद्रव करने वाले दंगाइयों से निपटने के लिए अब अपनी महिला
फौज तैयार कर ली है। इसके लिए हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन करनाल में 440 महिला पुलिस कर्मी इन
दिनों रेपिड एकशन फोर्स आर ए एफ से दंगा विरोधी उपकरणों व तकनीकों का प्रशिक्षण ले रही है। ये महिला
पुलिस कर्मी जल्द ही हरियाणा में मोर्चा सम्भाल लेंगी किसी भी प्रदर्शन व दंगा फसाद में जो लोग महिलाओं को
आगे कर देते है उनसे निपटने के लिए यह फौज हर दम तैयार होगी। गौरतलब है कि हरियाणा में जब भी कोई
संगठन प्रदर्शन करता है तो संगठन नेता महिलाओं को आगे कर देते है और स्वयं पीछे हो जाते है जिससे पुलिस
कर्मियों को महिलाओं से निपटने में बहुत दिक्त होती है।
------------------------------------
सरकार भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोड बी सी सी आई सहित सभी खेल परिसंघो को सार्वजनिक अघिकरध घोषित
करने के लिए संसद में जल्इ ही एक व्यापक विधेयक लाएगी। ये परिसंघ आर टी आई यानी सूचना के अधिकार
अधिनियम के तहत आएंगे और ऑम्बुइसमैन या लोकपाल सभी प्रकार की शिकायतों की सुनवाई करेंगे।
आकाशवाणी के साथ विशेष भेंट में केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने कहा कि इस विधेयक के जरिये डोपिंग
रोधी प्रावधानों को विधायी अनुमोदन मिल जाएगा। श्री माकन ने कहा कि बी सी सी आई की कार्यकारिणी में एक
चौथाई सदस्य ऐसे व्यक्तियों को बनाया जाएगा जो राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खिलाड़ी रहे हों। इस विधेयक में
खेल संघो के प्रमुखो का कार्यकाल और उनकी आयु सीमा के प्रावधान किये गये है।
डोपिंग के मामले पर श्री माकन ने कहा कि सरकार इसकी जड़ तक जाएगी और न्यायिक जांच की रिपोर्ट आने
के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण के सात
अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जहां तक डोपिंग का सवाल
है इसमें खिलाड़ियों से ज्यादा डॉक्टर , कोच और अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है।
------------------------------------
जिला यमुनानगर में बीते कल और आज अलग अलग घटनाओं में चार लोगो की मृत्यु हो गई है। प्राप्त
जानकारी के अनुसार कल गांव सुखपुरा निवासी एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली वहीं गोव
मुगलवाली में एक व्यक्ति की छत से गिरने से मृत्यु हो गई। तीसरी घटना में यमुनानरग में गिरी आसमानी
बिजली से एक महिला की मृत्यु का कारण बनी वही आज कस्बा साढ़ौरा क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक
युवक की मौत हो गई।
------------------------------------
यमुनानगर में बरसात के बाद पानी मततें डूबने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई। जिला उपायुक्त
श्री अशोक सांगवान ने बताया कि एक बच्चे की नाले में डूबने से मृत्यु हो गई। दूसरी घटना में युवक की मृत्यु
नकटी नदी में डूबने से हा गई। जिला उपायुक्त ने जानकारी दी कि पीड़ितियों के परिवारों को दो दो लाख रूपए
का मुआवजा देने लिए मामला सरकार के पास भेजा गया है।
-----------------------------------
केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि बरसाती पानी की निकासी की सही व्यवस्था होनी चाहिए। वे कल ष्शाम
यमुनानगर में लघु सचिवालय में जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर
रही थी। उन्होंने कहा कि निकासी व्यवस्था की पूरी योजना बनाकर इस पर काम होना चाहिए। कुमारी शैलजा ने
सड़कों के किनारों को मिट्टी डालकर मजबूत करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
------------------------------------

08 July 2011

प्रादेशिक समाचार 08.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कैथल जिले के
विकास के लिये इस वित्त वर्ष में चार अरब 68 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।
* केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी अपशमन मंत्री कुमारी शैलजा ने गरीबों के लिये
शहरी आवास नीति बनाने की वकालत की है।
* इंडियन नैशनल लोकदल ने कहा है कि देश में गैर कांग्रेस व गैर भाजपा दलों
के सहयोग से तीसरे मोर्चे के गठन की संभावना बढ़ रही है।
* माउंट एवरेस्ट विजेता कुमारी सुनीता सिंह गुर्जर को 10 जुलाई को पंचकुला में
सम्मानित किया जायगा।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कहा कि कैथल जिले के विकास के लिये इस वित्त
वर्ष में 468 करोड़ 60 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे। जबकि इनैलो के 2000 से 2005
तक के पूरे कार्यकाल में केवल 443 करोड़ 63 लाख रूपये खर्च किये गये थे ओर हमारी
सरकार ने गत 6 वर्षों में कैथल जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर 2 हजार 93
करोड़ 20 लाख रूपये की धनराशि खर्च की है। आज कैथल जींद राज्य राजमार्ग संख्या
11 पर कैथल नरवाना रेलवे क्रंासिग पर 24 करोड़ रूपये से नवनिर्मित रेलवे उपरगामी
पुल का लोकार्पण कर पुराने बस स्टैंड पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पुल
की लंबाई एक हजार 50 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में
जब मैने इस पुल का नींव पत्थर रखा था तब भी ओर आज भी श्री शमशेर सिंह
सुरजेवाला यहां से विधायक और श्री नवीन जिंदल सांसद है। मुख्यमं?ी ने लोकनिर्माण व
उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला की मांग पर कैथल में निर्माणाधीन महर्षि वाल्मीकि मैरिज
कम पार्टी कॉम्प्लैक्स तथा श्री राम उत्सव स्थल के लिये नगर पालिका को एक करोड़
रूपये देने की घोषणा की। अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री
ष्शमशेर सिंह सुरजेवाला ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को उत्तरी भारत का नेता बताते
हुये उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि गेहॅू की खरीद प्रबंधन के मामले में इस
वर्ष हरियाणा को बेस्ट प्रफोमर्स सटेट आका गया है और प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शीघ्र ही इसके लिये एक करोड़ रूपये की धनराशि
का पुरस्कार देंगे।
------------------------------------
केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री कुमारी शैलजा ने हरियाणा व अन्य
सरकारों से कहा है कि वे शीघ्र शहरी हाउसिंग एवं आवास नीति बनाये जिसके तहत
गरीब तथा कम आय वाले लोगों को शहरों में आवासीय सुविधा मिल सके। इसके लियं
पंजाब , हरियाणा , दिल्ली बैंक आफ कामर्स द्वारा हरियाणा के एक ब्लू पॉउट बनाया
गया है। सुश्री शैलजा आज अंबाला में ससते योग्य आवास ए ब्लू प्रिट आफ हरियाणाद
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथ्रि बोल रही थी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत
विकसित भूमि में से 20 से 25 प्रतिशत भूमि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों व कम आय
वालों के लिये आरक्षित होगी और नगर निगम व पालिकायें बजट का 25 प्रतिशत गरीबों
की सुविधायें जुटाने पर खर्च करेंगी।
------------------------------------
मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्कूल स्वच्छता पहल
के अंतर्गत स्कूलों के लिए साफ सफाई के व्यावहारिक पहलू पर ध्यान देना अनिवार्य
बनाया जायेगा। कल राष्ट्रीय स्कूल स्वच्छता की वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए श्री
सिब्बल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है के व्यवहार में बदलाव लाना। उन्होंने आशा
व्यक्त की कि इस कार्यक्रम ये देश के सभी नागरिकों को खुले में शौच की आदम से
छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत व्यक्तिगत सफाई , सुरक्षित
पेयजल और हरियाली के संरक्षण को बढ़ावा दिया जायेगा।
-----------------------------------
दूरवर्ती शिक्षा परिषद डेक के निदेशक ड भारत भूषण ने कहा है कि किसी भी
विश्वविद्यालय को दूरस्थ शिक्षा में कोर्स संचालित करने के लिये परिषद से मान्यता लेना
वैधानिक रूप से जरूरी है। इसके बगैर दूरवर्ती शिक्षा प्रणाली से दी गई उपाधि या
प्रमाणपत्र मान्य नही होगा। ऐसा दूरवर्ती शिक्षा को स्तरीय बनाये रखने के लिये किया
गया है। डा भारत भूषण ने यह टिप्पणी , रेडियों सिरसा के कार्यक्रम हैलो सिरसा में
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में एक भेंटवार्ता में की और स्पष्ट किया कि सरकार व
कानून की निगाह में नियमित कोर्स से मिली डिग्री और दूरवर्ती प्रणाली से मिली डिग्री
दोयम दर्जे की नहीं बल्कि एक समान अहमियत रखती है।
------------------------------------
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि गैर भाजपा और गैर
कांग्रेसी दलों के सहयोग से तीसरे मोर्चे के गठन की संभावना बढ़ रही है और वे
सक्रियता से इस दिशा में काम कर रहे हैं आज कैथल में पत्रकारों से बातचीत में
उन्होंने कहा कि वे रिनंर इस बात के पक्षधर रहे है कि देश में भ्रष्टाचार पर अकुंश लगे
और भ्रष्ट राजनीतियों का सफाया है। कांग्रेस के नेताओं व अधिकारियों को प्रदेश की
आर्थिक स्थिति की चिंता नहीं है और गलत नीतियों के कारण प्रदेश को 52 हजार
करोड़ से अधिक का कर्ज अदा करना है जोकि किसी भी राज्य के आर्थिक ढांचे के लिये
खतरे की घंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने सोनिया गांधी के दामाद
को राज्य के विभिन्न मागंो में करोड़ों रूपये की भूमि न्यूनतम रेट पर दिलाई है जिससे
राजस्व में करोड़ों का नुकसान हुआ है। इससे पूर्व श्री चौटाला ने कैथल के व्यापारियों
व छोटे बड़े दूकानदारों को संबोधित करते हुये वादा किया कि सत्ता में आने पर उनकी
सरकार फार्म 38 खत्म कर देगी।
------------------------------------
गुर्जर समाज कल्याण परिषद पंचकुला द्वारा माउंट एवरेस्ट विजेता कुमारी सुनीता सिंह
गुर्जर को परसों गुर्जर भवन पंचकुला में एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया
जायगा। परिषद के प्रधान एस पी सिंह ने बताया है कि कुमारी सुनीता सिंह के माता
पिता भी इस मौके पर सम्मानित होंगे। जिन्होंने कर्ज लेकर अपनी बेटी को पर्वतारोहण
अभियांन के लिये भेजा। राजस्व एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री महेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि होंगे।
------------------------------------
गत चौदह महीनों से सुर्खियों में रहा खोखरी तिहरा हत्याकांड की गुत्थी जीद पुलिस ने
सुलझा ली है। जींद के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने प्रेस मींिटंग में बताया कि दो
वर्ष पूर्व खेत में पानी लगाने को लेकर हुई कहासुनी और बदले की भावना के चलते गत
वर्ष नौ दस मई की रात को जिया हुक ने राजेश के परिवार के तीन लोगें की हत्या कर
घटना को अंजाम दिया था।
‘-----------------------------------
राज्य का समाज कल्याण विभाग प्रदेश में चलाई गई सोशल नेटवर्किग स्कीम के महम
विभिन्न क्षेत्रों , राष्ट्र निर्माण व समाज उत्थान के लिये वरिष्ठ नागरिकों की सेवायें लेगा।
स्कीम के तहत पूरे प्रदेश में 65 लाख 60 हजार रूपये खर्च किये जायेंगे। विभागीय
प्रवक्ता के अनुसार सिरसा में योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सुविधायें देने के
लिये तीन लाख 60 हजार रूपये खर्च किये जायेंगे।
------------------------------------
प्रदेश के सभी रोजगार कार्यालयों द्वारा 18 से 22 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन
सप्ताह मनाया जायगा। विभागीय प्रवक्ता के अनुसार इसका उद्देश्य , उच्च या उच्चतर
माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों तथा
प्रशिक्षण की जानकारी देना और उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाने में
मदद करना है। इस दौरान अनुभवी विषय विशेषज्ञ व्याख्यान भी देंगे और व्यवसाय
संबंधित सामग्री प्रदर्शित की जायगी।
------------------------------------

07 July 2011

प्रादेशिक समाचार 07.07.2011

प्रसार भारती
आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा सरकार ने शिशु लिंगानुपात में सुधार के दृष्टिगत लाडली सामाजिक
सुरक्षा योजना के लिये वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा दो लाख की।
* केद्र सरकार ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधी को दो करोड़ से बढ़ाकर पांच
करोड़ रूपये सालाना करने का निर्णय लिया।
* हरियाणा मत्स्य विभाग ने जुलाई व अगस्त माह से प्राकृतिक तालाबों व झीलों में
मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
* यमुनानगर जिले और पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा से यमुना और सोम नदी का
जलस्तर बढ़ रहा है।
हरियाणा सरकार ने लाडली समाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी की वार्षिक
पारिवारिक की सीमा 44 हजार रूपये से बढ़ाकर 2 लाख रूपये करने का निर्णय लिया
है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने बताया कि इस योजना
का विस्तार प्रदेश में शिशु लिंगानुपात में सुधार लाने के लिये किया गया है। इसके
अतंर्गत उन हरियाणा वासी माता पिता को जिनमें से कोई एक भी 45 वर्ष की आयु पूरी
कर चुका है और उनकी संतान केवल लड़की या लड़किया है उनको 15 वर्ष तक 500
रूपये प्रति माह पैंशन दी जाती है। उन्होंने बताया कि अब यह सहायता केवल संतान की
मॉ को ही मिलेगी मां जीवित न होने पर राशि का भुगातन पिता को किया जायेगा।
श्रीमती भुक्कल ने बताया कि विधवा एवं निःसहाय महिलाओं को दी जाने वाले पैंशन
योजना के लिये लाभार्थी की वार्षिक आमदन की हद 30 हजार रूपये कर दी गई हैं।
------------------------------------
सरकार ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को इस वर्ष से मौजुदा दो करोड़ से
बढ़ाकर पांच करोड़ रूपये सालाना करने का फैसला किया है। आज नई दिल्ली में
प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मं.िमंडल की बैठक में यह निर्णय
लिया गया। बैठक के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए सूचना व प्रसारण
मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि इस निधि के लिये पहले 15 अरब 80 करोड़ रूपये दिये
जाते थे जिसमें 23 अरब 70 करोउ़ की वृद्धि की गई है। अब यह राशि कुल मिलाकर 39
अरब 50 करोड़ रूपये हो गई है। बहुत से सांसद जो ग्रामीण अंचलों से चुन कर आये है
उनकी यह चिरलंबित मांग थी। एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रिमंडल नें देश में निजी
एफ एम नेटवर्क के विस्तार को भी मंजूरी दे दी। इसके विस्तार के तीसरे चरण में 227,
एक लाख या उससे अधिक आबादी वाले दो सौ 94 शहरों के कुल 839 नये चैनल शुरू
करने की योजना है निजी एफ एम चैनलों को आकाशवाणी के समाचार बुलेटिन प्रसारित
करने की अनुमति देने का भी फैसला किया गया।
------------------------------------
अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला ने कहा
है कि कल 8 जुलाई को मुख्यमंत्री के कैथल आगमन को लेकर नगरवासियें में विशेष
उत्साह है और इस दिन मुख्यमंत्री 24 करोड़ रूपये से अधिक राशि से निर्मित रेलवे
ओवर ब्रिज को लोकार्पित भी करेंगे। आज कैथल में एक प्रैस कांफ्रेस में बोलते हुये श्री
सुरजेवाला ने कहा कि कल की जनसभा में नगर व क्षेत्र के सभी चुने हुये प्रतिनिधि
आमंत्रित किये गये है।
सह पुल एक किलोमीटर से अधिक ल्रबा यह आर ओ बी रेलवे उपरगामी पर दो लेन का
बनाया गया है।
------------------------------------
उपभोक्ता मामलें व खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रोफेसर के वी थॉमस ने
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवंटित खाद्यान्न के उठाव और इनके सुरक्षित
भंडारण की समीक्षा हेतु अगले दो तीन हफतों में राज्यों को दौरा करने का निर्देश दिया
है। उपर सविच और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को राज्य वार जिम्मेवारी देकर
जिलेवार समीक्षा करने को कहा गया है साथ ही वे वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण करेंगे
और एफ सी आई के गोदामों व अन्य भंडारण, एजेंसियों के प्रबंधन की समीक्षा भी करेंगे
ताकि गुणवत्ता बनी रहे। खाद्य सचिव डा बी सी गुप्ता ने बताया है कि सरकरा खाद्यान्नों
के भंडारण व उठाव में सुधार लाने के लिये तत्काल कदम उठा रही है।
------------------------------------
मत्स्य विभाग ने मछली प्रजनन के जुलाई अगस्त मास के समय मतें अधिसूचित
प्राकृतिक तालाबों व झीलों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। विभागीय प्रवक्ता के
अनुसार यह प्रतिबंध 31 जुलाई तक लागू रहेगा। साथ ही बिजली करंट , डायनामार या
हानिकारक विस्फोट पदार्थ से मछली पकड़ला या मारना कानूनन जूर्म है।
------------------------------------
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ष्शाखा हरियाणा व चंडीगढ़ परसों नौ जुलाई को चंडीगढ़ स्थित
सरकारी म्यूजिम आर्ठ गैलरी में हेलन केलट जयंती पखवाड़े के समापन अवसर पर एक
सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रही है। संघ के महासचिव चौधरी जागेराम ने बताया है कि इस
मौके पर संगठन 25 मेधावी दृष्टिहीन बच्चों को छात्रवृति देगा व दृष्टिहीनों की
समस्याओं पर चर्चा भी की जायेगी।
------------------------------------
यमुनानगर में आज हुई भारी बरसात से जनजीवन असत व्यस्त हो गया है। मिली
जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे तक जिले में 145 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी
थी सबसे ज्यादा साठ एम एम बरसात कस्बा बिलासपुर में दर्ज हुई बरसात दोपहर 12
बजे तक जारी रही। यमुनानगर व जगाधरी करीब डेढ़ दर्जन कलोनियों में पानी भरने पर
लोगों को परेशानी रही। समुना व सोम नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
हमारे चंडीगढ़ संवाददाता ने बताया है कि जलस्तर बढ़ने से सोमनदी में फिर दरार आ
गई है जिससे कई सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर
नजर रख रहे है और दरार को पाटने के उपाय किये जा रहे है।
------------------------------------
प्रदेश के युवाओं में शिक्षा के विस्तार के लिये वर्तमान सरकार ने गत 6 सालों में सिरसा
जिले में एक अरब 35 करोड़ 30 लाख रूपये खर्च किये हैं जिससे जिले ले शिक्षा हब के
रूप में राष्टीय स्तर पर पहचान बनाई है। गृह उद्योग व शहरी निकाय राज्य मंत्री श्री
गोपाल कांडा ने आज सिरसा में बताया है कि चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में भवन
निर्माण व अन्य सुविधाओं पर 56 करोड़ 42 लाख रूपये खर्च किये गये। श्री कांडा ने
सिरसा और फतेहाबाद जिलों के महाविद्यालयों को इस विश्वविद्यालय से जोड़ने के लिये
मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
------------------------------------
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा संचालित और हैफेड द्वारा अ्रगीकृत बैडमिटन नर्सरी
की रिक्त पड़ी 14 सीटों के लिए ट्रायल 11 जुलाई को ताउ देवी लाला खेल परिसर
पंचकूला में होगा। प्रवक्ता ने बताया कि खिलाड़ी लड़के लड़कियों की आयु दस से 14
वर्ष तक होनी चाहिये । हरियाणा का निवासी होना चाहिये और स्पोट उत्तीर्ण , राज्य व
राष्ट्रीय खिलाड़ियों को चसन में प्राथमिकता दी जायेगी। चयनित खिलाड़ियों को हैफेड
द्वारा स्पोट कीट , जलपान की सुविधा, स्कूल की फीस आदि दिया जायगा।
------------------------------------
प्राथमिक शिखा विभाग ने सरकारी प्राथमिक स्कूलों में नियमित आधार पर कार्यरत जे बी
टी तथा हैड टीचरस का डाटा विभाग की वैबसाइट पर अपलोड करने तथा संबंधित
टीचर से आपत्तियां आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। विभागीय प्रवक्ता के अनुसार
यदि कोई व्यक्ति अपने से संबंधित किसी जानकारी को गलत पाता है या उसमें कुछ
बदलाव चाहता है तो उसका उल्लेख या संशोधन 11 जुलाई तक ई मेल के माध्यम से भे
सकता है। सूचियां व डाटा बेस नौ जुलाई से वैबसाइट पर उपलब्ध होगा।
-----------------------------------

06 July 2011

प्रादेशिक समाचार 06.07.2011

आकाशवाणी चण्डीगढ़
मुख्य समाचार:-
* हरियाणा में धारूहेड़ा की एक निजी औद्योगिक कम्पनी के प्रबंधन और श्रमिकों के बीच पिछले तीन महीने
से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है।
* हरियाणा सरकार ने सिरसा और फतेहाबाद जिलों के सरकारी गैर सरकारी महाविद्यालयों को चौधरी देवी
लाल विश्वविद्यालय सिरसा से जोड़ दिया है।
* हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा के बाद यमुना व सोमनदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा
है।
* केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने कहा है कि दिल्ली पलवल को चार मार्गी तथा दिल्ली बण्ठिडा को दो मार्गी
बनाया जाएगा।
हरियाणा के श्रम और रोजगार मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर
स्थित धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की ओमैक्स आटो लिमिटिड कम्पनी के प्रबंधन तथा श्रमिकों के बीच पिछले तीन
महीने से चला आ रहा विरोध समाप्त हो गया है। दोनों पक्षो के बीच गुड़गांव में बीस घंटे तक वार्ता के दौर
चलें। कम्पनी के प्रबंधन की ओर से एन सी कौशिक गौरव और डी पी यादव ने और श्रमिकों की ओर से सत्यपाल
सिंह कुंवर पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार और मन मोहन दुबे ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
------------------------------------
हरियाणा सरकार ने सिरसा और फतेहाबाद के लोंगो की चिर लम्बित मांग को पूरा करते हुए शैक्षणिक सत्र
2011-12 से इन दोनो जिलो के सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों के चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय
सिरसा से जोड़ दिया है। कुलपति डा के सी भारद्वाज ने बताया है कि इन जिलो के महाविद्यालयों को इस
विश्वविद्यालय से जोड़ने के संबंध में इस क्षेत्र के लोगो ने मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आग्रह किया था
और सरकार ने इस मानते हुए सिरसा तथा फतेहाबाद जिलों के महाविद्यालयों को चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय
सिरसा से जोड़ने का निर्णय लिया है। आवश्यक अधिसूचना जारी कर दी गई है। हरियाणा के गृह राज्य मंत्री श्री
गोपाल कांडा ने फतेहाबाद तथा सिरसा जिलों के सरकारी तथा गैर सरकारी महाविद्यालयों को चौधरी देवी लाल
विश्वविद्यालय सिरसा से सम्बद्ध करने के लिए सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रति
आभार व्यक्त किया है।
------------------------------------
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने बी ए , बी कॉम , बी एस सी आनर्ज प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के वार्षिक
परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। विश्वविद्यालय किे प्रवक्ता के अनुसार वैबसाइट ूूूण्उकनतवीजंाण्ंबण्पद
पर भी परिणाम उपलब्ध है। इसी परिणाम के आधार पर इच्छुक अभ्यार्थी 19 जुलाई तक बिना विलम्ब शुल्क फार्म
भर सकते है। उन्होंने कहा कि बी एड की सारणी में संशोधन किया गया है। संस्कृत अध्यापन ओल्ड न्यू कोड
क्रमांक 14052 तथा 14548 का 25 जुलाई का निर्धारित पेपर प्रशासनिक कारणों के चलते अब 2 अगस्त को
होगा। परीक्षा के समय और केंद्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।
------------------------------------
हरियाणा सरकार ने पोस्ट मैट्रिक वजीफा योजना के अतंर्गत सभी डिप्लोमा अथवा डिग्री स्तर के छात्रों की फीस
की प्रतिपूर्ति करने संबंधी तकनीकी संस्थाओं को दिशा निर्देश जारी किए है। तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री महेंद्र प्रताप
सिंह ने चंडीगढ़ में यह जानकारी देते हुए कहा है कि पोस्ट मैट्रिक वजीफे का लाभ केंद्रीकृत कॉसलिंग के माध्यम
से दाखिला लेने वाले छात्रों के साथ साथ संस्थान स्तर पर प्रवेश पाने वाले अनुसूचित जाति छात्रों को भी दिया
जाएगा।
यह वजीफा प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2011-12 के दाखिले के बाद लागू होगी। इस योजना के तहत अनुसूचित
जाति छात्रवुति संस्थानों में दाखिल हुए कुल छात्रों के 40 प्रतिशत तक ही सीमित होगी। चयन निर्धारित प्रवेश
परीक्षा में योग्यता के आधार पर होगा। 10 वीं की परीक्षा गणित तथा विज्ञान के साथ पास करने की शर्त से
हरियाणा राज्य तकनीकी की शिक्षा बोर्ड द्वारा छूट दी गई है।
------------------------------------
पर्वतीय क्षेत्रों में आज की भारी वर्षा के बाद यमुनानगर और सोमनदी का जल स्तर फिर से बढ़ गया है।
प्रशासनिक अधिकारी पूरी चौकसी बरतने की बात कह रहे है। नहरी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज
दोपहर में हथनी कुंड बराज पर यमुना का जलस्तर 49 हजार 278 क्यूसिक्स और सोमनदी का जलस्तर दादूस्तर
हैड पर 14 हजार क्यूसिक्स दर्ज किया गया। इसमें से लगभग 50 हजार क्यूसिक्स पानी यमुना में छोड़ा गया है।
जिला उपायुक्त अशोक सांगवान का कहना है कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से चौकस है।
------------------------------------
इंडियन नैशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश चौटाला ने दावा किया है
कि हिसार लोकसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी क पलड़ा भारी रहेगा। फतेहाबाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में
उन्होंने कहा कि उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होने में अभी काफी समय है लेकिन इतना तय है कि चुनाव परिणाम
प्रदेश की भावी राजनीति का भविष्य तय करेगा। यह स्थान पूर्व मुख्य मंत्री श्री भजन लाल के निधन से रिक्त
हुआ है। श्री चौटाला ने भूमि अधिग्रहण नीति की निंदा की और कहा कि परमाणु संयंत्र के लिए सरकार गोरखपुर
के किसानों की उपजाउ भमि का अधिग्रहण कर रही है। भारतीय राष्ट्रीय लोकदल इस का विरोध करता है।
------------------------------------
पंचकूला जिला प्रशासन ने महिलाओं पर घरेलू हिंसा पर अकुंश लगाने के लिए विशेष कदम उठाए है और उनकी
सहायता के लिए हैल्पलाइन की भी शुरूआत की है। एक सरकारी प्रवक्ता के लोगो से आग्रह किया है कि कहीं
पर भी बच्चों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार किसी लावारिस बच्चे बाल मजदूर अपना बाल विवाह , शिशु
हत्या अथवा घरेलू हिंसा का शिकार हो रही महिला के बारे में जानकारी दें। यह सूचना टोलफ्री दूरभाष
18001802056 पर दी जा सकती हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
------------------------------------
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के एस मुनिय्यपा ने कहा है कि आगामी पांच वर्षो में सभी रेलों में शौचालय सुविधा दे दी
जाएगी और आगामी रेल बजट में राशि प्रावधान किया जाएगा। आज करनाल में संवाददाताओं से बातचीत में
उन्होंने कह है कि राज्य सरकारें अगर सहयोग करें तो उनका मंत्रालय सभी राज्यों में निर्माणाधीन सभी
परियोजनाएं आगामी पांच वर्षों में मुकम्मल करने के भरपूर प्रयास करेगा। यात्री सुविधाओं की चर्चा करते हुए
उन्होंने कहा कि आगामी रेल बजट में सभी रेलवे स्टेशनों को साफ और स्वच्छ रखने के साथ साथ अन्य बेहतरीन
सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा में रेल यातायात विस्तार के अंतर्गत
दिल्ली से पलवल को चार मार्गी, दिल्ली से बण्ठिडा को दो मार्गी तथा पलवल से मथुरा को तीन मार्गी बनाया
जाएगा।
------------------------------------
हरियाणा तकनीकी की शिक्षा विभाग ने फैशन, टी वी तथा फैशन डिजाईंनिग संस्थान के लिए 9 जुलाई को
नौकरी के लिए साक्षातकार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता देने का निर्णय लिया है। विभाग के
प्रवक्ता ने बताया है कि लैक्चरर के लिए रेल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का किराया तथा सहायक प्रोफेसर के
पद के लिए द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का रेल किराया दिया जाएगा। जबकि प्रोफेसर के पद के लिए साक्षात्कार
के लिए आने वाले को हवाई जहाज का किराया मिल जाएगा किराया प्रतिपूर्ति यात्रा टिकट प्रस्तुति पर ही की
जाएगी।
------------------------------------
एयर कोमोडोर एस पी सिंह ने सिरसा के वायु सेना स्टेशन के कमांडर का पद भार संभाल लिया है। उन्होंने ग्रुप
कैप्टन अनिल समर वाल से पद भार ग्रहण किया। इस अवसर पर वायु सैनिकों द्वारा प्रस्तुत एक भव्य पैंटेड
समारोह का आयोजन भी किया गया। नए वायु अधिकारी कमांडिग एयर आफिसर कोमोडोर एस पी सिंह एक
फाईटर पायलट है और उन्हें तीन हजार घंटे उड़ान का अनुभव प्राप्त है।
------------------------------------