Loading
Showing posts with label समाचार News (1). Show all posts
Showing posts with label समाचार News (1). Show all posts

07 May 2011

७/५/११ समाचार प्रभात ०८००

मुख्य समाचार :-
  • एयर इंडिया पायलटों की दस दिन से चल रही हड़ताल समाप्त।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी।
  • टू जी स्पैक्ट्रम घोटाले में डीएमके सांसद कनीमोढ़ी की जमानत अर्जी पर दिल्ली में सीबीआई की विशेष अदालत में आज सुनवाई।
  • गुरूदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की डेढ़ सौंवीं जयंती के सिलसिले में वर्षभर के समारोहों का नई दिल्ली में आज शुभारंभ।
  • सायना नेहवाल मलेशिया ओपन ग्रां प्री बैडमिन्टन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में। और
  • अजलान शाह हॉकी टूर्नामैंट में भारत ने ब्रिटेन को तीन-एक से हराया।
 ---------
 एयर इंडिया के पायलटों ने दस दिन से चल रही हड़ताल खत्म कर दी है।  बर्खास्त और निलंबित पायलटों को नौकरी पर वापस लेने, उनकी यूनियन को फिर से मान्यता देने और कथित अनियमितताएं दूर करने के लिए सरकार के सहमत होने के बाद कल देर शाम पायलटों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। इंडियन कमर्शियल पायलट्स असोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन ए एस भिंडर ने सरकार के साथ बातचीत के बाद पत्रकारों को बताया कि तत्कालीन इंडियन एयरलाइन्स के लगभग आठ सौ पायलट काम पर लौट आयेंगे। नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ पांच घण्टे बातचीत के बाद आई सी पी ए के महासचिव ऋषभ कपूर के साथ श्री भिंडर ने दावा किया कि सरकार कथित अनियमितताओं की जांच करने पर सहमत हो गई है।
 पायलट आधी रात से काम पर लौटने लगे हैं। घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि सेवाएं फिर से सामान्य होने में दो दिन लग सकते हैं।
 नागर विमानन मंत्री व्यालार रवि ने हड़ताल खत्म होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
-बाइट-व्यालार रवि
मैं आश्वस्त करता हू कि हम जनता को बेहतर सेवायें देंगे और मैं कर्मचारियों को भरोसा दिलाता हूं कि धर्माधिकारी समिति कर्मचारियों को हर वर्ग के हितों का ध्यान रखेंगे। सरकार कोई दुर्भावना नहीं रखेगी।
 हमारे संवाददाता ने बताया कि हड़ताल के कारण एयर इंडिया को लगभग डेढ सौ करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
हवाई जहाज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि प्राइवेट एयरलाइन अब ज्यादा किराया वसूल नहीं कर पाएंगे। अब वक्त आया है कि दोनों मेनेजमेंट और एयरलाइन में काम करने वाले लोग जिनमें पायलट भी शामिल है मिलकर इसकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में जुट जाएं। आकाशवाणी समाचार के लिए मैं दिल्ली से विजय रैना।
---------
 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरूलिया और वर्धमान जिलों के कुछ हिस्सों के ३८ निर्वाचन क्षेत्रों में आज वोट डाले जा रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि चार जिलों में राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय अर्द्वसैनिक बल की ४५० कंपनियों को तैनात किया गया है। हमारे संवाददाता की ये रिपोर्ट-
पुरूलिया जिले में पांच सीटों पर मतदान का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मैंंने रघुनाथपुर और काशीपुर विधानसभा सीटों का निरिक्षण किया और पाया कि वोटरों में काफी उत्साह है। हांलांकि कुछ इलाकों में माओवादियों ने वोट बहिष्कार का नारा बुलंद किया पर सुरक्षा के भूतपूर्व इंतजाम को देखकर लोग बेखौफ होकर वोटिंग कर रहे हैं। जहां तक सुरक्षा की बात कर रहे थे तो फलाइंग स्पोर्ट वेन के अलावा हर बूथ पर केंद्रीय बल के जवान तैनात हैं। हेलीकॉप्टर से भी दिन में निगरानी रखी जाएगी। तथा सीमांचल क्षेत्र एवं खासकर चैकपोस्टों पर स ंघन तलाशी अभियान जारी है। आकाशवाणी समाचार के लिए पुरूलिया से मैं शंभूनाथ चौधरी।
---------
 नगालैंड में एओंगलेंडेन विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस उप चुनाव में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री डा० एस सी जामिर और सत्तारूढ़ नगालैंड पीपुल्स फ्रंट के तोशीपोकबा के बीच मुकाबला हो रहा है।
    ---------
 उत्तर प्रदेश में पिपराइच विधान सभा सीट के लिए कल मतदान होगा। इस उप-चुनाव में दो महिलाओं सहित तेरह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वोटों की गिनती तेरह मई को की जायेगी।
---------
 टू जी स्पैक्ट्रम मामले में दिल्ली में सीबीआई की विशेष अदालत डी एम के सांसद कनीमोरी की जमानत की अर्जी पर आज सुनवाई करेगी। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए कल ये अर्जी दाखिल की थी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ पी सैनी ने जमानत अर्जी पर फैसला होने तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।
 कनीमोरी और कलइंगार टी वी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार की जमानत की अर्जी पर दलील देते हुए उनके वकील राम जेठमलानी ने कहा कि टू जी स्पैक्ट्रम मामले में कनीमोरी की कोई भूमिका नहीं थी और कलइंगार टी वी में बीस प्रतिशत शेयरों के अलावा दिन प्रति दिन के मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि कनीमोरी इस टी वी चैनल के बोर्ड की न तो सदस्य है और न ही कभी उन्होंने बोर्ड की बैठक में हिस्सा लिया तथा एक महिला होने के नाते वे जमानत की हकदार हैं।
 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करूणानिधि की पुत्री कनीमोरी के साथ उनके पति अरविन्दन और पार्टी के ११ सांसद भी अदालत में मौजूद थे। कनीमोरी ने कहा है कि वे पूरी तरह से निर्दोष हैं।
---------
 उत्तर प्रदेश में सभी प्रमुख विपक्षी  दलों ने कहा है कि वरिष्ठ पी डब्ल्यू डी इंजीनियर की हत्या में बहुजन समाज पार्टी के विधायक शेखर तिवारी के दोषी साबित होने के बाद मायावती सरकार ने सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। शेखर तिवारी और तीन पुलिसकर्मियों सहित उनके नौ सहयोगियों को २००८ में औरैया में पी डब्ल्यू डी के इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। लखनऊ की एक विशेष अदालत ने विधायक की पत्नी विभा तिवारी को सबूत नष्ट करने के आरोप में ढाई साल कारावास की सजा सुनाई है।
 मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने कहा है कि इस फैसले से मनोज कुमार गुप्ता के शोक संतप्त परिवार को न्याय मिला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इस फैसले से साबित हो गया है कि सत्तारूढ पार्टी के नेताओं ने सत्ता का किस तरह दुरूपयोग किया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विधानसभा के भीतर और बाहर बसपा सदस्यों पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोप सही साबित हो गए हैं।
 मृत इंजीनियर के परिवार और उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स असोसिएशन ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है।
---------
 लोकपाल विधेयक तैयार करने के लिए संयुक्त मसौदा समिति की आज फिर नई दिल्ली में बैठक होगी। इससे पहले दो बैठकों में विधेयक का मसौदा तय करने की प्रक्रिया तेज करने का फैसला हो चुका है। समिति में पांच मंत्री और समाज के पांच प्रतिनिधि शामिल हैं। दूसरी बैठक में दोनों पक्षों ने प्रस्तावित विधेयक के अपने-अपने मसौदे एक दूसरे को सौंपे और कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। हमारे संवाददाता के अनुसार आज की बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय और न्यायपालिका को प्रस्तावित विधेयक के दायरे में लाने जैसे मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा होने की संभावना है। इन संस्थाओं को विधेयक के दायरे में लाने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और कानूनी विशेषज्ञों के बीच मतभेद हैं।
---------
 गुरूदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की १५०वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर के समरोहों का शुभारंभ आज नई दिल्ली में होगा। प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। डॉ मनमोहन सिंह रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कहानियों पर आधारित फिल्मों की छह डीवीडी भी जारी करेंगे। वर्ष भर के समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्रनाथ ठाकुर की स्मृति में डाक टिकट और सिक्के जारी किए जाएंगे।
 नई दिल्ली में उद्घाटन समारोह में बांग्लादेश का प्रतिनिघित्व वहां के योजना मंत्री ए के खांडकर करेंगे।
 भारत और बांग्लादेश ने पिछले वर्ष रवीन्द्रनाथ ठाकुर की डेढ़ सौवीं जयंती संयुक्त रूप से मनाने का फैसला किया था।
भारत के राष्ट्रगान जन-गण-मन और बांग्लादेश के राष्ट्रगान आमार शोनार बांग्ला के रचयिता अमर लेखक और चित्रकार कवि गुरू रविन्द्रनाथ टैगोर की कृतियां आज भी उतनी की प्रासंगिक हैं जितनी सौ वर्ष पहले थीं। यूरोप से लेकर अजेर्ंटीना तक भ्रमण और लेखन मस्त महाकवि, साहित्य में नोबल पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-पश्चिमी थे। कवि गुरू रवीन्द्रनाथ टैगोर ने १२ उपन्यास ३००० कविताएं और २०० से ज्यादा गीत लिखे। महान फिल्मकार सत्यजीत रे गुरूदेव को अपना आदर्श मानते थे। सालभर चलने वाले इस महाउत्सव में बहुप्रतिभा धनी टैगोर के साहित्य से आज के युवा-पीढ़ी को परिचित कराने का प्रयास किया जायेगा। आकाशवाणी समाचार के लिए दिल्ली से मैं मणिकांत ठाकुर।
 ढाका में गुरूदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के १५०वीं जयंती समारोहों का उद्घाटन कल उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से  किया। बंगबंधु इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि रवीन्द्रनाथ ठाकुर दोनों देशों की साझी विरासत का प्रतीक थे।
यहीं पर गुरूदेव रबिन्द्रनाथ ठाकुर आम जनता के करीब आए और उनके उत्थान के लिए हमेशा अथक प्रयास करते रहे। यह वही स्थान है, जहां पर उन्होंने शिक्षा, गांवों के पुनर्निर्माण और विकास के लिए काम किया। उन्होंने सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए भी ठोस कदम उठाए।
---------
 भारत की साइना नेहवाल मलेशिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं। र्क्वाटर फाइनल में कल साइना ने चीन की लीन वांग को १४-२१, २१-१९, २१-१९ से हराया। सेमीफाइनल में साइना का सामना कोरिया की झी ह्‌यून सुंग से होगा।
---------
 क्वालालम्पुर में सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में कल भारत ने ब्रिटेन को ३-१ से हराकर पहली जीत दर्ज की। भारत के लिए रूपिन्दर पाल सिंह ने हैट्रिक लगाई। खेल समाप्त होने से आठ मिनट पहले जेम्स टिन्डाल ने ब्रिटेन के लिए एकमात्र गोल दागा।
---------
 आईपीएल क्रिकेट में आज कोलकाता में चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से और मुंबई में डेल्ही डेयरडेविल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा।
 कल बंगलौर में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने किंग्स इलेवन पंजाब को ८५ रन से हरा दिया। किंग्स इलेवन की टीम २०६ रन के लक्ष्य के जवाब में २० ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ १२० रन ही बना पाई। रॉयल चैलेंजर्स के क्रिस गेल्स शानदार शतक लगाकर ÷मैन ऑफ द मैच' रहे।
---------

समाचार पत्रों से
 टू जी घोटाले में डीएमके सांसद कनिमोळी की सीबीआई अदालत में पेशी आज के अखबारों की पहली खबर है।  राष्ट्रीय सहारा लिखता है-जमानत पर फैसला आज। अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस के शब्द हैं-कनिमोळी ने जमानत के लिये महिला होने का लिया सहारा।
 ओसामा प्रकरण पर दैनिक भास्कर की सुर्खी है-मुम्बई हमले पर अमरीका मुकरा, कहा- २६/११ और ९/११ में समानता नहीं, किल ओसामा जैसी भारतीय कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगा ओबामा प्रशासन। अमर उजाला लिखता है-आतंकवाद पर दोहरा रवैया सिर्फ पाकिस्तान का ही नहीं, अमरीका का भी है।
 राष्टीय सहारा पाकिस्तान की गुर्राहट शीर्षक से लिखता है कि उसने अपनी समझ में ओसामा को बड़े जतन से छिपा रखा था लेकिन अमरीका के हाथों उसकी हत्या के बाद वह शर्म, कुंठा और असुरक्षा के सागर में गोते लगा रहा है।
अमर उजाला कहता है-अरब क्रांति बनी मिशन लादेन की वजह, सऊदी अरब और तुर्की ने दी थी पाकिस्तान को अलकायदा सरगना से छुटकारा पाने की सलाह, ओमान से मोरक्को तक खतरा बन रही क्रांति को साधने के लिये इसे जरूरी बताया था।
 राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है-भारत ने पाकिस्तान से फिर मांगे दाऊद समेत पच्चीस वांछित, हमले की बजाय कूटनीतिक स्तर पर घेरने की रणनीति, दाऊद को आई.एस.आई. ने कराची से हटाया। नई दुनिया की खबर है पाकिस्तान से भागकर सऊदी अरब पहुंचा मोस्ट वांटेड दाऊद।
 काम पर लौटे पायलट, हड़ताल समाप्त-देशबंधु की पहली खबर है। नई दुनिया की टिप्पणी है-एयर इंडिया को चूना लगा निजी एयरलाइंस को पहुंचाया गया लाभ, दबाव डालकर पचास विमानों की खरीद कराई, सौदे के लिए मंत्रालय में नहीं थी एक राय, सी.ए.जी. ने उठाये गंभीर सवाल।
 बिजनेस भास्कर की ख़बर है-कमोडिटी में ब्लैक फ्राइडे, विदेशी और घरेलू बाजर में चांदी के भाव रसातल में, क्रूड ऑयल की धार हुई पतली, कॉपर भी नरम। इकनोमिक टाइम्स इसे पतझड़ कहता है, वजह है वैश्विक अर्थव्यवस्था की अनिश्चितताएं दोबारा सामने आने से मांग उम्मीद से कम बनी हुई है।



MORNING NEWS

 0815 HRS
 07 MAY, 2011
THE HEADLINES:
  • Air India pilots call off their 10-day old strike.
  • Polling is on for the fifth phase of assembly elections in West Bengal amid tight security.
  • Hearing on bail plea of DMK MP Kanimozhi in 2G Scam case to continue in Special CBI Court in Delhi today.
  • Year-long celebrations to mark the 150th Birth Anniversary of Gurudev Rabindranath Tagore begin in New Delhi this morning.
  • Saina Nehwal enters semifinals of women's singles of  the Malaysia Open Grand Prix badminton tournament at Kuala Lumpur. 
  • And in the Azlan Shah Hockey tournament in Malaysia, India beat Britain, 3-1. 
<><><>
Air India pilots have called off their 10-day-old strike. This follows an agreement late yesterday evening between the government and the pilots to reinstate sacked and suspended pilots, restore recognition to their union and to look into their complaints of irregularities.  Emerging after five hours of talks with Civil Aviation Ministry officials, the Indian Commercial Pilots Association General Secretary Rishabh Kapur claimed that the government has agreed to look into all irregularities.
Some things have gotten resolved and some things will get resolved, that is the faith that we kept in the government." "They have reinstated all our terminated employees. They have re-recognised the ICPA, they have set a timeframe for the committee that they have set in, called the Dharam Adhikari Committee.
The Pilots have started returning to work since midnight last night.  Booking of tickets for domestic sectors has been resumed by the Airlines.  A spokesman of Air India said that it might take two days to resume normal services. 
Civil Aviation Minister Vayalar Ravi expressed happiness over the pilots ending their stir. He said there is no ill feeling and that there will be no feeling of vengeance.
 I can assure the public that we will do the best to improve the service and also I can assure the employees that Dharma Adhikari Committee report would be implemented at the earliest as soon as I get it and all section of the employees in this would be taken care of."
AIR correspondent has filed this report:
The talks between striking pilots and government representatives began on Wednesday after initial stalemate. They held several rounds before an agreement could be reached. For air travellers the good news is that it will rein the private airlines charging higher fares. The airline is estimated to have suffered a loss of one hundred and fifty crore rupees. It is now time for both management and working class including the pilots to take stock of the situation and put the national airlines on the path of financial recovery. Vijay Raina Air News Delhi.
<><><>
Polling is underway for the fifth phase of assembly elections in West Bengal. Voting is taking place in 38 constituencies spread over West Midnapur, Bankura, Purulia and Burdwan districts in this phase. Polling which started at 7 am, will end at 5 in the evening. 193 candidates including State Health Minister Surya Kanta Mishra and Pradesh Congress President Mana Bhuiya are in the fray. More than 9,400 polling booths have been set up in four districts. Elaborate security arrangements have been made to ensure free and fair polls. Besides the State Police, 450 Companies of the Central Para-Military forces have been deployed. Two helicopters are also pressed into service for air surveillance.  Two General, 7 Expenditure and four Police observers are constantly monitoring the poll process. AIR correspondent has filed this report from Purulia:
Voting is on in all the five assembly seats in  Purulia district. In many booths voters have come well before the start of the poll process and the continuous surge of the voters is really an encouraging site. Though at some places Maoists have given the call of poll boycott but the same has failed to dampen the spirit of the voter. More over massive security is in  place for this phase of polling. Out of six hundred companies of central forces one hundred fifteen companies have been deployed in Purulia itself  apart from a large posse of state police. Observers and firing squad vans are crisscrossing the assembly segment to instill confidence among the voters. Shambhu Nath Choudhury reporting for All India Radio from Purulia district.
<><><>
In Nagaland, polling has begun in the by-election to the Aonglenden Assembly constituency.  Elaborate security arrangements have been made to ensure free and fair poll.  Former Nagaland Chief Minister and ex-Governor of Maharashtra and Goa Dr S.C. Jamir of the Congress and Toshipokba of the ruling Nagaland People’s Front, are the main contestants in the by-election. More from AIR correspondent:
 In Nagaland, polling for the by-election began from 7 am this morning. Voters started lining up in front of booths hours before the polling began despite unfavorable weather conditions following a smart shower in the wee hours. Spread across 14 polling booths, over 12757 voters are expected to exercise their franchise to determine the fate of Dr S.C. Jamir of Congress and Mr. Toshipokba Longkumer, a two time contestant of the ruling Nagaland People’s Front, NPF. Special security arrangements have been beefed up by deploying additional police forces in all the polling stations to prevent any untoward incidents. Anenla Jamir, AIR News, Kohima.
<><><>
The Special CBI Court in Delhi will continue hearing the bail application of DMK MP Kanimozhi in the 2G scam case. She moved the court yesterday seeking bail in the case. The court adjourned the hearing till today. Special CBI Judge O P Saini also ordered status quo till he decides on the bail application. During the day long arguments on the bail applications for Kanimozhi and Kalaignar TV MD Sharad Kumar, her lawyer Ram Jethmalani said Kanimozhi had no role in the scam. Mr Jethmalani said, apart from having 20 per cent shares in Kalaignar TV , Kanimozhi does not have any role in running its day-to-day affairs. He said she is neither a board member nor has she attended any board meeting of the channel. Ms Kanimozhi expressed confidence that she will come out clean in the entire matter.
We will face the entire thing legally. My family is not divided on the issue. It is a very very serious charge and i am very clear and i am very sure that we will come out of it and i will come of it  clean . There is nothing to say that i am a co conspirator.
<><><>
Year-long celebrations to mark the 150th birth anniversary of Gurudev Rabindranath Tagore begin in New Delhi today. The Prime Minister Dr Manmohan Singh will launch the celebrations in the presence of National Advisory Council Chairperson Sonia Gandhi and will release a slew of Commemorative items including a pack of 6 DVDs of films based on Tagore’s stories.  AIR correspondent reports that India and Bangladesh had last year decided to jointly celebrate the 150th anniversary of Tagore.
The writer and painter who gave both India and Bangladesh their national anthems-“Jana Gana Mana” and “Amar Shonar Bangla”-and who traveled widely, making friends from Europe to Argentina, is still seen as towering cultural icon . He was the first person who was not from the West to win the prestigious Nobel Prize for Literature for his prolific work. He was also a huge source of inspiration for another icon from Bengal-film-maker Satyajit Ray. Many of the events are aimed at bringing the poet closer to younger people, many of whom are not very familiar with his works. This is Manikant Thakur for AIR News.
Vice President Hamid Ansari and Bangladesh Prime Minister Sheik Hasina jointly inaugurated the anniversary celebrations of Rabindranath Tagore in Dhaka yesterday. 
<><><>
The Joint Committee for the drafting of the Lok Pal Bill will meet in New Delhi today to take forward the process of drafting an effective legislation to combat corruption. The drafting committee has held two meetings so far and decided to put on fast track the finalisation of the Lokpal Bill. The Committee has Five Ministers and five Social Activists on the panel.  Both the government and civil society have exchanged the drafts of the proposed legislation prepared by them and have held discussions on several major issues in the second meeting. AIR correspondent says that issues such as  inclusion of the PMO and Judiciary in the proposed legislation are likely to be the focus of discussions in today's meeting. The Civil Society activists and legal luminaries are divided to bringing these institutions within the ambit of the Lokpal Bill.
<><><>
Scientists of the Bhabha Atomic Research Centre have developed a device to locate tumours.  The device called the Digital Radiotherapy Simulator helps in identifying the organs at risk and in localising the cancer-affected tissues.  It also helps in conducting teletherapy to choose the right radiation beam and aim it at the target. Group Director of the Remote Handling and Robotics Division at the Centre, Dr. Manjit Singh said in Mumbai that the first machine with the Radiotherapy simulator has been installed in the Indian Red Cross Society Hospital, Nellore in Andhra Pradesh. 
<><><>
The US Administration has asked Pakistan to show concrete actions to prove its commitment in the war against terrorism.  A statement came from the State Department in this regard amid increasing questions being raised by US lawmakers and think tanks on Pakistan's commitment to fight against terrorism.  State Department spokesman Mark Toner told reporters in Washington that the United States has asked a number of questions to Pakistan with regard to the hideout of Osama bin Laden in an affluent suburb of Islamabad.  He also said that US-Pak counter terrorism cooperation that has been going on since 9/11 has borne fruit and has led to some successes. 
<><><>
Star Indian shuttler Sania Nehwal has entered the women's singles semifinals of the Malaysia Open Grand Prix badminton tournament.  In the quarter-finals at Kuala Lumpur yesterday,  the top seed and world number four overcame Chinese qualifier Lin Wang in three games 14-21, 21-19, 21-19.
<><><>
At Ipoh, Malaysia, India recorded a convincing 3-1 victory over Britain in the on-going Sultan Azlan Shah Cup hockey tournament. Rupinder Pal Singh fired in a hat-trick. The goals came in the 10th, 54th and 57th minutes.  
<><><>
Royal Challengers Bangalore beat Kings XI Punjab by 85 runs in their Indian Premier League match in Bangalore.  Chris Gayle was declared the Man of the Match. Royal Challengers Bangalore were 205 for six in 20 overs.  Kings XI Punjab were 120 for nine in the stipulated 20 overs. In today's matches, Chennai Super Kings will meet Kolkata Knight Riders at 4 p.m. at the Eden Gardens in Kolkata and Mumbai Indians will clash with the Delhi Daredevils in Mumbai.
<><><>
NEWSPAPERS HEADLINES
A courtroom breather for DMK MP Kanimozhi, who cited 'gender' for  leniency and bail in the 2G spectrum case is covered prominently in the Press. The Hindustan Times writes - Kanimozhi's  lawyer Ram Jethmalani sought to pass on the 2G spectrum scam blame on to A Raja, saying she had no role to play in it. "Decision on Kanimozhi bail plea today", writes The Tribune.
The Asian Age reports "If arrested, Kanimozhi will be taken first to Tihar Jail, and later shifted to the Rohini Jail's Women's Wing".
News of the aftermath of Osama Bin Laden's death continues to be on the the front pages. The Indian Express reports that after reviewing computer files and seized documents from Bin Laden's Abbottabad residence, American intelligence analysts have concluded that Bin Laden had played a direct role for years in plotting terror attacks from his hide out, and had not been relegated to being only an inspirational figure.
The Times of India reports that the United States answered Pakistan's threat of 'dire consequences' for America - in the event of another violation of its sovereignty - with another punitive drone attack on Friday, as Washington's focus shifted to Mullah Omar, Al Zawahiri and other terrorists it believes are hiding in that country.
"Both sides blink, Air India Strike is off", headlines the Indian Express.
"Air India loses 150 crore rupees'', reports the Hindustan Times.
The Hindu says that all sacked and suspended pilots are to be reinstated and their demands to be looked into in a time-bound manner.
Environment Minister Jairam Ramesh set off a political storm on Friday by confessing in public that he has been under "pressure" to overlook environmental violations while clearing certain projects, reports the Mail Today.

06 May 2011

समाचार News (1) 06.05.2011

मुख्य समाचार :-
  • श्री जारबोम गामलिन ने अरूणाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • स्वर्गीय दोरजी खांडू का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज।
  • सीबीआई ने आदर्श सोसायटी संबंधी फाइलें गुम होने के मामले में तीन कर्मचारी गिरफ्तार किए।
  • पाकिस्तान की सेना ने कहा, भविष्य में अमरीका ने एबटाबाद जैसी कार्रवाई की तो उसके साथ संबंधों पर पुनर्विचार किया जाएगा।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में दस प्रतिशत गिरावट।
  • और सायना नेहवाल मलेशियाई ओपन ग्रां पी बैडमिटन के क्वाटर फाइनल में
--------
 श्री जारबोम गामलिन अरूणाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। उन्हें कल देर रात ईटानगर में राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इससे पहले श्री गामलिन राज्य के ऊर्जा मंत्री थे।

कल रात १० बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, वी नारायण सामी, मुकुल वाशनिक, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री वी के हांडीक, राज्य केबिनेट के सदस्य, विधायी सचिवो और विधायिकों समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के लिए राजभवन जाने से पूर्व जारबोम गामलिन ने बताया कि वे दिवंगत मुख्य मंत्री के अधूरे कामों को जारी रखेंगे। इससे पहले कल देर शाम तक नये मुख्यमंत्री के चयन को लेकर केन्द्रिय मंत्रियों विधायको के साथ लम्बी मंत्रणाये की। मुरारी गुप्ता आकाशवाणी समाचार ईटानगर।
 १९६१ में अरूणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले के आलो में जन्में गामलिन २००४ में लीरोमोवा से विधायक चुने गए। वे गेगोंग अपांग मंत्रिमंडल में गृह और संसदीय कार्य मंत्री रहे। वे २००७ में फिर से विधायक बने और राज्य के बिजली मंत्री बनाए गए।
--------
 अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वर्गीय दोरजी खांडू का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक स्थान त्वांग में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। त्वांग से ईटानगर जाते समय शनिवार को उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। राज्य में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आज बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने स्वर्गीय खांडू के सम्मान में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
 राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील, उपराष्ट्रपति मोहम्मद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वर्गीय खांडू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने आज ईटानगर जाएंगे।
 इस बीच, नागर विमानन मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
--------
 केंद्रीय जांच ब्यूरो -सीबीआई ने विवादित आदर्श सोसाइटी से जुड़ी फाइलों के गुम हो जाने के मामले में महाराष्ट्र के शहरी विकास विभाग के अधिकारी गुरूदत्त वाजपेयी, सहायक नगर नियोजक एन. एन. नरवेकर और तथा प्रमुख सचिव रमानंद तिवारी के तत्कालीन कलर्क वामन राउल को कल रात मुंबई में गिरफ्तार कर लिया।
 एक महीने तक लगभग ३५ लोगों से पूछताछ के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। तीनों आरोपियों को आज सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा।

आदर्श सोसायटी की फाइल गुम होने के मामले में अहम कदम उठाते हुये सीबीआई ने कल रात महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग से जु+ड़े हुये तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें दो अफसर भी शामिल हैं। जब आदर्श घोटाला पिछले सितंबर में सामने आया उसी के कुछ दिनों बाद २८ अक्टूबर २०१० में महाराष्ट्र शहारी विकास विभाग के दफ्तर से आदर्श सोसायटी से जुड़ी हुई कुछ जरूरी फाइलें गुम हो गई और उस वक्त इन फाइलों का खोने की शिकायत मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। सुधा सुब्रह्मण्यम, आकाशवाणी समाचार, मुंबई
--------
 सरकार पायलटों की हड़ताल खत्म कराने के लिये आज भी पायलटों के साथ बातचीत जारी रखेगी। कल सरकार और हड़ताली पायलटों के बीच दो दौर की बातचीत हुई। नागरिक उडडयन मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रशात शुकुल की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति प्रतिबंधित भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रही है।  बातचीत के सकारात्मक रूख से लगता है कि जल्द ही कोई रास्ता निकल आयेगा।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि कल से मेट्रो सेक्टर के लिये टिकटों की बिक्री शुरू हो गयी। हालांकि दूसरी घरेलू उड़ानों के लिये टिकटों की बिक्री रविवार तक स्थगित रहेगी। कल ३२० उड़ानों में से केवल ४० उड़ान ही संचालित हो सकीं। अब तक सात हड़ताली पायलटों को बखर्ा्रस्त किया जा चुका है और छह को निलंबित कर दिया गया है। अनुमान है कि हड़ताल से एयर इंडिया को रोजाना २६ करोड़ रूपये का नुकसान हो रहा है।
--------
 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवे दौर के लिए कल वोट डाले जाएंगे। राज्य के मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरूलिया और बर्दवान जिले की ३८ सीटों के लिए मतदान होगा। चार जिलों में ९ हजार चार सौ से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं। पश्चिमी मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरूलिया जिलों में दो हेलीकॉप्टर मतदान पर निगरानी रखेंगे ।  सीआरपीएफ के महानिदेशक श्री विनय कुमार ने पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की।
--------
 बिहार में पंचायत चुनाव के छठे चरण में आज ५८ विकास खंडों में नौ सौ छह ग्राम पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। इनमें से ग्यारह नक्सल प्रभावित हैं। लगभग इक्यावन लाख बयालिस हजार मतदाता इक्यानवे हजार तीन सौ से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लगभग बारह हजार सात सौ मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। राज्य चुनाव आयोग ने सरकार को असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार करने, उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने और फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है।
--------
 आकाशवाणी से आप हर घंटे समाचार बुलेटिन सुन सकते हैं। मोबाइल फोन पर ताजा समाचार जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें न्यूज और भेज दें-५ ६ ७ ६ ७ ४ ४  पर
--------
 ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के चार दिन बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा कल न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर गए। उन्होंने वहां ११ सितम्बर २००१ को आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। श्री ओबामा ने कहा कि लादेन की मौत ने न्याय के लिए अमरीका की प्रतिबद्धता साबित कर दी है।
 इस बीच, पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक़ परवेज+ कियानी ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में ऐबटाबाद जैसी कार्रवाई हुई, तो वह अमरीका से अपने संबंधों पर पुनर्विचार करेगा। ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद पाकिस्तानी सेना की यह पहली प्रतिक्रिया है।
 उधर, संयुक्तराष्ट्र ने कहा है कि अमरीका उसे ओसामा बिन लादेन की मौत की पूरी परिस्थितियों की जानकारी दे ताकि उसकी वैधानिकता सुनिश्चित की जा सके।
--------
 अफगानिस्तान में कल देश के दक्षिणी हिस्से में दो घटनाओं में नौ आतंकवादी मारे गए। कंधार में नेटो के हवाई हमलों में चार आतंकवादियों की मौत हुई जबकि पांच अन्य आतंकवादी हेलमंड प्रांत में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। इस बीच, कल राजधानी काबुल में सैंकड़ों लोगों ने एक विरोध रैली में भाग लिया ।  रैली में कहा गया कि राष्ट्रपति करजई तालिबान के साथ समझौते की कोशिश से देश को खतरे में डाल रहे हैं।

अफगानिस्तान में प्रस्तावित शांति प्रक्रिया के विरूद्ध यह इस तरह की पहली जनसभा थी जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रपति हामिद करजई की वार्ता की पहल से वे लोग खुश नहीं हैं, जिन्होंने तालिबान के विरूद्ध लड़ाई लड़ी है। इनमें मुख्यतः अल्पसंख्यक साजिद हजारा और तूर्कन मूल के लोग शामिल हैं। जो पहले नोर्दन एलांयस के समर्थक थे और जिनके नेता को ग्यारह सितबंर की घटना से दो दिन पहले मार दिया गया था। मसूद में उत्तरी पनसील प्रांत में तालिबान को रोके रखा था और पूर्व विदेश मंत्री डॉ अब्दुल्ला अब्दूल्ला और पूर्व खुफिया प्रमुख अमरूल्ला ताले दोनों उनके नजदीकी कार्यकर्ताओं में थे। कल की सभा में उन्होंने लोगों को शांति वार्ता से अगाह करते हुए सरकार को सावधान किया कि अगर उनकी बातों पर ध्यान नही दिया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। आकाशवाणी समाचार के लिए काबूल से संतोष कुमार।
--------
 विश्व बाज+ार में कच्चे तेल के दामों में दस प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो वर्षों में कच्चे तेल के दाम में यह सबसे अधिक गिरावट है। अमरीका में कच्चे तेल की कीमत सौ डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है ।
 दुनिया में तेल की सबसे अधिक खपत अमरीका में होती है और वहां बेरोज+गारी के आंकड़े आने के बाद संकेत मिले हैं कि वहां तेल की मांग अब उतनी नहीं होगी, जितनी उम्मीद की जा रही थी।
 कुछ जानकार इस गिरावट को ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद तेल बाज+ार की प्रतिक्रिया से जोड़+ कर भी देख रहे हैं।
--------
 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कल राजधानी नई दिल्ली में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर की १५०वीं जयंती के सिलसिले में एक साल तक चलने वाले समारोहों की शुरूआत करेंगे। भारत और बंगलादेश की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित स्मृति समारोहों की शुरूआत के मौके पर बंगलादेश के योजना मंत्री एयर वाइस मार्शल ए. के. खांडकर मुख्य अतिथि होंगे। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
--------
 उधर बांग्लादेश में भी गुरुदेव की १५०वीं जयंती पर विशेष समारोह आयोजित किया गया है।

भारत और बंग्लादेश आज एक साथ गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के १५०वीं जन्म वर्षी मनाने के लिए एकत्रित हुये हैं। भारत के उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस समारोह का एक साथ उद्घाटन करेंगे। भारत और बंग्लादेश के कई नामी हस्ती इस मौके पर अपना कला प्रस्तुत करेंगे। आकाशवाणी समाचार के लिए ढाका से सुदीप बैनर्जी
--------
 सायना नेहवाल मलेशिया ओपन ग्रां प्री बैडमिटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। कल दूसरे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त सायना ने जापान की आयाने कुरिहारा को लगातार सैटों में २१-१४, २१-१७ से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में सायना का मुकाबला चीन की वांग लीन से होगा। वांग लीन ने उलटफेर करते हुए छठी वरीयता प्राप्त जापान की इरिको हिरोस को हराया।
--------
 आईपीएल में कल डेल्ही डेयरडेविल्स ने कप्तान वीरेंद्र सहवाग के तूफानी शतक की बदौलत डेक्कन चाजर्स को चार विकेट से हरा दिया। सहवाग ने १३ चौकों और छह छक्कों की मदद से ५६ गेंदों पर ११९ रन बनाये। हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में १७५ रन बनाये। डेल्ही डेयरडेविल्स ने १९ ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। सहवाग को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
 एक अन्य मैच में कोच्चि टस्कर्स केरल ने कोलकाता नाईट राइडर्स को १७ रन से हराया।
 आज बंगलौर में रॉयल चैलेंजर बंगलोर का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।
--------
 अजलन शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में आज भारत और ब्रिटेन आमने-सामने होंगे जबकि पाकिस्तान का सामना कोरिया से होगा। कल  भारतीय टीम कोरिया से दो के मुकाबले तीन गोल से हार गई। भारत के लिये दिवाकर राम ने २०वें मिनट में और दानिश ने २७वें मिनट में गोल दागे।
--------
आज के समाचार पत्रों की सुर्खियों

 टूजी स्पैक्ट्रम घोटाला मामले में कारपोरेट लॉबिस्ट नीरा राडिया और अन्य के खिलाफ आय कर चोरी की जांच की धीमी रफ्तार पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नाराजगी आज राष्ट्रीय सहारा, नवभारत टाइम्स, अमर उजाला, देशबंधु, वीर अर्जुन और बिजनेस भास्कर की बड़ी खबर है। दैनिक भास्कर के बॉटम स्प्रेड में छपी ये सुर्खी भी ध्यान अपनी ओर खींचती है-आज हर खुशी को अक्षय करेगी तृतीया। बकौल हिन्दुस्तान अक्षय तृतीया पर खरीदें सोना, बरसेगा पैसा।
 पंजाब केसरी के पहले पन्ने पर विस्तार से छपे समाचार का शीर्षक है- पंजाब में रिश्वत कांड : मुख्य संसदीय सचिव गिरफ्तार। इसी खबर को दैनिक ट्रिब्यून ने भी अहमियत दी है।
 जनसत्ता में छपी पंजाब महिला आयोग की एक अनोखी और चौकाने वाली सीख है- नवब्याहताएं ससुराल जाकर तज दें सेलफोन। पत्र का कहना है कि सेलफोन विवाह भंजक साबित हो रहे हैं। ससुराल में नवविवाहित लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को घरेलू रार बढ़ाने के लिए दोषी ठहराया गया है।
 हरि भूमि के पहले पन्ने पर बॉक्स में छपी खबर है- एक करोड़ का पुरस्कार ठुकराया। अण्णा बोले-सम्मान लेने से मन से मना कर दिया।
 आर्थिक खबरों पर नजर डाले तो सेंसेक्स में दशक की सबसे लंबी अवधि की गिरावट इकोनॉमिक टाइम्स की बड़ी खबर है।
 इसके अलावा आज की कुछ और अहम सुर्खियां हैं-
बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को दिया भरोसा-आतंक के खिलाफ ढाका देगा साथ।
अफगानिस्तान में भारतीय मिशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई।
नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष के अंत तक पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से गुजरेगा करीब साढ़े पांच करोड़ टन का क्षुद्रग्रह। अगर पृथ्वी से टकरा जाए तो इससे पैसठ हजार परमाणु बमों जितनी ऊर्जा उत्सर्जित होगी।
महाराष्ट्र में नक्सली हमले में पांच लोगों की मौत।
ऑस्ट्रेलिया में ३० हजार से ज्यादा भारतीयों को मिलेगी नौकरी।
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक हेड कांस्टेबल की हत्या और
राजधानी में नारंगी बसों का खट्टा-मीठा सफर शुरू, बसों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे।


THE HEADLINES:
  • Mr Jarbom Gamlin sworn in as the new Chief Minister of Arunachal Pradesh.
  • Last rites of late Chief Minister of Arunachal Pradesh  Dorjee Khandu to be performed with full state honours today.
  • CBI arrests three officials in Mumbai, in connection with the Adarsh Society missing file case.
  • Pakistan's army says it will review its ties with Washington if the US launches any more raids on its territory.
  • Crude oil prices drop by ten per cent in the international market.
  • Ace Indian shuttler Saina Nehwal storms into  the quarter finals of the Malaysian Open Grand Prix Badminton tournament.
<><><>
Mr. Jarbom Gamlin is the new Chief Minister of Arunachal Pradesh.  He was sworn-in in Itanagar late last night.  The State Governor, General (retired) J.J. Singh administered him the oath of office at Raj Bhawan.  Mr. Gamlin was the Power Minister in Mr. Dorji Khandu's cabinet. 
Earlier, Arunachal Pradesh Congress Legislature Party met in Itanagar and passed a resolution authorising Congress President Sonia Gandhi to choose the successor to Mr. Dorji Khandu who was killed in a chopper crash along with four others on Saturday last while going from Tawang to Itanagar. More from AIR correspondent
Union ministers Salman Khurshid, V Narayanasamy, Mukul Wasnik, Vincent Pala, DoNER Minister BK Handique, state ministers and MLAs were present during the hurriedly arranged swearing in ceremony. Earlier in the evening, Gamlin, before moving to the Raj Bhawan for the swearing in, said he will carry on and complete the works taken up by the late Chief Minister. Jarbom Gamlin was considered one of the closest confidants of Dorjee Khandu. Since late afternoon yesterday, all the union ministers and Arunachal legislators were huddled up in closed door meetings. The final decision was announced around 9.30 pm after the approval of the Congress party high command.
With Murari Gupta, this is Sonikumar Konjengbam for AIR News, Itanagar.
<><><>
Dorji Khandu's last rights will be performed today at his native place Tawang with full state honours.  All Central Government offices in the State will remain closed today.  The Arunachal Government has announced 7-days State mourning as a mark of respect to the late Chief Minister.  Assam Government has also announced a 3-day state mourning in honour of Mr. Khandu.
The Prime Minister Dr. Manmohan Singh and Congress Chief Sonia Gandhi will go to Itanagar today to pay their last respects to the late leader.
A large number of people have been turning-up at the Chief Minister's Bunglow at Itanagar to pay their last respects to the late Chief Minister. The body will be flown to Tawang today for last rites.
The new Chief Minister Mr. Jarbom Gamlin was born in 1961 and was a Lok Sabha member from Arunachal Pradesh West a decade ago.  He was the State Home Minister from 2004 to 2009.
<><><>
The Central Bureau of Investigation arrested Maharashtra Urban Development department officer Gurudutt Vajpe, Assistant Town Planner N N Narvekar, and Waman Raul, the then clerk to principal secretary Ramanand Tiwari, for their alleged involvement in the Adarsh Society missing file case, yesterday night in Mumbai. The Bombay High Court had yesterday pulled up the CBI for neglecting the probe into the files related to Adarsh that had gone missing from the Urban Development Department. AIR correspondent reports that the arrests were made after interrogation of around 35 people for a month.
In a major development in the Adarsh Housing Society missing file case, the CBI yesterday night arrested three officers. The Urban Development department officer Gurudutt Vajpae was also a complainant in the missing file case. After the scam came to light last September, some important files regarding the building were found to have went missing from the Urban Development Department Office in the State Government Headquarters on October 28, 2010. It was Vajpae on whose complaint the case of the missing file was registered with the Marine Drive police station last year.
Sudha Ramasubramanian, AIR News, Mumbai
<><><>
The third round of talks between the striking Air India pilots and Civil Aviation Ministry will be held today. The second round of talks between the striking pilots of Air India and the Union Civil Aviation Ministry officials remained inconclusive yesterday as a much-awaited breakthrough to end their nine-day-old strike could not be achieved. Speaking to reporters, General Secretary of the Indian Commercial Pilots Association (ICPA), Capt. Rishabh Kapur, said they are satisfied with the progress made so far. On the ninth day of the pilots’ strike yesterday, Air India managed to operate 32 domestic flights from six metros as per its contingency plan.
<><><>
The 5th phase Assembly election in West Bengal will take place in 38 seats covering parts of West Mednipur, Bankura, Purulia districts tomorrow.  The campaign for this phase of election came to an end last evening.  Over 74 lakh electorate will decide the political fate of 193 candidates.  More than 9,400 polling booths have been set-up in four districts.  The Election Commission appointed Special Observers Mr. Devasish Chakraborty yesterday who took stock of the situation of election preparedness at West Mednipur district. 
<><><>
In Bihar, polling is underway for the sixth phase of Panchayat elections at 906 Gram Panchayats in 58 blocks of the state amidst tight security. The polling began at 7 am and will continue up to 5 this afternoon. In Naxal affected area, polling will be up to 3 pm. AIR Patna correspondent reports that over 51 lakh voters will decide the fate of 91 thousand 307 candidates.
<><><>
Pakistan's army  has said  it will review ties with Washington if the U.S. launches any more raids on its territory. The statement  came yesterday just hours after Pakistani Foreign Secretary Salman Bashir defended the work of Pakistan's military and the ISI, following the U.S. operation that killed Osama bin Laden early Monday.
The army warned that any future raids would result in a review of military and intelligence cooperation with the
United States. It also said that U.S. military personnel in Pakistan would be reduced to the minimum essential levels.
Pakistani Foreign Secretary Salman Bashir accused the
U.S. of having violated the country's sovereignty by staging the raid without Pakistan's knowledge or permission.
<><><>
Four days after  American troops killed Osama bin Laden,  President Obama visited the site of World Trade Centre in New York.  He laid a wreath at the spot where  the Centre's twin towers stood until they were destroyed by al-Qaeda on the 11th of September in 2001.  President Obama also had private meetings with relatives of those killed.
<><><>
In Afghanistan, nine militants were killed in two separate incidents in the south of the country yesterday. Four militants were killed in a NATO air strike in Kandahar while five others died in clashes with the police in Helmand province. Meanwhile, hundreds of people participated in a protest meeting in capital Kabul saying President Hamid Karzai is endangering his country by attempting to reconcile with the Taliban. Former presidential candidate Abdullah Abdullah and former Afghan intelligence chief Amrullah Saleh told thousands of protesters that Karzai is wrong for reaching out to the Taliban and for working with Pakistan. More from AIR correspondent
The protests in capital Kabul is significant as the talk of peace process with Taliban-led groups is gaining momentum. Afghan President is not on easy terms with US administration and is pushing for reconciliation with Taliban once US troops begin leaving the country. Pakistan, which has been supporting Taliban, seeks to gain influence by installing a supportive government in Kabul. But the ethnic minority groups comprising of Tajiks, Hajaras and Turkmens are averse to Taliban gaining influence in the Kabul administration. They comprise of Northern Alliance, which led by Ahmed Shah Massoud, fought the Taliban till he was assassinated two days before 9/11. The protestors termed the peace process as betrayal.
Santosh Kumar for AIR News from Kabul.
<><><>
The 150th birth anniversary celebrations of Gurudev Rabindranath Tagore in Bangladesh will be inaugurated in Dhaka today. Vice President Hamid Ansari along with Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina will inaugurate the joint celebrations at a special function being organized at the Bangabandhu International Convention Centre in Dhaka. More from our Dhaka correspondent
The Joint celebrations of the 150th Birth anniversary of Gurudev Rabindranath Tagore will be inaugurated in Dhaka today with cultural and literary personalities from both India and Bangladesh bringing alive his songs, poetry and life . Describing the joint celebrations as a unique project, India’s High Commissioner to Bangladesh Mr.Rajeet Mitter said that eminent cultural eminent personalities like Soumitra Chatterjee from Kolkata will be presenting a recitation while Prof Uday Narain Singh, Pro-vice chancellor of Vishwa Bharti, Shanti Niketan, will be giving a lecture at the opening ceremony function today in addition to performances by artistes from Bangladesh. The two sides have drawn up an elaborate programme of events throughout the year which will celebrate various aspects of Tagore's life and work. A
India Bangladesh car rally to various places where the Great poet lived in both the countries is also being planned.
This is Senthil Rajan for AIR News from Dhaka
Earlier yesterday, the Vice President who arrived in Dhaka on a two day visit called on the Bangladesh President Zillur Rehman and also held discussions with Prime Minister Sheikh Hasina and Foreign minister Dr. Dipu Moni. Briefing newspersons in Dhaka about the meetings, Special Secretary Mr. Jayant Prasad said  that both countries agreed that terrorism is an international scourge and all countries should jointly fight it.
<><><>
The Allahabad High Court has granted bail to controversial ruling Bahujan Samaj Party MLA Shribhagwan Sharma alias Guddu Pandit who was arrested last year during Panchayat Elections for allegedly kidnapping some of the newly elected Panchayat members in Bulandshahar district. Justice Vikram Nath passed the order to this effect on a bail application filed by the MLA who represents Debai constituency in the state assembly.
<><><>
The price of crude oil has dropped by ten per cent,  the steepest one day fall in more than two years. The price of US crude fell to just under  one hundred dollars a barrel.
Oil prices have been high in response to social tensions in West Asia. The  reversal in prices was triggered  by figures from the United States. Weaknesses in the world's biggest economy suggest demand for  crude will not be as robust as forecast.
<><><>
India's Saina Nehwal has stormed into the quarterfinals of the Malaysia Open Grand Prix Gold badminton tournament.  At Alor Setar yesterday, top-seeded Saina registered a comprehensive victory over Ayane Kurihara of Japan. The ace Indian shuttler will now take on Chinese qualifier Wang Lin, who upset another Japanese, seeded-sixth Eriko Hirose,  21-11, 21-15.
<><><>
In an IPL  cricket match in Hydrabad,  Delhi Daredevils skipper Virender Sehwag single-handedly demolished Deccan Chargers bowlers with a blistering century to guide his team to a four-wicket  victory last night.
In another match, Kochi Tuskers Kerala produced a clinical bowling display to beat Kolkata Knight Riders by 17 runs in  Kochi . 
In  today's encounter, Royal Challenger Bangalore take on Kings XI Punjab in  Bangalore. 
<><><>
In the Sultan Azlan Shah Hockey tournament at Ipoh, Malaysia yesterday,  India lost to South Korea 2-3 in their opening match.  Earlier, in the first fixture of the day, Asian Games champions Pakistan recorded a facile 4-2 victory over New Zealand.
<><><>
NEWSPAPERS HEADLINES
Pakistan's strong reaction to India's army chief's remarks that all three wings of India's defence forces were capable of carrying out a US-like operation, forms the lead story in most dailies.  "Cornered Pak turns on India" is the headline in Hindustan Times, while The Pioneer writes, "Hit by US, Pakistan barks at India". The headline in The Indian Express reads, "Smarting, Pak Army chief warns US and India". Brushing aside Pakistan's protests, President Obama has said that the US will again carry out such an operation in Pakistan, if necessary, reports The Statesman.
Hindustan Times speculates that after Osama bin Laden, the front-runner in the race to head Al Qaeda is Ilyas Kashmiri.  The Tribune and The Hindu carry identical headlines on their front pages, "Zawahiri betrayed Osama".  
Under the headline, "Govt plans 'drastic' steps, says BJP instigating pilots" The Asian Age quotes a government source as saying that the fact that the pilots met the BJP leadership shows the BJP is fishing in troubled waters. 
On the eve of her appearance before a CBI court in connection with the 2G spectrum case, Kanimozhi says she's ready to face arrest, writes Hindustan Times. 
Both The Asian Age and The Pioneer have highlighted the Supreme Court's dissatisfaction over the Income Tax Department's probe report on the 2G scam, against some telecom companies and their heads, describing it as "sketchy" and asking for a new report. 
The Times of India reports that the CBI has responded to the allegation of sparing some influential figures in the 2G scam by informing the Supreme Court that the investigation into the alleged involvement of Reliance ADAG and Tata Tele Services was not over yet.
The Supreme Court's directive to the Centre and states to treat sex workers with dignity and prepare rehabilitation schemes for them by July 15, has been prominently reported in The Tribune.
And finally, a study by AIIMS, reported in The Times of India reveals a disturbing trend.  Almost one in every five head injury cases are women, and this number has risen sharply since last year.