Loading
Showing posts with label समाजसेवा. Show all posts
Showing posts with label समाजसेवा. Show all posts

08 February 2011

लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना गया प्रीतम

सिरसा
            शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सदस्य व डेरा अनुयाई प्रीतम इन्सां का समस्त जीवन मानवता की सेवा को समर्पित रहा। परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के वचचानुसार 14-11-84 को प्रीतम इन्सां का जन्म हुआ। प्रीतम इन्सां का शुरू से ही डेरा से जुड़ाव था। मधुरभाषी व मिलनसार रवैये के कारण हर कोई प्रीतम को पंसद करता था। वह हमेशा से ही सेवाकार्यों मे बढ़चढ़ कर भाग लिया करता था। डेरा सच्चा सौदा द्वारा जरूरतमंद लोगों को सहातार्थ बनाए गए ब्लड मैडिकल समिती फूड बैंक के इंचार्ज का कार्य भी प्रीतम ही संभालता था। दिन हो या रात, आंधी हो या तुफान प्रीतम सेवा कार्यों में सबसे पहले पहुंचकर अपनी हाजिरी दर्ज करवाया करता था। मानवता की सेवा करना तो मानों उसे रग-रग में समाई थी। पूज्य हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा 29 अप्रैल को शुरू किए गए जाम-ए-इन्सां में उसी दिन ही जाम पी कर शाह सतनाम जी ग्रीन एस फोर्स की वर्दी भी ली। पूज्य हजूर पिता संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों पर चलते हुए प्रीतम इन्सां ने अनेक बार रक्तदान कर दुसरों की जान भी बचाई। उसका मानना था कि रक्तदान करने से जहां इन्सान को अंदर से संतुष्टि मिलती है वहीं मानवता का भी भला होता है। इसलिए वह हमेशा दुसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करता रहता था। बीती 28 मार्च 2010 को प्रीतम वैवाहिक बंधन में बंधे। माता-पिता का लाड़ला व बड़े भाई का आज्ञाकारी अनुज प्रीतम पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में परमपिता परमात्मा की गोद में जा विराजा। उनके देहांत की खबर सुनते ही सभी की आखें नम हो गई पर कोई भी यह मानने को तैयार नहीं था कि प्रीतम अब उनके बीच नहीं है। सरसा ब्लाक के सैंकड़ों सेवादार प्रीतम इन्सां के के साथ बिताए हुए क्षणों को पल पल याद करते है। विभिन्न मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहने वाले सिरसा ब्लाक के सेवा कार्यों में अग्रणी होने में प्रीतम इन्सां की भी अहम भूमिका रही है। प्रीतम इन्सां मरणोपरांत प्रीतम की इच्छानुसार उसके परिजनों ने उसके नेत्रदान किए। आज भले ही प्रीतम इन्सां हमारे बीच नही है परंतु उसके द्वारा किए गए सेवा कार्यों व मधुरभाषी स्वभाव से वो सदा सदा के लिए लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना गया।

04 February 2011

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

सिरसा
            शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के तत्वावधान में निकटवर्ती गांव धिंगतानिया में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। चिकित्सा शिविर में आस पास के गांवों के सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।
                यह जानकारी देते हुए 15 मैम्बर मनोहर इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की सिरसा ब्लाक की साध संगत व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के संयुक्त तत्वावधान में गांव धिंगतानिया में आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ गांव की सरपंच चंद्रकला देवी के पति बलवीर सिंह ने किया। उन्होने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में 522 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा 363 मरीजों की नेत्र जांच की गई। 15 मैम्बर ने बताया शिविर में 19 लोगों को आंखों के ऑप्रेशन के लिए चयनित किया गया तथा 70 लोगों को नि:शुल्क चश्में वितरित किये गये।
इस अवसर पर अपने संबोधन में बलवीर सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा आयोजित किए गए इस चिकित्सा शिविर का ग्रामीण आंचल में बसने वाले लोगों खासकर महिलाओं को बहुत लाभ होगा। उन्होने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई व समाज सुधार के कार्य अति सराहनीय है तथा संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए करोड़ों लोग नशों व अन्य बुराइयों को त्यागकर मानवता भलाई कार्यों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका कृष्णा मलिक, अध्यापिका कृष्णा बाना, पंच रोहताश, बीरबल, जीवनराम, रामप्रताप सहित पंद्रह मैम्बर मनोहर इन्सां, ब्लाक भंगीदास कस्तुर इन्सां, सात मैंबर संजय इन्सां, प्रेम गांधी, हरीकृष्ण, आसाराम, वीणा इन्सां, मीनू इन्सां, आशा, वीना, डा. जसवंत, विजय, इकबाल रंगड़ीखेड़ा, कश्मीर सिंह, बलवीर, इंद्र, बलराम, भरतपाल, जगतपाल सहित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सैंकड़ों सेवादार उपस्थित थे।
                चिकित्सा शिविर में शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल के डा. अशोक इन्सां, डा. विजोय, डा. मोनिका, डा. सिडाना, डा. मीना व पेरामेडिकल स्टाफ सदस्यों सहित चलता फिरता मोबाईल अस्पताल फरिश्ता ने अपनी सेवाएं दी। चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोंगों की जांच की गई व निशुल्क दवाइयां दी गई। इस मौके पर आंखों के आप्रेशन के लिए मरीजों का चयन किया गया, जिनके आप्रेशन शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल में होंगे।

गऊशाला की सहायता हेतु आगे आए ग्रामीण

. ओढां  न्यूज
   गांव चक्कां में स्थित श्री गऊशाला की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और गायों के लिए चारे की कमी होने के कारण चक्का गऊशाला के प्रबंधक बृजलाल, उपप्रधान रामदत्त, बनवाला के अमर सिंह जाखड़, आदराम माकड़, पृथ्वीराज पंच, चंदूराम जाखड़, सूरजाराम कुम्हार और जीताराम जाखड़ आदि ने गांव बनवाला, बालासर और भूना के गांव वासियों से गऊशाला की सहायता हेतु आगे आने का आह्वान किए जाने के फलस्वरुप उक्त गांवों के लोगों ने गऊशाला को एक लाख रुपए के लगभग आर्थिक सहायता और अढ़ाई सौ किवंटल के लगभग तूड़ी भिजवाई है। यह जानकारी देते हुए गऊशाला के प्रधान राम कुमार ने बताया कि तूड़ी की कमी के कारण गऊशाला में गाय भूखी रह रही थी और ग्रामीणों ने गऊशाला को सहायता देकर हिंदू धर्म के अनुसार पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि गांव बनवाला के लोगों ने 50 हजार रुपए नकद और 150 किवंटल तूड़ी, बालासर के लोगों ने 11 हजार रुपए नकद और 48 किवंटल तूड़ी तथा गांव भूना के लोगों ने 40 हजार रुपए नकद और 40 किवंटल तूड़ी गऊशाला में पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि श्री गऊशाला में इस समय 450 के लगभग गाय व बछड़े रह रहे है।

51 जरुरतमंद विद्यार्थिओं को जर्सियां वितरित

सिरसा
            जनकल्याण सेवा समिति ढाणी भादर राम की ओर से ढाणी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 51 जरुरतमंद विद्यार्थिओं को जर्सियां वितरित की गई। यह जर्सियां प्रख्यात समाजसेवी चौ. बलदेव लिम्बा व उनके परिवार की ओर से वितरित की गई। समिति के प्रधान रामेश्वर दास, सचिव लछमन नम्बरदार, उपप्रधान पृथ्वी पाल सिंह सहित पूर्व सरपंच श्योकरण, चानण राम, रामचंद्र, बद्रीराम इत्यादि ने विद्यार्थिओं में जर्सियां वितरित की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लछमन राम ने कहा कि चौ. बलदेव लिम्बा व उनके परिवार ने समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और इस परिवार की ओर से प्रतिवर्ष जरुरतमंद विद्यार्थिओं को स्टेशनरी, जर्सियां आदि वितरित की जाती है। कार्यक्रम में समति के सभी पदाधिकारी, स्कूल स्टाफ, अभिभावक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो: जरुरतमंदों विद्यार्थिओं को जर्सियां वितरित करते संस्था के पदाधिकारी।

31 January 2011

मेडिकल चैकअप कैंप का आयोजन

सिरसा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर मर्यादा सेवा संस्थान एवं श्री गणेश धर्मार्थ न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आज ऑटो मॉकेट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में फ्री मेडिकल चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में बतौर मुख्यअतिथि पूर्व शिक्षा एवं सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा पहुंचे। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर गांधी जी को श्रद्धाजंलि दी।
    शिविर से पहले आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीश नेहरा ने कहा कि गांधी जी की याद में आयोजित इस शिविर से अनेक लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की भलाई के लिए बनाया गया मर्यादा सेवा संस्थान वाकये में काबिले तारीफ है। बुजुर्ग व्यक्ति को जीवन के आखिरी पड़ाव पर सेवा की आवश्यकता होती है जिसे यह संस्थान सार्थक करेगा। उन्होंने कहा कि आज दवाईंया व उपचार महंगे हो गए हैं ऐसे में गरीब बुजुर्गों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सहायता प्रदान करना समाजसेवा का सबसे अच्छा रूप है। इस मौके पर उन्होंने संस्था को 5100 रूपये का योगदान भी दिया।
    कार्यक्रम में बतौर विश्विष्ट अतिथि संबोधित करते हुए होशियारी लाल शर्मा ने महात्मा गांधी को एक महान समाजसेवी कहते हुए कहा कि गांधी जी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवी कार्यों व देश को आजादी दिलवाने में बिता दिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा के लिए बनाया गया मर्यादा सेवा संस्थान बधाई का पात्र है। आज के दौर में संयुक्त परिवार समाप्त होने के विषय पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि वह समय भी शीघ्र ही आएगा जब आज की युवा पीढ़ी दोबारा संयुक्त परिवार को अपनाएगी। उन्होंने कहा कि मर्यादा सेवा संस्थान एवं श्री गणेश धर्मार्थ न्याय द्वारा लगाये गए इस चिकित्सा शिविर से गरीब तबके के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर श्री शर्मा ने 3100 रूपये संस्थान को योगदान स्वरूप भेंट किए। इस शिविर में आई सर्जन डॉ. अमित वासिल, फिजिशियन व हार्ट स्पैशलिस्ट डॉ. दिनेश गिजवानी, डॉ. पीएन पैंसिया (एमडीईएच), हड्डी व जोड़ो के दर्द के विशेषज्ञ डॉ. विनोद जांगड़ा ने अपना योगदान दिया।
    इस मौके पर मर्यादा सेवा संस्थान के प्रधान वैद्य महावीर प्रसाद, श्री गणेश धर्मार्थ न्यास के प्रधान राजकुमार निजात, सरदार सेवा सिंह नामधारी,हरबंस लाल भाटिया, प्रो. राजेश मलिक,मा. राजकुमार वर्मा, कै. महावीर सिंह सौलंकी, राधे श्याम कौशिक, खेमचंद ढोटवाल, शांति स्वरूप टंडन, श्याम अग्रवाल, देवीलाल बोहरा, सुरेश सरोहा, बृजलाल चारन, सुखविंद्र सिंह, मुन्नी शेखावत, लक्ष्मी नारायण स्वामी व तिलक चंदेल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

27 January 2011

मर्यादा फ्री मैडीकल कैम्प 30 को

 सिरसा 
         मर्यादा सेवा संस्थान 30 जनवरी रविवार को कंगनपुर रोड़ पर फ्री मेडीकल चैकअप कैम्प लगाएगी। यह मेडीकल कैम्प राजकीय कन्या पाठशाला न. 3 ऑटो मार्किट के पीछे लगाया जाएगा। इस आशय की सूचना देते हुए मर्यादा के प्रचार सचिव लक्ष्मी नारायण स्वामी ने बताया इस मेडीकल कैम्प के आयोजन में सहयोगी संस्था श्री गणेश धमार्थ न्यास भी भागीदार होगी। प्रचार सचिव लक्ष्मीनारायण स्वामी ने बताया कि कैम्प में आंखों के रेटिना विशेषज्ञ सर्जन डॉ अमित वासिल,फिजिशन व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गिजवानी (एम.डी. मेडीसन) डॉ. पी.एन. पैंसिया (जनरल प्रैक्टिस ऑफ मेडीसन) तथा जोड़ों के दर्द व हड्डी रोग के माहिर डॉ. विनोद जांगड़ा इस मेडीकल कैम्प में पधार रहे हैं जो लोगों की जांच व टैस्ट आदि का कार्य मुफ्त करेंगे। प्रचार मंत्री स्वामी ने लोगों से अपील की है कि अपने जानकार रोगियों को लाकर उपचार में उनकी मदद करें। इस कैम्प का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी होशियारी लाल शर्मा करेंगे।
जारीकर्ता
वैद्य महावीर प्रसाद
मो. 9416433246

25 January 2011

सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर विशाल चिकित्सा कैम्प

सिरसा
                 आयुज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, जोधपुरिया की ओर से एक विशाल चिकित्सा कैम्प गत रविवार को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर गांव छतरियां वाली की धर्मशाला में लगाया गया।  इस चिकित्सा कैम्प में कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों डा० आर.आर. मिश्रा, डा० केवल अरोड़ा, डा० जैसमीन मैहता, डा० किरण कम्बोज, डा० सत्येन्द्र मिश्रा एवं डा० जितेन्द्र शर्मा ने 193 मरीजों की जांच की। इस कैम्प के दौरान सभी रोगियों को दवाइयां नि:शुल्कवितरित की गई। इस अवसर पर मरीजों की लैबरोट्री जांच भी की गई। इस विशाल चिकित्सा कैम्प में बड़ागुढ़ा, भंगु, साहुवाला, कर्मगढ़, रघुआना एवं छतरियांवाली सहित अन्य नजदीकी गांवों के निवासीगण लाभांवित हुए। इस अवसर पर कालेज के चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारियां भी प्रदान की। गांव छतरियां के सरपंच विनोद कुमार ने संस्था का इस नि:स्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

24 January 2011

मेगा चिकित्सा शिविर में विदेश से आए चिकित्सकों ने की 7800 रोगियों की जांच

सिरसा। 
              डेरा सच्चा सौदा में शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्मदिवस पर आयोजित मेगा चिकित्सा शिविर में देश विदेश से आए प्रख्यात चिकित्सकों ने कुल 7800 रोगियों की जांच की, जिनमें हृदय के 1073 रोगी थे। हृदयरोगियों की जांच के लिए विशेष तौर पर आयोजित हार्ट डिसिसीज स्क्रिनिंग एंड चैकअप कैंप में अत्याधुनिक तकनीक से मरीजों की जांच की गई।

कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शाह सतनाम जी हेल्थ केयर विंग के अध्यक्ष डा. शान-ए-मीत इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चिकित्सा शिविर में अत्याधुनिक उपकरणों से मरीजों की जांच की गई,जो मैट्रो सिटी तथा बड़े मेडिकल कालेजों में ही उपलब्ध होती है। उन्होने बताया कि पूज्य संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डवेल्पमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में सचखंड हाल में आयोजित किए गए चिकित्सा शिविर में 1073 रोगियों की जांच की गई, जिनमें 355 मरीजों की ईको, 337 लोगों की ईसीजी, 57 छाती के एक्स रे किए गए। डा. इन्सां ने बताया कि हृदयरोगियों की जांच के लिए 7 ईको मशीनें जिनमें 3 ईको पोर्टेबल व 4 हैंड होल्ड शािमल थी। 4 वी स्कैन मशीने शामिल थी।   शाह सतनाम जी हेल्थ केयर विंग के अध्यक्ष श्री इन्सां ने बताया कि चिकित्सा शिविर में हृदयरोग विशेषज्ञ कोर्डियोलोजिस्ट डा. पार्थो सेन गुप्ता अमेरिका, मेडिकल इंडस्ट्री जी.ई. टैक्सास से ड्रियू डेयास सहित काॢडयोलोजिस्ट डा. राजीव, समीर बहल, शिविन साहू, विश्वमोहन, डा. जय, डा. सीएम खन्ना, एलएन शर्मा, सुनील पांडेय, सुरेश बिश्नोई सहित अन्यों ने अपनी सेवाएं दी। ड़ा. इन्सां ने बताया कि इसके अलावा चिकित्सा शिविर में घुटनों के रोगियों, कैंसर, शुगर, चर्मरोग, सामान्य रोग, आंख,नाक, कान , गले के रोगियों की भी जांच की गई व उन्हे दवाइयां दी गई।
चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने आए अमेरिका के हृदयरोग विशेषज्ञ डा. पार्थो सेन गुप्ता ने बताया कि ईको कोर्डियोग्राफी हृदय जांच की अत्याधुनिक तकनीक है, जो पूज्य संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद से ही आम लोगों को उपलब्ध हो पाई है। उन्होने बताया कि इस तकनीक के द्वारा रोग के लक्ष्ण उभरने से पहले ही रोग का पता चल जाता है, ताकि समय पर उपचार किया जा सके।

 वहीं उनके साथ टैक्सास (अमेरिका) से आए अमेरिकन मेडिकल इंडस्ट्री जीई के विशेषज्ञ ड्रयू डेयास ने बताया कि ईको तकनीक द्वारा आम आदमी का उपचार भारत में अभी काफी महंगा है इस कारण से संभव नही है परंतु गुरू जी के प्रयासों से डेरा सच्चा सौदा में आयोजित मेगा चिकित्सा शिविर में आम लोगों की इस तकनीक  के द्वारा जांच हुई है। उन्होने कहा कि पूज्य गुरू जी सभी धर्मों को एक साथ जोड़ रहे है, जो अति सराहनीय है। डेयास ने कहा कि वे डेरा सच्चा सौदा में आकर बहुत प्रभावित हुए है।

ग्राम पंचायत के सहयोग से सफाई अभियान चलाया

डिंग मंडी
          सुचान गांव में नंबरदार किशनूराम द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान का शुभारंभ नंबरदार किशनूराम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को सफाई के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया और गांव को साफ-सुथरा रखने का भी संकल्प ग्रामीणों द्वारा लिया गया। सफाई अभियान के तहत गांव की गलियों व धार्मिक स्थानों की सफाई की गई। इस अवसर पर सरपंच राम प्यारी, पंच राजू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

23 January 2011

हार्ट डिसिसीज स्क्रिनिंग एंड चैकअप कैंप का आयोजन किया गया

सिरसा।
                    वर्तमान में बदलते हुए खानपान तथा दिनचर्या के कारण हृदयरोगी बढ़ रहे है। अगर हम अपने खान पान पर नियंत्रण रखे तथा कड़ी मेहनत करें तो हृदय रोग से बचा जा सकता है। उक्त उदगार संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने चिकित्सा शिविर के उदघाटन अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे। पूज्य गुरू जी ने कहा कि आज अधिकतर सब्जियां प्रदूषित पानी से तैयार की जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए घातक है। पूज्य गुरूजी ने कहा कि आर्गेनिक खाने से बीमारियों से  काफी हद तक बचा जा सकता है।  पूज्य गुरू जी ने कहा कि परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्ममाह के उपलक्ष्य में साध संगत मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेती है। पूज्य गुरू जी ने बताया कि साध संगत 60 से अधिक मानवता भलाई कार्य कर रही है। जिनमें पौधारोपण, रक्तदान, वेश्यावृति कल्याण अभियान, नशा मुक्ति इत्यादि शामिल है। उन्होने बताया कि 25 जनवरी को शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्मदिन पर आयोजित होने वाले भंडारे के अवसर पर मानवता भलाई कार्यों की श्रृंखला में और भी कार्य जोड़े जाएंगे। पूज्य गुरू जी ने बताया कि वेश्यावृति कल्याण अभियान के तहत अब तक वेश्यावृति त्याग कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने वाली 11 'शुभ देवियों की शादियां करवाई जा चुकी है।

               परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज डेरा सच्चा सौदा में परम पिता शाह सतनाम जी महाराज हार्ट डिसिसीज स्क्रिनिंग एंड चैकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विदेशों से आए हृदयरोग विशेषज्ञों ने आधुनिकतम तकनीक से रोगियों की जांच की। इसके अलावा घुटनों के रोगों की जांच भी की गई तथा जन कल्याण परमार्थी शिविर में कैंसर, शुगर, नेत्र सहित विभिन्न रोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जांच की गई तथा मरीजों को दवाइयां दी गई।
                   शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डवेल्पमेंट फांउडेशन के तत्वावधान में शाह सतनाम जी धाम के सचखंड हाल में आयोजित चिकित्सा शिविर का उदघाटन पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने पावन कर कमलों के द्वारा रिबन जोड़कर किया। इस अवसर पर पूज्य गुरू जी ने चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने आए चिकित्सकों का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हे अपने पावन आशीर्वाद दिया।
                  इस विशाल चिकित्सा शिविर में देश के प्रख्यात चिकित्सकों के साथ साथ अमेरिका से भी चिकित्सक अपनी सेवाएं देने के लिए आए थे। इस अवसर पर शाह सतनाम जी हैल्थ केयर विंग के अध्यक्ष डा. शान-ए-मीत सिंह इन्सां , डा. पीआर नैन इन्सां सहित अन्य गण्मान्य लोग उपस्थित थे।
                    चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने के लिए आए हृदयरोग विशेषज्ञ कार्डियोलोजिस्ट डा. सेन गुप्ता अमेरिका, मेडिकल इंडस्ट्रियल अमेरिका से आए ड्रियू डेयास, सहित काॢडयोलोजिस्ट समीर बहल, शिविन साहू, विश्वमोहन, रोहित टंडन, ओम जीवन, फिजीशियन डा. गौरव, डा. जय, डा. सीएम खन्ना, एलएन शर्मा, सुनील पांडेय, सुरेश बिश्रोई सहित अन्यों ने अपनी सेवाएं दी। वहीं इस मौके पर आयोजित जन कल्याण परमार्थी शिविर में कैंसर, शुगर, नेत्र, आंख, नाक, कान, स्त्री रोग, सामान्य रोगों की जांच की गई व दवाइयां दी गई। इन चिकित्सा शिविरों में देश विदेश से करीब 150 से अधिक विशेषज्ञ डाक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ टीम के सदस्यों सहित डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के हजारों सेवादार चिकित्सा शिविर में प्रबंध कार्यों में जुटे हुए थे।
 

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन 29 जनवरी को

  ओढां न्यूज.
             सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत खंड मुख्यालय ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन 29 जनवरी को प्रात:काल 9 बजे किया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ां मंजू जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान सिविल अस्पताल सिरसा से पहुंचे विशेष चिकित्सकों के दल द्वारा नि:शुल्क उपचार, सहायक सामग्री, उपकरण व आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी तथा जरुरतमंद बच्चों को विकलांगता प्रमाणपत्र भी तत्काल जारी किए जाएंगे।     खंड शिक्षा अधिकारी महोदया ने सर्वसाधारण, अध्यापकों, अभिभावकों व समाज सुधार मंडलों से अपील की है कि वे 06 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को चिकित्सा शिविर में लाने के लिए प्रेरित करें ताकि विशेष बच्चों का मैडिकल चैकअप किया जा सके।

शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में विशाल चिकित्सा शिविर 23 को

सिरसा।
          कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, एम्स नई दिल्ली सहित देश के अनेक प्रख्यात चिकित्सक देंगे सेवाएं
         डेरा सच्चा सौदा में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले जन कल्याण परमार्थी शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं देने के लिए देश विदेश से प्रख्यात चिकित्सक डेरा सच्चा सौदा पहुंच चुके है। इस विशाल चिकित्सा शिविर में चिकित्सीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए हजारों की संख्या में मरीजों का आना अनवरत जारी है। जनकल्याण परमार्थी शिविर की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डा. पवन इन्सां ने बताया कि परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्म माह के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डवलपमेंट फांउडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस चिकित्सा शिविर में शुगर, कैंसर, नेत्ररोग, त्वचारोग, दांत, नाक, कान व गला, स्त्रीरोग, हृदयरोग व घुटनो के रोगों की जांच होगी। उन्होने बताया कि कैंप में हृदय रोगियों की जांच के साथ दिल का अल्ट्रासाउंड (ईको) भी किया जाएगा साथ ही घुटना बदलने संबधित जांच देश के प्रख्यात हड्डीरोग विशेषज्ञ करेंगे। डा. इन्सां ने बताया कि चिकित्सा शिविर में भाग लेने के लिए हृदयरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम यूनिवर्सिटी आफ कैलीफोर्निया से आ रही है। इसके साथ ही दिल्ली से प्रख्यात कोर्डियोलोजिस्ट डा. राजीव बजाज व अन्य हृदयरोग विशेषज्ञ भाग ले रहे है।
इसके अलावा एम्स के आर्थोसर्जन सीएस यादव, मानसा से डा. पंकज, एम्स ने नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. तनूज दादा, रीमा, वीके दादा, प्रदीप शर्मा, डा. दिनेश इत्यादि पहुंच रहे है। इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल से चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की भी डयूटियां लगाई गई है। डेरा प्रवक्ता डा. पवन इन्सां ने बताया कि पूजनीय शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्मदिन पर लगाए जाने वाले इस विशाल चिकित्सीय शिविर के माध्यम से लोगों को बेहतरीन चिकित्सीय सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

21 January 2011

जरुरतमंद गरीब, विकलांग व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आए

सिरसा,
         सिरसा के नगराधीश श्री एच.सी भाटिया ने समाज सेवा से जुड़ी गैर-सरकारी संस्थाओं व आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे जरुरतमंद गरीब, विकलांग व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आए ताकि ये व्यक्ति भी राष्ट व समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
    श्री भाटिया स्थानीय बाल भवन में वृंदा संस्था की ओर से गरीब बच्चों के लिए उपलब्ध करवाए गई शाल प्राप्त करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
यह शाल व कंबल बाल कुंज छछरौली के चिल्ड्रन होम व शैलटर होम में रह रहे बच्चों के लिए भेजे जाएंगे। वृंदा संस्था द्वारा 180 बच्चों के लिए शाल सौंपी गई। इस कार्यक्रम में कैलाश सिघांची, ऊषा सिघांची, पुनीत सिघांची, मान्या, आशा सर्राफ, संतोष नरुला व दलीप जैन  ने भाग लिया। संस्था की तरफ से ये शाल प्रधान श्रीमती कृष्णा फोगाट द्वारा नगराधीश को सौंपी गई।
    उन्होंने बताया कि ये शाल आगामी 2 फरवरी को यमुनानगर स्थित बाल कुंज छछरौली में बच्चों को वितरित की जाएगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर ने संस्था के प्रतिनिधियों व अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया।

श्री रामहंस अस्पताल में आंखों के नि:शुल्क कैम्प का आयोजन किया

सिरसा
         मानव सेवा में समर्पित श्री रामहंस चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री रामहंस चेरिटेबल ट्रस्ट व नेत्रालय द्वारा अपने प्रेरणास्त्रोत हंसराज चावला की 9 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस उपलक्ष्य में श्री रामहंस अस्पताल में आंखों के आप्रेशन का नि:शुल्क कैम्प का आयोजन किया गया व जरुरतमंदों को गर्म कम्बल बांटे गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन अमीर चावला, एडवोकेट सुखवीर सिंह जैन, एडवोकेट नरेन्द्र बांसल, राजेन्द्र बठला, सोहन चावला, आर.के. भारद्वाज, रामकृष्ण गोयल, दलीप सिंह, मंदर सिंह सिहाग, बजिन्द्र सेठी उपस्थित थे। ट्रस्ट के चेयरमैन अमीर चावला ने सभी का स्वागत किया व ट्रस्ट द्वारा मिटिंग में भविष्य में नि:शुल्क पोलियो के आप्रेशन करवाने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन ने बताया कि पिछले वर्ष के अनुभव के मुताबिक पोलियो के मरीजों की संख्या सिरसा में ही नहीं राजस्थान व पंजाब में बहुत ज्यादा लोग इस बिमारी से ग्रस्त हैं।
    उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट द्वारा पहली बार अपने अस्पताल में ही पोलिया के रोगियों के सफल आप्रेशन किए गए थे इतना ही नहीं ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद कन्याओं की शादियां करवाई गई व साथ में स्त्रीधन दिया गया।
अब तक इस अस्पताल में 1 लाख, ७५ हजार के लगभग रोगी लाभान्वित हो चुके हैं  व १७,५०० के करीब आंखों के रोगियों का ईलाज व आप्रेशन हो चुका है। विभिन्न स्कूलों में दिसम्बर माह से लेकर अब तक हजारों विद्यार्थियों को गर्म जर्सियां व स्टेशनरी वितरित की गई वहीं जरूरतमंद वृद्धो को गर्म कम्बल वितरित किए गए।

23 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा में जन कल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया जाएगा

सिरसा।
             पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्ममाह के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में 23 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा में जन कल्याण परमार्थी शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता डा. पवन इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्ममाह को समर्पित इस विशाल चिकित्सा शिविर में शुगर, कैंसर, त्वचा रोग, दांत, नाक, कान, गला रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग व घुटनों के रोगियों  की विशेषज्ञ डाक्टरों के द्वारा जांच की जाएगी। उन्होने बताया कि हृदयरोगियों की जांच के साथ ईको भी किया जाएगा। डा. इन्सां ने बताया कि हृदयरोगियों का चैकअप अमेरिका के सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की देखरेख में होगा। उन्होने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में घुटनों के रोगों की जांच देश के प्रख्यात हड्डीरोग विशेषज्ञ करेंगे। डा. इन्सां ने बताया कि कैंप के लिए पर्चियां कल 21 तारीख से शाह सतनाम जी धाम डिस्पैंसरी में बनेंगी।

19 January 2011

बाबा बालक नाथ शिक्षा सदन सिरसा में 50 बच्चों को जर्सियां वितरित की गई

 सिरसा-
          श्री कृष्ण मानव कल्याण समिती (रजि.) सिरसा द्वारा बाबा बालक नाथ शिक्षा सदन सिरसा में 50 बच्चों को एक भव्य समारोह मेंर जर्सियां वितरित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथी श्री नन्द लाल मेहता,प्रधान मुल्तान सभा तथा श्री राजेन्द्र मकानी पूर्व पार्षद एवं निजी सचिव गृहमंत्री श्री गोपाल कांडा थे। इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व एमसी श्री राजकुमार वर्मा तथा पूर्व सरपंच श्री सुभाष मेहता ने की। विशिष्ट अतिथि श्री देव नारायण गोयल सेवा निवृत मुख्याध्यापक तथा श्री हंसराज शर्मा, उपप्रधान श्री कृष्ण मानव कल्याण समिती सिरसा थे। यह जानकारी संस्था के सचिव श्री चन्द्रशेखर मेहता ने दी।
    इस समारोह में संस्था के संस्थापक भगवान दास बजाज ने बताया कि अब तक 30000/-रूपये की जर्सियां भिन्न-2 स्कूलों में वितरित की जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि जो जनहित में असहाय की सहायता करता है, वह भगवान की ही सेवा करता है। श्री बजाज ने कहा कि श्री कृष्ण सेवा संस्थान जो कि श्री कृष्ण मानव कल्याण समिती का एक सेवा केन्द्र है में शीघ्र ही कम्पयूटर केन्द्र तथा प्राथमिक शिक्षा तक स्कूल आरम्भ कर दिया जाएगा जिसमें नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।
    ओ.पी. मलिक मैनेजिंग डायरेक्टर एवं ट्रस्टी श्री बाबा बालक नाथ मानव सेवा ट्रस्ट ने सभी मेहमानों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुये आभार व्यक्त किया कि संस्था ने जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां वितरित की हैं। श्री राजेन्द्र मकानी मुख्यातिथी ने संस्था द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों की भुरि-भुरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गरीब लड़कियों की शादी करवाना एक पुण्य कार्य है।
    इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमन्त्रित सदस्य श्री राजेश मेहता उपप्रधान शिव चैरटीबल ट्रस्ट (रजि.) एवं मुलतान सभा, श्री महेश मेहता उपप्रधान, कमल मेहता महासचिव शिव चैरटीबल ट्रस्ट एवं सहसचिव मुलतान सभा, रमेश कथुरिया विशिष्ट सदस्य श्री कृष्ण मानव कल्याण समिती, जे.एन अहलावादी, रणजीत सिंह टक्कर सहसचिव, अशोक सोढी कोषाध्यक्ष, श्याम लाल शर्मा, श्याम लाल मेहता, अमरजीत मक्कड़, पृथ्वीराज भाटिया तथा चेतना फुटेला उपस्थित थे।
जारीकर्ता
चन्द्रशेखर मेहता,सचिव
मो. 9416587082

चिल्ड्रन होम तथा शैल्टर होम में रह रहे 180 बच्चों हेतु शाल भेंट किए

सिरसा, 19 जनवरी।
                  वृंदा संस्था की तरफ से बाल कुंज छछरौली यमुनानगर में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के द्वारा चलाए जा रहे चिल्ड्रन होम तथा शैल्टर होम में रह रहे 180 बच्चों हेतु शाल भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में श्री कैलाश सिंघांची, ऊषा सिंघांची, पुनीत सिंघांची, मान्या सिंघांची, आशा सर्राफ, संतोष नरुला व दलीप जैन ने भाग लिया। इस अवसर पर वृंदा संस्था के प्रधान श्रीमती कृष्णा फोगाट द्वारा बच्चों के प्रयोग हेतु 180 शाल, नगराधीश श्री एच.सी भाटिया, श्रीमती कमलेश चाहर, जिला बाल कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में जिला बाल कल्याण परिषद, सिरसा को सौंपा गया।
    इस संबंध में नगराधीश श्री एच.सी भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वृंदा संस्था द्वारा दिए गए शाल आगामी 2 फरवरी को अवैतनिक महासचिव श्रीमती इंदू दहिया को बाल कुंज छछरौली यमुनानगर के बच्चों में वितरित करने हेतु दे दिया जाएगा। नगराधीश महोदय द्वारा दानी सज्जनों से अपील की गई कि अनाथ व बेसहारा बच्चों के सहयोग के लिए आगे आए तथा पुनीत कार्यों में अपना सहयोग दे। जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर द्वारा बच्चों के लिए दिए गए सहयोग हेतु वृंदा संस्था का आभार व आए हुए अतिथियों का धन्यवाद भी किया।

17 January 2011

मर्यादा सेवा संस्थान की नयी कार्यकारिण्री का गठन करने की घोषणा


    सिरसा
                 आज भौतिकवादी अर्थप्रधान युग में खुदगर्जी की तेजरफ्तार जिन्दगी ने अपने आस-पास का दायरा समेटने की सभी हदें पार कर दी हैं,अब तो मैं और मेरे बच्चों तक दुनिया सिमट गई है। घर में अगर बेसहारा बूढ़े मां-बाप अथवा दादा-दादी हैं तो उनकी स्थिति बड़ी दयनीय है। यही कारण है कि आज समाज में जगह-जगह वृद्धाश्रमों की झलक दिखाई दने लगी है। यह शब्द नवगठित मर्यादा सेवा संस्थान के अध्यक्ष वैद्य महावीर प्रसाद ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में जहां बुजुर्ग माता-पिता के लिए मातृदेवो भव-पितृदेवो भव की परंपरा के अन्तर्गत उनके अनुभव से सीखने की चाहत थी अब यह बेकार बात हो गयी है।
    वैद्य महावीर प्रसाद ने कहा कि हमारी संस्था मर्यादा बुजुर्गों में सकारात्मक सोच पैदा करके समाज में जागृति पैदा करके पारिवारिक तालमेल बैठाने का प्रयास करेगी।
    इस अवसर पर मर्यादा सेवा संस्थान की नयी कार्यकारिण्री का गठन करने की घोषणा की। जिसमें संरक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल,उपप्रधान ओमप्रकाश शास्त्री,सचिव कैप्टन महावीर सिंह सोलंकी,सहसचिव ओमप्रकाश पिपलावा,प्रचार सचिव लक्ष्मीनारायण स्वामी,कोषाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा,सलाहकार राधेश्याम कौशिक तथा कार्यकारिणी सदस्यों में श्यामसुन्दर अग्रवाल,राधेश्याम शर्मा,खेमचंद गोठवाल तथा प्रेम चन्द शर्मा शामिल हैं।
जारीकर्ता
वैद्य महावीर प्रसाद
मो. 9416433246

16 January 2011

बुजुर्गों को फल बांटकर दिलाया भरोसा

सिरसा, 16 जनवरी। न्यायाधीश डॉ. शिवा शर्मा व नरेश सिंघल ने गत दिवस हिसार रोड स्थित कस्तूरबा गांधी वृद्धाश्रम का दौरा किया। उनके साथ आश्रम के सचिव सुरेंद्र भाटिया भी मौजूद थे। न्यायाधीशों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल व मिठाई बांटी तथा खीर खिलाई। वे काफी देर तक आश्रम में रूके तथा वहां रहने वाले सभी बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और कहा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। कुछ बुजुर्गों ने स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सक भेजने की बात कही तो न्यायाधीशों ने उसी समय सिविल  सर्जन को आदेश दिया कि एक सप्ताह में चिकित्सकों की टीम आश्रम में भेजकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की जा जाए। े। न्यायाधीशों ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल व मिठाई बांटी तथा खीर खिलाई। वे काफी देर तक आश्रम में रूके तथा वहां रहने वाले सभी बुजुर्गों से बातचीत की। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और किसी प्रकार की समस्या नहीं आने  देने का आश्वाशन दिया |

14 January 2011

क्लब सदस्यों ने चलाया सफाई अभियान

  ओढ़ां न्यूज.
    गांव रिसालियाखेड़ा में जागृति युवा क्लब द्वारा सफाई अभियान चलाकर पूरा दिन सफाई कार्य किया गया। क्लब सदस्यों ने सफाई कार्य गांव के बस स्टेंड से मुख्य चौक तक जाने वाली सड़क से शुरु किया गया। क्लब सदस्यों द्वारा इस बीच रास्ते में आने वाली सभी गलियों में भी सफाई की गई जिनमें से कुछ गलियों की हालत काफी खस्ता थी। क्लब के प्रधान सत्यवीर ने बताया कि साफ सफाई की ओर विशेष ध्यान देना उनके क्लब का प्रथम कर्तव्य है क्योंकि इससे मच्छर जनित बीमारियों का भय नहीं रहता और खड़े हुए पानी से कीचड़ और बदबू से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि क्लब सदस्य भविष्य में गांव में साफ सफाई का ध्यान रखेंगे और गंदगी नहीं फैलने देंगे ताकि गांववासियों व आने जाने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर प्रधान सत्यवीर के साथ उपप्रधान अशोक मूंड, महासचिव सुरेंद्र कंबोज, कोषाध्यक्ष मुकेश जोशी, खेलकूद सचिव सुनीता देवी और अन्य क्लब सदस्य उपस्थित थे।