Loading
Showing posts with label खेल. Show all posts
Showing posts with label खेल. Show all posts

21 March 2011

Tables ICC World Cup20 March 2011



   
P
W
L
T
N/R
R/R
Pts
1 Pakistan 6 5 1 0 0 0.76   10.0
2 Sri Lanka 6 4 1 0 1 2.58   9.0
3 Australia 6 4 1 0 1 1.12   9.0
4 New Zealand 6 4 2 0 0 1.13   8.0
5 Zimbabwe 6 2 4 0 0 0.03   4.0
6 Canada 6 1 5 0 0 -1.99   2.0
7 Kenya 6 0 6 0 0 -3.04   0.0

   
P
W
L
T
N/R
R/R
Pts
1 South Africa 6 5 1 0 0 2.03   10.0
2 India 6 4 1 1 0 0.9   9.0
3 England 6 3 2 1 0 0.07   7.0
4 West Indies 6 3 3 0 0 1.07   6.0
5 Bangladesh 6 3 3 0 0 -1.36   6.0
6 Ireland 6 2 4 0 0 -0.7   4.0
7 Netherlands 6 0 6 0 0 -2.05   0.0
Top four teams qualify for quarter-finals

17 March 2011

क्रिकेट में रिसालियाखेड़ा ने बनवाला को हराया

 ओढ़ां
    गांव रत्ताखेड़ा राजपुरा में समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित चौ. देवी लाल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2011 में बुधवार को अनेक दिलचस्प मुकाबले हुए।
    पहला मैच गांव रिसालियाखेड़ा व बनवाला की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें रिसालिया खेड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए जिसमें अनिल ने 3 चौकों सहित 19 रनों, महेंद्र ने 2 चौकों सहित 15 रनों और शामलाल ने एक छक्के सहित 10 रनों का योगदान दिया। बनवाला के गेंदबाज राजबीर ने 3 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट और रोहताश ने 3 ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बनवाला की टीम 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी जिसमें रोहताश ने 2 चौकों व एक छक्के सहित 23 रनों और राकेश ने एक छक्के व एक चौके सहित 11 रनों का योगदान दिया। रिसालियाखेड़ा के गेंदबाज शामलाल ने 3 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट और अजय ने 3 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार रिसालियाखेड़ा की टीम ने यह मैच 7 रनों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार अनिल को दिया गया जिसने 19 रन बनाए।
    दूसरा मैच गांव सादेवाला व रत्ताखेड़ा की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें सादेवाला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में सभी विकेट खोकर 62 रन बनाए जिसमें राणा ने 2 चौकों सहित 20 रनों का योगदान दिया। रत्ताखेड़ा के गेंदबाज राम सिंह ने 2 ओवरों में 8 रन देकर 3 विकेट, विनोद ने 2 ओवरों में 12 रन देकर 2 विकेट और रोहताश ने 2 ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी रत्ताखेड़ा की टीम ने 10 वें ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें रोहताश ने 3 छक्कों व एक चौके सहित 30 रनों, प्रह्लाद ने 3 गेंदों में 2 चौकों सहित 8 रनों और राम सिंह ने एक चौके सहित 8 रनों का योगदान दिया। रत्ताखेड़ा की टीम को जीत के लिए अंतिम ओवर में 22 रनों की आवश्यकता थी जिसमें रोहताश ने 3 छक्के व एक चौका लगाकर नाट आऊट रहते हुए अपनी टीम को मैच जिता दिया। सादेवाला के गेंदबाज दलबीर ने 3 ओवरों में 8 रन देकर 3 विकेट और राजेश ने 3 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार रत्ताखेड़ा की टीम ने यह मैच 2 विकेट से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार रोहताश को दिया गया जिसने नाटआऊट 30 रन बनाने के साथ साथ 2 विकेट भी लिए।

07 March 2011

विश्व कप 2011 अंक तालिका

ग्रुप ए
टीम             मैच    जीत    हार    नो रिजल्ट    अंक    रन रेट
पाकिस्तान    3         3        0         0                 6      +1.74
श्रीलंका          4         2        1         1                 5      +2.66
ऑस्ट्रेलिया    3         2         0        1                 5      +1.81
न्यूजीलैंड       3         2         1        0                 4     +1.58
जिम्बाब्वे       3         1         2        0                 2     +0.07
कनाडा           3         0         3        0                 0     -2.87
केन्या            3          0        3        0                 0     -4.82

ग्रुप बी
टीम           मैच    जीत    हार    टाई    अंक    रन रेट
भारत          3        2         0       1        5       +0.76
इंग्लैंड         4        2         1       1        5       +0.05
इंडीज          3        2         1       0        4       +2.66
द. अफ्रीका   3        2         1       0        4       +1.75
आयरलैंड     3        1         2       0        2       -0.29
बांग्लादेश    3         1         2       0        2       -1.76
नीदरलैंड      3         0        3        0        0       -3.05

25 February 2011

उद्घाटन मैच में ओढ़ां ने मेजबान को हराया


 ओढ़ां  न्यूज.
    खंड के गांव मलिकपुरा में मलिकपुरा क्रिकेट क्लब द्वारा समस्त गांववासियों व ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक समिति ओढ़ां की सदस्या गुरप्रीत कौर ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान करते हुए अपनी ओर से 3100 रुपए सहयोग राशी प्रदान की। इस अवसर पर सरपंच इकबाल सिंह सरां बलवीर सिंह सरां, बकील सिंह सरां, बलवंत भांभू, क्लब प्रधान अवतार सिंह सरां, सदस्य जगदीप सरां, बलजिंद्र सरां, अजय भांभू, जसवंत सरां, थविंद्र पाल शर्मा और रमनदीप गोदारा सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी गांववासी उपस्थित थे।
    प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ओढ़ां और मलिकपुरा बी टीमों के मध्य खेला गया जिसमें ओढ़ां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 68 रन बनाए जिसमें सोढ़ी ने एक छक्के व 4 चौकों सहित 32 रनों का योगदान दिया। मलिकपुरा के गेंदबाज नत्था सिंह ने 2 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट और यादविंद्र ने 2 ओवरों में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी मलिकपुरा की टीम 8 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी जिसमें यादविंद्र ने 2 छक्कों व 2 चौकों सहित 24 रनों और बलजीत ने 2 चौकों सहित 15 रनों का योगदान दिया। ओढ़ां के गेंदबाज सोढ़ी ने 2 ओवरों में 20 रन देकर 2 विकेट और विक्रम ने 2 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार ओढ़ां की टीम ने यह मैच 4 रनों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार आलरांडर सोढ़ी को दिया गया जिसने 32 रन बनाने के साथ साथ 2 विकेट भी लिए।

23 February 2011

मलिकपुरा में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट कल से

 ओढां  न्यूज.
    खंड के गांव मलिकपुरा में ग्राम पंचायत व समस्त गांववासियों के सहयोग से मलिकपुरा क्रिकेट क्लब द्वारा 24 फरवरी से आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लॉक समिति ओढ़ां की सदस्या गुरप्रीत कौर करेंगी। यह जानकारी देते हुए क्रिकेट क्लब के प्रधान अवतार सिंह सरां ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्राफी के साथ 81 सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा तथा द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्राफी के साथ क्रमश: 51 सौ, 21 सौ व 11 सौ रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

20 February 2011

प्रगति हाउस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

  ओढां न्यूज.
   माता हरकी देवी महिला शिक्षा महाविद्यालय ओढ़ां में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि  के रुप में एमएचडी एजूकेशन सोसाइटी के प्रधान हरदयाल सिंह गदराना और विशिष्ट अतिथि के रुप में उपप्रधान गिरधारी लाल बिस्सु उपस्थित हुए तथा समारोह की अध्यक्षता संस्था के कोषाध्यक्ष मंदर सिंह ने की। आज खेल प्रतियोगिता की शुरूआत में छात्राओं ने मनमोहक परेड मार्च करके मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्यातिथि ने झण्डा लहराकर खेलों की शुरूआत की। प्राचार्या सुनीता स्याल ने मुख्यातिथि व संस्था के सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया व छात्राओं को संदेश दिया कि खेल को खेल की भावना व नियमों का पालन करते हुए खेलना चाहिए। छात्राओं न अनेक प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। 100 मीटर रेस में मनदीप, नवदीप व रिद्धिमा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में जसवीर कौर ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय व रिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मनजीत ने प्रथम, संदीप ने द्वितीय व ऊषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चाटी रेस में बिन्दर कौर ने प्रथम, प्रोमिला ने द्वितीय व रामकला नेतृतीय स्थान हासिल किया। थ्री लेग रेस में संदीप व प्रियंका ने प्रथम, जसवीर व गुरप्रीत ने द्वितीय  और रिद्धिमा व अमनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रगति हाउस की पूजा ने प्रथम व कस्तूरबा हाउस की सतवीर कौर ने द्वितीय व परीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में प्रगति हाउस ने लक्ष्मीबाई हाउस को पराजित करके ओवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रगति हाउस के ईंचार्ज डॉ. रघुबीर सिंह व प्रवीन लता ने खिलाडिय़ों को बधाई दी। मुख्यातिथि हरदयाल सिंह गदराना ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी व खेल अनुशासन और प्रबंध की भूरी-भूरी प्रषंसा की। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए ताकि विद्यार्थी सर्वगुण सम्पन्न बन सके। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम आने वाली छात्रा व बेस्ट टीचर को 11000 रू देने की घोषणा की और बेस्ट सेवा कर्मचारी को 1100 रू देने की घोषणा की। कॉलेज प्राचार्या सुनीता स्याल ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों के द्वारा ही विद्यार्थियों में नैतिक व चारित्रिक विकास होता है। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान हरदयाल सिंह गदराना, मंदर सिंह सरां, गिरधारी लाल बिस्सू, ओमप्रकाश पोटलिया, अमर सिंह, श्रवण कुमार डूडी, सुखदेव पोटलिया, प्राचार्य सुनीता स्याल, डा. बिमला साहू, राज परूथी, कृष्णकान्त, दीप्ती नैन, सुषमा चौधरी, सोनू गुप्ता, जगदीश कुलरिया, सुखजीत, डॉ. रघुबीर सिंह व अन्य गणमान्य लोगों सहित बी.एड. व डी. एड. की छात्राएं उपस्थित थी।

छायाचित्र:  रस्साकशी का दृश्य, मुख्यातिथि के साथ विजेता छात्राएं एवं प्रगति हाऊस की छात्राएं।

19 February 2011

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

शेखूपुरिया
    भारत की जनवादी नौजवान सभा की गांव शेखूपुरिया इकाई द्वारा आयोजित 18वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता का आज शुभारम्भ हुआ जिसमें उद्घाटन मैच पंजुआना और फतेहपुरिया की टीमों के मध्य खेला गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गांव की सरपंच शकुंतला देवी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का अह्म हिस्सा है तथा इनसे युवाओं के बीच आपसी मेलजोल,सद्भाव व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर जनवादी नौजवान सभा के सदस्यों ने सरपंच महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में सभा के वरिष्ठ नेता टोनी सागू विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए  रोहताश शेखूपुरिया ने बताया कि पिछले 17 साल से प्रतियोगिता निरंतर आयोजित की जा रही है तथा क्षेत्र की दर्जनों टीमें इसमें भाग लेने के लिए हर बार गांव शेखूपुरिया में पहुंचती हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पंजुआना की टीम ने जीता। इस टीम ने फतेहपुरिया की टीम को 15-2 और 15-5 के अंतर से हराया। इस अवसर पर नत्थू राम सिंवर,शीशपाल ढाका,कुलवंत चाहर,अनिल मास्टर,सुखबीर,जगदीश भाकर,नरेश चाहर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जारीकर्ता
रोहताश शेखूपुरिया
मो. 9255105104

18 February 2011

पांचवीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरु

 ओढ़ां  न्यूज.
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में पांचवीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता स्याल ने किया। आज पहले दिन रस्साकशी में प्रगति हाऊस ने कस्तूरबा हाऊस को और लक्ष्मीबाई हाऊस ने गार्गी हाऊस को पराजित किया। कल प्रगति हाऊस व लक्ष्मीबाई हाऊस में रस्साकशी का फाइनल मुकाबला होगा। इस प्रतियोगिता में बीएड व जेबीटी की छात्राओं के लिए रस्साकशी, मटका दौड़, 100 मीटर दौड़, बोरी दौड़, तीन टांग दौड़, गोला फैंक, वाधा दौड़, लंबी कूद व ऊंची कूद आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

एमएचडी स्कूल की चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

ओढ़ां  न्यूज.
    माता हरकी देवी सीनियर सैकंडरी स्कूल ओढ़ां की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर हलका डबवाली के विधायक अजय सिंह चौटाला ने मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर माता हरकी देवी संस्थान प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष हरदयाल सिंह गदराना, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल बिस्सू, कोषाध्यक्ष मंदर सिंह, जेसीडी की निर्देशिका डॉ. शमीम शर्मा, जेसीडी बीएड के प्राचार्या जयप्रकाश हुड्डा, एमएचडी बीएड की प्राचार्या सुनीता स्याल, जेबीटी प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र सहित अभिभावकगण, सभी शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।
    मुख्यातिथि अजय सिंह चौटाला ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ये देश की भावी पीढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यास ही सफलता की कुंजी है और इसी प्रकार कठिन श्रम करते रहें। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों में स्वर्ण पदक विजेता कक्षा आठ के सचिन पारीक को 11000 रुपए की राशी प्रदान की। वहीं रजत पदक विजेताओं को 2100 रुपए व कांस्य पदक विजेताओं को 1100 रुपए की राशी प्रदान की तथा मार्शल आर्ट के कोच राजकुमार वर्मा को 5000 रुपए दिए। सर्वश्रेष्ठ अध्यापक पुरस्कार स्कूल की अध्यापिका विजय वधवा को मिला।
    कार्यक्रम के आरंभ में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट से मुख्यातिथि महोदय को सलामी देते खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रतिज्ञा ली। विद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सचिन पारीक ने मशाल प्रज्जवलित कर खेलों का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने अपनी मधुर वाणी में विद्यालय गीत गाकर सबका मन मोह लिया, वही यूकेजी व प्रथम के विद्यार्थियों ने ड्रम की थाप पर डबल व पीटी को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ऐरोबिक में छात्राओं ने भारतीय व पाश्चात्य नृत्य का समायोजन कर सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। एलकेजी, यूकेजी व प्रथम के विद्यार्थियों ने संगीतमय नृत्य कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। अगली प्रस्तुति में योगा के विद्यार्थियों में अमरदीप, अमन सोनी व मनदीप ने शीर्षासन्न कर सबकी वाहवाही लूटी तो अंत में विद्यार्थियों ने पिरामिड बनाकर विद्यालय के प्रति अपने प्यार को दर्शाया। मराठी नृत्य का प्रदर्शन अलबेला रहा। एलकेजी व प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदी के चम्मच से चटनर चटाई की प्रस्तुति में बच्चों की नन्हीं शरारतों ने दर्शकों का मन मोहा। मार्शल आर्ट के कोच राजकुमार ने विद्यार्थियों से मार्शल आर्ट की अलग अलग क्रियाएं करवाई जिनमें प्रमुख काता, फाइट, स्टंट व कूं-फूं काता रहे। कक्षा आठ के कर्ण मल्हान ने अपने ऊपर से मोटरसाइकिल निकालने व आग के गोले में से निकलने के स्टंट ने सबको दांतों तले ऊंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। संगीतमय धुन पर थिरकते बच्चों का स्टेमिना देखते ही बन रहा था। इस सबके बीच मंच का संचालन दीपिका व वरुण बजाज ने किया।
    खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर बैक रेस में कक्षा आठ के कर्ण ने प्रथम व कक्षा नौ के मानवदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में स्फायर हाऊस का प्रवीण प्रथम व ऐमराल्ड हाऊस का आशीष द्वितीय स्थान पर रहा। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में एकराल्ड हाऊस की आंचल ने प्रथम और एमराल्ड हाऊस की ही अंजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रैली रेस में एमराल्ड हाऊस के अनुज ने प्रथम और रुबी हाऊस के हरप्रीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेस रेस में टोपाज हाऊस के सौरभ ने प्रथम और रुबी हाऊस के नमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा स्कीपिंग रेस में स्फायर हाऊस के नवदीप ने प्रथम और टोपाज हाऊस की कनुप्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षक व अशिक्षक स्टाफ की 100 मीटर दौड़ में गीता व विनोद ने संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओवरआल ट्राफी स्फायर हाऊस को मिली तथा विजेता खिलाडिय़ों को संस्था के प्रधान हरदयाल सिंह गदराना ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

17 February 2011

ग्रामीणांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है

सिरसा। ग्रामीणांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है तो इसे निखारने की। यह बात हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने गत दिवस गांव नेजिया में कोस्को क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्यअतिथ कहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ उन्होंने रिबन काटकर तथा मैच की पहली गेंद खेलकर किया। ग्राम पंचायत व युवा क्रिकेट क्लब की ओर से श्री शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट का खेल अब इतना लोकप्रिय हो गया है कि गांव की गलियों में बच्चों को खेलते देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का विश्वकप जल्द ही शुरू होने वाला है। भारत जैसे देश में जहां क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है वहां हर कोई इसका दिवाना है। देश की करोड़ों जनता इस बार उम्मीद जता रही है कि इस बार का विश्वकप हमारा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केवल क्रिकेट बल्कि  बाकी सभी खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव में खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया है। इसके अलावा खिलाडिय़ों को पूरा मान सम्मान देते हुए उन्हे पुरस्कृत किया तथा नौकरियां भी प्रदान की हैं। इस दौरान श्री शर्मा ने क्रिकेट प्रतियोगिता अयोजन करने वाले युवा क्रिकेट क्लब को ४१०० रूपये की नकद सहायता राशि भी भेंट की। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ४१०० रूपये व उप विजेता टीम को २१०० रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर मा. राजकुमार वर्मा, डॉ. आजाद केलनियां, गांव नेजिया के सरपंच बलवंत गोटवाल, दीलिप सारों, बलवंत नंबरदार, श्री भगवान बुढ़ानिया, लादूराम कालेरा, कृष्ण लौर, कृष्ण सहारण, उग्रसेन कटारिया, भरपूर बुढ़ानिया, राजेंद्र कालेरा, साहिल चौहान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

16 February 2011

एक हजार गांवों में सभी तरह का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा



सिरसा, 16 फरवरी। प्रदेश के ग्रामीण अंचल में छुपी खेल प्रतिभाओं की तलाश कर उन्हें तराशने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रदेश के एक हजार गांवों में सभी तरह का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा। यह बात खेल विभाग कार्यभार देख रहे हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव श्री प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने आज स्थानीय राजकीय नैशनल कॉलेज की 54वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाडिय़ों को ईनाम वितरित करने के पश्चात संबोधित करते हुए कही।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक गांवों में खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर 20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। प्रदेश में 187 खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमें से 124 खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके है। शीघ्र ही इनके रखरखाव व ग्राउंड मैन की नियुक्तियां भी कर दी जाएगी। इसके साथ-साथ अच्छे खेल प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई नई खेल नीति के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीघ्र ही सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई खेल नीति के तहत स्पैट टेलेंट हैंट योजना क्रियान्वित की गई है। इस योजना के दूसरे चरण में पूरे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं का चयन किया जा रहा है जिन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किया जाएगा और स्पैट के तहत चयन किए गए खिलाडिय़ों को 1500 से 2000 तक मासिक वजीफा भी दिया जाएगा। वजीफा की राशि खिलाडिय़ों के सीधे बैंक खातों में डालने के लिए डायरेक्ट टू एथलीट नामक योजना भी आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मैडल प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को नकद राशि के साथ-साथ नौकरियां भी दी जा रही है। चालू वर्ष के दौरान राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाडिय़ों को राज्य सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपए के ईनाम दिए गए और एशियाई खेलों में पदक विजेता खिलाडिय़ों को आठ करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की गई। सरकार की इस योजना से प्रदेश का खेल जगत और अधिक विकसित होगा। उन्होंने कहा कि पदक विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ कोचों को भी राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं, नई खेल नीति के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाड में भाग लेने वाले हरियाणा के सभी खिलाडिय़ों को दो-दो लाख रुपए की राशि सम्मान स्वरुप दी है।
    उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की है कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाए क्योंकि राज्य सरकार द्वारा नकद ईनामों के साथ-साथ खिलाडिय़ों को नौकरियां मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत जहां खिलाड़ी धनराशि से मालामाल हुए है वहीं खिलाडिय़ों के गांव को भी विकसित किया जा रहा है। स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों गांव को 51 लाख रुपए, रजत पदक विजेता खिलाडिय़ों के गांव को 31 लाख रुपए तथा कांस्यपदक विजेता खिलाडिय़ों के गांव को 21 लाख रुपए की राशि गांव के विकास के लिए मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने खिलाडिय़ों का आह्वान किया कि वे कभी भी जीवन में हार न माने और खेल के मैदान में अपना पसीना यूं ही बहाते रहे एक ना एक दिन उनकी मेहनत रंग लाएगी और वे पदक जीतने में कामयाबी हासिल करेंगे। उन्होंने स्थानीय कॉलेज में खेल गतिविधियों को विकसित करने के लिए एक लाख रुपए की राशि अनुदान के रुप में देने की घोषणा की और अन्य कॉलेज की समस्याओं के  बारे में राज्य सरकार से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती सुमन गुलाब ने मुख्य संसदीय सचिव का स्वागत किया और कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। कॉलेज के प्राध्यापक श्री बलदेव सिंह ने भी कॉलेज की खेल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान श्री मलकीत सिंह खोसा, कुलदीप गदराना, भूपेश मेहता, अनिल खोड़, आनंद बियानी व कॉलेज के पूर्व एथलीट सरदार दीदार सिंह, सुखचैन सिंह भंडारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
             इस खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-
ऊंची कूद, लोंग जम्प और 43100 दौड़, डिस्कस थ्रो में प्रथम, जैवलिन और हैमर थ्रो में द्वितीय स्थान पर बूटा सिंह रहे। शॉटपुट,जैवलीन थ्रो, हैमर थ्रो में गुरु मंगत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरु मंगत सिंह ट्रीपल जम्प में द्वितीय और डिस्कस थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400, 1500, 200, 800 मीटर दौड़ में प्रथम विनोद कुमार और 43100 में द्वितीय रहे। इसी प्रकार कुलदीप सुथार ने 500 मीटर दौड़, 43100 दौड़ में प्रथम व 10 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। कुलविंद्र ने 43100 दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। हाई जम्प खेल प्रतियोगिता में भीम सिंह ने द्वितीय व हजारा सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में प्रथम, 1500, 43100, 800 मीटर दौड़ में द्वितीय रहे। शंकर लाल ने शॉटपुट में द्वितीय, 5000 मीटर, 43100 दौड़ में संदीप प्रथम व सुरेश ने थ्री लैगड़ दौड़ में प्रथम, 1600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से राकेश कुमार  43100 दौड़ में प्रथम, राज कुमार 1600 मीटर दौड़ में प्रथम, लखविंद्र सिंह 43100 दौड़ में द्वितीय तथा प्रदीप कुमार 43100 दौड़, बैक रेस में प्रथम व 400 मीटर दौड़ में द्वितीय रहे। तजिंद्र गिल ने 43100 दौड़ में द्वितीय, अनिल कुमार डिस्कस थ्रो में द्वितीय, पवन कुमार 43100 दौड़ में द्वितीय व जगबीर 43100 दौड़ में द्वितीय स्थान पर रहे। इसके साथ-साथ भोजराज थ्री लैगड़ खेल में प्रथम, बैक रेस में द्वितीय तथा जगदीप व करण थ्री लैगड़ खेल में द्वितीय रहे।
    लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता में 100, 1500 मीटर दौड़, हाई जम्प, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, 43100 दौड़ में सुरभि ने प्रथम व 200 मीटर, 400 मीटर व स्कीपिंग रेस में द्वितीय स्थान हासिल किया। 200, 400, 800 मीटर,  43100 दौड़ व स्कीपिंग दौड में कृष्णा ने प्रथम व 100 मीटर, 1500 मीटर, शॉटपुट, लोंग जम्प में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सुमन 43100 दौड़ में द्वितीय, दलविंद्र कौर 43100 दौड़, डिस्कस थ्रो व लोंग जम्प में द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार सीमा व ममता ने 43100 दौड़ में द्वितीय, प्रभजोत ने 43400 दौड़ में प्रथम, 43100 दौड़  व 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पर रही। इसी कड़ी में 43400 दौड़ में रजनी द्वितीय, मोनिका ने 43400 दौड़, 43100 दौड़  में प्रथम व जैवलीन थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कर्मजीत कौर ने हाई जम्प, 43400 दौड़  में द्वितीय, बिंदू 43400 मीटर दौड़ व थ्री लैगड़ दौड़ में प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार रेणु बाला डिस्कस थ्रो में प्रथम, हरजिंद्र कौर डिस्कस थ्रो में द्वितीय व शकुंतला, मंजू ने थ्री लैगड़ दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।

10 February 2011

जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

सिरसा
गत चार वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा करवाई जा रही जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आज स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित की गई। इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।
    यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती अनीता हुड्डा ने बताया कि खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका रखते है। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं भी पुरुषों की भांति खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। इस मौके पर उन्होंने सभी महिला प्रतिभागियों की उनकी खेलों के प्रति जागरुकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाए जाने से ग्रामीण अंचल की महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
    आज की इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं के बीच साईकिल दौड़, मटका दौड़, आलू दौड़ करवाई गई। उन्होंने बताया कि साईकिल दौड़ प्रतियोगिता में माधोसिघाना की प्रियंका ने प्रथम, नाथूसरी चौपटा की गुलशन द्वितीय व सिरसा की राजपाल कौर तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर विजेता खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

07 February 2011

45 विशेष बच्चों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन

. ओढ़ां  न्यूज
    सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ां में खंड ओढ़ां के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खेलों, प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 से 14 वर्ष आयु तक के 15 गांवों से आए मंदबुद्धि, मूक वधिर व शारीरिक रुप से विकलांग 45 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रा.व.मा विद्यालय के प्राचार्य सुभाष फुटेला ने प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
    साफ्ट बॉल के शरीरिक रुप से विकलांग वर्ग में गगनदीप ने प्रथम, रवि ने द्वितीय और राजेश ने तृतीय तथा मंदबुद्धि वर्ग में जगजीत ने प्रथम, लखबीर ने द्वितीय और गगनदीप ने तृतीय, मूक बधिर वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अजय ने प्रथम, संदीप ने द्वितीय और हरजिंद्र ने तृतीय, सांस्कृतिक कार्यक्रम में लड़कियों के सोलो सोंग में कुलविंद्र ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और रमनदीप ने तृतीय तथा लड़कों के सोलो सोंग में गुरलाभ ने प्रथम, गुरदास ने द्वितीय और अजय ने तृतीय तथा थ्रो बॉल के शरीरिक रुप से विकलांग वर्ग में गौतम ने प्रथम और अशोक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    इस प्रतियोगिता में खंड ओढ़ां के पन्नीवाला मोटा, ख्योवाली, लकडांवाली, गदराना, कालांवाली, केवल, हस्सू, नौरंग, जगमालवाली, सालमखेड़ा आनंदगढ़ और सिंघपुरा सहित कुल 15 गांवों के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर एबीआरसी प्रह्लाद मल्हान व राजकुमार कस्वां, विशेष अध्यापक देशराज व अजीत सिंह, डीपीई सुभाष कुमार व बलविंद्र सिंह और पीटीआई रामबिलास सहित अन्य अध्यापक उपस्थित थे।

छायाचित्र:  दोड़ एवं सोलो सोंग में भाग लेते विशेष आवश्यकता वाले बच्चे।

06 February 2011

समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं करनी पड़ती है—रीना बीरट

ओढ़ां न्यूज.
    जिला स्तरीय पंचायत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह सिरसा जिला उपायुक्त श्री जी रजनीकांथन की उपस्थिति में शुक्रवार को किया गया जिसमें पंच, सरपंच, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के प्रतिनिधियों की 100 मीटर की दौड़ में प्रथम रही खंड ओढ़ां से ख्योवाली की सरपंच रीना बीरट का मानना है कि समाज में बदलाव की शुरुआत स्वयं करनी पड़ती है। वर्तमान समय में महिला खिलाडिय़ों के कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के बावजूद कई परिवार सामाजिक बंधनों व समाज की खोखली सोच की बजह से प्रतिभावान लड़कियों को घर से बाहर नहीं निकलने देते, आज खेलकूद भी शिक्षा का हिस्सा बन चुके हैं। इसलिए महिला जनप्रतिनिधियारें का दायित्व बनता है कि वे भी खेलों को बढ़ावा दें तथा समाज की पिछड़ी सोच को बदलने के लिए खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें।

04 February 2011

जिलास्तरीय पंचायत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापना समारोह में उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने विजेता खिलाडिय़ों को ईनाम वितरित किए

सिरसा
        आज स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में जिलास्तरीय पंचायत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापना समारोह में उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने विजेता खिलाडिय़ों को ईनाम वितरित किए। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमीचंद सिहाग द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया।
    उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन खिलाडिय़ों ने इन प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया है वे बधाई के पात्र है। इसके साथ-साथ उन सभी खिलाडिय़ों को मुबारकबाद दी जिन्होंने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य के जीवन में खेलों का अत्यंत महत्व हो गया है क्योंकि युवाओं ने खेलों को व्यवसाय के रुप में अपना लिया है जिससे युवा रोजगार के साथ-साथ अपने क्षेत्र के साथ-साथ देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।
    उपायुक्त श्री रजिनीकांथन ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। खेल जहां शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होते है वहीं शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में काम करने के लिए भी एकाग्रता को बढ़ाने के लिए जरुरी होते है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले। सरकार भी खेलों की सुविधाएं प्रदान करने में अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला में 20 खेल स्टेडियम बनाए जाने है जिनमें से विभिन्न गांवों में सात खेल स्टेडियम तैयार हो चुके है। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को स्टेडियमों के बनने से बेहतर खेलों की सुविधाएं मिलेंगी जिससे ग्रामीण खेलों से और अधिक खेल प्रतिभाएं निकलेंगी।
    इस तीन दिन तक चलने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में  600 से भी अधिक पुरुष व महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पुरुष व महिलाओं की कबड्डी (हरियाणा स्टाईल), पुरुष व महिलाओं की वालीवाल समेसिंग, विभिन्न भार वर्गों में कुश्ती (पुरुष व महिला),भारोतोलन, गोला फेंक, भाला फेंक, 100 मीटर दौड़ पुरुष व महिला की, पुरुष व महिला की रस्सा कस्सी तथा पुरुषों की फुटबाल प्रतियोगिताएं करवाई गई।
    इन प्रतियोगिताओं में 5000 मीटर पुरुष दौड़ में बड़ागुढ़ा के तरसेम चंद प्रथम, द्वितीय हजारा सिंह व महिला वर्ग में औढ़ां से सुखप्रीत ने प्रथम, पलवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से 1500 मीटर की पुरुष वर्ग दौड़ में बड़ागुढ़ा के तरसेम चंद प्रथम, बड़ागुढ़ा के ही हजारा सिंह द्वितीय तथा महिला वर्ग में ओढ़ां की बेअंत कौर प्रथम व जसबीर कौर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके साथ-साथ 400 मीटर की पुरुष वर्ग दौड़ में संजय प्रथम, प्रदीप द्वितीय तथा महिला वर्ग दौड़ में संजू प्रथम व पूनम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर की पुरुष वर्ग दौड़ में राहुल प्रथम, द्वितीय संदीप व महिला वर्ग में संजू व कविता ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से गोला फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के जगसीर सिंह ने प्रथम, कुलराज सिंह द्वितीय तथा महिला वर्ग में मधु बाला ने प्रथम व जसप्रीत ने द्वितीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में जगसीर सिंह प्रथम, शाम चंद द्वितीय, लंबी कूद पुरुष वर्ग में बूटा सिंह प्रथम व गगन दीप द्वितीय तथा ऊंची कूद में अनिल कुमार प्रथम व सुभाष द्वितीय रहे। महिला वर्ग की मटका दौड़ में रोशनी ने प्रथम, राजेश्वरी ने द्वितीय  तथा भारतोलन में प्रथम सुरभि व प्रीतजोत तथा श्वेता व सुशीला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार व उमेद कुमार प्रथम, विनोद कुमार व जगदेश द्वितीय रहे। इसके साथ-साथ महिला वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में जसप्रीत व सर्वजीत ने प्रथम व सरिता व पुनम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सरपंच/पंच/जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों की 100 मीटर की पुरुष दौड़ में राजेंद्र पंच प्रथम, रवि कुमार द्वितीय तथा महिला वर्ग में रीना देवी  प्रथम व कमला द्वितीय स्थान पर रही।

   

सरपंचों की दौड़ में खंड ओढ़ां प्रथम

  ओढ़ां न्यूज.
    सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जारी जिला स्तरीय ग्रामीण खेलों में सरपंचों की 100 मीटर दौड़ में खंड ओढ़ां के गांव ख्योवाली की महिला सरपंच श्रीमती रीना बीरट द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गांव में खुशी का माहौल पाया जा रहा है। महिला सरपंच की इस उपलब्धि पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान गुरदास सिंह केवल ने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वे हर क्षेत्र में बढ़ चढकर भाग लें और रीना बीरट की भांति सफलता प्राप्त करें।

03 February 2011

रामां ने मेजबान देसू जोधा को हराकर ट्राफी जीती

. ओढां न्यूज
    गांव देसू जोधा में युवा मंच व गांववासियों के सहयोग से आयोजित नौवें विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रामां पंजाब की टीम ने मेजबान देसू जोधा की टीम को 15 रनों से हराकर ट्राफी जीत ली। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित युवा कांग्रेस के प्रधान कुलदीप सिंह देसू जोधा ने विजेता रामां की टीम को ट्राफी के साथ 91 सौ रुपए और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 45 सौ रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
    इससे पूर्व टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों में से रामां की टीम ने डबवाली की टीम को 4 विकेट से तथा देसू जोधा की टीम ने खोखर की टीम को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया। इस प्रकार फाइनल मैच रामां और देसू जोधा की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें देसू जोधा की टीम ने टॉस जीतकर रामां की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रामां की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए जिसमें टीम के कप्तान विक्की ने 4 छक्कों व 3 चौकों सहित 52 रनों और गोल्डी ने 2 चौकों सहित 24 रनों का योगदान दिया। देसू जोधा के गेंदबाज रणजोत ने 2 ओवरों में 12 रन देकर 3 विकेट और निर्मल ने 3 ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी मेजबान टीम देसू जोधा 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी जिसमें टीम के कप्तान मनू ने 3 छक्कों व एक चौके सहित 35 रनों, दीपा ने 2 चौकों सहित 30 रनों और रणजोत ने एक छक्के व एक चौके सहित 15 रनों का योगदान दिया। रामां के गेंदबाज गोल्डी ने 2 ओवरों में 9 रन देकर एक विकेट और गोदी ने 2 ओवरों में 19 रन देकर एक विकेट लिया। इस प्रकार रामां की टीम ने यह फाइनल मैच 15 रनों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार रामां के बल्लेबाज विक्की को दिया गया जिसने 52 रन बनाए। इस अवसर पर नवदीप सिंह नंबरदार, पवनदीप, रिंपी, काका सिंह, रुपेंद्र सोनी, फौजा सिंह पंच और लक्खा सिंह सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी गांववासी उपस्थित थे।

छायाचित्र:  विजेता रामां की टीम एवं उपविजेता देसू जोधा की टीम ट्राफी व मुख्यातिथि के साथ।

02 February 2011

खेलों को अपने जीवन में व्यवसाय के रुप में अपनाकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले-श्रीमती पंकज चौधरी


सिरसा
              अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन में व्यवसाय के रुप में अपनाकर खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और देश व प्रदेश का नाम चमकेगा। श्रीमती पंकज चौधरी आज स्थानीय जिला स्तरीय पंचायत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में खिलाडिय़ों को संबोधित कर रही थी।
    उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को न केवल समय गुजारने के लिए खेलों में भाग लेना चाहिए, बल्कि जीत की भावना को लेकर खेलों में भाग ले। उन्होंने कहा कि पूरे जोश,उल्लास व मेहनत के साथ किए गए कार्य में व्यक्ति को निश्चित रुप से सफलता मिलती है इसलिए खिलाडिय़ों को चाहिए कि वे पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी खिलाडिय़ों को खेल की भावना से ही मैदान में उतरना होता है।
    श्रीमती चौधरी ने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है इसलिए खेलों से युवाओं व विद्यार्थियों के मन में एकाग्रता बढ़ती है जिसे वे अपनी शिक्षा में भी और बेहतर कर पाते है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक नकद ईनामों की योजनाएं बनाई गई है जिससे उत्साहित होकर खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन किया है। ताजा उदाहरण है कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रमंडल और एशियाड खेलों में सबसे अधिक पदक झटके है।
    गौरतलब है कि तीन दिन तक चलने वाली इस जिलास्तरीय पंचायत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में सभी खंडों के 600 से भी अधिक पुरुष व महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में पुरुष व महिलाओं की कबड्डी (हरियाणा स्टाईल), पुरुष व महिलाओं की वालीवाल समेसिंग, विभिन्न भार वर्गों में कुश्ती (पुरुष व महिला), भारोतोलन, गोला फेंक, भाला फेंक, 100 मीटर दौड़ पुरुष व महिला की, पुरुष व महिला की रस्सा कस्सी तथा पुरुषों की फुटबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। श्रीमती पंकज चौधरी ने विधिवत रुप से खेलों की शुरुआत की घोषणा की।
    इससे पूर्व इस कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमीचंद सिहाग ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और खिलाडिय़ों को संबोधित किया। उद्घाटन अवसर पर पुरुष और महिलाओं की 1500 मीटर की दौड़ करवाई गई। पुरुष वर्ग में बड़ागुढ़ा के तरसेम चंद ने प्रथम, बड़ागुढ़ा के ही हजारा सिंह ने द्वितीय व रानियां के शेरा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से महिला वर्ग में औढ़ां की बेअंत कौर ने प्रथम, जसवीर कौर ने द्वितीय व बड़ागुढ़ा की गगनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

01 February 2011

मेजबान ख्योवाली ने जोधकां को हराकर ट्राफी जीती

 ओढां  न्यूज    
गांव ख्योवाली में ख्योवाली क्रिकेट कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत व समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित पूर्व सरपंच ओमप्रकाश श्योराण ने प्रतियोगिता की विजेता टीम ख्योवाली को ट्राफी के साथ 15 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम जोधकां को ट्राफी के साथ 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजक कमेटी को अपनी तरफ से 11 हजार रुपए की सहयोग राशी देते हुए अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए और खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए।
    इससे पूर्व प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची दोनों टीमों ख्योवाली और जोधकां के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें ख्योवाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 74 रन बनाए जिसमें गेंदबाज विक्रम ने 4 चौकों सहित 27 रनों और रवि ने 3 चौकों सहित 20 रनों का सहयोग दिया। जोधकां के गेंदबाज जापान ने 3 ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट और फौजी ने 3 ओवरों में 22 रन देकर एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी जोधकां की टीम 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी जिसमें बल्लेबाज गुरदयाल ने 2 छक्कों व 2 चौकों सहित 30 रनों और बुधराम ने 2 चौकों सहित 15 रनों का योगदान दिया। ख्योवाली के गेंदबाज रवि ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट लिए। इस प्रकार ख्योवाली की टीम ने यह फाइनल मैच 7 रनों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार ख्योवाली के आलराऊंडर रवि को दिया गया जिसने 20 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट भी लिए।
    प्रतियोगिता का मैन आफ दी सीरीज का पुरस्कार ख्योवाली के बल्लेबाज विनोद को दिया गया जिसने प्रतियोगिता के दौरान पांच मैचों में 160 रन बनाए। इस अवसर पर आत्माराम खेरुवा, संतोष श्योराण, रणजीत श्योराण, विनोद गोदारा, मोहन लाल कस्वां, विक्रम श्योराण, विनोद श्योराण, शम्मी, महेंद्र, सुशील, सुरेंद्र और अनिल सहित काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी गांववासी उपस्थित थे।

छायाचित्र :  विजेता टीम के कप्तान विक्रम श्योराण को ट्राफी देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि ओमप्रकाश श्योराण।

31 January 2011

ख्योवाली ने गिंदडां को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

 ओढां न्यूज.
    गांव ख्योवाली में ख्योवाली क्रिकेट कमेटी द्वारा ग्राम पंचायत व समस्त गांववासियों के सहयोग से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को अनेक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
    पहला मैच गांव खुड्डियां और लुदेसर की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें खुड्डियां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए जिसमें मीत ने एक छक्के व 4 चौकों सहित 17 गेंदों में 35 रनों और हमु ने एक छक्के व 3 चौकों सहित 15 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। लुदेसर के गेंदबाज संदीप ने 2 ओवरों में 20 रन देकर तीनों विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी लुदेसर की टीम 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी जिसमें संजय ने 2 चौकों सहित 10 गेंदों में 21 रनों और संदीप ने 2 चौकों सहित 11 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया। खुड्डियां के गेंदबाज मीत ने 2 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट और हरमीत ने 2 ओवरों में 15 रन देकर देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार खुड्डियां की टीम ने यह मैच 20 रनों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार खुड्डियां के आलराऊंडर मीत को मिला जिसने 35 रन बनाने के साथ-साथ 2 विकेट भी लिए।
    दूसरा मैच गांव मल्लेकां और खुड्डियां की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें खुड्डियां की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए जिसमें हरमीत ने एक छक्के व एक चौके सहित 20 रनों का योगदान दिया। मल्लेकां के गेंदबाज काली ने 2 ओवरों में 5 रन देकर 3 विकेट और सलीम ने 2 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी मल्लेकां की टीम ने बिना कोई विकेट खोए छठे ओवर में लक्ष्य प्राप्त करते हुए मैच जीत लिया जिसमें बल्लेबाज पम्मी ने 2 चौकों सहित 20 रनों और जगमीत ने एक छक्के व 2 चौकों सहित 28 रनों का योगदान दिया। खुड्डियां के गेंदबाज रवि के एक ओवर में मल्लेकां के बल्लेबाजों ने 18 रन बटोरे। इस प्रकार मल्लेकां की टीम ने यह मैच 10 विकेटों से जीत लिया जिसका मैन आफ दी मैच का पुरस्कार मल्लेकां के बल्लेबाज जगमीत को दिया गया जिसने 28 रन बनाए।
    आज का तीसरा और प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच गांव ख्योवाली और गिंदड़ां की टीमों के मध्य खेला गया जिसमे ख्योवाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 79 रन बनाए जिसमें विनोद ने एक छक्के व 7 चौकों सहित 26 गेंदों में 43 रनों और विक्रम ने 2 चौकों सहित 10 गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया। गिंदडां के गेंदबाज गुरदीप ने 2 ओवरों में 10 रन देकर 2 विकेट और जगवीर ने 2 ओवरों में 15 रन देकर एक विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी गिंदडां की टीम 8 ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 36 रन ही बना सकी जिसमें जगवीर ने एक चौके सहित 8 गेंदों में 6 रनों का योगदान दिया। ख्योवाली के गेंदबाज रोहताश हुड्डा ने 2 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट, सुशील ने 2 ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट तथा सन्नी व अनिल ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार ख्योवाली की टीम ने यह मैच 43 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।