Loading
Showing posts with label सम्पादकीय. Show all posts
Showing posts with label सम्पादकीय. Show all posts

15 February 2011

News and We : समाचार और हम

15 feb 2011
  • निठारी हत्याकांड में सुरेन्द्र कोली की मौत की सजा पर उच्चतम न्यायालय की मोहर।
    हमारे अनुसार इस तरह के मामले काफी जटिल होते है .अक्सर न्याय पाने में  वर्षों  लग जाते है . एक इंसान होने के नाते हमारा फ़र्ज़ यह बनता है की हम पीड़ितों की मदद करें और उन्हें सही क़ानूनी मार्गदर्शन दिलवाने में भी मदद करें. आजकल चल अदालतें भी है , उनका भी फायदा लीजिये.  हमारी नीतियों के अनुसार हम हमेशा अपराध की खबर को हतोत्साहित करते है  ताकि आपकी नज़र पहले अच्छी खबर पर पड़े. गलतियों से केवल सीखना चाहिए , दुहराना नहीं चाहिए .
     
  • ओड़िशा विधानसभा में करोडों रूपये के दाल घोटाले पर हंगामा।
    सूचना के  अधिकार का इस्तेमाल करें. बेईमानी  को बढ़ावा न दें . मतदान का उपयोग सही उम्मीदवार चुनने में करें. ऐसे उम्मीदवार को मत दीजिये जिसके पास दूरदृष्टी  हो ,आपके सवालों  का जवाब हो . जय-जयकार से बेहतर यह है की आप उनसे अपने इलाके के विकास की रूप -रेखा प्राप्त करें  
  • इक्वाडोर की अदालत ने अमरीकी तेल कंपनी शेवरांन पर अमेजन क्षेत्र के बड़े हिस्से को प्रदूषित करने के कारण आठ अरब साठ करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया।
    अब आप पर्यावरण को अनदेखा नही कर सकते . यह आपकी जिन्दगी से जुड़ा हुआ है . अगर आप यह नही देख पा रहें हैं तो अपनी अगली पीढ़ियों के बारे में सोचें की उन्हें आप जीने के लिए कैसा माहौल उपलब्ध  करवा रहे हैं

 पाठकगण आप भी अपने विचारों से अवगत करवाएं . हम आपके सदा आभारी रहेंगे

14 February 2011

News and We : समाचार और हम

  • मिस्र के सैन्य नेतृत्व ने संसद भंग की, संविधान निलंबित, चुनाव सितंबर में कराने की घोषणा।
    लोकतंत्र शासन की सबसे बेहतरीन प्रणाली है. कई कमियों के बाबजूद इसमें लोगों के विचारों और कार्य करने की आजादी का अपना महत्व है .अगर दूर देश में लोकतंत्र की लहर दौड़ी तो हमारा इससे क्या प्रयोजन ? जवाब बहुत आसान है .हमारा विश्व एक गाँव की तरह है. समझिये एक परिवार ने अच्छी बातें अपनाई. सदस्यों को पढने, लिखने, रोजगार और व्यवसाय सम्बन्धी आजादी दी . मिस्र एक तेल उत्पादक देश है. इस पुरे प्रकरण से तेल उत्पादन पर असर तो पड़ेगा और तेल पदार्थों के महंगे  होने का आसार है. हमारा विश्लेषण यह कहता है कि कारण कुछ भी हो, चाहे दुनिया में बहुत भाईचारा और शांति हो पर तेल के दाम बढ़ेंगे ही. इसलिए उर्जा की बर्बादी पर लगाम लगायें .
  • पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य में हिंसा फैलाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की।
    आप हमेशा इस बात का ख्याल रखें की आप कहीं किसी के बहकावे में तो नहीं आ रहे. बात चाहे पारिवारिक हो या व्यापारिक या राजनितिक. निर्णय लेने से पहले काफी सोचे समझें और तथ्यों की जांच करें. आपके निर्णय आपकी जिन्दगी पर काफी दूरगामी असर डालते है
  • सरकार चुनावों में धन-बल की भूमिका समाप्त करने के वास्ते चुनाव सुधारों के लिए व्यापक संशोधन लाएगी।
    बहुत जरुरी है कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार ईमानदार, शिक्षित और दूरदर्शी हों .अगर आपके पास समाज सुधर की काबिलियत है तो आपको राजनीती में भाग लेना चाहिए . और यह संसोधन आपके रास्ते को और आसान बनाएगा 

05 February 2011

महिला अधिकारों की समीक्षा

                    महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग हैं ! हम यहाँ अपने विचारो की श्रृंखला में कोई समस्याओं का ढोल नही पीटने जा रहे है जैसा अक्सर पीटा जाता है ! बस समस्यों का निदान सही तरीके से होना चाहिए ! अधिकारों में पहला अधिकार है विचारों की स्वतंत्रता...
                  हम महिला पाठकों से अनुरोध करते हैं कि आप हमें अपने विचारो और गतिविधियों से अवगत करवाएं ! हमारे लिए यह काफी सुकुनदायक होगा कि सूचना के स्तर पर हम आपकी पूरी मदद कर सकें !
                  अभी अपने हाल के अभिलेखों में हमने कुछ सरकारी योजनाओ को शामिल किया था, और नए लेखो में हम शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता आदि विषय उठाने जा रहे हैं ! हम आपकी आवाज़ बनकर आपके अधिकारों के लिए अपने स्तर पर पूरा प्रयास करेंगे ! इसलिए आप हमें बताएं कि क्या करना चाहिए और क्या उपाय हो सकते हैं, ताकि हमारी क्षमता और कोशिशों में गुणात्मक सुधार हो.....

आपकी सेवा में
सतीश गर्ग