Loading
Showing posts with label स्वास्थ्य. Show all posts
Showing posts with label स्वास्थ्य. Show all posts

06 February 2011

नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया

सिरसा
               जे.सी.डी. विद्यापीठ में पोलटैक्निक कालेज में रामा आप्टीकल्स की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में जे.सी.डी. की महानिदेशक डा. शमीम शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस शिविर में राम कृष्ण गोयल ने विद्यार्थिओं को विजन चार्ट के माध्यम से स्वयं अपनी आंखों की जांच करने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि इस विधि के द्वारा किसी नेत्र चिकित्सक की सहायता के बिना सब लोग अपनी आंखों की स्वयं जांच कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस विधि में मात्र एक घंटे के सीमित समय में 200 लोगों के आंखों की जांच की जा सकती है। मुख्यातिथि डा. शमीम शर्मा ने रामकृष्ण गोयल व उनकी टीम का नेत्र जांच शिविर के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थिओं को नेत्र रोगों के बारे में जागरुक करके अत्यंत सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि आंखों की देखभाल करना जरुरी है, क्योंकि आंखें हैं तो जहान है।
फोटो: विजन चार्ट द्वारा नेत्र जांच करवाते रामकृष्ण गोयल।

31 January 2011

गांधी जयन्ती पर लगाए गए मेडीकल कैम्प में 315 मरीजों की जांच

  सिरसा 
                 मर्यादा सेवा संस्थान व श्री गणेश धमार्थ न्यास के गांधी जयन्ती पर लगाए गए मेडीकल कैम्प में 315 मरीजों की जांच की गयी। कैम्प सांय 5 बजे तक चलता रहा। लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर वैद्यमहावीर प्रसाद प्रधान मर्यादा सेवा संस्थान व डा. राजकुमार निजात प्रधान श्री गणेश धमार्थ न्यास ने संयुक्त रूप से फैसला लिया कि निकट भविष्य में हर प्रकार की बीमारियों का एक मेडीकल कैम्प इसी इलाके में फिर से लगाया जाएगा। इस की तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। सम्पन्न हुए इस मैडीकल कैम्प की विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. राजकुमार निजात ने बताया कि इस कैम्प में रोगी देर शाम तक आते रहे। कुल 315 रोगियों की जांच की गई तथा लगभग 60 मरीज पर्ची बनवाकर ले गये जिनकी जांच आज की जाएगी। सभी डॉक्टरों ने स्वेच्छा से घोषणा की कि इस कैम्प के बाकी बचे रोगियों की जांच उचित ढंग की जाएगी।
    दोनों संस्थाओं ने आए मुख्य मेहमानों पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि होशियारी लाल,स्थानीय डी.एल.यु. के विधी विभाग के रीडर डॉ. राजेश मलिक का सम्मान करते हुए कहा गया कि सामाजिक सेवा के इस पुनीत कार्य में राजनेताओं व सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी बड़ी जरूरी है।
  
वैद्य महावीर प्रसाद ने मेडीकल कैम्प हेतु सेवाएं देने वाले  विशेषज्ञ डॉक्टरों डॉ. दिनेश गिजवानी हृदय रोग विशेषज्ञ,आई स्पेशलिस्ट डॉ. अमित वासिल,डॉ. पी.एन. पैंसिया व जोड़ों के दर्द के विशेषज्ञ डॉ. विनोद जांगड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपना अमूल्य समय निकाल कर रोगियों की तन्मयता से जांच करके सभी रोगियों की संतुष्टि पूर्वक जांच की। इस अवसर पर मेडीकल कैम्प लगाने में जिन लोगों ने सहयोग दिया उनमें मर्यादा सेवा संस्थान के सचिव कैप्टन एम.एस. सोलंकी, प्रचार सचिव लक्ष्मीनारायण स्वामी, श्याम सुन्दर अग्रवाल, राधेश्याम कौशिक, ओम प्रकाश अग्रवाल, मोहन लाल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, राधेश्याम दाधिच, ओमप्रकाश शास्त्री तथा श्री गणेश धमार्थ न्यास के विजेन्द्र सिंह, खेमचन्द गोठवाल, देवीलाल वोहरा, डॉ यज्ञदत्त, रामकुमार दादरवाल, संजय प्रदीप सोलंकी, सतीश शर्मा तथा कृष्ण कुमार सहित शान्ति स्वरूप टण्डन, बनारसी दास शर्मा, हरबंस लाल भाटिया, महेन्द्र राणा, सेवा सिंह नामधारी व पूर्ण चन्द गिरधर ने विशेष योगदान दिया। सभी ने मिलकर एक स्वर में दोहराया कि ऐसा एक जनरल कैम्प फिर से लगाया जाए।

आंखों की जांच का निशुल्क कैंप आयोजित

सिरसा - जिला के गांव खैरेकां के राजकीय विद्यालय में आंखों की जांच का निशुल्क कैंप आयोजित किया गया। शहर के रामा आप्टिकल्स की ओर से आयोजित इस कैंप मे पूर्व चेयरमैन अमीर चावला मुख्यातिथि थे। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए अनेक उपाय बताए और कैंप आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। इसअवसर पर रामकृष्ण गोयल ने कम्प्यूटर द्वारा बच्चों की आंखों की जांच की और उन्हे विभिन्न नेत्र रोगों के उपचार मे काम ओने वाले दैनिक घरेलु उपायों के बारे में विस्तारपूवर्क जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से कम्प्यूटर पर काम करने वाले अल्टावायलेट शीशे का प्रयोग करना चाहिए। कैंप में लगभग सात सौ बच्चों की आंखों की जाचं की गई और करीब 50 बच्चों को आंखों में कमजोरी पाए जाने के करण निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को चश्मे लगाने के लिए प्रेरित किया। कैंप को सफल बनाने में अध्यापिका कुसुम वर्मा व स्कूल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

29 January 2011

विशेष आवश्यकता वाले 90 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

ओढां  न्यूज.
    सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत खंड मुख्यालय ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शनिवार को नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।
    जांच शिविर में सामान्य अस्पताल सिरसा से आए विशेष चिकित्सकों डॉ. वसीर, डॉ. अमनदीप मित्तल, डॉ. अमित नारंग व उनकी सहयोगी टीम ने 90 के लगभग विशेष अवश्यकता वाले छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें नि:शुल्क उपचार, दवाईयां, सहायक सामग्री, उपकरण व आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा उपलब्ध करवाते हुए मौके पर ही प्रमाणपत्र भी दिए।
    इस शिविर के आयोजन में एबीआरसी राजकुमार, प्रह्लाद मल्हान, कैंप आप्रेटर मनोज कुमार, लेखा लिपिक सुनीता, यशराज, अजीत विशेष अध्यापक एवं खंड ओढ़ां के अन्य अध्यापकों ने अहम योगदान दिया।

छायाचित्र: शिविर में विशेष बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।

एड्स को लेकर एक सैमिनार का आयोजन

ओढ़ां न्यूज
    नेहरु युवा केंद्र सिरसा द्वारा खंड कार्यालय में एड्स को लेकर एक सैमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रुप में सरकारी अस्पताल के डॉ. सहनाब अरोड़ा ने शिरकत की तथा नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक नरेंद्र यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. सहनाब अरोड़ा ने कहा कि एड्स एक भयंकर बिमारी है जो व्यक्ति को मौत के दरबाजे तक ले जाती है और यह बिमारी एचआईवी नामक वायरस के कारण फैलती है। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रति जागरुकता ही इस समस्या को हल कर सकती है। जिला युवा समन्वयक नरेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नेहरु युवा केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि युवा ही वह योद्धा है जो एड्स को पराजित कर सकता है क्योंकि यदि युवा एड्स के प्रति जागरुक हो जाएं तो पूरा समाज जागरुक हो जाएगा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सतीश ख्यालिया, संदीप वर्मा, राजबीर सिंह, नसीब सिंह, राज्य पुरस्कार विजेता अनिल कुमार परिहार, अरविंद, होशियार सिंह गौतम झोरड़ सहित 35 के लगभग युवा उपस्थित थे।
 
 ओढ़ां। संबोधित करते डॉ. सहनाब अरोड़ा एवं उपस्थित युवा।

मर्यादा फ्री मैडीकल कैम्प 30 को

  सिरसा - 
  मर्यादा सेवा संस्थान 30 जनवरी रविवार को कंगनपुर रोड़ पर फ्री मेडीकल चैकअप कैम्प लगाएगी। यह मेडीकल कैम्प राजकीय कन्या पाठशाला न. 3 ऑटो मार्किट के पीछे लगाया जाएगा। इस आशय की सूचना देते हुए मर्यादा के प्रचार सचिव लक्ष्मी नारायण स्वामी ने बताया इस मेडीकल कैम्प के आयोजन में सहयोगी संस्था श्री गणेश धमार्थ न्यास भी भागीदार होगी। प्रचार सचिव लक्ष्मीनारायण स्वामी ने बताया कि कैम्प में आंखों के रेटिना विशेषज्ञ सर्जन डॉ अमित वासिल,फिजिशन व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गिजवानी(एम.डी. मेडीसन), डॉ. पी.एन. पैंसिया (जनरल प्रैक्टिस ऑफ मेडीसन) तथा जोड़ों के दर्द व हड्डी रोग के माहिर डॉ. विनोद जांगड़ा इस मेडीकल कैम्प में पधार रहे हैं जो लोगों की जांच व टैस्ट आदि का कार्य मुफ्त करेंगे।प्रचार मंत्री स्वामी ने लोगों से अपील की है कि अपने जानकार रोगियों को लाकर उपचार में उनकी मदद करें। इस कैम्प का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी होशियारी लाल शर्मा करेंगे।
जारीकर्ता
वैद्य महावीर प्रसाद
मो. 9416433246

24 January 2011

मेगा चिकित्सा शिविर में विदेश से आए चिकित्सकों ने की 7800 रोगियों की जांच

सिरसा। 
              डेरा सच्चा सौदा में शाह सतनाम जी महाराज के पावन जन्मदिवस पर आयोजित मेगा चिकित्सा शिविर में देश विदेश से आए प्रख्यात चिकित्सकों ने कुल 7800 रोगियों की जांच की, जिनमें हृदय के 1073 रोगी थे। हृदयरोगियों की जांच के लिए विशेष तौर पर आयोजित हार्ट डिसिसीज स्क्रिनिंग एंड चैकअप कैंप में अत्याधुनिक तकनीक से मरीजों की जांच की गई।

कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शाह सतनाम जी हेल्थ केयर विंग के अध्यक्ष डा. शान-ए-मीत इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चिकित्सा शिविर में अत्याधुनिक उपकरणों से मरीजों की जांच की गई,जो मैट्रो सिटी तथा बड़े मेडिकल कालेजों में ही उपलब्ध होती है। उन्होने बताया कि पूज्य संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डवेल्पमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में सचखंड हाल में आयोजित किए गए चिकित्सा शिविर में 1073 रोगियों की जांच की गई, जिनमें 355 मरीजों की ईको, 337 लोगों की ईसीजी, 57 छाती के एक्स रे किए गए। डा. इन्सां ने बताया कि हृदयरोगियों की जांच के लिए 7 ईको मशीनें जिनमें 3 ईको पोर्टेबल व 4 हैंड होल्ड शािमल थी। 4 वी स्कैन मशीने शामिल थी।   शाह सतनाम जी हेल्थ केयर विंग के अध्यक्ष श्री इन्सां ने बताया कि चिकित्सा शिविर में हृदयरोग विशेषज्ञ कोर्डियोलोजिस्ट डा. पार्थो सेन गुप्ता अमेरिका, मेडिकल इंडस्ट्री जी.ई. टैक्सास से ड्रियू डेयास सहित काॢडयोलोजिस्ट डा. राजीव, समीर बहल, शिविन साहू, विश्वमोहन, डा. जय, डा. सीएम खन्ना, एलएन शर्मा, सुनील पांडेय, सुरेश बिश्नोई सहित अन्यों ने अपनी सेवाएं दी। ड़ा. इन्सां ने बताया कि इसके अलावा चिकित्सा शिविर में घुटनों के रोगियों, कैंसर, शुगर, चर्मरोग, सामान्य रोग, आंख,नाक, कान , गले के रोगियों की भी जांच की गई व उन्हे दवाइयां दी गई।
चिकित्सा शिविर में सेवाएं देने आए अमेरिका के हृदयरोग विशेषज्ञ डा. पार्थो सेन गुप्ता ने बताया कि ईको कोर्डियोग्राफी हृदय जांच की अत्याधुनिक तकनीक है, जो पूज्य संत गुरमीत राम रहीम ङ्क्षसह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद से ही आम लोगों को उपलब्ध हो पाई है। उन्होने बताया कि इस तकनीक के द्वारा रोग के लक्ष्ण उभरने से पहले ही रोग का पता चल जाता है, ताकि समय पर उपचार किया जा सके।

 वहीं उनके साथ टैक्सास (अमेरिका) से आए अमेरिकन मेडिकल इंडस्ट्री जीई के विशेषज्ञ ड्रयू डेयास ने बताया कि ईको तकनीक द्वारा आम आदमी का उपचार भारत में अभी काफी महंगा है इस कारण से संभव नही है परंतु गुरू जी के प्रयासों से डेरा सच्चा सौदा में आयोजित मेगा चिकित्सा शिविर में आम लोगों की इस तकनीक  के द्वारा जांच हुई है। उन्होने कहा कि पूज्य गुरू जी सभी धर्मों को एक साथ जोड़ रहे है, जो अति सराहनीय है। डेयास ने कहा कि वे डेरा सच्चा सौदा में आकर बहुत प्रभावित हुए है।

20 January 2011

विशाल चिकित्सा कैम्प रविवार 23 जनवरी को

ओढां न्यूज़
आयुज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल जोधपुरिया की ओर से एक विशाल चिकित्सा कैम्प रविवार 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर गांव छतरियां वाली की धर्मशाला में लगाया जा रहा है। इस चिकित्सा कैम्प में कालेज के डा० केवल अरोड़ा (एम०डी०) पंचकर्म विशेषज्ञ डा० जैसमीन मैहता और स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० किरण कम्बोज सहित हड्डी एवं जोड़ों के दर्दों के विशेषज्ञ डा० सत्येन्द्र मिश्रा एवं मधुमेह एवं अन्य सामान्य बिमारियों के विशेषज्ञ डा० जितेन्द्र शर्मा मरीजों की जांच करेंगे। इस कैम्प के दौरान सभी रोगियों को दवाइयां नि:शुल्क वितरित की जाएगी। इस अवसर पर मरीजों के रक्त संबंधी सभी प्रकार की लैबरोट्री जांच कुशल लैब टैक्रिशीयन श्री रजनीश कुमार द्वारा की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा० आर.आर मिश्रा ने बताया कि इस विशाल चिकित्सा कैम्प में बड़ागुढ़ा, भंगु, साहुवाला, चोरमार, कर्मगढ़, रघुआना एवं छतरियांवाली सहित अन्य नजदीकी गांवों के निवासी लाभांवित होंगे। चिकित्सा कैम्प में रजिस्ट्रेशन हेतू गांव छतरियां के नम्बरदार डा० कृष्ण कुमार से मो० नं० 094666-68299 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

12 January 2011

छात्राध्यापिकाओं को सिखाए घायलों को बचाने के गुर


छात्राध्यापिकों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण देते प्रोफैसर भूपेंद्र देव
 ओढ़ां न्यूज.
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में जारी सात दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षक प्रोफैसर भूपेंद्र देव ने छात्राओं को प्रैक्टीकल करके दिखाते हुए सिल्वेस्टर तरीके के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मरीज के बेहोश होने पर, जहरीली गैस का प्रभाव हो जाने पर अथवा हाथ पांव टूट जाने पर अकेले या दो लोगों द्वारा मरीज को उठाकर अस्पताल कैसे ले जाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने एक्यूपैशर की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा छात्राध्यापिकाओं गीता व मुकेश ने प्रैक्टीकल में प्राथमिक चिकित्सा करके दिखाई और महाविद्यालय की प्राचार्या सनीता स्याल ने छात्राध्यापिकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस की अध्यक्षा बिमला साहू व अन्य सदस्य अंजूबाला, दीप्तिी रेडू, सुषमा रानी, डॉ. सुभाषचंद्र, प्रैस प्रवक्ता अंजू सिंह और डॉ. रघुवीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।


07 January 2011

सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

शिविर के दौरान सफाई कार्य करते स्वयंसेवी छात्राएं

ओढां न्यूज़  :
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुहियांवाली में शुक्रवार को सात दिवसीय शीतकालीन एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। अंग्रेजी अध्यापक बलविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या सुश्री मधु जैन ने किया। शिविर में 50 के लगभग विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ करते हुए मधु जैन ने अपने संबोधन में कहा कि इससे भाईचारे की भावना बढ़ती है और सहयोग की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में स्वानुशासन, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और काम करने की लगन का विकास होता है। शिविर के शुभारंभ में बलविंद्र सिंह ने स्वयंसेवी विद्यार्थियों को सात दिनों की रुपरेखा समझायी और मधु जैन ने विद्यालय प्रांगण में सफाई से शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों द्वारा आज प्रथम दिन विद्यालय के कमरों की सफाई की गई। इस अवसर पर गणपत राम, पवन देमीवाल, हनुमान परिहार और माडूराम सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

06 January 2011

स्र्पोटस युवा क्लब द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

शिविर में 40 युनिट एकत्रित


रानियां, ओढां न्यूज़  : 
उपस्थित चिकित्सक
रक्तदान करते रक्तदाता
    सरदार रत्न सिंह व सुखचैन सिंह की छठी वर्षगांव पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित स्र्पोटस युवा क्लब द्वारा गांव चक्क रत्न सिंह में जिला रैडक्रास सौसायटी सिरसा के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया। क्लब के प्रधान भुपेन्द्र सिंह विर्क ने बताया कि शिविर में 40 युनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। इस शिविर में डा. गगनदीप व जिला रैडक्रास के कार्यक्रम अधिकारी डा. अश्विनी शर्मा द्वारा लोगों को रक्तदान से संबधित सभी प्रकार की जानकारियां दी गई और उनकी शंकाओं का निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह विर्क, अमरजीत सिद्धू, क्लब के कोषाध्यक्ष शौभा सिंह, उपप्रधान राम सिंह, मक्खन बडवाल, कुलदीप सिंह, गुरमख सिंह, बलराज सिंह भड़ोलियावाली, लवप्रीत सिंह, हीरा सिंह सहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे। 


04 January 2011

नेत्रजांच शिविर में 68 मरीजों के नेत्रों की जांच की


 ओढां न्यूज.
मरीजों की जांच करते डॉ. हरपाल

    शिव शक्ति क्लब क्लब नुहियांवाली द्वारा श्री राम सहाय चैरिटेबल ट्रस्ट कालांवाली के सहयोग से  प्राइमरी स्कूल नुहियांवाली में पांचवां नेत्र जांच शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन सोहन लाल नेहरा ने रिबन काटकर किया। इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरपाल सिंह की टीम द्वारा कुल 68 मरीजों की आंखों की जांच करके उन्हें नि:शुल्क दवाईयां दी तथा सफेद व काला मोतिया पाए जाने पर 9 मरीजों को नि:शुल्क आप्रेशन की सलाह दी। डॉ. हरपाल ने उपस्थितजनों को बताया कि आंखे हमारे शरीर का अनमोल रतन हैं जिसकी हमें अच्छी तरह साफ सफाई करते रहना चाहिए तथा जरूरत पडऩे पर अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य पुरस्कार विजेता अनिल कुमार ने कहा कि हमें अपनी आंखों को प्रतिदिन ठंडे पानी से धोना चाहिए। आंखों के बिना हमारा शरीर अधूरा है और आंखें है तो जहान है। उन्होंने कहा कि हमें यह प्रण लेना चाहिए कि जब तक जीवित हैं रक्तदान करेंगे और जब मरेंगे तो नेत्रदान करेंगे। इस कैंप को सफल बनाने में क्लब के पूर्व प्रधान विनोद जोशी, स्टेट अवार्डी पवन देमीवाल, अश्विनी परिहार, भूतपूर्व सरपंच हनुमान गैदर, ओमप्रकाश, प्रवीण, हनुमान परिहार और मेजर सिंह आदि ने अपना विशेष सहयोग दिया।


02 January 2011

मेहनत व लगन से काम करने का संकल्प लिया

 ओढ़ां न्यूज़
बिज्जूवाली में आयोजित बैठक का दृश्य
    गांव बिज्जूवाली के डिलीवरी हट केंद्र में नववर्ष के उपलक्ष्य में कालूआना के स्वास्थ्य निरीक्षक कमलवीर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बीते वर्ष 2010 की बातों को भुलाकर 2011 में आपस में मिल जुलकर रहने और मेहनत व लगन से काम करने का संकल्प लिया गया।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में कमलवीर ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों के सभी कर्मचारियों को अपने अपने केंद्रों में सही समय पर ड्युटी देनी चाहिए ताकि केंद्र में आने वाले मरीजों का समयानुसार उपचार हो सके। एएनएम विनय कुमारी ने कहा कि सभी को आपस में एकजुट होकर काम में हाथ बंटाना चाहिए तथा छल कपट छोड़कर सुचारु रुप से कार्य करते रहना चाहिए ताकि मरीजों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वालों को साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए और इस हेतु मरीजों को भी जागरुक करना चाहिए ताकि छोटे बड़े रोगों से छुटकारा मिल सके।
    बैठक में बनवाला से एएनएम उपदेश कुमारी व वीणा रानी, रिसालियाखेड़ा से रतना देवी व पुष्पा किरण, बिज्जूवाली से विनय कुमारी व कैलाश रानी, दारेवाला से शिंगारी देवी व लवप्रीत कौर, कालूआना से जन सहायक ओमप्रकाश, कुलदीप कौर, गगनदीप व रेखा रानी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

01 January 2011

आंखों के कैंप में 200 लोगों की जांच की

ओढ़ां न्यूज़
    खंड के गांव ख्योवाली में श्रीराम सहाय चैरिटेबल ट्रस्ट कालांवाली द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से आंखों का नि:शुल्क कैंप लगाया गया जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की आंखों की जांच की गई।
आंखों की जांच करते डॉ. शिव कुमार धवल
     इस कैंप में डॉ. शिव कुमार धवल की टीम ने आंखों की जांच करते हुए नि:शुल्क दवाईयां व चश्मे वितरित किए। उन्होंने कहा कि आंखों की समय समय पर जांच करवाते रहना चाहिए। गांव की सरपंच रीना बिरट ने डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे गांव में आंखों के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच के कैंपों का आयोजन भी करवाती रहेंगी ताकि गांववासियों का स्वास्थ्य ठीक रहे। इस कैंप के आयोजन में विरेंद्र बीरट, पंच कुलबीर रोलण, रमेश कुमार, रामसिंह, कृष्णलाल, आसमानी देवी, सरस्वती देवी, कृष्णा देवी, कृष्ण श्योराण, रामकुमार भारी, दुलीचंद, जीतराम और अशोक बीरट आदि ने भरपूर सहयोग दिया।

आंखों के कैंप में 115 मरीजों की जांच

ओढ़ां न्यूज़
    गांव मुन्नावाली में सूर्या आई हॉस्पीटल सिरसा की ओर से ग्राम पंचायत के सहयोग से आंखों का नि:शुल्क कैंप लगाया गया। इस कैंप में गांव बिज्जूवाली, मोडी, चकजालू, गोदिकां और दारेवाला आदि गांवों के 115 मरीजों की आंखों की जांच करके उन्हें नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। इन मरीजों में से 13 मरीज मोतियां बिंद के पाए गए। इस कैंप में मरीजों की जांच कर रहे डॉ. अमरजीत सिंह व रणजीत सिंह ने बताया कि इनमें जिन लोगों की आंखों के आप्रेशन किए जाने हैं उनमें से गरीब लोगों की आंखों के आप्रेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। इस मौके पर गांव की सरपंच इंद्रा देवी ने बताया कि समय समय पर ग्रामीणों की आंखों व स्वास्थ्य की जांच करवाते रहने के लिए इस प्रकार के कैंपों का आयोजन होता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंखों व स्वास्थ्य की जांच हेतु अगले माह और कैंप लगाया जाएगा।

12 December 2010

कैंप लगाकर टीबी रोग के बारे में जानकारी दी

 ओढ़ां न्यूज
    गांव बनवाला में स्थित पटवारघर में तपेदिक रोग के बारे में एक कैंप लगाया गया। 
    इस कैंप में सुपरवाइजर डॉ. विजय कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी एक भयंकर रोग होता है जिसका उपचार करने हेतु डाटस प्रणाली द्वारा अनेक साधन उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अपने गांव तथा आसपड़ोस के डीटीसी और डीएमसी में पहुंचकर इसका उपचार करवाना चाहिए। यह रोग किटाणु द्वारा फैलने वाला रोग है और आमतौर पर यह रोग सांस के माध्यम से फैलता है। टीबी रोग शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। इससे बचने के लिए समयानुसार दवाई लेनी चाहिए। इस रोग के लक्षणों में खांसी, बुखार, बलगम और कमजोरी आदि मुख्य हैं। यदि दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी बलगम आदि हो तो डाक्टर से चैकअप करवाना चाहिए। यह रोग 80 से 85 प्रतिशत फेफड़ों में पाया जाता है जिसकी जांच केवल बलगम माइक्रोस्कोपी से संभव है। इसके उपचार के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डाटस पद्धति में मरीजों का दो चरण में उपचार किया जाता है और केवल दो तीन माह में इसका उपचार हो जाता है। टीबी के मरीजों को पान, तंबाकू, सुपारी, बीड़ी, सिगरेट व शराब आदि से दूर रहना चाहिए ताकि इस रोग से  शीघ्र छुटकारा मिले।
    इस अवसर पर सरपंच भरत सिंह डुडी, लूनाराम जाखड़, रामकुमार पटवारी, श्रवण कुमार और कालूराम, एएनएम उपदेश कुमारी, वीणा देवी और पुष्पा किरण, आशा वर्कर गीता देवी, सुदेश कुमारी और बीरपाल, आंगनबाड़ी सेंटर से सरला देवी, लिछमा देवी, कृष्णा देवी और कमला देवी सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे।