Loading
Showing posts with label खंड विकास एवं पंचायत. Show all posts
Showing posts with label खंड विकास एवं पंचायत. Show all posts

18 February 2011

पंचायतों की कैश बुक अप्रैल 2011 से ऑनलाइन हो जाएगी

  ओढ़ां न्यूज.
    हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड ओढ़ां के सभी सरपंचों व ग्राम सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान सरपंचों व ग्राम सचिवों को ग्राम पंचायतों के संदर्भ में उनके अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेवारियों की जानकारी दी गई।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समन्वयक मैनपाल सिहाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरसा के सभी खंडों में एक फरवरी से जारी यह कार्यक्रम 24 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार मनरेगा की तरह सभी राज्यों की ग्राम पंचायतों के वित्तीय रिकार्डों को ऑनलाइन करने जा रही है। इसी संदर्भ में हरियाणा की सभी ग्राम पंचायतों की कैश बुक भी अप्रैल 2011 से ऑनलाइन हो जाएगी जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता लाना, भ्रष्टाचार को कम करना तथा स्थानीय स्तर पर हो रहे पैसों के दुरुपयोग को रोकना है। सरकार की इस नीति को अमलीजामा पहनाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय के माध्यम से 5-7 गांवों के बीच एक गांव को कलस्टर के रुप में चयनित किया गया है। प्रत्येक कलस्टर में एक डाटा एंट्री आप्रेटर के माध्यम से कैश बुक भरने का कार्य किया जाएगा। संपूर्ण भारत की सभी ग्राम पंचायतों के लिए एक ही रिसिप्ट हैड 0515 निर्धारित किया गया है ताकि वित्तीय प्रबंधन के बारे में कोई भी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से मनरेगा की तरह कहीं से भी प्राप्त की जा सकती है।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक विष्णु शर्मा ने सरपंचों व ग्राम सचिवों को ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली, बैठकों, ग्राम पंचायतों की उपसमितियों, बजट व आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार बताया तथा गतिविधि मानचित्रन पर विस्तार से चर्चा की गई। मैनपाल सिहाग ने समाचारपत्रों तथा न्यूज चैनलों के माध्यम से हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जो कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से लागू की जाती हैं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने तथा उन्हें जागरुक करने के प्रयासों के लिए पत्रकार संगठनों की सराहना की तथा उनको धन्यवाद दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में बीडीपीओ बलराज सिंह, एसईपीओ भूप सिंह एवं स्टाफ के सभी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छायाचित्र:  सरपंचों व ग्राम सचिवों को प्रशिक्षण देते मैनपाल सिहाग।

28 January 2011

ओढ़ां में साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा

सिरसा
               सरकार द्वारा शुरु किए गए बहुक्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सिरसा जिला में शुरु की गई अल्पसंख्यक जिला विकास योजना के माध्यम से ओढ़ां गांव में साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा जिसकी स्वीकृति केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों मंत्रालय द्वारा प्राप्त हो गई है।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि अल्पसंख्यक जिला विकास योजना के तहत जिला में अब तक विभिन्न क्षेत्रों में 9 करोड़ 90 हजार रुपए की राशि  खर्च की जा चुकी है जबकि इस योजना के तहत 10 करोड़ 75 लाख 90 हजार रुपए की राशि जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि ओढ़ां में आईटीआई बनने से सिरसा जिला में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित हो जाएंगे। पहले से सिरसा जिला में एक महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित चार आईटीआई कार्य कर रही है जिनमें 1892 विद्यार्थियों को दो दर्जन से भी अधिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ओढ़ां के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए सात ट्रेड स्वीकृत की गई है जिनमें 175 से भी अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
    उन्होंने बताया कि उक्त योजना तकनीकी शिक्षा, गरीबों को छत मुहैया करवाने और बच्चों के विकास के साथ-साथ युवाओं को विभिन्न कार्यों में निपुण करने के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध हुई है। सिरसा जिला में अल्पसंख्यक जिला विकास योजना के तहत स्कूल कमरे बनवाने के लिए 3 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जिसमें से 1 करोड़ 62 लाख 90 हजार रुपए की राशि खर्च करके 95 स्कूल कमरों का निर्माण करवाया जा चुका है। इसी प्रकार से उक्त योजना के तहत 2 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि खर्च करके 71 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण करवाया गया है। आंगनवाड़ी के प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर 3 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में अब कुल 914 आंगनवाड़ी केंद्र काम कर रहे है जिनमें से 335 आंगनवाड़ी केंद्र अल्संख्यक बाहुल्य गांव में स्थापित है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक जिला विकास योजना के तहत सबसे अधिक 20 आंगनवाड़ी केंद्र बड़ागुढ़ा में बनाए गए है। इसी प्रकार से औढ़ा में 18, ऐलनाबाद और डबवाली में एक-एक दर्जन, सिरसा में 2 और नाथूसरी चौपटा में एक आंगनवाड़ी केंद्र बनाया गया है।
    उपायुक्त ने आगे बताया कि यह योजना सिख बाहुल्य गांवों के गरीब लोगों को छत मुहैया करवाने के लिए भी लाभदायक सिद्ध हुई है। योजना के तहत जिला में 2 हजार मकानों का निर्माण करवाया जा रहा है जिनमें से 1272 मकानों के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और 728 मकानों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के तहत एक मकान के निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा 35 हजार रुपए की राशि दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला के डबवाली खंड में उक्त योजना के तहत 320, सिरसा खंड में 220, ऐलनाबाद में 320, बड़ागुढ़ा में 400, रानियां में 300, औढ़ा में 440 मकान बनाए गए है।
    उन्होंने बताया कि उक्त योजना के तहत 50 लाख रुपए की राशि युवाओं में विभिन्न व्यवसायों में कौशलता का विकास करने के लिए खर्च किए जाने का प्रावधान है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव के युवाओं को कम्प्यूटर व अन्य व्यवसायों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि युवा अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर अपनी रोजी रोटी कमाने में सक्षम हो सके और स्वयं के साथ-साथ राष्ट्र की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में  भागीदार हो सके। इस प्रकार से हरियाणा में सिरसा और मेवात जिलों में शुरु की गई यह योजना अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के लिए जीवन में विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

11 January 2011

गुरदास सिंह केवल बने सरपंच एसोसिएशन के प्रधान

प्रधान और उपप्रधान का अभिनन्दन करते सरपंच
 ओढ़ां न्यूज.
    खंड कार्यालय ओढ़ां में सोमवार को ब्लॉक ओढ़ां की सरपंच एसोसिएशन के प्रधान व उपप्रधान का चुनाव 5 वर्ष के लिए सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर गांव केवल के सरपंच गुरदास सिंह को प्रधान और ओढ़ां के सरपंच नरेंद्र मल्हान को उपप्रधान चुना गया ताकि ब्लॉक के सरपंचों की जो भी कोई समस्या हो वो उनके माध्यम से हल की जा सके। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बलराज सिंह व पंचायत समिति चैयरमैन जगदेव सिंह असीर ने की। इस अवसर पर समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी भूप सिंह, अमरीक सिंह, बिकर सिंह, राजेश सारस्वत, सतपाल पटवारी, ग्राम सचिव जयपाल महला, कर्ण सिंह,  विष्णुदत्त, जसविंद्र सिंह व उमेद सिंह, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार, सरपंच जगविंद्र सिंह खतरावा, इकबाल सिंह मलिकपुरा, पवन कुमार टप्पी, सुखदेव सिंह चोरमार, जसविंद्र सिंह जलालआना, दलीप सिंह दादू, बलवंत गोदारा आनंदगढ़, नरेंद्र सिंह हस्सू, जगसीर सिंह जगमालवाली, कुलदीप सिंह असीर, बनवारी लाल रोहिडांवाली, जगराज सिंह घुकांवाली, बसंत सिंह देसू मलकाना, अवतार सिंह सालमखेड़ा और राजपाल मल्हान सहित अनेक उपस्थित थे।
 

कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा

सिरसा, 10 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 15 जनवरी को जिला के गांव नेजिया खेड़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 16 जनवरी को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से संबंधित मामलों का सुलझाने  के  लिए नेजिया खेड़ा में ही ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
    यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नरेश कुमार सिंघल ने बताया कि जागरुकता शिविर में आमजन को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जुड़े सभी प्रकार पहलुओं की विस्तृत रुप से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा नरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों, कामगारों तथा नरेगा संचालित एजेंसियों के बीच किसी प्रकार के मामलों का निपटारा करने के लिए लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में पंजीकरण, जॉब कार्डस, बेरोजगार भत्ता, मजदूरों द्वारा किए गए कार्यों की पैमाईश, मस्टर रोल्स, कार्य का बटवारा, मजदूरी, कार्य स्थान पर दी जाने वाली सुविधाओं, बैंक और पोस्ट ऑफिस के खातों से संबंधित सभी तरह के मामलों की सुनवाई की जाएगी और उपरोक्त बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

05 January 2011

Important Telephones District Sirsa (STD Code: 01666)



Officer/Designation
Phone (Off)
Phone (Resi)
DC, Sirsa
248890
248870, 248880
ADC, Sirsa
247235, 247245
247810, 247976
SP, Sirsa
247212
247400
Sessions Judge
247027
247227
SDM, Sirsa
247345
247445
SDM, Ellenabad - 01698
220287
220288
SDM, Dabwali - 01668
222997
230708
MD,Sugar Mill
277381, 277317
277481
CTM,Sirsa
248881
247645
EO, HUDA
247435
 247445
DFO, Sirsa
243307
243315
DRO
248882
247300
RTA
244025

DD&PO, Sirsa
248883
247317
DIO, NIC
247273
230794
Civil Surgeon
240155
240669
DETC, Sirsa
DETC (E)
247621
247164
247128
DFSC, Sirsa
248422
247722
Treasury Officer
247253

GM,DIC, Sirsa
247650

GM, Roadways
221274
247384
SE,Public Health
247100
228101
SE,DHVBN
238400
238401
SE, Irrigation
220106
220605
SE, Constn. Circle
220834
221334
Xen. Panchayati Raj
247479

Xen. Marketing Board
240743
221559
Distt. Sports Officer
242652

Distt. Statistical Officer
248204

DEO, Sirsa
247538

DPEO
247899

DPRO, Sirsa
247201

Distt. Employment Officer
247443
 247837
DM,HAFED
240856
240174
GM, Milk Plant
245061
247064
DDA, Sirsa
220371
221683
MD,Coop.Bank
242258
220413
DD,ICDP, Sirsa
245007

LBO,PNB
221989

Distt. Attorney
247101

PO,ICDS
247439
223929
DWO
248891

DSWO
247610

DCWO
222602
248222
D.T.P.
247068
 247168
Supdt Distt Jail
247685
247885
NT Election
248886
238530
Distt Ayurvedic Officer
243868
247200

Tehsildars



Tehsildar, Sirsa (01666)
247130
247707
Tehsildar, Rania (01698)
250279

Tehsildar, Dab. (01668)
230035
224119
Tehsildar, E/bad (01698)
220289

BD&Pos


BD&PO, Sirsa      (01666)
220483

BD&PO, Dabwali  (01668)
231153
229600
BD&PO Ellenabad (01698)
220063

BD&PO, Odhan    (01696)
251247

BD&PO Baragudha(01696)
245230

BD&PO, Rania     (01698)
250326

BD&PO, Nathusari (01666)
256153

XENs


PWD(B&R) Divn.I
220530
220442
PWD(B&R) Divn.II
222959
222959
P.H. Divn.I
221750
220561
P.H. Divn.II
221925
229862
Xen. Sirsa Divn.
220513
233349
Nehrana Divn.
221259
233895
Rori Divn.
220426
231347
Ghaggar Divn.
221321
233359
DHBVN City Divn.
238405
238406
DHBVN,S/U Divn.
238403
238435
Constn.Divn.II
220504
233993
Constn.Divn.III
221993
233894
SDE NH, Sirsa
220530

MC, Sirsa
220525, 220939
220324
MC, Dabwali
222623, 222732

MC Ellenabad
220352

MC, Rania
250026

MC, Kalanwali
222016

Mkt.Comm. Sirsa
220613
220419
Mkt.Comm.E/bad
220042
222132
Mkt.Comm.Rania
250317

Mkt.Comm.K/wali
222018

Mkt.Comm.Ding
254247
229022

MISCELLANEOUS


D.S.P. Office
247456, 247075
 223074
Zila Parishad
247204

Rest House
247330

Surkhab
221996

Consumer Court
247800
247801
Secy. Sainik Board
247339

Secy. Red Cross
218637
 234551
Civil Hospital
240102

Roadways Enquiry
220866

Railway Enquiry
220509, 131

Elect.complaint
1912, 220869, 220108

Fire Brigade
220101, 101

Police Control Room
247811, 100

Air Force Stn.
235301-304

Bar Room
247480


Source: District Administration

02 January 2011

पंचायत समिति की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित


ओढ़ां न्यूज़
    खंड कार्यालय ओढ़ां में पंचायत समिति ओढ़ां की एक बैठक चेयरमैन जगदेव सिंह असीर की अध्यक्षता में बुलाई गई। बैठक में पंचायत समिति के कार्यकारी अधिकारी बलराज सिंह, उपाध्यक्ष पाल सिंह, सदस्य कविता देवी, बिमला देवी, गुरप्रीत कौर, राजेंद्र सोनी, राजविंद्र सिंह, राजेश कुमार, सिमरजीत कौर, अंग्रेज कौर, हरदेव सिंह व जगसीर सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
    बैठक में सर्वसम्मति से अनेक प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें से गांव नुहियांवाली व चोरमार की पंचायती भूमि बिजली घरों को देने, बस स्टेंड के निकट स्थित पंचायत भवन की दुकानों के ऊपर एक मीटिंग हाल बनाने, पंचायती भूमि से नाजायज कब्जे हटाने, खंड कार्यालय की जीप को कंडम घोषित करने और खंड कार्यालय व पंचायत समिति कार्यालयों में रंग रोगन पर खर्च राशी आदि के बारे में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए।

01 January 2011

ग्राम पंचायत ने किया मिड डे मील का निरीक्षण

ओढ़ां न्यूज़
मिड डे मील का निरीक्षण करते सरपंच बलवंत गोदारा
    खंड के गांव आनंदगढ़ के सरपंच बलवंत गोदारा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ने गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय उच्च विद्यालय में जाकर बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील का निरीक्षण करते हुए इसकी गुणवत्ता के प्रति संतुष्टि व्यक्त की और इस कार्य में दरपेश समस्याओं के शीघ्र निपटान का आश्वासन दिया।
    सरपंच बलवंत गोदारा सहित पंच जगतपाल गोदारा, राजेंद्र माकड़, आत्माराम एवं ओमप्रकाश गोदारा आदि ने पाठशाला व विद्यालय में जाकर बनाए जा रहे मिड डे मील और इसे बनाए जाने की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए मिड डे मील इंचार्ज पीटीआई गुरमेल सिंह से इस संबंध में पूर्ण जानकारी ली। गुरमेल सिंह ने बताया कि  इस संबंध में किचन की कमी और रसोई गैस की कमी के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है जिसके कारण मिड डे मील खुले में बनाना पड़ता है। सरपंच बलवंत गोदारा ने आश्वासन दिया कि इन दोनों कमियों को शीघ्र ही दूर कर दिया जाएगा। इस दौरान सरपंच बलवंत गोदारा ने राजकीय उच्च विद्यालय को पौधों सहित 100 गमले भी प्रदान किए ताकि वातावरण में स्वच्छता बनी रहे।

सालमखेड़ा में हुई ग्रामसभा की बैठक

ओढ़ां न्यूज़
    पिछड़ा वर्ग अनुदान निधि के अंतर्गत शुक्रवार को खंड के गांव सालमखेड़ा में ग्राम पंचायत की ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया।
सालमखेड़ा में ग्रामसभा की बैठक का दृश्य
    इस बैठक में सरपंच अवतार सिंह, सहायक अमरीक सिंह, ग्राम सचिव जसविंद्र सिंह, सहायक रणधीर सिंह, मुख्याध्यापिका मनजीत कौर व नरेंद्र पाल सिंह, आंगनबाड़ी वर्कर जसपाल कौर, कुलवंत कौर, ठेकेदार बलदेव सिंह पंच रमेश कुमार मेहता, अजमेर सिंह, गुरदयाल कौर, जलकौर, बीरा सिंह, करनैल सिंह और जंटा सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में गांव में डिस्पैंसरी, सिलाई सेंटर, सोसाइटी, जल निकासी सीवर, बिजलीघर, महिला चौपाल, गलियां और स्टेडियम की चारदीवारी बनाने, स्कूल में किचन शैड बनाने, बीपीएल सर्वे करवाने, नए खालों का निर्माण और पुराने खालों की रिपेयर करवाने, नई पाइप लाइन डलवाने तथा शामलात भूमि में नलकूप लगाने आदि कार्यों संबंधी प्रस्ताव डाले गए।

विद्यार्थियों ने निकाली जल बचाओ रैली

ओढ़ां न्यूज़
    खंड के गांव ख्योवाली में राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जल बचाओ अभियान को गति देने के उद्देश्य से जल बचाओ जागरूकता रैली निकाली।
जागरूकता रैली को झण्डी दिखाती सरपंच रीना बीरट
    रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए गांव की सरपंच रीना बीरट ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि जल ही जीवन है अत: हमें चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा जल बचाया जाए ताकि हमारी भावी पीढिय़ों को जल का अभाव न झेलना पड़े। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए गांववासियों को जागरूक करने का जिम्मा दिया और कहा कि गांववासियों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के उद्देश्य से मनरेगा के तहत जलघर के वाटर टैंकों से गाद निकालकर उन्हें साफ किया जा रहा है। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने गांव के सभी मुख्य मार्गों से रैली निकालते हुए जल ही जीवन है, जल है तो कल है आदि नारे लगाए और गांववासियों को जागरूक करते हुए रैली निकाली जो दोपहर बाद वापिस विद्यालय पहुंची।
    इस अवसर पर मुख्यध्यापक बृजमोहन, अध्यापक राजेंद्र सिंह, आत्मा राम, गंगाराम व रजनी और पंच कुलबीर रोलण, रामसिंह, कृष्ण लाल श्योराण, कृष्णा देवी, सरस्वती देवी, रमेश कुमार, असमानी देवी, बीरेंद्र बीरट, अशोक बीरट, भीमाराम और रामकुमार सहित अनेक गांववासी महिला पुरुष उपस्थित थे।

दो गांवों में ग्रामसभा की बैठकें सम्पन्न

ओढ़ां न्यूज़
    पिछड़ा वर्ग अनुदान निधि के अंतर्गत गुरुवार को खंड के गांव लकडांवाली व मलिकपुरा में ग्राम पंचायतों की ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया गया। गांव मलिकपुरा में ग्राम सचिव जसविंद्र सिंह, सरपंच इकबाल सिंह, रामप्रताप नंबरदार,कृषि विकास अधिकारी सुभाष गोदारा, पंच गुरदेव सिंह बलदेव कौर व रामप्रताप सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में जलघर में एक वाटर टैंक का निर्माण करने, प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण करने, प्राथमिक पाठशाला में मिड डे मील हेतु किचन शैड का निर्माण करने, आम रास्तों पर पुलियों का निर्माण करने, नए खालों का निर्माण व कच्चे खाल पक्के करने और कच्ची गलियों को इंटरलॉक ईंटों से पक्की करने आदि कार्यों से संबंधित प्रस्ताव डाले गए।
    इसी प्रकार गांव लकडांवाली में एसईपीओ भूप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा की बैठक में सरपंच मनदीप सिंह गिल, पटवारी धर्म सिंह, मुख्य शिक्षक नछतर सिंह, पंच मेजर सिंह, संदीप सिंह, सर्वजीत कौर, शिंगारा सिंह व बलदेव सिंह, रणजीत सिंह, वीएलडीए जसवंत सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में शामलात भूमि में नलकूप लगाने, पाइप लाइन डालने और पौधारोपण करने, स्कूल में किचन शैड व चारदीवारी बनाने, कमरों की मुरम्मत करने और रंग रोगन करने, उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाने, आंगनबाड़ी भवन में शौचालय और पानी का प्रबंध करने और चारदीवारी बनाने, पशुधन केंद्र की चारदीवारी बनाने, रेलवे लाइन के पार आबसदी के लिए मिनी वाटरवक्र्स का निर्माण करने और अनुसूचित जाति की चौपाल की मुरम्मत करने व चारदीवारी बनाने आदि कार्यों संबंधी प्रस्ताव डाले गए।

भ्रमण से लौटे सरपंचों का स्वागत किया

ओढ़ां न्यूज़
    13 दिन के अहमदाबाद बाद भ्रमण के उपरांत लौटे सरपंचों के दल का खंड ओढ़ां में भरपूर स्वागत किया गया। सिरसा से पंचायतीराज के तहत पंचायतों के अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी लेने हेतु गए दल में खंड ओढ़ां से भ्रमण पर तीन सरपंच नरेंद्र सिंह मल्हान सरपंच ग्राम पंचायत ओढ़ां, सुखदेव सिंह सरपंच ग्राम पंचायत चोरमार और पवन कुमार सरपंच प्रतिनिधि टप्पी गए थे। इन तीनों के वापिस ओढ़ां पहुंचने पर समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां भूप सिंह, पटवारी सतपाल, ग्राम सचिव उमेद सिंह और राजेश सारस्वत आदि ने उनका भरपूर स्वागत किया।

23 December 2010

छह गांवों में ग्रामसभा की बैठकें आयोजित की गई
 
ख्योवाली में ग्रामसभा की बैठक का दृश्य
 ओढ़ां न्यूज़
    पिछड़ा वर्ग अनुदान निधि के अंतर्गत सोमवार को खंड के गांव केवल, ख्योवाली, चोरमार, देसू मलकाना, घुकांवाली और टप्पी में ग्राम पंचायतों की ग्रामसभा की बैठकों का आयोजन किया गया।
     गांव ख्योवाली में आयोजित ग्रामसभा की बैठक में सरपंच रीना बीरट, ग्राम सचिव कर्ण सिंह, पटवारी नछतर सिंह, सहायक जीत राम, राजकीय उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक बृजमोहन, प्राथमिक पाठशाला के मुख्य शिक्षक राजेंद्र सिंह, धर्मवीर नंबरदार, पंच कुलवीर रोलण, सरस्वती देवी, कृष्णा देवी, असमानी देवी, कृष्ण लाल, कृष्ण श्योराण, रमेश कुमार, राम सिंह, तनसुख नंबरदार और अशोक बीरट सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में पंचायती खाल को नए सिरे से बनाने व अन्य खालों की रिपेयर करने, बीरानी पंचायती भूमि हेतु नलकूप लगाने, बंद रास्ते खुलवाने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला को राजकीय उच्च विद्यालय से अलग करने और पशु अस्पताल नए सिरे से बनाने आदि कार्यों से संबंधित प्रज्ञताव डाले गए।
    इसी प्रकार गांव केवल, चोरमार, देसू मलकाना, घुकांवाली और टप्पी में भी ग्राम पंचायत की ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। मंगलवार 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत गदराना, किंगरे, जंडवाला जाटान, नुहियांवाली, चकेरियां और दादू की ग्रामसभा की बैठकें गांव के पंचायत घरों या स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

18 December 2010

सात गांवों में ग्रामसभा की बैठकें आयोजित की गई
ओढ़ां न्यूज़
    पिछड़ा वर्ग अनुदान निधि के अंतर्गत शुक्रवार को खंड के गांव रोहिडांवाली, असीर, खतरावां, तिगडी, तारुआना, मिठडी और तख्तमल में ग्राम पंचायतों की ग्रामसभा की बैठकों का आयोजन किया गया।
     गांव रोहिडांवाली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कनिष्ठ अभियंता धर्मवीर ढिल्लों की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सरपंच मास्टर बनवारी लाल, ग्राम सचिव जयपाल महला, सहायक महेंद्र सिंह, भरत सिंह, जगदीश लाल, गुरदेव सिंह और सतनाम सिंह सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में स्कूल में 2 कमरों और एक किचन शैड के निर्माण, किसानों को खेती के लिए पानी हेतु नहर के किनारे नलकूप लगाने, आंगनबाड़ी भवन के निर्माण, घग्गर नदी का पानी गांव तक लाने, हर महीने पीने के पानी का सैंपल लेने की व्यवस्था करने, गांव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने और गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के बारे में प्रस्ताव पास किए गए।
    वहीं ग्राम पंचायत असीर की ग्रामसभा की बैठक ब्लॉक समिति ओढ़ां के चेयरमैन जगदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें सरपंच कुलदीप सिंह, ग्राम सचिव कर्ण सिंह, पंच बलवीर सिंह, सुखदर्शन सिंह, टेक सिंह और बलजीत कौर सहित अनेक गांववासी उपस्थित थे। इस बैठक में खालों की रिपेयर करने, मिडल स्कूल में दो कमरे और चारदीवारी बनाने और अपग्रेड करने, गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, सबमर्सिबल नलकूप लगाने, शिशुओं को घर घर जाकर पौष्टिक आहार देने, गलियों में कूड़ादान लगाने तथा गांव में आंगनबाड़ी भवन और महिला चौपाल बनाने आदि कार्यों संबंधी प्रस्ताव डाले गए।
    दूसरी ओर गांव खतरावां, तारुआना, मिठडी और तख्तमल में भी ग्राम पंचायत की ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। सोमवार 20 दिसंबर को ग्राम पंचायत चोरमार, देसू मलकाना, घुकांवाली, ख्योवाली, केवल और टप्पी की ग्रामसभा बैठकें गांव के पंचायत घरों या स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।