Loading

10 February 2011

जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

सिरसा
गत चार वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा करवाई जा रही जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आज स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित की गई। इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।
    यह जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती अनीता हुड्डा ने बताया कि खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका रखते है। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं भी पुरुषों की भांति खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। इस मौके पर उन्होंने सभी महिला प्रतिभागियों की उनकी खेलों के प्रति जागरुकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाए जाने से ग्रामीण अंचल की महिलाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
    आज की इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं के बीच साईकिल दौड़, मटका दौड़, आलू दौड़ करवाई गई। उन्होंने बताया कि साईकिल दौड़ प्रतियोगिता में माधोसिघाना की प्रियंका ने प्रथम, नाथूसरी चौपटा की गुलशन द्वितीय व सिरसा की राजपाल कौर तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर विजेता खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment