Loading

10 February 2011

संगठन में सभी कार्यकर्ताओं का महत्व :मलकीयत सिंह खोसा

कालांवाली
: कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीयत सिंह खोसा ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं का महत्व होता है और कार्यकर्ता  ही पार्टी के संगठन के लिए सबसे मजबूत कड़ी हो सकते हैं। वे आज कालांवाली की मार्कीट कमेटी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। खोसा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की मजूबती के लिए कड़ी मेहनत करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस सरकार की अच्छी नीतियां और कार्यक्रम जन-जन तक नहीं पहुंचेंगे तब तक न तो लोगों को लाभ होगा और न ही सरकार अपने उद्देश्य में सफल होगी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने पिछले 6 साल में जितने विकास कार्य किए हैं उतने पिछले 40 साल में नहीं हुए। बैठक के बाद खोसा ने जनसमस्याएं सुनी और उनका मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश केहरवाला, दलजीत सिंह पूर्व चेयरमैन, बलदेव सिंह, पवन जिंदल , सहजराम, राजकुमार बंसल, अशोक रोड़ी, भूरा सिंह पार्षद, वेद प्रकाश, तरसेम रोड़ी, लीला सिंह सरपंच सहित अनेक कार्यकर्ता  उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment