Loading

10 February 2011

दो ट्यूववैलों से हजारों का सामान चोरी

 ओढ़ां  न्यूज.
    खंड के मलिकपुरा क्षेत्र में दो ट्यूववैलों से स्टैबलाइजर, 20 किलो तांबा व नटबोल्ट आदि चोरी हो गए हैं। ओढ़ां पुलिस ने हाकम सिंह व वकील सिंह निवासी मलिकपुरा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है। यह जानकारी देते हुए एएसआई सूबे सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को हाकम सिंह के ट्यूववैल का ताला तोड़कर उसमें रखा स्टैबलाइजर व 20 किलो तांबा कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। इसी प्रकार बकील सिंह के ट्यूववैल से नटबोल्ट व अन्य सामान भी उसी रात चोरी हो गया। चोरी गए सामान की कीमत 10 हजार रुपए के लगभग है।



No comments:

Post a Comment