Loading

10 February 2011

कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल :डॉ. केवी सिंह

सिरसा। कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है तथा गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार पर अकुंश लगा है। यह बात मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह ने गत् दिवस हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि व पूर्व जिलाध्यक्ष होशियारी लाल शर्मा के कार्यालय पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से कही। इस मौके पर श्री शर्मा ने डॉ. केवी सिंह के कार्यालय पहुचने पर स्वागत किया। डॉ. सिंह ने इस दौरान कार्यकर्ताओं मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विकासपरक सोच के चलते प्रदेश के कोने -कोने में विकास हो रहा है। नित नई परियोजनाओं के चलते हर वर्ग को उन्नति के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला अब पिछड़ा नहीं रहा है। सरकारी योजनाओं के तहत मिल रही करोड़ों रूपये की ग्रांट से जिले में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र  हुडडा प्रदेश के अब तक के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हो रहें हैं। उनकी साफ छवि व नीतियों की तारीफ देश में ही नहीं अपितु पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान में भी हो रही है। उन्होंने कहा कि हुड्डा राज में आज भयमुक्त शासन है। इस मौके पर हलका ऐलनाबाद के युवा कांग्रेस प्रधान सतपाल हंजीरा, स. जसकरण जीत सिंह, मनवीर मान,  तिलक चंदेल, मोलू खत्री, वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व एमसी हरभजन डाबर, वेद सैनी, चंद्र भान गोयल, उमेद सैन सहित अनेक पार्टी कार्यकर्तां मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment